हरियाणा की झीलें
हरियाणा की प्रमुख झीलें
वैसे तो हरियाणा में झीलों की संख्या काफी है, लेकिन HSSC में पूछे गए प्रश्न के अनुसार हरियाणा में मुख्य झीलों की संख्या 5 है।
राज्य की प्रमुख झीलें निम्नलिखित हैं –
बड़खल झील
बड़खल झील एक मानव निर्मित अर्थात् कृत्रिम झील है। यह झील अरावली की पहाड़ियों से घिरे बड़खल गाँव (फरीदाबाद) के समीप स्थित है। इस झील की दिल्ली से दूरी मात्र 32 कि.मी. है। यह लगभग 206 एकड़ में विस्तृत है।
प्राचीन समय में यह झील राज्य में बाढ़ का प्रमुख कारण बनती थी। वर्ष 1947 में बाढ़ व मिट्टी कटाव को रोकने के लिए, इस झील में पानी को रोककर बाँध का निर्माण किया गया। 1947 में एक सिंचाई परियोजना के तहत दो छोटी पहाड़ियों को जोड़कर 664.5 मीटर लंबा तथा 6 मीटर चौड़े बाँध को बनाकर इस झील का निर्माण किया गया।
इस झील के सौंदर्य को देखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा यहाँ भ्रमण तथा नौकायन की पूर्ण व्यवस्था की गई है। इस झील पर बसंत ऋतु में फ्लावर शो का आयोजन किया जाता है। बड़खल झील के पास पर्यटकों के लिए मयूर रेस्टोरेंट तथा 13 सीटों वाले पर्यटन बंगला का निर्माण किया गया है। मयूर झील इस झील के पास ही स्थित है।
नोट- जिला गजेटियर के अनुसार बड़खल शब्द फारसी भाषा के 'बेदखल' का अपभ्रंश है। जिसका अर्थ है हस्तक्षेप रहित, शांत-सौम्य।
1969 में हरियाणा पर्यटन निगम ने बड़खल झील को पर्यटन स्थल घोषित किया गया। सरकार ने इस कृत्रिम झील को पिकनिक कम हॉलिडे रिसॉर्ट में बदल दिया है।
यह झील अरावली घाटी वन्य जीव अभयारण्य का भाग है।
दमदमा झील
यह अरावली पहाड़ियों में राज्य की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है, जो लगभग 3000 एकड़ (लगभग 12.14 वर्ग कि.मी.) में विस्तृत है। यह झील गुरुग्राम जिले के सोहना नामक क्षेत्र के दमदमा गाँव में स्थित है। इस झील का निर्माण अंग्रेजों द्वारा वर्षा के जल का संग्रहण करने के उद्देश्य से वर्ष 1919 में कराया गया था। इस झील की आकृति अमीबा के आकार की है।
राज्य सरकार इस झील के अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। राज्य सरकार के द्वारा इस झील पर वाटर पोलो स्पोर्ट्स सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। यह झील लगभग 190 पक्षी प्रजातियों का घर है। यहाँ सर्दियों में अनेक प्रवासी पक्षी भी आते हैं।
पर्यटन स्थल घोषित – 1979 में
सुल्तानपुर झील
यह झील गुरुग्राम के फर्रुखनगर खंड में स्थित है, जो गुरुग्राम से मात्र 15 किमी की दूरी पर स्थित है। यह झील लगभग 363 एकड़ (1.40 वर्ग किमी) में विस्तृत है।
यह राज्य का एक प्रमुख पक्षी विहार (वर्ष 1971) है। यहाँ पक्षियों की लगभग 250 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। सर्दियों के मौसम में साइबेरिया, यूरोप और अफगानिस्तान से यहाँ लगभग 100 से ज्यादा प्रजातियाँ आती हैं। लालबाज़ तथा साइबेरिया में पाया जाने वाला बार-हेडेड नामक पक्षी यहाँ देखा जा सकता है।
सुल्तानपुर झील प्रवासी पक्षियों (विशेषकर साइबेरियन सारस) के लिए प्रसिद्ध है। सुल्तानपुर झील को एक पक्षी-विहार के रूप में पहचान करने का श्रेय इंग्लैंड के प्रसिद्ध पक्षी-विज्ञानी पीटर जैक्सन को जाता है।
नोट- सुल्तानपुर झील पर सबसे ज्यादा संख्या में पर्यटक आते हैं।
