यमुनानगर जिला

यमुनानगर : सामान्य परिचय

  • उपनाम : कागज शहर (पेपर सिटी), अब्दुल्लापुर
  • क्षेत्रफल : 1756 वर्ग कि.मी.
  • अस्तित्व तिथि : 1 नवंबर, 1989
  • मुख्यालय : यमुनानगर सिटी
  • तहसील : जगाधरी, छछरौली, बिलासपुर, रादौर
  • उपतहसील : सढौरा, मुस्तफाबाद, खिजराबाद
  • उपमंडल : जगाधरी, बिलासपुर, रादौर
  • खंड : बिलासपुर, छछरौली, जगाधरी, रादौर, सढौरा, मुस्तफाबाद, खिजराबाद
  • गाँवों की संख्या : 655
  • पंचायत : 471

जनसांख्यिकीय विवरण (2011)

  • कुल जनसंख्या : 12,14,205
  • पुरुष : 6,46,718
  • महिलाएँ : 5,67,487
  • दशक वृद्धि दर (2001–11) : 16.6%
  • लिंग अनुपात (2011) : 877
  • साक्षरता दर (2011) : 78.9%
  • पुरुष साक्षरता : 85.1%
  • महिला साक्षरता : 72.0%
  • जनसंख्या घनत्व (2011) : 687 प्रति वर्ग कि.मी.

यमुनानगर का इतिहास एवं नामकरण

  • यमुनानगर का पुराना नाम अब्दुल्लापुर है।
  • यमुना नदी के तट पर बसे होने के कारण इस नगर का नाम यमुनानगर पड़ा, परन्तु इतिहास में इसका नाम अब्दुल्लापुर पाया जाता है।
  • 1 नवम्बर, 1989 को यमुनानगर जिला अस्तित्व में आया। इससे पहले यह अम्बाला जिले का हिस्सा था।
  • यहाँ स्थित जगाधरी रेलवे स्टेशन के कारण इसे जगाधरी यमुनानगर भी कहा जाता है।
  • यमुनानगर तथा जगाधरी को जुड़वाँ शहर (ट्विन सिटी) भी कहा जाता है।
  • महाभारतकाल में जगाधरी को योगेंद्र या योगेन्द्र भी कहा जाता था। योगेन्द्र एक योद्धा, एक राज्य, एक स्थान या एक पर्वत को कहा जाता था।
  • जगाधरी से सम्राट हर्ष व दिल्ली के चौहान तोमर के काल के कुछ पुराने सिक्के प्राप्त हुए हैं।
  • यमुनानगर हरियाणा का सबसे स्वच्छ व समृद्ध औद्योगिक शहर है।

उद्योग एवं औद्योगिक विशेषताएँ

  • यमुनानगर प्लाईवुड इकाइयों के क्लस्टर के लिए जाना जाता है।
  • जगाधरी (यमुनानगर) में चीनी बनाने की कई मिलें हैं जिनमें सरस्वती शुगर मिल प्रमुख है।
  • सरस्वती शुगर मिल एशिया की सबसे बड़ी शुगर मिल है।
  • हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी शहर में रेल कार्यशाला स्थित है।
  • जगाधरी को पीतल नगरी (ब्रास सिटी) भी कहा जाता है।
  • जगाधरी (यमुनानगर) भारत में पीतल के बर्तन बनाने का एक प्रमुख केन्द्र बनकर उभरा है। यहाँ बर्तन बनाने की लगभग 750 लघु इकाइयाँ, 26 फैक्ट्रियाँ व 20 रोलिंग मिल स्थित हैं।
  • यह नगर प्राचीन समय से ही टिम्बर व मैटल मार्किट के लिए ख्याति प्राप्त है।
  • उद्योग : चीनी उद्योग, कागज उद्योग, गोला-बारूद उद्योग।
  • यमुनानगर ही गोला-बारूद रखने के बक्सों की 60% तक आपूर्ति करता है।
  • मानकपुर (यमुनानगर) में नई औद्योगिक सम्पदाएँ विकसित की जा रही हैं।
  • यमुनानगर में फलों तथा सब्जियों का अधिक मात्रा में उत्पादन होता है।
  • यमुनानगर में सबसे ज्यादा सरकारी स्कूल हैं।

