वैदिक सभ्यता (आर्य सभ्यता)

वैदिक काल

सिंधु घाटी सभ्यता के पश्चात भारत में जिस नवीन सभ्यता का विकास हुआ, उसे ही वैदिक सभ्यता के नाम से जाना जाता है। इस काल की जानकारी हमें मुख्यतः वेदों से प्राप्त होती है, जिसमें ऋग्वेद सबसे प्राचीन वेद है।

  • वैदिक सभ्यता (1500 ई.पू.-600 ई.पू.)
  • वैदिक सभ्यता दो भागों में बाँटी गई है।
    1. ऋग्वैदिक काल (1500-1000 ई.पू.)
    2. उत्तरवैदिक काल (1000-600 ई.पू.)

विश्व के सबसे प्राचीन ग्रंथ 'ऋग्वेद' में हरियाणा शब्द का प्रयोग 'रजत हरियाणा' के रूप में हुआ है।

ब्रह्मावर्ते सरस्वत्यो दृशद्वत्यो मध्यः।

स्वयं ब्रह्मर्षयः पूजिता भूमिः।

वैदिक काल में हरियाणा प्रदेश आर्यावर्त का एक प्रमुख भाग था। यह भाग सरस्वती और दृषद्वती नदियों के पानी से सिंचित था।

वैदिक काल से सम्बन्धित तथ्य

  • ऋग्वेद में हरियाणा का नाम रजत हरियाणा है। स्कंद पुराण में हरियाणा को हरियाली कहा गया है। नक्कुल दिग्विजय में रोहतक का उल्लेख है।
  • वैदिक काल के अनुसार हरियाणा भारत वंश की भूमि का इतिहास है। स्कंद पुराण में कुरुक्षेत्र का नाम हरिक्षेत्र बताया गया है।
  • आर्यों का वास : वैदिक साक्ष्यों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि आर्य सरस्वती और दृषद्वती नदियों से सिंचित हरियाणा की भूमि को देखकर सम्मोहित हो गए। फलतः उन्होंने हरियाणा को देव निर्मित भूमि मानकर अपना प्रथम वास स्थान बनाया।
  • यही कारण है कि प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. एच.आर. गुप्ता व अन्य इतिहासकार हरियाणा शब्द का उद्गम आर्यानी शब्द से हुआ मानते हैं।
  • इस क्षेत्र में आर्यों के आने के बाद आर्यों की बस्तियाँ बनीं, साथ ही कई राज्यों की स्थापना हुई तथा वैदिक संस्कृति विकसित हुई।
  • पुरातत्वविद् बी.बी. लाल ने आर्यों को चित्रित धूसर मृदभांडीय संस्कृति से जोड़ा है। हरियाणा में चित्रित धूसर मृदभांडीय संस्कृति के लगभग 3000 स्थल हैं, जिनमें भगवानपुरा, दौलतपुर, सुथ और राजा कर्ण का किला आदि प्रमुख हैं।
  • अधिकांश विद्वानों का मत है कि भारत में आर्य सभ्यता का प्रथम केंद्र हरियाणा था। आर्य लोग हरियाणा को देवभूमि कहते थे।
  • वैदिक काल के अनुसार हरियाणा भारत वंश की भूमि का इतिहास है।
  • ऋग्वेद के अनुसार भारत कबीले का प्रमुख राजा दिवोदास था। दिवोदास का पुत्र सुदास था।
  • सरस्वती घाटी में महाभारत के युद्ध से पहले सुदास द्वारा दस राजाओं के विरुद्ध युद्ध लड़ा गया था। जिसे दसराज्ञ युद्ध कहा जाता है।
  • दसराज्ञ युद्ध (सुदास तथा दस राजाओं के संघ के बीच) परुष्णी नदी के किनारे लड़ा गया था। इस युद्ध का वर्णन ऋग्वेद के सातवें मंडल में मिलता है।
  • ईस्वी पूर्व हरियाणा क्षेत्र में पुरु वंश, कुरु वंश तथा भरतवंश के पराक्रमी राजा हुए हैं।
  • कुरु वंश में भरतों तथा पुरुओं का सम्मिलन था।
  • ऋग्वेद में हमें तत्कालीन कबीलों के बारे में काफी जानकारी मिलती है। इन कबीलों में सबसे महत्वपूर्ण कबीला भरत था।
  • ऋग्वेद में हरियाणा के कई स्थानों का उल्लेख है जिनमें से एक है- शर्यणावत (सर्यणावत)।
  • शर्यणावत कुरुक्षेत्र का प्राचीन नाम माना जाता है। कनिंघम शर्यणावत की पहचान कुरुक्षेत्र में स्थित विशाल सरोवर (ब्रह्मसरोवर) के रूप में करता है।
  • प्रसिद्ध विद्वान जी. सी. ओझा (मिश्र चंद अवस्थी) हरियाणा शब्द की उत्पत्ति भारत से मानते हैं।
  • ऐतरेय ब्राह्मण में वर्णन मिलता है कि स्वर्ग की कामना करने वाले देवता कुरुक्षेत्र में यज्ञों का संपादन करके स्वर्ग प्राप्त करते थे।

