वेशभूषा एवं रीति-रिवाज

प्रदेश के पुरुषों की पारम्परिक वेशभूषा

वेशभूषाविवरण
कमीजकालरदार कमीज
कुर्ता/कुर्तीगोल बाँहों का पुराने रिवाज का कुर्ता
धोतीधोती
गुलीबंद/मफलरहरियाणा में पुरुषों द्वारा गले में पहना जाने वाला ऊनी वस्त्र।
खण्डवापगड़ी (सम्मान का प्रतीक)। हरियाणा में खण्डवा पगड़ी का एक प्रकार है जो सामान्यतः बुजुर्गों द्वारा धारण किया जाता है। हरियाणा में खण्डवा शान का प्रतीक समझा जाता है। किसी सम्मान समारोह के दौरान भी हरियाणा में किसी सम्मानित व्यक्ति को पगड़ी (खण्डवा) पहनाकर सम्मानित किया जाता है।
पागराजपूतों ढंग की बड़ी पगड़ी
पगाड़ीमारवाड़ी ढंग की पगड़ी
साफापगड़ी (सैनिक फैशन की)
अंगरखागणमान्य लोगों का नीचे तक खुलता बलिदार पहनावा, पुराने दरबारी ढंग का।
दोहर/धोरहाथ के कते बारीक दोहरे सूत की मजबूत बड़ी चादर, जो जाड़ों में ओढ़ी जाती है। कई जगह दोहर का अर्थ दोलड़ा होता है। यह पुराने लोगाड़ व सुई से बना होता है और नीचे बिछाने के काम आता है।
मुरखापुरुषों द्वारा पहने जाने वाली टोपी
खेसमोटे सूत की मोटी चादर, जो शीतकाल में ओढ़ी जाती है।
कमरी/बंडी/बास्कटआधी आस्तीन की कटि तक की कमरी, जो अब भी कई बुजुर्ग पहनते हैं।
टोपीगाँधी टोपी जैसी, जिसे पुराने लोग पहनते थे।
लोईलोई (एक प्रकार की ओढ़ने की चादर)।
रुई की कमरी/मिरजईरुई डालकर सिलाई गई कमरी, इसे लोग जाड़े में पहनते हैं।

प्रदेश की स्त्रियों की पारम्परिक वेशभूषा

वेशभूषाविवरण
दामणमाले या लाल सूती कपड़े का घाघरा
घाघरीघाघरा का छोटा रूप
कमीजकालरदार कमीज
समीजकमीज के नीचे पहना जाने वाला वस्त्र
ढेल/तीलऔरत का संपूर्ण पहनावा
सिलवारसलवार, नई पीढ़ी इसे तेजी से अपना रही है।
जम्फरजम्फर, जो आजकल लोकप्रिय है।
चुंदणी (चुंदड़ी)लाल पल्लों और बीच में नीली रंगाई वाली पतली मलमल की ओढ़नी।

