हरियाणा की राजधानी : चण्डीगढ़
चण्डीगढ़ का परिचय
चण्डीगढ़ शहर की संकल्पना चार मुख्य तथ्यों पर आधारित है –
- जीवनयापन (रहना-सहना)
- कार्य करना (रोजगार)
- शरीर और आत्मा की देखभाल
- परिवहन (यातायात)
चण्डीगढ़ शहर को 'सुन्दर शहर' (Beautiful City) के उपनाम से भी जाना जाता है। चण्डीगढ़ तीन तरफ से मोहाली तथा एक तरफ से पंचकुला से घिरा हुआ है। उत्तरी भारत में स्थित चण्डीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश तथा दो राज्य पंजाब तथा हरियाणा की संयुक्त राजधानी है। हाल ही में शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराये गये सर्वे में चण्डीगढ़ को साफ-सुथरे शहरों में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। चण्डीगढ़ आजादी के बाद दक्षिण एशिया तथा भारत का प्रथम सुनियोजित शहर है।
चण्डीगढ़ को भारत की आजादी का प्रतीक तथा पं. जवाहर लाल नेहरू के सपनों का शहर के नाम से जाना जाता है। चण्डीगढ़ शहर का शिलान्यास 2 अप्रैल, 1952 को पंडित जवाहर लाल नेहरू जी (उस समय भारत के प्रधानमंत्री थे) द्वारा किया गया था।
चण्डीगढ़ शहर को सुनियोजित तरीके से बसाने वाले फ्रांसीसी वास्तुकार ली. कार्बुजियर थे। ली. कार्बुजियर के अनुसार चण्डीगढ़ की संरचना मानव शरीर की संरचना के समान है। चण्डीगढ़ 1 नवम्बर, 1966 को हरियाणा व पंजाब की संयुक्त राजधानी बनाया गया।
ली. कार्बुजियर के अनुसार चण्डीगढ़ की संरचना
| भाग | संरचना |
|---|---|
| सिर | कैपिटल परिसर (सेक्टर-1) |
| दिल | सिटी सेंटर (सेक्टर-17) |
| बुद्धि/मस्तिष्क | सांस्कृतिक व शैक्षणिक संस्थान |
| फेफड़े | लेजर वैली |
| संचार प्रणाली | सड़कों का नेटवर्क तथा 7 वी.एस. |
| विकास | इंडस्ट्रियल एरिया |
चण्डीगढ़ के प्रतीक चिह्न
| प्रतीक | नाम |
|---|---|
| प्रतीक | खुला हाथ |
| नृत्य | भांगड़ा/गिद्धा |
| पशु | भारतीय ग्रे नेवला |
| पक्षी | इंडियन ग्रे हॉर्न बिल |
| पुष्प | डाक |
| वृक्ष | आम |
| भाषाएँ | हिन्दी / पंजाबी |
| राजकीय भाषा | हिन्दी |
| क्षेत्रफल में स्थान | 34 |
| आबादी में स्थान | 29 |
| पिन | 160XXX |
| HDI | 0.792 |
भौगोलिक स्थिति
चण्डीगढ़ हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला के गिरिपद में तलहटी क्षेत्र में स्थित है। शहर की सही भौगोलिक स्थिति 33°44′ N 76°47′ E के मध्य स्थित है।
चण्डीगढ़ का क्षेत्रफल 114 Sq/Km है। चण्डीगढ़ शहर के सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिनकी संख्या 56 है। चण्डीगढ़ की सीमा पंजाब के शहर मोहाली तथा हरियाणा के शहर पंचकुला में लगती है। इसी वजह से चण्डीगढ़ को Tri City के नाम से भी जाना जाता है।
चण्डीगढ़ के आस-पास के गाँवों का भी अधिग्रहण किया गया है जिनकी संख्या 24 है।
चण्डीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में 3 इमारतें और 3 स्मारक हैं-
3 इमारतें
- हाईकोर्ट
- विधानसभा
- सचिवालय
3 स्मारक
- खुला हाथ स्मारक
- ज्यामितीय पहाड़ी
