हरियाणा की वास्तुकला
हरियाणा का सांस्कृतिक परिचय
हरियाणा राज्य को आर्यों ने सरस्वती, दृषद्वती तथा आपगा सरीखी सर्वपापनाशिनी नदियों के तट पर यज्ञाग्नि प्रज्ज्वलित कर पावन एवं पवित्र किया। हरियाणा सांस्कृतिक रूप से बेहद उन्नत एवं प्रभावशाली है।
इस राज्य ने विभिन्न कलाओं व सांस्कृतिक गरिमा को बखूबी धारण किया हुआ है। कला एक व्यापक विद्या है, इसे निम्नलिखित भागों में विभाजित किया गया है।
- वास्तुकला
- मूर्तिकला
- चित्रकला
- संगीतकला
- नृत्यकला
- नाट्यकला
- वैदिक साहित्य में भव्य महलों में वास्तुकला के प्रमाण मिलते हैं।
- दिव्यावदान में वर्णन है कि रोहतक नगर 12 योजन लंबा और 7 योजन चौड़ा था। अशोक-हित-प्रियदर्शक की जीवनी, जिसका उल्लेख दिव्यावदान ने है।
- पंतजलि के महाभाष्य में सूक्ष्म में कई मंजिलों वाले घरों का वर्णन है।
- थुल्लकोट (कैथल), सोनीपत, सिरसा, हिसार, तोशाम आदि भी योजनाबद्ध तरीके से बसे थे।
- प्राचीन समय में हरियाणा में दस प्रसिद्ध किले विद्यमान थे जिस कारण इस प्रदेश को दुर्गाण कहा जाता था और कुछ विद्वान उसी का बिगड़ा हुआ रूप हरियाणा मानते हैं।
- नकुल दिग्विजय में इन दस किलों में से 3 किलों का विस्तार से चर्चा की है – रोहतक, महम तथा सिरसा। इनके अलावा 7 अन्य किले होने की संभावना है- हांसी, हिसार, अग्रोहा, फतेहाबाद, धरतत, सफीदों व पानीपत।
- अग्रोहा की खुदाई में पता चलता है कि यह एक खुशहाल और सुव्यवस्थित बस्ती थी।
- अग्रोहा से 3 मंजिल राजप्रासाद (राजभवन) का मिट्टी का नमूना मिला है।
मध्यकालीन वास्तुकला
1. पुरानी हवेली (फतेहाबाद)
हरियाणा के शहरों की सबसे पुरानी हवेली फतेहाबाद में है। यह फिरोजशाह तुगलक का महल था, जो स्थानीय पत्थर और चूने से बना है। स्थापत्य की दृष्टि से यह तुगलककालीन का नमूना है जो कि अमूमन अनगढ़, किंतु गढ़ी, सरल तथा सुदृढ़ होती थी। फिरोजशाह की कला की प्रतिकृति है।
2. गुजरी महल (हिसार)
हरियाणा की दूसरी सबसे पुरानी हवेली हिसार में है जिसका नाम गुजरी महल है। वह भी फिरोजशाह तुगलक ने ही बनवाई थी।
इसके स्थापत्य शैली और इसके 'प्लान' को देखने से पता चलता है कि यह इमारत काफी आलीशान थी। इसमें प्रयुक्त काला पत्थर नरसई की पहाड़ियों से लाया गया था।
- गुजरी महल को दिल्ली सल्तनत का ताजमहल भी कहा जाता है।
- इस पर 8 अष्टकोण खुले हुए हैं जो आठों दिशाओं से आने वाले 8 भागवती की सूचना देते हैं।
3. जल महल (नारनौल)
नारनौल में भी ऐसी ही इमारतें हैं। इन इमारतों में एक लाल बलुआ पत्थर से बना जल महल है।
- जल महल का निर्माण नारनौल में अकबर के एक अधिकारी शाहकुली खाँ ने वर्ष 1591 में करवाया था।
- यह महल एक तालाब के बीच में (जो अब सूख गया है) खड़ा है। इस पर पहुँचने के लिए एक सुंदर पुलनुमा रास्ता था, जो अब टूट चुका है। इस तालाब का नाम खान सरोवर था।