स्त्रियों की अन्य पारम्परिक वेशभूषा एवं वस्त्र

नामविवरण
आंगी/आंगियायह सूती कपड़े से बना होता है जिसे जम्फर या कमीज के नीचे स्तनों पर पहना जाता है।
पीलियालाल किनारियों का बीच से पीला पतले कपड़े का बंधी रंगाई से तैयार ओढ़ना। इसे बच्चा (लड़का) होने पर पीहर से देते हैं। इसे ओढ़कर बच्चे को जन्म देने वाली महिला कुआँ पूजन के लिए जाती है।
ओढ़णागोट-गोटा लगी ओढ़नी
कमरीबास्कटनुमा पूरी या आधी आस्तीनों की कमरी। इसे पहले विवाहित स्त्रियाँ ही पहनती थीं।
खाराचार नीले तथा चार लाल धागों की बुनाई वाले खद्दर से बना बिना कली का घाघरा।
लेहनीले कपड़े पर पीले पाट की कढ़ाई वाले कपड़े का घाघरा।
बोरड़ाखद्दर के कपड़े पर फूल छपा घाघरा।
केरीनीले खद्दर पर लाल टीकों वाले कपड़े का घाघरा।
गुलडों की लेहबंधाई पद्धति से रंगे हुए खद्दर से बना घाघरा।
लहरियाबंधाई पद्धति की रंगाई से तैयार किया गया ओढ़ना।
घुमटीसूती रंगीन कपड़े पर रेशमी बूंदियों वाली कढ़ी ओढ़नी।
सोपलीगहरे लाल रंग की किनारों पर छपी ओढ़नी। इसे 'मांगलिक ओढ़नी' समझा जाता है।
दुकानियांखद्दर का गहरे लाल रंग का पीले धागों से कढ़ा ओढ़ना।
कंठपक्के लाल रंग का ओढ़ना। इनकी कई तरह की कढ़ाई होती थी। जलसे की कढ़ाई, मिर्चों के पेड़ों की कढ़ाई, बटनों की कढ़ाई और फिक्कादार कढ़ाई लोकप्रिय थी। इस कढ़ाई के आधार पर ही कंठ का नामकरण होता था।
फरसालजाड़े में बच्चों का पहनाया जाने वाला टोप, जिसकी रंग-बिरंगी झालर कमर तक पीछे लटकती रहती है।
फुलकारीकंठ पर पीले पाट या ऊन की डब्लीनुमा फुलकारियों के ओढ़ने। इसमें कढ़ाई बहुत सघन होती है। इसके अतिरिक्त घाघरों की अन्य किस्में भी हैं, जैसे- 'ढाक पाता', 'पीपल पाता', 'नई चाल', 'गेंहूदाणा' और 'तेरी-मेरी सलाह'।
छूयामापीले पाट का कढ़ा ओढ़ना।
डिमास या डिमाचरेशमी ओढ़ना जोकि विवाह में दुल्हन को चढ़ाया जाता था।
मोड़ियानीले या काले पल्लों की रंगाई का बारीक ओढ़ना।
सौड़ियाखद्दर का गदेला।
सौड़खद्दर की रजाई।
रिजाईरजाई।
झुगलाछोटे बच्चों का पहनावा।

स्त्रियों के प्रमुख आभूषण

वस्त्रों से संबंधित शेष विवरण

नामविवरण
चाँदतारा/थाराखद्दर पर दूज के चाँद और तारे की छपाई वाले कपड़े से बना घाघरा।
उल्टी लाम्मण का घाघराउल्टी लाम्मण का घाघरा ऊँचा होता है, जो प्रायः गुजरी पहनती है।

स्त्रियों के आभूषणों का निर्माण स्वयं को ढंकने-ढांपने की जरूरत से शुरू हुआ। गहनों का निर्माण और धीरे-धीरे गहने हमारी जरूरत के बजाय सौंदर्य बोध, समृद्धि व अभिव्यक्ति का माध्यम बन गए। मुसीबत में यही गहने औरत के परिवार के आत्मसम्मान की रक्षा करते आए हैं। स्त्री की तो आभूषण के बिना कल्पना ही नहीं की जा सकती। इसके बारे में एक कहावत है कि – 'भूखे का भोजन अर धापणियां का सिंगार'।

सिर के आभूषण

1. सिरमांग – सुहागिन स्त्रियों के माँग (सिंदूर लगाने) के स्थान पर तिल्ली के आकार का चेन से जुड़ा पहना जाने वाला गहना सिरमांग कहलाता है।

2. मौड़ – विवाह के अवसर पर दूल्हे व दुल्हन के कान व सिर पर बाँधने का मुकुट मौड़ कहलाता है।

3. शीशफूल – सिर के पीछे बालों में दोनों ओर सोने की बारीक साँकल बाँध कर ललाट पर लटकाई जाती है उसे 'सिरफूल/शीशफूल/सेरज' कहते हैं।

