जींद

जींद के उपनाम

उपनाम : हार्ट ऑफ हरियाणा (हरियाणा का हृदय/दिल), जयंतपुरी, दूध नगरी (मिल्की सिटी)

जींद : सामान्य परिचय

  • स्थिति : पश्चिमी हरियाणा में
  • क्षेत्रफल : 2702 वर्ग कि.मी.
  • अस्तित्व तिथि : 1 नवम्बर, 1966
  • मुख्यालय : जींद सिटी
  • तहसील : नरवाना, जींद, जुलाना, सफीदों, उचाना, अलेवा
  • उपतहसील : अलेवा, पिल्लूखेड़ा, उचाना
  • उपमंडल : जींद, सफीदों, नरवाना, उचाना
  • खंड : जींद, जुलाना, पिल्लूखेड़ा, सफीदों, उचाना कलां, नरवाना, अलेवा
  • कुल जनसंख्या (2011) : 13,34,152
  • पुरुष : 7,13,006
  • महिलाएँ : 6,21,146
  • दशक वृद्धि दर (2001–11) : 12.0 %
  • लिंग अनुपात (2011) : 871 प्रति हजार
  • साक्षरता दर (2011) : 72.7 %
  • पुरुष साक्षरता : 82.5 %
  • महिला साक्षरता : 61.6 %
  • जनसंख्या घनत्व (2011) : 494 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.

जींद का ऐतिहासिक एवं भौगोलिक महत्व

  • जींद जाट बेल्ट का चौथा जिला है।
  • पुरातन भौगोलिक स्थिति में वर्तमान जींद जिला कुरुक्षेत्र का अभिन्न अंग रहा है।
  • 1 नवम्बर, 1966 को हरियाणा के अलग राज्य के अस्तित्व में आने पर इस क्षेत्र को ‘जींद’ जिले का दर्जा दिया गया।
  • जींद जिले की भूमि घग्घर और यमुना नदी के पानी में बहकर आई मिट्टी से बनी है, जिसे एल्युवियल या जलोढ़ भूमि कहा जाता है।

जींद नाम की उत्पत्ति

  • जींद का नाम रानी जींद कौर (रानी जिंदा) के नाम पर पड़ा जो महाराजा रणजीत सिंह की छोटी रानी व राजा दिलीप की मां व सरदारनी थी।
  • पांडवों ने महाभारत का युद्ध लड़ने से पहले अपनी सफलता के लिए ‘विजय देवी जयन्ती देवी’ के मंदिर का निर्माण करके श्रद्धापूर्वक देवी की आराधना की।
  • इस जयन्ती देवी मंदिर के आसपास विकसित क्षेत्र का नाम जयन्तीपुरी था। कालान्तर में जिसका अपभ्रंश जींद कहलाया।

भौगोलिक विशेषताएँ

  • मिट्टी – दोमट मिट्टी
  • नदियाँ/नहरें – पश्चिमी यमुना नहर
  • फसलें – धान, गेहूँ, जौ, बाजरा, गन्ना, तिलहन, ज्वार, कपास।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग – NH-65, NH-71

कृषि एवं प्राकृतिक संसाधन

  • जींद जिले की भूमि घग्घर और यमुना नदी के पानी में बहकर आई मिट्टी से बनी है, जिसे एल्युवियल या जलोढ़ भूमि कहा जाता है।
  • जींद में शीशम, कीकर, सफेदा (यूकेलिप्टस) आदि वृक्ष मिलते हैं।
  • पशुओं का चारा प्लांट, हरियाणा कृषि ट्रेनिंग संस्थान जींद जिले में स्थित है।

प्रमुख उद्योग

  • प्रमुख उद्योग – चीनी उद्योग, चमड़ा उद्योग, साइकिल उद्योग
  • अम्बाला, रोहतक, बहादुरगढ़, भिवानी के बाद सहकारी दुग्ध संयंत्र जींद में स्थित है।
  • हरियाणा में चमड़े की सफाई का कार्य मुख्यतः जींद जिले में होता है।
  • पशुओं का चारा प्लांट, हरियाणा कृषि ट्रेनिंग संस्थान जींद जिले में स्थित है।

