राज्य की प्रमुख हवेलियाँ एवं ऐतिहासिक इमारतें
प्रमुख हवेलियाँ
हवेलियों का शहर – फतेहाबाद है।
राज्य की सबसे पुरानी हवेली – फिरोजशाह तुगलक की हवेली (फतेहाबाद) है।
- बुढ़िया की हवेली – यमुनानगर।
- गुजरी महल – हिसार।
- लोढ़ी डायनेस्टी – सोहना (गुरुग्राम)।
- बलवान केदड़ी हवेली – होडल (पलवल)।
- गंगाराम की हवेली – अम्बाला।
- सिखों की हवेली – गुरुग्राम।
- हवेली ऑफ उदयवीर – गुरुग्राम।
- बाग वाली कोठी – झज्जर।
- चौधरी कांशीराम की हवेली – पलवल।
- हेमू की हवेली – रेवाड़ी।
- रानी की ड्योढ़ी – रेवाड़ी।
- काइट पैलेस – पटौदी।
- प्रेम निवास/नीली कोठी – रोहतक।
- काबुली बाग इमारत – पानीपत।
- खिज्र खां का मकबरा – सोनीपत।
- रानी का महल – बल्लभगढ़।
- जॉर्ज थॉमस की कोठी – हिसार।
- एडम्स व अक्टरलोनी हाउस – करनाल।
- बाबा हीरालाल की हवेली – रोहतक।
- सेठ नरसिंह की हवेली – रोहतक।
- द्वारका व जोगी सेठ की हवेली – डिग्रल (झज्जर)।
- सेठ जयराम दास की हवेली – भिवानी।
- सेठ छाजूराम की हवेली – अलखपुरा, भिवानी।
विशेष हवेलियाँ एवं इमारतें
प्रेम निवास/नीली कोठी – सर छोटूराम के आवास का नाम है।
सेठ जयराम दास की हवेली का निर्माण – 1853 में किया गया था।
सेठ जयराम दास की हवेली की विशेषता – इस हवेली में लाल किले के दरवाजे उतारकर लगाए गए थे, जिन्हें उस समय वायसराय लॉर्ड डलहौजी ने मित्रता के कारण सेठ को प्रदान किया था।
जॉर्ज थॉमस की कोठी – अब जहाजगढ़ संग्रहालय के नाम से प्रसिद्ध है।
बुढ़िया हवेली की नींव रखी थी – हुमायूँ ने।
एडम्स व अक्टरलोनी हाउस का निर्माण – करनाल में अंग्रेजों द्वारा करवाया गया था।
प्रसिद्ध इमारतों की समानता एवं विशेषताएँ
ताजमहल की हुबहू नकल – शेख चिल्ली का मकबरा, थानेसर है।
दिल्ली के लाल किले की हुबहू नकल से बनी इमारत – शीशमहल, फर्रुखनगर में स्थित है।
कुतुबमीनार, दिल्ली की हुबहू नकल से बनी मस्जिद – काजी की मस्जिद, रोहतक में स्थित है।
शेख चिल्ली के मकबरे को ताजमहल के बाद सबसे सुंदर इमारत बताया था – डेविड रॉस ने।
राजा नाहर सिंह की हवेली में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव – बल्लभगढ़ में कार्तिक सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया जाता है।
चनेटी का स्तूप – राज्य की सबसे प्राचीन इमारत बताया गया है। यह सुध (जगाधरी) में स्थित है तथा अकबरी स्टाइल के नाम से प्रसिद्ध है।
राज्य की सबसे प्राचीन मुगलकालीन इमारत – काबुली बाग मस्जिद (पानीपत) है, जिसका निर्माण बाबर ने करवाया था।
काबुली बाग मस्जिद को मुगल वास्तुकला की सर्वोत्तम सुंदर कलाकृति बताया था – डेविड रॉस ने।
हरियाणा का सबसे बड़ा मुगलकालीन स्मारक – रायमुकुन्द दास का छत्ता है, जो नारनौल में स्थित है।
हरियाणा के संरक्षित स्मारक एवं इमारतें
संरक्षण से संबंधित सामान्य तथ्य
