नूंह/मेवात – हरियाणा जिला सामान्य ज्ञान
- राज्य का सबसे दक्षिणतम जिला – नूंह/मेवात
- गठन – 4 अप्रैल 2005 (20वें जिले के रूप में)
- मण्डल – फरीदाबाद
- क्षेत्रफल – 1507 वर्ग कि.मी.
- उपमण्डल – फिरोजपुर-झिरका, नूंह
- तहसील – फिरोजपुर-झिरका, पुन्हाना, नूंह, तावडू
- उपतहसील – नगीना
- विधानसभा क्षेत्र – 3, नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर-झिरका
- जनसंख्या – 1089263
- जनसंख्या घनत्व – 723 व्यक्ति वर्ग कि.मी.
- लिंगानुपात – 907
- साक्षरता दर – 54.08%
- उपनाम – मेवात, सत्यमेवपुरम्
- राज्य का एकमात्र ऐसा जिला है जिसका सर्वाधिक तीन बार नाम बदला गया है –
- चौटाला सरकार में इसका नाम गांधी जी के प्रिय नारे सत्यमेव जयते पर सत्यमेवपुरम् रखा गया था 4 अप्रैल 2005
- हुड्डा सरकार में – मेवात रखा गया (2 अक्टूबर 2005)
- खट्टर सरकार में 12 अप्रैल, 2016 को – नूंह रखा गया है। (केन्द्र सरकार द्वारा 27 सितम्बर, 2016)
- फरीदाबाद व गुरुग्राम से निकालकर किस जिले का गठन किया गया है – नूंह
- सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला है – नूंह 907/1000
- मेवात विकास बोर्ड का गठन किया गया – 1980
- राज्य में सर्वाधिक नमक उत्पादन वाला जिला है – नूंह
- भारत के प्रथम चल न्यायालय की स्थापना की गई है – नूंह
- स्थापना – 4 अगस्त 2007, पुन्हाना (नूंह) उस समय के मुख्य न्यायाधीश K.G. बाल कृष्णन द्वारा
- देश के प्रथम कट्री क्लब की स्थापना की गई है – नूंह
- नोट: यह 30 एकड़ में फैला है व दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित है।
- गांधी पार्क – नूंह
- 27 होल्स का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का क्लासिक गोल्फ रिसोर्ट स्थित है – नूंह
- नोट: यह 300 एकड़ में फैला है।
- राज्य का अलग से कैडर वाला जिला है – नूंह
- मेव/मेवात जनजाति सर्वाधिक किस जिले में पाई जाती है – नूंह
- मेवात के प्रथम ग्रेजुएट मोहम्मद यासीन खान मेवात के किस गांव के थे – रेहना गांव
- झुलती मीनार – मेवात
- हरियाणा में सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला – नूंह (54.08%)
- पुरुष साक्षरता : 69.04%; महिला साक्षरता : 36.60%
- हरियाणा का सर्वाधिक बीमारू जिला – नूंह
- हरियाणा के किस जिले में कोई रेल लाइन नहीं है – नूंह
- न्यूनतम SC/ST की जनसंख्या वाला जिला – नूंह (6.9%)
- प्रसिद्ध मेवात युद्ध हुआ था – 17 मार्च 1527
- हसन खां मेवाती V/S बाबर; विजेता – बाबर
- हरियाणा का प्रथम सूफी संत – शेख मोहम्मद तुर्क (नूंह)
- प्रमुख रचना – बारहमासा
- चूहा मल तालाब – नूंह
- छुई मूई तालाब – नूंह
- पीर-फकीरों की धरती किस जिले को कहा जाता है – नूंह
- बाबरनामा ग्रंथ में वर्णित प्रसिद्ध झील कोटला स्थित है – नूंह
- शेख मूसा की मजार स्थित है – पल्ला गांव, नूंह (राज्य की प्रमुख झुलती मीनार है)। यह मजार 2016 से भारतीय पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है।
- इसका निर्माण करवाया – अकबर; निवासी – ईरान
- शेख मूसा के शिष्य – हजरत निजामुद्दीन औलिया (दिल्ली)
- हरियाणा के किस जिले में सर्वाधिक मुसलमान रहते हैं – नूंह
- कोटला की पहाड़ी स्थित है – नूंह
- 1857 की क्रांति का नेतृत्व – सदरुद्दीन (किसान नेता) – नूंह
- इन्दौरी नदी का उद्भव स्थल – नूंह (कस्बे) के निकट मेवाती पहाड़ियाँ
- इन्दौरी का किला – नूंह
- हादीए हरियाणा के नाम से प्रसिद्ध – शाह मुहम्मद रमजान; प्रमुख रचना – अकायदे अजीम (हरियाणवी गद्य के प्रमुख रचनाकार हैं)
- उजीणा झील – नूंह
- चन्देली झील – नूंह
- मेवात के किस प्रशासक ने मोहम्मद गौरी की सेना को चुनौती दी थी – हेमराज
- डॉन बॉस्को प्रशिक्षण केन्द्र स्थित है – नूंह
- प्रदेश के आखिरी छोर पर बसा कस्बा है – नूंह
- 300 मेवाती शब्दों की रचना – ईश्वरी प्रसाद शर्मा
- जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत – 01 जून 2011 – मांडिखेड़ा (नूंह)
