हरियाणा ग्राम पंचायत चुनाव 2022: एक नजर
सरपंच चुनाव 2022
- राज्य में कुल ग्राम पंचायतें – 6228
- सरपंच पद के लिए चुनाव हुए – 6220
- कुरुक्षेत्र की ग्राम पंचायत संभालका का कार्यकाल फरवरी 2023 में पूरा होगा। इसके बाद ही वहाँ चुनाव करवाए जाएंगे।
- नामांकन नहीं होने से खाली रह गए सरपंच पद – 8
- सर्वसम्मति से चुने गए सरपंच – 284
- हाईकोर्ट में केस होने के कारण जिन ग्राम पंचायतों में सरपंचों के चुनाव नहीं हुए – 4
- वर्तमान में कार्यरत सरपंचों की संख्या – 6201
कार्यरत सरपंचों का लिंगवार विवरण
- पुरुष सरपंच – 3181
- महिला सरपंच – 3020
पंच चुनाव 2022
- राज्य में कुल पंच पद – 61,985
- पंच पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ – 1755
- सर्वसम्मति से चुने गए पंच – 40,092
- हाईकोर्ट में केस के कारण जिन ग्राम पंचायतों में पंचों के चुनाव नहीं हुए – 2
- वर्तमान में कार्यरत पंचों की संख्या – 60,039
कार्यरत पंचों का लिंगवार विवरण
- पुरुष पंच – 31,828
- महिला पंच – 28,211
पंचायत समिति चुनाव 2022
- राज्य में पंचायत समिति के कुल सदस्य – 3081
- सर्वसम्मति से चुने गए पंचायत समिति सदस्य – 117
जिला परिषद चुनाव 2022
- राज्य में जिला परिषद के कुल सदस्य – 411
- सर्वसम्मति से चुने गए जिला परिषद सदस्य – कोई नहीं
जिलावार ग्राम पंचायतों की संख्या
- राज्य में सबसे अधिक ग्राम पंचायतों वाला जिला – यमुनानगर (629)
- सबसे कम ग्राम पंचायतों वाला जिला – फरीदाबाद (119)
सबसे कम उम्र के निर्वाचित प्रतिनिधि
- राज्य में सबसे कम उम्र की महिला सरपंच – अंजू, खुड़ाना, महेन्द्रगढ़ (मात्र 21 वर्ष 18 दिन)।
- राज्य में सबसे कम उम्र की पंचायत समिति सदस्य – शिवानी (21 वर्ष)।
- शिवानी महेन्द्रगढ़ की पंचायत समिति के वार्ड नंबर 2 से चुनी गई हैं। इस वार्ड में गाँव गढ़ी, बास खुड़ाना और आदलपुर आते हैं।
सरपंचों की शैक्षिक योग्यता एवं औसत आयु
- चुनाव में दसवीं पास सरपंच चुने गए – 3251
- सरपंचों की औसत उम्र – 36 वर्ष 6 माह
- राज्य में सबसे अधिक औसत उम्र के सरपंच रोहतक जिले में चुने गए – 40 वर्ष
- राज्य में सबसे कम औसत उम्र के सरपंच नूंह जिले में चुने गए – 31 वर्ष
पंचों की औसत आयु एवं महिला आरक्षण
- राज्य में पंचों की औसत उम्र – 34 वर्ष
- पंचों की औसत उम्र सरपंचों से लगभग 2 वर्ष कम है।
- हरियाणा में पंचायत चुनाव 2022 में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया है।
🏛️