महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक
मस्जिद, दरगाह, मजार, मकबरे, चर्च, हवेली व कोठियाँ
प्रमुख मस्जिद
काबुली बाग मस्जिद (पानीपत) – 1526 ई. में पानीपत की पहली लड़ाई जीतने के बाद बाबर ने पानीपत में मुगल शैली का एक विशाल बगीचा बनवाया तथा इसमें एक मस्जिद की स्थापना की। इस बगीचे को 'काबुली बाग' तथा इसमें बनी मस्जिद को 'काबुली बाग मस्जिद' कहा जाता है। इस मस्जिद की वास्तुकला समरकंद की शाही मस्जिदों से मिलती-जुलती है।
काबुली बाग मस्जिद के कोनों पर अष्टभुजाकार मीनारें बनी हुई हैं। मस्जिद के निर्माण में ईंटों तथा लाल पत्थर का प्रयोग हुआ है। हुमायूँ ने अफगानों पर विजय प्राप्ति के पश्चात यहाँ पर एक चबूतरा बनवाया था, जिसे चबूतरा-ए-फतेह मुबारक कहा जाता है। काबुली बाग मस्जिद हरियाणा में मुगलकाल की सबसे प्राचीन इमारत है।
नोट- पानीपत की मुख्य मस्जिद को जामा मस्जिद कहा जाता है।
सराय अली बर्दी की मस्जिद (गुरुग्राम) – गुरुग्राम शहर की अलीबर्दी खाँ की मस्जिद को 200 वर्ष से भी अधिक पुरानी माना जाता है। इस ऐतिहासिक मस्जिद का निर्माण नवाब अलीबर्दी खाँ के शासनकाल में हुआ था। इस मस्जिद के साथ बनी सराय को अलीबर्दी खाँ की विश्राम स्थली माना जाता है। यह मस्जिद अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल की है।
शीशेवाली मस्जिद (रोहतक) – इस प्रसिद्ध मस्जिद का प्रवेशद्वार संगमरमर से बना है। वर्तमान में यह मस्जिद जीर्णावस्था में पहुँच चुकी है।
दीनी मस्जिद (रोहतक) – शहर के बीचों-बीच स्थित इस मस्जिद को अदीना मस्जिद भी कहते हैं। औरंगजेब के काल में बनी यह मस्जिद मुगलों की स्थापत्य शैली में बनी हुई है। इस मस्जिद के खंभों पर मुगल योद्धाओं के वृत्तांत भी खुदे हुए हैं। यह मस्जिद मूलतः एक जैन मंदिर बताई जाती है।
लाल मस्जिद (रोहतक) – रोहतक के भिवानी स्टैंड पर स्थित इस भव्य मस्जिद का निर्माण 1939 में एक व्यापारी हाजी आशिक अली ने करवाया था।
जामा मस्जिद (रोहतक) – इस मस्जिद का निर्माण 1531 ई. में मुगल शासक हुमायूँ के शासनकाल में हुआ बताया जाता है। वर्तमान में यह मस्जिद एक गुरुद्वारे में तब्दील हो चुकी है।
नोट- पानीपत की मुख्य मस्जिद को जामा मस्जिद कहा जाता है।
काजी की मस्जिद (झज्जर) – झज्जर जिले के दुजाना गाँव में स्थित इस 200 वर्ष से भी अधिक पुरानी मस्जिद का निर्माण दुजाना रियासत के एक काजी सैयद हकीकत हुसैन द्वारा किया गया बताया जाता है।
नोट- यह कुतुबमीनार की नकल है। इसे सफेद मस्जिद भी कहते हैं।
लाल मस्जिद (रेवाड़ी) – रेवाड़ी शहर के बीचों-बीच स्थित इस मस्जिद का निर्माण मुगल बादशाह अकबर के शासनकाल में हुआ बताया जाता है।
अब्दुल्ला नसीरुद्दीन की मस्जिद (सोनीपत) – किसी समय श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रही यह ऐतिहासिक मस्जिद वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है।