- टॉवर ऑफ शैडो
वर्ष 2016 में चण्डीगढ़ को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। कैपिटल परिसर का सौ फीसदी लैंडस्केप फ्रांसीसी सरकार ने फ्रांस से करवाया था।
खुला हाथ स्मारक का निर्माण वर्ष 1964 में किया गया था, यह मानव शांति, सद्भावना व मानव एकता का प्रतीक है, इसका अर्थ एक हाथ के से लेना व एक हाथ से देना है। ली. कार्बुजियर के अनुसार खुला हाथ स्मारक दूसरी मानवीय क्रांति का प्रतीक है।
जलवायु
चण्डीगढ़ शहर की जलवायु उप-उष्णकटिबंधीय मानसून प्रकार की है। जहाँ वर्षा लगभग 1110.7 cm होती है। चण्डीगढ़ शहर में सर्दी के समय मध्य सागर से उत्पन्न पश्चिमी विक्षोभ से भारी मात्रा में वर्षा होती है।
चण्डीगढ़ : जनसंख्या आँकड़े (2011)
| विवरण | आँकड़े |
|---|---|
| कुल जनसंख्या | 1,055,450 |
| पुरुष | 580,663 |
| स्त्री | 474,787 |
| जनसंख्या वृद्धि | 17.19% |
| जनसंख्या घनत्व | 9,258 |
| लिंगानुपात | 818 |
| 0–6 वर्ष के बच्चों की कुल जनसंख्या | 119,434 |
| 0–6 वर्ष के बच्चों का लिंगानुपात | 880 |
| 0–6 आयुवर्ग के पुरुष बच्चों की संख्या | 63,536 |
| 0–6 आयुवर्ग की स्त्री बच्चों की संख्या | 55,898 |
| साक्षरता दर | 86.05% |
| पुरुष साक्षरता दर | 89.99% |
| महिला साक्षरता दर | 81.19% |
| कुल साक्षर व्यक्ति | 805,438 |
| पुरुष साक्षर | 465,346 |
| महिला साक्षर | 340,092 |
जनसंख्या
शिमला के नजदीक होने के कारण चण्डीगढ़ शहर में सर्दी में सर्द हवा चलती है। सुखना झील तथा इसके पास स्थित संरक्षित क्षेत्र नेपली में सर्दी के समय साइबेरिया क्षेत्र से प्रवासी पक्षी 'गीज' यहाँ पर आते हैं।
जनसंख्या – 2011 की जनगणना अनुसार चण्डीगढ़ की जनसंख्या 1,055,450 है तथा जनसंख्या घनत्व 9258/Km² है।
चण्डीगढ़ की जनसंख्या में पुरुष की जनसंख्या 55% तथा महिलाओं की संख्या 45% है। चण्डीगढ़ का लिंगानुपात 818/1000 है, जो संपूर्ण भारत में तीसरा सबसे कम है। वहीं साक्षरता में जहाँ चण्डीगढ़ की साक्षरता 86.05% है, तो पुरुषों की 89.99% व महिलाओं की साक्षरता 81.19% है।
चण्डीगढ़ में सर्वाधिक लगभग 77.78% हिंदू हैं। वहीं सिख 16%, मुस्लिम 4% तथा अन्य 1% हैं। चण्डीगढ़ का दशकीय वृद्धि दर 2001–2010 के दौरान औसत 17.19% रही है।
अर्थव्यवस्था
चण्डीगढ़ शहर भारत के समृद्ध राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की सूची में अग्रणी नाम आता है। चण्डीगढ़ की GDP 2.2 Billion है तथा प्रतिव्यक्ति आय चण्डीगढ़ में 99,262 प्रति व्यक्ति है। मानव विकास सूचकांक में चण्डीगढ़ का नाम संपूर्ण भारत में अग्रणी है। चण्डीगढ़ में लोगों का मुख्य व्यवसाय सरकारी नौकरी या पेंशनधारी है। चण्डीगढ़ में भारत सरकार द्वारा ऑर्डिनेंस केबल फैक्ट्री स्थापित की गई है। चण्डीगढ़ में उपस्थित PGI, पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट, IT Park और हजारों सरकारी स्कूल काफी लोगों को रोजगार प्रदान करते हैं।
प्रशासन
