हरियाणा के गुरुद्वारे

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (HSGPC)

हरियाणा में अब तक 72 गुरुद्वारे चिन्हित किए गए हैं। इन गुरुद्वारों का प्रबंधन हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGPC) के द्वारा किया जाता है। पहले हरियाणा के गुरुद्वारों का प्रबंधन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा किया जाता था।

हरियाणा के गुरुद्वारों का प्रबंधन, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन से अलग करने की मांग को लेकर, संघर्ष वर्ष 27 दिसंबर वर्ष 2000 को भाई दीदार सिंह ने आंदोलन शुरू किया तथा इसके प्रयासों से लगभग 14 वर्ष बाद 11 जुलाई 2014 को हरियाणा विधानसभा में हरियाणा के गुरुद्वारों के प्रबंधन के लिए एक अलग कमेटी बनाए जाने का विधेयक पारित किया गया।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (HSGPC)

विवरण जानकारी
गठन 14 जुलाई, 2014
मुख्यालय कुरुक्षेत्र
कमेटी में सदस्य संख्या 41
प्रथम अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा
वर्तमान अध्यक्ष बलजीत सिंह, दादवाल (सिरसा)

सिरसा जिले के प्रमुख गुरुद्वारे

  • गुरुद्वारा जिला साहिब – यह गुरुद्वारा सिखों के प्रथम गुरु नानक देव को समर्पित है। गुरु नानक देव जी ने यहाँ 40 दिन टिकला काटा था अर्थात तपस्या की थी। इसलिए यह गुरुद्वारा जिला साहिब कहलाता है।
  • यह गुरुद्वारा सिरसा में रानियां रोड पर है।
  • यह गुरुद्वारा देव जी की तपोभूमि भी कहलाती है।
  • यहाँ पर गुरु नानक जी को नलकाटा देने वाले मुस्लिम पीरों से हुई थी – पीर बहावल व ख्वाजा अब्दुल शंकर।
  • यहाँ पर मुस्लिम फकीर का मेला भरता है।
  • गुरुद्वारा चोरमार शहीदां व गोबिंद साहिब गुरुद्वारा – यह गुरुद्वारा डबवाली तहसील के चोरमार खेड़ा नामक गाँव में है।
  • यह गुरुद्वारा NH-9 (सिरसा-फाजिल्का रोड पर) स्थित है।
  • नामधारी गुरुद्वारा – ऐलनाबाद (सिरसा)
  • ऐलनाबाद का प्राचीन नाम – खड़ियाल।
  • खड़ियाल का ऐलनाबाद नाम – डी.सी. – जे.एच. ऑलिवर की पत्नी (ऐलन) के नाम।
  • बाबा बकाला गुरुद्वारा – डबवाली
  • अरोड़वंश गुरुद्वारा – डबवाली
  • नानकसर साहिब – सिरसा
  • गुरुद्वारा श्री विवेकसर साहिब – सिरसा
  • गुरुद्वारा श्री भूमण शाही – सिरसा
  • चोरमार खेड़ा गुरुद्वारा – सिरसा (चोरमार खेड़ा गाँव)

सिरसा जिले के प्रमुख गुरुद्वारे (शेष)

  • बाबा विश्वकर्मा गुरुद्वारा – डबवाली
  • अरोड़वंश गुरुद्वारा – डबवाली
  • नानकसर साहिब – सिरसा
  • गुरुद्वारा श्री विवेकसर साहिब – सिरसा
  • गुरुद्वारा श्री भूमण शाही – सिरसा
  • चोरमार खेड़ा गुरुद्वारा – सिरसा (चोरमार खेड़ा गाँव)

अन्य प्रमुख गुरुद्वारे

विशेष – पुस्तक में दिया गया विवरण

कहा जाता है कि सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जब रात को सो रहे थे तो चोरों ने उनका घोड़ा चुरा लिया, लेकिन वे अंधे हो गए तथा घोड़ा चुराकर नहीं ले जा सके। बाद में वे गुरु गोबिंद सिंह के शिष्य बन गए।

