हरियाणा राज्य गीत
जय जय जय हरियाणा
जय जय जय हरियाणा
पावन धरती वेदों की,
जहां हुआ हरि का आणा ॥
जय जय जय हरियाणा.....2
गीता ज्ञान धरोहर इसकी,
महाभारत इतिहास ।
मुकुट शिवालिक आधार अरावली,
यमुना बहती पास ।
मौज मनावैं, कातक न्हावैं,
पूरी मन की आस ।
सरस्वती के अमृत रस का,
यही सदा है वास ।
सादा जीवन सादा बाणा,
दूध दही का खाणा ॥
जय जय जय हरियाणा.....2
बजते डेरू, ढोल नगाड़े,
सांग, रागणी, गाणा ॥
जय जय जय हरियाणा.....2
उपजाते हैं फसल सुनहरी,
खेतों बीच किसान ।
खेल खिलाड़ी मैडल लाकर
करें देश का मान ।
सीमाओं पर हरदम चौकस,
यहां के वीर जवान ।
छोटा सा प्रदेश, देश की
अजब निराली शान ।
अतिथि देवो भवः यहां
सेवा धर्म निभाणा ॥
जय जय जय हरियाणा.....2
गीत के रचनाकार
– डॉ. बालकृष्ण शर्मा (पानीपत)
पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर एवं
हिन्दी विभागाध्यक्ष, फरीदाबाद
🏛️