वन्यजीव एवं पर्यटन

  • जींद में बीरबारा वन्य जीव अभ्यारण्य स्थित है।
  • 1972 में बना बबुलवन पर्यटन स्थल जींद में है।
  • हरियाल पर्यटन स्थल नरवाना (जींद) में स्थित है।

जींद का संग्रहालय

  • संग्रहालय – जयन्ती पुरातात्विक संग्रहालय
  • वर्ष 2007 में जींद के जयंती देवी मंदिर परिसर में ‘जयंती पुरातात्विक संग्रहालय’ की स्थापना की गई।

जींद का ऐतिहासिक विकास

  • अफगानिस्तान के नवाब जाइन खान ने 1763 में जींद जिले को राजा गजपत सिंह को बनाया।
  • राजा गजपत सिंह ने 1775 में यहाँ एक फतेहगढ़ किला बनाया था और 1776 में जींद को राजधानी बनाई थी।
  • 1798 में जार्ज थॉमस व जींद के राजा के मध्य युद्ध हुआ था।
  • रानी सोबाई जींद राजघराने से संबंधित थीं।

जींद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि

  • कॉफी टेबल बुक जींद मेलांजिंग वाटर्स, फॉरगॉटन हिस्ट्री – हरियाणा के तत्कालीन राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी तथा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक श्री गौरी प्रहसर जोशी व श्री अजित बालाजी जोशी के द्वारा लिखी गई है। ये दोनों IAS पद पर तैनात हैं। यह पुस्तक जींद की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस पुस्तक का एक मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया।

प्राचीन पुरातात्विक स्थल

  • प्राचीन टीला किरसोली भी जींद जिले में स्थित है।
  • 4000 साल पुरानी ईंटों की दीवार भी जींद जिले के ईंटल कलां में पाई गई है।
  • वर्ष 2007 में जींद के जयंती देवी मंदिर परिसर में ‘जयंती पुरातात्विक संग्रहालय’ की स्थापना की गई।

ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व

  • पुरातन भौगोलिक स्थिति में वर्तमान जींद जिला कुरुक्षेत्र का अभिन्न अंग रहा है।
  • पांडवों ने महाभारत का युद्ध लड़ने से पहले अपनी सफलता के लिए ‘विजय देवी जयन्ती देवी’ के मंदिर का निर्माण करके श्रद्धापूर्वक देवी की आराधना की।
  • इस जयन्ती देवी मंदिर के आसपास विकसित क्षेत्र का नाम जयन्तीपुरी था। कालान्तर में जिसका अपभ्रंश जींद कहलाया।

संदेसर तीर्थ

  • जींद जिले के नरवाना उपमंडल के ‘संदेसर’ नामक स्थान एक पौराणिक तीर्थ स्थल है। ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा के परम ऋषि कर्दम ऋषि व देवहूति के विवाह में देवताओं के हंस पर यहाँ आए थे।
  • एक अन्य मान्यता अनुसार कपिल मुनि ने इस स्थल पर तपस्या की थी।

बराह तीर्थ

  • जींद जिले में अवस्थित ‘बराह तीर्थ’ जो बराह तीर्थ के नाम से भी जाना जाता है, पौराणिक कथा के अनुसार यहाँ पर भगवान विष्णु का ‘बराह अवतार’ हुआ था।
  • बराह तीर्थ – यहाँ पर भगवान विष्णु ने बराह का अवतार लिया था।

पिंडारा गाँव

एक मान्यता अनुसार जींद जिले में अवस्थित पिंडारा गाँव में पांडवों ने अपने पूर्वजों का पिंडदान किया था।

रामराय तीर्थ

  • जींद जिले में अवस्थित रामराय तीर्थ स्थल प्राचीन ग्रंथों में ‘रामहद’ के नाम से प्रसिद्ध था।
  • महाभारत में लिखा है कि महात्मा जमदग्नि के महाबली पुत्र परशुराम ने नृशंस क्षत्रिय कुल का संहार करके यहाँ 5 कुंड (हद) बनाए थे और उन्हें क्षत्रियों के शोणित (रक्त) से भर दिया था।
  • ऐसा सुना जाता है कि इसी रक्त से उन्होंने अपने पितरों और मातृपक्षों का तर्पण किया था।
  • यहाँ पर भगवान परशुराम का पुराना मंदिर है जहाँ उनकी पूजा की जाती है। यहाँ पर एक शिव मंदिर व बिंदुसार तीर्थ भी स्थित है।

