गणराज्यों 'यौधेय, कुणिंद, अग्र, अर्जुनायन' का उदय

हरियाणा 324 ई.पू. से 232 ई.पू. तक मौर्य साम्राज्य के अधीन रहा। सुध (यमुनानगर) में पुरातात्विक खोज, टोपरा अभिलेख, चनेटी का स्तूप (यमुनानगर) व थानेसर स्तूप (कुरुक्षेत्र) दर्शाते हैं कि हरियाणा इस समय मौर्य साम्राज्य का भाग था।

हरियाणा राज्य चंद्रगुप्त मौर्य, बिंदुसार व अशोक आदि मौर्य राजाओं के राज्य का भाग रहा है।

प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. के.सी. यादव, चंद्रगुप्त मौर्य को हरियाणा का निवासी मानते हैं। चंद्रगुप्त मौर्य के समय हरियाणा तक्षशिला प्रांत का हिस्सा होता था। चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल के दौरान यूनानी विद्वान मेगस्थनीज भारत आया था। मेगस्थनीज ने इंडिका नामक पुस्तक लिखी। मेगस्थनीज, सेल्यूकस निकेटर का दरबारी था। मेगस्थनीज को भारतीय इतिहास का जनक कहा जाता है।

नोट- हरियाणा आने वाला पहला विदेशी यात्री मेगस्थनीज था।

मौर्यों के पतन के बाद हरियाणा में अनेक गणराज्यों का उदय हुआ- यौधेय, कुणिंद, अग्र तथा अर्जुनायन।

इन गणराज्यों में सबसे बड़ा गणराज्य था – यौधेय गणराज्य।

यौधेय गणराज्य

कुछ इतिहासकारों के अनुसार यौधेय गणराज्य की उत्पत्ति युधिष्ठिर के बड़े पुत्र यौधेय से हुई है। इसका उल्लेख महाभारत के द्रोण पर्व में मिलता है। कुछ इतिहासकारों के अनुसार युधिष्ठिर का विवाह युथा नामक राजकुमारी से हुआ, जिसकी संतान यौधेय कहलाए।

कुछ इतिहासकारों के अनुसार यौधेय इंडो-ईरानियन कबीलों थे।

यौधेयों की राजधानी – नौरंगाबाद (पुराना नाम प्रकृतनक) वर्तमान में नौरंगाबाद भिवानी जिले में है। इतिहासकार ए.एम. अल्तेकर ने यौधेयों की राजधानी रोहतक बताई है। जहाँ तीसरी शताब्दी में यौधेयों का शासन था।

अग्रोहा से प्राप्त अभिलेख भी इस बात की पुष्टि करता है कि यौधेयों की राजधानी रोहतक होती थी।

यौधेय महाराजा की उपाधि धारण करते थे।

नौरंगाबाद से यौधेयकालीन टकसाल प्राप्त हुई है।

नौरंगाबाद से यौधेयकालीन सिक्के तथा मुहरें प्राप्त हुई हैं।

यौधेयगणों का पूजनीय देवता कार्तिकेय था। भगवान कार्तिकेय के लिए यौधेयों ने ब्राह्मणदेव (सिक्कों पर अंकित) शब्द का प्रयोग किया गया।

रुद्रदमन-I ने यौधेयों को 150 ई. में हराया था। इसका उल्लेख जूनागढ़ अभिलेख में मिलता है।

कुषाण शासक डिमिट्रियस पर विजय के उपरांत यौधेयों ने ‘यौधेयानां बहुधान्यके’ नाम के सिक्के चलाए थे।

नोट- यौधेय काल तथा महाभारत काल में हरियाणा क्षेत्र बहुधान्यक नाम से जाना जाता था।

यौधेयों ने कुणिंदों के शासक मिलकर कुषाण शासक वासुदेव को हराया था। इस जीत की खुशी में यौधेयों ने द्विवारी नामक सिक्के चलाए थे। जिन पर अंकित था- यौधेयगणस्य जय। जहाँ शुद्ध शब्दों से अलग-अलग गणराज्यों यौधेय तथा कुणिंद को प्रदर्शित करता है।

