मूर्तिकला और चित्रकला

मूर्तिकला

प्राचीन काल में भी हरियाणा की मूर्तिकला प्रचलित और विकसित थी। हरियाणा में मिली सबसे पुरानी मूर्तियाँ यक्ष और यक्षिणियों की मिलती हैं। ये पलवल, भादस, हसन और फरीदाबाद से प्राप्त हुई हैं। इन लोकप्रिय मूर्तियों को कुओं, तालाबों आदि के किनारे रखा जाता था। प्राचीन काल में ऐसी मान्यता थी कि ये अपने आराधकों की रक्षक होती थीं।

हरियाणा से प्राप्त प्रमुख मूर्तियाँ

हरियाणा से प्राप्त मूर्तियों को चार भागों में बाँटा गया है-

  1. शुंगकालीन मूर्तियाँ – मुख्य केंद्र सुग (यमुनानगर) के आस-पास।
  2. कुषाणकालीन मूर्तियाँ – मुख्य केंद्र रोहतक के आस-पास के क्षेत्र।
  3. बौद्ध एवं जैन मूर्तियाँ – लगभग सभी स्थानों से। इनका निर्माण महेनागढ़ आदि अनेक जगह होता था।
  4. पूर्व मध्यकाल की मूर्तियाँ – ज्यादातर तोमर व प्रतिहार शासकों से संबंधित। उत्तरी हरियाणा व सतकुम्भा (सोनीपत) से प्राप्त।

शुंग और कुषाण काल की मूर्तिकला

हरियाणा में शुंग और कुषाण काल में देवी-देवताओं की मूर्तियाँ मिलनी प्रारम्भ होती हैं। लाल पत्थर से बनी मूर्तियाँ सोहना (फरीदाबाद), खोखराकोट (रोहतक), साँघोल (गुरुग्राम) से मिली हैं।

इस काल की महात्मा बुद्ध के सिर की कुछ मूर्तियाँ गुरुग्राम, रोहतक, मोहनबाड़ी (रोहतक), खरखोदा (रोहतक) और कुरुक्षेत्र से प्राप्त हुई हैं।

महात्मा बुद्ध की दो सम्पूर्ण मूर्तियाँ भादस (रोहतक) तथा नौरंगाबाद (भिवानी) से प्राप्त हुई हैं। इस युग की आकर्षक मूर्तियों पर मथुरा कला का स्पष्ट प्रभाव है। इनके अतिरिक्त इन स्थानों से आभूषणों से सजी नारी का सिर, नाचती हुई नर्तकी, शराब में धृत स्त्री, फूल तोड़ती कामिनी आदि गैर-धार्मिक मूर्तियाँ भी प्राप्त हुई हैं, जो पक्की या पक्की मिट्टी से बनी हैं।

विशेष – कुषाण युग की मूर्तियाँ लाल पत्थर से बनी हैं। ये देखने में सुन्दर नहीं हैं। हालांकि इसके समय बाद की अच्छी मूर्तियाँ बनने लगीं, इसकी पुष्टि अमीन (थानेसर) से प्राप्त सूर्य रथ पर बनी मूर्तियों से होती है।

गुप्तकाल की मूर्तिकला

हरियाणा में मूर्तिकला की दृष्टि से सर्वाधिक विकास गुप्तकाल में हुआ। इस काल की मूर्तियाँ सुन्दर और आकर्षक हैं तथा भारतीय कलाकारों का इन पर प्रभाव दिखाई देता है। इसकी पुष्टि औघमपुर और साँघोल से प्राप्त बुद्ध की प्रतिमाओं तथा यमुनानगर जिले के हसनौल ग्राम से प्राप्त लाल पत्थर से बनी शिव की प्रतिमा से होती है।

यूनानी कलाकार जहाँ माप-तौल का सहारा लेते हैं, वहीं भारतीय कलाकार व्यक्तित्व के प्राकृतिक तत्वों को उभारते हैं।

