अम्बाला
उपनाम
विज्ञान नगरी (साइंस सिटी), उपकरणों का शहर (ऑप्टिक्स सिटी), आमों का शहर, मिक्समी सिटी, किचन एप्लायंसेस क्लस्टर।
सामान्य परिचय
- स्थिति: हरियाणा के उत्तर में
- अस्तित्व तिथि: 1 नवम्बर, 1966
- क्षेत्रफल: 1569 वर्ग किमी
- मुख्यालय: अम्बाला सिटी
- तहसील: अम्बाला, बराड़ा, नारायणगढ़, अम्बाला कैंट
- उपतहसील: अम्बाला छावनी, साहा, मुलाना, शहजादपुर
- उपमंडल: अम्बाला, नारायणगढ़, अम्बाला कैंट
- खंड: अम्बाला-I, अम्बाला-II, बराड़ा, नारायणगढ़, शहाजदपुर, साहा
- नगरपालिका: 4
- गाँव की संख्या: 408
जनसंख्या एवं अन्य आँकड़े (2011)
- कुल जनसंख्या: 11,28,350
- पुरुष: 5,98,703
- महिलाएँ: 5,29,647
- दशक वृद्धि दर (2001–11): 12.1%
- लिंगानुपात (2011): 885
- साक्षरता दर (2011): 87.46%
- पुरुष साक्षरता: 88.5%
- महिला साक्षरता: 76.6%
- घनत्व (2011): 717 प्रति वर्ग किमी
अम्बाला से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- अम्बाला देश का प्रमुख नामकरण सैन्य शहर है, इस शहर की उत्पत्ति महाभारत की पात्र 'अम्बालिका' के नाम से हुई।
- ऐसा भी माना जाता है कि अम्बाला में आमों के बाग अधिक होने के कारण इसे अम्बाला कहा जाने लगा।
- डिस्ट्रिक्ट गजेटियर के अनुसार, अम्बाला की स्थापना चौदहवीं शताब्दी में अम्बा राजपूत द्वारा की गई थी, इसलिए इसका नाम अम्बाला पड़ा।
- एक अन्य धारणा के अनुसार अम्बाला नाम अम्बा (भवानी देवी) के नाम पर पड़ा जिसका मंदिर अम्बाला में आज भी स्थित है।
नोट- अम्बा देवी के मंदिर के निकट ही एक तालाब भी स्थित है जिसका नाम है – नौरंगराय तालाब।
- अम्बाला में भारत के वैज्ञानिक उपकरणों का कुल 35% उत्पादन होता है, इसलिए अम्बाला को विज्ञान नगरी (साइंस सिटी) भी कहा जाता है।
- अम्बाला मिक्समी उद्योग, धातु कास्टिंग, पनडुब्बी मोटर पम्प के लिए भी प्रसिद्ध है।
- ऐतिहासिक तथ्यों से पता चलता है कि अम्बाला को आर्यों ने अपनी राजधानी बनाया था।
- 1823 में जब अम्बाला ब्रिटिश नियंत्रण में आ गया तब से सतलुज नदी के पास राज्यों के लिए राजनीतिक एजेंट का मुख्यालय बनाया गया।
- अम्बाला में अम्बाला छावनी कैंटोनमेंट की स्थापना 1843 ई. में हुई थी। वास्तव में अम्बाला कैंटोनमेंट (छावनी) की स्थापना आरंभ में करनाल में की गई थी, परंतु 1841-42 में करनाल में भयंकर मलेरिया फैलने के कारण इसे सन 1843 में अम्बाला शिफ्ट कर दिया गया।
- अम्बाला को सन् 1847 में जिले का दर्जा दिया गया था।
- 1859 ई. में अम्बाला जिले का मुख्यालय बना और प्रभाग पंजाब प्रशासन के अधीन रहा।
- 1860 ई. में अम्बाला में वायसराय लॉर्ड कैनिंग ने दरबार लगाया था। तब यहाँ डाक की सुविधा शुरू हुई थी।
- अम्बाला उत्तर रेलवे जोन का एक प्रभागीय मंडल मुख्यालय है और एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है।
- 1880 में अम्बाला को रेलवे लाइन से जोड़ा गया था।
- हरियाणा में 1857 की क्रांति का बिगुल सबसे पहले अम्बाला में बजाया।
- हरियाणा में 1909 में क्रांतिकारी आंदोलन का प्रमुख केंद्र अम्बाला बना, जहाँ दिसंबर 1909 में उपाध्याय के बंगले पर बम फेंका गया।
- ब्रिटिश सरकार द्वारा 8 नवम्बर, 1927 को गठित साइमन कमीशन का विरोध अम्बाला में हुआ।
- असहयोग आंदोलन के दौरान अम्बाला के मुल्लाधार ने अपना रायबहादुर का पद छोड़ा।
- अम्बाला के निकट टोपरा (वर्तमान में यमुनानगर में) से प्राप्त स्तम्भ अशोककालीन हैं। इस पर अशोक के समय (273 ई. पू. से 232 ई. पू.) के सात अभिलेख अंकित हैं।
