पंचकूला

पंचकूला के उपनाम

  • हरियाणा की दूसरी आर्थिक राजधानी
  • हरियाणा की प्रशासनिक राजधानी
  • मिनी राजधानी
  • एजुकेशन सिटी
  • ग्रीन सिटी
  • फिल्म सिटी
  • नैनो सिटी
  • चंडीगढ़ की सोलर सिटी

पंचकूला : सामान्य परिचय

  • स्थिति: हरियाणा के उत्तर में
  • क्षेत्रफल: 898 वर्ग कि.मी.
  • अस्तित्व तिथि: 15 अगस्त, 1995
  • मुख्यालय: पंचकूला सिटी
  • तहसील: पंचकूला, कालका, रायपुर रानी
  • उपतहसील: बरवाला, मोरनी
  • उपमंडल: पंचकूला, कालका
  • खंड: बरवाला, पिंजौर, मोरनी, रायपुर रानी
  • कुल जनसंख्या (2011): 5,61,293
  • पुरुष: 2,99,679 (53%)
  • महिलाएँ: 2,61,614 (47%)
  • एस.सी. जनसंख्या (2011): 101830 (18.14%)
  • दशक वृद्धि दर (2001–11): 19.3%
  • लिंग अनुपात (2011): 873
  • साक्षरता दर (2011): 72.21%
  • पुरुष साक्षरता: 76.70%
  • महिला साक्षरता: 67.07%
  • जनसंख्या घनत्व (2011): 625 प्रति वर्ग कि.मी.

पंचकूला जिले का गठन एवं भौगोलिक परिचय

  • पंचकूला हरियाणा राज्य का दूसरा सबसे छोटा जिला है।
  • पंचकूला जिले का गठन 15 अगस्त, 1995 को अंबाला जिले की पंचकूला और कालका तहसीलों को मिलाकर किया गया था।
  • पंचकूला जिले का शतदल पहाड़ी है। जिले में ऐसे बहुत से स्थान स्थित हैं, जोकि महाभारत काल में पांडवों से जुड़े हुए हैं।
  • पंचकूला का यह नाम यहाँ की पाँच सिंचाई नहरों (Kuls) के कारण पड़ा जिनमें घग्घर से पानी आता है। यह पानी गढ़ा साहिब से मनसा देवी तक वितरित होता है।
  • पंचकूला जिले की जलवायु उष्णकटिबंधीय महाद्वीपीय ठंडी, गर्म है, यहाँ की मूल नदी घग्घर है।
  • पंचकूला अम्बाला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है, यह नगर आधुनिक सेक्टरों में विभाजित है।
  • इसमें दो औद्योगिक क्षेत्र तथा एक कैक्टस उद्यान है।
  • पंचकूला जिले में प्रचुर मात्रा में अच्छी वर्षा और ऊँचाई के कारण वनस्पति के विकास के लिए एक अनुकूल जलवायु है।
  • पंचकूला में उष्ण कटिबंधीय, शुष्क पर्णपाती वन पाए जाते हैं।
  • पंचकूला में युवा होटल का निर्माण किया गया है, जिसमें युवा पर्यटकों को सस्ती दरों पर आवास सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं।

पंचकूला की मिट्टी, नदियाँ एवं फसलें

  • मिट्टी – लाल मिट्टी
  • नदियाँ – घग्घर, सिरसा, कौशल्या
  • फसलें – मक्का, चावल
  • राष्ट्रीय राजमार्ग – NH-21A, NH-22, NH-72, NH-73

पंचकूला के प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थल

  • गुरुद्वारा – गुरुद्वारा नाडा साहिब
  • मंदिर – मनसा देवी मंदिर, भीमा देवी मंदिर, चंडी मंदिर, कालका देवी मंदिर, माता सतमलोता (शामलासन) देवी मंदिर
  • स्टेडियम – ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम

वन्यजीव एवं प्रजनन केंद्र

  • वन्यजीव अभयारण्य – बीर शिकारगढ़ तथा खोल ही-चैतन
  • प्रजनन केंद्र – गिद्ध प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र

पंचकूला के प्रमुख उद्योग

  • हिंदुस्तान मशीन टूल्स (HMT) पिंजौर (पंचकूला), भूपेन्द्र सीमेंट बनाने का कारखाना, सूरजपुर, भारत इलेक्ट्रिकल्स।