हुमायूँ मस्जिद (फतेहाबाद) – यह मस्जिद फतेहाबाद की लाट के साथ ही बनी हुई है। शेरशाह सूरी के हाथों सत्ता गंवाने के उपरांत अमरकोट जाते हुए इस स्थान पर हुमायूँ ने शुक्रवार की नमाज पढ़ी थी तथा यहाँ मस्जिद निर्माण का संकल्प लिया था।
पत्थर मस्जिद, थानेसर (कुरुक्षेत्र) – पत्थर मस्जिद थानेसर में शेख चिल्ली का मकबरा (हरियाणा का ताज) से कुछ ही दूरी पर बनाई गई है। यह लाल पत्थर से बनाई गई एक सुंदर मस्जिद है, जो 17वीं सदी की बनी हुई बताई जाती है।
अन्य मस्जिदें
- काँच की मस्जिद – रोहतक
- चौसा मस्जिद – गुरुग्राम
- इब्राहिम 12 हजारी मस्जिद – रेवाड़ी
- जामा मस्जिद – पानीपत
- कुतुब खान की मस्जिद – सोहना (गुरुग्राम)
- लाट की मस्जिद – हिसार
- रंगीशाह की मस्जिद – भिवानी
इसे व्यापारियों वाली मस्जिद भी कहते हैं।
- अंशुमान मस्जिद – गुरुग्राम
महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक
प्रमुख दरगाह
लखी शाह और तकवाल शाह की मुस्लिम दरगाह (अम्बाला) – लखी शाह और तकवाल शाह मस्जिदें अम्बाला शहर में लोकप्रिय इस्लामी मंदिर हैं। मस्जिद की उत्पत्ति तेज-उद-दीन चिश्ती से जुड़ी हुई है। हालांकि यह मस्जिद बहुत बड़ी नहीं है, फिर भी शांति और संस्कृति का संदेश देती है। इसमें एक हॉल और एक ऊँचे गुंबद के आकार की छत है। स्थानीय निवासी बड़ी श्रद्धा के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं।
बू-अली शाह कलंदर की दरगाह (पानीपत) – कलंदर एक रुतबा या पदवी है। पानीपत में स्थित कलंदर की इस ऐतिहासिक दरगाह की स्थापना 725 वर्ष पूर्व बू-अली शाह के देहावसान के उपरांत हुई। बू-अली शाह (चिश्ती संप्रदाय) की दरगाहें पानीपत के अलावा करनाल तथा कुंजपुरा के निकट बूढ़ा खेड़ा गाँव में भी हैं।
ऐसी मान्यता है कि देह त्याग के उपरांत इन्हें बूढ़ा खेड़ा में ही दफना दिया गया था, परन्तु श्रद्धालु इनके शरीर को कब्र से निकालकर पहले करनाल तथा बाद में पानीपत में ले गए और दफना दिया। इन तीनों ही स्थानों पर इनकी दरगाहें बनाई गई हैं।
छोटी ईंटों और चूने से बनी इस दरगाह के भवन का निर्माण जहाँगीर के एक सैन्य सरदार मकरब अली खान ने करवाया था। इस दरगाह के साथ एक मस्जिद भी बनी हुई है।
अल्लाफ हुसैन हाली की कब्र (पानीपत) – 1837 ई. में पानीपत में जन्मे अल्ताफ हुसैन हाली 19वीं सदी के प्रमुख उर्दू शायर और साहित्यकार थे। उन्हें 'मौलाना ख्वाजा' के नाम से भी जाना जाता था। वह मिर्जा गालिब के समकालीन तथा शिष्य थे। 1914 ई. में उनकी मृत्यु के उपरांत उन्हें बू-अली शाह की दरगाह के निकट ही दफनाया गया था जहाँ उनकी कब्र बनी हुई है।
महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक
प्रमुख दरगाह
सलार फखरुद्दीन और हाफिज जमाला का मकबरा (पानीपत) – सलार फखरुद्दीन तथा हाफिज जमाला बू अली शाह कलंदर के पिता और माता थे। पानीपत में हाफिज जमाला का मकबरा शहर के पुराने भाग में स्थित है। उनका मकबरा अब जीर्णावस्था में है।