- शाहाबाद और अम्बाला के बीच पीर नौगजा अम्बाला में की मजार है, जहाँ मनोकामना पूरी होने पर झंडी चढ़ाई जाती है।
- फ्रोजन टियर (Frozen Tear) एक शहीद स्मारक (War Memorial) है, जो अम्बाला एयरफोर्स में स्थित है।
- अम्बाला जिला गलीचा उद्योग के लिए भी प्रसिद्ध है। जिन्हें स्थानीय भाषा में 'दरी' कहते हैं।
नोट – गंगा-सिंधु नदी के अपवाह क्षेत्र के विभाजक पर अम्बाला स्थित है।
मिट्टी – पीली मिट्टी
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या – NH-44(1), NH-5(22), NH-152(65), NH-73(7)
नोट – अम्बाला से कालका NH-73 (पुराना नाम NH-7) है।
नदियाँ – घग्घर, मारकंडा, डांगरी (टांगरी)
मेला/महोत्सव – वामन द्वादशी मेला
उद्यान/पार्क – महावीर उद्यान, इंदिरा उद्यान, पटेल पार्क, सुभाष पार्क
प्रमुख उद्योग
- सिलाई मशीन — अम्बाला
- इलेक्ट्रॉनिक्स कारखाना — अम्बाला
- रेलवे गैराज व बैगन वर्कशॉप — अम्बाला
- खाद्य प्रसंस्करण केंद्र — साहा (अम्बाला) 70 एकड़ में
- कशीदाकारी — अम्बाला
- शीशा उद्योग — अम्बाला
- हवाई अड्डा — अम्बाला एयरफोर्स बेस
प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल
गुरुद्वारा – बादशाही बाग गुरुद्वारा, शीशगंज गुरुद्वारा, मंजी साहिब गुरुद्वारा, संगत साहिब गुरुद्वारा
मंदिर – भवानी अम्बा मंदिर, शारदा मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर
दरगाह – लखवीशाह की दरगाह, तकवाल शाह की दरगाह
चर्च – सेंट पॉल चर्च
खनिज – चूना पत्थर
- अम्बाला में गुरुनानक दिवस पर धार्मिक मेला आयोजित किया जाता है। इस मेले का आयोजन अक्टूबर-नवम्बर माह में कार्तिक पूर्णमासी को होता है।
- अम्बाला जिले के त्रिलोकपुरी में शारदा देवी का धार्मिक मेला आयोजित होता है।
- अम्बाला जिले के पंजोखड़ा नामक स्थान पर तीज का सावन मेला लगता है।
- अम्बाला स्टेशन हरियाणा का सबसे व्यस्त स्टेशन है यहाँ पर हरियाणा का सबसे लम्बा प्लेटफार्म भी है।
- गुरुद्वारा लखनौर साहिब – अम्बाला सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की माता का जन्म स्थान होने के कारण इस गाँव को गुरु गोविंद सिंह जी का ननिहाल होने का गौरव प्राप्त है। लखनौर साहिब का प्राचीन नाम 'लखनावती', 'लखनपुर' और 'लखनोती' इत्यादि के रूप में दर्ज है।
- अम्बाला जिले में भवानी अम्बा मंदिर, सेंट पॉल चर्च और मृत अंग्रेजों के लिए एक ईसाई कब्रिस्तान भी स्थित है।
- क्षेत्रीय अभिलेखागार, अम्बाला मंडल की स्थापना 1 अप्रैल 1986 को की गई। यह अम्बाला शहर में पुरानी दुर्गा रोड पर स्थित है।
- 1947–48 में कश्मीर ऑपरेशन के दौरान अम्बाला एयरफोर्स बेस ने एडवांस फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल के स्पिटफायर पर हवाई उड़ान के निर्देशक के रूप में भाग लिया।
- नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को गांधी जी को गोली मारकर हत्या कर दी थी।
- नाथूराम गोडसे को 15 नवम्बर 1949 को अम्बाला जेल में फांसी दी गई थी।
- द्वितीय विश्वयुद्ध से पूर्व से ही अम्बाला का शीशा उद्योग प्रसिद्ध है।
- अम्बाला के गाँव मंगलाई में होम्योपैथिक कॉलेज एवं अस्पताल बनेगा। इसके लिए 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जायेगी।
- 1857 के शहीदों के सम्मान में अम्बाला में 22 एकड़ में शहीद स्मारक बनाया जा रहा है।
- प्रसिद्ध भारतीय शूटर संजीव कुमार का जन्म हरियाणा के अम्बाला जिले में हुआ।
- अशोक स्तम्भ मूल रूप से अम्बाला में स्थापित किया गया था।
- राष्ट्रभाषा विचार मंच के संस्थापक डॉ. जयप्रकाश गुप्ता अम्बाला के निवासी हैं।