- अगस्त 2021 में सुल्तानपुर झील को रामसर स्थलों में शामिल किया गया।
- साइबेरियन सारस नामक प्रवासी पक्षी सर्दियों में अक्सर इस झील पर देखा जाता है।
कोटला झील
यह झील (मेवात) में स्थित एक मानव निर्मित झील है। यह झील लगभग 108 एकड़ में फैली हुई है। प्राचीन समय में इस झील का प्रयोग वर्षा जल के संग्रहण के लिए किया जाता था। कोटला झील को एक सूख चुकी प्राचीन झील को पुनर्जीवित करके बनाया गया है।
इस झील के जल को नियंत्रित करने के लिए एक बाँध का निर्माण किया गया। इसके निर्माण से मेवात के कोटला, अकेरा, मोहम्मदपुर, खानपुर तथा नूँह आदि को विशेष लाभ प्राप्त हुआ है।
भिंडावास झील
यह झील झज्जर जिले में स्थित एक पक्षी विहार है। यह मानव निर्मित एक जल क्षेत्र है, जिसे 5 जुलाई, 1986 को राज्य सरकार द्वारा एक वन्यजीव अभयारण्य का दर्जा दिया गया था।
यह झील लगभग 1016 एकड़ (4.11 वर्ग किमी) में विस्तृत है। इस पक्षी विहार में लगभग 266 प्रजातियों के 30000 पक्षी देखे जा सकते हैं। इस झील को भारत सरकार ने 3 जून, 2009 को एक पक्षी विहार के रूप में मान्यता दी।
नोट- भिंडावास झील हरियाणा की सबसे बड़ी आर्द्र भूमि है।
भिंडावास झील को अगस्त 2021 में रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। भिंडावास झील को सुंदर झील तथा टापुओं वाली झील कहा जाता है। इस झील पर पर्यटकों के लिए नाइट स्टे की सुविधा उपलब्ध है। इला फाउंडेशन, पुणे (महाराष्ट्र) द्वारा भिंडावास झील पर...
हरियाणा की झीलें (भाग–2)
एक पुस्तक भी लिखी गई है। भिंडावास झील का निर्माण जवाहरलाल नेहरू नहर के अतिरिक्त जल के भंडारण के लिए किया गया। झज्जर जिले में 16000 एकड़ जलाक्रांत भूमि है।
खलीलपुर झील
यह झील गुरुग्राम जिले के पटौदी खंड में स्थित है। यह वर्षा ऋतु में जलभराव करती है। यह झील ग्राम मुमताज में सूख जाती है। यह झील लगभग 1500 एकड़ (6.07 वर्ग किमी) में विस्तृत है।
चौतानी झील/चंदली झील
यह झील नूँह में स्थित है। यह झील नूँह में खलीलपुर झील से लगभग 16 किमी की दूरी पर स्थित है। यह एक स्थायी जल क्षेत्र है, जिसका विस्तार लगभग 988 एकड़ (3.99 वर्ग किमी) हेक्टेयर में है।
कर्ण झील
यह झील करनाल जिले से 5 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर उचाना गाँव में स्थित है। कर्ण झील की दूरी संयोजी से चंडीगढ़ तथा दिल्ली से समान रूप से 125 किमी है। यह लगभग 17 एकड़ में विस्तृत है। इस झील का आकार वृत्त के समान गोलाकार है। करनाल का नाम कर्ण झील के आधार पर ही रखा गया था।
प्राचीन मान्यता के अनुसार दानवीर कर्ण इसी झील में स्नान करके नित्य दान किया करते थे, जिसके कारण यह झील कर्णताल कहलायी। कर्ण झील के किनारे ही कर्ण ने अपने कवच-कुंडल देवताओं इंद्र को दान किए थे।
पर्यटन स्थल घोषित – 1972
नोट- कर्ण झील को चक्रवर्ती झील भी कहा जाता है। इसका यह नाम हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बी.एन. चक्रवर्ती के नाम पर रखा गया है।
तिलियार झील
यह झील रोहतक जिले में दिल्ली-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (पुराना नाम NH-10) पर स्थित है। यह झील लगभग 132 एकड़ में विस्तृत है। इस झील पर हरियाणा सरकार के द्वारा एक चिड़ियाघर बनाया गया है।
सुखना झील