बौद्ध एवं जैन मूर्तिकला

समय के साथ-साथ गुप्त कला का प्रभाव भी कम होता गया। इसकी पुष्टि उत्तर मुगलकाल की बरवाला (हिसार) और नौरंगाबाद (भिवानी) से प्राप्त शिव की दो प्रतिमाओं से होती है। इन मूर्तियों में सुन्दरता का अभाव है। इस काल की प्रतिमाएँ सत्य को उद्घोषित करती हैं।

इस बात की पुष्टि अग्रोहा (हिसार) से मिली सूर्य की मूर्ति, मोहनबाड़ी (रोहतक) से मिली विष्णु की मूर्ति तथा फरीदपुर (सोनीपत) से शेषशायी पर लेटे विष्णु की मूर्ति से भी होती है।

10वीं सदी में कलाकार, सामन्तों का संरक्षण प्राप्त कर पुनः अच्छी मूर्तियाँ बनाने लगे। विशेष रूप से प्रतिहारों के समय की मूर्तियाँ काफी सुन्दर, सजीव और कला से युक्त हैं। चौहानों के काल की मूर्तियाँ प्रतिहारों की मूर्तियों से कम सुन्दर तथा कम आकर्षक हैं। मध्य काल में मूर्तिकला का ह्रास हुआ तथा आधुनिक काल में भी इस कला की उन्नति नहीं हुई है।

प्रतिहारों के समय की मूर्तियाँ लगभग पूरे हरियाणा से प्राप्त हुई हैं।

पूर्व मध्यकाल की मूर्तिकला

हरियाणा में ज्यादातर हिंदू धर्म (ब्राह्मण धर्म) से संबंधित मूर्तियाँ मिली हैं। हिंदू धर्म से संबंधित मूर्तियों में विष्णु तथा उनके विभिन्न अवतार, शिव-पार्वती, एकमुखी लिंग, गणेश, महिषासुर मर्दिनी आदि की मूर्तियाँ प्रमुख हैं। हरियाणा में मिली गैर-धार्मिक मूर्तियाँ अधिकतर प्रस्तर (पत्थर) एवं पक्की मिट्टी से बनी हुई हैं।

हरियाणा के करनाल के घरौंडा के गाँव फरीदपुर से शिवलिंग, नंदीगण और स्तंभ की मूर्तियाँ प्राप्त हुई हैं। पुरातत्व विभाग के अनुसार ऐसी मूर्तियाँ 8वीं या 9वीं शताब्दी में निर्मित होती थीं। पुरातत्व विभाग के अनुसार खुदाई के दौरान मिली मूर्तियाँ भोजकाल की हैं, जबकि खुदाई के दौरान मिली ईंटें कुषाण काल से संबंधित बताई जा रही हैं।

यक्ष-यक्षिणी की हरियाणा से प्राप्त सबसे प्राचीन मूर्तियाँ हैं जो तालाबों व कुओं के किनारों से प्राप्त हुई लाल रंग की मूर्तियाँ हैं। यह शुंग व कुषाण कालीन मूर्तियाँ हैं जो आराधकों की रक्षक मानी जाती हैं। सबसे ज्यादा मूर्तियाँ किलाई रोहतक से बनी हैं। लाल पत्थर से बनी मूर्तियाँ साँघ (फरीदाबाद), खोखराकोट (रोहतक), साँघोल (गुरुग्राम) में मिली हैं। 19वीं सदी में झज्जर के नवाब महल में अपने पुत्र के साथ बैठे हैं, उनका चित्र, भागवत पुराण के लघु चित्र व भगवान कृष्ण के विभिन्न मुद्राओं के चित्र मिले हैं।

