फरीदाबाद
जिले का सामान्य परिचय
उपनाम : औद्योगिक नगरी, हरियाणा की औद्योगिक राजधानी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद के सपनों का शहर
स्थिति : हरियाणा के दक्षिणी भाग में
क्षेत्रफल : 741 वर्ग कि.मी.
अस्तित्व तिथि : 15 अगस्त, 1979
मुख्यालय : फरीदाबाद सिटी
तहसील : फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बड़खल
उप तहसील : मोहना, तिगांव
उपमंडल : फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बड़खल
खंड : बल्लभगढ़, फरीदाबाद, तिगांव
कुल जनसंख्या (2011) : 18,09,733
पुरुष : 9,66,110
महिलाएँ : 8,43,623
दशक वृद्धि दर (2001–11) : 31.7%
लिंग अनुपात (2011) : 843
साक्षरता दर (2011) : 81.7%
पुरुष साक्षरता : 89.9 प्रतिशत
महिला साक्षरता : 75.2 प्रतिशत
घनत्व (2011) : 2298 प्रति वर्ग कि.मी.
ऐतिहासिक परिचय एवं स्थापना
★ 15 अगस्त, 1979 को फरीदाबाद जिला हरियाणा के 12वें जिले के रूप में अस्तित्व में आया।
★ हरियाणा के फरीदाबाद तथा नीलोखेड़ी (करनाल) शहर 1947 में स्वतंत्रता के बाद विस्थापितों के लिए बनाए गए थे। देश में ऐसे 10 नगर थे।
★ फरीदाबाद शहर की स्थापना प्रसिद्ध सूफी संत 'फरीद बाबा' ने 1607 ई. में की थी जो जहाँगीर के कोषाध्यक्ष थे।
औद्योगिक एवं आर्थिक महत्व
★ इस औद्योगिक नगरी का विकास देश विभाजन के उपरान्त पाकिस्तान से आए विस्थापितों के पुनर्वास के लिए किया गया था।
★ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) के उपनगरों में फरीदाबाद सबसे अधिक विकसित औद्योगिक शहर है।
★ फरीदाबाद क्षेत्र हिना (मेहंदी) के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
★ इसके पड़ोसी नगर बल्लभगढ़ (बल्लभगढ़) में टायर-ट्यूब, छपाई की मशीनें व विद्युत का सामान बनता है।
★ यहाँ वर्तमान में बड़े पैमाने के उद्योगों की संख्या 165 हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ लगभग 10,000 लघु औद्योगिक इकाइयाँ कार्यरत हैं।
★ एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर एवं कैलीनेटर रेफ्रिजरेटर का निर्माण फरीदाबाद में होता है।
★ फरीदाबाद जिले में मशीनों के कलपुर्जे, प्लास्टिक, रबर, रासायनिक पदार्थ, बिजली का सामान, कपड़ा, कागज आदि का उत्पादन किया जाता है।
★ फरीदाबाद शहर हरियाणा का एक अग्रणी औद्योगिक शहर है।
★ यह हरियाणा तथा उत्तरी भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर है।
★ फरीदाबाद के बल्लभगढ़ (वर्तमान नाम बल्लभगढ़) में गुड़ इंडस्ट्री कंपनी में टायरों का उत्पादन होता है।
★ बाटा विनिर्माण कारखाना फरीदाबाद में स्थित है।
जनसंख्या संबंधी प्रमुख तथ्य
★ सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला – फरीदाबाद (2298)
★ सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला – फरीदाबाद (17,98,954)
★ सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला जिला – फरीदाबाद (14,38,855)
★ सर्वाधिक महिलाओं की संख्या फरीदाबाद शहर में है।
★ फरीदाबाद हरियाणा राज्य का पहला ऐसा जिला है जिसकी जनसंख्या बीस लाख से अधिक है।
सूरजकुंड एवं पर्यटन स्थल
★ दिल्ली से 18 कि.मी. दूर फरीदाबाद जिले में सूरजकुंड स्थित है, जो अरावली पहाड़ियों में स्थित है।
★ कुंड के समीप ही सूर्य मंदिर के खण्डहर हैं जिसे बहुत से पर्यटक देखने आते हैं।
★ सूर्य कुण्ड सूर्य के आकार का बना हुआ है। इसे तोमर राजा अनंगपाल के पुत्र सूरजपाल ने बनवाया था।
★ सूरजकुंड को पहले मयूर झील के नाम से जाना जाता था।
★ सूरजकुंड स्थान पर हरियाणा सरकार ने टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स बनवाए हैं।
अन्य प्रमुख तथ्य
★ फरीदाबाद जिले में पर्यावरण न्यायालय की स्थापना की गई है।
★ फरीदाबाद जिले के कावंतिवा को अमर शहीदों का गाँव कहा जाता है।
★ फरीदाबाद जिले की बल्लभगढ़ तहसील के सीही गाँव सूरदास का जन्म स्थान है। सीही गाँव साहित्यकारों का अराध्य स्थल है। सूरदास ने संगीत की शिक्षा संत हरिदास से तथा दर्शनशास्त्र की दीक्षा वल्लभाचार्य से ली।
★ मिट्टी – पोली मिट्टी
★ नदियाँ/नहरें – यमुना नदी, गुड़गाँव नहर
★ फसलें – गेहूँ, बाजरा, सरसों
★ खनिज – बजरी
★ राष्ट्रीय राजमार्ग – NH-2 (नया नाम NH-44)
★ मेला/महोत्सव – बाबा उदासदासजी का समाधि मेला
★ झील – बड़खल झील, मयूर झील, धौज झील
प्रमुख संस्थान एवं खेल मैदान
★ संस्थान – नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड पोस्ट मैनेजमेंट (NRCIPM) (1988)
★ खेल मैदान – अरावली गोल्फ मैदान
पर्यटन स्थल