पंचकूला के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • 23 अक्टूबर, 2010 को पंचकूला में लघुकथा सम्मेलन सम्पन्न हुआ था।
  • सबसे कम जनसंख्या वाला जिला – पंचकूला (2011 की जनगणना)।
  • सबसे कम ग्रामीण जनसंख्या वाला जिला – पंचकूला (2,48,063)।
  • सर्वाधिक वनों का क्षेत्रफल – पंचकूला (42.54%)।
  • पंचकूला में दूसरे साइबर थाने का उद्घाटन किया गया।
  • हरियाणा राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन मोरनी हिल्स पंचकूला जिले में स्थित है। यहाँ हरियाणा का सबसे ऊँचा स्थल कोराई स्थित है।
  • यहाँ चीड़-देवदार वृक्ष (Pine Trees) पाए जाते हैं।
  • पंचकूला जिला 'हिमालय बायोडायवर्सिटी हॉट जोन' में होने के कारण भूकम्पीय प्रभावित क्षेत्र है।
  • पंचकूला में पहला सड़क विक्रेता (फेरीवाला) बाजार है।
  • हरियाणा स्टेट आर्काइव्स पंचकूला में स्थित है।
  • पंचकूला के पिंजौर शहर में इसके बाग-बगीचों की पुरानी विरासत को मनाने के लिए सन् 2006 से 'पिंजौर विरासत उत्सव' आयोजित किया जाता है।
  • देश के 17वें राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान का उद्घाटन 12 जुलाई 2022 को किया गया था।

पिंजौर उद्यान

  • पिंजौर का यादवेन्द्र उद्यान को 'उत्तर भारत का नन्दन वन' भी कहा जाता है। यह उद्यान चार तलों में बँटा हुआ है। पहले तल पर शीशमहल व शीशमहल, दूसरे तल पर रंगमहल, तीसरे तल पर गुलदस्ता तथा चौथे तल पर जलमहल है।
  • यह देश के सबसे बेहतरीन सीढ़ीदार उद्यान के लिए जाना जाता है।
  • यह मुगल शैली चित्रकला से मुगल गार्डन वास्तुकला में है, परन्तु इसकी छत राजस्थानी मुगल शैली में है।
  • इस उद्यान को पहले 'मुगल गार्डन' के नाम से जाना जाता था। इस गार्डन का निर्माण 17वीं शताब्दी में औरंगजेब के एक पोष्य/पालक भाई वास्तुकार नवाब फिदाई खाँ ने करवाया था।
  • 1775 ई. में मुगल गार्डन को पटियाला के महाराजा अमर सिंह ने खरीद लिया था। हरियाणा सरकार ने बाद में इसका पुनर्निर्माण कराके इसका नाम पटियाला के महाराज यादवेंद्र के नाम पर 'यादवेन्द्र उद्यान' रख दिया।
  • पिंजौर में स्थित पिंजौर गार्डन (यादवेन्द्र गार्डन) यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है।
  • पिंजौर गार्डन में वर्ष 1992 से प्रतिवर्ष जुलाई मास के प्रथम सप्ताह में प्रसिद्ध आम का मेला लगता है।
  • पिंजौर गार्डन में दो दिवसीय बैसाखी मेला (उद्यान महोत्सव) का भी आयोजन किया जाता है।
  • हरियाणा सरकार द्वारा इसे वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया गया है।

हिंदुस्तान मशीन टूल्स (HMT), पिंजौर

  • पंचकूला के पिंजौर में हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एच.एम.टी.) स्थित है। वर्तमान में यह बंद है। इसकी जमीन पर सेब मंडी बनाई गई है।

कैक्टस गार्डन (नागफनी उद्यान)

  • यह एशिया का सबसे बड़ा कैक्टस गार्डन (नागफनी उद्यान) है। इसके मुख्य आर्किटेक्ट डॉ. जे.एस. सरकारिया हैं। मार्च माह में यहाँ प्रतिवर्ष 'कैक्टस शो' आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 1987 में हुई थी।
  • कैक्टस गार्डन का नाम बदलकर राष्ट्रीय कैक्टस और सक्युलेंट बोटैनिकल गार्डन व रिसर्च सेंटर रखा गया है। इस गार्डन में 2500 से अधिक प्रजातियों के कैक्टस तथा सक्युलेंट पाए जाते हैं। जिनमें से कैक्टस की 35 दुर्लभ प्रजातियाँ हैं, इनमें भारतीय मूल के जीनस कालिमा का पूरा संग्रह शामिल है।
  • यह हरियाणा प्रदेश का बर्डिंग का सबसे छोटा पार्क है।
  • यह रसीला वनस्पति अनुसंधान केन्द्र 'राष्ट्रीय कैक्टस केन्द्र' के नाम से भी जाना जाता है।