सुखना झील का निर्माण वर्ष 1958 में चंडीगढ़ में शिवालिक श्रेणी के तलहटी में सुखना-चो के पानी को रोककर लि. काबुजियर (फ्रांस) द्वारा किया गया था। इसके मुख्य इंजीनियर पी.एल. वर्मा थे। इस झील के निर्माण का उद्देश्य चंडीगढ़ शहर को बाढ़ से बचाना था। सुखना झील की आकृति फली सेम के बीज के आकार की है।
विशेष- सुखना झील एक मानव निर्मित (कृत्रिम) झील है। हाल ही में हाईकोर्ट ने सुखना झील को जीवित व्यक्ति/कानूनी व्यक्ति (लिविंग एंटिटी/लीगल पर्सन) का दर्जा दिया है तथा शहर के नागरिकों को इसका अभिभावक बनाया है।
वर्ष 1988 में सुखना झील को राष्ट्रीय आर्द्र भूमि घोषित किया गया है। सरकार द्वारा एक स्वैच्छिक कार्यक्रम 'Friend of Sukhna' चलाया गया, जिसमें कंबवाला गाँव के लोगों को आमंत्रित किया गया।
ब्लू बर्ड झील
ब्लू बर्ड झील हिसार में NH-9 (पुराना नाम NH-10) पर स्थित है। पर्यटकों को लुभाने के लिए इस झील के बीच में एक टापू का निर्माण करवाया गया है।
इस झील को एक टापू वाली झील भी कहा जाता है।
पर्यटन स्थल घोषित – 1996
सुरजकुंड झील
सुरजकुंड झील को मयूर झील भी कहा जाता है। सुरजकुंड झील फरीदाबाद के सुरजकुंड में स्थित है। सुरजकुंड झील की आकृति अर्धवृत्ताकार है। सुरजकुंड को पहले भृगुसंकुंड कहा जाता था जहाँ ऋषि विश्वामित्र निवास करते थे। सुरजकुंड झील का निर्माण 11वीं सदी में (HSSC PYQ के अनुसार 10वीं सदी) अनंगपाल द्वितीय के पुत्र सूरजपाल ने करवाया था।
राज्य की अन्य झीलें
| झील | अवस्थिति |
|---|---|
| ब्रह्मसरोवर झील | थानेसर (कुरुक्षेत्र) |
| सन्निहित सरोवर झील | अरुणाय गाँव, पेहोवा (कुरुक्षेत्र) |
| सन्निहित सरोवर झील | कुरुक्षेत्र |
| बीबीपुर झील | कुरुक्षेत्र |
| चक्रवर्ती झील/कर्ण झील | करनाल |
| टिक्कर ताल झील | मोरनी क्षेत्र (पंचकुला) |
| मयूर झील | फरीदाबाद |
| अनंगपुर झील | फरीदाबाद |
| धौज झील | धौज गाँव (फरीदाबाद) |
| निहारिका झील | अरावली पहाड़ियाँ (फरीदाबाद) |
| खूनी झील | अरावली पहाड़ियाँ (फरीदाबाद) |
| बुलबुल झील | जींद |
| चिल्ल्ली झील | फतेहाबाद |
| डबचिक झील | होडल (पलवल) |
| घाटा झील | गुरुग्राम |
| बसई झील (वेटलैंड) | गुरुग्राम |
| भीमकुंड (पिच्छवाड़ा जोहड़) | पिंचा खेड़ा (गुरुग्राम) |
| उजीना (सांगेल) झील | नूँह (मेवात) |
| आमटी झील/तालाब | हांसी (हिसार) |
| बिदक्यार झील | कैथल |
| धनुर झील | ओटू बाँध (सिरसा) |
| डाबर झील | मुरथल (सोनीपत) |
| हाल्ली झील (2021) | पानीपत |
| खापड़वास झील | झज्जर |
| कृष्णा झील | सुई (भिवानी) |
महत्वपूर्ण नोट
- बीबीपुर झील व नजफगढ़ झील हरियाणा के मैदानी क्षेत्र में स्थित हैं।
- चिल्ल्ली झील के अंतर्गत स्वर्ण जयंती हेरिटेज पार्क का निर्माण किया गया है। पर्यटन स्थल घोषित – 1974 में।
- डबचिक झील एक मृतप्राय झील है, जो वर्ष 1985–86 से बिल्कुल सूख गई है।
- डबचिक झील NH-44 पर (पुराना नाम NH-2) स्थित है। 1974 में इसे पर्यटन स्थल के रूप में घोषित किया गया।
सरदार पटेल पार्क झील
सरदार पटेल पार्क की कुल क्षेत्रफल 16 एकड़ है जिसमें से पानी दो एकड़ में यह झील फैली है। यह झील 250 वर्ष पुरानी है। इसके सामने प्राचीन शिव मंदिर भी स्थित है। राष्ट्रपति राजनाथ सिंह ने वर्चुअल माध्यम से अम्बाला कैंट के सरदार पटेल पार्क में स्थित झील के पुनरुद्धार का शुभारंभ किया था।
हरियाणा में आर्द्रभूमियाँ
- हरियाणा में कुल आर्द्रभूमियाँ – 1441