★ राजा नाहर सिंह पैलेस
★ शाइन टेम्पल
★ सूर्य मंदिर
प्रमुख उद्योग
★ एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर एवं कैलीनेटर रेफ्रिजरेटर उद्योग
★ कागज उद्योग
★ कृषि यंत्र उद्योग
★ प्लास्टिक उद्योग
★ सूती कपड़ा उद्योग
★ चमड़ा उद्योग
★ बाटा शू कंपनी
★ राजदूत मोटरसाइकिल
★ ऑटो टायर और ट्यूब
★ इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग
नाहर सिंह (भय) स्टेडियम
★ नाहर सिंह (भय) स्टेडियम : यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम है। इसका निर्माण 1981 में किया गया था। शुरू में इसे मयूर स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। इसमें प्रथम रणजी मैच 1982 में 22–24 नवम्बर को हरियाणा तथा सर्विसेज के बीच खेला गया था। पहला ODI 19 जनवरी, 1988 को भारत व वेस्टइंडीज के बीच खेला गया।
★ यहाँ प्रतिवर्ष अक्टूबर-नवम्बर 1996 में मार्शल आर्ट्स सांस्कृतिक महोत्सव मनाया जाता है। वर्ष 2003 से यहाँ निर्माण साइट द्वारा एक हेरिटेज होटल चलाया जा रहा है। इसे वर्तमान में हरियाणा सरकार पीपीपी डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करेगी।
★ फरीदाबाद में भारतीय वायुसेना का राजा नाहर सिंह बेस भी है।
★ हरियाणा में वर्ष 2006 में जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्रीय केंद्र (Bio Technology Regional Centre) फरीदाबाद में स्थित है।
★ हरियाणा सरकार ने वर्ष 2031 के लिए फरीदाबाद जिले की अनुमानित जनसंख्या के लिए मास्टर प्लान को अनुमोदन किया है।
★ पूर्ववर्ती गाँव में चौधरी सती वंश के प्रसिद्ध साहित्यकार केदारनाथ हरियाणवी रहते थे जिनकी तीन पुस्तकें 'अंगद बोध', 'भारत विलाप' और 'सत्यवती कथा' मशहूर हैं।
★ फरीदाबाद में रजनीगंधा तथा ग्लेडियोलस नामक फूल सबसे ज्यादा होते हैं।
★ हरियाणा में मेहंदी (हिना) का सर्वाधिक उत्पादन फरीदाबाद में होता है।
★ हरियाणा राज्य का पहला स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदाबाद में स्थित है।
★ फरीदाबाद को डॉ. राजेंद्र प्रसाद के सपनों का शहर भी कहा जाता है क्योंकि इन्होंने ही आधुनिक फरीदाबाद का उद्घाटन किया था।
★ फरीदाबाद को उद्योग नगरी/बाबा फरीद की नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
न्यायिक, चिकित्सा एवं पुलिस संस्थान
★ यातायात चालान मामलों के संबंध में पूरे हरियाणा राज्य के लिए फरीदाबाद में सेशन जज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्थापित किया गया।
★ उत्तर भारत में ईएसआईसी का पहला मेडिकल एवं अस्पताल फरीदाबाद में है जो 30 एकड़ में 595 करोड़ की लागत से बना।
★ वर्ष 2015 में ई.एस.आई.सी. मेडिकल कॉलेज की स्थापना फरीदाबाद में हुई।
★ हरियाणा पुलिस देश की पहली पुलिस बल, जिसमें फर्स्ट एडमिट रिस्पॉन्स एप्लीकेशन (FIR) शुरू किया है, जिसकी प्रयोज्यता को एक ही क्लिक में पुलिस सहायता तुरंत मिलती है। इसकी शुरुआत फरीदाबाद में हुई।
★ IT पार्क एवं सेंटर फरीदाबाद में बनेगा।
★ बल्लभगढ़ में गुड़ इंडस्ट्री टायर, बाटा शू व राजदूत मोटर्स मोटर साइकिल उद्योग है।
अन्य महत्वपूर्ण संस्थान एवं परियोजनाएँ
★ 24 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया के सबसे बड़े शहीद अमृता देवी अस्पताल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया है।
★ फरीदाबाद में राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी स्थापित की है।
★ बल्लभगढ़ (नवादा गाँव, तिगांव) में ALMCO की छठी सहायक उत्पादन इकाई और अत्याधुनिक लिम्ब फिटिंग का उद्घाटन किया गया।
★ अवधूतनाथ उर्फ खड़ेसरी का धाम पहेड़ा गाँव, बल्लभगढ़, फरीदाबाद में है।
★ राष्ट्रीय समन्वित पोस्ट मैनेजमेंट शोध संस्थान की स्थापना वर्ष 1988 में की गई।
★ फरीदाबाद में 68 एकड़ भूमि पर 18 होल गोल्फ पार्क का नवीनीकरण किया जाएगा।
★ फरीदाबाद में कॉमन एफ्लुएंट प्लांट का प्रस्ताव है।
★ कम्युनिकेशन टावर स्थापित करने के लिए फरीदाबाद को लाइसेंस शुल्क के उद्देश्य हेतु उच्च संभावना क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
बजट 2025–26 के अनुसार प्रस्तावित विकास
★ बजट 2025–26 के अनुसार फरीदाबाद में आधुनिक मानकों के अनुरूप उन्नत करते हुए एक विश्वस्तरीय रिक्रिएशन एवं स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है।
★ बजट 2025–26 के तहत फरीदाबाद को एक विशेष ग्लोबल गेम जोन के रूप में विकसित किया जाएगा।
हरियाणा के 23 जिलों का Complete District GK
हरियाणा के जिलों का अध्ययन करें।