हरियाणा की प्रसिद्ध मुहावरे, लोकोक्तियां एवं देसी पहेलियां

प्रसिद्ध मुहावरे

  • चिलम भरना: खुशामद करना
  • बिल्ली का मुंह धोना: प्रियजन के आने का संकेत
  • दूध के दर्शन: सारा दिन सुख में कटने का द्योतक
  • जूती पर जूती चढ़ना: दूर यात्रा का द्योतक
  • इमली के पातयां पे डंड पेल: समृद्धि की कल्पना करके मगन रहना
  • चूं बोलना: तौबा करना
  • अक्कल के पाछे लठ लेकर पड़ना: मूर्खतापूर्ण व्यवहार करना
  • थूक के चाटणा: बात से मुकर जाना
  • घर का खोद्या पानी पीणा: पूर्णतया आत्मनिर्भर होना
  • टांग तले कै लिकड़णा: अधीनता / पराजय स्वीकार करना
  • गाडा छिकणा: तृप्त हो जाना
  • गोड़ड़ी पकड़णा: मिन्नतें करना
  • थकेली चढ़ाना: गरीबी में दिन काटना
  • पल्ले गांठ मारणा: कसम खाना
  • बाराबाह होना: नष्ट होना
  • भांजी मारना: निंदा करना
  • चौदहवीं साल: सत्ता की अवहेलना
  • कुलड़ी में गुड़ फोड़णा: बात रखने की असफल कोशिश करना
  • एक हांडी में दो पेट करना: पक्षपातपूर्ण व्यवहार करना
  • कोले लाठी धरना: लड़ाई के लिए तैयार होना

हरियाणा की प्रसिद्ध लोकोक्तियां

लोकोक्तियां एवं उनके अर्थ

  • गां की भैंस तले, भैंस की गां तले: कठिन परिस्थितियों में जीवन-यापन करना।
  • सुर ना साज, भाजूं भाज: संसाधनों के अभाव में कठिन कार्य करना।
  • जो बोले सो कुंडा खोले: जो काम करने का उपाय बताया, उसी से वह काम करवाना।
  • जोरू टटोले गठड़ी, मां टटोले आंतड़ी: पत्नी पति के धन को देखती है, जबकि मां बेटे की भूख की चिंता करती है।
  • काणी के ब्याह में सौ-सौ जोगम: अभागे व्यक्ति के काम में सैकड़ों अड़चनें।
  • छाज तै बोले, छलनी बी के बोल: दोषी व्यक्ति को दूसरे में दोष गिनाना शोभा नहीं देता।
  • डाली बैठी नाण, काटड़े मुंडे: उपयोगी कार्य के अभाव में निरुपयोगी कार्य करना।
  • गुड़ खावें गुड़ियानी की आण करे: किसी व्यक्ति / वस्तु को त्याज्य मानना और फिर उसी के गुणों को अपनाना।
  • जिमी नाचकूद, उमी ए बार फेर: मेहनत के अनुसार फल मिलता है।
  • नाईयों की बारात में सब ठाकुर: अनजानियों के बीच सब स्वयं को महान समझते हैं।
  • लंका में सब बावन गज के: नीच परिवार में सब समान होते हैं।
  • जोड़ा था करके तांगा–तुलसी उसने लेग्या ढोरा–मुरसी: छोटी बचत से धन एकत्र करना, फिर उसी तरह से खर्च हो जाना।
  • देखते नै जूं, फेंके गुदड़ी क्यों: छोटी सी परेशानी या समस्या आने पर कार्य को अधर में क्यों छोड़ते हो।
  • सौ–सौ कोस की मारे बाणी मान्ने कोनी अक्ल इयाणी: बड़ी-बड़ी डींगें हांकते हुए खुद की बात को सर्वोपरि समझ रखना।
  • जो रहै खरा–खरा, किते ना जा करा–धरा: स्पष्ट और खरे व्यवहार का व्यक्ति हमेशा लाभ में रहता है।
  • अपणी धरती कोस चार, अर दूसरों रू काढ़े मनार: जो व्यक्ति अपनी गलती पर पर्दा डाले और दूसरों में अनेक कमियां ढूंढने में लगा रहे।
  • लाल लपट धुर तक जावे, जो बच्या उसने सराहवे: आग लगने पर हुए नुकसान के बाद जो बच जाता है, उसे ही काफी बताना।
  • पापड़ क्यों नी देवे, इस पापड़ी तै के होवे: जरूरतानुसार पर्याप्त वस्तु क्यों नहीं दे रहे, यह तो नाकाफी है।
  • ऐ–ऐ मुँह रह लिया, खे–खे देखी ए कोनी: तुच्छ लोगों का उदाहरण देते रहना और बड़े लोगों का नजरअंदाज करना।
  • मनै ओरणां तै के लेना, आया जाणकै देदे जो देना: जबरदस्ती गले पड़ते हुए मेहमाननवाजी करवाना।
  • घर म्ह कोनी दाणे, सारे चाल पड़े भंडाणे: घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी सब लोगों द्वारा डींगें हांकना।
  • रहने से चौड़के, देखे ना बोहड़के: अपनी मस्ती में घूमना, दूसरे की न सुनना।
  • रावे अर नैन धावे: बार–बार पछतावा करना।
  • जो सै कार म्हो ना रूक्का पुकार म्हो: व्यर्थ शोर मचाने में कुछ नहीं रखा, कार्य करने से ही बात बनेगी।
  • आगे बैठके खेले, बिना बैरे ना लावे थेरे: बिना ज्ञान के अगवाई करने वाला कभी उस कार्य को सही ढंग से पूर्ण नहीं कर सकता।
  • कहदा रूँ मैं जाऊँ, बिना कहे ना आऊँ: किसी कार्य के लिए सहमत होना, पर नियंत्रण के लिए दूसरे के हस्तक्षेप का इंतजार करना।