कागज उद्योग एवं औद्योगिक संस्थान

  • वर्ष 1929 में यमुनानगर में 'बल्लालपुर पेपर मिल' (BILT) की स्थापना हुई थी।
  • 1969 में यमुनानगर में हरियाणा डिस्टिलरी की स्थापना की गई थी।
  • यमुनानगर में मुंबई रेलवे कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप (स्थापना – 1952) तथा भारत स्टील केमिकल्स लिमिटेड (स्थापना – 1938) भी स्थापित हैं।
  • वर्ष 1973 में यमुनानगर में 'यमुना गैस लिमिटेड' की स्थापना की गई थी।
  • हल्दी प्रोसेसिंग प्लांट रादौर, यमुनानगर में है।
  • फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना यमुनानगर में होगी।

जगाधरी : पीतल एवं चीनी उद्योग

  • जगाधरी को पीतल नगरी (ब्रास सिटी) भी कहा जाता है।
  • जगाधरी (यमुनानगर) भारत में पीतल के बर्तन बनाने का एक प्रमुख केन्द्र बनकर उभरा है। यहाँ बर्तन बनाने की लगभग 750 लघु इकाइयाँ, 26 फैक्ट्रियाँ व 20 रोलिंग मिल स्थित हैं।
  • जगाधरी (यमुनानगर) में चीनी बनाने की कई मिलें हैं जिनमें सरस्वती शुगर मिल प्रमुख है।
  • सरस्वती शुगर मिल एशिया की सबसे बड़ी शुगर मिल है।
  • नोट : पीतल नगरी (ब्रास सिटी) रेवाड़ी को भी कहा जाता है।

कृषि एवं फसलें

  • फसलें : गेहूँ, गन्ना, चना, मक्का, धान, सूरजमुखी।
  • यमुनानगर में फलों तथा सब्जियों का अधिक मात्रा में उत्पादन होता है।
  • मिट्टी : लाल मिट्टी, दोमट मिट्टी।
  • लाल चेस्टनट मिट्टी यमुनानगर में पाई जाती है।

डिंक मार्केट एवं व्यापार

  • यमुनानगर की डिंक मार्केट (मंडी) वर्ष 1947 से पूर्व अब्दुल्लापुर मंडी के नाम से प्रसिद्ध थी। यह मंडी 100 वर्ष से भी अधिक पुरानी है।

नदियाँ एवं जल स्रोत

  • नदियाँ : यमुना, सोम नदी, बोली नदी, सरस्वती, चौटांग, राक्षी नदी।
  • सोम नदी : यह नदी मेहराजपुर के निकट यमुना नदी में मिलती है।
  • बोली नदी : यह नदी सोम नदी में दादुपुर के पास मिलती है।
  • यमुनानगर के मुगलावली में सरस्वती नदी की खुदाई का काम हुआ है। इस नगर को अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
  • यमुनानगर के मुस्तफाबाद में सरस्वती नदी के बहने के संकेत मिले हैं। जिसके फलस्वरूप हरियाणा में सरस्वती विकास बोर्ड का गठन किया गया है और मुस्तफाबाद गाँव का नाम बदलकर सरस्वती नगर कर दिया गया है।

परियोजनाएँ एवं जल संरचनाएँ

  • परियोजना : हथिनी कुंड बैराज परियोजना।
  • पर्यटक स्थल : ताजेवाला, हथिनीकुंड, कलेसर।
  • सोम नदी – यह नदी मेहराजपुर के निकट यमुना नदी में मिलती है।
  • बोली नदी – यह नदी सोम नदी में दादुपुर के पास मिलती है।

आदिबद्री

  • आदिबद्री : यह यमुनानगर के उत्तर में बिलासपुर तहसील में स्थित कस्बा है। यह स्थान महर्षि वेदव्यास से जुड़ा है।
  • यहाँ सरस्वती नदी व सोमब नदी का संगम स्थल है जिसे सरस्वती सोमब प्रयाग कहा जाता है। यहाँ आदिबद्री नारायण मंदिर, श्री केदारनाथ मंदिर तथा मंत्र देवी मंदिर स्थित हैं।
  • सरस्वती नदी शोध संस्थान आदिबद्री (यमुनानगर) में स्थित है।