हरियाणा में कृषि युग का प्रारंभ

  • हरियाणा में कृषि युग का प्रारंभ उत्तर वैदिक काल यानी महाभारत काल से माना जाता है।
  • वैसे महाभारत काल से सदियों पहले कुरु वंश के आर्यों को कृषि युग की शुरुआत के साथ विकसित किया गया था।
  • सर्वप्रथम हरियाणा के आदिवासियों ने कुरुक्षेत्र की भूमि को स्वर्ग अपने हलों से जोतकर कृषि योग्य बनाया गया था।
  • कहा जाता है कि इस क्षेत्र में घने जंगल होते थे जिस कारण इस क्षेत्र को कुरुजंगल कहा जाता था।
  • महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित वामनपुराण में वर्णित 7 प्रसिद्ध वनों में एक वन (द्वैत वन) में राजा कुरु ने स्वयं अपने हाथों से हल चलाकर इसे कृषि योग्य बनाया था।
  • कहा जाता है कि राजा कुरु ने सोने के हल का प्रयोग किया था जिसमें भगवान शिव के प्रमुख वाहन नंदी को बैल तथा राजा कुरु ने 7 कोस भूमि का कृषि योग्य बनाया था। फिर भगवान इंद्र ने प्रसन्न होकर बारिश की जिससे इस क्षेत्र में काफी उपज हुई जिस कारण यह क्षेत्र बहुधान्यक (बहुत सारा अनाज) कहलाने लगा।
  • भगवान विष्णु ने राजा कुरु से पूछा कि वे क्या बो रहे हैं? तब राजा कुरु ने उत्तर दिया कि वे तप, सत्य, दान, शील आदि बो रहे हैं।
  • कुरु का उत्तर सुनकर व काम देखकर भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न हुए और कुरु को कुछ माँगने को कहा। कुरु ने वर माँगा कि जितनी दूर तक इस क्षेत्र में मैं हल चलाया हूँ, उतनी दूर तक यह क्षेत्र धर्म क्षेत्र हो जाए।
  • यहाँ हल चलाने से, तप, दान आदि के कर्म करने वालों को महायज्ञ का फल मिले। भगवान विष्णु ने 'तथास्तु' कहा और यह भूमि 'धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र' कहलाने लगी।
  • कुरुओं द्वारा उपजाई गई भूमि आर्यावर्त कहलाती।
  • प्रारंभिक ऐतिहासिक काल में हरियाणा कुरु जनपद का हिस्सा था, जिसकी राजधानी हस्तिनापुर थी।
  • भागवत पुराण में सूर्य ग्रहण के अवसर पर कुरुक्षेत्र में भारी संख्या में लोगों के एकत्र होकर स्नान करने तथा दान आदि का उल्लेख है।
  • ऋग्वेद में इन्द्र द्वारा यहाँ के 10 किलों (दाशराज्ञ) को ध्वंस करने का उल्लेख है।
  • वामन पुराण शिव के बड़े बेटे कार्तिकेय से संबंधित है।
  • कार्तिकेय उत्तर वैदिक काल (महाभारत काल) में रोहतक के लोगों का पूजनीय देवता था। कार्तिकेय का मंदिर पेहोवा (कुरुक्षेत्र) में है।
  • ऋग्वेद में सरस्वती नदी को नदीतमा, नदी अंबे, उदकवती, सबसे पवित्र नदी कहा गया है।
  • ऋग्वेद में गंगा नदी का जिक्र 1 बार आया है।
  • वैदिक साहित्य पर एक विस्तृत पुस्तक के रूप में मानी जाने वाली 'विचार सागर' संत निश्चलदास ने लिखी है।
  • पुरातात्विक उत्खननों से पता चलता है आर्य लोग कुरुक्षेत्र के पास भगवानपुरा में 1500 ई.पू. के आस-पास आकर बसे थे।
  • डॉ. एच. आर. गुप्ता (हरिराम गुप्ता) हरियाणा संबंध की उत्पत्ति 'आर्याना' (आर्यों का घर) से मानते हैं।
  • हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महाभारत स्थलों के पुरातात्विक साक्ष्य पर प्रथम प्रकाश डालने वाले पुरातत्वविद् बी. बी. लाल हैं।
  • पुरातत्वविद् बी. बी. लाल ने आर्य सभ्यता को चित्रित धूसर मृदभांड संस्कृति से जोड़ा गया है।

आर्य अनार्य संघर्ष

आर्यों का पहला प्रमुख संघर्ष पणियों के साथ हुआ था, जो स्थानीय आदिवासी थे। इन पणियों का क्षेत्र पाणिप्रस्थ/पणप्रस्थ कहलाता था, जो वर्तमान का पानीपत है। यह पणि आर्यों के 'कृण्वन्तो विश्वमार्यम्' के सिद्धान्त को न मानकर अपने को उच्च मानते थे।

ऋग्वैदिककालीन राजनीतिक गतिविधियाँ (1500–1000 ई.पू.)