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा की स्वतंत्र विभाग के रूप में स्थापना – 1972 में हुई।
नोट – पहले यह विभाग 1969 में शिक्षा विभाग के नियंत्रण में था।
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा द्वारा संरक्षित कुल इमारतें/स्मारक – 44 (39 इमारतें + 5 संग्रहालय) हैं।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा राज्य में संरक्षित इमारतें/स्मारक – कुल 23 हैं।
राज्य सरकार के पुरातात्विक विभाग द्वारा वर्ष 2020 में संरक्षित करने का फैसला की गई इमारतें/स्मारक – 9 हैं।
राज्य के किस शहर में संरक्षित इमारतों की संख्या सर्वाधिक है – नारनौल में।
राज्य के किस जिले में संरक्षित इमारतों की संख्या सर्वाधिक है – महेन्द्रगढ़ में।
राज्य सरकार द्वारा संरक्षित 44 इमारतें/स्मारक
1. यूरोपियन/अंग्रेजों द्वारा निर्मित कब्रिस्तान
स्थान – अम्बाला कैंट।
निर्माण काल – 1899–1902।
निर्माण सामग्री – ईंट।
2. बुद्धिस्ट स्तूप, चनेटी
स्थान – यमुनानगर।
निर्माण काल – तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व।
निर्माण सामग्री – ईंट।
3. प्राचीन स्थल सुध
स्थान – अमदलपुर एवं दयालगढ़ गाँव, यमुनानगर।
निर्माण काल – 5वीं–12वीं शताब्दी ईसा पूर्व।
निर्माण सामग्री – ईंट।
4. भीमा देवी मंदिर एवं ताकिया बाबा फकीर
स्थान – पंचकूला।
निर्माण काल – 8वीं–11वीं शताब्दी।
निर्माण सामग्री – ईंट।
5. नाहन कोठी
स्थान – पंचकूला।
निर्माण काल – 19वीं शताब्दी।
निर्माण सामग्री – ईंट।
6. प्राचीन शिव मंदिर
स्थान – पिहोवा, कुरुक्षेत्र।
निर्माण काल – 8वीं–9वीं शताब्दी।
निर्माण सामग्री – पत्थर/पतरी।
7. विश्वामित्र का टीला
स्थान – पिहोवा, कुरुक्षेत्र।
निर्माण काल – 8वीं–9वीं शताब्दी।
निर्माण सामग्री – ईंट।
8. बौद्ध स्तूप
स्थान – कुरुक्षेत्र।
निर्माण काल – 1वीं–8वीं शताब्दी ईसा पूर्व।
निर्माण सामग्री – ईंट।
9. पुराना बादशाही पुल
स्थान – उचावांस गाँव, करनाल।
निर्माण काल – 1540–1544 ईस्वी।
निर्माण सामग्री – ईंट।
10. प्राचीन शिव मंदिर
स्थान – सालवान गाँव, करनाल।
निर्माण काल – 18वीं–19वीं शताब्दी।
निर्माण सामग्री – ईंट।
11. विक्टोरिया मेमोरियल हॉल
स्थान – करनाल।
निर्माण काल – 19वीं शताब्दी।
निर्माण सामग्री – ईंट।
12. शेख तैयब का मकबरा
स्थान – कैथल।
निर्माण काल – 16वीं शताब्दी।
निर्माण सामग्री – ईंट।
13. ईंट बावली
स्थान – कैथल।
निर्माण काल – 1767–1843 (भाई शासकों द्वारा)।
निर्माण सामग्री – ईंट।
14. देहरा मंदिर
स्थान – भोंड गाँव, फिरोजपुर झिरका, नूंह।
निर्माण काल – 1451 ईस्वी।
निर्माण सामग्री – पत्थर/पतरी।
15. प्राचीन बालू टीला
स्थान – कैथल।
निर्माण/काल निर्धारण – 3500–2000 ईसा पूर्व।
हरियाणा के संरक्षित स्मारक – सूची
संरक्षित इमारतें एवं पुरातात्विक स्थल
16. प्राचीन गुंबद
स्थान – पलवल।