सढौरा (साधौरा)

  • साधौरा (सढौरा) : यह नकटी या सौधारण नदी के किनारे स्थित एक प्राचीन स्थल है। इसके बारे में कहा जाता है कि हरिद्वार तथा हिमाचल प्रदेश से आने वाले यात्री यहाँ विश्राम करते हैं।
  • यह स्थान एक मुस्लिम पीर बुध सिंह से जुड़ा है, जिसने भंगानी की लड़ाई (1688) में गुरु गोविंद सिंह की मदद की थी।

अन्य प्रमुख स्थल

  • संघड़ा : जगाधरी तहसील में स्थित गाँव। यहाँ दो स्थल- जरासंध का टीला तथा घ्यासरियों सती माता आश्रम स्थित हैं।
  • बीरबल का रंगमहल : प्रसिद्ध बीरबल का रंगमहल (बुढ़िया का रंग महल) भी यमुनानगर जिले में, यमुनानगर से 12 किमी. दूर बुढ़िया नामक प्राचीन कस्बे में स्थित है।
  • बुढ़िया : यमुनानगर से 12 किमी. दूर इस ऐतिहासिक कस्बे की नींव मुगल शासक हुमायूँ ने रखी थी।
  • यमुनानगर जिले के उत्तर-पूर्व में बसंतपुर नामक नगर बसा है जिसका संबंध राजा शांतनु से माना जाता है।
  • यहाँ स्थित एक कुएँ का जल गंगा की तरह पवित्र माना जाता है।
  • यमुनानगर के बसंतपुर में देश का पहला हाथी पुनर्वास एवं अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जा रहा है।

प्रमुख मंदिर एवं धार्मिक स्थल

  • चिट्टा मंदिर : यमुनानगर
  • भगवान परशुराम सर्वधर्म मंदिर : जगाधरी
  • आदि बद्रीनाथ मंदिर : कठगढ़ (जगाधरी)
  • पंचमुखी हनुमान मंदिर : जगाधरी
  • गुरुद्वारा कपाल मोचन : बिलासपुर
  • पातालेश्वर मंदिर : बुड़िया
  • श्री दिगम्बर जैन मंदिर : बुड़िया
  • बीरबल का रंगमहल : यमुनानगर से 12 किमी. दूर बुढ़िया नामक प्राचीन कस्बे में स्थित है।
  • अमादलपुर का सूर्यकुंड मंदिर : अमादलपुर (यमुनानगर) में स्थित सूर्यकुंड मंदिर भारत के केवल ऐसे दो मंदिरों में से एक है जहाँ से किसी भी प्राणी पर सूर्यग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता। (i) उड़ीसा का कोणार्क मंदिर (ii) यमुनानगर का सूर्यकुंड का मंदिर।
  • लकड़हारा मंदिर : जगाधरी (यमुनानगर) का निर्माण उड़ीसा के कोणार्क मंदिर की तर्ज पर किया गया है।
  • नर-नारायण गुफा : यमुनानगर में स्थित है।

गुरुद्वारे एवं सिख धार्मिक स्थल

  • गुरुद्वारा : गुरुद्वारा लालन माजरा, गुरुद्वारा कालका मोचन।
  • गुरुद्वारा कपाल मोचन : बिलासपुर।
  • बाबा बंदा बहादुर सिंह गुरुद्वारा : यमुनानगर में स्थित है।
  • सिखों की पहली राजधानी लोहागढ़ यमुनानगर में ही स्थित है। जिसे गुरु बाबा बंदा बहादुर द्वारा राजधानी बनाया गया था।
  • बंदा सिंह बहादुर मार्शल आर्ट्स स्थल यमुनानगर में है।

कालेसर वन्यजीव अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान

  • कालेसर वन्य जीव अभयारण्य व नेशनल पार्क : यह यमुनानगर जिले में यमुना नदी के किनारे स्थित नेशनल पार्क है तथा यहाँ साल वन मुख्यतः पाए जाते हैं। यहाँ जंगल मचान (A high observation Tower) बनाया गया है। कालेसर को दिसंबर, 2003 में नेशनल पार्क का दर्जा दिया गया।
  • कालेसर राष्ट्रीय उद्यान का नाम उद्यान के भीतर स्थित एक मंदिर के नाम पर रखा गया। यह मंदिर कालेेश्वर/कालेसर (भगवान शिव) को समर्पित है।
  • चौधरी देवीलाल प्राकृतिक पार्क : चुहड़पुर गाँव (यमुनानगर) में 110 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह हरियाणा का पहला तथा सबसे बड़ा हर्बल पार्क है।

