हरियाणा में आर्य समाज

हरियाणा में आर्य समाज के प्रचार में प्रमुख व्यक्तियों का योगदान

स्वामी दयानंद

आर्य समाज के प्रवर्तक स्वामी दयानंद थे। उन्होंने इस संस्था की स्थापना हिंदू समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा एक स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु 10 अप्रैल 1875 को मुंबई में की थी।

स्वामी जी पहली बार पंजाब से आते हुए हरियाणा के शहर अंबाला में 17 जुलाई 1878 को आए। इस स्थान पर स्वामी जी को रेलगाड़ी बदलने के लिए ठहरना पड़ा था क्योंकि यहाँ से उन्हें कलकत्ता जाना था।

स्वामी जी की दूसरी यात्रा हरियाणा में 1880 ई. में हुई, जब स्वामी जी ने हरियाणा की प्रसिद्ध नगरी रेवाड़ी में आकर ठहरे। यहाँ पर स्वामी जी ने छोटे तालाब पर रेलवे स्टेशन के समीप राव मानसिंह की छतरी के नीचे बैठकर उपदेश देना आरंभ किया। स्वामी जी के उपदेश का विषय आठ गुणों का चरित्र था।

स्वामी दयानंद जी की 'सत्यार्थ प्रकाश' के ग्यारहवें समुल्लास (अध्याय) में दी गई 'जाट की कहानी' का प्रभाव यहाँ के लोगों पर विशेषकर जाटों पर पड़ा तथा वे सभी आर्य समाजी हो गए।

पंडित बस्तीराम

प्रारंभिक अवस्था में हरियाणा में आर्य समाज के प्रचार का श्रेय कुछ प्रमुख हस्तियों को जाता है। इनमें सर्वप्रथम पंडित बस्तीराम का नाम आता है। वह जन्म से अंधे थे व गाँव-गाँव घूमकर गीतों व भजनों के माध्यम से कुरीतियों पर प्रहार करते थे।

पं. बस्तीराम का जन्म जिला झज्जर के ग्राम सुल्तानपुर खेड़ा (खड़ी सुल्तान) में सन् 1841 ई. में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

स्वामी दयानंद से पहले हरिद्वार और फिर रेवाड़ी में मुलाकात और तर्क के बाद वे आर्य समाजी बन गए। वे इकतारा लेकर गाँव-गाँव जाते और अपने गीतों के माध्यम से आर्य समाज का प्रचार करते। उनके प्रयासों से आर्य समाज रोहतक तथा झज्जर जिलों में फैला।

रेवाड़ी में आर्य समाज के प्रचार का श्रेय राव युधिष्ठिर को जाता है।

नोट – हरियाणा में प्रथम गुरुकुलशाला रेवाड़ी में राव युधिष्ठिर व स्वामी दयानंद के प्रयासों से खोली गई।

लाला लाजपत राय

हरियाणा में आर्य समाज की स्थापना के प्रारंभिक वर्षों में जिस व्यक्ति का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा वे लाला लाजपत राय थे।

हिसार में आर्यसमाज का पहला शाखा वर्ष 1886 में लाला लाजपत राय के सहयोग से खोली गई। लाला लाजपत राय आर्य समाज आंदोलन के महत्वपूर्ण स्तंभ रहे, जिन्होंने हिसार व रोहतक में आर्यसमाज का खूब प्रचार किया। वैसे तो वे पंजाब के रहने वाले थे लेकिन हरियाणा से उनका तीन प्रकार से संबंध रहा है।

प्रथम प्रकार के संबंध में उनका विवाह आता है। वह हिसार के एक अग्रवाल परिवार की कन्या से विवाहित थे।

दूसरा संबंध उनके पिताजी के माध्यम से है। सन् 1884 में उनके पिता रोहतक में अध्यापक थे।

तीसरे लाला जी ने अपनी वकालत की शुरुआत हिसार से की थी।

उनका प्रथम निवास स्थान रोहतक बना, जहाँ उनके पिता सरकारी स्कूल में अध्यापक थे। रोहतक में आर्य समाज की स्थापना तो उनके आने से पूर्व ही हो गई थी। वर्ष 1886 में लाला लाजपत राय हिसार चले गए और वकील के रूप में कार्य करने लगे। वहाँ पहुँचते ही उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की। इस कार्य में उनके सहयोगी लाल चंद, वच्छराज वकील और सेठ चंदूलाल बेरिशाल ने उनका बहुत सहयोग दिया।

नोट – लाला लाजपत राय का राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यक्षेत्र हिसार रहा है। हिसार स्थित लुवास यूनिवर्सिटी (2 दिसंबर 2010) का नाम लाला लाजपत राय के नाम पर रखा है।

