रोहतक जिला
रोहतक : सामान्य परिचय
- उपनाम : एजुकेशन हब, शुगर सिटी, हरियाणा की राजनीतिक राजधानी।
- स्थिति : हरियाणा के दक्षिण-पूर्व में।
- क्षेत्रफल : 1745 वर्ग कि.मी.।
- अस्तित्व तिथि : 1 नवम्बर, 1966।
- मुख्यालय : रोहतक सिटी।
- तहसील : रोहतक, महम, सांपला, कलानौर।
- उपतहसील : लाखन माजरा।
- उपमंडल : रोहतक, महम, सांपला।
- खण्ड : कलानौर, लाखन माजरा, महम, रोहतक, सांपला।
जनसांख्यिकीय जानकारी (2011)
- कुल जनसंख्या : 10,58,683।
- पुरुष : 5,66,687।
- महिलाएँ : 4,91,975।
- दशक वृद्धि दर (2001–11) : 12.6 प्रतिशत।
- लिंग अनुपात (2011) : 867 प्रति हजार।
- साक्षरता दर (2011) : 80.4 प्रतिशत।
- पुरुष साक्षरता : 88.4 प्रतिशत।
- महिला साक्षरता : 71.2 प्रतिशत।
- जनसंख्या घनत्व (2011) : 608 प्रति वर्ग कि.मी.।
रोहतक का इतिहास एवं नामकरण
- रोहतक का सम्बन्ध महाभारत में उल्लिखित रोहितक से जाना जाता है, सम्भवतः यह यौधेयों के अधीन बहुधान्यक (समृद्धि) की राजधानी थी।
- परम्परानुसार यह शहर राजा रोहतास भूर द्वारा निर्मित किया गया और उन्हीं के नाम पर इसका नाम रखा गया है।
- एक मत के अनुसार रोहतक का नाम रोहिड़ा नामक पेड़ के कारण पड़ा है, जो इस क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में पाया जाता था।
- रोहतक जिला 1858 से 1884 तक हिसार डिवीजन का एक हिस्सा था और 1884 से 1910 तक यह दिल्ली का अंग बना और फिर बाद में 1912 में इसे अम्बाला डिवीजन में जोड़ दिया।
- यौधेयों के काल में यह वैभवशाली नगर था। प्राचीन विनाशकारी युद्ध महाभारत के समय दुर्योधन की सेना इसी प्राचीन रोहतक के पास डेरा डाले रही।
- इण्डो-ग्रीक शासकों (तीसरी शती) के सिक्के खोखरा कोट (रोहतक) से प्राप्त हुए हैं।
- महाभारत के 'नकुल दिग्विजय' में रोहतक का वर्णन मिला है। महाभारत के अनुसार पाण्डव युधिष्ठिर ने नकुल से हरियाणा के आगमन पर यह पाया कि वहाँ पर मत्स्यकूट नामक लोग बसे हुए थे। यहाँ प्राचीन समय में राजा कार्तिकेय का राज था। उस समय यह क्षेत्र घोड़ों तथा गायों के लिए प्रसिद्ध था।
भौगोलिक एवं प्राकृतिक विशेषताएँ
- हरियाणा के रोहतक जिले की सीमा किसी भी अन्य राज्य या केन्द्रशासित प्रदेश से नहीं लगती है। अतः रोहतक व चरखी दादरी हरियाणा के भू-अवेष्ठित जिले हैं।
- रोहतक जिले में कोई बारहमासी नदी नहीं है।
- मिट्टी : चिकनी मिट्टी
- फसलें : बाजरा, ज्वार, गन्ना, गेहूँ, कपास, जौ, चना
- खनिज : चूना
- राष्ट्रीय राजमार्ग : NH-10, NH-71, NH-71A
उद्योग एवं व्यापार
- रोहतक, रेवाड़ी व गज्जक तथा लकड़ी की बढ़िया नक्काशी के दरवाजे व चौखटों के लिए प्रसिद्ध हैं।
- रोहतक में चीनी के अतिरिक्त बिजली का सामान, शल्य उपकरण, सूती धागा, सूती वस्त्र, साइकिल व पुर्जे इत्यादि बनाए जाते हैं।
- उद्योग : सूती कपड़ा उद्योग।
- रोहतक की रेवड़ी व गज्जक प्रसिद्ध है।
- रोहतक स्थित शौरी बाजार, एशिया का सबसे बड़ा थोक कपड़ों का बाजार है।
- यह नगर प्राचीन काल से लकड़ी की कृषि उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
- दुनिया की सबसे अग्रणी पेन निर्माण सुविधा रोहतक में है।
- एशियन पेंट्स कम्पनी : रोहतक
शिक्षा एवं विश्वविद्यालय
- महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय (1976) रोहतक में स्थित है।
- विश्वविद्यालय : महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक।
- रोहतक को हरियाणा का एजुकेशन हब भी कहा जाता है। यहाँ जानकी देवी, पं. महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय और पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के अतिरिक्त अनेक महाविद्यालय, बहुतकनीकी संस्थान, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शिक्षण महाविद्यालयों के साथ-साथ अनेक उच्चतर माध्यमिक एवं प्राथमिक पाठशालाएँ स्थापित हैं।
- हरियाणा में सर्वप्रथम 1926 में इंटरमीडिएट स्तर का कॉलेज रोहतक में खुला।
- रोहतक में ही हरियाणा की प्रथम सोलर स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स विश्वविद्यालय रोहतक में है।
- राज्य फुटवियर डिजाइन का विकास संस्थान : रोहतक
रेडियो, समाचार पत्र एवं अन्य संस्थान
- जिला मुख्यालय पर 8 मई, 1976 को राज्य का पहला आकाशवाणी केंद्र रोहतक में स्थापित किया गया था।
- हरियाणा का माटी का पहला दैनिक हरिभूमि हिन्दी समाचार पत्र 5 सितम्बर 1996 से रोहतक से निकाला गया था। हरिभूमि कैप्टन अभिमन्यु से संबंधित है।
- प्रदेश का पहला हॉस्पिटल ऑन व्हील्स (आधुनिक चिकित्सा बस) रोहतक से शुरू किया गया।
- पहली इको फ्रेंडली रैली का आयोजन रोहतक में किया गया।
राजनीतिक एवं प्रशासनिक घटनाएँ
- 1909 ई. के मॉर्ले-मिंटो सुधार के अधीन रोहतक, गुरुग्राम व हिसार के जिला बोर्ड तथा कमेटियों की वोट से पंजाब विधानसभा के लिए एक सदस्य चुने जाने की अनुमति दी गई।
- 8 नवम्बर, 1927 में गठित साइमन कमीशन का तीव्र विरोध रोहतक जिले में हुआ। इसी के चलते 1929 ई. में रोहतक में एक सभा हुई जिसमें मोतीलाल नेहरू मुख्य अतिथि थे।
- अप्रैल 1955 में प्रदेश सीमा निर्धारण के लिए सीमा आयोग का आगमन सबसे पहले रोहतक में हुआ था।
- सैनिक विद्रोह के दौरान सूबेदार शाहनूर खाँ के नेतृत्व में हरियाणा लाइट इन्फैंट्री ने भी बगावत की थी।
- दिसंबर 1929 में वायसराय लॉर्ड इरविन को रेलगाड़ी से उड़ाने के लिए प्रयोग में लाए गए बम रोहतक में तैयार किए गए थे।
- वेदव्यास लेखराम की यहाँ पर बम बनाने की लेथ थी।
मेले एवं महोत्सव
- मेला/महोत्सव : बाबा मस्तनाथ का मेला, मेला श्यामजी
मंदिर एवं गुरुद्वारे
- मंदिर/गुरुद्वारा : शिव मंदिर (किलोई गाँव), गुरुद्वारा बंगला साहिब, मांझी साहिब का गुरुद्वारा
- गुरुद्वारा बंगला साहिब (Gurudwara Bangla Sahib) : यह गुरुद्वारा सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुरजी को समर्पित है।
- 'मांझी साहिब का गुरुद्वारा' : लाखन माजरा नामक गाँव में स्थित है। एक कहावत के अनुसार जब गुरु तेग बहादुर दिल्ली शहीदी देने जा रहे थे तो एक रात के लिए यहाँ रुके थे।
- अस्थल बोहर मठ की स्थापना चौरंगीनाथ ने की थी।
- रोहतक में प्रसिद्ध गुरु करण तालाब है। यह तालाब राजा कर्ण ने बनवाया था।
मस्जिदें
- मस्जिद : लाल मस्जिद, शीशेवाली मस्जिद, दीनी मस्जिद, काजी की मस्जिद।
- शीशे वाली मस्जिद का मुख्य द्वार संगमरमर का बना है।
- काजी की मस्जिद कुतुबमीनार की तरह बनी हुई है तथा यह सफेद पत्थरों से बनी है।
