राज्य में सिंचाई व्यवस्था
सिंचाई की पारम्परिक विधियां एवं सामान्य जानकारी
- राज्य में सिंचाई की सबसे प्राचीन विधि – रहट।
- सिंचाई के पारम्परिक प्रकार – रहट, चेनपम्प, मोट, घिरनी।
- हरियाणा सिंचाई विभाग का मुख्यालय – पंचकूला।
- राज्य में सर्वाधिक सिंचाई – नहरों द्वारा होती है।
- नहरों का शहर – टोहाना।
सिंचित क्षेत्रफल के आधार पर प्रमुख जिले
- सर्वाधिक सिंचित क्षेत्रफल वाला जिला – सिरसा (698 हेक्टेयर भाग पर)।
- सबसे कम सिंचित क्षेत्रफल वाला जिला – पंचकूला (25 हेक्टेयर)।
सिंचाई के साधनों के आधार पर प्रमुख जिले
- नहरों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई – सिरसा।
- नहरों द्वारा सबसे कम सिंचाई – पंचकूला व फरीदाबाद।
- नल-कूपों से सर्वाधिक सिंचाई – कैथल।
- नल-कूपों से सबसे कम सिंचाई – पंचकूला।
- डीजल सेटों से सर्वाधिक सिंचाई – भिवानी।
- डीजल सेटों से सबसे कम सिंचाई – रेवाड़ी।
- ट्यूबवेलों से सर्वाधिक सिंचाई – यमुनानगर।
- ट्यूबवेलों से सबसे कम सिंचाई – पंचकूला।
- सर्वाधिक बिजली सेट वाला जिला – कुरुक्षेत्र।
- सबसे कम बिजली सेट वाला जिला – पंचकूला।
नहरों पर निर्भरता
- नहरों पर सिंचाई एवं पेयजल के लिए निर्भर जिले – राज्य के कुल 17 जिले सिंचाई के लिए नहरों पर निर्भर हैं तथा पीने के पानी के लिए भी नहरों पर निर्भर हैं।
🏛️