ऐतिहासिक व्यक्तित्व
काकरणा मेवाती
काकरणा मेवाती 13वीं शताब्दी में मेवात के शासक थे। इन्होंने गयासुद्दीन बलबन (1266–86) के विरुद्ध युद्ध किया। उस समय मेवात का मुख्यालय 'खोहगांव' (महेश्वरी) था।
रायबहादुर लाला मुरलीधर
बाबू मुरलीधर का जन्म 30 मई 1848 को पलवल में हुआ था। बाबू मुरलीधर को 'ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ पंजाब' के नाम से जाना जाता है। इन्हें उत्तर पश्चिम भारत में राष्ट्रीयता के जनक कहा जाता है। बाबू मुरलीधर का कर्मभूमि लाहौर रही। इन्होंने अम्बाला से वकालत शुरू की व बाद में लाहौर चले गए। बाबू मुरलीधर स्वदेशी आंदोलन के प्रमुख नेता रहे।
बाबू मुरलीधर 28 दिसंबर 1885 को बम्बई में हुए कांग्रेस के पहले अधिवेशन में 72 संस्थापक सदस्यों में से एक थे। यही बाबू मुरलीधर 'दि ट्रिब्यून' नामक अखबार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए थे। 1886 में राजनीतिक अपराध के सिलसिले में अंग्रेज सरकार ने इन्हें जेल में डाल दिया। प्रमुख इतिहासकार के.सी. यादव के अनुसार बाबू मुरलीधर राष्ट्रीय राजनीति में राजनीति को बढ़ावा देने वाले पहले भारतीय थे। इन्हें कांग्रेस का संविधान बनाने वाली कमेटी का सदस्य भी बनाया गया था।
1886 में कलकत्ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दूसरे अधिवेशन में बाबू मुरलीधर के साथ पंडित दीन दयाल शर्मा तथा बाबू बालमुकुंद गुप्त शामिल हुए। लगभग 1806 के आसपास अम्बाला में लाल मुरलीधर तथा दीन चंद के प्रयत्नों से कांग्रेस की नींव पड़ी व रोहतक में कांग्रेस का सत्र 1889 में अम्बाला से उर्दू में साप्ताहिक सौर संदेश निकालना शुरू किया। वर्ष 1898 में बाबू मुरलीधर ने अम्बाला में आर्य समाज की स्थापना की।
लाला मुरलीधर को राय बहादुर व केसरी-ए-हिन्द की उपाधियाँ प्राप्त थीं। वर्ष 1899 में राय बहादुर व वर्ष 1904 में केसरी-ए-हिन्द की उपाधि इन्होंने रोहतक एक्ट के विरोध व असहयोग आंदोलन के समर्थन में लौटा दी। 22 अक्टूबर 1920 को भिवानी में अम्बाला डिवीजन पॉलिटिकल कांग्रेस हुई जिसकी अध्यक्षता बाबू राय बहादुर लाल मुरलीधर ने की। इनकी मृत्यु 23 अप्रैल 1922 को हुई।
लाला लाजपत राय (28 जनवरी, 1865 से 17 नवंबर, 1928)
'पंजाब केसरी' एवं 'शेर-ए-पंजाब' के नाम से प्रसिद्ध लाला लाजपत राय का जन्म पंजाब के मेगा जिले में जगरांव कस्बे के ढुडीके गांव में 28 जनवरी, 1865 को श्री राधाकृष्ण के घर में हुआ।
भारत में क्रांतिकारी विचार के जनक के रूप में लोकप्रिय, ये लाल-बाल-पाल की उग्रवादी त्रिगुट के सदस्य थे। लाहौर में एक कॉलेज भी खोला जिसका नाम 'दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज' रखा गया। लाला लाजपत राय ने उर्दू भाषा में दैनिक पत्र 'पंजाबी', 'वंदेमातरम्' तथा एक अंग्रेजी भाषा में दैनिक पत्र 'द पीपल' प्रकाशित किया। कुछ समय के लिए अमेरिका से 'यंग इंडिया' नामक पत्र का भी प्रकाशन किया।
वह अच्छे लेखक भी थे और अंग्रेजी के अच्छे विद्वान थे लेकिन पुस्तकें उर्दू में लिखते थे। उन्होंने 'महान अशोक', 'श्रीकृष्ण और उनकी शिक्षाएं' और 'छत्रपति शिवाजी' आदि कई पुस्तकें लिखीं। यंग इंडिया तथा (Unhappy India's will to Freedom) उनकी प्रसिद्ध पुस्तकें थीं। उन्होंने 'सर्वेंट्स ऑफ पीपल सोसायटी' की स्थापना की तथा लाहौर में 'नेशनल कॉलेज' और 'तिलक स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स' स्थापित किया।
1920 में कांग्रेस के कलकत्ता में हुए विशेष अधिवेशन के अध्यक्ष चुने गए। इसी अधिवेशन में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन को स्वीकृत किया गया। सन 1928 में साइमन कमीशन के विरोध में लाहौर में 30 अक्टूबर, 1928 को विशाल प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान लाला जी लाठीचार्ज में घायल हो गए।
17 नवंबर, 1928 को उनका देहावसान हो गया। महात्मा गांधी ने उनकी मृत्यु पर कहा था कि 'भारतीय सौरमंडल में एक सितारा डूब गया है।'
बाबू बालमुकुंद गुप्त (1865–1907)
हिंदी व्यंग्य पत्रकारिता के जनक, बाबू बालमुकुंद गुप्त का जन्म 14 नवंबर 1865 को गुड़ियानी (रेवाड़ी) में हुआ।
उपनाम – बाबू जी, हिंदी पत्रकारिता के मसीहा, गद्य के जनक, यशस्वी साहित्यकार एवं व्यंग्यकार पत्रकार, सत्य पत्रकारिता के जनक।