खोखराकोट एवं अन्य पुरातात्विक स्थल
- खोखराकोट का टीला : रोहतक के पास स्थित पुरातात्विक स्थल।
- भगवान श्री कृष्ण के भाई बलराम की मूर्ति रोहतक से प्राप्त हुई है एवं 'कृष्णापण शैली का द्वार' भी रोहतक में अवस्थित है।
- पुरातात्विक स्थल खुदा बोहर, राखी गढ़ी के बाद हरियाणा का दूसरा सबसे बड़ा पुरातात्विक स्थल है।
- नांगल पर्यटन स्थल रोहतक में है।
युद्ध स्मारक
- जिला स्तरीय युद्ध स्मारक : यह स्थान मान सरोवर पार्क रोहतक में स्थित है। इस स्मारक पर पूरे जिले के शहीदों के नाम संगमरमर की शिलाओं पर खुदाई करके अंकित किए गए हैं।
- राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक : यह स्मारक महर्षि दयानंद विश्व विद्यालय के प्रांगण में प्रथम द्वार के निकट स्थापित है। यह स्मारक दिसंबर 2004 में निर्मित हुआ था। इसमें एक मोन्यूमेंट, एक हॉल ऑफ फेम तथा एक पुस्तकालय है।
महम के ऐतिहासिक स्मारक
- महम का किला : महम का किला हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित है। यह किला मुगल शासकों द्वारा बनवाया गया था। यह एक छोटा किला था जो अब पूरी तरह नष्ट हो चुका है।
- महम के अन्य महत्वपूर्ण स्मारक : गुजर शाह महमद शाह जामा मस्जिद महम का गुंबद, हजरत शाह गुलाम हुसैन महमी (तख्त वाले) का गुंबद, जामा मस्जिद, पीरजादा मस्जिद, महम की बावली (जिसे ज्ञानी चोर की बावली या ज्ञानी चोर की सुरंग या बावरी कुई या स्वर्ग का झरना भी कहा जाता है), महम का ऐतिहासिक महम चौबीसी चबूतरा।
- ऐतिहासिक बावड़ी चबूतरा रोहतक जिले के महम में स्थित है।
- महम की बावड़ी या स्वर्ग का झरना या ज्ञानी चोर की गुफा का निर्माण शाहजहाँ के शासनकाल में 1656 में निर्माण शाहजहाँ के शासनकाल में 1656 में शहजादा दाराशिकोह ने करवाया था।
- महम किले का निर्माण बनीया जाती के पेशोर नामक व्यक्ति ने वर्ष 1266 में किया था।
पर्यटन स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थान
- माना पर्यटन स्थल : रोहतक (1975 में)
- चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम – लाहली (रोहतक)
- चौपालों का गाँव : रुड़की गाँव रोहतक (18 चौपालें)।
- फरमाणा खास का पुराना नाम दख बड़ा था।
स्वतंत्रता आंदोलन एवं ऐतिहासिक घटनाएँ
- दिसंबर 1929 में वायसराय लॉर्ड इरविन को रेलगाड़ी से उड़ाने के लिए प्रयोग में लाए गए बम रोहतक में तैयार किए गए थे।
- वेदव्यास लेखराम की यहाँ पर बम बनाने की लेथ थी।
- सैनिक विद्रोह के दौरान सूबेदार शाहनूर खाँ के नेतृत्व में हरियाणा लाइट इन्फैंट्री ने भी बगावत की थी।
राजनीतिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व
- सर छोटूराम की जन्मभूमि भी रोहतक का गढ़ी सांपला गाँव (वर्तमान नाम छोटूराम नगर) है।
- कुछ महान राष्ट्रीय जैसे राजनेता महात्मा गाँधी, रणवीर सिंह हुड्डा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौधरी बिल्लू राम तथा केवलराम अशोक कुमार मार्ग, समाज सुधारक स्वामी इन्द्रवेश एवं संगीतकार जे.पी. कौशिक भी रोहतक जिले से ही सम्बन्धित हैं।
- फिजी के पूर्व प्रधानमंत्री महेंद्र चौधरी, बहु अकबरपुर गाँव (रोहतक) से संबंध रखते हैं।
- लाला चन्द्रभान गुप्ता – प्राणनाथ प्रजासभा कमेटी के सदस्य थे। इन्होंने भारत निर्माण पत्रिका का संपादन किया।