लाला चंदूलाल

हिसार में आर्य समाज के प्रधान लाला चंदूलाल थे। लाला लाजपत राय के शब्दों में "चंदूलाल ऊँचे दर्जे का परोपकारी व्यक्ति था।" राजा और बिन के बड़ बड़े सेवकों की सेवा तथा रहना था। यह भी विश्वास है कि चंदूलाल अधिक शिक्षित होते तो वह इस देश के महान नेताओं की श्रेणी में बैठता। वास्तव: अपने क्षेत्र का वह सर्वाधिक सम्मानित व्यक्ति था।

डॉ. रामजीलाल

डॉ. रामजीलाल का जन्म रोहतक जिले के सांधी ग्राम में एक जाट घराने में हुआ। उन्होंने हिसार में सेवा की तथा आर्य समाज को अधिक लोकप्रिय बनाया व लुदास गाँव बसाया।

हिसार और रोहतक के देहात में आर्य समाज के प्रचार का श्रेय इन्हें है। रामजीलाल को जाट। विश्व प्रसिद्ध हस्तियों की बहुत सी कहानियाँ देने के लिए इन्होंने हरियाणा में विवाह से विवाह किया। लाला लाजपत राय के शब्दों में वह अपनी जाति में अद्वितीय थे। मैंने अपने जीवन में इंग्लिश जानने वाला ऐसा भारतीय नहीं देखा जैसा वे थे। रामजीलाल थे। डॉ. रामजीलाल अपनी असाधारण जाति के लोगों से बिना किसी भेदभाव के मिलते थे। उनका घर हिसार में जाट धर्मशाला के रूप में था।

अंबाला, करनाल तथा गुरुग्राम के शहरों और अन्य कस्बों में शताब्दी के अंत तक आर्य समाज के केंद्र स्थापित हो चुके थे। ये 1901 की सेंसस रिपोर्ट के अनुसार अंबाला शहर में हिंदुओं की एक हिंदू की धार्मिक संस्था है जिसका नाम आर्य समाज है। इसके अधिकांश सदस्य अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त थे।

गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि आर्य समाज के अलावा यहाँ पर और कोई धार्मिक संस्था नहीं है। पिछले दस सालों से केवल यही (आर्य समाज) धार्मिक आंदोलन फैला रहा है।

पानीपत के तीन जिलों में महात्मा मुंशी राम (स्वामी श्रद्धानंद) को अपनी डायरी दिखाई जिसमें लिखा था कि जाटदार बहुत अच्छे हैं परंतु वह आर्य समाजी होने के कारण उन पर नाराज रहा।

अंग्रेज सरकार का दसवीं जाट पलटन के प्रति भी आर्य समाज के कारण कड़ा बर्ताव रहा। 10वीं जाट पलटन में हिसार तथा रोहतक के जाट अधिक थे। विशेषता कम्पनी सारी की सारी इनकी थी।

यहाँ "जाट समाचार", "जाट हितकारी" तथा "केसरी" सरीखे समाचार पत्रों से क्रांति की पृष्ठभूमि पूरी तरह तैयार हो रही थी।

सनातन धर्म सभा

आर्य समाज के आंदोलन से प्रभावित होकर हरियाणा के कट्टरवादी हिंदुओं ने सनातन धर्म सभा का निर्माण किया। सनातन धर्म आंदोलन के नेता झज्जर के पं. दीन दयाल शर्मा व्याख्यान वाचस्पति थे।

हरियाणा में सनातन धर्म की पहली शाखा वर्ष 1886 में झज्जर में खोली गई। सनातन धर्म के पहले प्रधान राम रतन शर्मा थे।

पं. दीन दयाल शर्मा

पं. दीन दयाल शर्मा जन्म हरियाणा के झज्जर नामक कस्बे में सन् 1863 में हुआ। उनके पिता गंगा सहाय उच्च कुल के गौड़ ब्राह्मण थे। वे फारसी के अच्छे कवि थे।

पं. दीन दयाल जी में आरंभ से ही जनसेवा के संस्कार थे। उन्होंने झज्जर में 'रिफा-ए-आम' नामक सोसायटी का गठन किया, जिसके सदस्य हिंदू-मुस्लिम सभी थे।

झज्जर से उन्होंने 'हरियाणा' नामक साप्ताहिक अखबार निकाला। इसके बाद पं. दीन दयाल जी वृंदावन चले गए। यहाँ के के.सी. घाट पर स्वामी नारायण नामक एक साधु से मिले।

बहुत दिन तक उसके पास रहने के बाद उनके शिष्य बन गए। पंडित जी ने यहाँ पर हिंदी व संस्कृत का अध्ययन किया। बाद में उन्होंने मथुरा से 'मथुरा' अखबार नामक उर्दू साप्ताहिक पत्र भी निकाला।

1887 ई. में उन्होंने हरिद्वार में 'भारत धर्म महामंडल' की स्थापना की। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा में धर्म शिक्षा का आंदोलन आरंभ किया और झज्जर में पहली सनातन धर्म सभा बनाई।

