हरियाणा में बौद्ध एवं जैन धर्म

बौद्ध धर्म

सुध (यमुनानगर) – सुध नगर में ह्वेनसांग के कथानुसार पाँच बौद्ध विहारों में एक हजार भिक्षु निवास करते थे। इसके साथ यहाँ 100 ब्राह्मणों के विशालकाय मंदिर भी थे। जिनमें विद्वान ब्राह्मणों की संख्या लगभग 1000 थी। इस नगर के पूर्वी द्वार के बाहर यमुना नदी के समीप महाराजा अशोक ने एक भव्यतम स्तूप का निर्माण करवाया था। जहाँ एक समय भगवान बुद्ध ने स्वयं कुरु जनपद आकर यहाँ प्रथम बार उपदेश दिया था।

इसके अतिरिक्त एक और स्तूप था जो उच्च स्थान पर था। यहाँ भगवान बुद्ध के नाखून तथा बाल रखे थे। इस स्तूप के चारों ओर कुछ और भी छोटे-छोटे स्तूप निर्मित किये गए थे, उनकी संख्या 12 थी। शहर में पश्चिम द्वार के बाहर एक बौद्ध स्तूप में महामहा सारिपुत्र और आचार्य मौद्गल्यायन के नाखून और बाल रखे थे। सुध नगर संभार का हिस्सा भी रह चुका है।

टोपरा (यमुनानगर) – टोपरा वर्तमान में यमुनानगर जिले में स्थित है। यह स्थान जगाधरी नगर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग पाँच मील दूरी पर स्थित है। यहाँ महाराजा अशोक ने उपदेशात्मक प्रस्तर लाट की स्थापना की थी और एक बौद्ध विहार बनवाया। इस नगर के चारों ओर किलेबंदी के भी प्रमाण मिले हैं।

अग्रोहा (हिसार) – बौद्ध साहित्य के उल्लेख से पता चला है कि एक समय यहाँ बौद्ध धर्म का उच्चस्तरीय केंद्र था जिसकी पुष्टि हरियाणा पुरातत्व की ओर से हुए उत्खनन में की गयी है। उत्खनन में जहाँ एक बौद्ध स्तूप और बौद्ध विहार के सम्पूर्ण अवशेष मिले हैं वहीं अनेक दुर्लभ वस्तुएँ भी प्राप्त हुई हैं। इसी तरह महाराजा अशोक ने सरस्वती किनारे कुरुक्षेत्र, धारमल तथा शौर्यनिक (सिरसा) में बौद्ध विहारों का निर्माण करवाया। विशेष रूप से अपनी उपदेशात्मक प्रस्तर लाट कुणाल गाँव फतेहाबाद में स्थापित की।

थानेसर (कुरुक्षेत्र) – चीनी यात्री ह्वेनसांग के कथानुसार थानेसर नगर में तीन संघाराम थे जिनमें सात सौ से अधिक भिक्षुक रहते थे। इस नगर के उत्तर-पश्चिम में महाराजा अशोक द्वारा स्थापित एक स्तूप तीन सौ फुट ऊँचा था, जिसमें बुद्ध की धातु की प्रतिमा रखी गयी थी। यह बौद्ध स्तूप उस समय कुरु जनपद में सब बौद्ध स्तूपों में भव्यतम था। चीनी यात्री ने ब्राह्मण मंदिरों की संख्या एक सौ के करीब बताई है। उसके कथानुसार यहाँ बौद्ध धर्म का प्रचार अत्यधिक था। ब्राह्मणों का नया पारंपरिक धर्म अपने उच्चतर स्तर को छू रहा था।

हरियाणा के जैन धर्म के प्रमुख केंद्र

हांसी – यहाँ के किले का पुनर्निर्माण गुर्जर प्रतिहारों के सामन्त तोमर वंशीय राजपूतों ने किया था। इस किले की भीतरी प्राचीर बड़े साइज की ईंटों से बनी होती है। यह किला तोमरों से पूर्व विद्यमान था। तोमरों ने हांसी के किले में फेर-बदल किये थे। उस समय अभिजात वर्ग के लोग किले में भी निवास करते थे। इनमें कुछ जैन भक्त भी थे। उन लोगों द्वारा स्थापित कुछ धातु की मूर्तियाँ प्राप्त हुई हैं जिनमें जैन तीर्थंकर – आदिनाथ, मल्लिनाथ, पार्श्वनाथ, धरणेन्द्र, कुबेर तथा यक्षिणी आदि उल्लेखनीय हैं। इसी तरह जैन सरस्वती, श्रुतदेवी, पद्मावती तथा पक्षियों आदि की धातु प्रतिमाएँ मिली हैं। इसके अतिरिक्त भूमि स्पर्शी बौद्ध, बुद्ध-जैन स्तूप तथा ब्रह्मा आदि की प्रतिमाएँ भी प्राप्त हुई हैं।