प्रमुख रचनाएं – शिवशंभु के चिट्ठे बनाम लॉर्ड कर्जन, चिट्ठे और खत, खेल तमाशा।
बाबू बालमुकुंद गुप्त ने लॉर्ड कर्जन की नीतियों के विरोध में व्यंग्य के रूप में शिवशंभु के चिट्ठे लिखे, जिसमें इन्होंने लॉर्ड कर्जन के कार्यों की तुलना नादिरशाही से की।
बाबू बालमुकुंद गुप्त पहले उर्दू पत्रकार थे, किन्तु कालांतर में बाबूजी, दीनदयाल शर्मा के प्रभाव में आकर हिंदी साहित्य में रुचि लेने लगे।
बाबू बालमुकुंद गुप्त ने कई समाचार पत्रों का संपादन किया, जिनमें से कुछ समाचार पत्र निम्न हैं –
उर्दू समाचार पत्र – कोहिनूर (1889), अखबार-ए-चुनार (1886), मथुरा, जमाना।
हिंदी समाचार पत्र – हिंदू-बंगवासी, हिंदुस्तान, भारत प्रताप, भारत मित्र (1899–1907)।
श्री मनोहर लाल खट्टर ने इनकी पैतृक हवेली को लाइब्रेरी में बदलने की घोषणा की थी।
हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला, हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों के लिए इनके नाम से बाबू बालमुकुंद गुप्त सम्मान नामक पुरस्कार देती है, जिसके तहत 2.5 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाती है।
हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला के परिसर में बाबू बालमुकुंद गुप्त तथा हिंदी के 2 अन्य मूर्धन्य साहित्यकारों संत सूरदास व पंडित लख्मीचंद की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर (रेवाड़ी) में बाबू बालमुकुंद गुप्त पीठ स्थापित की गई है।
बाबू बालमुकुंद गुप्त ने अनरिश्ता शब्द की शुद्धता को लेकर महावीर प्रसाद द्विवेदी से काफी लंबी बहस की थी।
18 सितंबर 1907 को इनकी मृत्यु हो गई। इनकी मृत्यु पर महावीर प्रसाद द्विवेदी ने लिखा था – अच्छी हिंदी बस एक व्यक्ति लिखता था।
पण्डित नेकीराम शर्मा
पण्डित नेकीराम शर्मा का जन्म 4 सितम्बर, 1887 को भिवानी जिले के कैलंग गांव (जो उस समय रोहतक का भाग था) में हुआ था। ये 1916 ई. में लोकमान्य तिलक के स्वराज संघ के सदस्य बने। पण्डित नेकीराम शर्मा ने 1917 में रोहतक जिले में होमरूल आंदोलन का नेतृत्व किया। इन्होंने संदेश नामक साप्ताहिक पत्र भिवानी से निकाला। ये हरियाणा के सबसे पहले बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्हें हरियाणा केसरी के उपनाम से जाना जाता है। पं. नेकीराम शर्मा का प्रसिद्ध कथन है – "मुझे संपूर्ण भारत की भूमि चाहिए।"
8 जून, 1956 को इनकी मृत्यु हो गई।
लाला लाजपत राय
लाला लाजपत राय का जन्म 1919 में रोहतक एक्ट के खिलाफ हड़ताल करवाई। 1932 में इन्हें कैथल मंडी से गिरफ्तार किया गया तथा 6 महीने की कैद हुई। 1940 में मोतीलाल नेहरू के जन्म-दिन पर तकरीर करने पर गिरफ्तार किया गया।
बाबू दयाल शर्मा
इनका जन्म मालपुरा गांव (रेवाड़ी) में हुआ। इन्होंने पटौदी रियासत में प्रजामंडल आंदोलन का नेतृत्व किया। 1952 में कांग्रेसी टिकट पर पटौदी क्षेत्र से पंजाब विधानसभा के सदस्य चुने गए।
हीरासिंह चिनारिया
दादरी तहसील के एक गांव में जन्मे हीरासिंह जाट द रियासत में नौकरी करते थे। महाराजा ने जब रियासत कॉन्सिल चुनाव से बनाई तो इन्हें मंत्री बनाया गया। 1 नवम्बर 1956 को पंजाब में मिलाया गया, तो इन्हें लोकसभा में चुन लिया गया।
लोकसभा में बोलते समय इनका निधन हो गया।
देवराज संधि
इनका जन्म झंग (पंजाब) में हुआ। 1921 में इन्हें 5 महीने की जेल हुई। 1938 के उपचुनाव में पंजाब विधानसभा के सदस्य चुने गए। बंटवारे के बाद ये रोहतक आ गए।
चौधरी साहबराम चौटाला
ये चौ. देवीलाल के बड़े भाई थे। इनका जन्म चौटाला (सिरसा) में मार्च 1911 में हुआ। वर्ष 1941 के व्यक्तिगत सत्याग्रह में एक वर्ष का कारावास मिला। 130 मील, 1987 को इनका निधन हुआ।
पद्मश्री किशनदास
इनका जन्म 1926 में रोहतक में हुआ। वर्ष 1961 से 1963 तक व 1964 से 1967 तक नगर पालिका रोहतक के अध्यक्ष रहे। 1976 में 'पद्मश्री' की उपाधि से राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। हरियाणा विकास पार्टी का कोषाध्यक्ष भी रहे।
वर्ष 1972 में विधायक चुने गए। दूसरी बार 1982 में विधायक बने। तीसरी बार 1986 में भैंसवाल विधानसभा में कैबिनेट मंत्री बने। 1996 में हविपा सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।
दीनबंधु सर छोटूराम