4. बोर/बोरला – मोटे बेर (खाने का बेर) के आकार (गोलाकार) में सोने-चाँदी से बना हुआ आभूषण जिसके आगे के भाग में छोटे-छोटे दाने उभरे हुए होते हैं तथा उसके पीछे वाले भाग में एक छोटा हुक बना है। इस हुक में धागा बाँधकर महिलाएँ सिर के बालों के मध्य में ललाट पर लटकाते हुए बाँधती हैं जो बोर/बोरला कहलाता है।

5. रखड़ी – सुहाग का प्रतीक रखड़ी/राखड़ी बेर के समान गोलाकार आकृति में होती है परंतु रखड़ी पर कीमती पत्थर के नगों की जड़ाई की जाती है। रखड़ी को भी सिर पर माँथे के ऊपर बाँधा जाता है। रखड़ी के पीछे लगाई जाने वाले सोने के छोटे हुक को सरी या बायड़ी कहते हैं।

6. टीका/तिलक – दो इंच परिधि का सोने की परत का बना हुआ फूल जिसमें नगीनों की जड़ाई की जाती है, 'टीका/तिलक' कहलाता है। इसे महिलाएँ सोने की साँकली से माँग भरने की जगह सिर पर लटकाती हैं।

7. भेमद – स्त्रियों के माथे पर पहनने का आभूषण जिस पर लोक गीत भी गाये जाते हैं।

8. गोपफण – स्त्रियों के बालों की वेणी (बालों की छोटी-छोटी लटें) में गुथा जाने वाला आभूषण गोपफण कहलाता है।

9. पतरी – रखड़ी के नीचे ललाट के दोनों तरफ बालों के किनारे के साथ सोने का तीन-चार इंच चौड़ा पतरा 'पतरी' कहलाता है।

10. टीकी/बिंदी – सुहागिन स्त्री के माथे की शोभा बढ़ाने वाला यह आभूषण जिसे महिलाएँ ललाट के मध्य में लगाती हैं।

11. फूल – यह सिर के ऊपर बाँधा जाता है। यह सोने या चाँदी का बना होता है।

12. छाज – यह माथे पर लटकता है। यह सोने या चाँदी का बना हुआ होता है।

13. सिंगार पट्टी – यह सिर के ऊपर बाँधी जाती है। यह चाँदी की बनी होती है।

14. तागगा – यह भी माथे के लिए होता है, जो सोने या चाँदी का बना है।

गले का आभूषण

1. काँगला – छोटे बच्चों के गले में पहनाया जाने वाला चाँदी या सोने की छोटी-छोटी गोल चौकोर व तिकोनी पत्तियों से बना आभूषण काँगला कहलाता है।

2. कंठी/चैन – सोने की लड़ी से बनी बारीक साँकल जिसमें कोई लॉकेट लगा होता है, 'कंठी या चैन' कहलाती है।

3. दुस्सी – वर्तमान में प्रचलित गले के नेकलेस की तरह परंतु उससे थोड़ा भारी व बड़ी आकृति का आभूषण जो गले में पहना जाता है दुस्सी/दुस्सी कहलाती है।

4. आड़ – सोना-अकबर फिल्म से मशहूर हुआ गहना। इसे 'चौथे फेरे में अमूमन ननिहाल पक्ष से दुल्हन को पहनाया जाता है।'

5. खूंगाली/हंसली – सोने या चाँदी के तार का बना गोलाकार आभूषण के मध्य में से चौकोर तथा किनारों पर पतला होता है। इसमें लगे हुक व कुंडी को आपस में फँसाकर गले में पहना जाता है।

6. ताँती – किसी देवी देवता के नाम पर कलाई या गले में चाँदी का तार या धागा बाँधा जाता है, उसे ताँती कहते हैं।