- महल पर पाँच छतरियाँ थीं, जिनमें चार, कोनों पर और एक बीच में, जो सबसे बड़ी थी। इसकी स्थापत्य कला हिंदू-मुस्लिम अकबरी स्टाइल की है। इसके अंदर की सजावट, (खासकर छत की), किसी राजपूत महल की नकल करके बनाई गई है।
4. छत्ता राय मुकुन्ददास
नारनौल में ऐसी ही दूसरी इमारत छत्ता मुकुन्ददास है, जो शाहजहाँ के दीवान मुकुन्ददास का महल है। इसमें पाँच मंजिलें हैं। इसे बीरबल का छत्ता भी कहा जाता है। यह मुगल काल की सबसे बड़ी इमारत है। इसका निर्माण शाहजहाँ के काल में हुआ था।
5. बुड़िया का रंगमहल (यमुनानगर)
मध्यकाल की इमारत बुड़िया का रंगमहल है, जो उतनी भव्य तो नहीं है, इसकी शान-शौकत और दिखावा बड़ा ही प्रियदर्शी है। यह इमारत यमुनानगर में अवस्थित है। इसे शाहजहाँ के एक दरबारी ने 1630 ई. में बनवाया था। इनमें कहीं भी अलंकृत नहीं लगाई गई है।
विशेष – अम्बाला में उत्तर-मुगलकाल की भी कुछ इमारतें देखने में आती हैं, जो भव्य तो हैं पर उतनी नहीं जितनी कि मुगलकालीन इमारतें थीं। इसका मतलब यह है कि इस काल के कारीगरों ने अपने से पूर्व के कारीगरों की पूरी तरह नकल की थी, पर वे उस दक्ष कामगार नहीं थे। पाया। इसका सबसे बढ़िया उदाहरण फतेहाबाद का शीशमहल है।
फुर्रुखनगर का शीशमहल
- फुर्रुखनगर (गुरुग्राम) का शीशमहल नवाब फौजदार खाँ (नवाब दलेल खाँ) ने बनवाया था। इसकी दो मंजिलें हैं, जो स्थानीय पत्थर, स्लेट और चूने की बनी हुई हैं। इसके अंदर क्रिस्टल की गई है।
- इसके अंदर शीशों का काम हुआ है, जो सम्भवतः दिल्ली के मुगल महलों (लाल किला) की फूहड़ नकल है।
- इस पर एक अभिलेख मिला है जो जुल्फिकार की मस्जिद से लाया गया था। यह फारसी में लिखा हुआ है। यह शाहजहाँ का अभिलेख है।
नोट – फुर्रुखनगर शहर अष्टभुज आकृति में बना हुआ शहर है।
मध्यकाल के दुर्ग तुर्क अफगान शैली में बने पहाड़ियों पर अवस्थित थे।
नोट – बलभगढ़ और रेवाड़ी में भी दो अच्छे महल हैं, जो इसी समय बनाए गए हैं। काले पत्थर, स्लेट और चूने के बने हुए ये दोनों महल यादगार 'खूबसूरत महल' की वास्तुकला के नमूने हैं। इनमें से बलभगढ़ वाले महल के अंदर काफी चित्रकारी की हुई है, पर रेवाड़ी वाले में यह नगण्य है।
ब्रिटिशकालीन वास्तुकला
- ब्रिटिश काल में अनेक इमारतें बनी तथा नए ढंग के मकान बने। हरियाणा में नवीन पद्धति से (यूनानी पद्धति से) बसाया गया पहला शहर करनाल शहर था।
- 1806 ई. में अंग्रेजों ने करनाल में अपनी छावनी डाली तथा आधुनिक मकानों व बंगलों का निर्माण करवाया।
- इनमें अफसरलाइन हाउस तथा एडम हाउस आज भी विद्यमान हैं।
- ये भारतीय और यूरोपीय वास्तुकला के मिश्रित रूप का प्रतिनिधित्व करते हैं।
हरियाणा की वास्तुकला (जारी)
- अंग्रेजों का अनुसरण कर कुछ भारतीयों ने भी इसी प्रकार के मकानों और कोठियों का निर्माण करवाया।
- कुछ समय बाद गुरुग्राम, सिरसा, अम्बाला, रोहतक, हिसार आदि शहरों में आधुनिक ढंग के मकान बनने लगे, किन्तु हरियाणा के परम्परावादी लोग राजस्थानी और हरियाणवी मिश्रित वास्तुकला के अनुरूप ही अपना मकान बनवाते थे।