चण्डीगढ़ प्रशासन संविधान की धारा 239 के तहत नियुक्त किये गये प्रशासक के अधीन कार्यरत है। शहर का प्रशासनिक नियंत्रण भारत सरकार के अधीन गृह मंत्रालय के पास है। वर्तमान में पंजाब का राज्यपाल ही चण्डीगढ़ का प्रशासक होता है। प्रशासक का सलाहकार एक अति वरिष्ठ अधिकारी होता है, जो जिसके साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा में UT कैडर का अधिकारी होता है। वरिष्ठ अधीक्षक (पुलिस) भारतीय पुलिस सेवा का अधिकारी होता है, जो UT कैडर से होता है। शहर के SSP पंजाब कैडर से होता है।
राजनीति
चण्डीगढ़ का प्रशासक केंद्र सरकार द्वारा संचालित है। अतः यहाँ विधानसभा के चुनाव नहीं होते हैं। चण्डीगढ़ में लोकसभा की एकमात्र सीट है। चण्डीगढ़ में राज्यसभा की कोई सीट नहीं है। चण्डीगढ़ से सर्वाधिक बार निर्वाचित सांसद कांग्रेस पार्टी से पवन कुमार बंसल हैं तथा प्रथम बार निर्वाचित लोकसभा सदस्य चंदू गोयल थे।
शहरी व ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशत
| विवरण | शहरी | ग्रामीण |
|---|---|---|
| कुल जनसंख्या | 1,026,459 | 28,991 |
| पुरुष जनसंख्या | 563,513 | 17,150 |
| महिला जनसंख्या | 462,946 | 11,841 |
| जनसंख्या वृद्धि दर | 26.96% | -68.53% |
| लिंगानुपात | 822 | 690 |
| शिशु लिंगानुपात (0–6) | 880 | 871 |
| शिशु जनसंख्या (0–6) | 115,164 | 4,270 |
| शिशु जनसंख्या (%) | 11.22% | 14.73% |
| साक्षरता | 785,477 | 19,961 |
| औसत साक्षरता | 86.19% | 80.75% |
| पुरुष साक्षरता | 90.11% | 85.77% |
| महिला साक्षरता | 65.32% | 47.55% |
परिवहन
चण्डीगढ़ का ट्रांसपोर्ट सिस्टम चण्डीगढ़ कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित है। जो पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व दिल्ली के लिए नियमित सेवाएँ चलती हैं। चण्डीगढ़ में मुख्य बस टर्मिनल है। पहला ISBT-17 तथा दूसरा ISBT-43 है। चण्डीगढ़ में चण्डीगढ़ एयरपोर्ट स्थित है। जहाँ से नियमित रूप से उड़ाने भारत के अन्य शहरों में चलती हैं। चण्डीगढ़ शहर दो मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग NH-21, NH-22 से मिलती है। जो चण्डीगढ़ के मध्य से गुजरते हैं।
प्रशासनिक परिचय
- चण्डीगढ़ का प्रशासक – पंजाब का राज्यपाल (वर्तमान में बनवारी लाल पुरोहित)
- चण्डीगढ़ नगर निगम की स्थापना – वर्ष 1994
- वर्तमान में चण्डीगढ़ नगर निगम – सरबजीत कौर
- चण्डीगढ़ पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन होती है।
- चण्डीगढ़ पुलिस का SSP – पंजाब कैडर से
- चण्डीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का SP – हरियाणा कैडर से
- चण्डीगढ़ में कुल सेक्टर – 56
- चण्डीगढ़ में विधानसभा – अस्तित्व नहीं
- चण्डीगढ़ लोकसभा सीट – 1
- वर्तमान लोकसभा सांसद – किरण खेर
- प्रथम लोकसभा सांसद – श्री चंद गोयल (1967 में)
- सबसे ज्यादा बार लोकसभा सांसद – पवन बंसल (4 बार)
- पहली महिला लोकयुक्त – किरण खेर (16वीं व 17वीं लोकसभा में)