हटकेश्वर तीर्थ

  • हटकेश्वर तीर्थ – जींद के हाट गाँव में है। इसी तीर्थ में पृथ्वी के 68 तीर्थों की शक्ति निहित है।
  • इसी स्थान पर महर्षि दधीचि ने इंद्र को अपनी हड्डियाँ दान करने से पहले 68 तीर्थों से जलधारा मंगवाकर स्नान किया था। इसलिए हाट गाँव को 68 तीर्थों का संगम कहा जाता है।

पुष्कर तीर्थ

पुष्कर तीर्थ – पोकरां खेड़ी गाँव का ही है। प्राचीन पुष्कर तीर्थ नाम है। इसके सरोवर में स्नान करने से ब्रह्मा, विष्णु तथा महेश की आराधना पूर्ण होती है।

जामनी तीर्थ

जामनी तीर्थ – यहाँ पर भगवान परशुराम के पिता जमदग्नि ऋषि का आश्रम तथा मंदिर है।

अश्वनी कुमार तीर्थ

  • अश्वनी कुमार तीर्थ – इस तीर्थ का वर्णन महाभारत, पद्म पुराण, नारद पुराण तथा वामन पुराण में है।
  • यह तीर्थ जींद जिले से 14 km दूर आसन गाँव में है।
  • यहाँ पर मंगलवार के दिन स्नान करना बहुत पवित्र माना जाता है।

भूतेश्वर मंदिर एवं रानी का तालाब

  • पर्यटन स्थल – रानी का तालाब (भूतेश्वर मंदिर)
  • भूतेश्वर मंदिर या रानी तालाब का निर्माण राजा रघुवीर सिंह ने करवाया था।
  • इस मंदिर को 1778 से 1780 के मध्य बनाया गया था।
  • इसका संबंध कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिक्रमा से है।
  • इस मंदिर को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेम्पल) की तर्ज पर बनाया गया है।

जींद के प्रमुख मंदिर एवं गुरुद्वारे

  • मंदिर/गुरुद्वारा – जयन्ती देवी, भूतनाथ मंदिर, पशुराम का मंदिर
  • जयन्ती देवी मंदिर
  • भूतनाथ मंदिर
  • पशुराम का मंदिर
  • भूतेश्वर मंदिर (रानी का तालाब)
  • धमतान साहिब गुरुद्वारा

सूफी संत एवं दरगाह

  • सूफी संत हजरत गाबी साहिब की दरगाह जींद जिले के नरवाना शहर में स्थित है।
  • नरवाना में सूफी संत हजरत गाबी साहिब का एक मकबरा है। इस मकबरे के बारे में कहा जाता है कि संत हजरत गाबी जमीन में चमत्कारिक रूप से गायब हो गए थे।

नरवाना

  • जींद जिले के नरवाना उपमंडल के ‘संदेसर’ नामक स्थान एक पौराणिक तीर्थ स्थल है।
  • सूफी संत हजरत गाबी साहिब की दरगाह जींद जिले के नरवाना शहर में स्थित है।
  • नरवाना में सूफी संत हजरत गाबी साहिब का एक मकबरा है। इस मकबरे के बारे में कहा जाता है कि संत हजरत गाबी जमीन में चमत्कारिक रूप से गायब हो गए थे।
  • हरियाल पर्यटन स्थल नरवाना (जींद) में स्थित है।
  • पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी नवदीप के नाम पर स्टेडियम नरवाना में बनेगा।

धमतान साहिब

  • धमतान साहिब – यह हरियाणा का सबसे बड़ा गुरुद्वारा है। यह नरवाना-टोहाना रोड पर स्थित है।
  • इसे महर्षि वाल्मीकि का आश्रम और भगवान राम के उपदेशस्थल का स्थल कहा जाता है।
  • सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर दिल्ली जाते समय यहीं रुके थे।
  • यहाँ पर एक और गुरुद्वारा भी है जिसे मंजी साहिब के नाम से जाना जाता है।

