हरियाणा की जलवायु
हरियाणा की जलवायु
भारत की जलवायु उष्ण कटिबंधीय मानसूनी प्रकार की है, इसलिए बहुत तौर पर हरियाणा की भी मानसूनी जलवायु के अन्तर्गत आता है, लेकिन समुद्र से दूर स्थित होने के कारण इसकी जलवायु महाद्वीपीय (Continental) प्रकार की है। अतः यहाँ पर वर्षा कम होती है तथा वार्षिक तापान्तर अधिक होता है।
हरियाणा राज्य की जलवायु उष्ण कटिबंधीय शुष्क महाद्वीपीय मानसूनी प्रकार की विषम जलवायु है। आकार के अनुसार, राज्य की जलवायु में अत्यधिक विभिन्नता पाई जाती है। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे राज्य के उत्तरी क्षेत्र में अर्द्ध उष्ण आर्द्र जलवायु, जबकि राजस्थान की सीमा से सटे दक्षिणी क्षेत्र में शुष्क जलवायु पाई जाती है। यहाँ दोनों ही मानसून से वर्षा का पूरा लाभ नहीं मिल पाता।
वर्षा के अभाव में ग्रीष्मकाल में ऊँचे तापमान और वाष्पीकरण की अधिकता तथा ठंडी शीतऋतु का होना यहाँ की जलवायु की प्रमुख विशेषता है। इस राज्य की जलवायु गंगा के मैदान की आर्द्र जलवायु और राजस्थान की अर्द्ध-मरुस्थलीय जलवायु के बीच की कही जा सकती है।
जर्मन मौसम वैज्ञानिक डॉ. ब्लाम्बर्ग कोपेन के अनुसार हरियाणा में मुख्य रूप से दो प्रकार की जलवायु पाई जाती हैं-
(i) आर्द्र उपोष्ण (शुष्क शीत ऋतु) जलवायु (CAW)
(ii) उपोष्ण स्टेपी जलवायु (BSH)
शिवालिक श्रेणियों के निकटवर्ती क्षेत्र के 72 कि.मी. चौड़ी मैदानी पट्टी में आर्द्र उपोष्ण (CAW) प्रकार की जलवायु पाई जाती है तथा राज्य के अन्य क्षेत्रों में उपोष्ण स्टेपी (BSH) प्रकार की जलवायु पाई जाती है।
हरियाणा की जलवायु के अनुसार यहाँ उष्ण कटिबंधीय उपोष्णकटिबंधीय (Sub-tropical), अर्द्धशुष्क (Semi-arid), महाद्वीपीय (Continental) तथा मानसूनी प्रकार की विषम जलवायु पायी जाती है।
हरियाणा जलवायु वर्गीकरण
| कोड | जलवायु प्रकार | समूह | क्षेत्र |
|---|---|---|---|
| CAW | मानसून से प्रभावित आर्द्र उपोषण कटिबंधीय जलवायु | शीतोष्ण | अंबाला, करनाल तथा कुरुक्षेत्र का कुछ हिस्सा |
| BWH | उपोषण कटिबंधीय मरुस्थल | शुष्क | सिरसा |
| BSH | उपोषण कटिबंधीय स्टेपी | शुष्क | राज्य के शेष सभी जिले |
हरियाणा में 2 आईसबर्ग के मिलाकर गुजरते हैं-
1. हरियाणा में आईसबर्ग के 1018 मिलिमीटर राज्य के पूर्वी भाग से गुजरते हैं। यह केवल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों से गुजरता है।
2. हरियाणा में आईसबर्ग के 998 मिलिमीटर राज्य के पश्चिमी भाग से गुजरते हैं। यह महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल जिलों से गुजरते हैं।
नोट- हरियाणा के पश्चिमी हिस्से में सिरसा जिले के नजदीक से 997 मिलिमीटर गुजरती है जो राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले को काटते हुए उत्तर की तरफ जाती है।
हरियाणा में ऋतुएँ
हरियाणा में तीन स्पष्ट ऋतुएँ पाई जाती हैं-
(i) ग्रीष्म ऋतु, (ii) शीत ऋतु, एवं (iii) वर्षा ऋतु।
(i) ग्रीष्म ऋतु
हरियाणा में ग्रीष्मकाल सामान्यतः 16 मार्च से जून के अन्त तक रहता है। ग्रीष्मकाल में औसत तापमान 35° सें. के आस-पास रहता है। मई-जून के महीने में दिन का तापमान 45°–46° सें. तक हो जाता है। इस दौरान अंबाला में तापमान 40° सें. तथा हिसार में तापमान 46° सें. तक दर्ज किया जाता है।
हरियाणा के हिसार जिले में सर्वाधिक गर्मी (46° सें.) होती है। दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में 'लू' नामक गर्म व शुष्क हवाएँ चलती हैं। ये हवाएँ उत्तर भारत में गर्मी के मौसम में निर्जलीकरण व बुखार जैसी बीमारियाँ पैदा करती हैं।
राज्य में सर्वाधिक गर्मी मई-जून के महीने में पड़ती है। हरियाणा में सर्वाधिक गर्म महीना मई होता है। मई में दैनिक तापान्तर अधिक होता है।
(ii) शीत ऋतु