महत्वपूर्ण व्यक्तित्व
नीरजा भनोट
नीरजा भनोट का जन्म चण्डीगढ़ में हुआ। नीरजा भनोट एक एयर होस्टेस थी, जिन्हें हीरोइन ऑफ हाईजैकिंग कहा जाता है। 1986 में अमेरिकन एयरलाइन्स का विमान जब मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहा था, तो इस विमान को कराची में आतंकवादियों द्वारा हाईजैक कर लिया गया।
यात्रियों को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के प्रयास में ये आतंकवादियों की गोली का शिकार हो गई। जिस कारण इनकी मृत्यु हो गई। भारत सरकार ने इन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया। अमेरिका ने भी इन्हें जस्टिस फॉर क्राइम अवॉर्ड से सम्मानित किया।
धर्म के आधार पर जनसंख्या
| विवरण | प्रतिशत | जनसंख्या |
|---|---|---|
| हिंदू | 80.78% | 852,574 |
| सिख | 13.11% | 138,329 |
| मुस्लिम | 4.87% | 51,447 |
| क्रिश्चियन | 0.83% | 8,720 |
| जैन | 0.19% | 1,960 |
| बौद्ध | 0.11% | 1,160 |
| अज्ञात | 0.10% | 1,014 |
| अन्य धर्म | 0.02% | 24 |
चण्डीगढ़ – महत्वपूर्ण व्यक्तित्व
मिल्खा सिंह – प्रसिद्ध एथलीट (धावक)
उपनाम – फ्लाइंग सिख
जीव मिल्खा सिंह – भारत के प्रथम प्रोफेशनल गोल्फर।
आयुष्मान खुराना – बॉलीवुड अभिनेता।
सबीरा भाटिया – प्रसिद्ध उद्यमपति।
यामी गौतम – बॉलीवुड अभिनेत्री।
सचिन बंसल – उद्यमपति (फ्लिपकार्ट के ब्रांड एम्बेसडर)।
कपिल देव – कपिल देव का जन्म चंडीगढ़ में हुआ। कपिल देव को हरियाणा हरिकेन (तूफान) कहा जाता है।
बलवीर सिंह – पूर्व हॉकी खिलाड़ी।
अभिनव बिंद्रा – निशानेबाज, अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल (स्वर्णपदक) प्राप्त किया।
पर्यटन स्थल
भारतीय केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन
केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन की स्थापना अक्टूबर 1959 में नई दिल्ली में की गई थी। बाद में 1962 में इसे चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया। इसके प्रथम डायरेक्टर फिरोजा सिंह थे।
बॉटनिकल गार्डन
इसकी स्थापना 30 मई, 2002 को लेफ्टिनेंट जनरल जे.एफ.आर. जैकब ने चंडीगढ़ के सारंगपुर गाँव में की थी। इसे 15 वनस्पति वर्गों में बाँटा गया है। यह 176 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें एक औषधीय गार्डन भी है जो 40 एकड़ में फैला हुआ है। इस औषधीय गार्डन में 55 किस्म की औषधियाँ मिलती हैं।
सुखना झील
इस झील का निर्माण 1958 में ली. कर्नल के निर्देशन में किया गया था। इसके मुख्य इंजीनियर पी.एल. वर्मा थे। इस झील को बनाने का उद्देश्य चंडीगढ़ को बाढ़ से बचाना तथा चंडीगढ़ में जलापूर्ति करना था। यह झील फलकी के आकार की है।
- वर्ष 1988 में इसे राष्ट्रीय आर्द्रभूमि का दर्जा दिया गया।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
इसे जीवित व्यक्ति (लिविंग एंटिटी) का दर्जा दिया है।
पीसीए (पंजाब क्रिकेट बोर्ड) स्टेडियम, मोहाली
- इसकी स्थापना 1983 में की गई थी।