मामू-भांजा दरगाह (सोनीपत) – सोनीपत शहर के बीचों-बीच स्थित मामू-भांजा की दरगाह इमाम नसीरुद्दीन और उनके भांजे इब्राहिम अब्दुल्ला की मजार है। इमाम नसीरुद्दीन मुहम्मद पैगंबर के वंशज थे। सोनीपत स्थित मामू-भांजा की दरगाह हिंदुस्तान में मुहम्मद पैगंबर के किसी वंशज की एकमात्र दरगाह मानी जाती है। यह मस्जिद एक प्राचीन शिव मंदिर में बनी हुई है। यह दरगाह सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। यहाँ दरगाह के साथ शिवलिंग भी स्थापित है। इसका निर्माण शिवचंद नामक स्थानीय शासक ने करवाया था।
नोट- मामू-भांजा सराय घरोड़ा (करनाल) में है।
नीगाजा पीर की दरगाह (शाहबाद, कुरुक्षेत्र) – बाबा नीगाजा पीर की दरगाह शाहबाद के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-1 (वर्तमान नाम 44) पर स्थित है। नीगाजापीर का संबंध इराक से था परंतु वह शाहबाद के निकट प्रवास करते थे। इनका मूल नाम सैयद इब्राहिम बादशाह था। इस दरगाह में एक सूफी संत की समाधि तथा शिव मंदिर दोनों एक साथ बने हैं। यहाँ दरगाह के साथ-साथ शिवलिंग भी स्थापित है। इस दरगाह पर 'घड़ी' चढ़ाने की परंपरा है।
हमजा पीर की दरगाह (गाँव धरसू, महेंद्रगढ़) – नारनौल से 9 कि.मी. की दूरी पर स्थित धरसू नामक गाँव हमजा पीर की दरगाह के कारण प्रसिद्ध है। ऐसी मान्यता है कि हमजा पीर का जन्म हजरत शम्सुद्दीन औलिया के आशीर्वाद से हुआ था। वह इन्हीं के शिष्य भी रहे। इस दरगाह के पुजारी तथा प्रबंधक सभी हिंदू हैं।
मुख्य भवन में एक ही गुंबद पर चार खंभे हैं। गुंबद के चारों ओर मजार, शहजाद हजरत साबरवल पीर की मजार तथा दो मजार इनके सेवकों की हैं। मुख्य मजार के बाहर दाईं ओर सात छोटी और पाँच बड़ी मजारें हैं। ये पाँच बड़ी मजारें बाबा के शिष्यों की हैं जिन्हें 'पंजा वाले बाबा' कहा जाता है। मुख्य मजार के ठीक सामने पेड़ के नीचे शेख सईद बाबा हजरत शेख अब्दुल मजीद की मजार है।
दरगाह चार कुतुब (हांसी, हिसार) – हिसार जिले के हांसी कस्बे की चार कुतुब दरगाह चार सूफी संतों की स्मृति में है। यहाँ एक बड़े गुंबद के नीचे चार कुतुब – शेख जमालुद्दीन, मौलाना कुतुब बुरहानुद्दीन सूफी, मौलाना कुतुबुद्दीन मुनव्वर, मौलाना कुतुब नूरुद्दीन मुल्तानी की कब्रें हैं।
बाबा मकदूम पीर की दरगाह (बरवाला, हिसार) – हिसार जिले का बरवाला नामक कस्बा मकदूम पीर का प्रमुख सूफी केंद्र था। यहाँ की बाबा मकदूम पीर की दरगाह को हिंदू तथा मुसलमान समान रूप से पूजते हैं। दरगाह के अंदर बाबा मकदूम पीर की कब्र भी है।
शेख फरीद की दरगाह (जलालपुर, पलवल) – पलवल जिले की हथीन तहसील के जलालपुर गाँव में स्थित यह मध्यकालीन दरगाह हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