नोट- यौधेयों के सिक्के पुरातत्व संग्रहालय झज्जर में सुरक्षित रखे गए हैं।

यौधेयों पर पूर्णतः अंकुश कुषाण शासक कनिष्क द्वारा लगाया गया। पाणिनि ने अपनी पुस्तक अष्टाध्यायी में यौधेयों के लिए आयुधजीवी शब्द का प्रयोग किया है। आयुधजीवी का अर्थ है – आयुध (हथियारों) पर जीवित रहने वाले अथवा युद्ध में रत रहने वाले।

गणराज्य कबीलों में विभाजित थे।

यौधेयों ने अपने प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए उन्हें दो डिविजनों में बाँटा था- रोहतक व सिरसा।

यौधेय शासक महाराजा की उपाधि धारण करते थे।

हरियाणा से यौधेय शक्ति का अंत करने वाला शासक – समुद्रगुप्त कहा जाता है कि चौथी शताब्दी में गुप्त सम्राट समुद्रगुप्त के हाथों परास्त होकर यौधेय अपनी स्वतंत्र सत्ता खो बैठे और यौधेयों का गुप्त साम्राज्य में विलय हो गया।

कुणिंद गणराज्य

कुणिंदों का विस्तार :- भारत में कुणिंदों का विस्तार मध्य हिमालय क्षेत्र, काली नदी घाटी क्षेत्र, यमुना नदी घाटी क्षेत्र तक था।

राजधानी :- अम्बाला (हरियाणा)

पाणिनि ने अष्टाध्यायी में कुणिंदों को कुलुन कहा है।

कुणिंद गणराज्यों को 3 कालों में बाँटा जा सकता है –

  1. प्राचीन कुणिंद
  2. मध्यकालीन कुणिंद
  3. उत्तरवर्ती कुणिंद

प्राचीन कुणिंद :- महाभारत ग्रंथ में कुणिंदों का वर्णन मिलता है। प्राचीन कुणिंदों का समय 1500 ई.पू. से 900 ई.पू. तक माना जाता है।

प्राचीन कुणिंद राजा सुबाहु को माना जाता है। तथा इनकी राजधानी श्रीनगर थी। इनका अंतिम राजा विराट था।

मध्यकालीन कुणिंद :- मध्यकालीन कुणिंदों का समय 900 ई.पू. से 200 ई.पू. तक बताया गया है।

उत्तरवर्ती कुणिंद :- उत्तरवर्ती कुणिंदों का समय 200 ई.पू. से 300 ई. तक माना जाता है। इस समय कुणिंद मौर्यों के अधीन थे। कुणिंदों का सबसे प्रतापी व शक्तिशाली राजा अमोघभूति था।

कुणिंद शासक अमोघभूति के द्वारा ही सर्वप्रथम चांदी (रजत) व तांबा के सिक्के चलाए गए थे।

कुणिंद गणराज्य (शेष)

नोट- हरियाणा से प्राप्त कुणिंदकालीन सिक्कों पर अमोघभूति राजा का उल्लेख मिलता है।

कुणिंदकालीन सिक्कों के प्राप्तिस्थल – नारायणगढ़ (अंबाला), जगाधरी (यमुनानगर), बूड़िया (यमुनानगर) तथा करनाल।

नोट- हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ को चौहान राजपूतों का मूल स्थान माना जाता है।

कुणिंदकालीन सिक्कों पर देवी व मृग के चित्र अंकित हैं।

अमोघभूति की मृत्यु के बाद कुणिंद क्षेत्रों पर शक राजवंश का अधिकार हो जाता है।

कुणिंद शासकों को क्षत्रियपति भी कहा जाता था।

अग्र गणराज्य

राजधानी – अग्रोहा (पुराना नाम अग्रौदक)

अग्रोहा को अग्रवाल समाज (वैश्य समुदाय) का उत्पत्ति स्थल माना जाता है। महाराजा अग्रसेन ने माधवी नामक राजकुमारी से शादी के बाद अग्रोहा को अपनी राजधानी बनाया गया था।

अग्रोहा बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र था। अशोक का प्राचीन नाम अशोकदेव का उल्लेख प्रसिद्ध बौद्ध ग्रंथ महाभारतुरी में व अग्रलपुरा का उल्लेख चल्लमाग्रंथ में मिलता है।