प्राचीन मूर्तियाँ

मूर्तियाँप्राप्त स्थल
यक्ष-यक्षिणी की मूर्तिपलवल, भादस, हस्थीन, फरीदाबाद
शेर पर बैठे यक्ष की मूर्तिरोहतक
सूर्य स्तम्भ पर बनी मूर्तिअमीन, थानेसर
महात्मा बुद्ध की 2 सम्पूर्ण मूर्तियाँब्राह्मणवास (रोहतक), नौरंगाबाद (भिवानी)
शिव की पंचमुखी मूर्तिपिहोवा (कुरुक्षेत्र)
शिव की मूर्तिबरवाला (हिसार)
लाल मिट्टी से बनी शिव की मूर्तिहोडल (पलवल)
हरिहर की मूर्तिहसनौल (यमुनानगर)
आदिशिव व नंदी की मूर्तिबेरी (झज्जर)
सूर्य देव की गुप्तकालीन मूर्तिसोनीपत
विष्णु की मूर्तिअग्रोहा
विष्णु की मूर्तिमोहनबाड़ी (झज्जर)

हरियाणा से प्राप्त प्रमुख मूर्तियाँ

मूर्तिप्राप्ति स्थल
त्रिविक्रम विष्णु की मूर्तिसीवन (कैथल)
शेषशय्या पर लेटे विष्णु की मूर्तिफिजिलपुर (सोनीपत)
विष्णु की अति प्राचीन मूर्तितोशाम (भिवानी)
विष्णु की अष्टधातु की मूर्तिबेरी (महेंद्रगढ़)
विष्णु के अष्टभुजी वराह अवतार की मूर्तिबारही गाँव (जींद)
विष्णु के वामन अवतार की मूर्ति (8वीं व 11वीं सदी)तोशाम (भिवानी)
बालकृष्ण की मूर्तिअस्थल बोहर, रोहतक
सिंहासन पर बैठे जैन संत की मूर्तिसिरसा
जैन मूर्तियाँहांसी व रानिला (चरखी दादरी)
दानवीर कर्ण की मूर्तिकरनाल
शिव-पार्वती की बिना शेर के मूर्ति (9वीं-10वीं शताब्दी की)बिलासपुर (यमुनानगर)
गणेश की मूर्ति (11वीं-12वीं शताब्दी की)बिलासपुर (यमुनानगर)
बेलगाड़ी में बैठे संगीतकारों की मूर्तिसुग (यमुनानगर)
यज्ञ की मूर्तिपलवल
ढोलक की मूर्तिसतकुंभा

प्रसिद्ध महापुरुषों की मूर्तियाँ

  • चौधरी देवीलाल – नूँह
  • अन्ना हजारे – गुरुग्राम
  • संत चुड़ामणि भाई संतोष सिंह – कैथल
  • राजा मिहिर भोज – कैथल
  • चौधरी छोटूराम – गढ़ी सांपला (रोहतक) (NH-9)

वास्तुकार – राम सुतार

उद्घाटन – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 अक्टूबर 2018 को कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप की मूर्ति, कृष्ण व अर्जुन की उपदेश देते हुए मूर्ति व भीष्म की शरशय्या की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। अंतरराष्ट्रीय धर्मक्षेत्र में पहली बार स्थान प्राप्त करने वाले प्रदीप चहल हरियाणा के निवासी हैं। इन्होंने साँपों के साथ श्रीकृष्ण की मूर्ति बनाई है।

  • आध्यात्मिक मूर्तियों का संग्रहालय – बिंझौल गाँव (पानीपत)
  • हरियाणा से मिला पहला गुफा चित्र – मंगरबानी की पहाड़ियाँ (फरीदाबाद)
  • इन गुफा चित्रों की खोज – सुनील हरसाना (मई 2021 में)
  • बंदा सिंह बहादुर के सम्मान में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा सिरसी खांडा गाँव में 3 नवंबर 2018 को उनकी प्रतिमा स्थापित की गई।

प्राचीन सभ्यताओं की चित्रकारी विशेषताएँ

  • सिंधु घाटी सभ्यता – मृदभांडों पर बनी फूल-पत्तियाँ।
  • सिंधु घाटी सभ्यता – काले मृदभांडों पर खड़ी टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएँ।
  • वैदिक सभ्यता – चित्रित धूसर मृदभांड।
  • सिसवाल सभ्यता – काले धूसर पर सफेद चित्रकारी।
  • सीसवाल (हिसार) – चित्रकला सबसे प्राचीन चित्रकला है।