  • स्थानीय मान्यता के अनुसार, आर्यों का प्रथम पराक्रमी राजा मनु वैवस्वत था। इसके चार पुत्र इक्ष्वाकु, पुरु, सुद्युम्न तथा शर्याति थे। इसमें सुद्युम्न तथा शर्याति का सम्बन्ध हरियाणा से था।
  • सुद्युम्न का शासन सतलुज तथा सरस्वती नदी के बीच के क्षेत्र पर था, जिसमें वर्तमान के अम्बाला तथा कुरुक्षेत्र शामिल थे।
  • शर्याति का शासन राजस्थान की सीमा तक मत्स्य (मेवात) के क्षेत्र तक था, जिसकी राजधानी नारनौल के आस-पास थी।
  • शर्याति ने अश्वमेध यज्ञ का आयोजन किया था, जिसके पुरोहित भार्गव ऋषि च्यवन थे, जो सम्भवतः नारनौल के निकट ढोसी नामक स्थान से थे।
  • शर्याति की मृत्यु के पश्चात सुद्युम्न का उत्तराधिकारी 'पुरुकुत्स' ने सतलुज से लेकर साहबी नदी तक के क्षेत्र पर अधिकार कर लिया क्योंकि शर्याति की कोई संतान नहीं थी। पुरुकुत्स के पश्चात उसका उत्तराधिकारी उसका पुत्र आयु बना। आयु के बाद उत्तराधिकारी उसका पुत्र नहुष हुआ और नहुष के बाद ययाति राजा बना, जो काफी प्रसिद्ध था।
  • राजा ययाति के पाँच पुत्र क्रमशः यदु, तुर्वसु, द्रुह्यु, अनु और पुरु थे। ययाति अपने बड़े पुत्र से असन्तुष्ट था। इस कारण उसने पुरु को हरियाणा का पैतृक राज्य सौंप दिया।
  • पुरु के नाम इस वंश का नाम पौरव पड़ा। इसी वंश में महान चक्रवर्ती सम्राट भरत हुए। जिसके नाम से हमारे देश का नाम भारत पड़ा। तब इस वंश को भरत कुल के नाम से जाना जाने लगा। इसी कुल में महान राजा कुरु हुए।

उत्तर वैदिक काल

  • हरियाणा राज्य में इस काल में कुरु वंश का शासन था।
  • विद्वानों का मानना है कि ऋग्वेद में वर्णित कुरुश्रवण ही कुरु है, जिसे प्रसद्युस्य का वंशज कहा जाता है। राजा कुरु ने पांचालों को परास्त करने के पश्चात सरस्वती क्षेत्र पर अधिकार कर लिया, जिसे कुरुजांगल कहा गया। वर्तमान में कुरुजांगल ही कुरुक्षेत्र है।
  • राजा कुरु के नाम ही पर कुरुक्षेत्र का नाम पड़ा। कुरु काठाराधिकारी परीक्षित था एवं परीक्षित का उत्तराधिकारी उसका दूसरा पुत्र जनु था तथा जनु का उत्तराधिकारी सुरथ हुआ।
  • कुरु वंश का एक प्रतापी राजा शान्तनु था, जिसकी दो रानियाँ गंगा और सत्यवती थीं। गंगा से देवव्रत (भीष्म) तथा सत्यवती से चित्रांगद और विचित्रवीर्य नामक दो पुत्र हुए।
  • राजा शान्तनु के समय गन्धर्वों का आक्रमण हुआ था। गन्धर्वों एवं कौरवों के बीच कुरुक्षेत्र का युद्ध हुआ जिसे कुरुक्षेत्र का प्रथम युद्ध कहा गया है।

विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य: महाभारत

  • हरियाणा की धरती पर ही महाभारत का युद्ध हुआ। इस युद्ध को धर्म युद्ध भी कहते हैं। यह युद्ध कुरु वंश के बीच हुआ था। कुरु वंश की स्थापना दो वंशों भारत और पुरु के मिलने से हुई थी। कुरु वंश के ही कौरव थे और कुरु वंश के ही पांडव। इस युद्ध में पांडवों की जीत हुई थी। यह युद्ध कुरुक्षेत्र में कुल 18 दिन चला था। महाभारत की युद्ध भूमि 48 कोस मानी जाती है।
  • कहा जाता है कि महर्षि वेदव्यास के कहने पर महाभारत को लिखने का कार्य श्री गणेश जी ने किया था।

नोट – पौराणिक कथाओं के अनुसार गणेश जी का एक दांत भगवान परशुराम ने तोड़ा था।

  • विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य महाभारत है। महाभारत के रचयिता 'महर्षि वेद व्यास'।
  • महाभारत को 'जयसंहिता' और 'सतसहस्री' संहिता के नाम से भी जाना जाता है। महाभारत की भाषा संस्कृत है।
  • महाभारत का प्रारंभिक उल्लेख आष्टलायन गृहसूत्र में मिलता है।
  • महाभारत की मूलकथा में कौरव और पांडवों के बीच हुए युद्ध का विवरण है।
  • महाभारत के द्रोण पर्व में कुरुक्षेत्र महाराज का उल्लेख मिलता है।
  • महाभारत के युद्ध में 18 अक्षौहिणी सेना थी जिसमें 11 अक्षौहिणी सेना कौरवों की और 7 अक्षौहिणी सेना पांडवों की थी।

विशेष – महाभारत में कुल 18 पर्व हैं।

  1. आदि पर्व
  2. सभापर्व
  3. वन पर्व
  4. विराट पर्व
  5. उद्योग पर्व
  6. भीष्म पर्व
  7. द्रोण पर्व
  8. कर्ण पर्व
  9. शल्य पर्व
  10. सौप्तिक पर्व
  11. स्त्री पर्व
  12. शांति पर्व
  13. अनुशासन पर्व
  14. अश्वमेध पर्व
  15. आश्रमवासी पर्व
  16. मौसल पर्व
  17. महाप्रस्थानिक पर्व
  18. स्वर्गारोहण पर्व