- अम्बाला स्थित सेंटपॉल का गिरजाघर स्थापत्य कला की अर्द्धगॉथिक शैली से निर्मित है। सेंट पॉल चर्च 1857 में बनी थी तथा 1965 में भारत-पाकयुद्ध के दौरान नष्ट हो गई।
- ऐसी मान्यता है कि अम्बाला का संस्थापक कभी आर्यों की राजधानी हुआ करता था।
- अकबर के शासनकाल के समय अम्बाला दिल्ली सूबे की सरहिंद सरकार (जिला) का एक छोटा-सामहल (परगना) था।
- 1847 ई. में अंग्रेजी सरकार द्वारा अम्बाला को जिले का दर्जा दिया गया था और उस समय इसके अन्तर्गत 6 तहसीलें क्रमशः अम्बाला, जगाधरी, रोपड़, नारायणगढ़ और नालागढ़ थीं। कालान्तर में नालागढ़ तहसील को हिमाचल प्रदेश में विलय कर दिया गया।
- शिवालिक की पहाड़ियों का कुल प्रतिशत अम्बाला में 0.2% है।
- अम्बाला में पक्की सड़कों का घनत्व सबसे अधिक है।
जोहराबाई
जन्म 1918, अम्बाला में तथा मृत्यु 21 फरवरी 1990 में। इन्होंने मात्र 13 साल की उम्र में ही ऑल इंडिया रेडियो के लिए गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने पहली बार 1933 में फिल्म डाकू की लड़की में गाया था। इन्होंने कई फिल्मों में हिट गाने दिए थे, जैसे – रतन (1944), जीतन (1945) और अनमोल घड़ी (1946)।
- अम्बाला वायुसेना स्टेशन की स्थापना 1948 में हुई थी।
- वर्ष 1919 में रॉलेट एक्ट का विरोध सर्वप्रथम अम्बाला में हुआ।
टूटा हुआ आदमी
के लेखक सुभाष रस्तोगी का जन्म अम्बाला में 17 अक्टूबर 1950 को अम्बाला कैंट हुआ था। ये एक हिन्दी कवि हैं।
- लोकसभा की SC रिजर्व सीट भी अम्बाला ही है।
- सुषमा स्वराज का जन्म – 14 फरवरी 1952 अम्बाला में हुआ।
- अनिल विज का जन्म – 15 मार्च 1953 अम्बाला में हुआ।
- सुचेता कृपलानी का जन्म – 25 जून 1908 अम्बाला में हुआ।
- ओमपुरी (जन्म 1950, मृत्यु-6 जनवरी 2017) अम्बाला जिला से संबंध रखते हैं।
- परिणीति चोपड़ा अम्बाला जिला से संबंध रखती हैं।
- विश्रामनारायण कौशिक – दुबे जी के पत्र (लेटर्स ऑफ दुबे) का संबंध अम्बाला से है।
- अम्बाला में नदियों के पाट से सोना निकलता है।
पर्यटन स्थल – किंग फिशर
खड़गागोल्फ कोर्स भी अम्बाला में स्थित है।
हरियाणा राज्य का जिलावार परिचय – अम्बाला एवं भिवानी
- सनातन धर्म कॉलेज, एसडी कॉलेज, गांधी स्मारक कॉलेज।
- चमन वाटिका भी अम्बाला में स्थित है।
- सुभाष स्वराज बस स्टैंड – अम्बाला।
- अम्बाला एयर फोर्स स्टेशन की स्थापना वर्ष 1948 में की गई, जो वर्ष 1938 में रॉयल एयर फोर्स स्टेशन (RAF) का मुख्यालय था।
- वर्ष 1919 में पहली हवाई पट्टी बनी।
- अम्बाला में सबसे पुराना कारागार स्थित है।
- अम्बाला दरी व गलीचों का केन्द्र है।
- अम्बाला में शीशा उद्योग, सिलाई मशीन उद्योग, टोरक्स कप सिरप का हेड ऑफिस, सुदर्शन कंपनी द्वारा टोजो माचू फ्रेशनर का हेड ऑफिस है।
- आजादी की पहली लड़ाई का शहीदी स्मारक 538 करोड़ रुपये की लागत से अम्बाला में बनेगा।
- HSIIDC द्वारा 800 एकड़ में IMT अम्बाला की स्थापना की जाएगी।
- बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल द्वारा अम्बाला के चांदसौली में बने बागवानी अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन 20 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया।
- अम्बाला में बौद्धिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक देखभाल गृह निर्माणाधीन है।
- राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC - National Center for Disease Control) (नंगल गांव में है)।
- नारायणगढ़ चौहान राजपूतों का मूल स्थान माना जाता है।
हरियाणा के 23 जिलों का Complete District GK
हरियाणा के जिलों का अध्ययन करें।