झज्जर (1886) के बाद भिवानी (1890) सनातन धर्म सभा का केंद्र बना। भिवानी के बाद हिसार में भी 1891 में सनातन धर्म सभा का गठन हुआ।

भिवानी और हिसार में पं. नेकी राम शर्मा सनातन धर्म सभा के मुख्य नेता थे। 1892 के अंत में करनाल में भी सभा का केंद्र बना। इसी वर्ष कुरुक्षेत्र में भी सभा स्थापित हुई।

1895 के आसपास सफीदों, रेवाड़ी, पलवल, कैथल, पानीपत, रोहतक और गुरुग्राम में भी सभाएँ बनीं।

रोहतक के अग्रवाल बोहरे के महंत ने जिसका लोगों पर खूब प्रभाव था, इसका प्रचार किया। 1805 में करमाण व 1907 में खटकड़ में आर्यसमाज की स्थापना की गई। हरियाणा के पहले संत लालदास हैं।

हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)

हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।

हरियाणा राज्य के उपनाम हरियाणा सामान्य परिचय, जनसंख्या राजकीय प्रतीक, प्राचीन नाम उपनाम, व्यक्तित्व, नगरों के संस्थापक जिला-नामकरण और NCR संबंधी भारत के संदर्भ में हरियाणा का स्थान हरियाणा : जनगणना एवं नगरीकरण (2011) हरियाणा का नामकरण प्राचीन इतिहास के स्रोत पुरातात्विक सामग्री (अभिलेख, सिक्के, मुद्राएँ, मूर्तियाँ) पाषाणकाल व सीमान्तकालीन संस्कृति सिंधु घाटी सभ्यता वैदिक सभ्यता हरियाणा में बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म गणराज्यों का उदय (यौधेय, कुणिंद, अग्र, अर्जुनायन) पुष्यभूति (वर्धन) वंश गुर्जर प्रतिहार व तोमर वंश मध्यकालीन हरियाणा हरियाणा में सल्तनत काल मुगलों के अधीन हरियाणा सूफी मत व भक्ति आंदोलन हरियाणा में उत्तर मुगल काल जॉर्ज थॉमस का हरियाणा शासन (1797 से 1802) हरियाणा में आर्य समाज हरियाणा में ईस्ट इंडिया कम्पनी 1857 की क्रांति कांग्रेस व राष्ट्रीय आंदोलन हरियाणा का राजनीतिक परिचय संविधान सभा में हरियाणा का योगदान हरियाणा के राज्यपाल हरियाणा की विधानसभा हरियाणा में संसद का प्रतिनिधित्व (लोकसभा एवं राज्यसभा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का गठन हरियाणा के उच्च न्यायालय प्रशासनिक संरचना ग्रामीण स्वशासन तथा शहरी स्वशासन हरियाणा पुलिस हरियाणा राज्य की भौगोलिक संरचना हरियाणा की जलवायु हरियाणा की नदियाँ हरियाणा की झीलें हरियाणा के बाँध सिंचाई एवं विभिन्न परियोजनाएँ हरियाणा के मृदा संसाधन हरियाणा राज्य की कृषि व्यवस्था हरियाणा राज्य में पशुपालन व्यवस्था हरियाणा राज्य की वन सम्पदा हरियाणा के उद्योग-धंधे हरियाणा के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन हरियाणा में परिवहन एवं संचार व्यवस्था हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था हरियाणा की अर्थ व्यवस्था हरियाणा की वास्तुकला मूर्तिकला और चित्रकला हरियाणा में शिल्प एवं कला हरियाणा के पुरातत्व स्थल हरियाणा के किले एवं दुर्ग हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय हरियाणा के प्रमुख पर्व एवं त्योहार लोकगीत, लोकनृत्य व वाद्ययंत्र हरियाणा के प्रमुख मेले व उत्सव हरियाणा के प्रमुख मंदिर हरियाणा के गुरुद्वारे महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक (मस्जिद, दरगाह, मजार, मकबरे, चर्च, हवेली व कोठियाँ) हरियाणा के पर्यटन स्थल हरियाणा के प्रमुख धार्मिक स्थल लोक विश्वास लोक नाट्य–सांग (स्वांग) हरियाणवी सिनेमा वेशभूषा एवं रीति-रिवाज मुहावरे व लोकोक्तियाँ हरियाणा में जातिगत व्यवस्था हरियाणा की भाषा और साहित्य अकादमियाँ तथा पुरस्कार एवं सम्मान ऐतिहासिक व्यक्तित्व हरियाणा राज्य की खेलकूद गतिविधियाँ राज्य की कल्याणकारी योजनाएँ हरियाणा से सम्बन्धित विविध विषय
Join WhatsApp Join Telegram