पिंजौर (पंचकूला) – यह नगर एक समय जैन धर्म की गतिविधियों का बहुत बड़ा केंद्र रहा है और यहाँ से कुछ मूर्तियाँ प्राप्त हुई हैं जो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र और पुरातत्व विभाग हरियाणा चंडीगढ़ में सुरक्षित हैं।

अस्थल बोहर (रोहतक) – यहाँ जैन धर्म की कुछ मूर्तियाँ मिली हैं जिनमें पार्श्वनाथ, शांतिनाथ और चक्रेश्वरी प्रमुख हैं।

रोहतक – एक समय रोहतक भी जैन धर्म की गतिविधियों का बड़ा केंद्र रहा है। यहाँ के खोखराकोट से 7वीं सदी की, जैन धर्म की अनेक मूर्तियाँ मिली हैं जिनमें से कुछ कालीनाई के मंदिर में रखी हैं और कुछ पुरातत्व विभाग हरियाणा, चंडीगढ़ में हैं। जैन सरस्वती, गोद में बच्चा लिये जैन मातृक, पार्श्वनाथ तथा महावीर स्वामी की मूर्तियाँ मुख्य हैं।

जींद – 9वीं सदी की एक बहुत सुंदर जैन तीर्थंकर आदिनाथ की धातु की प्रतिमा यहाँ से प्राप्त हुई थी जो अब हरियाणा सरकार के चंडीगढ़ संग्रहालय में है। इस प्रतिमा पर नौवीं शताब्दी का एक लेख भी उत्कीर्ण है। इबादतगाह के रूप में परिवर्तित कर लिया गया था। आज भी हिसार में कुछ जैन घरों में प्राचीन मूर्तियाँ सुरक्षित हैं।

थानेसर (कुरुक्षेत्र) – यह जैन यात्रियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है। आयुर्वेद पर श्री सुंदर मुनि द्वारा लिखी पुस्तक अब बीकानेर के राजकीय पुस्तकालय में सुरक्षित है। इस पुस्तक पर सन 1645 अंकित है। यहाँ से एक जैन परिवार के पास कुछ धातु की जैन मूर्तियाँ देखने को मिली जिससे पता चलता है कि किसी समय यहाँ जैन धर्म का अच्छा प्रचार था। छठी सदी में अधिकतर बौद्ध मठ थानेसर में थे।

सिरसा – जैन धर्म की गतिविधियों का केंद्र सिरसा भी रहा है। 10वीं शताब्दी की कुछ जैन मूर्तियों के खंडित शिलाखण्ड यहाँ मिले हैं जिनमें से सिंहासन पर आरूढ़ खंडित मूर्ति मुख्य है, जिसमें सिंहासन के सामने वाले भाग पर चक्र और दोनों ओर सिंहों के अलंकरण उकेरे हैं।

महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य

  • जैन काव्यों में कई स्थानों पर रोहतक समृद्धि का उल्लेख किया गया है।
  • बौद्ध ग्रंथों में दिव्यावदान में 'रोहतक' एवं 'अग्रोहा' का उल्लेख मिलता है।
  • वामन पुराण में हरियाणा में प्रवाहित होने वाली नदियों व वन क्षेत्रों का वर्णन मिलता है।
  • टोपरा (यमुनानगर) से अशोक स्तम्भ प्राप्त हुआ जिस पर 7 अभिलेख अंकित हैं।
  • प्रमुख बौद्ध धर्म का केंद्र 'सुध' यमुनानगर जिले में है। यहाँ पाँच बौद्ध विहारों में एक हजार भिक्षु निवास करते थे।
  • टोपरा अंबाला में महाराज अशोक ने उपदेशात्मक प्रस्तर लाट की स्थापना की थी और एक बौद्ध विहार भी बनवाया था।
  • बौद्ध साहित्य के अनुसार अग्रोहा (हिसार) उच्च स्तरीय बौद्ध धर्म का केंद्र था।
  • हांसी जैन धर्म का केंद्र था, यहाँ से कुछ धातु की मूर्तियाँ प्राप्त हुई हैं। जिनमें जैन तीर्थंकर, आदिनाथ, पार्श्वनाथ, शांतिनाथ, चक्रेश्वरी तथा यक्षिणी आदि उल्लेखनीय हैं।
  • पिंजौर से कुछ मूर्तियाँ प्राप्त हुई हैं जिनमें चन्द्रप्रभा, पार्श्वनाथ तथा महावीर स्वामी की मूर्तियाँ उल्लेखनीय हैं।
  • रोहतक के खोखराकोट से जैन धर्म की अनेक मूर्तियाँ मिली हैं। इन मूर्तियों में जैन सरस्वती, गोद में बच्चा लिये जैन मातृक, पार्श्वनाथ तथा महावीर स्वामी की मूर्तियाँ मुख्य हैं।

हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)

हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।

हरियाणा राज्य के उपनाम हरियाणा सामान्य परिचय, जनसंख्या राजकीय प्रतीक, प्राचीन नाम उपनाम, व्यक्तित्व, नगरों के संस्थापक जिला-नामकरण और NCR संबंधी भारत के संदर्भ में हरियाणा का स्थान हरियाणा : जनगणना एवं नगरीकरण (2011) हरियाणा का नामकरण प्राचीन इतिहास के स्रोत पुरातात्विक सामग्री (अभिलेख, सिक्के, मुद्राएँ, मूर्तियाँ) पाषाणकाल व सीमान्तकालीन संस्कृति सिंधु घाटी सभ्यता वैदिक सभ्यता हरियाणा में बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म गणराज्यों का उदय (यौधेय, कुणिंद, अग्र, अर्जुनायन) पुष्यभूति (वर्धन) वंश गुर्जर प्रतिहार व तोमर वंश मध्यकालीन हरियाणा हरियाणा में सल्तनत काल मुगलों के अधीन हरियाणा सूफी मत व भक्ति आंदोलन हरियाणा में उत्तर मुगल काल जॉर्ज थॉमस का हरियाणा शासन (1797 से 1802) हरियाणा में आर्य समाज हरियाणा में ईस्ट इंडिया कम्पनी 1857 की क्रांति कांग्रेस व राष्ट्रीय आंदोलन हरियाणा का राजनीतिक परिचय संविधान सभा में हरियाणा का योगदान हरियाणा के राज्यपाल हरियाणा की विधानसभा हरियाणा में संसद का प्रतिनिधित्व (लोकसभा एवं राज्यसभा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का गठन हरियाणा के उच्च न्यायालय प्रशासनिक संरचना ग्रामीण स्वशासन तथा शहरी स्वशासन हरियाणा पुलिस हरियाणा राज्य की भौगोलिक संरचना हरियाणा की जलवायु हरियाणा की नदियाँ हरियाणा की झीलें हरियाणा के बाँध सिंचाई एवं विभिन्न परियोजनाएँ हरियाणा के मृदा संसाधन हरियाणा राज्य की कृषि व्यवस्था हरियाणा राज्य में पशुपालन व्यवस्था हरियाणा राज्य की वन सम्पदा हरियाणा के उद्योग-धंधे हरियाणा के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन हरियाणा में परिवहन एवं संचार व्यवस्था हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था हरियाणा की अर्थ व्यवस्था हरियाणा की वास्तुकला मूर्तिकला और चित्रकला हरियाणा में शिल्प एवं कला हरियाणा के पुरातत्व स्थल हरियाणा के किले एवं दुर्ग हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय हरियाणा के प्रमुख पर्व एवं त्योहार लोकगीत, लोकनृत्य व वाद्ययंत्र हरियाणा के प्रमुख मेले व उत्सव हरियाणा के प्रमुख मंदिर हरियाणा के गुरुद्वारे महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक (मस्जिद, दरगाह, मजार, मकबरे, चर्च, हवेली व कोठियाँ) हरियाणा के पर्यटन स्थल हरियाणा के प्रमुख धार्मिक स्थल लोक विश्वास लोक नाट्य–सांग (स्वांग) हरियाणवी सिनेमा वेशभूषा एवं रीति-रिवाज मुहावरे व लोकोक्तियाँ हरियाणा में जातिगत व्यवस्था हरियाणा की भाषा और साहित्य अकादमियाँ तथा पुरस्कार एवं सम्मान ऐतिहासिक व्यक्तित्व हरियाणा राज्य की खेलकूद गतिविधियाँ राज्य की कल्याणकारी योजनाएँ हरियाणा से सम्बन्धित विविध विषय
Join WhatsApp Join Telegram