मेवात (नूंह)
मेवात (नूंह) : सामान्य परिचय
- उपनाम : हरियाणा का दक्षिणपश्चिम जिला, मजारों का शहर, सत्यमेवपुरम, मजारों की धरती
- स्थिति : हरियाणा के दक्षिण में
- क्षेत्रफल : 1507 वर्ग कि.मी.
- अस्तित्व तिथि : 4 अप्रैल, 2005
- मुख्यालय : नूंह कस्बा
- तहसील : नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, तावडू
- उपतहसील : नगीना
- उपमंडल : नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना
- खण्ड : नूंह, तावडू, नगीना, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना
- कुल जनसंख्या (2011) : 10,89,406
- पुरुष : 5,71,480
- महिलाएँ : 5,17,926
- दशक वृद्धि दर (2001-11) : 37.9%
- लिंग अनुपात (2011) : 912
- जनसंख्या घनत्व (2011) : 723 प्रति वर्ग कि.मी.
मेवात (नूंह) – शेष महत्वपूर्ण तथ्य
- कुल साक्षरता (2011) : 56.1%
- पुरुष साक्षरता : 73.0%
- महिला साक्षरता : 37.6%
- राज्य का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला (2011) – नूंह (912)
- आधुनिक नूंह जिले की स्थापना 4 अप्रैल, 2005 ई. को फरीदाबाद और गुरुग्राम के कुछ क्षेत्रों को मिलाकर की गई।
- भारत का पहला चल न्यायालय (Mobile Court) हरियाणा के नूंह नगर में स्थापित किया गया था। इसका उद्घाटन 4 अगस्त, 2007 को देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के.जी. बालाकृष्णन ने किया।
- नूंह लोगों का मुख्य कार्य कृषि पर आधारित है। कृषि के बाद अधिकांश लोग डेयरी उद्योग में लगे हुए हैं।
- नूंह में मेव जाति पाई जाती है।
मेवात की भौगोलिक एवं कृषि संबंधी जानकारी
- मिट्टी – पीली मिट्टी
- फसलें – गेहूँ, सरसों, बाजरा
- खनिज – स्लेट का पत्थर
- राष्ट्रीय राजमार्ग – NH-71B
- अरावली की पहाड़ियाँ हरियाणा के नूंह जिले में स्थित हैं।
- नूंह जिले का उपमंडल फिरोजपुर झिरका को राजस्थान तीन ओर से घेरे हुए हैं।
मेवात के प्रमुख पर्यटन स्थल
गांधी पार्क
- नूंह जिले में स्थित गांधी पार्क में पर्यटक शानदार पिकनिक मना सकते हैं।
कट्टी क्लब
- हरियाणा का नूंह भारत के पहले कट्टी क्लब के लिए जाना जाता है। यह भारत का पहला कट्टी क्लब है।
- यह दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानेसर के पास स्थित है। यह क्लब हरा-भरा है और लगभग 30 एकड़ में फैला हुआ है। पर्यटकों के ठहरने के लिए यहाँ काफी अच्छी सुविधाएँ हैं। यह कट्टी क्लब पर्यटकों को बहुत पसंद आता है, क्योंकि पर्यटक यहाँ पर आसानी से ठहर कर छुट्टियाँ मना सकते हैं।
क्लासिक गोल्फ रिसॉर्ट
- नूंह में पर्यटक खूबसूरत क्लासिक गोल्फ रिसॉर्ट में घूमने जा सकते हैं। यह रिसॉर्ट अरावली पर्वत श्रृंखला की तलहटी में लगभग 300 एकड़ में फैला हुआ है। इस गोल्फ रिसॉर्ट में 27 होल्स हैं। यहाँ पर पर्यटक बेहतरीन गोल्फ का आनंद उठा सकते हैं।
नूंह के ऐतिहासिक व पर्यटन स्थल
- झुलती मीनारें
- कुँआ महल (बुचावली) का तालाब व छतरी
- कोटला झील
- दाहार झील
- कोटला पहाड़ी
मेवात के प्रमुख मेले एवं अन्य तथ्य
- नूंह के पुन्हाना में फरवरी माह में शिवरात्रि का मेला लगता है।
- मेवात विकास बोर्ड का गठन सन् 1980 में किया गया।
- नूंह जिले का गाँव घासेड़ा (9 दिसंबर 1947) गांधी ग्राम कहलाता है।
- भारत सरकार द्वारा लड़कियों के लिए किशोरी योजना की शुरुआत नूंह से की गई।
- मेवात एजुकेशन बोर्ड की स्थापना वर्ष 1971 में की गई।
प्रमुख मंदिर
- देहरा मंदिर – फिरोजपुर झिरका
- नल्हड़ शिव मंदिर – नल्हड़
मस्जिद, दरगाह तथा मजारें
- जामा मस्जिद फिरोजपुर झिरका में स्थित है।
- शेख मूसा की मजार नूंह में है।
- शेख मूसा की दरगाह पल्ला गाँव में पहाड़ी की तलहटी में है।
प्रमुख शिक्षण संस्थान
- शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज – नल्हड़ (नूंह) (वर्ष 2013 में पी.जी.आई., रोहतक के अधीन)
- राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज – पल्ला गाँव (नूंह)
- यासीन मेवो डिग्री कॉलेज
- ट्रांसपोर्ट हेरिटेज म्यूजियम – तावडू (नूंह)
मेवात का ऐतिहासिक परिचय
- मेवात की खानजादा जाति के प्रथम शासक व मेवात राज्य के संस्थापक बहादुर नाहर खान थे।
- फिरोजशाह तुगलक के समय में शासन थे।
- नाहर खान को पहले कोटला के राजा सोनपर पाल के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1672 ई. में इन्होंने फिरोजशाह तुगलक के प्रभाव में आकर मुस्लिम धर्म अपना लिया।
- खानवा के युद्ध (बाबर व राणा सांगा के बीच) के समय हसन खाँ मेवाती वाली मेवात। हसन खाँ मेवाती 1527 ई. में खानवा युद्ध में वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र विकास हेतु हरियाणा ने JBM पर्यावरण प्रबंधन प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता मेवात क्लस्टर के साथ किया।
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र विकास हेतु जे.बी.एम. पर्यावरण प्रबंधन प्राइवेट लिमिटेड ने मेवात क्लस्टर के साथ समझौता हस्ताक्षरित किया है।
हरियाणा के 23 जिलों का Complete District GK
हरियाणा के जिलों का अध्ययन करें।