- विक्टोरिया मेमोरियल हॉल – यह करनाल में स्थित है। इसका निर्माण वर्ष 1906 ई. में रानी विक्टोरिया के करनाल आने पर करवाया गया था। यहाँ गांधी जी की मृत्यु के बाद पहली शोक सभा हुई थी, तब से इसका नाम गांधी मेमोरियल हॉल रखा गया।
दुर्ग निर्माण
- हरियाणा में दुर्ग शिल्प भी उन्नत अवस्था में था। दुर्गों के चारों ओर जल से भरी खाइयाँ होती थीं।
- हरियाणा में दस प्रसिद्ध दुर्गों का वर्णन मिलता है। महाभारत में नकुल दिग्विजय शीर्षक में दस किलों में से तीन का विस्तार से वर्णन किया है, जो रोहतक, महम और सिरसा में थे।
- बाण ने थानेसर के दुर्गों का विस्तार से वर्णन किया है।
- हाँसी का दुर्ग थानेसर के दुर्ग से भिन्न था तथा इसे पूर्वमध्यकाल में भारत का सर्वश्रेष्ठ दुर्ग समझा जाता था।
- इसकी रक्षा पंक्ति दोहरी थी। इसकी दीवार का बुर्जसी द्वार आज भी सही स्थिति में हैं, किंतु शेष ढाँचा गिर गया है।
- दिल्ली-गुड़गाँव की सीमा पर गोपालगिरि का मध्यकालीन दुर्ग है, इसे बलबन ने बनवाया था। अब इसका केवल ढाँचा ही शेष रह गया है। गोपालगिरि का दुर्ग मध्यकाल का सबसे प्राचीन दुर्ग था।
- कुछ समय बाद मेवात के नेताओं ने कोटला, इंदौर, इमरावत और सोहना में किलों का निर्माण करवाया। ये सभी पहाड़ियों पर 'तुर्क-अफगान शैली' में बने थे।
- सुरक्षा की दृष्टि से कानोड़ (महेंद्रगढ़) का किला महत्वपूर्ण किला था। 1857 की क्रांति के दौरान हडसन इस किले को देखकर चकित रह गया था। यह उत्तरमुगलकालीन किला है तथा अभी भी बचा हुआ है।
धार्मिक इमारतें
- हरियाणा में उपलब्ध सबसे पुरानी धार्मिक इमारत सूर्य (यमुनानगर) से तीन किमी. दूर 20 मी. ऊँचा चण्डीकोट स्तूप है।
- यह हिन्दू मुस्लिम वास्तुकला का मिश्रण है। यह स्तूप एक-दूसरे पर रखी गई ईंटों से अर्द्धगोलाकार आकृति में बनाया गया है।
- थानेसर में भी 80 मी. ऊँचा ऐसा स्तूप था, जिसे अशोक ने बनवाया था, जिसकी जानकारी ह्वेनसांग ने दी है तथा इसमें महात्मा बुद्ध के अवशेष रखे गए थे।
- ह्वेनसांग ने थानेसर में तीन और सुध में पाँच मठों का भी जिक्र किया है, जिनमें क्रमशः 1000 और 800 भिक्षु रहते थे।
- बाण ने थानेसर में भारी संख्या में मंदिरों के होने का जिक्र किया है। विशेष रूप से उन्होंने एक शिव मंदिर, एक दुर्गा मंदिर तथा एक विश्वकर्मा मंदिर का उल्लेख किया है।
- हरियाणा के हिन्दू मंदिरों में सबसे पुराना मंदिर तोशाम का विष्णु मंदिर था। गुप्तकाल में अग्रोहा (हिसार) तथा नच्यारखेड़ा (जींद) में भी विष्णु मंदिर होने का उल्लेख है।
- कनिंघम ने कपालमोचन (यमुनानगर) में विशाल आकार विष्णु मंदिर होने का उल्लेख किया है। परंतु इसकी निर्माण शैली के बारे में कुछ नहीं बताया।
- बाणभट्ट ने थानेसर में बड़ी संख्या में मंदिर होने का उल्लेख किया है। खासकर बाणभट्ट ने थानेसर में एक शिव मंदिर, एक दुर्गा मंदिर तथा एक विश्वकर्मा मंदिर का जिक्र किया है।