बुखारक शाह की दरगाह (कलियाणा, दादरी) – नवगठित दादरी जिले के कलियाणा गाँव में सूफी फकीर मुबारक शाह की दरगाह है। यह दरगाह लगभग 400 वर्ष पुरानी बताई जाती है। इस क्षेत्र में मुबारक शाह को लोग खूब मानते थे। सभी धर्मों के लोग उनके अनुयायी थे। इस दरगाह पर हर बुधवार को श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। मुबारक शाह शेख फरीद के भानजे थे।
पीर बाबा की दरगाह (कलियाणा, दादरी) – अरावली की तलहटी में बसे कलियाणा गाँव में एक ही छत के नीचे मंदिर और मस्जिद दोनों हैं। यहाँ चादर से ढकी पीर बाबा की मजार है तो छत से लटकती घंटियाँ भी हैं। इस दरगाह का निर्माण 13वीं सदी में हुआ बताया जाता है।
गौस अली शाह की दरगाह (पानीपत) – गौस अली शाह 19वीं सदी के एक प्रमुख सूफी साधक थे। उन्होंने पानीपत और आसपास के क्षेत्रों में 18 वर्ष तक निरंतर इस्लाम का प्रचार किया। बू अली शाह कलंदर की दरगाह के निकट ही इनकी भी दरगाह बनी हुई है। यह दरगाह अब दयनीय हालत में है।
ख्वाजा शम्सुद्दीन की दरगाह (पानीपत) – ख्वाजा शम्सुद्दीन ने कलियर शरीफ में मकदूम अली शाह से शिक्षा ली थी। ख्वाजा शम्सुद्दीन फिरोजशाह की सेना में सैनिक थे। उन्हें पानीपत की 'बिलायत' अली साबिर ने ही बख्शी थी। इनकी दरगाह पानीपत के सन्नौली रोड पर स्थित है।
सैयद रोशन अलीशाह की दरगाह (पानीपत) – पानीपत स्थित सैयद रोशन अली शाह की दरगाह भाईचारे की अद्भुत मिसाल है। यहाँ पर सूफी संत सैयद रोशन अली शाह की कब्र भी बनी हुई है।
हजरत शेख जलालुद्दीन की दरगाह (पानीपत) – बू अली शाह कलंदर के समकालीन हजरत शेख जलालुद्दीन पानीपत के प्रमुख सूफी संत हुए हैं। पानीपत शहर में बू अली शाह कलंदर की दरगाह के निकट ही इनकी दरगाह और कब्र बनी हुई है।
अन्य दरगाहें
- मुक्ति निजामुद्दीन दरगाह – रेवाड़ी
- हजरत गनी शाह की दरगाह – नवान
- नसीरुद्दीन महमूद की दरगाह – नारनौल
- मीठा पीर की दरगाह – तलवंडी राणा (हिसार)
- शाह अल्ताफनूर मोहम्मद नूरी की दरगाह – नेवल (करनाल)
- तुर्कमान की दरगाह – नारनौल
प्रमुख मजार
मजारों की धरती/मजारों का शहर – नूंह
बाबा मीरों नी बाहर की मजार (गुहला-चीका, कैथल) – कैथल जिले के गुहला-चीका कस्बे में बाबा मीरों नी बाहर की मजार लगभग 1000 वर्ष (960 वर्ष) पुरानी मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि बाबा नी बाहर ने खुद को जिंदा दफन कर लिया था। यहाँ हर वर्ष जून के महीने में मेला लगता है। यह मेला निर्जला एकादशी से शुरू होकर पाँचवें दिन तक चलता है।
शेख मूसा की मजार (पल्ला, नूंह) – नूंह जिले के पल्ला गाँव में स्थित शेख मूसा की मजार का इतिहास लगभग 700 वर्ष पुराना बताया जाता है। इसका निर्माण अकबर काल में हुआ था। मजार के बगल और दरवाजे पर मुगल तथा राजपूत निर्माण कला के अद्भुत नमूने माने जाते हैं। पल्ला के लोगों के अनुसार इस मीनार की एक दीवार ऐसी है जो एक खास दिशा में हिलती है। इसे हिलती हुई मीनार भी कहा जाता है। इस मजार में शेख निजामुद्दीन के शार्गिद हजरत शेख मूसा की कब्र भी बनी हुई है। वर्ष 2016 में हजरत शेख मूसा की मजार को भारतीय पुरातत्व विभाग ने अपने संरक्षण में ले लिया।
