हरियाणा की प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ
प्रमुख उठापक सिंचाई परियोजनाएँ
-
जवाहर लाल नेहरू उठापक सिंचाई परियोजना
- स्थान – महेन्द्रगढ़
- प्रारम्भ – 1976
-
लोहारू उठापक सिंचाई परियोजना
- क्षेत्र – भिवानी एवं चरखी दादरी
- अन्य नाम – इन्दिरा गांधी नहर (कुल लम्बाई 225 कि.मी.)
-
सिवानी उठापक परियोजना
- जिला – भिवानी
-
जुई नहर उठापक परियोजना
- जिला – भिवानी
- प्रारम्भ – 1969
- कुल लम्बाई – 170 कि.मी.
-
नांगल उठापक सिंचाई परियोजना
- स्थान – अम्बाला
लिफ्ट सिंचाई योजना से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- लिफ्ट सिंचाई योजना लागू करने वाला हरियाणा एशिया का प्रथम राज्य है।
- लिफ्ट सिंचाई योजना के जनक – चौधरी बंसीलाल।
प्रमुख नहरें एवं अन्य तथ्य
- हांसी–बुटाना लिंक नहर की कुल लम्बाई – 109 कि.मी.
- हांसी–बुटाना लिंक नहर निकाली गई है – ताजेवाला हेड से पश्चिमी यमुना नहर द्वारा।
- राज्य में निर्मित नई नहर – मेवात फीडर कैनाल।
- मेवात फीडर कैनाल की कुल लागत – 666.67 करोड़ रुपये।
सिंचाई से संबंधित पारंपरिक शब्द एवं अकाल
प्राचीन एवं कृषि संबंधी शब्दावली
- चाही – प्राचीन समय में राज्य में सिंचाई वाली जमीन को ‘चाही’ कहा जाता था।
- बारानी – राज्य में वर्षा पर आधारित खेती को ‘बारानी’ कहा जाता है।
हरियाणा के प्रमुख अकाल
- नबिया अकाल – राज्य में वर्ष 1833–1834 के अकाल को ‘नबिया अकाल’ कहा जाता है।
🏛️