भिवानी

सामान्य परिचय

उपनाम :

  • हरियाणा की छोटी काशी
  • वस्त्र नगरी
  • मिनी (Little) क्यूबा
  • बॉक्सिंग का पावर हाउस
  • धर्मार्थ न्यासों का शहर (City of Cheritable Trusts)
  • युद्ध नायकों का शहर (City of War Heros)
  • राजपूताना का प्रवेशद्वार

स्थिति : हरियाणा के पश्चिम भाग में

क्षेत्रफल : 4778 वर्ग कि.मी. (दादरी सहित)

अस्तित्व तिथि : 22 दिसम्बर, 1972

मुख्यालय : भिवानी सिटी

तहसील :

बवानी खेड़ा, भिवानी, तोशाम, सिवानी, लोहारू

उपतहसील :

बहल, बौंद कलां

उपमंडल :

भिवानी, तोशाम, लोहारू, सिवानी

खण्ड :

बवानी खेड़ा, भिवानी, लोहारू, तोशाम, कैरू, सिवानी, बहल

जनसंख्या एवं अन्य आँकड़े (2011)

कुल जनसंख्या (2011) : 16,34,445 (दादरी सहित)

  • पुरुष : 8,66,672
  • महिलाएँ : 7,67,773
  • दशक वृद्धि दर (2001–11) : 14.3%
  • लिंग अनुपात (2011) : 886 प्रति हजार
  • साक्षरता दर (2011) : 76.7%
  • पुरुष साक्षरता : 87.4%
  • महिला साक्षरता : 64.8%
  • घनत्व (2011) : 342 प्रति वर्ग कि.मी.

भिवानी से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

  • भिवानी जिला 22 दिसम्बर, 1972 को महेन्द्रगढ़ तथा हिसार जिलों में से निकालकर बनाया गया था जिसमें दादरी, लोहारू, भिवानी तथा बवानी खेड़ा नाम की चार तहसीलें थीं।
  • भिवानी को मंदिरों का नगर और भारत की छोटी काशी के नाम से जाना जाता है।
  • भिवानी को राजपूताना के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है।
  • भिवानी मुगलकाल में भी वाणिज्य का प्रमुख केन्द्र था। आइन-ए-अकबरी में भिवानी का जिक्र मिलता है।
  • भिवानी का पूर्व में नाम 'भानिप्राय' था जो अपभ्रंश होकर भिवानी हुआ।
  • मान्यता यह भी है कि राजपूत ठाकुर नीम सिंह ने 1433 में अपनी पत्नी के नाम पर (भिवानी) की नींव डाली थी।
  • हरियाणा का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला भिवानी (दादरी जिला बनने से पहले) था जिसका क्षेत्रफल 4778 वर्ग कि.मी. था परन्तु वर्तमान में हरियाणा का सबसे बड़ा जिला सिरसा है।
  • कपड़ा तथा धागे के निर्माण में भिवानी टेक्सटाइल मिल अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस मिल की स्थापना सन् 1937 पंजाब कॉटन मिल नाम से हुई थी। यहाँ पर तीन प्रकार का कपड़ा बनता है। ग्रासिम, ग्रेवरा तथा ग्रेविया। इसके ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन हैं। यहाँ का तैयार माल भारत के अलावा बांग्लादेश, बेल्जियम व तुर्की आदि अरब देशों में निर्यात होता है।
  • TITS मिल भिवानी की स्थापना 1943 में पद्म भूषण घनश्याम दास द्वारा की गई थी। वर्तमान में यह मिल 2014 से बंद है।
  • भिवानी शहर में 'Board of School Education, Haryana' स्थित है। भिवानी बोर्ड की स्थापना 1969 में चंडीगढ़ में की गई थी। बाद में 1981 में इसे भिवानी स्थानांतरित कर दिया गया।
  • भिवानी 'बॉक्सिंग के केन्द्र' के रूप में विकसित हुआ है। बॉक्सिंग के कारण भिवानी को 'लिटिल क्यूबा' कहा जाता है।