हरियाणा में देसी पहेलियां

देसी पहेलियों को क्या कहा जाता है?

  • हरियाणा में देसी पहेलियों को कहा जाता है: बुझावतें

प्रसिद्ध देसी बुझावतें एवं उनके हल

  • बुझावत: पाणी में जड़, शिखर म्हू आग, बीच म्ह खड़्या, तै चौगर्दे लोग रहे लाग।
    अर्थ / हल: हुक्का
  • बुझावत: छोटी सी बादली, कालीमाई नाम, चढ़गई आकाश म्हू, पाणी ल्याण का काम।
    अर्थ / हल: धुंआ
  • बुझावत: चार कुण्ण चौकस करी, बंद लगाया भारी हमने तो चाखी नहीं, लोग बतावें खारी।
    अर्थ / हल: ‘खरली’। इसे पशुओं को चारा-पानी खिलाने-पिलाने के लिए उपयोग में लिया जाता है।
  • बुझावत: दो मां-बेटी, दो मां-बेटी चली बाग म्ह जां, तीन नींबू तोड़के साबत-साबत खां।
    अर्थ / हल: ‘तीन औरतें’

बुझावत से संबंधित विशेष नोट

यहां दो मां-बेटी, दो मां-बेटी से भ्रम होता है कि चार औरतें हैं, लेकिन नानी व दोहती और दोहती की मां, तीन ही औरतें हैं।