पीरगुल शाहमीर की मजार (फतेहाबाद) – कुछ इतिहासकार मानते हैं कि फिरोजशाह तुगलक द्वारा फतेहाबाद नगर की स्थापना से पूर्व भी यहाँ 'जैदिया' नामक गाँव होता था। यहाँ पर तुगलक वंश के गुरु पीर बाबा शाहमीर का ठिकाना था।
प्रमुख मजार
पीर बाबा शाहमीर की मजार (फतेहाबाद) – फतेहाबाद के पुराने भाग में पीर बाबा शाहमीर की समाधि पत्थरों से बनी दरगाह आज भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। बाबा शाहमीर के भाई बाबा रणधीर की मजार भूना (फतेहाबाद) में है। इसी के पास हुमायूँ की मस्जिद भी है।
शेख जुनैद की मजार (हिसार) – प्रसिद्ध सूफी संत जुनैद की मजार हिसार शहर में नागोरी गेट के निकट स्थित है।
पीर बाबा की मजार (लोहारू, भिवानी) – यह ऐतिहासिक मजार लोहारू दुर्ग के मुख्य द्वार के निकट स्थित है। इस मजार का निर्माण 13वीं सदी में लोहारू के नवाब अमीनुद्दीन के शासनकाल में हुआ बताया जाता है।
जमाल खाँ की मजार (गोहाना, सोनीपत) – गोहाना के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित जमाल खाँ की मजार पूरे प्रदेश के श्रद्धालुओं में प्रसिद्ध है। 1000 वर्ष से भी पुरानी इस मजार पर पूरे देश से श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहाँ जमाल खाँ ने साधना की थी। इस मजार के निर्माण में लखौरी ईंटों का प्रयोग हुआ है।
बाबा अलीशाह की मजार (कुरुक्षेत्र) – कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा कस्बे में बाबा अलीशाह की मजार लगभग 800 वर्ष पुरानी मानी जाती है। यह मजार लगभग 25 फुट ऊँचे टीले पर बनाई गई है। इस मजार को 'बाबा जालालुद्दीन की मजार' भी कहा जाता है। यहाँ हर वर्ष तीन दिन उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर यहाँ कव्वालियों का भी आयोजन किया जाता है। इस मजार पर उर्स के अवसर पर पाकिस्तान से भी श्रद्धालु आते हैं।
शेख अमान अब्दुल की मजार (पानीपत) – हरियाणा के सूफी संतों में शेख अमान अब्दुल का प्रमुख स्थान हासिल है। इनकी मजार हरियाणा के पानीपत शहर में है।
- बाबा चेतनशाह की पीर मजार – कैथल
- बाबा शाह कमाल की मजार – कैथल
- पांच पीरों की मजार – करनाल व हिसार
प्रमुख मकबरे
रजिया सुल्तान का मकबरा – इल्तुतमिश की पुत्री रजिया सुल्तान गुलाम वंश की शासक थी। वह दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाली पहली महिला थी। लेकिन इससे ईर्ष्या रखने वाले खिलाफत विद्रोह कर दिया और उसके भाई मुईन-उद-दीन बहराम शाह को गद्दी पर बैठा दिया। इसी बीच रजिया ने भटिंडा के गवर्नर नीजाम अल्तुनिया से शादी कर ली।
सिंहासन पर कब्जा करने के लिए, वे दोनों दिल्ली की ओर बढ़े, बहराम ने उनके पक्ष के लिए अपनी सेना भेजी। दोनों पक्षों की सेना कैथल के पास लड़ी और 14 अक्टूबर, 1240 ई. को रजिया को मार दिया गया और उसकी मृत्यु के स्थान पर दफनाया गया।