महाभारत से संबंधित अतिरिक्त तथ्य

इसमें भीष्म पर्व (6वें पर्व) का भाग गीता है, जिसमें कर्म, भक्ति व ज्ञान का संगम मिलता है। इसमें कर्म को सर्वाधिक प्रधानता दी गई है। गीता में ही सर्वश्रेष्ठ अवतारवाद का उल्लेख मिलता है।

सबसे बड़ा पर्व 12वाँ पर्व (शांति पर्व) है।

महाभारत का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद

  • महाभारत का तमिल भाषा में सर्वप्रथम अनुवाद पेरुन्देवनार ने किया जो भारतम् नाम से जाना जाता है।
  • महाभारत का बंगला भाषा में अनुवाद अलाउद्दीन नुसरत शाह के समय में हुआ था।
  • महाभारत का फारसी अनुवाद अकबर के समय रज़्मनामा के नाम से अब्दुल कादिर बदायूनी ने किया। इसकी प्रस्तावना अबुल फजल ने लिखी थी।

कैथल महाभारत का वास्तविक केंद्र

  • कुरुक्षेत्र को महाभारत का युद्धस्थल माना जाता है लेकिन इतिहासकारों का दावा है कि इसका वास्तविक केंद्र कैथल था। इस दावे के पीछे तर्क यह है कि युद्धस्थल की 48 कोस की परिधि 05 जिलों में फैली है।
  • 48 कोस की परिधि में सबसे ज्यादा क्षेत्र कैथल जिले में आता है और कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद व पानीपत जिलों के 160 मील के क्षेत्र में कुरु भूमि का क्षेत्र आता है।
  • युद्ध के समय स्थापित किए गए यक्ष तीर्थ आज भी विद्यमान हैं। इनमें कैथल में अरंतुक यक्ष गांव पिसौल, कुरुक्षेत्र के रत्नाल गांव में तरंतुक यक्ष, जींद के रामराय गांव में रामहृदय यक्ष एवं पानीपत के सींख गांव में मचकुक यक्ष तीर्थ हैं। इनमें कैथल जिले का सबसे अधिक क्षेत्र 48 कोस की परिधि में आता है।
  • कुरुक्षेत्र के 134 तीर्थों में से 50 तीर्थ कैथल में स्थित हैं, जो महाभारत कालीन हैं। इनमें से अधिकतर तीर्थों की आज भी मान्यता है और वहां विधिवत पूजा अर्चना भी होती है।
  • प्रमुख इतिहासकार कमलेश शर्मा के अनुसार 48 कोस की परिधि में वर्तमान कैथल जिले का सबसे ज्यादा क्षेत्र आता है। गांव सेरधा (कैथल) युद्धस्थली का केंद्र बिंदु था।
  • यहीं से बर्बरीक ने कटे हुए सिर के साथ महाभारत का युद्ध देखा था।
  • सिर धारा से गांव का नाम सेरधा पड़ा। इसी प्रकार मानस गांव (कैथल) का नाम भी मानुष तीर्थ है। कई और ऐसे तीर्थ हैं, जिनकी पहचान ही महाभारत की घटनाओं एवं पात्रों के नाम से होती है।

पुराणों में 4 युग

विष्णु पुराण में 4 युगों का सही क्रम इस प्रकार बताया गया है –

युग अवतार जीवों का विकास
सतयुग 1. मत्स्य अवतार
2. कूर्म अवतार
3. वराह अवतार
4. नरसिंह अवतार
मछली – जलीय जीव
कछुआ – उभयचर (स्थल जल)
सूअर – स्थलीय जीव
अर्द्धमानव – पशु व मानव के बीच का जीव
त्रेतायुग 5. वामन अवतार
6. परशुराम अवतार
7. राम अवतार
बौना – लघु मानव
परशु (फरसा) वाले राम – शस्त्र प्रयोग करने वाला मानव समुदाय में रहने वाला मानव
द्वापरयुग 8. कृष्ण अवतार
9. बुद्ध अवतार
पशुपालन करने वाला मानव
कृषि कर्म को बढ़ावा देने वाला मानव
कलियुग 10. कल्कि भविष्य का मानव, संहारक शक्ति वाला मानव

महाभारत का संक्षिप्त परिचय

शान्तनु कुरुक्षेत्र का एक शक्तिशाली राजा था। उसकी दो पत्नियाँ गंगा तथा सत्यवती थीं। गंगा से जन्मे पुत्र का नाम भीष्म (देवव्रत) था। सत्यवती से दो पुत्र चित्रांगद तथा विचित्रवीर्य थे।

कहा जाता है कि सत्यवती ने शान्तनु से इस शर्त पर विवाह किया था कि उसके पुत्र को राजा बनाया जाए। इसलिए भीष्म ने राजा न बनने का प्रण ले लिया और आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करने का भीष्म (कठोर) व्रत लिया। चित्रांगद अपने ही नाम के एक गंधर्व के हाथों एक युद्ध में मारा गया। अतः विचित्रवीर्य शासक बना। विचित्रवीर्य का विवाह काशी की राजकुमारियों अंबिका तथा अंबालिका से हुआ।

