प्राचीन हरियाणा

हरियाणा के प्राचीन नाम एवं वैदिक काल

  • हरियाणा का प्राचीन नाम – ब्रह्मवर्त (वैदिक साहित्य में वर्णन – 1500–500 ईसा पूर्व)।
  • उत्तर वैदिक काल – 1000–600 ईसा पूर्व।
  • वैदिक संस्कृति – 1500–500 ईसा पूर्व।
  • सिन्धु घाटी सभ्यता का विकास – 2500–1700 ईसा पूर्व।
  • महाभारत युद्ध की अधिक मान्य तिथि – 900 ईसा पूर्व (नकुल दिग्विजय शीर्षक के अनुसार)।
  • महाभारत के समय कुरुक्षेत्र के राजा – राजा कुरु।
  • वीरसंवरण का पुत्र – राजा कुरु।
  • कौरव वंश का संस्थापक – राजा कुरु।

सीसवाल सभ्यता

  • राज्य की सबसे प्राचीन सभ्यता – सीसवाल सभ्यता (1500–500 ईसा पूर्व)।
  • यह सभ्यता वैदिक सभ्यता के समकालीन मानी जाती है।
  • इसे उत्तर पाषाणकालीन सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस सभ्यता के लोग – नीग्रो-ऑस्ट्रेलियन जाति के थे।
  • इस सभ्यता से नवपाषाण कालीन कृषक बस्तियों के प्रमाण मिले हैं।
  • इस सभ्यता में अल्प मात्रा में तांबे के प्रमाण मिले हैं।
  • सभ्यता का स्थान – चैतांग नदी के किनारे।
  • इस सभ्यता से तांबे के हत्थे वाला गंडासा मिला है।
  • सीसवाल सभ्यता के लोग खाल, ऊन व रूई से वस्त्र बनाने की कला से परिचित थे।
  • खुदाई का कार्य – 1968 में डॉ. सूरजभान द्वारा किया गया था, जो पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थे।
  • राज्य में ज्ञात कुल स्थल – 29।
  • सीसवाल संस्कृति की विशेषता – काले रंग पर सफेद चित्र।

भूगर्भीय काल से संबंधित तथ्य

  • राज्य की भूगर्भिक संरचना में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए – मेसोजोइक काल में।
  • राज्य में नदी, नालों, पहाड़ों इत्यादि का सुव्यवस्थित विकास हुआ – केनोजोइक काल में।

मौर्य काल में हरियाणा

  • हरियाणा मौर्यों के अधीन रहा – 324–232 ईसा पूर्व।
  • मौर्य वंश के प्रमुख शासक – चन्द्रगुप्त मौर्य, बिन्दुसार व सम्राट अशोक।
  • मौर्य गणराज्य का संस्थापक – चन्द्रगुप्त मौर्य।

सुध (जगाधरी) का ऐतिहासिक महत्व

  • प्रमुख शहर – सुध (जगाधरी)।
  • बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र – सुध, जगाधरी।
  • भगवान बुद्ध के बाल व नाखून रखे गए हैं – सुध, जगाधरी।
  • प्राचीन समय में सुध में 100 ब्राह्मणों के विशालकाय मंदिर थे।
  • बारहखड़ी लिखाई का सबसे प्राचीन अभिलेख – सुध, जगाधरी से मिला है।
  • कई संगीतकारों के बैलगाड़ी में बैठे हुए की मूर्ति सुध (जगाधरी) से मिली है।

टोप्रा का अभिलेख

  • हरियाणा के इतिहास की जानकारी देने वाला प्रसिद्ध अभिलेख – टोप्रा का अभिलेख (यमुनानगर)।
  • सम्बन्धित – 273 ईसा पूर्व से 232 ईसा पूर्व के सम्राट अशोक व राजा बीसलदेव विग्रहराज चतुर्थ।
  • कुल अभिलेखों की संख्या – 7।
  • इसमें अशोक चिन्ह स्थित था।
  • लिपि – संस्कृत व ब्राह्मी लिपि पर आधारित।
  • मुख्य विषय – नैतिक शिक्षा।
  • राज्य से मिले अशोक के कुल अभिलेखों/शिलालेखों की संख्या – 33।

विदेशी यात्री एवं हर्षवर्धन काल

प्राचीन विदेशी यात्री

  • हरियाणा आने वाला सबसे पहला विदेशी यात्री – मैगस्थनीज (यूनानी यात्री, 302 से 298 ईसा पूर्व)।
  • मैगस्थनीज चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था।
  • बौद्ध साहित्य दिव्यावदान व मज्झिमनिकाय में वर्णित राज्य के शहर – अग्रोधा व रोहतक।
  • फाह्यान – चीनी यात्री (399 से 414 ई.)।