- हरियाणा की एक अन्य महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि – बसई (गुरुग्राम)
- सुखना झील (चंडीगढ़) को कब राष्ट्रीय आर्द्रभूमि घोषित किया गया – 1988 में।
- रामसर स्थलों की सूची में शामिल हरियाणा की आर्द्रभूमियों की संख्या – 2 (25 अगस्त 2021 को शामिल)
- सुल्तानपुर झील (गुरुग्राम) तथा भिंडावास आर्द्रभूमि (झज्जर) हरियाणा की सबसे बड़ी आर्द्रभूमियाँ हैं।
हरियाणा के प्रमुख बरसाती नाले
राज्य के बरसाती नाले निम्नलिखित हैं-
थारा का बादशाहपुर नाला
इस नाले का उद्गम स्थल दिल्ली में महरौली के निकट से होता है। यह पहाड़ियों नामक गाँव से गुरुग्राम शहर में प्रवेश करता है। यह नाला नजफगढ़ झील में गिरता है जो गुरुग्राम तहसील के धनकोट नामक गाँव के पास स्थित है।
लन्दनहाँ या लण्डोहा नाला
इस नाले का उद्गम राजस्थान के अलवर से होता है। प्रारंभ में यह नाला फिरोजपुर-झिरका पहाड़ी श्रृंखला से पूर्व की ओर बहता है। यह नाला हरियाणा राज्य की फिरोजपुर झिरका तहसील से राज्य में प्रवेश करता है। अन्त में यह उजीना ड्रेन में विलीन हो जाता है। यह नाला फिरोजपुर-झिरका तथा नूँह तहसील के भूमिगत जल को रिचार्ज करने में सहयोग करता है।
भूरिया या भूरिया नाला
यह नाला राज्य की बल्लभगढ़ तहसील (फरीदाबाद) के मेला महाराजपुर गाँव के उत्तर-पश्चिम में स्थित पहाड़ियों से निकलता है। पूर्व दिशा में बहता हुआ यह नाला मुझेसरपुर गाँव के निकट यमुना नदी में मिल जाता है। हरियाणा में भूरिया (बुरिया) नाले को तिलपत ड्रेन के नाम से भी जाना जाता है।
महेन्द्र बाड़ी नाला
यह नाला गुरुग्राम जिले की राजस्थान पहाड़ियों में स्थित रासोज गाँव नामक गाँव के पास से निकलता है। यह नाला मेवात जिले की नूँह तहसील के डुंडरी नामक गाँव के उत्तर-पूर्व में खलीलपुर नामक ताल में सम्मिलित हो जाता है।
महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य
- एशिया का सबसे बड़ा पक्का सरोवर – ब्रह्मसरोवर।
- भगवान ब्रह्मा को समर्पित सरोवर – ब्रह्मसरोवर।
- अतुल्य कपिल ने ब्रह्म सरोवर को समुद्र की – लघुरूप महासागर (Miniture Ocean)।
- राजा कुरु द्वारा खोदा गया सरोवर – ब्रह्म सरोवर।
- ब्रह्मसरोवर का वर्णन अलबरूनी की किस प्रसिद्ध पुस्तक में मिलता है – किताब-उल-हिंद।
- ब्रह्मसरोवर का पुनरुद्धार किसके द्वारा करवाया गया – थानेसर के जिलाधीश (संघ जज) लकी राम द्वारा (1850 में)।
- ब्रह्मसरोवर का वर्तमान स्वरूप किसके प्रयासों से संभव हो पाया है – गुलजारी लाल नंदा।
- ब्रह्मसरोवर को जल आपूर्ति की जाती है – नरवाना ब्रांच नहर।
- कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा 1987 में पवित्र तीर्थ पर किस कुंड का निर्माण करवाया गया – नाभि हृदय कुंड।
- नागक्षेत्र सरोवर का जीर्णोद्धार किस राजा द्वारा करवाया गया – राजा गजपत सिंह (जींद)।
- भीमकुंड झील (गुरुग्राम) को स्थानीय भाषा में पिछवाड़े जोहड़ के नाम से जाना जाता है।
- सन्निहित झील को भगवान विष्णु का स्थानीय निवास माना जाता है।
- पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने हरियाणा के पहले संस्कृत आदर्श गाँव सुई (भिवानी) में कृष्णा झील का उद्घाटन किया।
हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)
हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।