पानीपत
पानीपत के उपनाम
- बुनकरों का शहर (वीवर सिटी)
- ऐतिहासिक लड़ाइयों का शहर
- हैंडलूम का शहर
- पेट्रोकेमिकल हब
- मॉडर्न हब
- कॉलोनियों का शहर
- लोहे का शहर
- कारपेट कैपिटल
पानीपत : सामान्य परिचय
- स्थिति: यमुना नदी के किनारे
- क्षेत्रफल: 1268 वर्ग कि.मी.
- अस्तित्व तिथि: 1 नवम्बर, 1989
- मुख्यालय: पानीपत
- तहसील: पानीपत, इसराना, समालखा, बापौली
- उपतहसील: मतलौडा
- उपमंडल: पानीपत, समालखा, मतलौडा
- खंड: पानीपत, इसराना, मतलौडा, समालखा, बापौली, सनौली
- कुल जनसंख्या (2011): 12,02,811
- पुरुष: 6,46,324
- महिलाएँ: 5,56,487
- दशक वृद्धि दर (2001–11): 24.33 प्रतिशत
- लिंग अनुपात (2011): 861
- साक्षरता दर (2011): 77.5 प्रतिशत
- पुरुष साक्षरता: 85.4 प्रतिशत
- महिला साक्षरता: 68.2 प्रतिशत
- जनसंख्या घनत्व (2011): 949 प्रति वर्ग कि.मी.
पानीपत जिले का गठन
- 1 नवम्बर, 1989 को पानीपत जिले का गठन हुआ। प्रारम्भ में करनाल जिले की पानीपत एवं असंध तहसीलों को अलग करके इस जिले का सृजन किया गया। 24 जुलाई, 1991 को पानीपत को फिर से करनाल में मिला दिया गया। 1 जनवरी, 1992 को पानीपत को पुनः एक पृथक जिला बना दिया गया।
- 31 अक्टूबर 1989 तक (जिला बनने से पहले) पानीपत नगर करनाल जिले के अंतर्गत आता था।
पानीपत का प्राचीन नाम एवं ऐतिहासिक महत्व
- पानीपत का प्राचीन नाम 'पांडुप्रस्थ' या पानप्रस्थ था।
- मुस्लिमकाल के दौरान पानीपत राजनीतिक का केन्द्र बन गया जहाँ तीन निर्णायक लड़ाइयाँ लड़ी गईं, जिन्होंने देश का भाग्य बदल दिया।
- पानीपत महाभारतकालीन अत्यधिक पुरातन शहर है जो सोनीपत की भाँति, पांडवों द्वारा कौरवों से माँगे गए पाँच गाँवों में से एक है।
पानीपत की तीन ऐतिहासिक लड़ाइयाँ
- पानीपत की पहली लड़ाई 1526 ई. में बाबर ने इब्राहिम लोदी को पराजित किया, पानीपत की दूसरी लड़ाई 1556 ई. में अकबर के संरक्षक बैरम खाँ ने हेमू को पराजित किया। 1761 में पानीपत की तीसरी लड़ाई में अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को पराजित किया था।
पानीपत के प्रमुख ऐतिहासिक भवन एवं स्थल
- पानीपत में प्रमुख ऐतिहासिक भवन दरगाह कलंदर साहिब है।
- प्राचीन स्थल – इब्राहिम लोदी का मकबरा, काबुली बाग, सलारजंग गेट, काला अंब, जामा मस्जिद, काबुली बाग मस्जिद।
- पानीपत के क्रांतिकारी मौलवी कलंदर ने 1857 में अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह का झंडा बुलंद किया तथा फाँसी पर चढ़े।
पानीपत के प्रमुख ऐतिहासिक एवं साहित्यिक व्यक्तित्व
- ब-उल-उलशाह कलंदर – (1224–1345) का जन्मस्थान पानीपत ही है। ब-उल-उलशाह सलाल फखरुद्दीन का बेटा था।
- पानीपत प्रसिद्ध उर्दू शायर अल्ताफ हुसैन हाली का जन्म-स्थान है। अल्ताफ हुसैन हाली में हरियाणा के पूर्व स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अपनी छाप छोड़ी थी।
- अल्ताफ हुसैन हाली ने 1713 में पानीपत में कलंदर चौक के नजदीक अपनी हवेली में बेटियों के लिए पहली पाठशाला शुरू की।
- सूफी कवि मोहम्मद अफजल (मृत्यु 1623) भी पानीपत में जन्मे थे।
- 7 जून 1916 को पानीपत में जन्मे ख्वाजा अहमद अब्बास एक विख्यात निर्देशक, पत्रकार व स्क्रिप्ट लेखक थे। ये अभिनेता राजकपूर के पसंदीदा निर्देशक थे।
पानीपत का सामाजिक एवं शैक्षिक इतिहास
- पानीपत हरियाणा राज्य का एक विकासशील औद्योगिक नगर है।
- पानीपत में शारीरिक विकलांगों के लिए आवासीय विद्यालय भी है।
- शारीरिक रूप से विकलांगों के लिए आवासीय विद्यालय पानीपत में प्रस्तावित है।
पानीपत का हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग
- पानीपत शहर अपने परम्परागत हथकरघा उद्योगों के लिए जाना जाता है। यहाँ के दरी, कम्बल, बेड कवर, गलीचे व टेपेस्ट्री इत्यादि न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी विख्यात हैं।
- ऐतिहासिक नगर पानीपत हाथ से बनी उत्कृष्ट एवं कलात्मक ऊनी दरियों एवं हथकरघे के सामानों के कारण प्रसिद्ध है। इसलिए पानीपत...