रहबर-ए-आजम व गरीबों और किसानों के मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम का जन्म 24 नवम्बर, 1881 को गढ़ी सांपला (रोहतक) में हुआ। छोटूराम का असली नाम राम रिछपाल था, परन्तु अपने भाइयों में सबसे छोटे होने के कारण परिवार में लोग छोटूराम कहकर पुकारते थे। स्कूल रजिस्टर में भी इन्होंने अपना नाम छोटूराम लिखवाया और ये महापुरुष छोटूराम कहलाए। ये संयुक्त पंजाब में राजस्व मंत्री रहे। इनके गांव गढ़ी सांपला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अक्टूबर 2018 को इनकी 64 फुट ऊंची मूर्ति का उद्घाटन किया, जिसके वास्तुकार राम सुतार हैं। यहां इनके नाम पर एक म्यूजियम भी बनाया गया है।
सन 1903 में इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद छोटूराम जी ने दिल्ली के अत्यंत प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन कॉलेज से 1905 में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। इन्होंने 1910 में आगरा कॉलेज से एल.एल.बी. पास की और 1912 में वकालत शुरू की। 26 मार्च 1913 को इन्होंने रोहतक में जाट गजट एंग्लो संस्कृत स्कूल आरंभ किया। वकालत पास करके वर्ष 1911 में रोहतक में प्रैक्टिस शुरू की।
वर्ष 1916 में रोहतक से उर्दू साप्ताहिक 'जाट गजट' निकाला। वर्ष 1922, 1923 व 1926 में पंजाब कौंसिल के सदस्य चुने गए। वर्ष 1923 में मुस्लिम नेता सर फजले हुसैन के साथ मिलकर यूनियनिस्ट पार्टी (जमींदार लोग) का गठन किया। 1938 में किसानों के अनाज की बिक्री के लिए मार्केटिंग बोर्ड का गठन किया।
इनके द्वारा पास करवाए गए कुछ कानून निम्नलिखित हैं–
- कर्ज माफी एक्ट – 1934, कर्जा राहत (संशोधन) एक्ट – 1940 व 1943 (सुनेहर रेट)।
- साहूकार पंजीकरण एक्ट – 1938।
- गिरवी जमीनों की मुफ्त वापसी एक्ट – 1938।
- कृषि उत्पाद मंडी एक्ट – 1938।
- श्रमिक व्यवसाय एक्ट – 1940।
9 जून, 1945 को लाहौर में हृदयघात होने से इनका निधन हो गया।
इन्हें 'भारतीय डि मोंटफोर्ड का जन्मदाता' माना जाता है।
नोट: सर छोटूराम को राय बहादुर के खिताब से भी सम्मानित किया गया।
उपनाम – दीनबंधु, रायबहादुर, रहबर-ए-आजम, गरीबों तथा किसानों के मसीहा, राबर्ट जनरल, भाखड़ा डैम प्रोजेक्ट के जनकदाता।
- 1940 में सर्वप्रथम हरियाणा में मोरों के शिकार पर प्रतिबंध चौ. छोटूराम ने लगवाया था।
- चौ. छोटूराम का जन्म 24 नवम्बर 1881 को हुआ था लेकिन उनका जन्मदिन बैसाखी (13 अप्रैल) को मनाया जाता है।
- 1928 में साइमन कमीशन की समीक्षा के लिए 2 भारतीय वकील नियुक्त किए गए थे। जिनमें से एक थे – डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा दूसरे थे – चौ. छोटूराम।
- भारत सरकार ने सन 1995 में चौ. छोटूराम के सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया था।
श्रीमती चन्द्रवती श्योराण
इनका जन्म 3 सितम्बर 1928 को डालावास (चरखी दादरी) में हुआ। मई, 1968 के हरियाणा विधानसभा के मध्यावधि चुनावों में तीसरी बार कांग्रेस टिकट पर विधायक बनीं |
श्रीमती चन्द्रवती श्योराण (जीवनी का शेष भाग)
1972 में चौथी बार हरियाणा विधानसभा की सदस्य बनीं और बतौर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मिला। 1989 में जनता दल सरकार के दौरान पांडिचेरी की उपराज्यपाल बनीं। 92 वर्ष की उम्र में 15 नवंबर 2020 को कोरोना के चलते पी.जी.आई. एम.एस. रोहतक में इनकी मृत्यु हो गई।
उपनाम – बुआ जी
उपलब्धियां – हरियाणा क्षेत्र की पहली महिला ग्रेजुएट (पिलानी से), हरियाणा क्षेत्र की पहली महिला एम.एल.ए. (1934), प्रथम महिला सांसद (1964-66), प्रथम महिला महाधिवक्ता, प्रथम उपराज्यपाल, प्रथम महिला वकील, प्रथम व एकमात्र महिला नेता प्रतिपक्ष।
जीवनी पर आधारित पुस्तक – धरती की बेटी
दीनानाथ बत्रा
इनका जन्म गाजीखान (पाकिस्तान) में हुआ था। शिक्षा के क्षेत्र में इनका सर्वाधिक योगदान रहा। वर्ष 1966 में RSS द्वारा खोले गए पहले स्कूल गीता सीनियर सेकेंडरी के मुख्य अध्यापक रहे। वर्ष 2014 में हरियाणा शिक्षा समिति में नियुक्त किया गया। शिक्षा बचाओ समिति व शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संस्थापक रहे। NCERT द्वारा इन्हें नैतिक शिक्षा (VI-XII) की पुस्तक तैयार करने का जिम्मा दिया गया था।
बलवन्त राय तायल
