पलवल – हरियाणा जिला सामान्य ज्ञान
- गठन – 15 अगस्त 2008 (21वें जिले के रूप में)
- मण्डल – फरीदाबाद
- स्थिति – दिल्ली से मथुरा मार्ग पर स्थित है। दिल्ली से 60 कि.मी. दूर स्थित है।
- तहसील – हथीन, होडल, पलवल
- उपतहसील – हसनपुर, बहिन
- खण्ड – पलवल, होडल, हसनपुर, हथीन, पृथला
- विधानसभा क्षेत्र – 4, पलवल, हथीन, पृथला, होडल (आरक्षित)
- जनसंख्या – 1042708
- जनसंख्या घनत्व – 767 व्यक्ति वर्ग कि.मी.
- लिंगानुपात – 880
- साक्षरता दर – 69.32%
- उपनाम – कॉटन सिटी
- फरीदाबाद से निकालकर किस जिले का गठन किया गया है – पलवल
- प्राचीन पलम्बासुर राक्षस की राजधानी थी – पलवल
- द्रोपदी घाट स्थित है – पलवल
- महात्मा गांधी को अंग्रेजी सरकार द्वारा सर्वप्रथम 10 अप्रैल 1919 को गिरफ्तार किया गया था – पलवल रेलवे स्टेशन
- नेताजी सुभाषचन्द्र बोस द्वारा सन 1938 में महात्मा गांधी आश्रम की स्थापना की गई थी – पलवल
- आईने अकबरी ग्रंथ में पलवल का प्राचीन नाम – अपलव
- श्री भगवद्गीता की कथाओं में वर्णित गांव आहारवन का सम्बन्ध किस जिले से है – पलवल
- स्कूलों व अस्पतालों के शहर के नाम से प्रसिद्ध है – पलवल
- औंड जाति राज्य में सर्वाधिक पाई जाती है – होडल (पलवल)
- महाभारत काल में हिन्दू पण्डित पलवल द्वारा किस क्षेत्र की स्थापना की गई है – पलवल
- प्रसिद्ध बाराखम्भा छतरी स्थित है – होडल (पलवल)
- नोट: इस छतरी का निर्माण राजा सूरजमल के ससुर कांशी राम सोरोत ने अपनी पुत्री किशोरी की याद में करवाया था जो राजा सूरजमल की धर्मपत्नी थी।
- प्रसिद्ध पंचवटी मंदिर स्थित है – पलवल
- राजा सूरजमल की धर्मपत्नी किशोरी कहाँ की थी – होडल (पलवल)
- किशोरी महल स्थित है – होडल (पलवल); निर्माण 1754–1764 राजा सूरजमल ने
- किशोरी बाई तालाब – होडल (पलवल); दूसरा नाम इसका – सती का तालाब
- सती का स्थान – होडल (पलवल)
- होडल की सराय – पलवल (निर्माता जाट राजा सूरजमल)
- मटिया का महल – पलवल (निर्माण मुगलों द्वारा)
- मटिया का किला – पलवल (निर्माता शेरशाह सूरी)
- ग्रेट ओल्ड मैन ऑफ पंजाब रायबहादुर लाला मुरलीधर का जन्म हुआ था – 30 मई 1848 पलवल
- नोट: अंग्रेजों द्वारा इन्हें रायबहादुर की उपाधि दी गई – 1898; केसर-ए-हिन्द की उपाधि – 1904
- असहयोग आन्दोलन के दौरान रायबहादुर का पद लौटा दिया – लाला मुरलीधर
- 1921 में रोलेट एक्ट के विरोध में केसर-ए-हिन्द की उपाधि लौटा दी – लाला मुरलीधर
- खैर संदेश उर्दू साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन 1889 में किया – लाला मुरलीधर
- हरियाणा का प्रथम पुरुष जेल सत्याग्रही – लाला मुरलीधर; प्रथम महिला जेल सत्याग्रही – चाँदबाई (सिरसा)
- नेता जी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम – पलवल
- हरियाणा का प्रथम स्किल विद्यालय खोला गया है – पलवल
- देश का प्रथम कौशल विकास विश्वविद्यालय खोला गया है – पलवल दुधौला गांव (50 कोर्सों का संचालन)
- प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – डबचिक (होडल) दिल्ली, आगरा मार्ग पर, पलवल
- शहीद मीनार ख्यापड़ा स्थित है – हथीन (पलवल)
- सल्तनत काल में हरियाणा का सबसे छोटा इक्ता था – पलवल (30–40 गांव थे)
- नोट: सबसे बड़ा इक्ता – दिल्ली
- पूर्व नौसेना अध्यक्ष सुनील लांबा का जन्म – अमरपुर गांव (पलवल)
- पलवल किस पुलिस रेंज के अन्तर्गत आता है – साइबर रेंज
- K.M.P. एक्सप्रेस वे की सर्वाधिक लम्बाई वाला जिला है – पलवल