नोट- रजिया सुल्तान का मकबरा दक्षिण एशिया का पहला महिला स्मारक है। यह मकबरा कैथल में स्थित है। इसे वर्ष 1958 में राष्ट्रीय धरोहर में शामिल किया गया।
शेख चेली का मकबरा (कुरुक्षेत्र) – शेख चेली का मूल नाम अब्दुर रहीम अब्दुल करीम अब्दुल रज्जाक था। शाहजहाँ का पुत्र शहजादा दारा शिकोह इनके अपना आध्यात्मिक गुरु मानता था। जिस स्थान पर इन्हें दफनाया गया उस स्थान पर दारा शिकोह ने एक भव्य मकबरे का निर्माण करवाया।
शेख तैय्यब का मकबरा (कैथल) – शेख तैय्यब (मैदनी मल) का मकबरा कैथल में स्थित है। यह मकबरा पठान/पठान शैली में बना हुआ है, जो अफगान शैली का एक प्रकार है। शेख तैय्यब गुलामों के समय दरबारी सलाहकार थे।
ख्वाजा खिज्र का मकबरा (सोनीपत) – ख्वाजा खिज्र को इब्राहिम लोदी के शासनकाल में प्रमुख सूफी संतों में गिना जाता था। सोनीपत के उद्याला मुहल्ले में उसे दफनाया गया था। इस मकबरे का निर्माण 1522–24 ई. में हुआ। एक ऊँचे चबूतरे पर लाल पत्थर से बना यह मकबरा अर्ध गोलाकार गुंबद के आकार में बनाया गया है। वर्तमान में इस ऐतिहासिक मकबरे का संरक्षण भारतीय पुरातत्व विभाग के हाथों में है। यह पठान शैली में बना है।
शाह विलायत का मकबरा (नारनौल) – नारनौल शहर में इब्राहिम खान के मकबरे के निकट ही शाह विलायत का मकबरा भी है। यह गुंबदाकार मकबरा फिरोजशाह तुगलक के शासनकाल में बनाया बताया जाता है। यह तुगलक काल से अंग्रेजी काल तक की वास्तुकला का उदाहरण है।
इब्राहिम खान का मकबरा (महेंद्रगढ़) – नारनौल शहर शेरशाह सूरी की जन्म भूमि थी। यहाँ पर शेरशाह सूरी ने अपने दादा इब्राहिम खान का भव्य मकबरा बनवाया था। शहर के मध्य में स्थित पठान शैली के इस मकबरे के निर्माण में लाल तथा स्लेटी रंग के पत्थरों का प्रयोग हुआ है। विशाल गुंबदाकार मकबरे के निर्माण में पत्थरों पर बड़ी सुंदर नक्काशी की गई है। गुंबद के भीतर इब्राहिम खान की कब्र भी बनी हुई है।
बाबा प्राणपीर पादशाह का मकबरा (हिसार) – यह ऐतिहासिक स्मारक हिसार के सबसे प्राचीन मकबरों में से एक है। बाबा प्राणपीर का मकबरा शहर के दक्षिणी भाग में स्थित है। मकबरे का नीचे का भाग खड़िया पत्थर से तथा ऊपरी भाग लाल रंग की ईंटों से बना है। इमारत में पहुँचने के लिए इसके चारों दिशाओं में एक-एक द्वार है। बहलोल खान (दानाशेर) ने भविष्यवाणी की थी कि गयासुद्दीन तुगलक (गाजी मलिक) एक दिन दिल्ली का सुल्तान बनेगा। इसके शिष्य बहलोल खान (दानाशेर) का मकबरा हिसार के दानाशेर, हिसार में है।
बाबा फरीद का मकबरा (फरीदाबाद) – शेख फरीद मुगल बादशाह जहांगीर के खजांची थे। शेख फरीद को फरीदाबाद का संस्थापक माना जाता है। फरीदाबाद शहर में शेख फरीद का गुंबदाकार मकबरा इस शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है।