पर्यटन स्थल

  • ताजेवाला : यमुनानगर जिले का पर्यटक स्थल।
  • हथिनीकुंड : यमुनानगर जिले का पर्यटक स्थल।
  • कलेसर : यमुनानगर जिले का पर्यटक स्थल।
  • ग्रेपेलिकन : 1955 में ग्रेपेलिकन नाम से पर्यटन स्थल की स्थापना की गई।

चनेटी का स्तूप

  • चनेटी का स्तूप : प्रसिद्ध यात्री ह्वेनसांग द्वारा वर्णित चनेटी का स्तूप जगाधरी से तीन किमी. दूर सुबगाँव में स्थित है।

टोपरा अभिलेख

  • टोपरा अभिलेख : अशोक कालीन प्रसिद्ध टोपरा अभिलेख भी यमुनानगर जिले में स्थित है। जिस पर अशोक के समय के सात अभिलेख तथा विग्रहराज चतुर्थ के तीन अभिलेख लिखे हुए हैं। 1 नवंबर 1989 में यमुनानगर जिला बनने से पहले यह अंबाला जिले में स्थित था।

बीरबल का रंगमहल

  • बीरबल का रंगमहल : प्रसिद्ध बीरबल का रंगमहल (बुढ़िया का रंग महल) भी यमुनानगर जिले में, यमुनानगर से 12 किमी. दूर बुढ़िया नामक प्राचीन कस्बे में स्थित है।

जगाधरी के पुरातात्विक अवशेष

  • जगाधरी से सम्राट हर्ष व दिल्ली के चौहान तोमर के काल के कुछ पुराने सिक्के प्राप्त हुए हैं।

अन्य ऐतिहासिक स्थल एवं स्मारक

  • संघड़ा : जगाधरी तहसील में स्थित गाँव। यहाँ दो स्थल- जरासंध का टीला तथा घ्यासरियों सती माता आश्रम स्थित हैं।
  • लोहागढ़ : सिखों की पहली राजधानी लोहागढ़ यमुनानगर में ही स्थित है। जिसे गुरु बाबा बंदा बहादुर द्वारा राजधानी बनाया गया था।
  • कलसिया रियासत का महल : 'रानी की खिड़की' छछरौली में स्थित है।
  • बुढ़िया : यमुनानगर से 12 किमी. दूर इस ऐतिहासिक कस्बे की नींव मुगल शासक हुमायूँ ने रखी थी।
  • बसंतपुर : यमुनानगर जिले के उत्तर-पूर्व में बसंतपुर नामक नगर बसा है जिसका संबंध राजा शांतनु से माना जाता है। यहाँ स्थित एक कुएँ का जल गंगा की तरह पवित्र माना जाता है।
  • मुगलावली : यमुनानगर के मुगलावली में सरस्वती नदी की खुदाई का काम हुआ है। इस नगर को अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
  • मुस्तफाबाद : यमुनानगर के मुस्तफाबाद में सरस्वती नदी के बहने के संकेत मिले हैं। जिसके फलस्वरूप हरियाणा में सरस्वती विकास बोर्ड का गठन किया गया है और मुस्तफाबाद गाँव का नाम बदलकर सरस्वती नगर कर दिया गया है।

पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक सिक्के

  • जगाधरी से सम्राट हर्ष व दिल्ली के चौहान तोमर के काल के कुछ पुराने सिक्के प्राप्त हुए हैं।
  • टोपरा अभिलेख अशोक कालीन प्रसिद्ध अभिलेख है। इस पर अशोक के समय के सात अभिलेख तथा विग्रहराज चतुर्थ के तीन अभिलेख लिखे हुए हैं।