- कामरेड लक्ष्मणदास का संबंध रोहतक से था।
- पद्मश्री रेखचन्द्र शर्मा का संबंध रोहतक से था।
साहित्यकार एवं संगीतकार
- हरियाणा की अंतिम दौर की सूफी परम्परा के सबसे सशक्त सूफी साधक गुलाम जिलानी रोहतकी यहीं से थे। इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं – प्रेम लहर, प्रेम बाणी, प्रेम प्रकाश, जग सार, कान्हें रसूल आदि हैं।
- पापी अली पापी प्यारे, बोल इसकी साड़ी ल्यादे हो रानी के लेखक दयाचंद मायना – मायना गाँव (रोहतक)।
- नोट : दयाचंद मायना को हरियाणा का जॉन मिल्टन कहा जाता है।
- पं. लख्मीचंद को पुराणों तथा उपनिषदों की शिक्षा देने वाले टीकाराम शास्त्री का जन्म रोहतक जिले के गाँव में हुआ था।
- संगीतकार जे.पी. कौशिक भी रोहतक जिले से ही सम्बन्धित हैं।
खेल एवं खिलाड़ी
- ममता खरब : गोल्डन गर्ल ममता खरब का जन्म 26 जनवरी 1982 को रोहतक जिले में हुआ था। ये भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रह चुकी हैं। वर्तमान में DSP हैं। 2002 के मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के कारण इनको गोल्डन गर्ल बोला जाता है।
- साक्षी मलिक : जन्म 3 सितम्बर 1992 मोखरा मदिना (रोहतक)। ओलंपिक में 58 kg में कांस्य पदक जीता।
रोहतक के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय (1976) रोहतक में स्थित है।
- मानसिक स्वास्थ्य उत्कृष्टता केंद्र रोहतक में प्रस्तावित है।
- देश का पहला एलिवेटेड रेलवे ट्रैक रोहतक–गोहाना रेलवे रोहतक में बनाया गया है।
- हरियाणा में सर्वप्रथम 1926 में इंटरमीडिएट स्तर का कॉलेज रोहतक में खुला।
- जिला मुख्यालय पर 8 मई, 1976 को राज्य का पहला आकाशवाणी केंद्र रोहतक में स्थापित किया गया था।
- हरियाणा का माटी का पहला दैनिक हरिभूमि हिन्दी समाचार पत्र 5 सितम्बर 1996 से रोहतक से निकाला गया था। हरिभूमि कैप्टन अभिमन्यु से संबंधित है।
- रोहतक में ही हरियाणा की प्रथम सोलर स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स विश्वविद्यालय रोहतक में है।
- प्रदेश का पहला हॉस्पिटल ऑन व्हील्स (आधुनिक चिकित्सा बस) रोहतक से शुरू किया गया।
- पहली इको फ्रेंडली रैली का आयोजन रोहतक में किया गया।
- दुनिया की सबसे अग्रणी पेन निर्माण सुविधा रोहतक में है।
- एशियन पेंट्स कम्पनी – रोहतक
- राज्य फुटवियर डिजाइन का विकास संस्थान – रोहतक
अन्य प्रमुख व्यक्तित्व एवं स्थान
- ममता खरब : गोल्डन गर्ल ममता खरब का जन्म 26 जनवरी 1982 को रोहतक जिले में हुआ था। ये भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रह चुकी हैं। वर्तमान में DSP हैं। 2002 के मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के कारण इनको गोल्डन गर्ल बोला जाता है।
- साक्षी मलिक : जन्म 3 सितम्बर 1992 मोखरा मदिना (रोहतक)। ओलंपिक में 58 kg में कांस्य पदक जीता।
- फिजी के पूर्व प्रधानमंत्री महेंद्र चौधरी : बहु अकबरपुर गाँव (रोहतक) से संबंध रखते हैं।
- चौपालों का गाँव : रुड़की गाँव रोहतक (18 चौपालें)।
- पद्मश्री रेखचन्द्र शर्मा : इनका संबंध रोहतक से था।
हरियाणा के 23 जिलों का Complete District GK
हरियाणा के जिलों का अध्ययन करें।