मीर तिजारा का मकबरा हांसी – हांसी शहर में चार कुतुब दरगाह के साथ ही मीर तिजारा का मुगल कालीन मकबरा है। खड़िया पत्थर तथा छोटी ईंटों से बने इस बेहतरीन मकबरे में कुतुब जमालुद्दीन के शिष्य मीर तिजारा की कब्र बनी हुई है।
चालीस हाफिज का मकबरा (हिसार) – चालीस हाफिज का मकबरा हिसार में स्थित है। यह एक चालीस हाफिजों का समूह है। इस मकबरे का निर्माण हुमायूँ ने करवाया था।
ख्वाजा की सराय / सराय कोतवाली (फरीदाबाद) – फरीदाबाद जिले के सराय गाँव में एक 300 वर्ष पुराना मुगलकालीन विश्राम गृह होता है। मान्यता है कि इस सराय का निर्माण पीर ख्वाजा द्वारा करवाया गया था। इसी सराय के कारण इस गाँव को यह नाम मिला।
महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक
अन्य मकबरे
- इब्राहिम लोदी का मकबरा – पानीपत – यह मकबरा दिल्ली के बादशाह बाबर ने बनवाया था।
- कलंदर का मकबरा – करनाल – यह मकबरा शम्सुद्दीन (दिल्ली बादशाह) ने बनवाया था।
- अल्लाफ हुसैन का मकबरा – पानीपत
- मीरा साहिब का मकबरा – करनाल
- लाल की मस्जिद – हिसार
- पीर आशिक मोहम्मद का मकबरा – हिसार
- फिरोजशाह तुगलक की लाट – फतेहाबाद
- शेख आलम असार की मजार – हांसी
- पीर मुबारक शाह की दरगाह – भिवानी
- पीर की मजार – भिवानी
- हजरत ग्वांदी की दरगाह – नरवाना (जींद)
- अब्दुल शंकर की दरगाह – सिरसा
- ख्वाजा पीर का मकबरा – सिरसा
- पीर जमाल की मजार – गोहाना (सोनीपत)
- निजाम का मकबरा – नारनौल
- शाह कुली खाँ का मकबरा – महेंद्रगढ़
प्रमुख चर्च
राज्य के किस जिले में सर्वाधिक चर्च हैं – अम्बाला
सेंट पॉल चर्च – अम्बाला छावनी में स्थित, यह इस क्षेत्र के सबसे पुराने चर्चों में से एक है। सेंट पॉल चर्च, जिसका निर्माण 1857 को पवित्र किया गया था। 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान बमबारी कर दी गई थी। एक पाकिस्तानी विमान द्वारा बमबारी से सुंदर चर्च की इमारत को काफी हद तक नष्ट कर दिया और आज केवल चर्च टॉवर ही बचा है। यह गॉथिक शैली में बनी है।
होली रिडीमर चर्च – यह ब्रिटिश शासन के तहत बनाया गया था, जब ईस्ट इंडिया कंपनी के सैनिकों को करनाल से अम्बाला स्थानांतरित किया गया था।
1848 में निर्मित, कैथोलिक चर्च में शुरू में सैनिकों के लिए बनाए गए दो कमरे थे, जो वर्तमान में एक पुस्तकालय और एक वाचनालय के रूप में उपयोग किए जाते हैं।
इस चर्च का दौरा भारत के एकमात्र कैथोलिक वायसराय लॉर्ड रिपन ने किया था। वर्ष 1902 में एक नए चर्च का निर्माण किया गया।
1956 में, इस चर्च को रेडेम्प्टोरिस्ट समूह को सौंप दिया गया था।
- बैपटिस्ट चर्च – भिवानी
- सेंट थॉमस चर्च – हिसार
3 दिसंबर 1965 को विशप ऑफ कलकत्ता काटन द्वारा यह चर्च विक्टोरिया वास्तु कला में बना है।
राज्य का सबसे ऊँचा चर्च है – केंटोनमेंट (करनाल)
यह चर्च 35 मी. ऊँचा है।
पहला यूरोपीयन कब्रिस्तान – करनाल