राजा हर्षवर्धन

  • जन्म – 590 ई.।
  • मृत्यु – 647 ई.।
  • राज्याभिषेक – 606 ई.।
  • वंश – पुष्यभूतिवर्धन।
  • माता – यशोमती देवी।
  • पिता – प्रभाकरवर्धन।
  • बहन – राजश्री।
  • राजधानी – थानेश्वर व कन्नौज।
  • प्रमुख नाटक – नागानंद, रत्नावली व प्रियदर्शिका।
  • प्रमुख दरबारी कवि – बाणभट्ट।
  • अन्य – भर्तृहरि, जयसेन, दिवाकर व मयूर।
  • राजा हर्षवर्धन पहले बौद्ध धर्म की हीनयान शाखा में विश्वास रखता था। हेनसांग के प्रभाव में आकर महायान शाखा को मानने लगा।
  • बाणभट्ट द्वारा राजा हर्षवर्धन पर लिखी गई पुस्तकें – हर्षचरित्र व कादम्बरी।

चीनी यात्री हेनसांग

  • भारत आगमन – 629 ई.।
  • हेनसांग द्वारा थानेश्वर की यात्रा – 635–644 ई.।

हर्षवर्धन कालीन प्रशासन

  • राज्य के प्रांत कहलाते थे – भुक्ति।
  • जिले कहलाते थे – विषय।
  • तहसील कहलाती थी – पेठ।
  • प्रशासन की सबसे छोटी इकाई – गाँव।
  • भुक्ति का प्रमुख – उपरिक।
  • शैक्षिक संस्थाओं की कुल संख्या – 5000।
  • विषय (जिला) का प्रमुख – विषयपति।
  • तहसील (पेठ) का प्रमुख – पाठकपति।
  • प्रधानमंत्री – मौसेर भाई भण्डी।
  • सेनापति – सिंहनाद।
  • युद्ध व विदेशी कार्यों का मंत्री – अवन्ति।
  • कुल उपज का कर – छठा भाग।
  • कर भुगतान की प्रचलित विधियाँ – तीन।

कर भुगतान की तीन विधियाँ

  • भागविधि – अन्न के रूप में कर।
  • हिरण्यविधि – मुद्रा के रूप में कर।
  • बलिविधि – उपहार के रूप में कर।

हरियाणा के प्राचीन गणराज्य एवं जनपद

जनपद एवं गणराज्य

  • राज्य जनपदों व गणराज्यों के रूप में विभक्त रहा – छठी शताब्दी तक।

यौधेयगण जनपद

  • राज्य में मौर्य काल के बाद यौधेयगण की शक्ति का विकास हुआ।
  • कार्तिकेय के सिक्के – यौधेयगण से सम्बन्धित हैं।
  • चतुर्थ शताब्दी में – यौधेयगण जनपद था।
  • राजधानी – प्रकृतानक (वर्तमान नौरंगाबाद, भिवानी)।
  • जानकारी का स्रोत – जुनागढ़ अभिलेख।
  • यौधेयगण के सिक्कों की खोज – 1834 में कैप्टन कोटले ने की थी।
  • प्रमुख राजा – कार्तिकेय (भिवानी व रोहतक)।
  • यौधेय गणराज्य में हरियाणा का नाम – बहुधान्य।
  • महाभारत के जिस पर्व में यौधेयगणराज्य का वर्णन मिलता है – द्रोण पर्व।
  • यौधेय गणराज्य में प्रशासन चलाने के लिए बनाए गए दो खंड – (1) रोहतक, (2) सिरसा।

अग्र गणराज्य

  • अग्र गणराज्य – अग्रोहा।
  • प्रमुख राजा – अग्रसेन।
  • यह अग्रवाल वैश्यों का उद्भव स्थल है।
  • यहाँ संगीत के सात सुरों (सा, रे, गा, मा) की ईंट मिली है।
  • इस गणराज्य का वर्णन अष्टाध्यायी, महाभारत व बौद्धायन सूत्र इत्यादि ग्रंथों में मिलता है।
  • अग्रेय सिक्कों पर वृक्ष, बैल, सिंह व देवी के चित्र मिले हैं।
  • राज्य में सूर्य देव की मूर्ति मिली – अग्रोहा से।
  • पंचमाक सिक्के भी मिले हैं।

अन्य प्राचीन गणराज्य एवं जनपद

  • कुणिंद गणराज्य – अम्बाला।
  • कुणिंद गणराज्य का प्रमुख राजा – नांग वंश से सम्बन्धित था।
  • अर्जुनायन गणराज्य – महेंद्रगढ़।
  • अर्जुनायन गणराज्य के प्रमुख राजा – अर्जुन (पाणिनी के अष्टाध्यायी ग्रंथ में वर्णन मिलता है)।
  • श्रीकण्ठ जनपद – कुरुक्षेत्र।
  • श्रीकण्ठ नाम किसी नागवंशीय राजा द्वारा दिया गया था।
  • छठी शताब्दी में हरियाणा का नाम – श्रीकण्ठ जनपद।