इस स्वतंत्रता सेनानी का जन्म 4 अक्टूबर, 1918 को बघौड़ (पटियाला) में हुआ। भारत छोड़ो आंदोलन में ये कई माह तक नजरबन्द रहे। 1952 व 1957 में विधायक बने। आपातकाल (1975) के दौरान नजरबन्द। 1977 में फिर विधायक बने। 1979-80 में चौ. देवीलाल सरकार में वित्तमंत्री रहे। हिन्दी क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष भी रहे।
चौधरी चरणसिंह
इनका जन्म भंगाणा (सोनीपत) में हुआ। भारत छोड़ो आंदोलन में दो वर्ष की सजा। अन्य पदों पर भी काम किया। सरकार ने ताम्र-पत्र व पेंशन देकर सम्मानित किया।
मास्टर नाहरराम
इनका जन्म जस्सराना (गोहाना) में हुआ। 1930 में जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर इंचार्ज बने। 1939 में आसौदा सत्याग्रह की अंतिम कांग्रेस के अध्यक्ष थे। 1952 व 1957 में पंजाब विधानसभा के सदस्य चुने गए। कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। भारत सरकार ने ताम्रपत्र से सम्मानित किया।
डॉ. नौहरिया राम केसरी
इनका जन्म 13 जनवरी, 1902 को केसरी (अम्बाला) में हुआ। 1940 में इन्हें व्यक्तिगत सत्याग्रह में एक वर्ष की सजा हुई। 8 जनवरी, 1933 को स्वर्गवास हुआ। भारत सरकार व हरियाणा सरकार ने इन्हें ताम्रपत्र व पेंशन देकर सम्मानित किया।
बालाराम लूदेसर
इनका जन्म 21 अगस्त, 1924 को लूदेसर (सिरसा) में हुआ। सिंगापुर में ये आजाद हिन्द फौज में भर्ती हुए। बर्मा के मोर्चे पर लड़े। उसके बाद इन्होंने समाजसेवा शुरू की। गांव के सरपंच बने। अन्य कई पदों पर भी रहे। भारत सरकार व हरियाणा सरकार ने ताम्रपत्र व पेंशन से सम्मानित किया।
लाला चन्द्रभान गुप्ता
इनका जन्म 27 जुलाई, 1921 को खैरपुर (रोहतक) में हुआ। 1947 में शरणार्थी रिलीफ कमेटी के सदस्य बने। 1954 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व अखिल भारतीय कांग्रेस के डेलिगेट बने। साप्ताहिक पत्रिका 'भारत निर्माण' का सम्पादन किया। 1977 में जनता पार्टी के महामंत्री बने। इसके बाद राजनीति से संन्यास ले लिया।
चौधरी कुपाराम
साहबाबाद (हिसार) निवासी चौ. कुपाराम महात्मा गांधी के कहने पर 1946 में सेना की नौकरी छोड़ गांधी जी के प्रचारक बन गए। 1941 में हिसार कांग्रेस के अध्यक्ष बने। 'भारत छोड़ो आंदोलन' में भाग लेने के कारण इन्हें बन्दी बनाकर 6 माह कारावास की सजा दी गई।
लाला श्यामलाल (एडवोकेट)
रोहतक जिले के प्रसिद्ध अधिवक्ता लाला श्यामलाल मशहूर स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। 1916 ई. में रोहतक जिले की कांग्रेस कमेटी के मंत्री बने। 1930 में नमक सत्याग्रह में भाग लेने के कारण दो वर्ष की जेल हुई। लाहौर षड्यंत्र मुकदमों में ये क्रांतिकारियों के वकील बने। 1934 में केंद्रीय असेम्बली में कांग्रेस के सदस्य बने।
लाला दौलतराम गुप्त
रोहतक जिले के प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला दौलतराम गुप्त ने 1922 में 'असहयोग आंदोलन' व 1930 के नमक सत्याग्रह में भाग लेने के कारण छः-छः महीने का कारावास भुगते। 1932 में 'हरिजन सेवक संघ' के कार्य में सेवाएं दीं।
गुलजारीलाल नन्दा
इनका जन्म 4 जुलाई, 1898 में सियालकोट (पाकिस्तान) में हुआ था। ये 21 सितम्बर, 1963 को केंद्रीय गृहमंत्री तथा 27 मई, 1964 को जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के पश्चात भारत के प्रथम कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।
11 जनवरी, 1966 को प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के निधन के पश्चात पुनः भारत के अंतरिम प्रधानमंत्री बने।
वर्ष 1967 में कैथल लोकसभा क्षेत्र से इनका निर्वाचन हुआ। इन्होंने वर्ष 1968 कुरुक्षेत्र के तीर्थस्थलों के संवर्द्धन, संरक्षण एवं विकास हेतु 1 अक्टूबर 1968 को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की स्थापना की थी। ये 18 फरवरी, 1970 को केंद्रीय रेल मंत्री बने।
भारत सरकार ने इनकी अतुलनीय सेवा के लिए 24 जुलाई, 1977 को इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। 15 जनवरी, 1998 में इनकी मृत्यु हो गई।
मंसूर अली खान पटौदी
मशहूर क्रिकेटर मंसूर अलीखान पटौदी रियासत के नवाब थे। ये मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के पति तथा बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के पिता थे। वर्ष 1944 में इन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
बाबा रामदेव