- 8-11वीं सदी (हर्ष के बाद) के बीच का काल मंदिर निर्माण की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। इस काल में सैकड़ों मंदिर बने। इनमें से एक नमूना गुराबड़ा 9वीं सदी में बना हुआ तथा दूसरा नमूना 11वीं सदी में बना रोहतक से प्राप्त हुआ है। ये लाल पत्थर से बने हैं तथा नागर शैली के उदाहरण हैं।
- प्रतिहार भोज के काल में सिरसा शिलालेख के अनुसार वहाँ एक शिव मंदिर था, जिसे पुष्पदत्त आचार्य ने बनवाया था।
- भोजदेव के काल के पेहोवा शिलालेख (882 ई.) में अनेक विष्णु मंदिरों का उल्लेख है।
- कलायत के केवल दो शिव मंदिरों को छोड़ सभी आक्रमणकारियों के शिकार हो गए।
- 9वीं सदी के ये दोनों मंदिर नागर शैली में बने हैं। इनके शिखर उड़िया मंदिरों के शिखरों जैसे हैं तथा शेष ढाँचा राजस्थान के ओसियां के सूर्य मंदिर जैसा है।
- 11वीं सदी के भद्र आकार शैली में बने 2 मंदिर हिसार व सिरसा से प्राप्त हुए हैं।
- आधुनिक युग के मंदिरों में कुरुक्षेत्र का बिरला मंदिर तथा भिवानी का गौरी-शंकर मंदिर महत्वपूर्ण हैं।
- हरियाणा में जैन मंदिरों के अवशेष हाँसी, पिंजौर तथा नारनौल से प्राप्त हुए हैं।
- इस्लामी इमारतों में फिरोजशाह तुगलक द्वारा हिसार में बनाई गई लाट की मस्जिद अव्वल दर्जे की है। इसकी झुकी हुई दीवारें सैन्जुक शैली, जाली हिन्दू शैली तथा स्तम्भ अशोक के स्तम्भों से प्रेरित हैं।
- हाँसी का चहार कुतुब प्रसिद्ध इमारत है, जिसमें चार मुस्लिम भक्तों – जमालुद्दीन, बुहरानुद्दीन, कुतुबुद्दीन तथा नूरुद्दीन की मजारें हैं।
- कुतुबशाह के चेले मीर ताजारा की मजार (हाँसी) उत्तरी भारत की सबसे सुंदर कलाकृति है।
- पानीपत के शेख बुआली शाह कलंदर की दरगाह मुस्लिम स्थापत्य का सुंदर उदाहरण है। इसका सबसे पुराना रूप कब्र का हिस्सा है।
- नारनौल स्थित इब्राहिम सूरी के मकबरा को शेरशाह सूरी द्वारा अपने दादा की कब्र पर बनवाया गया था। इसे शेख अहमद नियाजी नामक कलाकार अधिकारी ने अपनी निगरानी में बनवाया था।
हरियाणा की वास्तुकला (जारी)
- पठान शैली के चौरस डिजाइन का यह मकबरा कई प्रकार के पत्थरों से बना है, रंगीन चित्रित छत वाला यह मकबरा अपने किस्म का एक अनूठा उदाहरण है।
- सोनीपत से थोड़ा उत्तर में एक अन्य मकबरा भी काफी सुन्दर है जिसे खिज्र खाँ का मकबरा कहते हैं। इसे इब्राहिम लोदी ने बनवाया था। यह अष्ट भुजाकार है जिसके सिर पर सुन्दर गुम्बद जड़ा हुआ-सा प्रतीत होता है। यह भी पठान शैली का उत्कृष्ट नमूना है, परन्तु सूरी के मकबरे के सामने हर लिहाज से काफी हल्का और छोटा बैठता है।
काबुली बाग मस्जिद
मुगलकालीन सर्वाधिक प्राचीन इमारत पानीपत में काबुली बाग मस्जिद है, जिसे बाबर ने 1527 में बनवाया था। बाबर ने इस मस्जिद का नाम अपनी पत्नी काबुली बेगम के नाम पर रखा। काबुली बाग मस्जिद के बीच में बड़ा गुम्बद है। जिसे 26 छोटे गुम्बद नीचे से सहारा देते हैं। इसके विषय में डेविस रास ने कहा है कि "यह मुस्लिम वास्तुकला की सुन्दरतम कृतियों में से एक है।"