गुर्जर प्रतिहार एवं तोमर काल

  • 805 ई. में हरियाणा पर शासन – नागभट्ट (प्रतिहार)।
  • हरियाणा में गुर्जर प्रतिहार काल की मूर्तियाँ समस्त हरियाणा से प्राप्त हुई हैं।
  • अस्थल बोहर मठ की स्थापना – 8वीं शताब्दी में प्रसिद्ध संत चौरंगीनाथ द्वारा।
  • ठेठ हरियाणवी का हिन्दी में प्रयोग किया था – संत चौरंगीनाथ ने।
  • विष्णु के वामन अवतार की 8वीं शताब्दी की मूर्ति मिली है – तोशाम की पहाड़ी से।
  • नौवीं शताब्दी का प्रसिद्ध शासक – राजा मिहिर भोज (पेहोवा), जो घोड़े के व्यापार के लिए प्रसिद्ध था।
  • नौवीं शताब्दी का अभिलेख – पेहोवा से मिला, जो राजा भोजराज से सम्बन्धित है।
  • तोमर वंश का अभ्युदय – 910 ई.।
  • नौवीं शताब्दी में हरियाणा का नाम – हरियाल।

हरियाणा का मध्यकालीन इतिहास

महमूद गजनवी एवं अलबरूनी

  • महमूद गजनवी ने थानेश्वर पर आक्रमण किया – 1009 व 1014 ई.।
  • महमूद गजनवी के थानेश्वर पर आक्रमण के दौरान उसका दरबारी कवि अलबरूनी उसके साथ था।
  • उस दौरान थानेश्वर का शासक जयपाल था।
  • थानेश्वर में चक्र स्वामी की मूर्ति को महमूद गजनवी ने तोड़ दिया था।
  • अलबरूनी की रचना – किताब उल-हिन्द में थानेश्वर का वर्णन मिलता है।
  • 11वीं शताब्दी में थानेश्वर की यात्रा करने वाला ईरानी यात्री – अलबरूनी।
  • 11वीं शताब्दी का प्रसिद्ध शासक – दीपलहर (सोनीपत का था)।

चौहान वंश एवं तराइन के युद्ध

  • तोमरों को राज्य में सत्ता से हटाने का श्रेय – चौहान शासकों को जाता है।
  • 1139 ई. में हरियाणा पर शासन – अर्णोराज चौहान।
  • 1151 ई. में हरियाणा पर शासन – विग्रहराज चौहान चतुर्थ।
  • तराइन का प्रथम युद्ध – 1191 ई. में पृथ्वीराज चौहान व मोहम्मद गौरी के बीच हुआ।
  • तराइन का प्रथम युद्ध पृथ्वीराज चौहान व हांसी से गोविन्द राय की संयुक्त सेना ने लड़ा, जिसमें पृथ्वीराज चौहान की विजय हुई।
  • तराइन का द्वितीय युद्ध – 1192 ई. में पृथ्वीराज चौहान व मोहम्मद गौरी के बीच हुआ।
  • इस काल में पृथ्वीराज चौहान द्वारा गोहाना नामक शहर बसाया गया।
  • पृथ्वीराज चौहान का दरबारी कवि – चन्दबरदाई, जिसने पृथ्वीराज रासो लिखा था।
  • हांसी के किले का निर्माण – 12वीं शताब्दी में पृथ्वीराज चौहान ने करवाया था।
  • हांसी के असिगढ़ किले में तलवार बनाने की फैक्ट्री राजा अनंगपाल के पुत्र दृढ़देव ने लगाई थी।
  • हांसी में प्राप्त अभिलेख – पृथ्वीराज द्वितीय का अभिलेख।
  • हांसी का वर्णन पृथ्वीराज रासो ग्रंथ में मिलता है।
  • तराइन की प्रथम लड़ाई का असली हीरो – गोविन्दराय हांसी।

दिल्ली सल्तनत का प्रारम्भ

  • मोहम्मद गौरी की मृत्यु – 1206 ई. (सल्तनत काल प्रारम्भ)।
  • कुतुबुद्दीन ऐबक का शासन काल – 1206 ई. से 1210 ई. (मृत्यु)।
  • इल्तुतमिश का कार्यकाल – 1210 से 1236 ई.।
  • रजिया सुल्तान का शासन – 1236 से 1240 ई.।
  • रजिया सुल्तान दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाली पहली महिला शासक थी।
  • जन्म – कैथल।
  • मृत्यु – 1240 ई. (कैथल)।
  • पति का नाम – अल्तूनिया मलिक।
  • मकबरा – कैथल।

सल्तनत काल से बाबर के आगमन तक

सल्तनत काल की प्रशासनिक व्यवस्था

  • सल्तनत काल में हरियाणा का सबसे छोटा इक्ता – पलवल (30–40 गाँव)।
  • सबसे बड़ा इक्ता – दिल्ली का इक्ता।
  • बलवन का शासन काल – 1266–1287 ई.।

बलवन द्वारा निर्मित दुर्ग एवं किले

  1. दोसी का किला – महेंद्रगढ़।
  2. कनौड़ का किला – महेंद्रगढ़।
  3. गोपाल गिरि का किला – गुरुग्राम व दिल्ली की सीमा पर।

अलाउद्दीन खिलजी

  • अलाउद्दीन खिलजी का शासन काल – 1290–1316 ई.।
  • अलाउद्दीन खिलजी इतिहास में आर्थिक सुधारों के लिए प्रसिद्ध है।
  • अलाउद्दीन खिलजी कैथल का मुक्ती इक्तादार था।

