हरियाणा के संग्रहालय
संग्रहालय विभाग एवं सामान्य तथ्य
पुरातात्विक विभाग का राष्ट्र स्तरीय संग्रहालय स्थित है – पंचकूला में।
पुरातात्विक विभाग का राज्य स्तरीय संग्रहालय स्थित है – राखीगढ़ी (हिसार) में।
बजट 2020 में राखीगढ़ी को किस रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया – केंद्र सरकार द्वारा आइकोनिक साइट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया।
हरियाणा में संग्रहालयों का मुख्यालय किस जिले को कहा जाता है – जींद को।
संग्रहालय विभाग हरियाणा की स्वतंत्र रूप से स्थापना हुई – 1972 में।
संग्रहालय विभाग पहले किस विभाग के नियंत्रण में था – शिक्षा विभाग के नियंत्रण में।
राज्य में प्रमुख जोनल संग्रहालयों की संख्या – 6 है।
राज्य का एकमात्र आंचलिक संग्रहालय – जहाज कोठी, हिसार है।
जहाज कोठी का निर्माण हुआ – 1796 ईस्वी में।
झज्जर संग्रहालय
राज्य का सबसे बड़ा एवं पुराना संग्रहालय – झज्जर संग्रहालय है।
झज्जर संग्रहालय की स्थापना – 1959 में हुई।
झज्जर संग्रहालय के संस्थापक – आचार्य ओमानन्द सरस्वती (उर्फ भगवान देव) हैं।
झज्जर संग्रहालय की प्रमुख विशेषता – यहाँ पुरानी वस्तुओं एवं मुद्राओं का संग्रह है।
स्वामी दयानन्द द्वारा रचित ‘सत्यार्थ प्रकाश’ की मूल दुर्लभ कृति – झज्जर संग्रहालय में रखी गई है। यह कृति 427 ताम्रपत्रों पर खुदाई करके लिखी गई है।
राज्य में प्राचीन सिक्कों एवं बर्तनों का सबसे बड़ा संग्रहालय – झज्जर संग्रहालय है।
झज्जर संग्रहालय में संग्रहित प्रमुख वस्तुएँ
- रामायण कथा से संबंधित पंचवटी।
- हिरण की प्राचीन मूर्ति।
- ऊँट की खाल में निर्मित नालिगरी के ढोल।
- बिना जोड़ वाली जंजीर।
- हल।
हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय
कुरुक्षेत्र के संग्रहालय
हरियाणा सभ्यता एवं संस्कृति संग्रहालय स्थित है – कुरुक्षेत्र में।
श्रीकृष्ण/सरस्वती संग्रहालय स्थित है – कुरुक्षेत्र में।
श्रीकृष्ण/सरस्वती संग्रहालय की स्थापना – 1987 में हुई।
श्रीकृष्ण/सरस्वती संग्रहालय की विशेषता – तमिलनाडु एवं केरल के कलाकारों द्वारा हाथ से निर्मित विशिष्ट मूर्तियाँ इस संग्रहालय में रखी गई हैं।
गुलजारी लाल नंदा संग्रहालय स्थित है – कुरुक्षेत्र में।
गुलजारी लाल नंदा संग्रहालय की स्थापना – 1957 में हुई।
गुलजारी लाल नंदा संग्रहालय कहाँ स्थित है – सदाचार समाधि स्थल पर।
राज्य के किस शहर में सर्वाधिक नौ संग्रहालय हैं – कुरुक्षेत्र में।
मेजर नीतिन बाली एवं विद्या भारती संग्रहालय स्थित हैं – कुरुक्षेत्र में।
पानीपत के संग्रहालय
आध्यात्मिक संग्रहालय स्थित है – पानीपत में।
पानीपत के आध्यात्मिक संग्रहालय की स्थापना किसने की – राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि ने।
आध्यात्मिक संग्रहालय की स्थापना की तिथि – 16 सितम्बर, 1994 है।
आध्यात्मिक संग्रहालय की विशेषताएँ
इस संग्रहालय में विभिन्न धर्मों से संबंधित प्रमुख धार्मिक व्यक्तित्वों की मूर्तियाँ स्थापित की गई हैं।
- हिन्दू धर्म – शंकराचार्य।
- क्रिश्चियन धर्म – क्राइस्ट।
- इस्लाम धर्म – इब्राहिम।
- बौद्ध धर्म – महात्मा बुद्ध।
- सिख धर्म – गुरुनानक देव।
इन मूर्तियों को सर्वोपरि ज्योति बिन्दु की ओर टकटकी लगाए हुए दर्शाया गया है।
वार-हीरो मेमोरियल संग्रहालय स्थित है – काला अम्ब, पानीपत में।
पानीपत संग्रहालय स्थित है – बिझौल, पानीपत में।
जींद एवं रोहतक के संग्रहालय
राज्य में हड़प्पा कालीन संग्रहालय स्थित है – जयंती संग्रहालय, जींद में।
पांडवों से संबंधित संग्रहालय – जयंती पुरातात्विक संग्रहालय, जींद है।
कुषाण कालीन मूर्तियों का संग्रहालय स्थित है – रोहतक में।