- प्रथम बाल-मित्र पुलिस थाना खोला गया – पलवल
- चौधरी कांशी राम की हवेली स्थित है – पलवल
- पाण्डवों की पंचवटी स्थित है – पलवल
- हरियाणा में किस स्थान पर खुदाई में हाथी के अस्थि पिंजर व कलात्मक वस्तुएं प्राप्त हुई हैं – औंधा (हथीन) पलवल से
- यज्ञ की मूर्तियां मिली हैं – पलवल
- एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लि उद्योग स्थित है – पलवल
- रक्षाबंधन मेला भरता है – पलवल
- नोट: 1) रक्षाबंधन पर मेला चरखी दादरी जिले में भी भरता है। 2) रक्षाबंधन पर बाबा खेड़ेवाले का मेला भिवानी जिले में भी भरता है। 3) रक्षाबंधन का त्यौहार सलोणी महोत्सव का आयोजन झज्जर जिले में किया जाता है।
- राज्य में नया बागवानी उत्कृष्टता केन्द्र खोला गया है – होडल (पलवल)
- प्रसिद्ध पर्यटक स्थल डबचिक स्थित है – होडल, पलवल
- भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित ‘रास’ (रसिया) नृत्य बेहद प्रचलित है – होडल व पलवल
- गधे की जनसंख्या सर्वाधिक पाई जाती है – पलवल (89 गधे)
- वर्तमान में यमुना नदी के अंतिम प्रवाह वाला जिला है – पलवल (स्थान हसनपुर)
- दाऊ जी का मंदिर स्थित है – बनवारी गांव, होडल, पलवल (भगवान बलराम से संबंधित)
- नोट: भगवान बलराम का जन्म हुआ है – बल्लभगढ़, फरीदाबाद
- हरियाणा में एकमात्र बलराम जी का मंदिर किस गांव में है – बनवारी, होडल, पलवल
- राज्य में किस देवता को किसानों का देवता कहा जाता है – भगवान बलराम
- होली का मेला (24 गांवों से) संबंधित भरता है – बनवारी गांव, होडल, पलवल
- पाण्डु पुत्र भीम और कौरव दुर्योधन को गदा युद्ध की कला में निपुण किसने किया था – भगवान बलराम
- राज्य के किस गांव को कवियों का गांव कहा जाता है – बनवारी गांव, होडल, पलवल
- राज्य के किस गांव की फूलडोल व ब्रज की होली प्रसिद्ध है – बनवारी गांव, होडल, पलवल
- राज्य का कौन सा गांव द्वापर युग में शूरवीरों की भूमि रहा है – बनवारी गांव, होडल, पलवल
- नागालैंड के राज्यपाल रहे श्री ओमप्रकाश का जन्म राज्य के किस गांव में हुआ है – बनचारी गांव, होडल, पलवल
- होली के त्यौहार पर 3 दिन तक ‘हुरंगा पर्व’ का आयोजन किया जाता है – बनचारी गांव, पलवल
- राज्य का सबसे कम वन क्षेत्रफल वाला जिला है – पलवल (मात्र 13.56 वर्ग कि.मी.)
- पलवल जिले के किस गांव में भगवान लक्ष्मीनारायण की लेटी हुई प्रतिमा है जो लगभग 1000 साल पुरानी है – गांव शेषसाई
- जापान की कंपनी द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है – गांव देवली, पलवल
- आधुनिक कृषि रसायन धानुका एग्रीटेक केन्द्र की स्थापना कहाँ की गई है – पलवल
- पलवल जिले में मिली यक्ष की मूर्ति को किस संग्रहालय में रखा गया है – लखनऊ के राज्य संग्रहालय
- राज्य के किस पुरातात्विक स्थल से चित्रित मृद्भाण्ड, मिट्टी के बर्तन और मध्यकालीन अवशेष मिले हैं? – कैसुरिया खेड़ा, गांव मानपुर, पलवल
- आसपास की जमीन से लगभग आठ मीटर ऊंचाई पर स्थित राज्य का कौन-सा पुरातात्विक स्थल 450 वर्ग मीटर में फैला हुआ है? – कैसुरिया खेड़ा, गांव मानपुर, पलवल
- राज्य का कौन-सा पुरातात्विक स्थल धूसर मृद्भाण्ड संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है जो उत्तरवर्ती कुषाण, गुप्त मध्यकाल से लेकर आधुनिककाल तक जारी रही है? – कैसुरिया खेड़ा, गांव मानपुर, पलवल
- पुरातात्विक स्थल, प्राचीन टीला, कांची खेड़ा स्थित है – होडल, पलवल
- मध्ययुगीन मकबरा स्थित है – पलवल
🏛️