हरियाणा का शाब्दिक अर्थ एवं नाम की उत्पत्ति
हरियाणा शब्द के विभिन्न अर्थ
हरियाणा शब्द का अर्थ – हरियाणा।
हरि का अरण्य – भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली।
हर का अयन – भगवान शिव का घर।
अभिरायण – अहीरों का घर।
हरित अरण्य – हरा-भरा वन।
बहुधान/बहुधान्यक – अत्यधिक समृद्ध भूमि।
हरियाणा शब्द की उत्पत्ति
हरियाणा शब्द की उत्पत्ति किस शब्द से मानी गई है – हरियानकमहरि से।
हरि – घोड़े तथा यानम् – सवारी।
हरियाणवी शब्द की उत्पत्ति किस प्रत्यय से हुई है – ‘वी’ प्रत्यय से।
हरियाणा शब्द ‘आर्यन’ से उपजा है – यह कथन डॉ. एच. आर. गुप्ता का है।
विभिन्न ग्रंथों एवं अभिलेखों में हरियाणा के नाम
प्राचीन एवं वैदिक कालीन नाम
हरियाणा का सबसे प्राचीन नाम – ब्रह्मवर्त है।
अथर्ववेद एवं मनुस्मृति में हरियाणा को दिया गया नाम – ब्रह्मवर्त।
ऋग्वेद में हरियाणा का नाम – रज हरयाणे।
महाभारत में हरियाणा का नाम – बहुधानक प्रदेश।
हर्षचरित में हरियाणा का नाम – श्रीकण्ठ जनपद।
स्कंदगुप्त पुराण में हरियाणा का नाम – हरियाला।
राहुल सांकृत्यायन के अनुसार बौद्ध ग्रंथों में हरियाणा का नाम – हरियानक्या।
वैदिक साहित्य में हरियाणा का नाम – ब्रह्मवर्ती।
श्रीधर द्वारा रचित पाषाणापाठ चरित ग्रंथ के दसवें भाग में हरियाणा का नाम – हरियाणा।
10वीं शताब्दी में पुष्पदंत द्वारा रचित महापुराण में हरियाणा का नाम – हरियाणक।
छठी सदी में हरियाणा का नाम – श्रीकण्ठ जनपद।
नवीं शताब्दी में हरियाणा का नाम – हरियाल।
अभिलेखों एवं ऐतिहासिक स्रोतों में नाम
1327 के तोमर अभिलेख में हरियाणा का नाम – हरियाना।
दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में 1328 की पंक्तियों में हरियाणा का नाम – हरियाणा।
रोहतक के बोहर गाँव के शिलालेख में हरियाणा का नाम – हरियक।
उत्तर-वैदिक काल में हरियाणा का नाम – मध्य प्रदेश।
वैदिक काल में हरियाणा का नाम – ब्रह्मावर्त।
पाँच सौ ईसा पूर्व हरियाणा किस नाम से जाना जाता था – हरिनायक।
विद्वानों द्वारा दिए गए नाम
डॉ. बुद्ध प्रकाश द्वारा हरियाणा को दिया गया नाम – अभिरयाणा।
यदुनाथ सरकार ने हरियाणा को किस नाम से संबोधित किया – हरियाणा।
जयचन्द्र जी विद्वालंकार द्वारा प्रतिपादित नाम – हरयाणक।
डॉ. वासुदेव शरण द्वारा हरियाणा को दिया गया नाम – अभिरायण।
ग्रंथों में वर्णित हरियाणा के शहर
प्राचीन साहित्य एवं ग्रंथों में वर्णित शहर
बौद्ध साहित्य के ग्रंथ दिव्यावदान में वर्णित हरियाणा के शहर – अग्रोहा, सिरसा एवं रोहतक।
जैन साहित्यिक ग्रंथ कथा कोष तथा भद्रबाहुचरित में वर्णित शहर – अग्रोहा।
आईन-ए-अकबरी में वर्णित शहर – भिवानी।
वामन पुराण में वर्णित स्थान – कुरुक्षेत्र।
वामन पुराण में अन्य वर्णन – हरियाणा में प्रवाहित नदियों एवं तालाबों का भी वर्णन मिलता है।
बिजौलिया अभिलेख में वर्णित शहर – हांसी।
महाभारत के ‘नकुल दिग्विजय’ शीर्षक में वर्णित शहर – रोहतक।
हरियाणा की उत्पत्ति एवं प्राचीन मान्यताएँ
हरियाणा के लिए ‘देवभूमि’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया था – आर्यों ने।
एक गाथा/किवदंती के अनुसार हरियाणा में प्रकृति की उत्पत्ति हुई – ब्रह्मा के वरदान से।
वैदिक काल में राज्य में किसकी उत्पत्ति हुई – भरत की।
जी. सी. अवस्थी के अनुसार हरियाणा की उत्पत्ति – ऋग्वेद से हुई।
महाराज कृष्ण के अनुसार हरियाणा की उत्पत्ति – हुर्रा (लटपट) से हुई।
एक गाथा के अनुसार हरियाणा की उत्पत्ति किसके वरदान से हुई – भगवान विष्णु के वरदान से।