7. हार – गोलाकार कई लड़ों से जुड़ित सोने का बना आभूषण जिसे महिलाएँ गले में पहनती हैं हार कहलाते हैं। तौलखे हारों से लेकर कई तरह के जैसे चंपाकली, चंदनहार, हंसहार व उबशी हारों का उल्लेख मिलता है।

8. हंसली – गाँवों में छोटे बालकों को उनकी हंसली खिसकने से बचाये जाने के लिए धागु के मोटे तार को जोड़कर गोलाकार आभूषण हंसली को पहनाया जाता है।

9. रामनवमी/नाँदा – सोने से बना लंबा गहना जिसके दोनों ओर माँदलियाँ लगी हों रामनवमी या नाँदा कहलाते हैं।

10. चंदनहार/रानीहार – शहरी महिलाओं में अभी भी काफी लोकप्रिय हार है। यह सोने का बना होता है।

11. चौकी – देवताओं की मूर्ति अंकित आभूषण जिसे गले में पहना जाता है।

12. तुलसी – छोटे-छोटे मोतियों की माला जिसे तिमणिए व दुस्सी के साथ गले में पहना जाता है, तुलसी कहलाती है।

13. हमेल – सोने से बनाया जाने वाला हारनुमा।

14. मंगलसूत्र – वर्तमान में सुहाग के प्रतीक के तौर रूप में काले मोतियों की माला से बना हारनुमा आभूषण 'मंगलसूत्र' कहलाता है।

15. झालर – गिनियों या चाँदी के सिक्कों से बना हार जिसमें घुँघरियाँ लगी होती हैं 'झालरा' कहलाता है।

16. मुक्तमाला – प्राचीन काल में अमीर स्त्रियों में मोतियों की माला का चलन रहा है जिन्हें मुक्तमाला/सुमरारी के नाम से जाना जाता है, तो माणिक्य रत्नों से जड़ी माला 'माणिक्यमाला' कहलाती है।

17. माँदलिया – ताबीज की तरह या ढोलक के आकार का बना छोटा आभूषण जिसे काले डोरे में पहना जाता है, माँदलिया कहलाता है।

18. गुलूबंद – यह भी सोने का बना होता है।

19. बटन – सोने या चाँदी के बने होते हैं जोकि कुर्ते पर लगे होते हैं।

20. जंजीर – सोने की बनी होती है।

21. पतरी/तबाजी – सोने या चाँदी की बनी होती है।

22. मटर माला/मोहन माला – यह सोने से निर्मित मटर के दानों की आकृति से जुड़ित होती है। इसे महिलाएँ पारम्परिक अवसरों पर पहनती हैं।

अन्य नाम – देवता, चैन।

नाक, कान एवं हाथों के प्रमुख आभूषण

नाक के आभूषण

1. कोका – नाक में बाईं ओर पहना जाता है। (सोने या चाँदी का)

2. नथ – नाक में बाईं ओर पहनी जाती है। यह आकार में बड़ी होती है। नथ का छोटा रूप नथली कहलाता है। (सोने की)

3. लौंग – सोने या चाँदी के तार से मसले के लौंग के आकार का बना आभूषण जिसके ऊपर खूबसूरत नगीनों लगा होता है। 'लौंग' कहलाता है। अमूमन लौंग में लाल या सफेद नग जड़ा होता है।

4. बेसरी – नाक का यह आभूषण जो सोने के तार का बना होता है जिसमें नाचता हुआ और चिह्न होता है। ग्रामीण महिलाएँ इसके एक छोर बायाँ कान सिर के बालों में फँसाती हैं, 'बेसरी' कहलाती हैं।

5. बुल्ली/बुलनी – सोने की, आमतौर पर बड़ी औरतों द्वारा पहनी जाती है।

6. पुरली – लौंग से बड़ा छिद्रदार आभूषण (सोने की)।

7. भँवरा – बड़े लोग जो भँवरा कहते हैं जिसे 'बिनाईड़े महिलाएँ' नाक में पहनना पसन्द करती हैं।