बाबा रामदेव भारतीय योग-पुरुष बाबा रामदेव का जन्म 25 दिसंबर, 1965 को महेंद्रगढ़ जिले के सैद अलीपुर गांव में हुआ था। इनका बचपन का नाम रामकिशन यादव था। इनकी माता का नाम श्रीमती गुलाब देवी और पिता का नाम श्रीरामनिवास यादव है। इनके गुरु का नाम बलदेव था।
कल्पना चावला
कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च, 1962 को करनाल में हुआ था। लेकिन स्कूल में दाखिला दिलाते समय उनकी उम्र कम होने के कारण उनकी जन्म तिथि बदलकर 1 जुलाई, 1961 कर दी गई। 19 नवम्बर, 1977 को कोलंबिया अंतरिक्ष की यात्रा पर गए छः सदस्यीय दल में कल्पना चावला भी थीं। इस प्रकार अंतरिक्ष की यात्रा करने वाली ये भारतीय मूल की प्रथम महिला बनीं। इन्हें स्पेस क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।
कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार – 1 लाख रुपये
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल
कल्पना चावला तारामंडल (जुलाई 2007), कुरुक्षेत्र
16 जनवरी, 2003 को बो केप केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से कोलंबिया अंतरिक्षयान से दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुईं, परन्तु फरवरी, 2003 में वापस लौटते समय पृथ्वी पर पहुँचने से मात्र 16 मिनट पूर्व यान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
नोट: अंतरिक्ष में जाने वाली विश्व की प्रथम महिला वैलेंटीना तेरेश्कोवा (सोवियत संघ) थीं। इन्होंने 1963 में अंतरिक्ष की यात्रा की।
सोनू निगम
प्रसिद्ध पार्श्व गायक सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई, 1973 को जिला फरीदाबाद में हुआ था। तीन साल की उम्र में ही अपने पिता के साथ विवाह पार्टियों में गाकर 'पुत के पांव पालने में' कहावत चरितार्थ की थी। सन 1995 में 'बेवफा सनम' से इनकी सफलता की कहानी शुरू हुई और...
'बॉर्डर' फिल्म के गीत 'संदेशे आते हैं' ने सन 1997 में इन्हें बुलंदियों पर खड़ा कर दिया। वर्ष 2004 में राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड से सम्मानित हुए।
दीन दयाल शर्मा
शर्मा जी का जन्म वर्ष 1863 में झज्जर में हुआ। इन्होंने राष्ट्रभाषा हिंदी को सम्मान दिलाने तथा हिंदू समाज को जागृत करने के लिए देशभर में यात्रा की। आप अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संस्थापक में से एक थे। हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार में इनका बड़ा योगदान रहा। वर्ष 1937 में इनका निधन हुआ।
महावीर गुड्डू
हरियाणा के जिला जींद के गांगोली गांव में 10 अक्टूबर, 1961 को जन्मे महावीर गुड्डू एक 'बम लहरी' हरियाणा ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी बम-लहरी के नाम से जाने जाते हैं। शिव-विवाह, शिव-लहरी और जंगम जोगियों द्वारा गायी जाने वाली 'लहरी' शैली के तौर पर इनकी पहचान है। वर्ष 2024 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
ख्वाजा अहमद अब्बास
ख्वाजा सेठ अहमद अब्बास – फिल्मकार श्री, निर्माता, निर्देशक, राजकपूर के प्रिय लेखक, ख्वाजा साहब का जन्म 7 जून, 1916 को पानीपत में हुआ तथा मृत्यु 1 जून, 1987 को 72 वर्ष की आयु में मुंबई में हुई। इन्होंने न सिर्फ उर्दू लेखन व पत्रकारिता में बड़ा नाम कमाया, अपितु सिने जगत को भी अपनी विचारोत्तेजक कृतियों से नवाजा, जिनमें प्रमुख हैं राजकपूर द्वारा निर्मित आवारा की कहानी, मेरा नाम जोकर सदृश रचनाएं भी आपकी कलम से निकली थीं।
जगदीश प्रसाद चौधरी
जर्मन भाषा के ज्ञाता, राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार से सम्मानित श्री जगदीश प्रसाद चौधरी का जन्म हरियाणा के जिला रोहतक की सांपला तहसील के अंतर्गत गांव मोरखेड़ी के किसान परिवार में 7 मार्च, 1949 को हुआ। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने वर्ष 2005-2006 के राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार से इन्हें सम्मानित किया है।
सुभाषिणी
'पद्मश्री' सुभाषिणी का जन्म 14 अगस्त, 1914 को जिला पानीपत के गांव बनवालावास में हुआ। सुभाषिणी पद्म श्री प्राप्त करने वाली पहली हरियाणवी महिला हैं। वर्तमान में सुभाषिणी कन्या गुरुकुल चलाती हैं। इनकी माता का नाम लक्ष्मी देवी तथा पिता का नाम फूल सिंह था जो बाद में भक्त फूल सिंह (हरियाणा के दहाती संघी) कहलाए।