🏛️

टॉपिक वाइज वन लाइनर प्रशन

हरियाणा राज्य गीत

हरियाणा : एक परिचय

हरियाणा का क्षेत्रफल

हरियाणा के आकाशवाणी केंद्र

15वीं हरियाणा विधानसभा, 2024

हरियाणा विधानसभा

हरियाणा के मुख्यमंत्री

हरियाणा की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियाँ

हरियाणा के राज्यपाल

हरियाणा में राष्ट्रपति शासन

नगर निगम

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण

हरियाणा का न्यायिक प्रशासन एवं विभिन्न आयोग

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

हरियाणा के विश्वविद्यालय

राज्य में लिंगानुपात 2024

राज्य की जनसंख्या 2024

राज्य की साक्षरता 2024

व्यक्तियों के उपनाम

शहरों के उपनाम

राज्य के नगरों के प्राचीन नाम

गांवों के बदले गए नाम

हरियाणा में गांवों से संबंधित प्रश्न

राज्य के प्रमुख देव तीर्थ

राज्य के प्रमुख ऋषि तीर्थ

राज्य के प्रमुख महाभारतकालीन तीर्थ

राज्य के प्रमुख ऋषि-मुनि

राज्य की प्रसिद्ध वस्त्र कला — फुलकारी

राज्य की वेशभूषा

लोकगीत

स्वांग

राज्य के लोक नृत्य

राज्य में मूर्तिकला

राज्य में चित्रकला

अभिलेख

संग्रहालय

राज्य की प्रमुख हवेलियाँ

राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थल

हरियाणा का शाब्दिक अर्थ व वर्णन एवं ग्रंथों में वर्णित हरियाणा के शहर

राज्य की प्रमुख सभ्यताएँ

जलवायु

राज्य में कृषि एवं हरियाणा वेटलैंड रिपोर्ट 2024

राज्य में प्रमुख फल उत्कृष्टता केंद्र

राज्य में सब्जी एवं बागवानी विभाग के प्रमुख उत्कृष्टता केंद्र

फसलों में प्रथम

राज्य में सिंचाई व्यवस्था

राज्य की प्रमुख नहरें

प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ

राज्य की नदियाँ

दक्षिण हरियाणा की प्रमुख नदियाँ

प्रमुख बाँध

प्रमुख झीलें

प्रमुख बरसाती नाले

भौगोलिक संरचना / मृदा व पर्वत

प्राचीन हरियाणा

हरियाणा में 1857 की क्रांति

आजादी के बाद का हरियाणा

राज्य के प्रमुख खनिज संसाधन

वन, वन्य जीव अभयारण्य एवं प्रजनन केन्द्र

राष्ट्रीय उद्यान व अभयारण्य

हरियाणा में हर्बल पार्क

हरियाणा वन रिपोर्ट 2021

वनों के बाहर पेड़ों की प्रथम बार गणना 2024

हरियाणा में पशुपालन – 20वीं राज्य पशु गणना

राज्य की भाषा/बोलियाँ

पत्र-पत्रिकाएँ व समाचार-पत्र

राज्य के उपन्यास/नाटक/कहानी/पत्रिका

राज्य के अन्य उपन्यास

हाल ही में हरियाणा में प्रकाशित प्रमुख पुस्तकें

महाभारत से संबंधित प्रश्न

राज्य में प्रथम

राज्य में प्रथम महिला

राज्य में प्रथम पुरुष

राज्य में प्रथम जिला

राज्य से प्राप्त वस्तुएँ

हरियाणा सबसे पुराना/प्राचीन

राज्य के वाद्य यंत्र

प्रसिद्ध मुहावरे/लोकोक्तियां, देसी पहेलियां

राज्य के प्राचीन राजा

राज्य के प्रमुख किले

राज्य के प्रमुख रियासतें

सुभाष चन्द्र बोस व हरियाणा

महात्मा गाँधी व हरियाणा

राज्य के प्रमुख महोत्सव / मेले

राज्य के पारम्परिक आभूषण

राज्य के परिवहन/ रेलगाड़ी / मेट्रो / रोडवेज / वायु परिवहन

आपातकालीन सेवाएँ एवं महत्वपूर्ण वर्ष, संख्यात्मक प्रश्न

निर्मित कोस मीनारों की संरचना / मस्जिद / मजार / मकबरे / चर्च / स्मारक / मंदिर

प्रमुख त्योहारों की तिथियां

प्रसिद्ध गुरुद्वारे

राज्य में विद्युत ऊर्जा / ऊर्जा पार्क

राज्य के प्रमुख उद्योग व नियोजित ऊर्जा पार्क

हरियाणा लोकायुक्त एक्ट

हरियाणा में गठित नये विभाग

राज्य की प्रमुख जातियां

माउंट एवरेस्ट से सम्बन्धित हरियाणवी प्रश्न

हरियाणा पंचायती राज

हरियाणा ग्राम पंचायत चुनाव 2022 : एक नजर

हरियाणा पुलिस

राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं

हरियाणवी फिल्म

खेल घटनाक्रम, ओलंपिक, पेरिस ओलंपिक

चण्डीगढ़ : एक परिचय

परम्परागत सामान्य ज्ञान

अपने संदेह/डाउट को ऐसे दूर करें

हरियाणा के मण्डल, हरियाणा का जिलेवार विवरण

सामाजिक-आर्थिक संकेत रिपोर्ट 2024

वर्ष 2024 में CET (सीडीटी)/CET मेन्स व अन्य परीक्षाओं में पूछे गये महत्वपूर्ण प्रश्न

राज्य के ब्रांड एम्बेसडर

हरियाणा में खेल संस्थाओं के प्रमुख

विभागों के अध्यक्ष

व्यक्ति परिचय

करनाल

कैथल

पानीपत

फरीदाबाद

पलवल

नूंह/मेवात

गुरुग्राम

रेवाड़ी

महेन्द्रगढ़

हिसार

फतेहाबाद

सिरसा

जींद

अम्बाला

पंचकूला

यमुनानगर

कुरुक्षेत्र

रोहतक

झज्जर

सोनीपत

भिवानी

चरखी दादरी

हांसी

Join WhatsApp Join Telegram