8. नकसर – नथ की तरह की छोटी बाली 'नकसर' कहलाती है जिसमें मोती पिरोया जाता है। कुँवारी लड़कियों में इसका ज्यादा प्रचलन है, इसे 'नाक की बाली' भी कहते हैं।

कान के आभूषण

1. कर्णफूल – कान के निचले भाग का पुष्पाकार आभूषण जिसके बीच में नगीनें जड़े होते हैं। यह सोने का बना होता है।

2. झुमका/झूमर – इसका कर्णफूल की तरह होता है लेकिन इसके नीचे से सोने के गोल लट्टू बने होते हैं और इनके नीचे भी लटकाई जाती है जो कानों के चारों ओर लपेटी जाती है।

3. झुमकी – सोने या चाँदी का कर्णफूल का झुमने के आकार का बिना चेन का बना आभूषण जिसके नीचे छोटे-छोटे घुँघरियाँ बनी होती हैं। झुमकी कहलाता है। जिसे महिलाएँ कान में पहनती हैं।

4. ओगण्या – कानों के ऊपरी हिस्से पर पान के पत्ते की आकृति के समान सोने या चाँदी का आभूषण 'ओगण्या' कहलाता है।

5. गुड़दा – सोने के तार के आगे गुड़दा के आकार का मोती पिरोकर कान में पहनना जाने वाला आभूषण गुड़दा कहलाता है।

6. काँटा – सोने या चाँदी की तार से बना आभूषण जिसके ऊपर सोने या चाँदी की छोटी बुँदी लगी होती है। 'काँटा' कहलाता है।

7. पीपल पत्र – कान के ऊपरी हिस्से में सोने या चाँदी का गोलाकार (अँगूठी के आकार) छेद करके पहनना जाने वाला आभूषण पीपल पत्र कहलाता है।

8. मुरकी – सोने या चाँदी की ठोस कड़क मुरकी कहलाती है। जिसे सामान्यतः पुरुष पहनते हैं।

9. बजट्टी – यह कान का आभूषण होता है जो झुमके के साथ लटका रहता है।

10. कुंडुक – छोटे बच्चों के कान छेद कर सोने-चाँदी के तार पहनाये जाते हैं, उन्हें कुंडुक कहते हैं। बाद में इन्हें लूँग, गाडवा, मुरकी या बाली पहनाई जाती है।

11. बाली – सोने या चाँदी की बारीक/हल्की कुंडकी 'बाली' कहलाती है।

12. मोरखर – महिलाओं द्वारा यह कान पर मोर रूपी आभूषण 'मोरखर' लटकाया जाता है।

हाथ के आभूषण

1. मुद्रिका – हाथों की उँगलियों में पहनी जाने वाली नगीनों जड़ी बाँठी को 'मुद्रिका' कहते हैं।

2. आरसी – यह सोने की बनी होती है। हाथ के अँगूठे में पहनी जाती है।

3. बाजूबंद/तरणी – हाथ की बाजू (भुजा) में बाँधा जाने वाला सोने के बेल्ट जैसा आभूषण 'बाजूबंद/तरणी' कहलाता है। सामान्यतः विवाह पर बाजूबंद पहनने का रिवाज है। छोटा व पतलीनुमा बाजूबंद 'भुजबंद' कहलाता है।

4. कड़ा – टूड़नुमा चूड़ी से मोटा व चौड़ा आभूषण जिसे महिलाएँ कलाई पर पहनती हैं। 'कड़ा' कहलाता है।

5. लंगर – चाँदी के मोटे तारों से बना कड़ों के नीचे पहना जाने वाला आभूषण 'लंगर' कहलाता है।

6. फूंदा – चूड़ी या कड़े पर श्रृंगार के लिए फँदेनुमा बाँधे जाने वाला आभूषण फूंदा कहलाता है।