चित्रकला

हरियाणा में मूर्तिकला की तरह चित्रकला भी प्राचीन काल में प्रचलित थी। हालांकि राज्य में अब तक प्रागैतिहासिक काल से गुफा चित्रों के प्रमाण प्राप्त नहीं हुए हैं, किन्तु सिंधुकालीन चित्रकला के कुछ नमूने मिले हैं।

हरियाणा से प्राप्त नमूनों में लाल मृदभांडों पर काले और सफेद रंगों से कई प्रकार की आकृतियाँ अथवा डिजाइन बनी हैं, जो तत्कालीन चित्रकला की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करती हैं।

मिथाशिल्प और जनजातियों से संबंधित कला या सिंधु सभ्यता के समय की चित्रित वस्तुएँ प्राप्त हुई हैं, जिनमें काले पृष्ठ पर धूसर मृदभांडों पर टेढ़ी-मेढ़ी रेखाओं या खड़ी रेखाओं, फूल-पत्तियों के सुंदर चित्र बनाए गए हैं। सैंधव काल के चित्रों में भावों की अभिव्यक्ति और प्रदर्शन परिपक्व और उत्कृष्ट कोटि के हैं, किन्तु वैदिक चित्रकला की स्थिति में कुछ गिरावट आई है।

वैदिक काल की चित्रकारी में भावों की कमी दिखती है तथा चित्रकारी भी सीधे हुए हाथों से नहीं की गई है, किन्तु उत्तर वैदिक काल में चित्रकला ने फिर से उन्नति करनी शुरू की। इस काल में चित्रकला में सर्वाधिक निराशा आई थी।

सातवीं सदी में शासक हर्ष के दरबार में उत्कृष्ट चित्रकार थे। वह स्वयं भी एक कुशल चित्रकार था। उसके काल में विशेष अवसरों पर अतिरिक्त चित्रकारों को भी आमंत्रित किया जाता था। उल्लेखनीय है कि हर्ष की बहन राज्यश्री की शादी के अवसर पर बहुत सारे चित्रकार आमंत्रित थे।

नोट – बाण ने हर्ष के राज्यसभा में बने चित्रकारों का उल्लेख किया है।

हर्षोत्तर काल में चित्रकला में तत्कालीन अराजकता के कारण ह्रास के लक्षण दिखते हैं किन्तु मुगलकाल में स्थिरता आने पर चित्रकला में फिर से उन्नति हुई। मुगल काल में चित्रकला का सर्वाधिक विकास हुआ। हरियाणा में राजस्थानी जैसा न तो कोई स्कूल था न अपना न ही केंद्रीय मुगल स्कूल। इसके विशेष केंद्र खुले। 18वीं सदी के अंतिम चरण में हरियाणा में रेवाड़ी के रावों की छत्रछाया में राजपूत चित्रकला को प्रोत्साहन मिला, लेकिन रेवाड़ी उपकल में पन्नी यह कला और जयपुर राजस्थानी चित्रकला की अपेक्षा सीमित थी।

रेवाड़ी उप-स्कूल

रेवाड़ी उप-स्कूल की चित्रकला में विषय चुनाव राजस्थानी कला से बहुत ही सीमित है। रेवाड़ी में केवल कृष्ण और उनसे सम्बन्ध कार्यों के चित्र ही चित्रित किए गए। इसका कारण रेवाड़ी के महाराज की श्रीकृष्ण से सम्बन्धित होना है। राजपूत शैली में रामायण व महाभारत के विषय भी हैं।

रेवाड़ी के कलाकारों ने पुस्तकों में भी चित्रकारी की थी। इन कलाकारों द्वारा चित्रित भागवत पुराण की दो पांडुलिपियाँ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उपलब्ध हैं। इनमें से एक में तीन रंगों – काला, सफेद और गेरू रंगों का प्रयोग किया गया है तथा दूसरे में सतोगुणी रंग।

