राष्ट्रीय उद्यान व अभयारण्य
हरियाणा में राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य
- राज्य में कुल राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या – 2
- राज्य में कुल अभयारण्यों की संख्या – 8
- राज्य में कुल कंजर्वेशन रिजर्व की संख्या – 2
1. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान
- राज्य का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान – सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य, फर्रुखनगर (गुरुग्राम)।
- स्थापित – 1971
- स्थापना – डॉ. सलीम अली
- खोजकर्ता – पीटर जैक्सन
- 1972 में – जलीय जीवों के लिए आरक्षित किया गया।
- राष्ट्रीय पार्क का दर्जा दिया गया – 1989
- राष्ट्रीय पार्क के रूप में नवीनीकृत किया गया – जुलाई 1991
विशेषताएँ
- यहाँ पर राज्य का एकमात्र वाच टावर है।
- इसे विश्व आर्द्र भूमि स्थल की रामसर साइट में सम्मिलित किया गया है।
- यहाँ पर सर्वाधिक विदेशी पक्षी साइबेरियन सारस आते हैं।
2. कालेसर राष्ट्रीय उद्यान
- राज्य का दूसरा राष्ट्रीय उद्यान – कालेसर राष्ट्रीय उद्यान, यमुनानगर।
- स्थापना – 2003
विशेषताएँ
- इस अभयारण्य में साल व खैर के वृक्ष पाए जाते हैं।
- इस अभयारण्य में पाए जाने वाले खैर के वृक्ष से कत्था बनाया जाता है।
- वन अनुसंधान देहरादून के वैज्ञानिकों की टीम द्वारा यहाँ पर 30 सितम्बर 2021 को पहला मशरूम सर्वेक्षण किया गया है।
- यहाँ पर मशरूम की 67 प्रजातियों का पता चला है।
- यमुना नदी इस अभयारण्य के ठीक बीच से होकर गुजरती है।
- इस अभयारण्य में जंगल मचान बना हुआ है।
- इस अभयारण्य में जंगली मुर्गे पाए जाते हैं।
- यह राज्य का सर्वाधिक संवेदनशील अभयारण्य है।
- इस अभयारण्य में भौंकने वाले हिरण पाए जाते हैं।
अभयारण्य संबंधी अतिरिक्त वन्यजीव
- इस अभयारण्य में जंगली धनेदार बिल्लियाँ पाई जाती हैं।
- तेंदुआ, भालू, कक्कड़, सांभर, गोरल तथा जंगली सुअर इस अभयारण्य में पाए जाने वाले प्रमुख जीव हैं।
हरियाणा के प्रमुख अभयारण्यों से संबंधित तथ्य
- हरियाणा का प्रथम वन्य जीव अभयारण्य – भिण्डावास, झज्जर।
- राज्य का सबसे छोटा अभयारण्य – छिलछिला वन्य जीव अभयारण्य (कुरुक्षेत्र)।
- राज्य का क्षेत्रफल में सबसे बड़ा अभयारण्य – अबूबशहर वन्य जीव अभयारण्य (सिरसा)।
- नोट – क्षेत्रफल में सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान वाला अभयारण्य कालेसर है।
हरियाणा के वन्य जीव अभयारण्य
1. भिण्डावास वन्य जीव अभयारण्य
- स्थान – पहल गाँव (झज्जर)।
- राज्य सरकार द्वारा स्थापित – 1986
- केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत – 3 जून, 2009
- क्षेत्रफल – 411.55 हेक्टेयर यानी 1074 एकड़।
- यहाँ पक्षियों की लगभग 250 प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
- इसे विश्व आर्द्र भूमि स्थल रामसर साइट में सम्मिलित किया गया है।
- यह अभयारण्य भूरे हंस, बतख, लाल बुलबुल तथा किंगफिशर आदि के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