7. गजरा – आभूषण जो हाथ की कलाइयों में पहना जाता है, गजरा कहलाता है। यह मुरदा से जड़ा होता है तथा ढीला/ढाला न होकर कलाई से चिपका रहता है।

8. पाटला – चूड़ी से थोड़ा चौड़ा आभूषण जिसे हाथ की कलाई पर पहना जाता है। 'पाटला' कहलाता है।

9. बींटी/अँगूठी/मुँदड़ी – हाथ की अँगुलियों में पहने जाने वाला गोलाकार छल्लों को 'बींटी/अँगूठी/मुँदड़ी' कहा जाता है। तीन आँटों वाली मोटी अँगूठी 'झोटा' कहलाती है।

10. टुंडा/अगण – ताँबे की छड़ से बना जुड़े की तरह का आभूषण जिस पर सोने या चाँदी की परत चढ़ी होती है जिसे स्त्रियाँ अपनी भुजाओं पर बाँधती हैं। 'टुंडा/अगण' कहलाता है।

11. चूड़ियाँ – सोने व चाँदी से बना गोलाकार छोटा आभूषण जिसे महिलाएँ हाथ की कलाई में पहनती हैं 'चूड़ियाँ' कहलाती हैं।

12. नौगरी – मोतियों की लड़ियों के समूह से बना आभूषण जिसे हाथ में चूड़ियों के बीच में पहना जाता है, 'नौगरी' कहलाता है।

13. कंकण – सोने/चाँदी से बना कलाई का आभूषण 'कंकण' कहलाता है।

14. हथफूल/सोनपान – हाथ की हथेली के पीछे पहना जाने वाला सोने या चाँदी के घुँघरियों से बना आभूषण 'हथफूल/सोनपान' कहलाता है, जो हाथ की चारों अंगुलियों, अँगूठे से लेकर पूरी बाहरी हथेली को घेरता हुआ 'पुंजा' (हाथ की कलाई) तक आता है।

15. आँवला सेवटा – ठोस चाँदी का बना हुआ कड़ा जो के हाथों में के साथ धारण किया जाने वाला आभूषण 'आँवला सेवटा' कहलाता है।

16. पुंजा – कलाई यानी पुंजा (पोंहचा) पर पहने जाने वाले आभूषण को 'पुंजा' के नाम से जाना जाता है।

17. दामणा/दामणी – दो अँगुलियों में एक साथ पहनी जाने वाली अंगूठी जुमा आभूषण 'दामणा/दामणी' कहते हैं।

18. चूड़ – चार अंगुल चौड़ा चाँदी का आभूषण जो हाथ की कलाई पर पहना जाता है 'चूड़' कहलाता है।

19. गोरख – सोने व चाँदी से बना छोटे-छोटे निकोनें टननुमा गोलाकार बना आभूषण जो हाथ की कलाई के चारों ओर चूड़ियों के मध्य में पहना जाता है 'गोरख' कहलाता है।

20. अन्य आभूषण – इनके अलावा कडुल्ला, छन्न, पँछली, कौंगनी, छन्न कंगण, अनंत, दस्तबंद भी हाथों में पहने जाते हैं।

कमर एवं पैरों के आभूषण

कमर के आभूषण

1. तकड़ी/तागड़ी – सोने-चाँदी से बना कमर में पहनने जाने वाला आभूषण 'तकड़ी' कहलाता है।

2. कणकती/कंदोरा – कमर में पहने जाने वाला सोने या चाँदी की झूलती श्रृंखलाओं की पट्टिका युक्त आभूषण 'कणकती कंदोरा' कहलाता है।

3. चौंग – चाँदी से बनी चौकार जालियों की जंजीर जिसे पुरुष अपनी कमर या पेट पर लपेटकर पहनते हैं।

4. सटका – सोने-चाँदी के छल्लों से निर्मित, जिसमें सोने-चाँदी की चाबियाँ लटकती रहती हैं, आभूषण जो महिलाओं (पेटिका) के 'मैने' में अटकाकर लटकाया जाता है 'सटका' कहलाता है।

