रेवाड़ी
रेवाड़ी के उपनाम
- पीतल नगरी (ब्रास सिटी)
- Rawari : 'The Land of Ahirs/Yadavas', 'Veer Bhumi'
- वीर भूमि
- सैनिकों का खान
- सैनिकों का घर
- अहीरवाल का लंदन
- दुलीकट लंदन
- भारत का इजराइल
रेवाड़ी : सामान्य परिचय
- स्थिति : हरियाणा के दक्षिणी भाग में
- क्षेत्रफल : 1594 वर्ग कि.मी.
- अस्तित्व तिथि : 1 नवम्बर, 1989
- मुख्यालय : रेवाड़ी
- तहसील : कोसली, रेवाड़ी, बावल
- उपतहसील : धारूहेड़ा, डहीना, पाल्हावास, मनेठी, नाहड़
- उपमंडल : रेवाड़ी, कोसली, बावल
- खण्ड : रेवाड़ी, खोल, बावल, जाटूसाना, नाहड़, डहीना
- कुल जनसंख्या (2011) : 9,00,332
- पुरुष : 4,74,335
- महिलाएँ : 4,25,997
- दशक वृद्धि दर (2001–11) : 17.64%
- लिंग अनुपात (2011) : 898
- साक्षरता दर (2011) : 80.94%
- पुरुष साक्षरता : 92.9%
- महिला साक्षरता : 70.5%
- जनसंख्या घनत्व (2011) : 565 प्रति वर्ग कि.मी.
रेवाड़ी का ऐतिहासिक परिचय
- रेवाड़ी जिले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से 80 कि.मी. दूर स्थित है।
- रेवाड़ी के संस्थापक राजा करमपाल थे। ऐसा माना जाता है कि रेवाड़ी शहर की स्थापना पृथ्वीराज चौहान के भतीजे राजा करमपाल द्वारा की गई थी।
- ऐसा माना जाता है कि महाभारत काल में राजा रावत ने इसे अपनी पुत्री रेवती (बलराम की पत्नी) को दान में दिया था, जिसके कारण यह स्थान रेवातवाड़ी या रेवावाड़ी कहलाया, जो कालांतर में बिगड़कर रेवाड़ी हो गया।
- उन्होंने रेवाड़ी से लगभग तीन कि.मी. दूर गोकलगढ़ का किला बनवाया था, जिसके अवशेष आज भी स्थित हैं।
- मुगल शासक अकबर के समय रेवाड़ी का शासक हेमचंद (हेमू) था।
- हेमू की हवेली वर्तमान में कुतुबपुरा (रेवाड़ी) में विद्यमान है।
- रेवाड़ी नगर को सर्वप्रथम ऐतिहासिक पटल पर लाने का श्रेय वीर हेमू (हेमचन्द्र विक्रमादित्य) को जाता है।
पानीपत का द्वितीय युद्ध
- पानीपत का द्वितीय युद्ध 1556 ई. में अकबर के जनरल बैरम खाँ तथा मोहम्मद आदिल शाह के जनरल हेमू के बीच हुआ। इसमें हेमू की पराजय से हिन्दू राज्य का स्वप्न टूट गया और मुगल साम्राज्य पूरी तरह से स्थापित हो गया।
रेवाड़ी के प्रमुख उद्योग
- रेवाड़ी हीरो होंडा मोटर्स साइकिल फैक्ट्री, पीतल के बर्तन उद्योग व तिलतला जूती उद्योग देशभर में प्रसिद्ध है।
- रेवाड़ी मेटल वर्क, विशेष रूप से 'Brass Work' के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसलिए यह शहर 'ब्रास सिटी' के नाम से जाना जाता है।
- प्रमुख उद्योग : बर्तन उद्योग (तांबा व पीतल)
- रेवाड़ी के बावल में अनेक अंतरराष्ट्रीय कंपनियाँ हैं।
- बावल में औद्योगिक विकास केंद्र की भी स्थापना की जा रही है।
- आटा मिल जाटूसाना व ऑयल मिल रायपुर में स्थापित की गई हैं।
हीरो होंडा मोटर्स लिमिटेड
- यह इकाई धारूहेड़ा के मालपुरा गाँव में स्थित इकाई है। 1986–87 में स्थापित की गई। यह मोटर साइकिल तथा 100CC तक के टू व्हीलर्स निर्मित करती है।
- धारूहेड़ा दिल्ली–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।
रेवाड़ी के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल एवं स्मारक
लाल मस्जिद
- रेवाड़ी की लाल मस्जिद का निर्माण अकबर के शासनकाल में हुआ था।
बावल तालाब (नंदराम सागर)
- रेवाड़ी के समीप स्थित बावल तालाब (नंदराम सागर) का निर्माण नंदराम अहीर ने करवाया था।
रानी की छतरी एवं कानोट दरवाजा
- रानी की छतरी (1675) एवं कानोट दरवाजा का निर्माण राव नंदराम सिंह ने करवाया था, वहीं रामपुरा महल राव तेजसिंह ने 1801 में बनवाया था। हरियाणा सरकार ने इसे संरक्षित स्मारक घोषित किया है।
रामपुरा महल