नोट – बाबर ने काबुली बाग मस्जिद 1526 में पानीपत की लड़ाई में इब्राहिम लोदी को हराने के बाद हिंदुस्तान के सिंहासन पर विजय की स्मृति में बनवाई थी। हुमायूँ ने काबुली बाग मस्जिद में अफगानों से विजय के उपलक्ष्य में एक चबूतरा बनवाया, जिसे चबूतरा-ए-फतेह मुबारक कहा जाता है।
शेख चिल्ली का मकबरा
- यह मकबरा शेख चिल्ली के धर्मगुरु शेख चिल्ली की कब्र पर दारा शिकोह द्वारा बनवाया गया था। यह काफी ऊँचे चबूतरे पर बना हुआ है।
- छोटी-छोटी चारमीनारों के बीच में से इसका सुन्दर चमकदार गुम्बद ऐसे निकला हुआ है जैसे साधारण, पर सुन्दर सहेलियों के बीच से इन्द्र की सुन्दरतम अप्सरा सिर निकाले खड़ी हो।
- इसकी छत पर अन्दर से चित्रकारी की गई है और दरवाजे तथा खिड़कियों में मुगल शैली की सुन्दर जालियाँ लगी हुई हैं। कुल मिलाकर यह मकबरा एक अद्वितीय सुन्दरता का दर्पण है।
- डेविस रास इसके विषय में ठीक ही कहता है, "यह ताज के बाद दूसरा सुन्दर मकबरा है, जो मूल्यवान संगमरमर का बना हुआ है।" यह हरियाणा का ताजमहल है।
नोट – पुरातत्वीय भूमि तथा अवशिष्ट अधिनियम 1958 के अंतर्गत शेख चिल्ली के मकबरे को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया है।
शाहकुली का मकबरा
- नारनौल का शाहकुली का मकबरा भी इस युग की अच्छी कृति है। इसकी दीवारें हिन्दू स्थापत्य कला के नमूने हैं जो नीचे से चौड़ी होती हैं। जिसमें मकबरा ऊपर उठ गया है और उसकी सुन्दरता को चार चाँद लग गए हैं, परन्तु इससे भी सुन्दर इसी युग का थानेसर स्थित शेख चिल्ली का मकबरा है।
- आधुनिक काल में भी कुछ अच्छी मस्जिदें निर्मित हैं जिनमें रोहतक की दीनी मस्जिद और गुड़गाँव की जामा मस्जिद महत्वपूर्ण हैं। ये आधुनिक ढंग से पुरानी स्थापत्य शैली में बनी हैं।
- आधुनिक समय में ईसाइयों ने हरियाणा में कई अच्छे गिरजाघर भी बनाए हैं। इसका बड़ा अच्छा उदाहरण अम्बाला का सेंट पॉल गिरजाघर है। वर्ष 1965 में पाकिस्तानियों ने इसे बड़ा भारी नुकसान पहुँचाया, तब से यह टूटी-फूटी हालत में है।
- हरियाणा में धार्मिक इमारतों के अतिरिक्त कुछ बावलियाँ, सरायें आदि भी हैं। स्थापत्य के लिहाज से ये अच्छी इमारतें हैं। बावलियाँ पत्थर, ईंट तथा चूने से बनी हैं, जो तुर्की हमाम और भारतीय कुओं का मिश्रण हैं। इनकी बनावट में भी दोनों शैलियों का मिश्रण है।
- इन बावलियों में सबसे पुरानी बावली पिंगनवां (मेवात क्षेत्र) में है, जो ईंटों और चूने से बनी है। इसकी कई मंजिलें हैं जो चक्रदार ढंग से ऊपर उठती हैं तथा पानी बीच में है।
- थोड़े समय बाद पर लगभग ऐसी ही बावलियाँ सिरसा, महम, होडल और फर्रुखनगर में बनी हैं।
- हरियाणा से प्राप्त सबसे प्राचीन सराय थानेसर की सराय है, जो शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित है।
- नारनौल, समालखा, घरोण्डा और तरावड़ी की सरायों का निर्माण शाहजहाँ ने करवाया। करनाल की सराय औरंगजेब के काल की है। जबकि पलवल की सराय का समय ज्ञात नहीं है।
प्रमुख प्राचीन स्मारक
| स्थापत्य | अवस्थिति |
