राज्य की प्रमुख सभ्यताएं
(1) वैदिक सभ्यता/संस्कृति (1500–500 ई. पूर्व)
- प्रमुख विशेषता – चित्रित धूसर मृदभाण्ड वैदिक सभ्यता की प्रमुख विशेषता है।
- प्रमुख नदियां – सरस्वती व दृषद्वती।
- समकालीन सभ्यता – राज्य में वैदिक सभ्यता को सीसवाल सभ्यता के समकालीन माना गया है।
- प्रमुख ग्रंथ – ऋग्वेद।
- स्थल – राज्य में वैदिक सभ्यता के लगभग 300 स्थलों का पता चला है।
- चित्रकला – चित्रकला में सर्वाधिक गिरावट।
- भरत – वैदिक सभ्यता में भरत सिंधु, तीर का निवासी था।
- कुरु-पांचाल – वैदिक ग्रंथों में कुरुओं का उल्लेख पांचालों के साथ मिलता है।
- राजा कुरु – राजा कुरु वीरसंचरण का पुत्र था व कौरव वंश का संस्थापक था।
- प्रमुख शहर – हस्तिनापुर व कुरुजांगाल/कुरुक्षेत्र।
- हस्तिनापुर – यहां चावल व गन्ने के अवशेष मिले हैं।
- दुष्यन्त के पुत्र भरत की राजधानी – हस्तिनापुर।
- उत्तर वैदिक काल में राज्य का नाम – मध्यप्रदेश।
- कुरु गणराज्य – राजा कुरु द्वारा वैदिक सभ्यता के दौरान स्थापित किया गया था।
- शान्तनु – प्रतापी शासक शान्तनु के उत्तराधिकारी कौरव-पाण्डव कहलाए।
- विशेषता – पाण्डव व भगवान कृष्ण वैदिक संस्कृति की विशेषता हैं।
- महाभारत युद्ध – 900 ई. पूर्व का महाभारत युद्ध उस काल की विशेषता है।
- हरियाणा का प्राचीन नाम – वैदिक सभ्यता में हरियाणा का नाम ब्रह्मवर्त था व इस क्षेत्र को बहुधान्यक कहा गया है।
- राजसूय यज्ञ – उत्तर वैदिक काल में पाण्डवों ने हरियाणा में राजसूय यज्ञ किया था।
- परीक्षित – पाण्डवों की मृत्यु के बाद अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित ने कुरु गणराज्य की दूसरी राजधानी असंध (करनाल) को बनाया।
(2) सीसवाल सभ्यता/नवपाषाण सभ्यता
- अन्य नाम – उत्तर पाषाणकालीन सभ्यता।
- हरियाणा में कुल संबंधित स्थल – 29।
- तांबे का प्रयोग – सीसवाल सभ्यता में अल्प मात्रा में तांबे का प्रयोग होने लगा था।
- प्राप्त वस्तु – सीसवाल सभ्यता से तांबे के हत्थे वाला गंडासा मिला है।
- लोगों की जाति – इस सभ्यता के लोग नीग्रो ऑस्ट्रेलियन जाति के थे।
- सीसवाल गांव – आदमपुर, हिसार जिले में स्थित है।
- विकास – सीसवाल सभ्यता का विकास चैतांग नदी के किनारे हुआ है।
- खुदाई – 1968 में पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सूरजभान द्वारा की गई।
- कृषक बस्तियां – नवपाषाणकालीन कृषक बस्तियों के प्रमाण सीसवाल से मिले हैं।
- समान सभ्यताएं – सीसवाल व वैदिक सभ्यता।
- वस्त्र निर्माण – हरियाणा के किस सभ्यता के लोग खाल, ऊन व रुई से वस्त्र बनाने की कला से परिचित थे – सीसवाल।
- प्राचीनता – यह राज्य की सबसे प्राचीन सभ्यता है।
- चित्रकारी – काले पर सफेद रंग के चित्र सीसवाल सभ्यता की विशेषता हैं।
(3) सिन्धु घाटी सभ्यता (2500–1700 ई. पूर्व)
- अन्य नाम – हड़प्पा संस्कृति।
- लोगों की जाति – हरियाणा में सिन्धु घाटी सभ्यता के लोग द्रविड़/ऑस्ट्रेलियन थे।
- युग – सिन्धु घाटी सभ्यता कांस्य युग की थी।
- आर.सी. मजूमदार के अनुसार – ये लोग आर्य थे।
- घोड़े के प्रमाण – हरियाणा में सिन्धु घाटी सभ्यता स्थलों से घोड़े के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है।
- सिन्धु घाटी संग्रहालय – इसकी स्थापना राखीगढ़ी, हिसार में की गई है।
- प्रथम खोज – इन स्थलों की प्रथम खोज डॉ. दयाराम साहनी ने 1921 में की थी।