  • डेरा सच्चा सौदा – सिरसा (1948) मस्ताना जी महाराज द्वारा।
  • राधास्वामी सिकंदरपुर का डेरा – सिकंदरपुर (सिरसा)
  • गुरुद्वारा दसवीं पातशाही – सिरसा (नौहरिया बाजार)
  • अरोड़वंश गुरुद्वारा – मंडी डबवाली (सिरसा)
  • संत निरंकारी सत्संग भवन – सिरसा

फतेहाबाद जिले के प्रमुख गुरुद्वारे

  • अजीतसर गुरुद्वारा – रतिया
  • गुरुद्वारा श्री लोहाखेड़ा साहिब – फतेहाबाद

इसका पुराना नाम – धर्म स्थान।

जींद जिले के प्रमुख गुरुद्वारे

  • धमतान साहिब जींद गुरुद्वारा – धमतान गाँव (जींद)।

धमतान का पुराना नाम धर्मस्थान था। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम के अश्वमेध यज्ञ का आयोजन इसी स्थान पर हुआ था। यहाँ प्राचीन काल में महर्षि वाल्मीकि का आश्रम रहा था। यह गुरुद्वारा सिखों के नौवें गुरु तेगबहादुर जी को समर्पित है। यह गुरुद्वारा हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है।

  • गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर साहिब – खटकड़ गाँव (जींद)
  • गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर साहिब – खरकबूरा गाँव (जींद)
  • गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर साहिब – जींद (इस गुरुद्वारे का निर्माण जींद के राजा गजपत सिंह ने करवाया था)।
  • सिंहपुरा साहिब गुरुद्वारा – सिंहपुरा (जींद), (सफीदों तहसील में)।
  • गुरुद्वारा श्री सच्चा सौदा साहिब – सफीदों (जींद)। यहाँ पर एक मेला भी लगता है जो गुरु तेगबहादुर को समर्पित है।

कैथल जिले के प्रमुख गुरुद्वारे

  • गुरुद्वारा श्री नजीर साहिब – गढ़ी नजीर (गुहला)
  • गुरुद्वारा छठी व नौवीं पातशाही – गुहला (कैथल)
  • टोपियों वाला गुरुद्वारा – कैथल (एकमात्र गुरुद्वारा जहाँ पर रामायण व गुरुग्रंथ साहिब दोनों एक साथ पढ़ी जाती हैं)।
  • गुरुद्वारा नीम साहिब – कैथल में डोगरा प्रताप गेट के पास है। यह गुरुद्वारा 9वें गुरु तेगबहादुर को समर्पित है। शहीदी देने दिल्ली जाते समय गुरु तेगबहादुर यहाँ पर रुके थे तथा उन्होंने यहाँ पर नीम के पेड़ के नीचे ध्यान लगाया था। यहाँ पर एक प्राचीन तीर्थ ठहर है। जहाँ गुरु तेगबहादुर ने स्नान किया था। यहाँ पर गुरु तेगबहादुर ने नीम के पत्तों से बीमारों का इलाज किया था, इसलिए यह गुरुद्वारा नीम साहिब कहलाता है। यह नीम का पेड़ आज भी मौजूद है। मान्यता है कि यहाँ माथा टेकने से बीमारियाँ दूर हो जाती हैं।
  • मंजी साहिब गुरुद्वारा – कैथल।

यह गुरुद्वारा गुरु तेगबहादुर को समर्पित है। मालवा क्षेत्र के सांगरा से मुक्ति के बाद गुरु तेगबहादुर बहादुर साहिब से यहाँ पहुँचे थे।

महत्वपूर्ण परीक्षा तथ्य

तथ्य जानकारी
हरियाणा में चिन्हित गुरुद्वारे 72
गुरुद्वारों की प्रबंधन कमेटी HSGPC
HSGPC का गठन 14 जुलाई, 2014
HSGPC मुख्यालय कुरुक्षेत्र
कमेटी में सदस्य संख्या 41
प्रथम अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा
सिरसा का प्रमुख गुरुद्वारा चिल्ला साहिब
जींद का प्रमुख गुरुद्वारा धमतान साहिब
कैथल का प्रमुख गुरुद्वारा नीम साहिब

विश्व का पहला पूर्णतया स्टील से बना गुरुद्वारा

गुरुद्वारा मंजी साहिब (कैथल) – विश्व का पहला पूर्णतया स्टील से बना गुरुद्वारा मंजी साहिब (कैथल) है।