- शहर को 'बुनकरों का शहर (City of Weavers)' तथा हैंडलूम का शहर कहा जाता है।
- पानीपत शहर देश में 'Shoddy Yarn' (नकली सूत) उत्पादन का विश्व का सबसे बड़ा केन्द्र है।
- कम्बल के कच्चे माल उत्पादित करने का भी पानीपत सबसे बड़ा केन्द्र है।
- भारतीय सेना के ऊनी कम्बलों की कुल माँग का 75 प्रतिशत भाग पानीपत पूरा करता है।
- पानीपत शहर टेक्सटाइल मशीनरी निर्माण के लिए भी प्रसिद्ध है। भारत की पहली Carding Machine पानीपत में ही निर्मित की गई।
- पानीपत के कपड़ा कारखाना को धागा, रंग और रसायन की सप्लाई में हरियाणा राज्य लघु उद्योग और निर्यात निगम मदद करता है।
पानीपत की कृषि एवं प्राकृतिक जानकारी
- मिट्टी – पीली मिट्टी
- नदियाँ – यमुना
- फसलें – गेहूँ, धान, गन्ना
- पानीपत के बाद के मैदानों में चावल व गेहूँ की प्राथमिक खेती की जाती है।
पानीपत के प्रमुख उद्योग
- चीनी उद्योग
- ऊन उद्योग
- तेल शोधक कारखाना
- लोहा एवं स्टील उद्योग
- हैंडलूम उद्योग
समालखा के उद्योग
- पानीपत के समालखा मंडल लोहा ढालने के उद्योग तथा कृषि यंत्रों के उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं।
पानीपत के राष्ट्रीय राजमार्ग
- राष्ट्रीय राजमार्ग – NH-1 (NH-44) तथा NH-71A
- पानीपत शहर NH-1 (वर्तमान नाम NH-44) पर स्थित है।
पानीपत के प्रमुख व्यापारिक उत्पाद
- पानीपत का पचरंगा अचार, डिब्बाबंद सूखी सब्जियाँ व बासमती चावल विश्व के अनेक देशों में निर्यात किए जाते हैं।
पानीपत तेलशोधक कारखाना (रिफाइनरी)
- हरियाणा में तेलशोधक कारखाना पानीपत जिले के बाहोली क्षेत्र में स्थापित किया गया है। यह दक्षिण एशिया की दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनरी (तेल शोधक कारखाना) है।
- तेलशोधक कारखाना (आई.ओ.सी.) पानीपत में उत्पादन वर्ष 2002 में शुरू हुआ।
नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL), पानीपत
- नेशनल फर्टिलाइजर्स लि. (NFL), पानीपत – जिसकी स्थापना 23 अगस्त, 1974 को की गई है। इसका Corporate Office Noida में है तथा पानीपत यूनिट NH-1 (NH-44) पर पानीपत शहर में स्थित है। NFL के दो लोकप्रिय ब्रांड 'किसान यूरिया' व 'किसान खाद' हैं।
पानीपत के अन्य औद्योगिक संयंत्र
- हरियाणा के 'पानीपत' जिले में 'ओमोटिया प्लांट' स्थापित है।
- हरियाणा के पानीपत जिले में कंक्रीट विद्युत संयंत्र की स्थापना की गई है।
- नया प्लास्टिक पार्क पानीपत में स्थित है।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान
- पानीपत से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 जनवरी, 2015 को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अभियान की हरियाणा में ब्रांड एम्बेसडर कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक हैं।
अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक
- 7 अप्रैल, 2016 को हरियाणा प्रदेश के पानीपत शहर के सेक्टर-25 में स्थित रघुनाथ धाम मंदिर में हरियाणा का पहला अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक खोला गया है।
- यह अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक सनौली दशहरा कमेटी के सौजन्य से खोला गया है।