- रामपुरा महल राव तेजसिंह ने 1801 में बनवाया था। हरियाणा सरकार ने इसे संरक्षित स्मारक घोषित किया है।
तुकियावास का मकबरा
- तुकियावास का मकबरा रेवाड़ी में है।
रेजांग ला स्मारक (Rezang La Memorial)
- 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेवाड़ी के सैनिकों की अहिर रेजिमेंट के सैनिकों ने चीनी आक्रमणकारियों के साथ वीरतापूर्वक मुकाबला किया व उनकी स्मृति में रेवाड़ी में यह स्मारक बनाया गया है।
रेवाड़ी के प्रमुख औद्योगिक एवं अनुसंधान संस्थान
- हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र (RRC) बावल (रेवाड़ी) में स्थित है।
- हरियाणा का प्रथम कैंसर संस्थान मीरपुर (रेवाड़ी) में स्थापित किया जा रहा है।
- माजरा मस्तल भालखी (रेवाड़ी) में 1 फरवरी 2019 को AIIMS2 की घोषणा की गई।
रेवाड़ी की भौगोलिक एवं कृषि संबंधी जानकारी
- मिट्टी – पीली मिट्टी
- फसलें – गेहूँ, चना, गन्ना
- राष्ट्रीय राजमार्ग – NH-8, NH-71, NH-71B
- झील/तालाब – बाबा वाला तालाब, राव तेज सिंह तालाब
रेवाड़ी के प्रमुख मेले एवं महोत्सव
- बाबा सूरजगिरी का मेला
- गुणा नवमी मेला
- बसंत पंचमी मेला
- सैयद बाबा समाधि मेला
रेवाड़ी के प्रमुख मंदिर एवं धार्मिक स्थल
- मंदिर/गुरुद्वारा – घटेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर
- मस्जिद – लाल मस्जिद
रेवाड़ी के प्रमुख गाँव एवं स्थान
कुंड
- 'कुंड' (रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले की सीमा पर स्थित गाँव) – यहाँ पर सफेद पत्थर की खानें हैं। अतः यहाँ यह उद्योग विकसित है।
कोसली
- कोसली शहर, वर्ष 1193 में कोशल सिंह ने कोसली के एक संत बाबा मुक्तेश्वर जी महाराज की सलाह पर बसाया था।
धारूहेड़ा
- धारूहेड़ा दिल्ली–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।
- हीरो होंडा मोटर्स लिमिटेड की इकाई धारूहेड़ा के मालपुरा गाँव में स्थित है।
रेवाड़ी के प्रमुख लोक कलाकार
- प्रसिद्ध ख्याल गायक कल्लन खाँ रेवाड़ी के गुड़ियानी से संबंध रखते हैं। कल्लन खाँ ख्याल गायक होद्दू खाँ के शिष्य थे।
- स्वामी दयानंद ने रेवाड़ी पहुँचने पर सर्वप्रथम गौशाला का निर्माण करवाया था।
- रेवाड़ी का रेलवे स्टेशन हरियाणा का सबसे बड़ा व पुराना रेलवे स्टेशन है जो 1873 में बना था।
- 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा का सबसे अधिक पुरुष साक्षरता दर (91.44%) वाला जिला रेवाड़ी ही है।
- मनेठी (रेवाड़ी) में मार्केट कमेटी द्वारा एक उपयार्ड बनाया जाएगा।
- रेवाड़ी के बावल में अनेक अंतरराष्ट्रीय कंपनियाँ हैं।
- देश का पहला मत्स्य पालन व्यवसाय इन्क्यूबेटर रेवाड़ी में लॉन्च हुआ।
रेवाड़ी के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी एवं ऐतिहासिक व्यक्तित्व
राव तुलाराम
- राव तुलाराम, जिनका 1857 की क्रांति में अहम योगदान रहा, का जन्म 9 दिसंबर 1825 को रेवाड़ी में राव पूर्णसिंह के घर हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेन्द्र सिंह राव तुलाराम के ही वंशज हैं जो रेवाड़ी से नाता रखते हैं।
राव युधिष्ठिर
- राव युधिष्ठिर को वर्ष 1877 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने रेवाड़ी का मुखिया घोषित किया था।
रेवाड़ी के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- हरियाणा का प्रथम कैंसर संस्थान मीरपुर (रेवाड़ी) में स्थापित किया जा रहा है।
- माजरा मस्तल भालखी (रेवाड़ी) में 1 फरवरी 2019 को AIIMS2 की घोषणा की गई।
- बावल में औद्योगिक विकास केंद्र की भी स्थापना की जा रही है।
- आटा मिल जाटूसाना व ऑयल मिल रायपुर में स्थापित की गई हैं।
हरियाणा के 23 जिलों का Complete District GK
हरियाणा के जिलों का अध्ययन करें।