काशी नरेश की तीन राजकुमारियाँ थीं – अंबा, अंबिका तथा अंबालिका।

काशी नरेश ने इनका स्वयंवर रचाया था किंतु गंगा पुत्र भीष्म इन तीनों को स्वयंवर से अपने छोटे भाई विचित्रवीर्य की रानियाँ बनाने के लिए हर लाए थे। किंतु बाद में पता चलता है कि अंबा तो पहले से ही मन से शाल्व कुमार को अपना पति स्वीकार कर चुकी थी। इसलिए उसकी शादी विचित्रवीर्य से न करके उसे शाल्व कुमार के पास भेज दिया जाता है लेकिन शाल्व कुमार एक अपहृत स्त्री को स्वीकार करने से मना कर देता है।

अंबा हस्तिनापुर लौट आती है और भीष्म पर उससे शादी करने का दबाव बनाती है और भीष्म के मना करने पर हस्तिनापुर के दरबार में यह शपथ लेती है कि वह भीष्म की मृत्यु का कारण बनेगी चाहे उसे इसके लिए जन्म पर जन्म ही क्यों न लेने पड़ें। इसी क्रम में भीष्म का अपने गुरु परशुराम से युद्ध भी होता है। यहाँ यह भी जानना आवश्यक है कि भीष्म को इच्छामृत्यु का वरदान था जो उन्हें उनके पिता शांतनु से मिला था। यही अंबा बाद में राजा द्रुपद के घर शिखंडी के रूप में जन्म लेती है और महाभारत युद्ध में भीष्म की पराजय का कारण बनती है।

विचित्रवीर्य की भी अकाल मृत्यु हो गई। विचित्रवीर्य की कोई संतान नहीं थी। अतः उसकी पत्नी ने नियोग प्रथा से महर्षि वेदव्यास से दो पुत्र जन्मे। अंबिका से धृतराष्ट्र तथा अंबालिका से पांडु का जन्म हुआ। धृतराष्ट्र चूँकि अंधा था इसलिए राज्य पांडु को मिला। धृतराष्ट्र के 100 पुत्र तथा एक पुत्री (दुशाला) उत्पन्न हुए जिनमें दुर्योधन सबसे बड़ा था। पांडु के पाँच पुत्र थे। दुर्योधन तथा उसके भाई कौरव कहलाए तथा पांडु के पाँचों पुत्र पांडव कहे जाने लगे। सत्ता के बंटवारे को लेकर एक बहुत बड़ा युद्ध हुआ जिसे महाभारत का युद्ध कहा जाता है।

धृतराष्ट्र के अंधे होने की वजह से उसके छोटे भाई पांडु ने तकरीबन दस वर्ष तक हस्तिनापुर पर शासन किया। पांडु की दो रानियाँ (कुंती व माद्री) तथा पाँच पुत्र थे। कुंती से युधिष्ठिर, भीम और अर्जुन तथा माद्री से नकुल और सहदेव हुए। दोनों भाइयों के पुत्रों की देखभाल तथा शस्त्र विद्या गुरु द्रोणाचार्य के नेतृत्व में हुई। पांडु के दस वर्ष के शासन के बाद उसकी मृत्यु हो गई तथा रानी माद्री पांडु की चिता के साथ सती हो गई। पांडु की मौत के बाद सत्ता धृतराष्ट्र के हाथों में आ गई।

दुर्योधन के वयस्क होने पर धृतराष्ट्र ने सत्ता अपने बड़े पुत्र दुर्योधन को सौंपनी चाही। साथ ही राज्य का आधा भाग पांडवों को दिला दिया। कौरवों की राजधानी हस्तिनापुर ही रही पर पांडवों ने इन्द्रप्रस्थ को अपनी राजधानी बनाया। शीघ्र ही दोनों में टकराव उत्पन्न होना शुरू हो गया। एक अवसर पर द्यूत (जुआ) में पांडव न सिर्फ राज्य बल्कि अपनी संयुक्त पत्नी द्रौपदी को भी हार गए। इसी समय हस्तिनापुर राजसभा में द्रौपदी चीर हरण की घटना भी हुई।

महाभारत का युद्ध एवं महाभारत के कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तित्व

महाभारत का युद्ध

द्यूत क्रीड़ा में पराजय के उपरांत पांडवों को 12 वर्ष के वनवास तथा एक वर्ष के अज्ञातवास मिला। वनवास पूरा होने पर पांडवों को उनका राज्य उन्हें लौटा दिया जाने की शर्त रखी गई। मगर समय सीमा पूर्ण होने पर दुर्योधन ने राज्य लौटाने से इनकार कर दिया। किसी तरह की सुलह या समझौता सफल नहीं हो सका। भगवान श्री कृष्ण ने भी शांति दूत बनकर दुर्योधन को समझौते की कोशिश की ताकि उससे पांडवों के लिए केवल 5 गाँव देने की भी शर्त रखी परंतु दुर्योधन ने सुई की नोक के बराबर भूमि भी देने से इनकार कर दिया।

अंत में कुरुक्षेत्र के 48 कोस की परिधि में एक भयानक युद्ध लड़ा गया जो पूरे 18 दिनों तक चला। दुर्योधन ने अपना शिविर सरस्वती नदी के तट पर रखा था जबकि पांडवों ने कुरुक्षेत्र के पवित्र सरोवर के पश्चिम में अपना पड़ाव डाला था। युद्ध का आरंभ बड़े नाटकीय ढंग से शुरू हुआ। अर्जुन ने दूसरी तरफ अपने सगे संबंधियों को देखकर लड़ने से इनकार कर दिया। इस पर अर्जुन के बने सारथी भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को ज्योतिसर नामक स्थान पर वट वृक्ष के नीचे गीता का उपदेश दिया। अंत में अर्जुन ने मोह-माया छोड़कर युद्ध प्रारंभ किया।