इब्नबतूता एवं अन्य ऐतिहासिक तथ्य

  • अरबी यात्री इब्नबतूता सिरसा आए – 1330 ई.।
  • दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में 1328 ई. के एक शिलालेख की पंक्तियाँ हरियाणा शब्द की पुष्टि करती हैं तथा यह हरियाणा में स्वर्ण की तिथि थी।

फिरोजशाह तुगलक

  • फिरोजशाह तुगलक का शासन काल – 1351–1388 ई.।
  • फतेहाबाद की स्थापना – 1352 ई. में अपने पुत्र फतेहखान के नाम से की।
  • हिसार-ए-फिरोज की स्थापना – 1354 ई.।
  • फिरोजशाह तुगलक ने सिरसा से 12 मील दूर फिरोजाबाद हरनी खेड़ा बसाया।
  • राज्य में नहरों का निर्माण सर्वप्रथम – फिरोजशाह तुगलक ने करवाया था।
  • फिरोजशाह तुगलक की सबसे पुरानी हवेली – फतेहाबाद में स्थित है।
  • फिरोजशाह तुगलक ने हिसार में काले पत्थरों से गुजरी महल का निर्माण करवाया था।
  • फिरोजशाह तुगलक ने राज्य में गोहाना के हिन्दू मंदिरों को नष्ट करवा दिया था तथा मेवात के हिन्दुओं को जबरन मुसलमान बना दिया था।
  • फिरोजशाह तुगलक ने फौलाद आधुनिक जोया (पटियाला) से घग्गर नदी से फतेहाबाद तक नहर का निर्माण करवाया था।
  • पश्चिमी यमुना नहर का निर्माण – 1355 ई. में फिरोजशाह तुगलक ने शिकारगाह को पानी पहुँचाने के लिए किया था।

सल्तनत काल की प्रशासनिक व्यवस्था

  • सल्तनत काल – 1206 से 1526 ई.।
  • सबसे छोटा इक्ता – पलवल (30 से 40 गाँव)।
  • सबसे बड़ा इक्ता – दिल्ली।
  • सरकारी इक्तों का प्रशासनिक अधिकारी कहलाता था – मुक्ति।
  • इक्तों का विभाजन – शिकों में।
  • शिकों का प्रमुख – शिकदार।
  • शिक किसका प्रकार था – तहसील।
  • गाँव का प्रमुख – मुकद्दम।

तैमूर लंग का आक्रमण

  • तैमूर लंग का आक्रमण – 1398 ई.।
  • राज्य के सिरसा, फतेहाबाद व हिसार पर तैमूर लंग ने 1398 में आक्रमण किया।
  • तैमूर लंग की आत्मकथा – मलफूजात-ए-तैमूरी व तजुक-ए-तैमूर (तुर्की भाषा में)।
  • तैमूर लंग का निवास – समरकंद (मध्य एशिया)।

अन्य ऐतिहासिक तथ्य

  • 14वीं शताब्दी में भिवानी की स्थापना – राजपूत शासक नीम ने अपनी पत्नी ध्यानी के नाम से की थी।
  • सूरदास का जन्म – 1478 ई., सीही (फरीदाबाद)।
  • सूरदास के गुरु – बल्लभाचार्य।
  • सूरदास की पुस्तकें – सूर सागर, साहित्य लहरी व सूर सारावली।

बाबर, शेरशाह सूरी एवं हेमू का काल

बाबर का आक्रमण

  • बाबर का शासन काल – 1526–1530 ई.।
  • बाबर का हरियाणा में प्रवेश – 1525 ई.।
  • पानीपत का प्रथम युद्ध – 20 अप्रैल, 1526 ई.।
  • युद्ध किनके बीच हुआ – इब्राहिम लोदी बनाम बाबर।
  • मेवात युद्ध – 17 मार्च, 1527 ई.।
  • मेवात युद्ध किनके बीच हुआ – हसन खाँ मेवाती बनाम बाबर।
  • महाराणा संग्राम सिंह का अभिन्न मित्र – हसन खाँ मेवाती।
  • बाबर का हरियाणा में सर्वाधिक विरोध हुआ – 1530 ई.।
  • कैथल रियासत – मोहन सिंह भंडार राजपूत ने।
  • बाबर ने प्रशासन को कितने भागों में बाँटा था – चार।

बाबर द्वारा बनाए गए चार प्रशासनिक भाग

  1. दिल्ली सरकार।
  2. मेवात सरकार।
  3. हिसार सरकार।
  4. सरहिन्द सरकार।
  • काबुली बाग मस्जिद, पानीपत का निर्माण – बाबर ने करवाया (पत्नी मुसम्मत की याद में)।
  • बाबर ने नारनौल का जागीरदार बनाया – अहसान तैमूर को।

शेरशाह सूरी

  • शेरशाह सूरी का शासन काल – 1540–1545 ई.।
  • जन्म – 1486 ई., नारनौल में जागीरदार हसन के घर।
  • बचपन का नाम – फरीद।
  • कोस मीनारों का निर्माण – शेरशाह सूरी ने करवाया था।
  • भूमिकर एकत्र करने वाले व्यक्ति को – सूरदास ने मुसाहिब कहा।
  • हरियाणा में कुल कोस मीनारों की संख्या – 88।
  • राज्य की सबसे प्राचीन कोस मीनार – कोहंड।
  • कोस मीनारों की कुल दूरी – 2 मील (लगभग 3 कि.मी.)।
  • शेरशाह सूरी की मृत्यु – 1545 ई. में कालिंजर में सुरंग फटने से।