लोहारू

  • लोहारू – भिवानी जिले के प्रमुख शहर/लोहारू में जयपुर रियासत की टकसाल (Mint) स्थित थी। लोहारू रियासत की स्थापना 1903 में अहमद बख्श खान ने की थी।
  • लोहारू के किले का निर्माण 1570 में अर्जुन देव ने करवाया था।
  • नवाब अमीरुद्दीन को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया था।

स्टार बिल्डिंग

स्टार बिल्डिंग – षट्कोणीय पिरामिड तथा तारे स्टार के आकार का यह भवन दिनोद कस्बे में राधास्वामी सत्संग भवन कॉम्प्लेक्स में स्थित है। यहाँ श्री ताराचंद ('महाराज जी' के नाम से लोकप्रिय) की समाधि है। इस बिल्डिंग की डिजाइन की एक अद्भुत विशेषता है कि यह बिना स्तम्भों या कॉलम्स (Pillars of Columns) के सहारे के बनाई गई है।

  • मिट्टी – दोमट मिट्टी
  • फसलें – गेहूँ, बाजरा, कपास, चना, सरसों
  • खनिज – शोरा
  • मेला/महोत्सव – बाबा खेड़ावाला का मेला, (नौरंगाबाद) दशहरा मेला, सती सुमति मेला।
  • मंदिर – गौरीशंकर मंदिर, श्री हरिहर मंदिर, बाबा मुंगीपा का मंदिर (तोशाम)।
  • हवाई अड्डा – भिवानी
  • प्रमुख उद्योग – कपड़ा उद्योग
  • स्टेडियम – भीम
  • भिवानी में लगभग दस प्रौद्योगिकी संस्थान हैं जिनमें से बिड़ला ग्रुप का "Technological Institute of Textile and Science" जो पूरे भारत में अपने तरह का अकेला संस्थान है। इस संस्थान की स्थापना 1943 में की गई थी।
  • एशिया का सबसे बड़ा वाटरवर्क्स बापोड़ा, भिवानी जिले के गाँव बापोड़ा (1933 में बना) में है। इसे सैनिकों का गाँव कहा जाता है।
  • लेडी हेली अस्पताल – जुरेजा दानवीर सेठ छाजूराम ने अपनी सुपुत्री कमला देवी की पुण्य स्मृति में प्रमुख डॉक्टर हिंद केसरी लेडी डॉ. सपरें के नाम पर बनवाया।
  • 1948 में भिवानी में डाकघर खोला गया।
  • 1942 में भिवानी में सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की स्थापना की।
  • मिस मेरीयम ने भिवानी में फर्स्ट हॉस्पिटल की नींव रखी।
  • मान्यता है कि भिवानी के तोशाम में पंचतीर्थ (पाण्डव-तीर्थ) में पाण्डवों ने अपने अज्ञातवास के 13 दिन बिताए थे।
  • मान्यता है कि भिवानी के नजदीक के देवसर नामक स्थान पर माँ दुर्गा साक्षात रूप में प्रकट हुई थी। जहाँ प्रति वर्ष चैत्र तथा आश्विन में देवी मेला का आयोजन किया जाता है।
  • पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा, श्री बंसीलाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा श्री बनारसी दास गुप्ता, समाज सेवा सेवी टेकचंद मित्तल एवं पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष रणबीर सिंह महेन्द्रा भिवानी से ही संबंध रखते हैं।

प्रमुख व्यक्तित्व

  • सेठ छाजूराम – अलखपुरा गाँव (मिनी ब्राजील)
  • बिजेंद्र सिंह कालूवास – देश का प्रथम प्रोफेशनल मुक्केबाज हैं।
  • कैप्टन हवा सिंह (बॉक्सर) – भिवानी बॉक्सिंग क्लब का सह-संस्थापक।
  • सन् 1919 में पंडित नेकीराम शर्मा, के.ए. देसाई और लाला बनारसीदास बंधु ने भिवानी में कांग्रेस पार्टी की शाखा स्थापित की।