- हरियाणा का सबसे बड़ा स्थल – राखीगढ़ी (हिसार)।
- हरियाणा का सबसे प्राचीन स्थल – फिरडाना (फतेहाबाद) को माना गया है।
- मुद्राओं पर अंकन – सिन्धु घाटी की मुद्राओं पर बकरे, हिरण व दरियाई घोड़े का अंकन है।
(क) राखीगढ़ी (हिसार)
- स्थिति – नारनौंद (हिसार)।
- क्षेत्रफल – 550 हेक्टेयर।
- कुल टीलों की संख्या – 9।
- प्राचीनता – दुनिया का सबसे प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता स्थल है।
- स्थिति – दृषद्वती नदी के दाएं तट पर स्थित था।
- विशेषता – राज्य का सबसे बड़ा सिन्धु घाटी स्थल।
- खुदाई – 1997 में डॉ. अमरेन्द्रनाथ द्वारा की गई।
- संग्रहालय – यहां राज्य स्तरीय सिन्धु घाटी संग्रहालय स्थित है।
- अनाज के अवशेष – गेहूं, जौ व चावल के दाने मिले हैं।
- अन्नागार – ईंटों के बने अन्नागार मिले हैं।
- विश्व धरोहर – वर्ल्ड हैरिटेज की सूची में सम्मिलित सिन्धु घाटी सभ्यता स्थल है।
- प्राप्त वस्तु – सोने के मनके मिले हैं।
- पुरातात्विक खोज – 5000 साल पुराना प्रेमी जोड़ा मिला।
- शोध सूची – राज्य के इस पुरातात्विक स्थल को इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ जीनोमिक जर्नल ने नाइन ब्रेक थ्रू रिसर्च की सूची में सम्मिलित किया है।
- साइंस जर्नल – राज्य के इस पुरातात्विक स्थल को प्रतिष्ठित जर्नल साइंस ने टॉप टेन की सूची में सम्मिलित किया है।
- उत्खनन व शोध के नायक – देश के प्रख्यात पुरातत्वविद् प्रो. वसंत सिंदे को कहा जाता है।
- शोध स्थलों में स्थान – राज्य के इस पुरातात्विक स्थल को विश्व के सर्वश्रेष्ठ 10 शोध स्थलों में 9वां स्थान मिला है।
- शोध – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय द्वारा यहां शोध किया जा रहा है।
(ख) फरमाणा खास (सामायण गांव–महम, तहसील रोहतक)
- अन्य नाम – दक्ष खेड़ा।
- विशेषता – यह राज्य का राखीगढ़ी के बाद दूसरा सबसे बड़ा सिन्धु घाटी सभ्यता स्थल है।
- प्राप्त मोहरें – यहां सेलखड़ी से बनी चार हड़प्पाकालीन मोहरें मिली हैं।
- कब्रिस्तान – यहां से 5 एकड़ में बना सबसे बड़ा कब्रिस्तान प्राप्त हुआ है। बड़ी संख्या में कब्रगाहें भी मिली हैं।
(ग) बनावली (फतेहाबाद)
- खोज – 1973–1974 में आर.एस. बिष्ट द्वारा।
- क्षेत्र – 25 वर्ग मीटर।
- प्राप्त वस्तुएं – मिट्टी के खिलौने मिले हैं।
- कृषि उपकरण – हल का टेराकोटा मिला है।
- बैलगाड़ी – बैलगाड़ियों के पहियों के निशान मिले हैं।
- अनाज – जौ के साक्ष्य मिले हैं।
- धार्मिक साक्ष्य – अग्निवेदियों व मातृदेवियों के साक्ष्य मिले हैं।
- विशिष्ट मुद्रा – यहां से एक विचित्र मुद्रा पर विचित्र पशु मिला है, जिसका धड़ शेर की तरह है व सींग बैल की तरह हैं।
- कृषि – जुते हुए खेत के साक्ष्य मिले हैं।
- नगर योजना – शतरंज के जाल के आकार की नगर योजना बनाई गई थी।
- वर्तमान उत्खनन – वर्तमान में इसका उत्खनन डेक्कन विश्वविद्यालय, पुणे द्वारा किया जा रहा है।
(घ) मिताथल (भिवानी)
- सड़कें – मिताथल से 1.50 से 3.10 मीटर चौड़ी सड़कें प्राप्त हुई हैं।
- खुदाई – 1967–1968 में डॉ. सूरजभान द्वारा।
- तांबे की वस्तुएं – तांबे के तेरह छल्ले मिले हैं।
- हथियार – यहां से दो भाले भी मिले हैं।
- सिक्के – यहां से गुप्त तथा कुषाणकालीन सोने के सिक्के भी मिले हैं।
(ङ) कुणाल (फतेहाबाद)
- वाणाग्र – उल्टे वी (Λ) आकार के वाणाग्र मिले हैं।