नौ दिनों तक युद्ध अनिर्णायक स्थिति में रहा। परंतु दसवें दिन कौरव सेना के प्रधान सेनापति भीष्म की पराजय के बाद कौरवों को बड़ी हानि हुई। भीष्म को अर्जुन ने शिखंडी की मदद से पराजित किया और उन्हें बाणों की शय्या पर लेटा दिया। जिस स्थान पर भीष्म को बाणों की शय्या पर लेटाया गया वह स्थान वर्तमान में सरकारी तीर्थ (कुरुक्षेत्र) कहलाता है। भीष्म की जगह द्रोणाचार्य कौरव सेना के प्रधान सेनापति बनाया गया तथा गुरु द्रोण ने 13वें दिन चक्रव्यूह की रचना की जिसमें कौरव सेना के 7-7 महारथियों ने मिलकर निहत्थे अर्जुन पुत्र अभिमन्यु का वध कर दिया।

जिस स्थान अभिमन्यु चक्रव्यूह में फँसा था वह अमीन गांव (वर्तमान में अभिमन्युपुर) कहलाता है। चौदहवें दिन सात्यकि तथा अर्जुन मोर्चे पर पहुँच गए। तेरहवें दिन पांडवों ने छल से द्रोणाचार्य का वध किया तथा सत्रहवें दिन अर्जुन के हाथों कर्ण मारा गया। अठारहवें दिन शल्य मारा गया तथा इसी प्रकार कौरव सेना के एक-एक करके सारे सेनापति मारे गए।

अंत में भीम तथा दुर्योधन का गदा युद्ध हुआ जिसमें दुर्योधन पराजित हुआ और मारा गया। इस तरह दुर्योधन की मृत्यु के बाद ही भयानक युद्ध का अंत हुआ जिसमें हजारों लाखों पक्षों से मारे गए।

सर्वप्रथम यह कि महाभारत की कोई सर्वमान्य तिथि नहीं है। बी. बी. लाल इस युद्ध की तिथि को 836 ई.पू. बताते हैं। मैक्समूलर ने इसकी तिथि 422 ई.पू. बताई है। सी. राजगोपालाचारी के अनुसार इसकी घटना 900 ई.पू. बतायी, वे सी. यादव के अनुसार महाभारत का युद्ध 1400 ई.पू. में लड़ा गया। इन सारी तिथियों में काफी विरोधाभास है जो इसकी ऐतिहासिकता पर संदेह प्रकट करती हैं।

महाभारत के कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तित्व

कौरवों का संक्षिप्त परिचय

धृतराष्ट्र तथा गांधारी से सौ पुत्र हुए जो कौरव कहलाए।

  • दुर्योधन – धृतराष्ट्र का ज्येष्ठ पुत्र था।
  • दुःशासन – दुर्योधन का छोटा भाई। दुःशासन ने भरी सभा में द्रौपदी का चीरहरण किया था।
  • शकुनि – कौरवों का मामा (गांधार देश का राजा)।
  • भीष्म – कौरवों तथा पांडवों के पितामह (दादा), धृतराष्ट्र तथा पांडु के ताऊ। राजा शांतनु तथा गंगा के पुत्र (वास्तविक नाम – देवव्रत)। आजीवन ब्रह्मचारी रहने की भीष्म (कठोर) प्रतिज्ञा के कारण भीष्म कहलाए। पिता शांतनु से इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त।

द्रोणाचार्य

कौरवों तथा पांडवों के गुरु। अश्वत्थामा के पिता तथा कृपी के पति। गुरु द्रोण (द्रोणाचार्य) कौरवों तथा पांडवों दोनों के गुरु थे। उन्हीं के नाम पर गुरुग्राम शहर का नाम पड़ा था। अर्थात् गुरुग्राम गुरु का ग्राम (गाँव) कहलाते हैं कि गुरु द्रोण इसी स्थान पर कौरवों तथा पांडवों को शिक्षा देते थे।

पांडु पुत्र अर्जुन उनका प्रिय शिष्य था, लेकिन युद्ध के दौरान वे कौरवों की ओर से लड़ते थे, क्योंकि वे कौरव सिंहासन से बंधे हुए थे। केवल गुरु द्रोण ही नहीं बल्कि भीष्म पितामह, कृपाचार्य आदि योद्धा भी न चाहते हुए भी कुरु सिंहासन से बंधे होने के कारण कौरवों की ओर से लड़े।

नोट –

गुरु द्रोणाचार्य ने कौरवों तथा पांडवों से गुरु दक्षिणा के रूप पांचाल के राजा द्रुपद को बंदी बनाकर लाने को कहा था। क्योंकि राजा द्रुपद गुरु द्रोण के बाल सखा थे किंतु उन्होंने भरी सभा में द्रोण का अपमान किया था। कौरव यह द्रुपद को बंदी बनाने में असफल रहे परंतु पांडवों ने पांचाल नरेश द्रुपद को बंदी बनाकर गुरु द्रोण के सामने प्रस्तुत किया। गुरु द्रोण ने द्रुपद का आधा राज्य स्वयं रख लिया तथा आधा उसे लौटा दिया। इसी अपमान का बदला लेने के लिए द्रुपद ने यज्ञ किया जिससे उसे पुत्र के रूप में धृष्टद्युम्न तथा पुत्री द्रौपदी (याज्ञसेनी) प्राप्त हुई।