दीनबन्धु सर छोटूराम स्मारक संग्रहालय स्थित है – रोहतक में।
हरियाणा के जोनल एवं विशेष संग्रहालय
राज्य के प्रमुख जोनल संग्रहालय
हरियाणा में प्रमुख जोनल संग्रहालयों की कुल संख्या – 6 है।
- जयंती पुरातत्व संग्रहालय – जींद।
- गुरु तेग बहादुर स्मारक संग्रहालय – बारह खालसा राय, सोनीपत।
- गुरु गोविन्द सिंह मार्शल आर्ट संग्रहालय – कपालमोचन, यमुनानगर।
- दीनबन्धु सर छोटूराम स्मारक संग्रहालय – रोहतक।
- पानीपत संग्रहालय – बिझौल, पानीपत।
- भीमा देवी मंदिर संग्रहालय – पिंजौर, पंचकूला।
कपालमोचन का हथियार संग्रहालय
राज्य में हथियारों का एकमात्र संग्रहालय – कपालमोचन, जगाधरी (यमुनानगर) में है।
कपालमोचन के हथियार संग्रहालय का दूसरा नाम – गुरु गोविन्द सिंह मार्शल आर्ट संग्रहालय है।
सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह से संबंधित मान्यता – उन्होंने 52 लड़ाइयाँ लड़ने के बाद कमालमोचन (यमुना) में हथियार धोए तथा यहीं से युद्धों का त्याग किया था।
अन्य स्मारक एवं संग्रहालय
फ्रोजन टियर शहीद स्मारक संग्रहालय स्थित है – अम्बाला में।
लीलाधर ‘दुःखी’ स्मारक सरस्वती संग्रहालय स्थित है – सिरसा में।
ताऊ संग्रहालय स्थित है – सिरसा में।
ताऊ संग्रहालय संबंधित है – चौधरी देवीलाल से।
रेल म्यूजियम स्थित है – रेवाड़ी में।
रोजांगला युद्ध स्मारक संग्रहालय स्थित है – रेवाड़ी में।
मिग-21 एयरक्राफ्ट स्थापित किया गया है – रोजांगला युद्ध स्मारक संग्रहालय, रेवाड़ी में।
हरियाणा के अन्य संग्रहालय एवं तारामंडल
कला, लोक संस्कृति एवं पुरातत्व संग्रहालय
कैमरा म्यूजियम स्थित है – चक्करपुर, गुरुग्राम में।
होम ऑफ फोक आर्ट्स संग्रहालय स्थित है – गुरुग्राम में।
होम ऑफ फोक आर्ट्स संग्रहालय की स्थापना – 1984 में हुई।
होम ऑफ फोक आर्ट्स संग्रहालय के संस्थापक – के. सी. आर्यन हैं।
होम ऑफ फोक आर्ट्स संग्रहालय आधारित है – वास्तुशिल्प पर।
लोक कथाओं का संग्रहालय (फोकलोर कुरुक्षेत्र संग्रहालय) स्थित है – गुरुग्राम में।
पुरातत्व संग्रहालय स्थित है – थानेसर में।
थानेसर का पुरातत्व संग्रहालय स्थित है – शेखचिल्ली के मकबरे के प्रांगण में।
ट्रांसपोर्ट हेरिटेज संग्रहालय स्थित है – तावडू में।
ट्रांसपोर्ट हेरिटेज संग्रहालय का स्थान – गुरुग्राम एवं तावडू के बीच NH-8 पर है।
कृषि संग्रहालय
राज्य का प्रथम कृषि संग्रहालय स्थापित किया गया है – हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में।
एग्रीकल्चर म्यूजियम स्थित है – हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में।
कल्पना चावला प्लेनेटोरियम
कल्पना चावला प्लेनेटोरियम (तारामंडल) स्थित है – कुरुक्षेत्र में।
कल्पना चावला प्लेनेटोरियम की स्थापना – 24 जुलाई, 2007 को हुई।
कल्पना चावला प्लेनेटोरियम की विशेषताएँ
- मानव सभ्यता पर आधारित है।
- धार्मिक गतिविधियों पर आधारित है।
- विज्ञान पर आधारित है।
कल्पना चावला तारामंडल के गुंबद का व्यास – 12 मीटर है।
तारामंडल में एक साथ बैठने की व्यवस्था – 120 व्यक्तियों के लिए है।
धरोहर हरियाणा संग्रहालय
धरोहर हरियाणा संग्रहालय स्थित है – कुरुक्षेत्र में।
धरोहर हरियाणा संग्रहालय की स्थापना – 2006 में हुई।
धरोहर हरियाणा संग्रहालय कहाँ स्थापित है – कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रांगण में।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
सभी सिख गुरुओं का संग्रहालय राज्य में स्थापित किया जाएगा – कुरुक्षेत्र में।
1857 की क्रांति से संबंधित संग्रहालय राज्य में स्थापित किया जाएगा – कुरुक्षेत्र में।
दिल्ली संग्रहालय हरियाणा के अनुसार धरती पर स्वर्ण की तिथि – 1328 है।