सफीदों

  • सफीदों का पुराना नाम सर्पदमन था।
  • महाभारत और वामन पुराण में वर्णित सर्प देवी का स्थल है।
  • यह परीक्षित के पुत्र जनमेजय के सर्प बलि से जुड़ा है।
  • सफीदों को जींद की तहसील 1967 में बनाई गई थी।

अन्य प्रमुख गाँव एवं स्थान

  • जींद जिले में स्थापित ईक्कस गाँव को महाभारतकालीन राजा इक्ष्वाकु की नगरी बताया जाता है।
  • गाँव खेड़ी करसानिया में अत्याधुनिक राज्यस्तरीय अग्निशमन प्रशिक्षण संस्थान है।
  • हरियाणा का पहला ग्राम सचिवालय खेड़तर (जींद) में है।
  • जींद शहर में अर्जुन स्टेडियम व एकलव्य स्टेडियम है।
  • 1972 में बना बबुलवन पर्यटन स्थल जींद में है।

जींद जिले की सीमाएँ

  • जींद जिले से सर्वाधिक आठ जिलों की सीमाएँ लगती हैं।
  • जींद से लगने वाले जिले –
    1. फतेहाबाद
    2. हिसार
    3. रोहतक
    4. सोनीपत
    5. पानीपत
    6. करनाल
    7. कैथल
    8. हांसी
  • जींद की सीमा पंजाब के संगरूर जिले से लगती है।

पर्यटन स्थल एवं उद्यान

  • रानी का तालाब – भूतेश्वर मंदिर
  • बबुलवन पर्यटन स्थल – 1972 में बना बबुलवन पर्यटन स्थल जींद में है।
  • हरियाल पर्यटन स्थल – नरवाना (जींद) में स्थित है।
  • जींद शहर में अर्जुन स्टेडियम व एकलव्य स्टेडियम है।
  • जींद में बीरबारा वन्य जीव अभ्यारण्य स्थित है।

खेल एवं खिलाड़ी

  • WWW रेसलर कविता दलाल गाँव मालवी (जींद) से हैं।
  • क्रिकेटर व पूर्व शतरंज प्लेयर युजवेन्द्र चहल भी जींद से संबंध रखते हैं।
  • एथलेटिक्स के खिलाड़ी मनजीत चहल भी जींद से हैं।
  • भारोत्तोलक दीपक का संबंध भी जींद से है।
  • पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी नवदीप के नाम पर स्टेडियम नरवाना में बनेगा।

प्रमुख कलाकार एवं व्यक्तित्व

  • महावीर गुड्डू उर्फ बल हरियाणवी गाँव (जींद) से हैं।
  • गायक सुरेन्द्र रोमियो बकल गाँव (जींद) से हैं।
  • कुलबीर दनौदा (के.डी.) भी जींद के दनौदा गाँव से हैं।
  • पंडित अमीलाल जींद जिले के भाण्डखेडी गाँव से संबंध रखते हैं इनकी गायकी का सेवक बोला जाता था।
  • संगी रामचन्द विशाखण ने हरियाणवी भाषा में गीता लिखी थी जिनका संबंध अलेवा गाँव (जींद) से है।

जींद राजघराना

  • रानी सोबाई जींद राजघराने से संबंधित थीं।
  • जींद का नाम रानी जींद कौर (रानी जिंदा) के नाम पर पड़ा जो महाराजा रणजीत सिंह की छोटी रानी व राजा दिलीप की मां व सरदारनी थी।

शिक्षा एवं सामाजिक पहल

  • हरियाणा का पहला ग्राम सचिवालय खेड़तर (जींद) में है।
  • गाँव खेड़ी करसानिया में अत्याधुनिक राज्यस्तरीय अग्निशमन प्रशिक्षण संस्थान है।
  • अस्वच्छ व्यवसाय में लगे अनुसूचित जाति के लिए जींद में छात्रावास खोला गया है।
  • देश की पहली कौशल जेल भी जींद की है।
  • सल्फी विद ड्रॉ प्रोग्राम बीबीपुर गाँव के सरपंच सुनील जागलान ने प्रारंभ किया था।
  • आईसीएसई बोर्ड ने आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में ए विलेज नेड बीबीपुर नामक अध्याय जोड़ा है।
  • पक्की सड़कों का सबसे कम घनत्व जींद में है।