नोट- कहा जाता है कि एक स्टील का गुरुद्वारा दुबई में भी है लेकिन वह पूरी तरह स्टील का नहीं बना हुआ है।

अम्बाला जिले के प्रमुख गुरुद्वारे

  • बादशाही बाग गुरुद्वारा – NH-152 पर हिसार रोड पर जिला न्यायालय के पीछे स्थित है। यह गुरुद्वारा सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह को समर्पित है।

गुरु गोविंद सिंह का आदर्श वाक्य, 'चिड़ियों से मैं बाज लड़ाऊँ, तां गोविंद सिंह नाम धराऊँ' इसी गुरुद्वारे से संबंधित है।

  • गुरुद्वारा श्री गोविंदपुरा साहिब – अम्बाला शहर
  • लखनौर साहिब गुरुद्वारा – लखनौर/लखनवती गाँव। लखनौर गुरु गोविंद जी की माता गुजरी माता का मायका था। यह भी गुरु गोविंद सिंह को समर्पित है।
  • गुरुद्वारा श्री गंदेसर साहिब – भानखेड़ी गाँव
  • गुरुद्वारा श्री मरदों साहिब – भानखेड़ी गाँव। यह गुरुद्वारा सिखों के नौवें गुरु को समर्पित है। यहाँ पर गुरु तेगबहादुर 2 दिन के लिए रुके थे।
  • गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब – पंजोखड़ा गाँव। यह गुरुद्वारा गुरु हरिकिशन को समर्पित है।
  • सूरजकुंड गुरुद्वारा – अम्बाला। यह गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह को समर्पित है।
  • मंजी साहिब गुरुद्वारा – अम्बाला। छोटे गुरु गोविंद सिंह व दसवें गुरु गोविंद सिंह को समर्पित है।
  • शीशगंज गुरुद्वारा – अम्बाला। यह गुरुद्वारा सिखों के नौवें गुरु तेगबहादुर जी को समर्पित है।
  • संगत साहिब गुरुद्वारा – अम्बाला।

इसे गुरुद्वारा श्री संत सभा साहिब भी कहते हैं।

कुरुक्षेत्र जिले के प्रमुख गुरुद्वारे

  • गुरुद्वारा छठी पातशाही – यह गुरुद्वारा सन्निहित सरोवर (कुरुक्षेत्र) के पास स्थित है। यह गुरुद्वारा सिखों के छठे गुरु हरगोविंद सिंह से संबंधित है।
  • गुरुद्वारा नौवीं पातशाही – यह गुरुद्वारा थानेसर (कुरुक्षेत्र) में स्थित है।

यह गुरुद्वारा सिखों के नौवें गुरु तेगबहादुर जी को समर्पित है।

  • बाबली साहिब गुरुद्वारा – यह गुरुद्वारा पेहोवा (कुरुक्षेत्र) में स्थित है। यहाँ पर वर्ष 1507 में गुरु नानक देव आए थे और उन्होंने बताया था कि गुरु के बिना मुक्ति नहीं है।
  • राजघाट गुरुद्वारा – यह गुरुद्वारा ब्रह्मसरोवर (कुरुक्षेत्र) के निकट स्थित है।

यह गुरुद्वारा सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह से संबंधित है। कहा जाता है कि गुरु गोविंद सिंह 1688-89 में सूर्यग्रहण के अवसर पर यहाँ पधारे थे।

  • गुरुद्वारा तीसरी व सातवीं पातशाही – कुरुक्षेत्र
  • नीलधारी गुरुद्वारा साहिब – पिपली (कुरुक्षेत्र)
  • गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब – शाहबाद (कुरुक्षेत्र)
  • गुरुद्वारा पहली पातशाही – थानेसर (कुरुक्षेत्र)
  • गुरुद्वारा शीशमहल साहिब – पेहोवा (कुरुक्षेत्र)
  • गुरुद्वारा बैकुंठ धाम – सूरजपुरा (कुरुक्षेत्र)
  • गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब (नानक दरबार) – कुरुक्षेत्र
  • बाड़ा साहिब गुरुद्वारा – कुरुक्षेत्र