पैरों के आभूषण

1. आँवला – सोने या चाँदी (अधिकतर) से बना ओवलनुमा (विशिष्ट लहरों युक्त) कड़ा 'आँवला' कहलाता है, जिन्हें महिलाएँ अपने पैरों में पहनती हैं।

2. पायल – चाँदी की छोटी जंजीरनुमा आभूषण जिसके नीचे छोटे-छोटे घुँघरू लगे हों 'पायल' कहलाती है। पायल को ही 'रमझोल/पायजेब/शकुंतला' आदि नामों से भी जाना जाता है।

3. गोलया – चाँदी की चौड़ी तथा सादी अंगूठियाँ पैरों की अंगुलियों में पहनी जाती हैं, 'गोलया' कहलाती हैं। यदि इन तारों से एक फूलों की आकृति बनी होती है तो ये अंगूठियाँ 'फोलरी' कहलाती हैं।

4. पपान – पपान हथफूल के समान पैर के अँगूठे व अंगुलियों के छल्लों को चेन से जोड़कर पायल की तरफ पैर के ऊपर हुक से जोड़कर पाँव में विवाह के अवसरों पर पहना जाता है।

5. टुणका – चाँदी से बना गोलाकार आभूषण जिसको पैरों में पहनने पर टुणक-टुणक की आवाज आती है 'टुणका' कहलाता है। यदि ऐसे आभूषणों पर मक्के के दानों के आकार उकेरीत हैं तो वे आभूषण 'मक्का' कहलाते हैं।

6. तोड़ा/लंगर – कड़ा के नीचे पहने जाने वाला आभूषण जो चाँदी के मोटे तारों को जोड़कर ऊपर से इसका स्थान चाँदी से चौड़ा बनाया जाता है, 'तोड़ा/लंगर' कहलाता है।

7. हीरानामी – गाँवों में लोकप्रिय चाँदी से बना कड़े की तरह का आभूषण जो पैरों में पहना जाता है। लच्छे, तोड़े व तिनके ठोस चाँदी के पाँव के गहने हैं।

8. कड़ी – मुख्यतः चाँदी से बना गोलाकार आभूषण 'कड़ी' कहलाता है। 'कड़ी' अपेक्षाकृत कड़े से पतली होती है। जिन्हें आज भी गाँव की बुजुर्ग महिलाओं के पैरों में देखा जा सकता है। दो टुकड़ों को जोड़कर बनाया गया कड़ा जिसे आसानी से खोलकर पहना जा सके 'खलीलियाँ/खलीलिकांस' कहलाता है।

9. छैलकड़े – चाँदी के बने होते हैं। कड़ी से छोटे होते हैं। बुजुर्ग महिलाओं द्वारा कड़ी से ऊपर पैरों में पहने जाते हैं। इनके अलावा पाती, फूल, ताती, गिट्टियाँ, गजरियाँ, पाती कड़ी, झाँझण चूड़ी, कड़े एमाल, चुटकी, घुँघरियों के नेवरी, बिछुए आदि आभूषण भी पाँव में पहने जाते हैं।

नोट – पाँव में पहने जाने वाले गहने चाँदी के बने होते हैं।

10. नेवरी – पायल की तरह का आभूषण जिसे आँवला के साथ पहना जाता है 'नेवरी' कहलाती है।

11. झाँझर – पायलनुमा आभूषण जिसमें घुँघरू की आवाज आती है।

12. अँगूठा – पाँव के अँगूठे में पहना जाने वाला अँगूठी की आकृति का आभूषण 'अँगूठा' कहलाता है।

13. बिछिया – पाँव की अँगूठे के पास वाली अंगुली में पहनी जाने वाली अँगूठी जो सुहाग का प्रतीक है, 'बिछिया/बिछुड़ी' कहलाती है।