हरियाणा में शीतकाल सामान्यतः 15 सितम्बर से 15 मार्च तक होता है। शीतकाल में औसत तापमान लगभग 12° सें. से 14° सें. के आस-पास रहता है। दिसम्बर व जनवरी के अंतिम दिनों के तापमान 3°–4° सें. तक भी गिर जाता है। उत्तरी शिवालिक क्षेत्र में तो शीतकाल में रात्रि का तापमान हिमांक बिन्दु तक पहुँच जाता है। दक्षिण-पश्चिमी भाग में शुष्क शीत होती है। शीतकाल के दौरान अंबाला का तापमान 12.8° सें. तथा हिसार का 13.6° सें. तक अंकित किया जाता है।
शीत ऋतु में दिसम्बर व जनवरी के महीने में रात के समय पाला जम जाता है, जो रबी की फसलों (विशेषतः सरसों) के लिए हानिकारक है। राज्य में सर्वाधिक ठण्डा महीना जनवरी होता है।
नोट- हरियाणा में सबसे लम्बी शुष्क ऋतु रहती है, जो लगभग 6 महीने रहती है।
(iii) वर्षा ऋतु
हरियाणा का गणना देश के न्यूनतम वर्षा वाले राज्यों में होती है। यहाँ वर्षा ऋतु का समय सामान्यतः जुलाई के प्रारम्भ से लेकर मध्य सितम्बर तक रहता है। दक्षिणी गुरुग्राम व फरीदाबाद जिलों में जून के अन्त तक मानसूनी वर्षा होने की संभावना रहती है।
राज्य में वर्षा का वार्षिक औसत 40 सें.मी. (400 मिमी) से 60 सें.मी. (600 मिमी) के मध्य रहता है। वर्षा का यह मानातर राज्य की भौगोलिक स्थिति के कारण है, जहाँ हरियाणा के दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में वर्षा की मात्रा 30 सें.मी. से भी कम वर्षा होती है, वहीं शिवालिक क्षेत्र में वर्षा की मात्रा 110 सें.मी. तक हो जाती है।
नोट- यमुनानगर के छछरौली को हरियाणा का चेरापूंजी कहा जाता है। छछरौली प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान है।
हरियाणा में वर्षा
हरियाणा में वर्षा अनियमित, अनिश्चित व असमान रूप से होती है। राज्य में जून से सितम्बर के बीच मुख्यतः वर्षा अरब सागर से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण होती है। राज्य में सितम्बर में वर्षा मुख्यतः बंगाल की खाड़ी से आने वाले दक्षिण-पश्चिमी मानसून से होती है। इस समय दक्षिण-पश्चिमी मानसून हरियाणा में अधिक वर्षा नहीं करता। शीतकाल में फारस की खाड़ी से उठने वाले पश्चिमी विक्षोभों के कारण उत्तरी भारत में वर्षा होती है, जो रबी की फसल (विशेषकर गेहूँ) के लिए उपयोगी होती है। जिसे स्थानीय भाषा में मावठ (माघ वृष्टि) कहते हैं।
हरियाणा का उत्तरी व दक्षिणी भागों में कुछ देर तक वर्षा होती है। पश्चिमी भाग में इस शीतकालीन वर्षा का अधिक प्रभाव नहीं रहता।
महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य
- गजेटियर ऑफ हरियाणा के अनुसार हरियाणा की जलवायु मुख्यतः शुष्क जलवायु के उपोष्ण कटिबंधीय स्टेपी प्रकार की है।
- दक्षिण से उत्तर की ओर जाने पर हरियाणा राज्य में शुष्क, अर्द्ध-शुष्क तथा अर्द्र, उष्ण कटिबंधीय जलवायु पाई जाती है।
- हिमालय प्रदेश की सीमा से लगे हुए हरियाणा के उत्तरी क्षेत्र में उपोष्ण आर्द्र जलवायु तथा राजस्थान की सीमा से लगे हुए दक्षिणी क्षेत्र में शुष्क जलवायु पाई जाती है।
- गजेटियर ऑफ हरियाणा में सितम्बर से अक्टूबर माह तक के काल को उत्तर मानसून काल (Post Monsoon Period) के रूप में चौथी ऋतु के रूप में बाँटा गया है। इसे मानसून का निवर्तन भी कहा जाता है।
- मानसून आगमन के पश्चात जुलाई में तापमान कम होने लगता है।
- सितम्बर-अक्टूबर माह में तापमान में हल्की वृद्धि होती है, जिसे गर्मी की द्वितीय ऋतु भी कहते हैं।
- हरियाणा की जलवायु महाद्वीपीय प्रकार की है।
- राज्य में वार्षिक औसत वर्षा 40 सेमी. – 60 सेमी. (400 मिमी. से 600 मिमी.) होती है।
- राज्य में औसत वार्षिक वर्षा – 536.5 मिमी. (53.65 सेमी.) (PYQ)
- राज्य में सर्वाधिक वर्षा उत्तरी पूर्वी भाग (शिवालिक क्षेत्र) में होती है। (औसत वर्षा 110 सेमी.) जबकि राज्य में सबसे कम वर्षा दक्षिणी-पश्चिमी भाग में होती है। (औसत वर्षा 30 सेमी.)