यमुनानगर जिले के प्रमुख गुरुद्वारे

  • गुरुद्वारा कपालमोचन, बिलासपुर (यमुनानगर) – यह गुरुद्वारा यमुनानगर की बिलासपुर तहसील के कपालमोचन में स्थित है। कपालमोचन गुरुद्वारे में गुरु नानक देव जी ने 'सूतक' का वहम दूर किया था।

विशेष- यहाँ हरियाणा का संग्रहालय स्थित है। इसे गुरु गोविंद सिंह जी का शस्त्र घाट भी कहा जाता है। क्योंकि हरियाणा के राजा (1687-88 ई.) मुगलों की लड़ाई और पहाड़ी राजाओं से युद्ध करने के बाद गुरु गोविंद सिंह ने यहीं तालाब में अपने अस्त्र धोए थे। गुरु गोविंद सिंह पहाड़ी राजाओं के साथ युद्ध के बाद 52 दिनों तक यहाँ रुके थे।

  • गुरुद्वारा श्री थड़ा साहिब – फरकपुर (यमुनानगर) (जीवन खेड़ी)
  • गुरुद्वारा श्री जन्म अष्टमी बीबी बुधशाह जी – सडोरा (यमुनानगर)
  • बुढ़िया साहिब गुरुद्वारा – यमुनानगर
  • संतपुरा गुरुद्वारा दसवीं पातशाही – जगाधरी (यमुनानगर)

पानीपत जिले के प्रमुख गुरुद्वारे

  • गुरुद्वारा शाह साहिब (गुरु का घर) – यह गुरुद्वारा पानीपत में स्थित है। यह गुरुद्वारा सिखों के चौथे गुरु रामदास जी से संबंधित है।
  • डेरा बाबा अजोया संचार जी गुरुद्वारा – पानीपत
  • गुरुद्वारा पहली पातशाही – पानीपत
  • गुरुद्वारा माया देवी – पानीपत
  • गुरुद्वारा साहिब इसराना – इसराना (पानीपत)
  • गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास सिंह सभा – पानीपत
  • गुरुद्वारा श्री नानकसिंह – पानीपत

करनाल जिले के प्रमुख गुरुद्वारे

  • गुरुद्वारा मंजी साहिब करनाल – यह गुरुद्वारा करनाल में सर्राफा बाजार में स्थित है। यह गुरुद्वारा प्रथम पातशाही को समर्पित है। मान्यता के अनुसार सिखों के प्रथम गुरु श्री नानक देव जी उदासी नामक अपनी पहली यात्रा के दौरान वर्ष 1515 में यहाँ आए।
  • गुरुद्वारा नानकसर लंगर माता साहिब देव कोर – करनाल
  • निर्मल कुटिया – करनाल

हिसार जिले के प्रमुख गुरुद्वारे

  • गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा – यह गुरुद्वारा हिसार शहर में नागोरी गेट के पास स्थित है। इस गुरुद्वारे की नींव 31 अक्टूबर 1925 को गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर सरदार दर्शन सिंह ने रखी थी। इस गुरुद्वारे में 175 फुट ऊँचे तथा 30 क्विंटल वजनी निशान साहिब की स्थापना की गई है। यह गैल्वनाइज्ड धातु का बना हुआ है।

रोहतक जिले के प्रमुख गुरुद्वारे

  • गुरुद्वारा बंगला साहिब – माता दरवाजा चौक, सिंधपुरा खुर्द (रोहतक)। यह गुरुद्वारा सिखों के नौवें गुरु तेगबहादुर जी की स्मृति में बनाया गया था।
  • गुरुद्वारा लखन माजरा (लाखनमाजरा मंजी साहिब गुरुद्वारा) – लाखन माजरा

रोहतक जिले के प्रमुख गुरुद्वारे

  • गुरुद्वारा लखन माजरा – रोहतक के लखन माजरा गाँव में स्थित इस गुरुद्वारे में सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी आनंदपुर साहिब से चलकर दिल्ली शहादत देने जा रहे थे तो यहाँ 13 दिन रुके थे।

गुरु तेग बहादुर की याद में यहाँ 'होला' महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