- भिण्डावास झील – राज्य की सबसे बड़ी आर्द्रभूमि (Wetland) है।
2. खापड़वास वन्य जीव अभयारण्य
- स्थान – झज्जर।
- स्थापित – 30 जनवरी 1987
- क्षेत्रफल – 82.70 हेक्टेयर।
- पर्यावरण व प्रदूषण की दृष्टि से संवेदनशील अभयारण्य है।
3. छिलछिला वन्य जीव अभयारण्य
- स्थान – कुरुक्षेत्र।
- स्थापित – नवम्बर 1986
- क्षेत्रफल – 28.92 हेक्टेयर।
- यह राज्य का सबसे छोटा अभयारण्य है।
4. नाहर वन्य जीव अभयारण्य
- स्थान – रेवाड़ी।
- स्थापित – 1987
- क्षेत्रफल – 211.35 हेक्टेयर।
- नोट – यह अभयारण्य जुन्नाना के नवाब मोहम्मद इफ्तदार अली खां का चरागाह था।
- इस अभयारण्य में सियार, काले व भूरे रंग के तीतर, नीलगाय, लोमड़ी व काला हिरण पाए जाते हैं।
5. अबूबशहर वन्य जीव अभयारण्य
- स्थान – सिरसा।
- स्थापित – 30 जनवरी, 1987
- क्षेत्रफल – 11520.56 हेक्टेयर।
- नोट – क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का यह सबसे बड़ा अभयारण्य है।
- इस अभयारण्य में काले तीतर सर्वाधिक पाए जाते हैं।
6. खोल हैतान वन्य जीव अभयारण्य
- स्थान – पंचकुला।
- स्थापित – 13 दिसम्बर, 1996
- क्षेत्रफल – 4882.96 हेक्टेयर।
- इस अभयारण्य में चीतल, धब्बेदार हिरण, जंगली बिल्ली, भारतीय लोमड़ी, भूरा तीतर, भालू, सियार और जंगली बंदर पाए जाते हैं।
7. बीड़ शिकागढ़ वन्य जीव अभयारण्य
- स्थान – पिंजौर–कालका (पंचकुला)।
- स्थापित – 19 मई 1987
- क्षेत्रफल – 767.30 हेक्टेयर।
- नवीनीकृत किया गया – 2001 में।
- नोट – यहाँ पर गिद्ध संरक्षण व प्रजनन केन्द्र स्थापित किया गया है।
- इस अभयारण्य की स्थापना बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी, जूलोजिकल सोसायटी ऑफ लंदन, रॉयल सोसायटी ऑफ प्रोटेक्शन वर्ल्ड (UK) के सहयोग से की गई है।
- इस अभयारण्य में गिप्स प्रजाति के सर्वाधिक गिद्ध पाए जाते हैं।
- सफेद पीठ वाले व लम्बी चोंच वाले गिप्स प्रजाति के हिमालय गिद्ध इस अभयारण्य की प्रमुख विशेषता हैं।
- वर्तमान में गिद्धों की कुल संख्या – 370
- इस अभयारण्य में सर्वाधिक गिद्ध पाए जाते हैं, जो एशिया में सर्वाधिक है।
- राज्य का यह अभयारण्य वनस्पतियों और जन्तुओं की विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
8. असोला भाटी वन्य जीव अभयारण्य
- स्थान – मेवात, गुरुग्राम व फरीदाबाद जिलों में स्थित है।
- क्षेत्रफल – 2782 हेक्टेयर।
- नोट – बड़खल झील इस अभयारण्य के निकट स्थित है।
- यह अभयारण्य राजस्थान के अलवर में सरिस्का अभयारण्य से शुरू होता है।
संरक्षण रिजर्व एवं वन्य जीव प्रजनन केन्द्र
हरियाणा के संरक्षण रिजर्व
हरियाणा में कुल 2 संरक्षण रिजर्व उपस्थित हैं।
1. सरस्वती वन्य जीव अभयारण्य
- स्थान – कैथल व कुरुक्षेत्र।
- स्थापित – 2007
- उपनाम – सोनार जंगल।
- क्षेत्रफल – 4452.85 हेक्टेयर।
2. बीड़बड़ा वन्य जीव अभयारण्य
- स्थान – जींद।
- स्थापित – 11 अक्टूबर, 2007
- क्षेत्रफल – 419.26 हेक्टेयर।
- नोट – यह अभयारण्य बंदरों के लिए प्रसिद्ध है।
राज्य के वन्य जीव प्रजनन केन्द्र