प्रमुख पत्र एवं पत्रिकाएँ

प्रमुख पत्र एवं पत्रिकाएँ जो यहाँ से प्रकाशित हैं – दैनिक चेतना (हिंदी), हिन्द की ललकार (हिंदी), शान्ति हरियाणा (सांध्य दैनिक), हरियाणा की आवाज (सांध्य दैनिक), अटूट हरियाणा (साप्ताहिक), उपभोक्ता चेतना (पाक्षिक), युवक संसार (मासिक), सच्चा धर्म (मासिक), आदर्श भारत (मासिक), हरियाणा केसरी, विश्व कल्याण, मनोविज्ञान और आप।

  • भिवानी में प्रदेश का पहला ड्रोन ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेंटर बनाया गया।
  • भिवानी, हरियाणा का पहला पोलियो फ्री जिला है।
  • बाजरा के उत्पादन में भिवानी प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
  • प्रदेश का प्रथम स्वप्रेरित आदर्श गाँव सुई (भिवानी) है।
  • सघन पशुधन योजना 1972 में भिवानी से शुरू हुई थी।
  • जलतरण पर्यटन स्थल लोहारू (भिवानी) में है।
  • बैराग पर्यटन स्थल भिवानी में है।
  • भिवानी में 16 पाये, पाँच बाजार और बारह दरवाजे हैं।

तोशाम की बारादरी

तोशाम की बारादरी – तोशाम की बारादरी को पृथ्वीराज चौहान की कचहरी के नाम से जाना जाता है। यह चूने और छोटी ईंटों से बनी है। इसमें कुल 12 दरवाजे हैं और इसके केंद्रीय कक्ष में बैठकर चारों ओर देखा जा सकता है।

रोहतान गाँव के कर्बला

रोहतान गाँव के कर्बला – रोहतान गाँव के चौहान जाट, रूपा खाति और स्वामी बैरागी, दलबैरागी सहित कुछ हिन्दू-मुस्लिमों ने हांसी में अंग्रेजी सेना की टुकड़ी पर हमला करके 11 अंग्रेजों को मार दिया तथा हिसार में 12 सरकारी खजाने को भी लूटा और बंदी कैदियों को भी छुड़ा लिया गया।

पलटन-14 ने 8 तोपों से इस गाँव पर गोले बरसाए। कुछ को तोपों से बाँधकर उड़ा दिया तथा कुछ को कोड़ों से पीटकर रोड रोलर के नीचे कुचल दिया गया। हांसी की इसी सड़क को वर्तमान में लाल सड़क के नाम से जाना जाता है। इस गाँव में 72 साल बाद जसून ऐ आजादी पर इस गाँव की सबसे पढ़ी लिखी लड़की अनामिका व तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने झंडा फहराया। अनामिका M-Tech पास है और चेन्नई में इन्फोसिस टेक्नो एसोसिएट है। रोहतान की कहानी को भिवानी शिक्षा बोर्ड ने अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया है।

  • 28 जनवरी 1911 को भिवानी में स्थापित पहली कपड़ा मिल की नींव पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर सर लुइस विलियम डेन ने रखी थी।
  • भिवानी रेलवे स्टेशन का नाम भायन सिंह (बापोड़ा) के नाम पर जिन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
  • सफेद झींगा व मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत एक्वा पार्क उत्कृष्टता केन्द्र गढ़वा गाँव भिवानी में बनेगा।
  • राधा कृष्णन मट्टी इंटेलिजेंस स्कूल फॉर प्रैक्टिकल स्किल्स स्कूल भिवानी में बनेगा।
  • पंच तीर्थ, पाण्डु तीर्थ व अष्ट कुण्ड तीर्थ तोशाम (भिवानी) में हैं।
  • भिवानी जिले के चनाना गाँव में स्टेडियम हॉल बनाया गया है।
  • सीताराम शास्त्री पुस्तकालय भिवानी में है।
Join WhatsApp Join Telegram