  • गुरुद्वारा तिकाना साहिब – रोहतक
  • गुरुद्वारा ज्ञानी अमीर सिंह – रोहतक
  • गुरुद्वारा मंजी साहिब – चमेली बाजार (रोहतक)

गुरुग्राम जिले के प्रसिद्ध गुरुद्वारे

  • गुरुद्वारा श्रीसिंह सभा – सोहना (गुरुग्राम)
  • हीरानन्द गुरुद्वारा – अर्जुन नगर (गुरुग्राम)
  • चार आठमरला गुरुद्वारा – शक्ति नगर (गुरुग्राम)

सोनीपत जिले के प्रसिद्ध गुरुद्वारे

  • गुरुद्वारा सचखंड साहिब जी चार मरला – सोनीपत
  • गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा – सोनीपत
  • गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी – TDI सिटी कुंडली (सोनीपत)
  • बढ़ खालसा मेमोरियल – राई (सोनीपत) (बढ़ खालसा गाँव)

नोट- जब भाई जैता जी गुरु तेग बहादुर का कटा हुआ सिर लेकर औरंगजेब की सेना से बचते हुए भागे (बढ़ खालसा) गाँव पहुँचे थे। उनके पीछे औरंगजेब की सेना लगी थी। कृपाल सिंह दहिया (कुशल सिंह दहिया) जो यहाँ के स्थानीय व्यक्ति थे, उनका चेहरा गुरु तेग बहादुर से मिलता-जुलता था। उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी का शीश बचाने के लिए अपना सिर कटाकर जैता सिंह और उनके साथियों को दे दिया। जैता सिंह और उनके साथी 2 भागों में विभाजित हो गए तथा औरंगजेब की सेना ने उन साथियों को पकड़ लिया जिन्होंने कृपाल सिंह दहिया का सिर था। इस प्रकार कुशल सिंह दहिया के बलिदान से गुरु तेग बहादुर के सिर को बचा लिया गया।

भिवानी जिले के प्रमुख गुरुद्वारे

  • गुरुद्वारा बाबा बंदा बहादुर – बवानी खेड़ा (भिवानी)
  • गुरुद्वारा श्री नानक दरबार साहिब – मंडल खुर्द (बावड़ीखेड़ा), भिवानी

फरीदाबाद जिले के प्रमुख गुरुद्वारे

  • गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा – फरीदाबाद
  • दयालपुर सिख गुरुद्वारा – दयालपुर (फरीदाबाद)
  • गुरुद्वारा श्री मीठीला साहिब – फरीदाबाद
  • गुरुद्वारा कालानिधर साहिब – फरीदाबाद
  • गुरुद्वारा नौरंग पंचायती – NIT फरीदाबाद
  • गुरुद्वारा संत भगत सिंह जी – NIT फरीदाबाद

रेवाड़ी जिले के प्रमुख गुरुद्वारे

  • गुरुद्वारा सेवा चौकी – रेवाड़ी
  • गुरुद्वारा सिंह सभा – रेवाड़ी
  • गुरुद्वारा शांति देवी – कृष्णा नगर, रेवाड़ी

पंचकूला जिले के प्रमुख गुरुद्वारे

  • गुरुद्वारा नाडा साहिब – यह गुरुद्वारा पंचकूला जिले से दो कि.मी. दक्षिण-पूर्व घग्घर नदी के किनारे स्थित है। इस गुरुद्वारे का नाम लुबाना जाति के नाडू साहिब के नाम पर पड़ा जिन्हें गुरु गोविंद सिंह ने आशीर्वाद दिया था। कहा जाता है कि भंगानी युद्ध (1688) के बाद जब गुरु गोविंद सिंह (जीतकर) पाँवटा साहिब से आनंदपुर साहिब जा रहे थे तो बीच में नाडा साहिब गुरुद्वारे में रुके थे। यहाँ गुरु गोविंद सिंह ने लश्कर के साथ कैंप लगाया था। इस गुरुद्वारे की खोज भाई मिठा सिंह ने की थी।
  • गुरुद्वारा मंजी साहिब – पिंजौर
  • दशमेश गुरुद्वारा – नारायणगढ़ (महेंद्रगढ़)
  • गुरुद्वारा संकट दरबार साहिब – रायपुर रानी (पंचकूला)
  • गुरुद्वारा बावली साहिब – पंचकूला।