- इसकी कुल दर्शक क्षमता 26,000 है।
Chaatbir चिड़िया घर
इसकी स्थापना 1977 में मोहाली, जीरकपुर के छत गाँव में की गई थी।
चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज
इसकी स्थापना 1962 में चंडीगढ़ के सेक्टर-6 में की गई थी। यह सुखना झील के दक्षिण में स्थित है।
रॉक गार्डन
रॉक गार्डन के संस्थापक नेकचन्द सैनी जी (1924–2015) हैं। वर्ष 1957 में इन्होंने विभिन्न पुरानी चीजों को एकत्रित कर इसकी स्थापना की थी। यह 40 एकड़ में फैला हुआ है। 19 वर्षों पश्चात 1976 में सरकार द्वारा इसका पता लगाने के बाद सरकार ने इसका अधिग्रहण कर लिया और नेकचन्द जी (पद्मश्री 1984) को इसका मुखिया बनाया गया।
शहीद स्मारक
इसकी स्थापना चंडीगढ़ के सेक्टर-3 में की गई।
खुला हाथ स्मारक
इसकी स्थापना 1964 में की गई थी। यह चंडीगढ़ सरकार का प्रतीक है। इसकी डिजाइन ली कार्बूजिए ने बनाई थी। यह 14 मीटर ऊँचा है तथा इसका वजन 50 टन है।
जाकिर हुसैन रोज गार्डन
रोज गार्डन की स्थापना 1967 में की गई थी। यह एशिया का सबसे बड़ा रोज गार्डन है। इसमें 1600 तरह के गुलाब पाए जाते हैं। यह 30 एकड़ में फैला हुआ है। चंडीगढ़ एशिया में गुलाब पैदावार में प्रथम स्थान पर है।
महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य
- चंडीगढ़ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का सपना था।
- इसकी संरचना फ्रांसीसी वास्तुकार ली कार्बूजिए ने की थी। यह शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है।
- इसके उत्तर-पूर्व में कंडी (भाबर) और तराई जलोढ़ मिट्टी के मैदान हैं।
- 1 नवम्बर, 1966 को पंजाब हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के पुनर्गठन के बाद इसे पंजाब व हरियाणा की संयुक्त राजधानी घोषित किया गया।
- चंडीगढ़ हरियाणा व पंजाब की संयुक्त राजधानी है।
- हरियाणा तथा पंजाब राज्य के राज्यपालों का निवास स्थान (राजभवन) तथा विधानसभा चंडीगढ़ में ही स्थित है।
- पंजाब, हरियाणा तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के संयुक्त उच्च न्यायालय चंडीगढ़ में ही स्थित है, जिसे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता है।
- चंडीगढ़ का नाम भारतीय देवी के नाम चण्डी के नाम से निकला है। देवी चण्डी, शक्ति की देवी का गढ़ होने के कारण इसे चण्डीगढ़ The Beautiful City कहा जाने लगा।
- इस शहर की आधारशिला 1952 में रखी गई थी।
- भारत की आजादी का प्रतीक शहर।
- भारत का प्रथम सुनियोजित शहर।
- पं. जवाहरलाल नेहरू के सपनों का शहर।
- भारत का प्रथम धुआँ रहित शहर।
- चंडीगढ़ देश में सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय वाला शहर।
- क्षेत्रफल के आधार पर भारत में स्थान – 34वाँ।
- जनसंख्या के आधार पर भारत में स्थान – 29वाँ।
- सर्वाधिक आबादी वाला धर्म – हिंदू धर्म।
- चंडीगढ़ की मुख्य फसल – गेहूँ।
- भारत का प्रथम धुआँ रहित शहर – चंडीगढ़ (15 जुलाई 2007 को घोषित)।