निर्माण काल – 17वीं शताब्दी।
निर्माण सामग्री – पत्थर।
17. प्राचीन किला सफीदों
स्थान – सफीदों, जींद।
निर्माण काल – 18वीं शताब्दी।
निर्माण सामग्री – ईंट।
18. प्राचीन टीला किरसोला
स्थान – जींद।
निर्माण/संबंधित सभ्यता – हड़प्पा सभ्यता।
19. भिरडाना की पुरानी साइट
स्थान – फतेहाबाद।
निर्माण/काल निर्धारण – 3500–2000 ईसा पूर्व।
निर्माण इकाई एवं विशेषताएँ –
- आवास गड्ढे एवं फर्श सरस्वती घाटी के पीले जलोढ़, Pd1B के साथ समतल किए गए थे।
- घरों में मिट्टी के रंग की ईंटों Pd 11A का प्रयोग किया गया था।
- मिट्टी के ढाँचे, Pb 11 तथा विशाल किलेबंदी की दीवार बनाई गई थी।
- शहर मिट्टी की ईंटों (धूप सेंकने वाली ईंटों) से बने होते थे।
20. कुणाल की पुरानी साइट
स्थान – फतेहाबाद।
निर्माण/काल निर्धारण – 3500–2000 ईसा पूर्व (प्रारम्भिक हड़प्पा सभ्यता)।
निर्माण सामग्री – ईंट।
नोट – कुणाल हरियाणा का सबसे प्राचीन गाँव है।
21. चार कुतुब दरगाह/मकबरा
स्थान – हांसी, हिसार।
निर्माण काल – 12वीं–14वीं शताब्दी।
निर्माण सामग्री – प्लास्टर के साथ ईंटों का उपयोग।
22. जहाज कोठी
स्थान – हिसार।
निर्माण काल – 18वीं शताब्दी।
निर्माण सामग्री – ईंट।
नोट – जहाज कोठी के स्थान पर प्राचीन जैन मंदिर था।
23. शीश महल
स्थान – फर्रुखनगर, गुरुग्राम।
निर्माण वर्ष – 1733 ईस्वी।
निर्माण सामग्री – ईंट, चूना, सुरखी, रेत एवं मिट्टी।
24. मकबरा और पीर तुर्कमान की मस्जिद
स्थान – नारनौल, महेन्द्रगढ़।
निर्माण काल – 17वीं शताब्दी।
निर्माण सामग्री – पत्थर एवं ईंट।
25. त्रिपोलिया गेट
स्थान – नारनौल, महेन्द्रगढ़।
निर्माण वर्ष – 1589 ईस्वी।
निर्माण सामग्री – पत्थर।
26. शाह निजाम का मकबरा
स्थान – नारनौल, महेन्द्रगढ़।
निर्माण काल – 16वीं शताब्दी।
निर्माण सामग्री – पत्थर।
27. चोर गुम्बद
स्थान – नारनौल, महेन्द्रगढ़।
निर्माण काल – 1351–1388 ईस्वी।
निर्माण सामग्री – पत्थर।
28. शोभा सरोवर
स्थान – नारनौल, महेन्द्रगढ़।
निर्माण काल – 18वीं शताब्दी।
निर्माण सामग्री – पत्थर।
29. चतरा राय बालमुकुंद दास की छतरी
स्थान – नारनौल, महेन्द्रगढ़।
निर्माण काल – 17वीं शताब्दी।
निर्माण सामग्री – पत्थर/पतरी।
30. मिर्जा अलीजान की तख्त व बावड़ी
स्थान – नारनौल, महेन्द्रगढ़।
निर्माण काल – 1560–1605।
निर्माण सामग्री – पत्थर।
हरियाणा के संरक्षित संग्रहालय एवं स्मारक
संरक्षित संग्रहालय
31. जयंती पुरातत्व संग्रहालय
स्थान – जींद।
स्थापना – 28 जुलाई, 2007।
उद्घाटन – पूर्व राज्यपाल डॉ. ए. आर. किदवई द्वारा।
32. गुरु तेग बहादुर स्मारक संग्रहालय
स्थान – बारह खालसा राय, सोनीपत।
स्थापना – 22 दिसम्बर, 2001।
उद्घाटन – चौधरी ओम प्रकाश चौटाला द्वारा।
33. गुरु गोविन्द सिंह मार्शल आर्ट संग्रहालय
स्थान – कपालमोचन, यमुनानगर।
स्थापना – 15 अगस्त, 2000।