- हथियार – भाले का अग्रभाग मिला है।
- अन्य प्राप्त वस्तुएं – चपटी कुल्हाड़ी व मछली पकड़ने के कांटे मिले हैं।
- सोने का मुकुट – यहां सोने का मुकुट मिला है।
- आभूषणों का खजाना – यहां एक मकान से सोने व चांदी के गहनों का एक खजाना मिला है।
- प्रथम खुदाई – 1986 में जे.एस. खत्री व एम. आचार्य द्वारा।
- हड़प्पा संस्कृति – यहां से हड़प्पा संस्कृति के प्रमाण भी मिले हैं।
- मानव बस्ती – यहां से मानव की सबसे पुरानी बस्ती मिली है।
- मुकुट का नाम – रीगल क्राउन कहलाता है।
- विशेष प्राप्ति – राजा का मुकुट मिला है।
- मनके – 6000 साल पुराने पत्थर के मनके मिले हैं।
(च) भिरडाना (फतेहाबाद)
- प्राचीनता – राज्य का सबसे प्राचीन सैंधव घाटी स्थल है।
- खुदाई – 2003–2004 में एल.एस. राव द्वारा।
(छ) भगवानपुर (कुरुक्षेत्र)
- उत्खनन – जी.पी. जोशी द्वारा।
- प्राप्त वस्तुएं – यहां से सफेद, काले तथा आसमानी रंग की कांच की चूड़ियां व तांबे की चूड़ियां मिली हैं।
(ज) तिगड़ाना (भिवानी)
- खोज – 1974–1975।
- प्राप्त वस्तुएं – खुदाई में फियांस की चूड़ियां व मनके मिले हैं।
- प्राचीन अवशेष – खुदाई में प्राचीन दीवार मिली है।
- वर्तमान खुदाई – इस सिन्धु घाटी/हड़प्पाकालीन स्थल की वर्तमान में खुदाई केन्द्रीय विश्वविद्यालय महेन्द्रगढ़ के पुरातत्व विभाग द्वारा की गई है। इस कार्य में डेक्कन कॉलेज, पुणे, केरल व हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थी भी भाग ले रहे हैं।
- उत्खनन निदेशक – तिगड़ाना पुरातात्विक उत्खनन के निदेशक डॉ. नरेन्द्र परमार हैं।
- औद्योगिक केन्द्र – इस हड़प्पाकालीन स्थल में खुदाई से हरीबंगा नामक औद्योगिक केन्द्र के साक्ष्य मिले हैं। हरे रंग की फियांस की चूड़ियां मिलने के कारण इसे हरीबंगा कहा गया है।
- फियांस की चूड़ियां – इनका निर्माण क्वार्ट्स पत्थर के पेस्ट, फ्लक्स और कोलोरेंट पत्थर के मिश्रण से किया जाता है।
- कृषि के साक्ष्य – इस पुरातात्विक स्थल में खुदाई से 5000 साल पहले गेहूँ, जौ और दाल की खेती के साक्ष्य मिले हैं।
- मोहर – इस स्थल पर खुदाई से स्टेटाइट की बनी एक चार अक्षर की मोहर मिली है।
- हड़प्पन लिपि – इस स्थल पर खुदाई से हड़प्पन लिपि के 500 से ज्यादा अक्षर भी मिले हैं।
- उत्खनन निदेशक – तिगड़ाना पुरातात्विक उत्खनन, हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय जंतपाली के निदेशक डॉ. नरेन्द्र परमार हैं।
- कालक्रम – राज्य के इस पुरातात्विक स्थल से प्रारंभिक हड़प्पा काल, विकसित हड़प्पा काल और उत्तर हड़प्पा काल में क्रमबद्ध विकास मिलता है।
- भौगोलिक स्थिति – राज्य का यह पुरातात्विक स्थल अरावली की पहाड़ियों के नजदीक पड़ता है।
- व्यापारिक सम्बन्ध – राज्य के इस पुरातात्विक स्थल ने गणेश्वर-जोधपुरा संस्कृति और हड़प्पन संस्कृति के बीच व्यापारिक सम्बन्ध स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।
सिन्धु घाटी सभ्यता के अन्य स्थल
- गिरावड़ – रोहतक।
- बालू – कैथल; यहां से लहसुन के अवशेष मिले हैं।
- मदीना – रोहतक।
(4) हाकड़ा संस्कृति
- प्रारम्भिक कृषक संस्कृति – हाकड़ा संस्कृति।
- प्रमुख नदी – घग्घर नदी। घग्घर नदी को पाकिस्तान में हाकड़ा नदी कहते हैं।
- प्रथम प्रमाण – इस संस्कृति के सर्वप्रथम प्रमाण हरियाणा में कुणाल नामक स्थान से मिले हैं।
🏛️