पलवल

पलवल : सामान्य परिचय

  • उपनाम: शुगर सिटी, कॉटन सिटी
  • स्थिति: हरियाणा के दक्षिण भाग में
  • क्षेत्रफल: 1359 वर्ग कि.मी.
  • अस्तित्व तिथि: 15 अगस्त, 2008
  • मुख्यालय: पलवल
  • तहसील: पलवल, होडल, हथीन, पृथला
  • उपतहसील: हसनपुर, बहीन
  • उपमंडल: पलवल, होडल, हथीन
  • खंड: पलवल, होडल, हथीन, हसनपुर, पृथला
  • कुल जनसंख्या (2011): 10,42,708
  • पुरुष: 5,54,497
  • महिलाएँ: 4,88,211
  • साक्षरता दर (2011): 69.32%
  • जनसंख्या वृद्धि दर: 25.76%
  • पुरुष साक्षरता: 82.6 प्रतिशत
  • महिला साक्षरता: 56.4 प्रतिशत
  • जनसंख्या घनत्व: 767 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.
  • लिंगानुपात: 880

पलवल जिले का गठन

  • हरियाणा राज्य सरकार ने फरीदाबाद जिले का विभाजन करते हुए इसमें पलवल को नया जिला 15 अगस्त, 2008 को बना दिया। पलवल राज्य का 21वाँ जिला है।
  • पलवल जिले में पलवल, होडल और हथीन तीन उपमंडल तथा पलवल, होडल, हसनपुर और हथीन चार खंड शामिल किए गए हैं।

पलवल का ऐतिहासिक एवं पौराणिक परिचय

  • हिंदू पंडित पलवल का घनिष्ठ सम्बन्ध महाभारत के पांडव साम्राज्य के साथ रहा है। उन्हीं के नाम से इस क्षेत्र का नाम पलवल पड़ा है।
  • ऐसा भी कहा जाता है कि पलवल का नाम एक दैत्य पलवासुर के नाम पर पड़ा जो पांडवों के शासन के दौरान इस क्षेत्र पर शासन करता था। यह पलवासुर श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम द्वारा मारा गया था। इसी स्मृति में पलवल में प्रतिवर्ष बलदेव छठ का मेला आयोजित किया जाता है। म्युनिसिपल ऑफिस चौक के समीप बलराम का एक मंदिर भी बना हुआ है।
  • आइन-ए-अकबरी के अनुसार आर्य परम्पराओं में पलवल का नाम अपलवा पाया जाता है।
  • एक जनश्रुति के अनुसार पांडव अज्ञातवास में पलवल में रहते थे। पलवल में स्थित पंचवटी मंदिर पांडवों के समय का माना जाता है। अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने यहाँ विश्राम किया था।

पलवल के ऐतिहासिक स्थल एवं स्मारक

  • पलवल के होडल नामक स्थान पर स्थित किशोरी महल का निर्माण भरतपुर के जाट महाराज सूरजमल के ससुर कांशीराम सोरौत ने 1754 से 1764 के मध्य में करवाया था।
  • किशोरी स्मारक का निर्माण राजा सूरजमल ने करवाया था। महारानी किशोरी महाराज सूरजमल की धर्मपत्नी तथा चौधरी कांशीराम की पुत्री थी।
  • पलवल में बाराखम्बा छतरी, सती का तालाब व डबचिक झील भी हैं।
  • प्राचीन गुम्बद पलवल में है।

होडल का इतिहास

  • होडल एक प्राचीन नगर है जिसका संबंध महाभारत काल से माना जाता है। ओडों (एक जाति) के रहने से इस स्थान का नाम ओडल पड़ गया जो बाद में होडल हो गया।

हथीन का इतिहास

  • इस क्षेत्र में हाथियों के समूह विचरण किया करते थे और संभवतः इसी कारण इस क्षेत्र का नाम हथीन पड़ा जो बाद में हथीन हो गया। हथीन के समीप ओथा नामक स्थान पर खुदाई में एक हाथी के अस्थि पिंजर और कलात्मक वस्तुएँ प्राप्त हुई हैं।

महात्मा गांधी एवं पलवल

  • जलियांवाला हत्याकांड से पहले गांधीजी भी अमृतसर जा रहे थे, तभी 10 अप्रैल, 1919 के दिन गांधी जी को हरियाणा के पलवल में अंग्रेजों ने वहाँ जाने से रोकने के लिए गिरफ्तार कर लिया था।
  • महात्मा गांधी को भारत में प्रथम बार पलवल स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया था।

महात्मा गांधी आश्रम

  • महात्मा गांधी आश्रम की नींव पलवल में 1938 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने रखी थी। एक लोहिया परिवार ने इस आश्रम के लिए 20 एकड़ भूमि दान दी थी।

पलवल के प्रमुख मंदिर एवं धार्मिक स्थल

  • पंचवटी मंदिर
  • बलराम (दाऊजी) का मंदिर
  • सती का स्थान (होडल)
  • राधाकृष्ण मंदिर

पलवल की कृषि एवं भौगोलिक जानकारी

  • मिट्टी – पीली मिट्टी।
  • फसलें – गेहूँ, गन्ना, बाजरा।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग – NH-2 (नया नाम NH-44), NH-71B।

प्रमुख उद्योग एवं आर्थिक गतिविधियाँ

  • प्रमुख उद्योग – चीनी उद्योग।
  • पलवल 'Cotton Trade' का केन्द्र है।
  • अस्पताल व विद्यालयों के शहर के रूप में विख्यात।

प्रमुख मेला एवं स्टेडियम

  • मेला – बलदेव छठ का मेला।
  • स्टेडियम – नेता जी सुभाष चंद्रबोस स्टेडियम।

पलवल के प्रमुख शिक्षण संस्थान

  • पलवल जिले के गाँव दूधौला में कौशल विकास विश्वविद्यालय (स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी) खोला गया है। भवन निर्माण पूरा न होने के कारण वर्तमान में यह अस्थायी रूप से गुरुग्राम में चल रहा है।

पलवल के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • ब्रज की 84 कोस यात्रा में पलवल में से 37 कि.मी. मार्ग निकलता है।
  • पलवल में बागवानी अनुसंधान केन्द्र बनाया जाएगा।
  • आधुनिक सुविधाओं से लैस पहला चिड़ियाघर पार्क आल्हापुर गाँव में बनेगा।
Join WhatsApp Join Telegram