शालू जिन्दल
20 अक्टूबर, 1970 को जन्मी शालू, 'जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड' की महानिदेशक होने के साथ-साथ सुप्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना हैं। भारतीय शास्त्रीय नृत्य 'कुचिपुड़ी' के क्षेत्र में इन्हें इनकी उपलब्धियों तथा कला, संस्कृति, शिक्षा एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए 'इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी अवार्ड 2007' से सम्मानित किया जा चुका है।
हिमांशु सैनी
पानीपत के हिमांशु सैनी अनेक टेलीफिल्मों, हरियाणवी नाटकों एवं हरियाणवी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। हिमांशु रंगमंच से भी जुड़े रहे हैं। हरियाणवी नाटक 'लहू का महासागर' में हिमांशु ने 'जमाल' के किरदार को सजीवता से निभाया। दूरदर्शन पर प्रदर्शित धारावाहिक 'युग', 'तलाक क्यों' एवं 'अब क्या होगा' में इन्होंने सराहनीय कार्य किया है।
मधु शर्मा
पेहवा में 8 जनवरी, 1976 को जन्मी मधु शर्मा को बचपन से ही गाने का शौक था। हरियाणवी रागिनी के लिए मधु शर्मा न केवल हरियाणा बल्कि राजस्थान और पंजाब में भी आमंत्रित की जाती हैं। 'जयमल हट्टिये, रंग फॉरेंस' तथा 'अंधियों में थाल्या काजल', 'पैरों में पहरी पायल' ऐसी रागिनियां हैं, जो मधु शर्मा से हर कार्यक्रम में सुनी जाती हैं।
लाला हरदेव सहाय
लाला हरदेव सहाय हिसार के नजदीक सातरोड़ गांव में 26 नवम्बर 1892 को एक वैश्य कुटुम्ब में पैदा हुए थे। एक स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ ये विख्यात समाजसेवी भी थे। इन्होंने सातरोड़ में सन 1912 में एक पाठशाला स्थापित की। अपने दो मित्रों पंडित नेकीराम शर्मा और पंडित ठाकुरदास भागव के साथ सन 1923 में हिसार में 'विद्या प्रचारिणी सभा' की स्थापना की। लाला हरदेव सहाय ने प्रयत्न करके संविधान में भी गोवध के विरुद्ध सूत्र समाविष्ट करवाया। इनकी मृत्यु 30 सितंबर, 1962 को हुई। हाल ही में हिसार के जवाहर चौक का नाम बदलकर इनके नाम लाला हरदेव सहाय चौक कर दिया गया।
अनिल शर्मा
इनका जन्म सन 1965 में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर मोदीनगर में हुआ। अनिल शर्मा आकाशवाणी रोहतक के प्रारंभिक गायकों में से एक हैं। सन 1981 में इनका एक गीत हरियाणवी फिल्म 'और, और और जमिनां' में सम्मिलित किया गया था।
ऋचा शर्मा
इनका जन्म फरीदाबाद में श्रीमती मनोरमा देवी और पंडित दयाशंकर उपाध्याय के घर हुआ। बॉलीवुड में इनका प्रवेश 1966 में सावन कुमार की फिल्म 'सावन ने दिल आ गया' से हुआ। 'कोटे' (आनंद राज आनंद) में इनका गीत 'माही वे...' अत्यधिक लोकप्रिय हुआ। माही वे (कोटे) गीत पर बॉलीवुड मूवी ने इन्हें श्रेष्ठ गायिका वर्ष (2003) का पुरस्कार दिया।
सेठ छाजूराम
एकमात्र जाट व्यक्ति जो सेठ कहलाए। इनका जन्म भिवानी जिले की बवानी खेड़ा तहसील के अलखपुरा गांव में लांबा गोत्र के एक सामान्य जाट किसान के घर नवम्बर 1865 को हुआ था। सन 1927 में पंजाब लेजिस्लेटिव काउंसिल के सदस्य (M.L.C.) चुने गए। अपनी दानशीलता और प्रतिष्ठा के कारण इनका नाम डिविजनल दरबारी सूची में अंकित है। सन 1928-29 के भयंकर अकाल के दौरान इनकी सेवाओं के कारण सन 1931 में इन्हें 'सर' की उपाधि प्रदान की गयी। सन 1930 में ये 'जाट गजट' (हिसार) का राजनैतिक सम्पादक बने। चौधरी छाजूराम के सामाजिक योगदान के कारण इन्हें दानवीर छाजूराम भी कहा जाता है। सेठ छाजूराम को हरियाणा का भाग्यशाह या भाग्यशाहों का भाग्यशाह भी कहा जाता है। इनकी मृत्यु वर्ष 1943 में हुई थी।
महेन्द्र कासिम महमूद (1928-2010)
इनका जन्म भिवानी, कवि व सम्पादक का जन्म खरखौदा (सोनीपत) में हुआ था। भिवानी में अपनी पुत्री के नाम पर लेडी हेल्प अस्पताल का निर्माण करवाया जिसका वर्तमान नाम चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल है। इन्हें चौ. छाजूराम के धर्म के पिता कहा जाता है। बवानी के समय ये पाकिस्तान चले गए।
केवल हरियाणवी
'केवल हरियाणवी' लोक साहित्य के आधुनिक पुरोधा हैं। इनका जन्म कैथल जिले के पाई गांव में 9 मई, 1927 को हुआ। इन्हें हरियाणवी गजलकार के रूप में जाना जाता है।
मुंशीराम जोगी