पानीपत का द्वितीय युद्ध एवं हेमू

  • पानीपत का द्वितीय युद्ध – 5 नवम्बर, 1556 ई.।
  • युद्ध किनके बीच हुआ – अकबर के संरक्षक बैरम खान बनाम हेमचन्द्र विक्रमादित्य।
  • राजा हेमचन्द्र हेम का जन्म – माचेड़ी गाँव (अलवर)।
  • जाति – बनिया ब्राह्मण।
  • व्यवसाय – शोरा व्यापार।
  • दिल्ली का अंतिम हिन्दू सम्राट बना – 7 अक्टूबर, 1556 ई.।
  • कुल लड़े गए युद्धों की संख्या – 22।
  • विक्रमादित्य की उपाधि – 14वीं।
  • हेमू की हवेली – कुतुबपुर (रेवाड़ी)।
  • यह हवेली पुर्तगाली शैली में बनी है।
  • राजा हेमू की खण्ड पीठ – मीरपुर विश्वविद्यालय, रेवाड़ी में स्थापित की गई है।
  • हेमू पहले आदिल शाह की सेना में सैनिक के रूप में भर्ती हुआ था।
  • बुढ़िया की नींव (यमुनानगर) – हुमायूँ ने रखी थी।
  • पानीपत के द्वितीय युद्ध के बाद हरियाणा में जाटों का उदय हुआ था।
  • नारनौल की स्थापना – 1591 ई. में शाहकुली खाँ द्वारा।

मुगल काल एवं 18वीं शताब्दी का हरियाणा

अकबर का शासन काल

  • अकबर का कार्यकाल – 1556–1605 ई.।
  • अकबर ने हिसार से फिरोजा शब्द हटवाया।
  • अकबर के दरबारी कवि बीरबल का जन्म – नारनौल में हुआ था।
  • अकबरी दरवाजा – अकबरपुर बरोटा (सोनीपत) में है।
  • अकबर के समय का सबसे पुराना बादशाही पुल – करनाल में स्थित है।
  • सतनामी पंथ की स्थापना – 1543 ई. में संत वीरभान ने की थी।
  • गुरु का नाम – उदयदास।
  • काव्य ग्रंथ कहलाते थे – साहिब।

जहाँगीर का शासन काल

  • हरियाणा में सर्वाधिक पेड़-पौधे लगवाने वाला मुगल शासक – जहाँगीर।
  • 1614–15 ई. में हरियाणा में प्लेग फैलने के कारण लोगों की सहायता करने वाला मुगल शासक – जहाँगीर।
  • जहाँगीर की मृत्यु – 1627 ई.।

शाहजहाँ का शासन काल

  • शाहजहाँ का कार्यकाल – 1627 से 1657 ई. तक।
  • शाहजहाँ का धार्मिक गुरु – शेख चिल्ली।
  • लोहारी के किले का निर्माण – 1570 ई. में जयपुर के सामंत अर्जुनदेव ने करवाया।
  • शेख चिल्ली का मकबरा – थानेश्वर में स्थित है।
  • मकबरे का निर्माता – शाहजहाँ।
  • हरियाणा का ताजमहल कहलाता है – शेख चिल्ली का मकबरा।
  • डेविड रॉस ने शेख चिल्ली के मकबरे को ताजमहल के बाद सबसे सुंदर इमारत कहा है।
  • शाहजहाँ द्वारा बनाई गई प्रशासनिक इकाई – चकला।
  • शाहजहाँ के पुत्र दाराशिकोह के पास हरियाणा में जिस स्थान की फौजदारी थी – हिसार।
  • शाहजहाँ ने हिसार के चकला का हाकिम बनाया – कुपाराम गौड़ को।

औरंगजेब का शासन काल

  • औरंगजेब का शासन काल – 1658–1708 ई.।
  • गोकुल जाट ने औरंगजेब से मुकाबला किया – 1669 ई. में।
  • ओला व कान्हदेव के नाम से प्रसिद्ध – गोकुल जाट।
  • नारनौल के सतनामियों ने किस मुगल शासक से युद्ध लड़ा – औरंगजेब।
  • राज्य में बनी सर्वश्रेष्ठ मुगलकालीन स्मारक – रायमुकन्द।
  • बीरबल का छत्ता – शाहजहाँ के समय में निर्मित।
  • औरंगजेब के समय रेवाड़ी में अहीर शासन की स्थापना करने वाला व्यक्ति – नन्दराम अहीर (जन्म – गढ़बोली गाँव)।
  • नन्दराम अहीर ने धारूहेड़ा शहर बसाया।
  • नन्दराम अहीर ने रानी की ड्योढ़ी, रेवाड़ी का निर्माण करवाया।
  • नन्दराम अहीर ने कानोट दरवाजा व बागानवाला तालाब, रेवाड़ी का निर्माण करवाया।