यह हरियाणा में सबसे पुराना यूरोपीयन कब्रिस्तान है। वर्ष 1811 से 1840 तक यूरोपीयन लोगों को यहाँ दफनाया जाता था।
यूरोपीयन कब्रिस्तान – अम्बाला
1899 से 1902 के बीच हुए अंग्रेज बोअर युद्ध के बंदी कुछ यहाँ पर लाए गए थे। उन्हें अम्बाला जेल में रखा गया। उनमें से 20 वापस नहीं जा पाए। उनमें से कुछ के सम्मान में यहाँ पर कब्र बनाई हुई है।
हरियाणा में हवेली कोठी
| हवेली | जिला |
|---|---|
| सबसे पुरानी हवेली | फतेहाबाद |
| राजा नाहर सिंह हवेली (बल्लभगढ़ में बनाई) | फरीदाबाद |
| द्वारका व जोगी सेठ की हवेली | झज्जर |
| सिंघों की हवेली | गुरुग्राम |
| बाबा वाली कोठी | गुरुग्राम |
| हवेली ऑफ उदयपुरी | गुरुग्राम |
| बलवान की हवेली | पलवल |
| चौधरी काशीराम की हवेली | पलवल |
| जॉर्ज थॉमस की कोठी | हिसार |
| जयराम दास की हवेली | भिवानी |
| सेठ छज्जू राम की हवेली | भिवानी |
| बाबा हीरा लाल की हवेली | रोहतक |
| प्रेम/नाली कोठी | रोहतक |
| शाहजहानी हवेली (चौधरी की हवेली) | रोहतक |
| सेठ नरसिंह की हवेली | रोहतक |
| एचएस व बुक्सट्रलानी | करनाल |
| देसू की हवेली | रेवाड़ी |
| गंभाराम की हवेली | अम्बाला |
| बुढ़िया की हवेली | यमुनानगर |
| रानी का महल | बल्लभगढ़ |
महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य
- सेठ जयराम दास की हवेली का निर्माण 1853 में किया गया था।
नोट- इस हवेली में लालकिले के दरवाजे उतारकर लगाए गए थे, जो उस दौरान वायसराय लॉर्ड डलहौजी ने सेठ की मित्रता के कारण प्रदान किए थे।
- सेठ छज्जूराम की हवेली – अलखपुरा, भिवानी।
- जॉर्ज थॉमस की कोठी जहाँ शाम की कोठी जहाजमहल के नाम से प्रसिद्ध है।
- चनेटी का स्तूप राज्य का सबसे प्राचीन ईमारत है जो अकबरी स्टाइल के नाम से प्रसिद्ध है, जो सुध (जगाधरी) में स्थित है।
- एचएस व बुक्सट्रलानी हाउस का निर्माण करनाल में अंग्रेजों द्वारा करवाया गया था।
- बुढ़िया हवेली की नींव हुमायूँ द्वारा रखी गई थी।
- ताजमहल की हूबहू नकल शेख चिल्ली का मकबरा थानेसर में स्थित है।
- शेख चिल्ली के मकबरे को डेविड रॉस ने ताजमहल के बाद सबसे सुंदर इमारत बताया है।
- दिल्ली के लालकिले की हूबहू नकल से बनी इमारत शीशमहल फर्खनगर में स्थित है।
- कुतुबमीनार दिल्ली की हूबहू नकल से बनी मस्जिद काजी की मस्जिद रोहतक में स्थित है।
- राजा नाहर सिंह की हवेली में बल्लभगढ़ में कार्तिक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाता है।
- बाबर द्वारा निर्मित काबुली बाग मस्जिद (पानीपत) राज्य की सबसे प्राचीन मुगलकालीन इमारत है। डेविस रॉस ने इसे मुगल वास्तुकला की सर्वोत्तम संरचनात्मक इमारत बताया है।
- हरियाणा में सबसे बड़ा मुगलकालीन स्मारक रायमुकंद दास का छत्ता है। यह राज्य के नारनौल में स्थित है।
हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)
हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।