गाँवों के कुछ कलाकारों ने सार्वजनिक चौपालों, धर्मशालाओं, मंदिरों आदि की दीवारों पर अपनी तुलिकाओं में रंग भरे। दादरी, कैथल, जींद, पानीपत, कुरुक्षेत्र, हिसार, पानीपत, सोनीपत, महम आदि स्थानों पर ऐसी चित्रित दीवारें अब भी विद्यमान हैं। बहादुर जंग खाँ (बहादुरगढ़ व दादरी के नवाब) के उच्च अधिकारी चंदन की कला व साहित्य में विशेष रुचि थी। उन्होंने अपने तहखाने में एक उत्कृष्ट से चित्रित चित्र लगाया है।

साँझी – संध्या को देवी जिसे आश्विन के प्रथम नवरात्र के दिन गोबर तथा मिट्टी के सितारों की सहायता से स्त्री के रूप में दीवार पर चीता जाता है तथा मिट्टी के रंगीन आभूषणों से सजाया जाता है। संध्या या रात के समय लड़कियाँ इसकी स्तुति में गीत गाती हैं तथा शाम को एक पूजा करती हैं, इसके साथ इसकी दासी 'भौं' को भी चीता जाता है।

दशहरे के तीन दिन पूर्व 'कागण खोड़' इसे लेने आते हैं। दशहरे की रात्रि को बंगाल की दुर्गा पूजा के समान इसे जल में विसर्जित कर दिया जाता है। गाँव के लोग इसके विसर्जन में बाधा डालते हैं, क्योंकि उनकी धारणा है कि इसका विसर्जन पर उतरना अकाल और आपत्ति का कारण बनेगा, इसे रावण की साँझी भी कहा जाता है।

साँझी एवं सांवड़ी

नोट – साँझी बालिकाओं की मंगल कामना के लिए बनाई जाती है। यह लोक चित्रकला का उदाहरण है।

साँझी गाना – लड़के व लड़कियों की शादियों में रात को गाए जाने वाले मंगल गीत साँझी गाना कहलाते हैं।

सांवड़ी – हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में किसान जब अपनी फसल निकालकर घर लाते हैं तो उसे प्रयोग करने से पहले कुछ अन्न (लड़कियों के नाम पर) निकालकर अलग रखते हैं। यह घर में बरकत (खुशहाली) होने का संकेत है।

कुछ महत्वपूर्ण वर्ष

वर्षमहत्वपूर्ण वर्ष
2006बालिका शिशु वर्ष
2009किसान मजदूर वर्ष
2013उद्योग व व्यापार वर्ष
2016किसान मजदूर वर्ष
2017गरीब कल्याण वर्ष
2018उज्ज्वला वर्ष
2019युवा रोजगार वर्ष
2020सुशासन संकल्प वर्ष
2021सुशासन परिणाम वर्ष
2022सुशासन अन्त्योदय उत्थान वर्ष
2022इलेक्ट्रिक वाहन वर्ष
2023अन्त्योदय आरोग्य वर्ष
2024संकल्प से परिणाम वर्ष
2025सहकारिता वर्ष

हरियाणा प्रदेश के महत्वपूर्ण दिवस

  • हरियाणा बलिदान दिवस – 9 जनवरी
  • मराठा शौर्य दिवस – 14 जनवरी
  • गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
  • सर छोटूराम जयंती तथा बसंत पंचमी
  • बैसाखी – 14 अप्रैल
  • हरियाणा वृक्ष दिवस – 15 जुलाई
  • शहीद उधम सिंह जयंती – 31 जुलाई
  • स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
  • हरियाणा पर्यटन दिवस – 1 सितंबर
  • हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस – 23 सितंबर
  • महात्मा गांधी जयंती – 2 अक्टूबर
  • हरियाणा पुलिस दिवस – 21 अक्टूबर
  • हरियाणा दिवस – 1 नवंबर
  • मजदूर दिवस – विश्वकर्मा दिवस पर