सिख एवं जाट इतिहास

  • भागानी युद्ध – 1688 ई.।
  • गुरु गोविंद सिंह युद्ध के लिए जाते समय गुरुद्वारा नड़दा साहिब, पंचकूला में रुके थे।
  • राजाराम जाट शासक – 1688 ई.।
  • राजाराम जाट ने अकबर के मकबरे को लूटकर उसकी अस्थियाँ निकालकर जला दी थीं।
  • राजाराम का उत्तराधिकारी जाट शासक चूड़ामन बना तथा चूड़ामन का उत्तराधिकारी बदन सिंह बना।

बन्दा बहादुर बैरागी

  • जन्म – 1670 ई. (कश्मीर)।
  • बचपन का नाम – लक्ष्मण सिंह।
  • जाति – वैश्य, बैरागी।
  • मुख्यालय – सिहरी खापड़ी (सोनीपत)।
  • बन्दा बहादुर बैरागी का संघर्ष – 1710 ई.।
  • गुरु गोविंद सिंह की मृत्यु के बाद मुगलों से युद्ध बन्दा बहादुर बैरागी ने किए थे।
  • मृत्यु – 1716 ई., मुगल बादशाह बहादुर शाह के समय।

18वीं शताब्दी के प्रमुख तथ्य

  • हरियाणा में सांग की शुरुआत – 1730 ई.।
  • सांग का स्वर्ण काल – 1730–1739 ई.।
  • अंग्रेजों द्वारा किसानों से भू-कर – 1/6 हिस्सा।
  • देशी रियासतों द्वारा किसानों से भू-कर – 1/4 हिस्सा।
  • पानीपत का तीसरा युद्ध – 14 जनवरी, 1761 ई.।
  • युद्ध किनके बीच हुआ – अहमदशाह अब्दाली बनाम मराठा।
  • विजेता – अहमदशाह अब्दाली (अफगानिस्तान)।
  • अहमदशाह अब्दाली ने अपने जीते हुए प्रदेश जैन खाँ को सौंप दिए थे।
  • मुगल शासक बहादुरशाह ने जिस जाट शासक की राजनीतिक हैसियत स्वीकार की – राजा चूड़ामन।
  • 15 अक्टूबर, 1754 को मुगल सम्राट आलमगीर ने मराठों को जो पवित्र स्थान दिया – कुरुक्षेत्र।
  • राजा सूरजमल का शासन काल – 1755–1764 ई.।
  • राजा सूरजमल को जाटों का प्लेटो व अफलातून भी कहा जाता है। इस जाट शासक में अफगान पठान, रुहले व मराठों के सब गुण विद्यमान थे।
  • जाट राजा सूरजमल की हत्या – 25 दिसम्बर, 1764 ई. (हिन्दन नदी के किनारे)।
  • नादिरशाह का आक्रमण – 1739 ई. में दिल्ली के सम्राट मोहम्मदशाह से कोहिनूर हीरा छीन लिया व मयूर सिंहासन अपने साथ ले गया। यह युद्ध करनाल युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है।
  • हरियाणा पर मराठों का अधिकार – 18वीं शताब्दी (1756–1757 में पूर्णतया)।
  • हरियाणा में चित्रकला का विकास – 18वीं शताब्दी में।
  • हरियाणा का भक्ति काल – 18वीं शताब्दी।
  • जींद रियासत की स्थापना – 1764 ई., राजा गजपत सिंह।
  • जींद रियासत का अंतिम शासक – रणबीर सिंह (1887 से 1947 तक)।

हरियाणा में जॉर्ज थॉमस एवं अंग्रेजी शासन

जॉर्ज थॉमस

  • जॉर्ज थॉमस का कार्यकाल – 1799–1802 ई.।
  • मृत्यु – 1802 ई. (बह्रामपुर)।
  • देश – आयरलैण्ड।
  • भारत आगमन – 1782 ई.।
  • राजधानी – हांसी।
  • किले का निर्माण – झज्जर।
  • जॉर्ज थॉमस सबसे पहले 1782 में मद्रास आया था और डाकू बनकर लूटपाट की।
  • वह 1787 में समरू बेगम की सेना में भर्ती हो गया।
  • 1789 के रेवाड़ी युद्ध में उसने शाहआलम के प्राणों की रक्षा की थी।
  • इससे प्रसन्न होकर सम्राट बेगम ने जॉर्ज थॉमस को टप्पल का जागीरदार बना दिया था।
  • इसके बाद वह धीरे-धीरे 1799 में शासक बन गया।
  • जॉर्ज थॉमस द्वारा बसाए गए गाँवों की संख्या – 253।
  • प्रथम बेरी युद्ध – 1794 ई. (जाट बनाम जॉर्ज थॉमस)।
  • द्वितीय बेरी युद्ध – 1807 ई. (सिख बनाम मराठा)।
  • जॉर्ज थॉमस के सिक्के – सिक्का-ए-शाही कहलाते हैं।
  • सिक्के ढालने की टकसाल की स्थापना – 1797 ई. में हांसी में की थी।
  • जॉर्ज थॉमस तोपदार व तोपेदार बंदूकें स्वयं बनाता था।
  • जॉर्ज थॉमस ने सिखों को सिक्कटूटेसाहिब की संज्ञा दी थी।
  • जॉर्ज थॉमस का आवास – जहाज कोठी, हिसार।
  • जहाज कोठी वर्तमान में जहाज कोठी संग्रहालय के रूप में स्थित है।
  • जॉर्ज थॉमस की आत्मकथा लिखने वाले – विलियम फ्रैंकलिन।