अन्य महत्वपूर्ण योजनाएँ एवं संस्थान
- बाल न्याय अधिनियम के अंतर्गत हरियाणा सरकार द्वारा पर्यवेक्षण गृह एवं सुरक्षा गृह की स्थापना पानीपत में की जाएगी।
- बीमा सखी योजना की शुरुआत 9 दिसंबर 2024 को की गई।
- प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय पानीपत में स्थित है।
काला अंब : पानीपत का युद्ध स्मारक
- पानीपत स्थित काला अंब नामक स्थान को युद्ध स्मारक व वार हेरिटेज मेमोरियल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
- काला अंब पानीपत की तीसरी लड़ाई से संबंधित है।
- इतिहासकारों का कहना है कि पानीपत में मराठाओं का इतना खून बहा कि वहाँ स्थित आमों का बाग सूख कर काला हो गया। इस प्रकार से उस बाग का नाम काला अंब पड़ गया और यही बाग अब काला अंब पर्यटन स्थल के नाम से जाना जाता है।
पानीपत संग्रहालय एवं युद्धों का संग्रहालय
- पानीपत युद्ध स्मारक समिति के द्वारा वर्ष 2000 में यहाँ पानीपत संग्रहालय की स्थापना की गई।
- पानीपत के युद्धों का संग्रहालय पानीपत में है।
- संग्रहालय – आचार्यात्मक संग्रहालय
पानीपत के अन्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल
- प्राचीन स्थल – इब्राहिम लोदी का मकबरा, काबुली बाग, सलारजंग गेट, काला अंब, जामा मस्जिद, काबुली बाग मस्जिद।
- दरगाह – हाली रोशन अली
- मंदिर/गुरुद्वारा – देवी ताल का शिव मंदिर
- मेला/महोत्सव – दुर्गाष्टमी मेला, कलंदर की मजार का मेला, प्यारी माता मेला।
पानीपत के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- यक्ष-युधिष्ठिर संवाद पानीपत के सिंक पाथरी गाँव में हुआ था।
- गैर सह संचालन आंदोलन से संबंधित पहली बैठक पानीपत में अक्टूबर 1990 में आयोजित की गई।
- पानीपत की नवनिर्मित जेल पर्यावरण अनुकूल जेल है।
पानीपत के जैव ईंधन एवं ऊर्जा संयंत्र
- देश का प्रथम कृषि बायोईंधन संयंत्र पानीपत में स्थापित किया गया है। जिसका उद्घाटन 29 जनवरी 2013 में प्रधानमंत्री ने किया।
- देश का पहला बायो-एथेनॉल सक्सेस प्लांट, तथा हरियाणा का पहला अनाज बैंक भी पानीपत में है।
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) पानीपत में भारत का पहला इथेनॉल संयंत्र स्थापित कर रहा है जो पराली से इथेनॉल बनाएगा।
पानीपत के प्रमुख मंदिर एवं धार्मिक तथ्य
- कबी गाँव में 21 साल में तैयार हुआ प्रदेश का सबसे ऊँचा 166 फीट मंदिर को नींव 21 फरवरी 1997 को तत्कालीन मंत्री महीपाल ढांडा ने रखी थी।
पानीपत के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- पानीपत से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 जनवरी, 2015 को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अभियान की हरियाणा में ब्रांड एम्बेसडर कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक हैं।
- पानीपत में शारीरिक विकलांगों के लिए आवासीय विद्यालय भी है।
- बजट 2025 के अनुसार भारत की सांस्कृतिक धरोहर केंद्र की परिकल्पना के तहत पानीपत युद्धभूमि व्याख्या केंद्र को एक प्रमुख संघर्ष इतिहास परियोजना के रूप में विकसित किया जाएगा।
हरियाणा के 23 जिलों का Complete District GK
हरियाणा के जिलों का अध्ययन करें।