- पाण्डवकालीन प्रसिद्ध शिव मंदिर स्थित है – नूंह अरावली
- नूंह/मेवात के किस गांव में 20 दिसम्बर 1947 को महात्मा गांधी ने जनसभा को सम्बोधित किया था – घासेड़ा गांव
- तीन ओर से राजस्थान की सीमा से घिरा कस्बा है – फिरोजपुर झिरका (नूंह)
- अपरैल ट्रेनिंग बनाने का प्रशिक्षण केन्द्र स्थित है – नूंह
- नूंह के प्रमुख लोक नृत्य –
- रतवाई – वर्षा ऋतु के समय स्त्री व पुरुषों द्वारा किया जाता है। प्रमुख क्षेत्र – नूंह व फिरोजपुर झिरका
- मंज़ीरा नृत्य – बड़े-बड़े नक्कारों, डफ, ढोल व मंज़ीरे के साथ किया जाता है।
- धातु एवं धातु व्यापार कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का उपमुख्यालय स्थापित किया गया है – 1963 नूंह
- शहीद हसन खां मेवाती राजकीय कॉलेज – नल्हड़ (नूंह)
- प्रसिद्ध देहरा मंदिर – फिरोजपुर झिरका
- नीति आयोग द्वारा देश का सबसे पिछड़ा जिला घोषित किया गया है – नूंह
- तावडू का किला किस जिले में है – नूंह
- तावडू रियासत – राजा ताहड़ सिंह
- मेवाड़ के महाराणा संग्रामसिंह का अभिन्न मित्र जिसमें खानवा के युद्ध में बाबर के खिलाफ युद्ध लड़ा था और वीर गति प्राप्त हुआ था – हसन खां मेवाती
- हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज – नल्हड़ (नूंह)
- हरियाणा का सर्वाधिक प्रजनन-दर वाला जिला – नूंह
- मुस्लिम वर्ग में कौनसी जाति (अजलफ) वर्ग में शामिल नहीं है – विलोच
- मेवाती भाषा की दो उपबोलियां – कटोरी व राठी
- राज्य की सबसे पुरानी बावड़ी है – पिंगनवा (मेवात)
- बिन्देश्वर पाठक द्वारा
- रावण का मेला भरता है – नूंह
- राज्य में बाल विवाह में प्रथम जिला है – नूंह
- मेवात फीडर कैनाल का निर्माण कितनी राशि से किया जायेगा – 700 करोड़; जोड़ा जाएगा – आगरा कैनाल से
- अंग्रेजों का सर्वाधिक सहयोग करने वाली रियासत – तावडू
- इन्द्रधनुष प्रोग्राम की शुरुआत – नूंह 15 जुलाई 2018 से
- कुल गांवों की संख्या – 299
- सम्बन्धित – टीकाकरण से
- राज्य में सर्वाधिक मकबरे स्थित हैं – तावडू, नूंह
- राज्य की दक्षिणी सीमा पर स्थित अन्तिम गांव है – दोहा (नूंह)
- गांधी ग्राम कहलाता है – घासेड़ा, नूंह
- हरियाणा एकमात्र व्यक्ति जो तीन राज्यों में मंत्री रह चुका है – तैयब हुसैन, नूंह
- 20वीं पशु जनगणना 2019 के अनुसार सर्वाधिक खरगोश की जनसंख्या वाला जिला है – नूंह/मेवात
- 20वीं पशु जनगणना 2019 के अनुसार सूअर व कुत्तों की जनसंख्या सबसे कम पाई जाती है – नूंह/मेवात
- मेवाती घराने का संस्थापक – इघो नजीर खान/वाहिद खान, 19वीं शताब्दी
- नोट: इघो नजीर खां जोधपुर के शासक जसवंत सिंह के दरबार में था व उसका भाई उस्ताद वाहिद खान प्रसिद्ध वीणा वादक था।
- सिंखों की न्यूनतम जनसंख्या (0.05%) वाला जिला है – नूंह
- चरवाहासी पंथ राज्य में सर्वाधिक लोकप्रिय है – नूंह/मेवात
- चौधरी देवीलाल की राज्य में सबसे ऊँची प्रतिमा स्थापित की गई है – हिलालपुर गांव, नूंह – (ऊँचाई – 42 फुट)
- क्रिकेटर शाहबाज अहमद का सम्बन्ध है – नूंह
- राज्य का प्रथम व्हीकल 'स्कैनिंग फैसिलिटी सेंटर' कहाँ पर स्थापित किया जायेगा – फतेहपुर गांव, नूंह
- स्वच्छ भारत मिशन के तहत सर्वाधिक घरेलू शौचालय का निर्माण किया गया है – नूंह
- नूंह जिले का घासेड़ा गाँव (गांधी ग्राम) को मुगल सम्राट औरंगजेब ने किसे इनाम स्वरूप प्रदान किया था – हाफी सिंह बड़गुज्जर
- मुस्लिम परिवारों का पलायन रोकने (पाकिस्तान जाने) से रोकने के लिए महात्मा गांधी ने घासेड़ा ग्राम (नूंह) में जनसभा को कब सम्बोधित किया था – 19 दिसम्बर 1947
- शहीद हसन खां मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय स्थित है – नल्हड़, नूंह
- विरासत परिवहन संग्रहालय स्थित है – तावडू, नूंह (हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम)
- महाभारत के समय का प्रसिद्ध नल्हेश्वर मंदिर राज्य के किस जिले में स्थित है? – नूंह
- पुरातात्विक स्थल मैसरी टैंक राज्य में कहाँ स्थित है? – नूंह
🏛️