पंचकूला के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • पंचकूला की प्रति व्यक्ति आय हरियाणा के अन्य जिलों की तुलना में सर्वाधिक है।
  • यह केन्द्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ का सैटेलाइट शहर है।
  • यह रसीला वनस्पति अनुसंधान केन्द्र 'रसीला केन्द्र' के नाम से भी जाना जाता है।
  • पंचकूला की प्रति व्यक्ति आय हरियाणा के अन्य जिलों की तुलना में सर्वाधिक है।

मनसा देवी मंदिर

  • यह मंदिर पंचकूला में स्थित है। यह 1815 ई. में 'मानीमाजरा' (Mani Majra) के शासक महाराजा गोपालसिंह ने बनवाया था। यह मंदिर पंचायतन शैली में निर्मित है। प्रतिवर्ष चैत्र व आश्विन (ओसज) में शारदीय नवरात्र के दिनों में यहाँ मेला लगता है। यहाँ हरियाणा सरकार द्वारा 'यात्रिका' जिसे जटायु (Jatayu) कहा जाता है आयोजित की जाती है।
  • मंदिर के देखभाल हेतु श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, 1991 के अधीन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड का पंचकूला में गठन किया गया है।

पटियाला मंदिर

  • इस मंदिर के पास ही 'पटियाला मंदिर' भी स्थित है, जो महाराजा पटियाला सिद्ध करम सिंह ने 1840 में बनवाया था।

भीमा देवी मंदिर

  • यह मंदिर पिंजौर में पिंजौर उद्यान के निकट स्थित है। यह 'पंचायतन' शैली का शिव मंदिर है। 1254 ई. में नसीरुद्दीन महमूद (सम्राट इल्तुतमिश का पुत्र) ने इस मंदिर को नष्ट कर दिया था। इनकी शैली भुवनेश्वर व खजुराहो के मंदिरों से मिलती है। यह संरक्षित स्मारक है। भीमा देवी मंदिर उत्तर भारत का खजुराहो कहलाता है।

काली माता देवी मंदिर

  • काली माता मंदिर पंचकूला के कालका में स्थित है। यहाँ पर पांडव अज्ञातवास के दौरान आए थे। यहाँ पर 3 मूर्तियाँ हैं – बालाजी, प्रेतराज सरकार तथा भैरव।

चंडी मंदिर कैंटोनमेंट

  • यह पंचकूला के पास स्थित है। यह भारतीय थल सेना की पश्चिमी कमान का मुख्यालय है।

गुरुद्वारा नाडा साहिब

  • यह घग्घर नदी के किनारे पंचकूला में स्थित गुरुद्वारा है। गुरु गोविंद सिंह भंगानी की लड़ाई (Battle of Bhangani) में विजय के बाद पाँच साहिब ने आनंदपुर साहिब की यात्रा के दौरान अपनी सेना के साथ यहाँ ठहरे थे। गुरु गोविंद सिंह के अनुयायी नाडू शाह लुबाना ने उनका स्वागत किया व उनकी सेवा की थी। हर महीने की पूर्णमासी को श्रद्धालु यहाँ आते हैं।

पिंजौर का ऐतिहासिक महत्व

  • कहा जाता है कि यहाँ पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान समय बिताया था जिससे यह पंचपुर कहलाया जो कालांतर में पिंजौर हो गया। ऐसा भी कहा जाता है कि महाभारत काल में यह राजा विराट की राजधानी थी, जिसके कारण इसको विराट नगर कहा जाता था। पिंजौर को 360 बावड़ियों वाला कस्बा भी कहा जाता है। पिंजौर में प्रतिवर्ष आमों का मेला भी लगता है तथा 2006 से पिंजौर विरासत उत्सव भी मनाया जाता है।

मोरनी हिल्स एवं टिक्कर ताल झील

मोरनी हिल्स

  • हरियाणा राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन मोरनी हिल्स पंचकूला जिले में स्थित है। यहाँ हरियाणा का सबसे ऊँचा स्थल कोराई स्थित है।
  • यहाँ चीड़-देवदार वृक्ष (Pine Trees) पाए जाते हैं।
  • पंचकूला जिला 'हिमालय बायोडायवर्सिटी हॉट जोन' में होने के कारण भूकम्पीय प्रभावित क्षेत्र है।