- चंडीगढ़ की सैटेलाइट सिटी – पंचकुला।
- चंडीगढ़ का सैटेलाइट शहर – पंचकुला।
- भारत की ट्राई सिटी – मोहाली – चंडीगढ़ – पंचकुला।
- चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की स्थापना – 1954 में।
- चंडीगढ़ में बस टर्मिनल की संख्या – 2।
चंडीगढ़ के बस टर्मिनल
- ISBT, सेक्टर 17
- ISBT, सेक्टर 43
- चंडीगढ़ तथा दिल्ली के बीच वायु सेवा की शुरुआत – 1970 में।
- चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है।
चंडीगढ़
- PGIMS चंडीगढ़ की स्थापना वर्ष 1962 में की गई।
- PGIMS चंडीगढ़ का उद्घाटन वर्ष 1963 में पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा नेहरू हॉस्पिटल के नाम से किया गया था।
- पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की स्थापना वर्ष 1958 में की गई।
- चंडीगढ़ गोल्फ क्लब की स्थापना वर्ष 1962 में की गई।
- चंडीगढ़ शहरी व आधुनिक कला का श्रेष्ठ उदाहरण है।
- 25 सितम्बर, 2005 का दिन चंडीगढ़ के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में याद किया जाएगा। इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजीव गांधी चंडीगढ़ टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन किया।
- चंडीगढ़ में कृषि योग्य भूमि बहुत कम है। चंडीगढ़ के विस्तार के लिए कृषि भूमि धीरे-धीरे अधिग्रहित की जा रही है और कृषि क्षेत्र, जो 1966 में 5,441 हेक्टेयर था, 2002–03 में घटकर 1,400 हेक्टेयर रह गया।
- सिंचाई के मुख्य स्रोत प्रशासन द्वारा स्थापित गहरे बोर वाले ट्यूबवेल तथा किसानों द्वारा लगाए गए उथले ट्यूबवेल हैं।
- चंडीगढ़ की मुख्य फसल गेहूँ है जो 700 हेक्टेयर में बोया जाता है। मक्का, सब्जियों और धान यहाँ की अन्य मुख्य फसलें हैं। फलों में नींबू, आम, संतरा, अमरूद, अंगूर आदि उगाए जाते हैं।
- चंडीगढ़ में बगीचों का त्योहार (उद्यानों का महोत्सव) वर्ष 1997 से मनाया जाता है। इस दौरान लोग रोज गार्डन में जाते हैं और गुलाब की खूबसूरती का आनंद उठाते हैं।
- चंडीगढ़ वायुसेना अड्डे में CH47F (चिनूक-हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर) को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।
- चंडीगढ़ का पहला जी.एम.टी. टावर, लगाया गया है।
- चंडीगढ़ के 60% संसाधनों पर पंजाब का अधिकार है व 40% पर हरियाणा का अधिकार है।
- 15 जुलाई 2007 को चंडीगढ़ को भारत का पहला धूम्ररहित नगर घोषित किया गया।
- चंडीगढ़ का राजकीय तितली स्ट्राइड टाइगर तितली है।
- भारत का केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन चंडीगढ़ में है।
- इंटरनेशनल डॉल्फिन एक्वेरियम चंडीगढ़ में स्थित है।
- वर्ष 1986 में स्थापित सुखना झील वन्य जीव अभयारण्य 25.43 वर्ग किमी. में फैली है।
- चंडीगढ़ हवाई अड्डे ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में वर्ष 2015 में कार्य करना शुरू किया।
हरियाणा के 23 जिलों का Complete District GK
हरियाणा के जिलों का अध्ययन करें।