हरियाणा के प्रसिद्ध सारंगी वादक श्री मुंशीराम जोगी का जन्म 1 दिसम्बर, 1925 को गांव जोगी, जिला सिरसा में हुआ। सन 1993 एवं 1994 में हिसार में आयोजित गुजरी उत्सव में इन्हें दो बार सम्मानित किया जा चुका है। संगीत नाटक अकादमी द्वारा 27 से 30 अक्टूबर, 2002 तक चंडीगढ़ में आयोजित 'बहुरंगी संगीत समारोह' में इन्होंने अपने संगीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया था।
उस्ताद धुलिया खान
इनका जन्म सन 1893 में बावाना (दिल्ली प्रान्त) में हुआ। इन्होंने पन्द्रह वर्ष तक (सन 1928 से 1943 तक) लक्ष्मीचंद के सांगों में सारंगी वादन किया।
सुल्तान सिंह
सुल्तान सिंह सिंह महलोता का जन्म 19 सितंबर 1923 को सोनीपत जिले के निजामपुर माजरा गांव में हुआ। यह गांव वर्तमान में सोनीपत जिले की खरखौदा तहसील में है। युवावस्था में ये सेना में भर्ती हो गए। वहां इनकी मुलाकात क्रांतिकारियों से हुई। इन्होंने सेना छोड़ दी और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े।
श्री सुल्तान सिंह पंजाब विधान परिषद तथा राज्य सभा के सदस्य (तीन बार) रहे। 1978 से 1986 के बीच ये हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। बाद में ये 1989 से 1990 तक त्रिपुरा के राज्यपाल रहे।
राजा नाहर सिंह (1821–1858)
नाहर सिंह (1821–1858) फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ रियासत के राजा थे। इनके पूर्वज तेवतिया गोत्र के जाट थे जिन्होंने 1739 के आस-पास बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) में एक किले का निर्माण करवाया। इनका जन्म 6 अप्रैल 1821 को हुआ था। इनके पिता का नाम राजा राम सिंह व माता का नाम ज्ञानी वसंत कौर था। इन्होंने 1857 की क्रांति में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
1857 की क्रांति के शहीदों में राजा नाहर सिंह का नाम भी बड़े सम्मान से लिया जाता है। इनके महल को हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग ने अधिकृत कर लिया है। इनके नाम पर फरीदाबाद में एक अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (राजा नाहर सिंह स्टेडियम) भी है। इनके नाम पर डाक टिकट भी जारी की गई थी। इस वीर सपूत राजा नाहर सिंह को 9 जनवरी 1858 को लाल किले के सामने चांदनी चौक में ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध विद्रोह के आरोप में फांसी पर लटकाया गया था।
लियाकत अली खान
इनका संबंध करनाल से है। इनके पास कायदे मिल्लत (राष्ट्र के नेता), शहीद ए मिल्लत (राष्ट्र के शहीद) की उपाधियां थीं। वर्ष 1946 में वित्त मंत्री के तौर पर भारत में बजट किया। वर्ष 1951 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने। पाकिस्तान के पहले जनरल प्रधानमंत्री अली का फौज में शहीद हुए थे। ये 1948, 1965 व 1971 तीनों लड़ाइयों में शामिल थे।
चौ. तैयब हुसैन
चौ. तैयब हुसैन का जन्म हरियाणा के नूंह जिले के रहना गांव में 7 सितंबर 1936 को हुआ था। इन्होंने हरियाणा संयुक्त पंजाब और राजस्थान में मंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 1962 में पंजाब में विधानसभा के सदस्य बने तथा मंत्री भी बने।
मेवात से वो पहले मंत्री थे। 1971 में गुड़गांव व 1980 में फरीदाबाद से सांसद बने। 1993 में राजस्थान की कामा विधानसभा सीट से विधायक बनकर कृषि ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री रहे। इनके पिता का नाम चौधरी मोहम्मद यासीन खान तथा पुत्र का नाम जाहिद हुसैन (पूर्व विधायक) है। मोहम्मद यासीन खान भी संयुक्त पंजाब के विधायक रहे हैं।
इन दोनों शख्सियतों (यासीन खान व तैयब हुसैन) की यादों को जिंदा रखने के लिए प्रति वर्ष 4 नवंबर को स्थानीय यासीन मेव डिग्री कॉलेज में यासीन-तैयब दिवस मनाया जाता है।
उदय सिंह मान
इनका जन्म 14 जनवरी, 1911 में झज्जर जिले के सिंधुपुर लोवाकलां नामक गांव में हुआ था।
वर्ष 1958–61 तक ये रोहतक की जाट शिक्षण संस्थाओं के प्रमुख रहे। इनके काल को जाट शिक्षण संस्थाओं का स्वर्ण युग माना जाता है।
वर्ष 1957 में इन्होंने हिन्दी तथा आन्दोलन में भाग लेकर जेल की यात्रा की। 8 जुलाई, 2016 को इनका स्वर्गवास हो गया।
रामकृष्ण गुप्ता
इनका जन्म वर्ष 1918 में पंजाब के बरनाला में हुआ था। वर्ष 1955 में इन्होंने 'डालमिया सीमेंट फैक्ट्री' में काम करने वाले मजदूरों का एक संघ बनाया तथा स्वयं उसके प्रमुख बने। वर्ष 1957 में ये लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।