उद्घाटन – तत्कालीन राज्य कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू द्वारा।
34. दीनबंधु सर छोटूराम स्मारक संग्रहालय
स्थान – रोहतक।
स्थापना/निर्माण तिथि – 8 फरवरी, 2011।
उद्घाटन – तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा।
35. पानीपत संग्रहालय
स्थान – बिझौल, पानीपत।
स्थापना – सन 2000 में।
वर्ष 2020 में राज्य स्मारक का दर्जा प्राप्त करने वाले स्थल
36. कर्ण कोट
स्थान – भट्टू गाँव, फतेहाबाद।
निर्माण/संबंधित काल – हड़प्पा कालीन।
राज्य स्मारक का दर्जा – 2020 में।
अधिसूचना – जून, 2018।
37. टॉम्ब कॉम्प्लेक्स
स्थान – नूंह।
निर्माण काल – अंग्रेजों के शासनकाल (1861–1873)।
राज्य स्मारक का दर्जा – 2020 में।
अधिसूचना – जून, 2018।
38. धरांद खेड़ा
स्थान – धरौंद खेड़ा गाँव, जींद।
निर्माण/संबंधित काल – हड़प्पा कालीन।
राज्य सरकार द्वारा स्मारक का दर्जा – 2020 में।
अधिसूचना – जून, 2018।
39. लोहारू का किला
स्थान – लोहारू, भिवानी।
निर्माण वर्ष – 1570 ईस्वी।
निर्माणकर्ता – जयपुर राजा के सामंत अर्जुन देव।
राज्य सरकार द्वारा स्मारक का दर्जा – 2020 में।
40. पुरानी तहसील
स्थान – नूंह/मेवात।
निर्माण काल – 1861–1873।
राज्य सरकार द्वारा स्मारक का दर्जा – 2020 में।
अधिसूचना – जून, 2018।
41. चूहीमल की छतरी
स्थान – नूंह।
निर्माण काल – 18वीं–19वीं शताब्दी।
राज्य सरकार द्वारा स्मारक का दर्जा – 2020 में।
अधिसूचना – जून, 2018।
42. सती का तालाब
स्थान – पलवल।
निर्माण काल – 1754–1764।
राज्य सरकार द्वारा स्मारक का दर्जा – 2020 में।
अधिसूचना – जून, 2018।
43. काशीराम सेठ की हवेली
स्थान – होडल, पलवल।
निर्माण काल – 1754–1764।
राज्य सरकार द्वारा स्मारक का दर्जा – 2020 में।
अधिसूचना – जून, 2018।
44. पुरानी कचहरी
स्थान – पलवल।
निर्माण काल – अंग्रेजों के शासनकाल में (1861–1873)।
राज्य सरकार द्वारा स्मारक का दर्जा – 2020 में।
अधिसूचना – जून, 2018।
बजट 2021–2022 में संरक्षित की जाने वाली ऐतिहासिक धरोहरें
राज्य सरकार का संरक्षण निर्णय
राज्य सरकार द्वारा बजट 2021–2022 में संरक्षित करने का फैसला लिया गया – राज्य की कुल 11 ऐतिहासिक धरोहरों को।
इन ऐतिहासिक धरोहरों को किस अधिनियम के अंतर्गत संरक्षित किया जाएगा – पंजाब पुरातन ऐतिहासिक स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल तथा अवशेष अधिनियम, 1964 के अंतर्गत।
11 ऐतिहासिक धरोहरों की सूची
- लोहारू का किला – भिवानी।
- तिगड़ाना (हड़प्पा स्थल) – भिवानी।
- कर्णकोट, भट्टू कला – फतेहाबाद।
- रानी की छतरी – बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)।
- पुराना तहसील भवन – नूंह।
- मकबरा परिसर – तावडू (नूंह)।
- चूहीमल की छतरी – नूंह।
- किला जफरगढ़ – जींद।
- लाल मस्जिद (दुजाना) – झज्जर।
- बाग वाली कोठी – झज्जर।
- कैथल का किला – कैथल।