एच.एल. श्रीवास्तव को अग्रोहा से आर्यों के 51 तांबे के सिक्के व पंचमार्क सिक्के प्राप्त हुए हैं। इन सिक्कों पर वृक्ष, सिंह, बैल तथा देवी के चित्र अंकित हैं।

वर्ष 1938 में रोजर्स को बरवाला (हिसार) से अग्रजनों के 9 सिक्के प्राप्त हुए हैं, जबकि अर्जुनायन गणराज्य के मुद्राओं पर अंकित 'हि' शब्द यौधेयों व अर्जुनायनों के विलय को दर्शाता है।

अग्रोहा से संगीत के सात सुरों – सा, रे, गा, मा, पा, धा, नि का उल्लेख करने वाली एक टेबलेट (ईंट) भी प्राप्त हुई है।

अग्रोहा से सूर्य देवता का मृण्मयकालीन मूर्ति भी प्राप्त हुई है।

जब सिकंदर ने भारत पर आक्रमण किया था, उस समय अग्र गणराज्य शक्तिशाली अवस्था में था। सिकंदर के इतिहासकार (यूनानी) अग्र गणराज्य के जनों को अग्रलसाई कहकर पुकारते थे।

हरियाणा हेरिटेज के आधार पर हिसार जिला गजेटियर लिखता है कि यह भी माना जाता है कि अग्रों ने नौगामियों के विरुद्ध मुक्ति के युद्ध में चन्द्रगुप्त मौर्य का साथ दिया। बाद में इन्हें मौर्य साम्राज्य में शामिल कर लिया गया था। हिसार तथा फतेहाबाद के अशोक के स्तंभ इस बात के प्रमाण हैं। यह भी कहा जाता है कि यह स्तंभ किसी नजदीकी प्राचीन नगर जैसे अग्रोहा या हांसी से लाए गए हैं।

'जर्नल ऑफ न्यूमिस्मेटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया' में लिखा है कि अग्रोहा से एक मुहर मिली है जिसमें राजा की उपाधि महाराजा महाक्षत्रप महासेनापति लिखी गई है। इससे पता चलता है कि अग्रोहा का राजा या गणराज्य का मुखिया यौधेयों की तरह बहुत शक्तिशाली था। वह महाराजा था, महाक्षत्रप तथा महासेनापति भी था।

अर्जुनायन गणराज्य

डॉ. गोयलसाल के अनुसार लगभग 200 ई.पू. के आस-पास अर्जुनायन गण अस्तित्व में आया और क्योंकि इस गण का उल्लेख प्राचीन ग्रंथों में नहीं है। कुछ इतिहासकारों के अनुसार अर्जुनायनों का संबंध पांडु पुत्र अर्जुन से है।

अर्जुनायन गण राजस्थान में अवस्थित था और दक्षिण हरियाणा का थोडा-सा क्षेत्र अर्थात् महेन्द्रगढ़ का कुछ भाग भी इसके अधीन था।

कुषाणों के विरुद्ध लड़ते हुए अर्जुनायन गण भी यौधेयों और कुणिंदों के साथ मिल गया था।

डॉ. अल्तेकर के मतानुसार यौधेय सिक्कों पर जो 'हि' शब्द अंकित है वह इसी विलय का घोतक है।

अर्जुनायन गणराज्य के सिक्कों पर जो 'हि' शब्द अंकित है, वह अर्जुनायनों व यौधेयों के मिलन का घोतक है।

इससे यह पता चलता है कि अर्जुनायन गणराज्य ने यौधेयों के साथ मिलकर कुषाणों को परास्त किया था।

प्रथम प्रशस्ति के अनुसार अर्जुनायनों ने समुद्रगुप्त की अधीनता स्वीकार कर ली थी।

विशेष-

  • यौधेयों के सिक्कों पर अंकित 'विजय' नामक शब्द यौधेयों तथा कुणिंदों के मेल को प्रदर्शित करता है।
  • अर्जुनायनों के सिक्कों पर अंकित 'विजय' शब्द अर्जुनायनों तथा यौधेयों के मिलन को दर्शाता है।
  • यौधेयों के सिक्कों पर अंकित 'हि' शब्द यौधेयों, कुणिंदों तथा अर्जुनायनों के मिलन को दर्शाता है।
  • यौधेयगणों के सिक्कों पर अंकित 'हि' शब्द यौधेयों व कुणिंदों के विलय को दर्शाता है।

हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)

हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।

हरियाणा राज्य के उपनाम हरियाणा सामान्य परिचय, जनसंख्या राजकीय प्रतीक, प्राचीन नाम उपनाम, व्यक्तित्व, नगरों के संस्थापक जिला-नामकरण और NCR संबंधी भारत के संदर्भ में हरियाणा का स्थान हरियाणा : जनगणना एवं नगरीकरण (2011) हरियाणा का नामकरण प्राचीन इतिहास के स्रोत पुरातात्विक सामग्री (अभिलेख, सिक्के, मुद्राएँ, मूर्तियाँ) पाषाणकाल व सीमान्तकालीन संस्कृति सिंधु घाटी सभ्यता वैदिक सभ्यता हरियाणा में बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म गणराज्यों का उदय (यौधेय, कुणिंद, अग्र, अर्जुनायन) पुष्यभूति (वर्धन) वंश गुर्जर प्रतिहार व तोमर वंश मध्यकालीन हरियाणा हरियाणा में सल्तनत काल मुगलों के अधीन हरियाणा सूफी मत व भक्ति आंदोलन हरियाणा में उत्तर मुगल काल जॉर्ज थॉमस का हरियाणा शासन (1797 से 1802) हरियाणा में आर्य समाज हरियाणा में ईस्ट इंडिया कम्पनी 1857 की क्रांति कांग्रेस व राष्ट्रीय आंदोलन हरियाणा का राजनीतिक परिचय संविधान सभा में हरियाणा का योगदान हरियाणा के राज्यपाल हरियाणा की विधानसभा हरियाणा में संसद का प्रतिनिधित्व (लोकसभा एवं राज्यसभा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का गठन हरियाणा के उच्च न्यायालय प्रशासनिक संरचना ग्रामीण स्वशासन तथा शहरी स्वशासन हरियाणा पुलिस हरियाणा राज्य की भौगोलिक संरचना हरियाणा की जलवायु हरियाणा की नदियाँ हरियाणा की झीलें हरियाणा के बाँध सिंचाई एवं विभिन्न परियोजनाएँ हरियाणा के मृदा संसाधन हरियाणा राज्य की कृषि व्यवस्था हरियाणा राज्य में पशुपालन व्यवस्था हरियाणा राज्य की वन सम्पदा हरियाणा के उद्योग-धंधे हरियाणा के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन हरियाणा में परिवहन एवं संचार व्यवस्था हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था हरियाणा की अर्थ व्यवस्था हरियाणा की वास्तुकला मूर्तिकला और चित्रकला हरियाणा में शिल्प एवं कला हरियाणा के पुरातत्व स्थल हरियाणा के किले एवं दुर्ग हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय हरियाणा के प्रमुख पर्व एवं त्योहार लोकगीत, लोकनृत्य व वाद्ययंत्र हरियाणा के प्रमुख मेले व उत्सव हरियाणा के प्रमुख मंदिर हरियाणा के गुरुद्वारे महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक (मस्जिद, दरगाह, मजार, मकबरे, चर्च, हवेली व कोठियाँ) हरियाणा के पर्यटन स्थल हरियाणा के प्रमुख धार्मिक स्थल लोक विश्वास लोक नाट्य–सांग (स्वांग) हरियाणवी सिनेमा वेशभूषा एवं रीति-रिवाज मुहावरे व लोकोक्तियाँ हरियाणा में जातिगत व्यवस्था हरियाणा की भाषा और साहित्य अकादमियाँ तथा पुरस्कार एवं सम्मान ऐतिहासिक व्यक्तित्व हरियाणा राज्य की खेलकूद गतिविधियाँ राज्य की कल्याणकारी योजनाएँ हरियाणा से सम्बन्धित विविध विषय
Join WhatsApp Join Telegram