अश्वत्थामा

द्रोण तथा कृपी का पुत्र। दुनिया के सात चिरंजीवी (अमर) योद्धाओं में से एक है। अभिमन्यु पुत्र परीक्षित को उत्तर के गर्भ में ही मारने के प्रयास करने के कारण भगवान श्रीकृष्ण ने उनकी माथे की मणि छीनकर उन्हें युग-युगांतर तथा महाप्रलयावस्था में ही भटकते रहने का शाप दिया।

कृपाचार्य

हस्तिनापुर के कुलगुरु, कृपाचार्य। कृपाचार्य भी सात चिरंजीवी (अमर) योद्धाओं में से एक हैं।

कृपी

कृपाचार्य की बहन, द्रोण की पत्नी, अश्वत्थामा की माँ। इन्हीं के नाम पर गुरुग्राम का प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर (मसानी माता या चेचक की माता, ललिता) है।

कर्ण

अंग देश का राजा। कुंती का ज्येष्ठ पुत्र (कुंती का पांडु के साथ विवाह से पहले कुंती तथा सूर्य से उत्पन्न) जिसे कुंती ने गंगा में बहा दिया था। जिसे धृतराष्ट्र के सारथी अधिरथ तथा राधा ने पाल-पोषकर बड़ा किया। राधेय के नाम से जाना जाता था।

जन्मजात कवच तथा कुंडल पहन कर जन्मा था। दुर्योधन का परम मित्र। दानवीर रूप में विख्यात। इंद्र को अपने जन्मजात कवच तथा कुंडल दान दे दिए थे। करनाल शहर उन्हीं के नाम पर है।

पांडवों का संक्षिप्त परिचय

महाराज पांडु की दो पत्नियाँ थीं – कुंती तथा माद्री। महाराज पांडु के पाँच पुत्र हुए जो पांडव कहलाए।

  • कुंती के तीन पुत्र – युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन।
  • माद्री के दो पुत्र – नकुल तथा सहदेव।

कुंती का वास्तविक नाम पृथा था। इसलिए अर्जुन को पार्थ कहा जाता था।

  • द्रौपदी – राजा द्रुपद की पुत्री तथा पाँचों पांडवों की संयुक्त पत्नी।
  • अभिमन्यु – अर्जुन तथा कृष्ण की बहन सुभद्रा का पुत्र। जिसे चक्रव्यूह में निपुणता के साथ-साथ महारथियों ने मिलकर मारा था। कुरुक्षेत्र का अमीन गाँव अभिमन्यु से संबंधित है। कहा जाता है कि यह वही स्थान है जहाँ चक्रव्यूह की रचना की गई थी। वर्तमान में अमीन गाँव का नाम अभिमन्युपुर है।

श्रीमद्भगवद्गीता एवं महाभारत से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कृष्ण

द्वारकाधीश, अर्जुन का सारथी (धर्मयुद्ध में), भगवान विष्णु का दसवाँ अवतार। वसुदेव तथा देवकी के पुत्र। जिसे नंद तथा यशोदा ने पाल-पोषकर बड़ा किया। श्री कृष्ण का प्रिय शस्त्र – सुदर्शन चक्र।

पांडवों के वनवास के बाद उन्होंने दुर्योधन के पास प्रस्ताव भिजवाया कि अगर वह पाँच गाँव उनको दे देते हैं तो वे हस्तिनापुर की राजगद्दी पर अपना दावा छोड़ देंगे। इन 5 गाँवों का वर्णन निम्न है –

  1. पांडुप्रस्थ यानी पानीपत।
  2. स्वर्णप्रस्थ यानी सोनीपत। यह संस्कृत का शब्द है जो दो शब्दों स्वर्ण (सोना) और प्रस्थ (जगह) से मिलकर बना है।
  3. इन्द्रप्रस्थ (वर्तमान दिल्ली)।
  4. व्याघ्रप्रस्थ यानी बागपत (बाघों के रहने की जगह)। बागपत वही स्थान है जहाँ कौरवों ने पांडवों को लाक्षागृह में जलाने की कोशिश की थी।
  5. तिलप्रस्थ यानी तिलपत जो फरीदाबाद जिले में है।

बलराम – बलभद्र, श्रीकृष्ण का बड़ा भाई। दुर्योधन तथा भीम के गुरु तथा अर्जुन को गदा प्रशिक्षण बलराम ने ही दिया था।

हनुमान – रामभक्त, सतयुग व द्वापरयुग दोनों में उपस्थित। चिरंजीवी योद्धाओं में से एक। महाभारत के दौरान अर्जुन के रथ की ध्वजपताका पर विराजमान। इसी कारण अर्जुन कारण अर्जुन कपिध्वज (कपि श्रेष्ठ पर जिसका) कहलाता है।

महर्षि व्यास – ऋषि पराशर तथा सत्यवती की संतान। सत्यवती का राजा शांतनु से विवाह से पहले ऋषि पराशर से उत्पन्न हुए। महाभारत के रचयिता।