टिक्कर ताल झील

  • टिक्करताल झील पंचकूला जिले की मोरनी पहाड़ियों में स्थित है। एक पहाड़ी इस झील को दो भागों में बाँटती है। बड़ा भाग बड़ा टिक्करताल कहलाता है। जो 550 मीटर चौड़ी तथा 460 मीटर लंबी है। छोटा भाग बड़ा छोटा टिक्करताल कहलाता है। जो 365 मीटर चौड़ा और इतना ही लंबा है। मान्यता है कि कोई गुप्त चैनल दोनों को जोड़े हुए हैं क्योंकि दोनों में पानी स्तर (लेवल) लगभग समान रहता है।

टांगरी नदी

  • टांगरी नदी का उद्गम स्थल मोरनी की पहाड़ियाँ (पंचकूला) हैं।

रामगढ़ का किला

  • इसका निर्माण चौहान राजपूतों द्वारा करवाया गया। इस किले के दरवाजे की ऊँचाई 37 फुट है। दरवाजे की ऊँचाई लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
  • रामगढ़ (पंचकूला) में ITBP का ट्रेनिंग सेंटर है।

रायपुर रानी का किला

  • रायपुर रानी का किला पंचकूला के रायपुर रानी में स्थित है।

पंचकूला के अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल

  • पंचकूला में 23 सितम्बर 2008 में आई.टी. पार्क की भी स्थापना की गई है।
  • पंचकूला में युवा होटल का निर्माण किया गया है, जिसमें युवा पर्यटकों को सस्ती दरों पर आवास सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं।

पंचकूला (शेष महत्वपूर्ण तथ्य)

  • रायपुर (पंचकूला) को 'नैनो सिटी' के नाम से संबोधित किया जाता है।
  • हरियाणा का सबसे कम विधानसभा क्षेत्र वाला जिला पंचकूला है। पंचकूला में 2 विधानसभा क्षेत्र हैं – पंचकूला तथा कालका।
  • पालतू पशु चिकित्सा केन्द्र, टीचर होम, जिन्दल जैन गुरुकुल, हरियाणा राज्य परामर्शी सोसायटी, हरियाणा राज्य अभिलेखागार, तकिया बनवा फकीर, तथा नाहन कोठी पंचकूला में ही स्थित हैं।
  • पंचकूला के कालका नगर का प्राचीन नाम कालकट था।
  • पंचकूला जिले से सिरसा नदी तथा कौशल्या (कुशलालय) नदी प्रवाहित होती है।
  • सिंचाई विभाग, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, हरियाणा लोकसेवा आयोग, हरियाणा साहित्य अकादमी का मुख्यालय पंचकूला में ही स्थित है।
  • पंचकूला, मोहाली तथा चंडीगढ़ को ट्राइसिटी भी कहते हैं।
  • पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित किया गया।
  • राज्य में सबसे कम कृषि योग्य भूमि पंचकूला जिले में है।
  • राज्य में सबसे कम नहरों तथा ट्यूबवेलों द्वारा सिंचाई पंचकूला जिले में होती है।
  • पंचकूला प्रदेश का पहला जिला है जिसके सभी गाँवों को 24 घंटे बिजली सप्लाई होती है।
  • HSIIDC की स्थापना 8 मार्च 1967 को पंचकूला में की गई।
  • हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड का मुख्यालय 1997 में पंचकूला में बनाया गया था।
  • डिजिटल मोबाइल लाइब्रेरी की शुरुआत मोरनी से होगी।
  • पंचकूला को वर्ष 2015 में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में शामिल किया गया।

पंचकूला की आपातकालीन एवं अन्य विकास योजनाएँ

  • हरियाणा सरकार ने पंचकूला जिले के मोरनी और पिंजौर के पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएँ मुहैया कराने के लिए आपातकालीन मोटर साइकिल एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत वर्ष 2017 में की है। इस सेवा को आरोग्यम नाम दिया गया है।
  • पंचकूला में पहला सड़क विक्रेता (फेरीवाला) बाजार है।
  • पंचकूला में दूसरे साइबर थाने का उद्घाटन किया गया।
  • देश के 17वें राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान का उद्घाटन 12 जुलाई 2022 को किया गया था।

पंचकूला के प्रशासनिक एवं सरकारी संस्थान

  • हरियाणा स्टेट आर्काइव्स पंचकूला में स्थित है।
  • सिंचाई विभाग, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, हरियाणा लोकसेवा आयोग, हरियाणा साहित्य अकादमी का मुख्यालय पंचकूला में ही स्थित है।
  • हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड का मुख्यालय 1997 में पंचकूला में बनाया गया था।
  • HSIIDC की स्थापना 8 मार्च 1967 को पंचकूला में की गई।
  • पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित किया गया।
Join WhatsApp Join Telegram