|---|---|
| इब्राहिम लोदी का मकबरा | पानीपत |
| काबुली बाग | पानीपत |
| काला अम्ब | पानीपत से आठ किमी दूर |
| सलारगंज गेट | पानीपत |
| होडल की सराय, तालाब, पलवल का किला (मटिया किला), तालाब, मीनार | होडल (पलवल) बावड़ी |
| किशोरी महल व बाराखम्भा छतरी | पलवल |
| सोहना का किला | होडल (पलवल) |
| बाग वाला तालाब | गुड़गाँव |
| राव तेज सिंह तालाब | रेवाड़ी |
| रजिया बेगम का मकबरा | रेवाड़ी के टाउन हॉल के पास |
| जलमहल | बाबा लदाना रोड, कैथल |
| बीरबल का छत्ता (राय मुकुन्ददास का छत्ता) | नारनौल |
| स्थापत्य | अवस्थिति |
|---|---|
| इब्राहिम खान का मकबरा | नारनौल |
| चोर गुम्बद | नारनौल |
| मिर्जा अली खाँ की बावड़ी | नारनौल |
| शाह विलायत का मकबरा | नारनौल |
| माधोगढ़ का किला | महेन्द्रगढ़ से 15 किमी दूर |
| द्वारका व जोशी सेठ की हवेली | झज्जर के डीघल गाँव |
| राजा नाहर सिंह का किला | बल्लभगढ़ |
| बीरबल का रंगमहल | यमुनानगर |
| तोशाम की बारादरी | तोशाम (भिवानी) |
| लाट की मस्जिद | हिसार |
| गऊ कर्ण तालाब | रोहतक |
| श्रीकृष्ण संग्रहालय | कुरुक्षेत्र |
| आध्यात्मिक संग्रहालय | पानीपत |
| रानी का तालाब (अमेटी तालाब) | हांसी |
| राव तेज सिंह का तालाब | रेवाड़ी |
- इस काल में कुछ पुलों का निर्माण हुआ था जो तत्कालीन स्थापत्य कला के अच्छे नमूने प्रदर्शित करते हैं। ये ईंटों और चूने से बने हैं।
- इनमें लोहा या लकड़ी का कहीं भी प्रयोग नहीं हुआ है। फिर भी ये इतने मजबूत हैं कि आजकल इंजीनियरिंग को इन्हें तोड़ने में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
- अब इनमें से कुछ ही बचे हैं। बने हुए पुलों में सबसे प्रसिद्ध करनाल का बादशाही या मुगल पुल है, जो मुगलकालीन पुल बनाने की कला का अच्छा उदाहरण है।
महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य
- हरियाणा में नारनौल को बावड़ियों व तालाबों का नगर कहा जाता है।
- तोशाम की बारादरी पृथ्वीराज की कचहरी के नाम से प्रसिद्ध है।
- होडल का किशोरी बाई तालाब सती का तालाब कहलाता है।
- काला अम्ब पानीपत की तीसरी लड़ाई से संबंधित स्थल है।
- पानीपत से 8 किमी. दूर स्थित काला अम्ब को वार-हीरो-मेमोरियल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
- नारनौल में शाहकुली खाँ द्वारा निर्मित दुर्ग आराम-ए-कौसर स्थित है।
- कोस मीनार – शेरशाह सूरी ने जी.टी. रोड का निर्माण करवाया था। उसने जनता की सुविधा के लिए मार्गों के प्रत्येक कोस पर एक-एक मीनार खड़ी करवाई थी। इन्हें ही कोस मीनार कहा जाता है।
- इस समय हरियाणा में से गुजरने वाले जी.टी. रोड के ऊपर 88 कोस मीनारें हैं। ऐसी ही एक कोस मीनार करहंड (पानीपत) में है।
- हरियाणा में पाए जाने वाले लकड़ी की नक्काशी धार्मिक व सांप्रदायिक वास्तुकला से जुड़ी हैं।
हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)
हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।