हरियाणा पर अंग्रेजों का अधिकार

  • हरियाणा पर अंग्रेजों का अधिकार – 1803 ई.।
  • हरियाणा पर अंग्रेजों का अधिकार जिस मुगल शासक के दौरान हुआ – शाहआलम।
  • सुर्जी-अर्जनग्राम की संधि – 30 दिसम्बर, 1803 को दौलतराम सिंधिया व अंग्रेजों के बीच हुई थी।
  • अंग्रेजों द्वारा करनाल की स्थापना – 1806 ई.।
  • समस्त हरियाणा पर ईस्ट इंडिया कम्पनी का अधिकार – 1809–1810 ई.।
  • ईस्ट इंडिया कम्पनी ने 87 गाँव जागीर के रूप में राव तेज सिंह को प्रदान किए थे।
  • ईस्ट इंडिया कम्पनी के खिलाफ हरियाणा में सबसे पहले विरोध – रोहतक के किसानों ने किया था।
  • ईस्ट इंडिया कम्पनी ने हरियाणा को तीन डिविजन में बाँटा था।
  • ईस्ट इंडिया कम्पनी के दौरान हरियाणा में गाँवों की संख्या – 3000 हजार।
  • पटौदी रियासत की स्थापना – 1806 ई. में फैज तलक खाँ द्वारा हुई थी।

ईस्ट इंडिया कम्पनी के खिलाफ प्रमुख विद्रोह

1. छछरौली का विद्रोह

  • वर्ष – 1818 ई.।
  • नेतृत्वकर्ता – जोधासिंह।
  • छछरौली रियासत को कलसिया रियासत के नाम से भी जाना जाता है।
  • अन्य शासक – बुगेल सिंह व रानी रामकौर।
  • क्षेत्रफल – 63 वर्ग कि.मी.।
  • वर्तमान में छछरौली यमुनानगर जिले में पड़ता है।

2. रानियों का विद्रोह

  • वर्ष – 1818 ई.।
  • नेतृत्वकर्ता – जाबित खाँ।

3. जींद का विद्रोह

  • वर्ष – 1814 ई.।
  • नेतृत्वकर्ता – प्रताप सिंह।
  • अन्य शासक – रानी सौद्राही।

4. किसानों का विद्रोह

  • वर्ष – 1824 ई.।
  • नेतृत्वकर्ता – राजा सूरजमल।
  • 1824 ई. में बर्मा युद्ध में अंग्रेजों की हार की चर्चा सुनकर रोहतक, हिसार, गुरुग्राम व भिवानी के किसानों ने राजा सूरजमल के नेतृत्व में विरोध किया।

5. बलाबली का विद्रोह

  • वर्ष – 1835 ई.।
  • नेतृत्वकर्ता – गुलाब सिंह।

6. कैथल का विद्रोह

  • वर्ष – 1843 ई.।
  • नेतृत्वकर्ता – गुलाब सिंह, साहिब कौर व सूरज कौर।

7. लाडवा का विद्रोह

  • वर्ष – 1845 ई.।
  • नेतृत्वकर्ता – अजीत सिंह।

8. लुहार का विद्रोह

  • वर्ष – 1830 ई.।
  • नेतृत्वकर्ता – नवाब शम्सुद्दीन।
  • नवाब शम्सुद्दीन ने विलियम फ्रेजर की हत्या करवाई थी।

अंग्रेजी शासन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • दिल्ली अखबार का प्रकाशन – 1836 ई.।
  • 1857 तक हरियाणा – उत्तर प्रदेश का हिस्सा था।
  • 1858 के बाद अंग्रेजों ने हरियाणा को पंजाब में मिला दिया था।
  • ईस्ट इंडिया कम्पनी के काल में हरियाणा में खेतों की बुआई का दिन – बुधवार।
🏛️