शिक्षा एवं चिकित्सा संस्थान

  • गुरु तेग बहादुर मेडिकल कॉलेज : यमुनानगर में है।
  • लाल बहादुर शास्त्री महिला आयुर्वेदिक महाविद्यालय : इसकी स्थापना यमुनानगर में की गई है।
  • फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना यमुनानगर में होगी।
  • यमुनानगर में सबसे ज्यादा सरकारी स्कूल हैं।

प्रमुख औद्योगिक एवं विकास परियोजनाएँ

  • मानकपुर (यमुनानगर) में नई औद्योगिक सम्पदाएँ विकसित की जा रही हैं।
  • यमुनानगर के बसंतपुर में देश का पहला हाथी पुनर्वास एवं अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
  • वर्ष 1973 में यमुनानगर में 'यमुना गैस लिमिटेड' की स्थापना की गई थी।
  • 1969 में यमुनानगर में हरियाणा डिस्टिलरी की स्थापना की गई थी।
  • यमुनानगर में मुंबई रेलवे कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप (स्थापना – 1952) तथा भारत स्टील केमिकल्स लिमिटेड (स्थापना – 1938) भी स्थापित हैं।
  • हल्दी प्रोसेसिंग प्लांट रादौर, यमुनानगर में है।
  • बंदा सिंह बहादुर मार्शल आर्ट्स स्थल यमुनानगर में है।

जिले से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • यमुनानगर हरियाणा का सबसे स्वच्छ व समृद्ध औद्योगिक शहर है।
  • यमुनानगर का पुराना नाम अब्दुल्लापुर है।
  • यमुनानगर तथा जगाधरी को जुड़वाँ शहर (ट्विन सिटी) भी कहा जाता है।
  • जगाधरी को पीतल नगरी (ब्रास सिटी) भी कहा जाता है।
  • नोट : पीतल नगरी (ब्रास सिटी) रेवाड़ी को भी कहा जाता है।
  • यमुनानगर ही गोला-बारूद रखने के बक्सों की 60% तक आपूर्ति करता है।
  • हरियाणा में सबसे अधिक गाँव एवं सबसे अधिक आबाद गाँव वाला जिला यमुनानगर ही है।
  • यमुनानगर हाथ की कढ़ाई के लिए प्रसिद्ध है।
  • सुध के प्राचीन नाम थंकु व सरधना हैं।
  • बिलासपुर का नाम बदलकर व्यासपुर व खिजराबाद का नाम बदलकर प्रताप नगर किया गया है।
  • अमादलपुर (यमुनानगर) में स्थित सूर्यकुंड मंदिर भारत के केवल ऐसे दो मंदिरों में से एक है जहाँ से किसी भी प्राणी पर सूर्यग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता। (i) उड़ीसा का कोणार्क मंदिर (ii) यमुनानगर का सूर्यकुंड का मंदिर।
  • चौधरी देवीलाल प्राकृतिक पार्क चुहड़पुर गाँव (यमुनानगर) में 110 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह हरियाणा का पहला तथा सबसे बड़ा हर्बल पार्क है।
  • लाल चेस्टनट मिट्टी यमुनानगर में पाई जाती है।
  • सरस्वती नदी शोध संस्थान आदिबद्री (यमुनानगर) में स्थित है।
  • यमुनानगर के मुस्तफाबाद में सरस्वती नदी के बहने के संकेत मिले हैं। जिसके फलस्वरूप हरियाणा में सरस्वती विकास बोर्ड का गठन किया गया है और मुस्तफाबाद गाँव का नाम बदलकर सरस्वती नगर कर दिया गया है।
  • सिखों की पहली राजधानी लोहागढ़ यमुनानगर में ही स्थित है। जिसे गुरु बाबा बंदा बहादुर द्वारा राजधानी बनाया गया था।
  • बाबा बंदा बहादुर सिंह गुरुद्वारा भी यमुनानगर में स्थित है।
  • नर-नारायण गुफा यमुनानगर में स्थित है।
  • यमुनानगर के बिलासपुर का नाम बदलकर व्यासपुर व खिजराबाद का नाम बदलकर प्रताप नगर किया गया है।
  • यमुनानगर में सबसे ज्यादा सरकारी स्कूल हैं।
  • कलसिया रियासत का महल 'रानी की खिड़की' छछरौली में स्थित है।
Join WhatsApp Join Telegram