इनके द्वारा वर्ष 1960 में दादरी में गांधी मेमोरियल एजुकेशन सोसायटी स्थापित की गई। इन्होंने दादरी का नाम 'डालमिया दादरी' से परिवर्तित करवाकर 'चरखी-दादरी' करवाया।
नवाबजादा लियाकत अली खान
करनाल से संबंध रखते हैं। पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री, पहले पाकिस्तानी वित्त मंत्री, पहले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री और पहले भारत के वित्त मंत्री।
रिसालदार बदलू सिंह धनखड़
- जन्म – 13 जनवरी, 1876 डाकला (झज्जर)
- मृत्यु – 23 सितम्बर, 1918 (जॉर्डन नदी के किनारे)
- रैंक – रिसालदार
- रेजिमेंट – 14वीं मुर्रे जाट लांसर
- युद्ध/लड़ाइयां – प्रथम विश्व युद्ध
- युद्ध का स्थान – KHS सामरीये गांव, फिलिस्तीन
- पुरस्कार – प्रथम विश्वयुद्ध का सर्वोच्च सम्मान
नोट – रिसालदार बदलू सिंह राज्य व देश के प्रथम व्यक्ति थे, जिन्हें ब्रिटेन के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया गया था।
दादा/पंडित बस्तीराम
- जन्म – 1842, बेड़ी सुलतान, झज्जर
- मृत्यु – 1957
- उपनाम – दादा बस्तीराम
- शिक्षा – बनारस संस्कृत विद्यालय
- स्वामी दयानंद से मुलाकात – 1880
दादा बस्तीराम ने हरियाणा में आर्य समाज का प्रचार किया। दादा बस्तीराम ने अंधविश्वास सती प्रथा, दहेज प्रथा व महिलाओं की अशिक्षा के खिलाफ राज्य में घूम-घूम कर प्रचार व प्रसार किया।
इनके प्रसिद्ध भजन हैं–
- सोच समझ कर ठहर बेटके, जगह नहीं आराम की।
- देखो भोलों के अम्बरियों की बात।
- ऐरी मेरी भारत भूमि किस पर करे तू गुमान।
दादा बस्तीराम इन भजनों के माध्यम से समाज में घूम-घूम कर सामाजिक बुराइयों का विरोध करते थे।
सय्यद गुलाम भिक्क 'नायरंग'
- जन्म – 26 सितम्बर, 1876 को दौलाना गांव, अम्बाला में
- मृत्यु – 16 अक्टूबर, 1952
- पेशा – वकील, कवि, राजनीति व पाकिस्तानी राजनीति आंदोलन के नेता।
- प्रमुख पुस्तक – कलाम-ए-नायरंग
- परम मित्र – अल्लामा इकबाल
- प्रमुख कथन – आह, कल तक जो नवाजिस आज इतनी बेरुखी, कुछ तो निस्बत चाहिए अंजाम का आगाज से।
नोट – ये 1938–1942 तक पाकिस्तान मुस्लिम लीग के उप नेता रहे। इन्होंने खिलाफत आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। ये पाकिस्तान संविधान सभा के प्रथम सदस्य बने थे।
हरियाणा प्रदेश के अन्य प्रमुख व्यक्तित्व
- सर शारदा लाल – विधानसभा सदस्य व पंजाब उच्च न्यायालय के प्रथम भारतीय न्यायाधीश – रेवाड़ी।
- महेंद्र चौधरी – पूर्व प्रधानमंत्री फिजी, जो बहुजमालपुर गांव (रोहतक) से संबंध रखते थे।
- तैयब हुसैन – तीनों राज्य हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में मंत्री रहने वाले राजनीतिज्ञ।
- सुषमा स्वराज – विदेशी मंत्री व प्रवासी भारतीय मामले, अम्बाला।
- पीयूष गोयल – उत्तरीय रेलवे मंडी, हिसार।
- आचार्य देवव्रत – वर्तमान राज्यपाल गुजरात – समालखा (पानीपत)।
हरियाणा के अन्य प्रमुख व्यक्तित्व
अरविन्द केजरीवाल – पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली – गांव खेड़ा, सिवानी (भिवानी) से संबंध रखते हैं।
राव सिकंदर इकबाल – कलानौर, रोहतक से सम्बन्ध रखते हैं। 25वें रक्षा मंत्री, पाकिस्तान (2002–07)।
राहुल कुमार – यमुनानगर जिले की जगाधरी तहसील के गांव अलहर में जन्म। राहुल कुमार ने नया इतिहास रचा है। राहुल कुमार पहले भारतीय हैं, जो जर्मनी की संसद में बैठे हैं। उन्हें जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से सांसद चुना गया है।
जयभगवान सिंह यादव (जे.बी.एस.) – 2002–05 के भारतीय थल सेना के उपप्रमुख रहे। इनका संबंध ऊना महेंद्रगढ़ से है।
रामस्वरूप अग्रवाल – इनका जन्म सोनीपत में हुआ था जो भारतीय लेखक और हिंदू पुनर्जागरणवादी आंदोलन के सबसे महत्वपूर्ण विचारकों में से एक थे।
हरिसिंह दिलबर – यह प्रसिद्ध कवि सिरसा से हैं।
प्रतिष्ठित व्यापारी
- समीर महलोत – युवा अरबपति (Indiabulls), रोहतक।
- डॉ. सुभाष चंद्रा गोयंका – संस्थापक, जी टीवी, हिसार।
- चेतिलाल वर्मा – संस्थापक Continental Construction, पलवल।
- अशोक गोयल – चेयरमैन ग्लूकैपेक्स, हिसार।
हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)
हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।