महत्वपूर्ण पुस्तक एवं मोबाइल एप

कॉफी टेबल बुक जींद मेलांजिंग वाटर्स, फॉरगॉटन हिस्ट्री – हरियाणा के तत्कालीन राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी तथा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक श्री गौरी प्रहसर जोशी व श्री अजित बालाजी जोशी के द्वारा लिखी गई है। ये दोनों IAS पद पर तैनात हैं। यह पुस्तक जींद की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस पुस्तक का एक मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया।

महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं धार्मिक तथ्य

  • पांडवों ने महाभारत का युद्ध लड़ने से पहले अपनी सफलता के लिए ‘विजय देवी जयन्ती देवी’ के मंदिर का निर्माण करके श्रद्धापूर्वक देवी की आराधना की।
  • इस जयन्ती देवी मंदिर के आसपास विकसित क्षेत्र का नाम जयन्तीपुरी था। कालान्तर में जिसका अपभ्रंश जींद कहलाया।
  • अफगानिस्तान के नवाब जाइन खान ने 1763 में जींद जिले को राजा गजपत सिंह को बनाया।
  • राजा गजपत सिंह ने 1775 में यहाँ एक फतेहगढ़ किला बनाया था और 1776 में जींद को राजधानी बनाई थी।
  • 1798 में जार्ज थॉमस व जींद के राजा के मध्य युद्ध हुआ था।
  • भूतेश्वर मंदिर या रानी तालाब का निर्माण राजा रघुवीर सिंह ने करवाया था। इस मंदिर को 1778 से 1780 के मध्य बनाया गया था।
  • वर्ष 2007 में जींद के जयंती देवी मंदिर परिसर में ‘जयंती पुरातात्विक संग्रहालय’ की स्थापना की गई।
  • 4000 साल पुरानी ईंटों की दीवार भी जींद जिले के ईंटल कलां में पाई गई है।

परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

  • जींद के उपनाम – हार्ट ऑफ हरियाणा (हरियाणा का हृदय/दिल), जयंतपुरी, दूध नगरी (मिल्की सिटी)।
  • जींद जाट बेल्ट का चौथा जिला है।
  • जींद का नाम रानी जींद कौर (रानी जिंदा) के नाम पर पड़ा।
  • जींद जिले की भूमि घग्घर और यमुना नदी के पानी में बहकर आई मिट्टी से बनी है, जिसे एल्युवियल या जलोढ़ भूमि कहा जाता है।
  • अम्बाला, रोहतक, बहादुरगढ़, भिवानी के बाद सहकारी दुग्ध संयंत्र जींद में स्थित है।
  • जींद जिले से सर्वाधिक आठ जिलों की सीमाएँ लगती हैं।
  • जींद की सीमा पंजाब के संगरूर जिले से लगती है।
  • हटकेश्वर तीर्थ जींद के हाट गाँव में है। हाट गाँव को 68 तीर्थों का संगम कहा जाता है।
  • पुष्कर तीर्थ पोकरां खेड़ी गाँव में है।
  • बराह तीर्थ पर भगवान विष्णु ने बराह का अवतार लिया था।
  • जामनी तीर्थ पर भगवान परशुराम के पिता जमदग्नि ऋषि का आश्रम तथा मंदिर है।
  • अश्वनी कुमार तीर्थ आसन गाँव में है।
  • धमतान साहिब हरियाणा का सबसे बड़ा गुरुद्वारा है।
  • सफीदों का पुराना नाम सर्पदमन था।
  • सूफी संत हजरत गाबी साहिब की दरगाह नरवाना में स्थित है।
  • हरियाणा में चमड़े की सफाई का कार्य मुख्यतः जींद जिले में होता है।
  • जींद में बीरबारा वन्य जीव अभ्यारण्य स्थित है।
  • देश की पहली कौशल जेल भी जींद की है।
  • पक्की सड़कों का सबसे कम घनत्व जींद में है।
Join WhatsApp Join Telegram