यह गुरुद्वारा पंचकूला के मनीमाजरा में मनसा देवी मंदिर के पास स्थित है तथा गुरु नानक देव जी तथा गुरु गोविंद सिंह से संबंधित है।

प्रदेश में स्थित अन्य गुरुद्वारे

  • गुरुद्वारा सचखंड साहिब जी – बहादुरगढ़ (झज्जर)
  • गुरुद्वारा श्री गुरु सभा – बहादुरगढ़ (झज्जर)
  • गुरुद्वारा जाड़ साहिब – फतेहाबाद
  • गुरुद्वारा सिंह सभा – पलवल
  • श्री गुरु नानक सत्संग सभा – दादरी
  • गुरुद्वारा गुरु गोबिंद गंज – नारनौल
  • गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा – नारनौल (महेंद्रगढ़)

महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य

  • कुरुक्षेत्र हरियाणा का वह शहर है जहाँ सिखों के दस गुरुओं में से 8 गुरु पधारे थे।
  • कुरुक्षेत्र में दो सिख गुरुओं से संबंधित एक विशाल म्यूजियम 2019 में बनाया गया।
  • हरियाणा में स्थित 72 गुरुद्वारों में से हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी केवल 5 गुरुद्वारों का ही प्रबंधन करती है।
  • जिनमें 3 गुरुद्वारे कुरुक्षेत्र में, एक गुरुद्वारा कैथल के महला-चीका (छठी व 9वीं पातशाही) में तथा एक गुरुद्वारा यमुनानगर में स्थित है।
  • गुरुद्वारों का शहर – कैथल
  • गुरुद्वारों का गाँव – सीवन गाँव (कैथल)
  • सिखों की सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला – सिरसा
  • सर्वाधिक गुरुद्वारे – अम्बाला जिले में
  • सबसे ऊँचा (150 मीटर) निशान साहिब – हिसार के सिंह सभा गुरुद्वारे में स्थित है।
  • सिख धर्म के लोगों की राजधानी – लोहगढ़ का किला (यमुनानगर में साढौरा के पास)
  • सिखों का पहला सैनिक मुख्यालय – सिहरी खांडा (सोनीपत)
  • सिखों से संबंधित संग्रहालय – बढ़खालसा (सोनीपत)
  • हथियारों का संग्रहालय – गुरुद्वारा कपालमोचन (यमुनानगर)
  • लोहगढ़ के किले का निर्माण – सिखों के छठे गुरु हरगोविंद के शिष्य लक्ष्मण सिंह बाजवा ने करवाया था। इस किले का निर्माण 17वीं सदी में शुरू किया गया था तथा 1710 में बनकर तैयार हुआ।
  • 1710 में लोहगढ़ के किले को बंदा सिंह बहादुर द्वारा सिखों की राजधानी बनाया गया।
  • 1710–1716 तक सिखों का शासन इसी किले से चलता था।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • विश्व में सिखों की पहली राजधानी – लोहगढ़ किला (यमुनानगर)।
  • बाबा बंदा सिंह बहादुर ने सिखों के दसवें गुरु – गुरु गोविंद सिंह के कहने पर संन्यास छोड़कर युद्ध किया था।
  • बाबा बंदा सिंह बहादुर का जन्म जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के राजौरी नामक क्षेत्र में हुआ था। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह की 1708 में हत्या कर दी गई।
  • बाबा बंदा सिंह बहादुर का बचपन का नाम – लक्ष्मण देव।
  • संन्यास के बाद उन्हें – माधोदास बैरागी नाम दिया गया।
  • संन्यास त्यागने के बाद गुरु गोविंद सिंह ने माधोदास बैरागी को एक नया नाम 'बंदा बहादुर सिंह' दिया तथा साथ में अपने आशीर्वाद स्वरूप 5 तीर भी दिए।
  • 1708 में जब गुरु गोविंद सिंह की हत्या कर दी जाती है तो बंदा सिंह बहादुर ने मुगलों से बदला लेने के लिए सोनीपत जिले के सिहरी खांडा गाँव में सिख सैनिक उतार दिए।
  • इस प्रकार 1709 में बंदा सिंह बहादुर ने सिहरी खांडा गाँव को सैनिक कार्यवाही करने के लिए अपना मुख्यालय बनाया।
  • हरियाणा में सिख सैनिकों का मुख्यालय – सिहरी खांडा (सोनीपत)। बाबा बंदा बहादुर सिंह 1709 में नांदेड़ से सिहरी खांडा आए।

हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)

हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।

हरियाणा राज्य के उपनाम हरियाणा सामान्य परिचय, जनसंख्या राजकीय प्रतीक, प्राचीन नाम उपनाम, व्यक्तित्व, नगरों के संस्थापक जिला-नामकरण और NCR संबंधी भारत के संदर्भ में हरियाणा का स्थान हरियाणा : जनगणना एवं नगरीकरण (2011) हरियाणा का नामकरण प्राचीन इतिहास के स्रोत पुरातात्विक सामग्री (अभिलेख, सिक्के, मुद्राएँ, मूर्तियाँ) पाषाणकाल व सीमान्तकालीन संस्कृति सिंधु घाटी सभ्यता वैदिक सभ्यता हरियाणा में बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म गणराज्यों का उदय (यौधेय, कुणिंद, अग्र, अर्जुनायन) पुष्यभूति (वर्धन) वंश गुर्जर प्रतिहार व तोमर वंश मध्यकालीन हरियाणा हरियाणा में सल्तनत काल मुगलों के अधीन हरियाणा सूफी मत व भक्ति आंदोलन हरियाणा में उत्तर मुगल काल जॉर्ज थॉमस का हरियाणा शासन (1797 से 1802) हरियाणा में आर्य समाज हरियाणा में ईस्ट इंडिया कम्पनी 1857 की क्रांति कांग्रेस व राष्ट्रीय आंदोलन हरियाणा का राजनीतिक परिचय संविधान सभा में हरियाणा का योगदान हरियाणा के राज्यपाल हरियाणा की विधानसभा हरियाणा में संसद का प्रतिनिधित्व (लोकसभा एवं राज्यसभा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का गठन हरियाणा के उच्च न्यायालय प्रशासनिक संरचना ग्रामीण स्वशासन तथा शहरी स्वशासन हरियाणा पुलिस हरियाणा राज्य की भौगोलिक संरचना हरियाणा की जलवायु हरियाणा की नदियाँ हरियाणा की झीलें हरियाणा के बाँध सिंचाई एवं विभिन्न परियोजनाएँ हरियाणा के मृदा संसाधन हरियाणा राज्य की कृषि व्यवस्था हरियाणा राज्य में पशुपालन व्यवस्था हरियाणा राज्य की वन सम्पदा हरियाणा के उद्योग-धंधे हरियाणा के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन हरियाणा में परिवहन एवं संचार व्यवस्था हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था हरियाणा की अर्थ व्यवस्था हरियाणा की वास्तुकला मूर्तिकला और चित्रकला हरियाणा में शिल्प एवं कला हरियाणा के पुरातत्व स्थल हरियाणा के किले एवं दुर्ग हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय हरियाणा के प्रमुख पर्व एवं त्योहार लोकगीत, लोकनृत्य व वाद्ययंत्र हरियाणा के प्रमुख मेले व उत्सव हरियाणा के प्रमुख मंदिर हरियाणा के गुरुद्वारे महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक (मस्जिद, दरगाह, मजार, मकबरे, चर्च, हवेली व कोठियाँ) हरियाणा के पर्यटन स्थल हरियाणा के प्रमुख धार्मिक स्थल लोक विश्वास लोक नाट्य–सांग (स्वांग) हरियाणवी सिनेमा वेशभूषा एवं रीति-रिवाज मुहावरे व लोकोक्तियाँ हरियाणा में जातिगत व्यवस्था हरियाणा की भाषा और साहित्य अकादमियाँ तथा पुरस्कार एवं सम्मान ऐतिहासिक व्यक्तित्व हरियाणा राज्य की खेलकूद गतिविधियाँ राज्य की कल्याणकारी योजनाएँ हरियाणा से सम्बन्धित विविध विषय
Join WhatsApp Join Telegram