- हरियाणा में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान छछरौली (यमुनानगर) है। छछरौली को हरियाणा का चेरापूंजी या मानसून कहते हैं।
- राज्य में सबसे कम वर्षा वाला स्थान लोहारू (भिवानी) है।
- राज्य में सबसे अधिक वर्षा अंबाला जिले में व सबसे कम वर्षा सिरसा जिले में होती है।
- गर्मियों में हरियाणा में दक्षिण व दक्षिण पश्चिम भाग में गर्म व शुष्क हवाएँ चलती हैं। जिन्हें लू कहते हैं।
- राज्य में सर्दी का औसत ताप 12°–14° C तक रहता है।
- उत्तरी शिवालिक क्षेत्र में शीतकाल में रात्रि का तापमान हिमांक बिंदु तक पहुँच जाता है।
- ग्रीष्मकाल में राज्य का औसत तापमान 35° C के आस-पास रहता है।
- मई-जून के महीने में दिन का तापमान 45°–46° C पहुँच जाता है। राज्य में मई-जून के महीने में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है।
- राज्य के उत्तरी भाग में शीत ऋतु में पश्चिमी विक्षोभों के कारण वर्षा होती है जो रबी की फसल के लिए बहुत उपयोगी होती है। इस वर्षा को स्थानीय भाषा में मावठ कहा जाता है।
- हरियाणा में सबसे ज्यादा ठंड दिसम्बर-जनवरी में होती है।
- पूर्वी क्षेत्र का कृषि जलवायु क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र करनाल में व पश्चिमी क्षेत्र का कृषि जलवायु क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल (रेवाड़ी) में स्थित है।
- हरियाणा प्रदेश की जलवायु इसकी महाद्वीपीय स्थिति के अनुसार है।
- हरियाणा में तीन कृषि पारिस्थितिक प्रणालियाँ हैं-
- आर्द्र कृषि पारिस्थितिक प्रणाली
- उष्ण आर्द्र (शुष्क) कृषि पारिस्थितिक प्रणाली
- अर्द्धशुष्क कृषि पारिस्थितिक प्रणाली
- राज्य की उत्तरी सीमा के साथ शिवालिक पर्वत श्रृंखला की उत्तरी पहाड़ियों के अत्यंत छोटे भाग में उपार्द्र कृषि पारिस्थितिक प्रणाली है जो मुख्यतः पंचकूला और यमुनानगर जिलों में विद्यमान है।
- इसके अन्तर्गत सबसे कम क्षेत्र आता है। यहाँ की भूमि असमतल और ढलानदार है तथा यह क्षेत्र मुख्यतः वर्षा पर निर्भर है।
- यह उष्ण उपार्द्र (शुष्क) पारिस्थितिक क्षेत्र है जिसकी मृदा जलोढ़ है और यहाँ फसल उगाने की अवधि 150-180 दिन रहती है।
- पंचकूला और यमुनानगर जिलों के कुछ भाग तथा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह और फरीदाबाद जिले अर्द्ध शुष्क पारिस्थितिक प्रणाली के अंतर्गत आते हैं।
- अरावली सहित उत्तरी मैदान अर्द्ध-शुष्क पारिस्थितिक वाले क्षेत्र हैं। यहाँ की मृदा भी जलोढ़ है तथा फसल उगाने की अवधि 90 से 150 दिन है। इस भाग में वार्षिक वर्षा 550 से 1100 मिमी. के बीच होती है, जबकि के दिन 25 से 55 हैं तथा विविधता का गुणांक 25 से 45 है। वार्षिक सक्षम वाष्पन – वाष्पोत्सर्जन 1250 से 1500 मि.मी. के बीच रहता है।
- राज्य का शेष दक्षिण पश्चिमी भाग शुष्क पारिस्थितिक प्रणाली के अंतर्गत आता है। इसमें महेंद्रगढ़, भिवानी, हिसार, फरीदाबाद और सिरसा जिले हैं। यह क्षेत्र उष्ण शुष्क पारिस्थितिक प्रणाली है जहाँ की मिट्टी रेतीली है और यहाँ लवणता की अधिक समस्या है। इसलिए फसल उगाने की अवधि 90 से 110 दिन है।
- वार्षिक वर्षा 300 से 550 मि.मी. के बीच होती है तथा विविधता गुणांक 45 प्रतिशत है, वर्षा के दिन 25 से भी कम हैं। यहाँ 1500 से 1600 मि.मी. वार्षिक सक्षम वाष्पन-वाष्पोत्सर्जन होता है।
- यहाँ का लगभग सभी भाग मरुस्थल है तथा वह राज्य का सूखा प्रवण क्षेत्र है।
- राज्य का सर्वाधिक क्षेत्र अर्द्धशुष्क पारिस्थितिक प्रणाली के अंतर्गत आता है।
हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)
हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।