कुछ प्रमुख चित्रकला शैलियाँ

  • रोहतक चित्रकला (पेंटिंग) – मुगल शैली
  • शीतला मंदिर, गुरुग्राम – मुगल शैली
  • अस्थल बोहर चित्रकला – राजपूत शैली
  • राव तेज सिंह का महल (1802, मीरपुर, रेवाड़ी) – राजपूत शैली
  • मट्ठूमल की प्याऊ, गुरुग्राम – राजपूत शैली
  • राजपूत शैली का विषय – रामायण, महाभारत व कृष्ण जीवन

हरियाणा में भित्तिचित्रों (Wall Painting) के उदाहरण

  • माता मनसा देवी मंदिर, पंचकूला
  • राव तेज सिंह का महल, रेवाड़ी
  • भीमा देवी मंदिर, पिंजौर (पंचकूला)
  • मट्ठूमल की प्याऊ (माधव की पिआयो), गुरुग्राम
  • शिव मंदिर, पिंजौर (पंचकूला) (मुगल चित्रकला)
  • वेणी माधव मंदिर, कोल (कैथल) (मुगल चित्रकला)
  • कपिल मुनि मंदिर, कलायत (कैथल) (मुगल चित्रकला)
  • सरसाई नाथ मंदिर, सिरसा (मुगल चित्रकला)
  • पबनामा तथा कैथल के मंदिर (मुगल चित्रकला)
  • पिंजौर गार्डन का रंगमहल (मुगल चित्रकला)
  • बूड़िया का रंगमहल, यमुनानगर
  • रानी चांदकौर की हवेली, पेहोवा (कुरुक्षेत्र) (मुगल शैली)
  • जैन मंदिर (दिगम्बर), साढौरा (यमुनानगर)
  • जैन मंदिर, सोनीपत
  • बाबा श्रवण नाथ मंदिर, पेहोवा (कुरुक्षेत्र)
  • किला मुबारक भवन, छछरौली (यमुनानगर)
  • श्रीराम पद मंदिर, नीलोखेड़ी (करनाल)

महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य

  • अल-बिरूनी के अनुसार, थानेसर के मंदिर में पीतल निर्मित देवताओं की कई मूर्तियाँ थीं।
  • चित्रित मृद्भांड वैदिक काल की संस्कृति को दर्शाता है।
  • वैदिक काल में चित्रकला में गिरावट आई थी।
  • हरियाणा में मूर्तिकला का सर्वाधिक विकास गुप्त काल में हुआ।
  • हरियाणा में मध्य काल में मूर्तिकला का ह्रास हुआ।
  • राज्य से प्राप्त देवी-देवताओं की मूर्तियों पर मथुरा कला का प्रभाव है।
  • हरियाणा में मिली सबसे पुरानी मूर्तियाँ यक्ष और यक्षिणियों की हैं।
  • यक्ष-यक्षिणियों की मूर्तियाँ पलवल, भादस, हथीन और फरीदाबाद से प्राप्त हुई हैं।
  • प्रतिहारों के काल की मूर्तियाँ लगभग पूरे हरियाणा से प्राप्त हुई हैं।
  • भारतीय मूर्तिकार प्रकृतिवाद पर जोर देते थे।
  • यूनानी मूर्तिकार माप तौल का सहारा लेते थे।
  • महाराजा तेजसिंह महल राजपूत चित्रकारी का उदाहरण है।
  • राज्य में लोक-चित्रकला अंकित की जाती है – घर के प्रवेश द्वार पर, धर्मशालाओं पर, मंदिर की दीवारों पर।
  • हरियाणा में मजदूर (श्रमिक) दिवस विश्वकर्मा दिवस के दिन मनाया जाता है।
  • हरियाणा वृक्ष दिवस 15 जुलाई को मनाया जाता है।
  • हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस 23 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन राव तुलाराम का शहीदी दिवस है। उन्हीं के उपलक्ष्य में यह दिन मनाया जाता है।
  • हरियाणा बलिदान दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन बांगर के शेर कहे जाने वाले राजा नाहर सिंह का शहीदी दिवस है। उन्हीं के उपलक्ष्य में यह दिन मनाया जाता है।
  • मुगल पेंटिंग के मंदिर हरियाणा में कैथल, रोहतक व कलायत में देखे जा सकते हैं।
  • रोहतक से प्राप्त मुगल पेंटिंग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के अधिकार में हैं।

हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)

हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।

हरियाणा राज्य के उपनाम हरियाणा सामान्य परिचय, जनसंख्या राजकीय प्रतीक, प्राचीन नाम उपनाम, व्यक्तित्व, नगरों के संस्थापक जिला-नामकरण और NCR संबंधी भारत के संदर्भ में हरियाणा का स्थान हरियाणा : जनगणना एवं नगरीकरण (2011) हरियाणा का नामकरण प्राचीन इतिहास के स्रोत पुरातात्विक सामग्री (अभिलेख, सिक्के, मुद्राएँ, मूर्तियाँ) पाषाणकाल व सीमान्तकालीन संस्कृति सिंधु घाटी सभ्यता वैदिक सभ्यता हरियाणा में बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म गणराज्यों का उदय (यौधेय, कुणिंद, अग्र, अर्जुनायन) पुष्यभूति (वर्धन) वंश गुर्जर प्रतिहार व तोमर वंश मध्यकालीन हरियाणा हरियाणा में सल्तनत काल मुगलों के अधीन हरियाणा सूफी मत व भक्ति आंदोलन हरियाणा में उत्तर मुगल काल जॉर्ज थॉमस का हरियाणा शासन (1797 से 1802) हरियाणा में आर्य समाज हरियाणा में ईस्ट इंडिया कम्पनी 1857 की क्रांति कांग्रेस व राष्ट्रीय आंदोलन हरियाणा का राजनीतिक परिचय संविधान सभा में हरियाणा का योगदान हरियाणा के राज्यपाल हरियाणा की विधानसभा हरियाणा में संसद का प्रतिनिधित्व (लोकसभा एवं राज्यसभा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का गठन हरियाणा के उच्च न्यायालय प्रशासनिक संरचना ग्रामीण स्वशासन तथा शहरी स्वशासन हरियाणा पुलिस हरियाणा राज्य की भौगोलिक संरचना हरियाणा की जलवायु हरियाणा की नदियाँ हरियाणा की झीलें हरियाणा के बाँध सिंचाई एवं विभिन्न परियोजनाएँ हरियाणा के मृदा संसाधन हरियाणा राज्य की कृषि व्यवस्था हरियाणा राज्य में पशुपालन व्यवस्था हरियाणा राज्य की वन सम्पदा हरियाणा के उद्योग-धंधे हरियाणा के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन हरियाणा में परिवहन एवं संचार व्यवस्था हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था हरियाणा की अर्थ व्यवस्था हरियाणा की वास्तुकला मूर्तिकला और चित्रकला हरियाणा में शिल्प एवं कला हरियाणा के पुरातत्व स्थल हरियाणा के किले एवं दुर्ग हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय हरियाणा के प्रमुख पर्व एवं त्योहार लोकगीत, लोकनृत्य व वाद्ययंत्र हरियाणा के प्रमुख मेले व उत्सव हरियाणा के प्रमुख मंदिर हरियाणा के गुरुद्वारे महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक (मस्जिद, दरगाह, मजार, मकबरे, चर्च, हवेली व कोठियाँ) हरियाणा के पर्यटन स्थल हरियाणा के प्रमुख धार्मिक स्थल लोक विश्वास लोक नाट्य–सांग (स्वांग) हरियाणवी सिनेमा वेशभूषा एवं रीति-रिवाज मुहावरे व लोकोक्तियाँ हरियाणा में जातिगत व्यवस्था हरियाणा की भाषा और साहित्य अकादमियाँ तथा पुरस्कार एवं सम्मान ऐतिहासिक व्यक्तित्व हरियाणा राज्य की खेलकूद गतिविधियाँ राज्य की कल्याणकारी योजनाएँ हरियाणा से सम्बन्धित विविध विषय
Join WhatsApp Join Telegram