14. आड़ – यह आभूषण विवाह अवसर पर दुल्हन को ननिहाल पक्ष से पहनाया जाता है।

हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)

हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।

हरियाणा राज्य के उपनाम हरियाणा सामान्य परिचय, जनसंख्या राजकीय प्रतीक, प्राचीन नाम उपनाम, व्यक्तित्व, नगरों के संस्थापक जिला-नामकरण और NCR संबंधी भारत के संदर्भ में हरियाणा का स्थान हरियाणा : जनगणना एवं नगरीकरण (2011) हरियाणा का नामकरण प्राचीन इतिहास के स्रोत पुरातात्विक सामग्री (अभिलेख, सिक्के, मुद्राएँ, मूर्तियाँ) पाषाणकाल व सीमान्तकालीन संस्कृति सिंधु घाटी सभ्यता वैदिक सभ्यता हरियाणा में बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म गणराज्यों का उदय (यौधेय, कुणिंद, अग्र, अर्जुनायन) पुष्यभूति (वर्धन) वंश गुर्जर प्रतिहार व तोमर वंश मध्यकालीन हरियाणा हरियाणा में सल्तनत काल मुगलों के अधीन हरियाणा सूफी मत व भक्ति आंदोलन हरियाणा में उत्तर मुगल काल जॉर्ज थॉमस का हरियाणा शासन (1797 से 1802) हरियाणा में आर्य समाज हरियाणा में ईस्ट इंडिया कम्पनी 1857 की क्रांति कांग्रेस व राष्ट्रीय आंदोलन हरियाणा का राजनीतिक परिचय संविधान सभा में हरियाणा का योगदान हरियाणा के राज्यपाल हरियाणा की विधानसभा हरियाणा में संसद का प्रतिनिधित्व (लोकसभा एवं राज्यसभा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का गठन हरियाणा के उच्च न्यायालय प्रशासनिक संरचना ग्रामीण स्वशासन तथा शहरी स्वशासन हरियाणा पुलिस हरियाणा राज्य की भौगोलिक संरचना हरियाणा की जलवायु हरियाणा की नदियाँ हरियाणा की झीलें हरियाणा के बाँध सिंचाई एवं विभिन्न परियोजनाएँ हरियाणा के मृदा संसाधन हरियाणा राज्य की कृषि व्यवस्था हरियाणा राज्य में पशुपालन व्यवस्था हरियाणा राज्य की वन सम्पदा हरियाणा के उद्योग-धंधे हरियाणा के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन हरियाणा में परिवहन एवं संचार व्यवस्था हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था हरियाणा की अर्थ व्यवस्था हरियाणा की वास्तुकला मूर्तिकला और चित्रकला हरियाणा में शिल्प एवं कला हरियाणा के पुरातत्व स्थल हरियाणा के किले एवं दुर्ग हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय हरियाणा के प्रमुख पर्व एवं त्योहार लोकगीत, लोकनृत्य व वाद्ययंत्र हरियाणा के प्रमुख मेले व उत्सव हरियाणा के प्रमुख मंदिर हरियाणा के गुरुद्वारे महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक (मस्जिद, दरगाह, मजार, मकबरे, चर्च, हवेली व कोठियाँ) हरियाणा के पर्यटन स्थल हरियाणा के प्रमुख धार्मिक स्थल लोक विश्वास लोक नाट्य–सांग (स्वांग) हरियाणवी सिनेमा वेशभूषा एवं रीति-रिवाज मुहावरे व लोकोक्तियाँ हरियाणा में जातिगत व्यवस्था हरियाणा की भाषा और साहित्य अकादमियाँ तथा पुरस्कार एवं सम्मान ऐतिहासिक व्यक्तित्व हरियाणा राज्य की खेलकूद गतिविधियाँ राज्य की कल्याणकारी योजनाएँ हरियाणा से सम्बन्धित विविध विषय
Join WhatsApp Join Telegram