टॉपिक वाइज वन लाइनर प्रशन

हरियाणा राज्य गीत

हरियाणा : एक परिचय

हरियाणा का क्षेत्रफल

हरियाणा के आकाशवाणी केंद्र

15वीं हरियाणा विधानसभा, 2024

हरियाणा विधानसभा

हरियाणा के मुख्यमंत्री

हरियाणा की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियाँ

हरियाणा के राज्यपाल

हरियाणा में राष्ट्रपति शासन

नगर निगम

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण

हरियाणा का न्यायिक प्रशासन एवं विभिन्न आयोग

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

हरियाणा के विश्वविद्यालय

राज्य में लिंगानुपात 2024

राज्य की जनसंख्या 2024

राज्य की साक्षरता 2024

व्यक्तियों के उपनाम

शहरों के उपनाम

राज्य के नगरों के प्राचीन नाम

गांवों के बदले गए नाम

हरियाणा में गांवों से संबंधित प्रश्न

राज्य के प्रमुख देव तीर्थ

राज्य के प्रमुख ऋषि तीर्थ

राज्य के प्रमुख महाभारतकालीन तीर्थ

राज्य के प्रमुख ऋषि-मुनि

राज्य की प्रसिद्ध वस्त्र कला — फुलकारी

राज्य की वेशभूषा

लोकगीत

स्वांग

राज्य के लोक नृत्य

राज्य में मूर्तिकला

राज्य में चित्रकला

अभिलेख

संग्रहालय

राज्य की प्रमुख हवेलियाँ

राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थल

हरियाणा का शाब्दिक अर्थ व वर्णन एवं ग्रंथों में वर्णित हरियाणा के शहर

राज्य की प्रमुख सभ्यताएँ

जलवायु

राज्य में कृषि एवं हरियाणा वेटलैंड रिपोर्ट 2024

राज्य में प्रमुख फल उत्कृष्टता केंद्र

राज्य में सब्जी एवं बागवानी विभाग के प्रमुख उत्कृष्टता केंद्र

फसलों में प्रथम

राज्य में सिंचाई व्यवस्था

राज्य की प्रमुख नहरें

प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ

राज्य की नदियाँ

दक्षिण हरियाणा की प्रमुख नदियाँ

प्रमुख बाँध

प्रमुख झीलें

प्रमुख बरसाती नाले

भौगोलिक संरचना / मृदा व पर्वत

प्राचीन हरियाणा

हरियाणा में 1857 की क्रांति

आजादी के बाद का हरियाणा

राज्य के प्रमुख खनिज संसाधन

वन, वन्य जीव अभयारण्य एवं प्रजनन केन्द्र

राष्ट्रीय उद्यान व अभयारण्य

हरियाणा में हर्बल पार्क

हरियाणा वन रिपोर्ट 2021

वनों के बाहर पेड़ों की प्रथम बार गणना 2024

हरियाणा में पशुपालन – 20वीं राज्य पशु गणना

राज्य की भाषा/बोलियाँ

पत्र-पत्रिकाएँ व समाचार-पत्र

राज्य के उपन्यास/नाटक/कहानी/पत्रिका

राज्य के अन्य उपन्यास

हाल ही में हरियाणा में प्रकाशित प्रमुख पुस्तकें

महाभारत से संबंधित प्रश्न

राज्य में प्रथम

राज्य में प्रथम महिला

राज्य में प्रथम पुरुष

राज्य में प्रथम जिला

राज्य से प्राप्त वस्तुएँ

हरियाणा सबसे पुराना/प्राचीन

राज्य के वाद्य यंत्र

प्रसिद्ध मुहावरे/लोकोक्तियां, देसी पहेलियां

राज्य के प्राचीन राजा

राज्य के प्रमुख किले

राज्य के प्रमुख रियासतें

सुभाष चन्द्र बोस व हरियाणा

महात्मा गाँधी व हरियाणा

राज्य के प्रमुख महोत्सव / मेले

राज्य के पारम्परिक आभूषण

राज्य के परिवहन/ रेलगाड़ी / मेट्रो / रोडवेज / वायु परिवहन

आपातकालीन सेवाएँ एवं महत्वपूर्ण वर्ष, संख्यात्मक प्रश्न

निर्मित कोस मीनारों की संरचना / मस्जिद / मजार / मकबरे / चर्च / स्मारक / मंदिर

प्रमुख त्योहारों की तिथियां

प्रसिद्ध गुरुद्वारे

राज्य में विद्युत ऊर्जा / ऊर्जा पार्क

राज्य के प्रमुख उद्योग व नियोजित ऊर्जा पार्क

हरियाणा लोकायुक्त एक्ट

हरियाणा में गठित नये विभाग

राज्य की प्रमुख जातियां

माउंट एवरेस्ट से सम्बन्धित हरियाणवी प्रश्न

हरियाणा पंचायती राज

हरियाणा ग्राम पंचायत चुनाव 2022 : एक नजर

हरियाणा पुलिस

राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं

हरियाणवी फिल्म

खेल घटनाक्रम, ओलंपिक, पेरिस ओलंपिक

चण्डीगढ़ : एक परिचय

परम्परागत सामान्य ज्ञान

अपने संदेह/डाउट को ऐसे दूर करें

हरियाणा के मण्डल, हरियाणा का जिलेवार विवरण

सामाजिक-आर्थिक संकेत रिपोर्ट 2024

वर्ष 2024 में CET (सीडीटी)/CET मेन्स व अन्य परीक्षाओं में पूछे गये महत्वपूर्ण प्रश्न

राज्य के ब्रांड एम्बेसडर

हरियाणा में खेल संस्थाओं के प्रमुख

विभागों के अध्यक्ष

व्यक्ति परिचय

करनाल

कैथल

पानीपत

फरीदाबाद

पलवल

नूंह/मेवात

गुरुग्राम

रेवाड़ी

महेन्द्रगढ़

हिसार

फतेहाबाद

सिरसा

जींद

अम्बाला

पंचकूला

यमुनानगर

कुरुक्षेत्र

रोहतक

झज्जर

सोनीपत

भिवानी

चरखी दादरी

हांसी

Join WhatsApp Join Telegram