- मोर व चिंकारा प्रजनन केन्द्र – झाबुआ (रेवाड़ी)।
- रेड जंगल फाउल प्रजनन केन्द्र – पिंजौर।
- गिद्ध संरक्षण व प्रजनन केन्द्र – पिंजौर।
- फीजेंट प्रजनन केन्द्र – मोरनी (पंचकुला)।
- चिड़िया प्रजनन केन्द्र – मोरनी (पंचकुला)।
- चिंकारा प्रजनन केन्द्र – कैथ (भिवानी)।
- मगरमच्छ प्रजनन केन्द्र – भौर सैदान (कुरुक्षेत्र)।
- हाथी पुनर्वास व प्रजनन केन्द्र – बंसतौर (यमुनानगर)।
- राज्य का एकमात्र ऊंट प्रजनन केन्द्र – सिरसा।
- सारस प्रजनन व संरक्षण केन्द्र – कुरुक्षेत्र।
- गौरैया प्रजनन व संरक्षण केन्द्र – पिंजौर।
- काला तीतर प्रजनन व संरक्षण केन्द्र – पीपली, कुरुक्षेत्र।
- हाग डियर प्रजनन व संरक्षण केन्द्र – पलवल।
हरियाणा के चिड़ियाघर एवं सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र
हरियाणा में कुल चिड़ियाघरों की संख्या – 3
1. पीपली चिड़ियाघर
- स्थान – कुरुक्षेत्र।
- स्थापित – 1982
- क्षेत्रफल – 27 एकड़।
- हाल ही में इस चिड़ियाघर में शेरनी ने तीन बच्चों, गीता, सुधा व अर्जुन को जन्म दिया है।
2. भिवानी चिड़ियाघर
- स्थापित – 1982
- क्षेत्रफल – 7 एकड़।
- भालू पार्क की स्थापना – 1983 में।
- नोट – यह ई-टिकट व्यवस्था लागू करने वाला प्रथम चिड़ियाघर है।
3. रोहतक चिड़ियाघर (तिलियार लेक)
- स्थापित – 1986
- क्षेत्रफल – 44 एकड़।
- यह राज्य का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला चिड़ियाघर है।
- इस चिड़ियाघर में शुतुरमुर्ग लाए गए हैं।
- इस चिड़ियाघर में पालमपुर, हिमाचल प्रदेश से बब्बर शेर ‘धीरा’ को लाकर रखा गया है।
पशु व पक्षी गोद लेने की योजना
- राज्य में पशु व पक्षी गोद लेने की योजना प्रारम्भ की गई – 7.1.2011
- पशु व पक्षी को गोद लेने वाला राज्य का प्रथम कैबिनेट मंत्री – कैप्टन अजय यादव।
- कैप्टन अजय यादव ने 22,500 रुपयों में पीपली चिड़ियाघर में ब्लैक बक को गोद लिया था।
फतेहाबाद के सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र
- फतेहाबाद जिले के तीन गाँवों धांगड़, ढाणी माजरा, काजल हेड़ी को वर्ष 2019 में सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है।
1. गोरखनाथ सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र
- स्थान – काजल हेड़ी, फतेहाबाद।
- दुर्लभ प्रजाति के कछुओं ‘इंडियन सॉफ्टशेल टर्टल्स’ का संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है।
2. शहीद अमृता देवी स्मृति सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र
- स्थान – धांगड़ गाँव, फतेहाबाद।
- यह काले हिरणों के लिए संरक्षित क्षेत्र है।
3. ढाणी माजरा सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र
- स्थान – ढाणी माजरा गाँव, फतेहाबाद।
- राष्ट्रीय पक्षी मोर व काला तीतर संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है।
अन्य वन्य जीव प्रजनन एवं संरक्षण केन्द्र
- काला तीतर प्रजनन व संरक्षण केन्द्र – पीपली, कुरुक्षेत्र।
- हाग डियर प्रजनन व संरक्षण केन्द्र – पलवल।
🏛️