नोट – महाभारत के रचयिता वेदव्यास। परंतु महाभारत को लिखने का कार्य किया- गणेश जी ने। गणेश जी पार्वती तथा शिवजी के पुत्र हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार गणेश जी का एक दांत परशुराम जी ने तोड़ा था। जिस कारण गणेश जी एकदंत कहलाए।

परीक्षित – अभिमन्यु तथा उत्तरा का पुत्र, अर्जुन का पौत्र। पांडवों का वंश इसी ने आगे बढ़ाया। कहते हैं कि परीक्षित के शासन काल में ही कलियुग का आरंभ हुआ।

हस्तिनापुर – कौरवों की राजधानी।

इन्द्रप्रस्थ – पांडवों की राजधानी। पांडवों द्वारा बसाया गया नया नगर वर्तमान में भारत की राजधानी दिल्ली के नाम से जाना जाता है।

विशेष – कुरुक्षेत्र को गीता के पहले श्लोक में धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के रूप में वर्णित किया गया है।

वैदिक काल के अनुसार हरियाणा पौराणिक भारतवंश का इतिहास है। भारत वंश कुरु वंशज शकुंतला का पुत्र था। कहते हैं कि भारत के नाम पर ही हमारे देश का नाम भारतवर्ष पड़ा।

एकलव्य को समर्पित मंदिर गुरुग्राम के खांडसा गाँव में स्थित है। कहते हैं कि इसी स्थान पर एकलव्य ने अपने दाहिने हाथ का अंगूठा अपने गुरु द्रोण को गुरु-दक्षिणा में दान किया था।

कपिध्वज अर्जुन का दूसरा नाम है। अभिमन्यु के दिए हुए कपिध्वज रथ पर विराजमान होकर अर्जुन ने महाभारत का युद्ध लड़ा था। महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन के रथ के ध्वज (झंडे) पर हनुमान (कपि) सवार थे। अर्जुन के रथ के सारथी स्वयं भगवान श्री कृष्ण थे। अर्जुन के धनुष का नाम गांडीव था इसलिए अर्जुन का एक अन्य नाम गांडीवधारी भी है।

अर्जुन के अन्य नाम – कपिध्वज, गांडीवधारी, सव्यसाची, पार्थ, कौन्तेय, गुडाकेश, धनंजय आदि।

भगवद्गीता

भगवद्गीता में कुरुक्षेत्र को धर्म क्षेत्र बताया गया है। भगवद्गीता महाभारत का भाग है। महाभारत को वेद व्यास ने लिखा था। भगवद्गीता में कृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता का उपदेश दिया गया है। श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश कुरुक्षेत्र के थानेसर के ज्योतिसर नामक स्थान पर अक्षवट वृक्ष के नीचे दिया था।

भगवद्गीता में अर्जुन और भगवान श्री कृष्ण के बीच वार्तालाप है। भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में महाभारत का युद्ध शुरू होने से पहले अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। अर्जुन के उपदेश का श्रवण संजय ने किया था। संजय ने गीता का श्रवण संजय, हनुमान तथा बर्बरीक (घटोत्कच पुत्र) ने किया था।

भगवद्गीता के अनुसार कर्म भगवान के साथ जुड़ने का दूसरा मार्ग है। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा है कि कर्म कर, फल की चिंता न कर।

ब्रह्म सरोवर में युद्ध के अंतिम दिनों में दुर्योधन ने स्वयं को छिपा लिया था। ब्रह्म सरोवर (कुरुक्षेत्र सरोवर) – वामन पुराण, मत्स्य पुराण में यहाँ स्नान को बहुत पवित्र बताया गया है।

इस सरोवर को राजा कुरु ने खुदवाया था। यहाँ सोमवती अमावस्या को श्रद्धालु पवित्र स्नान करते हैं। प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. अलेक्जेंडर कनिंघम ने इसे कुरुक्षेत्र (लघुक्षेत्र महाभारत) कहा है।

नोट – ब्रह्म सरोवर एशिया का सबसे विशाल सरोवर है।

  • भगवान शिव की कृपा से अर्जुन को एक शस्त्र प्राप्त हुआ जो पाशुपतास्त्र कहलाता है।
  • स्वामी ब्रह्मानंद महाराज अपने नाम के आगे गीता मनीषी लिखते हैं। उनके पास मरमंडलेश्वर की भी उपाधि है।
  • कुरुक्षेत्र का नाम हरिश्रेय स्कन्द-पुराण में लिखा गया है।
  • जिंद से लगभग 10 किलोमीटर दूर पूरा जिंद-गोहाना सड़क पर बराह गाँव है। इसे बराह तीर्थ भी कहते हैं। यहाँ भगवान विष्णु की पूजा होती है। पौराणिक कथा के अनुसार यहाँ भगवान विष्णु वराह अवतार में अवतरित हुए थे। यहाँ पूर्णमासी के दिन मेला लगता है। यहाँ पवित्र सरोवर में स्नान करने से पुण्यफल मिलता है।
  • जिंद जिले में स्थित सफीदों को महाभारत युग में सर्पदमन नाम से जाना जाता था। किंवदंती के अनुसार जनमेजय ने अपने पिता परीक्षित के साँप के काटने से हुई मृत्यु का बदला लेने के लिए यहाँ सर्पदमन यज्ञ किया था। अब यहाँ नागक्षेत्र नामक सरोवर और तीर्थस्थल है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • गीता में कुल अध्याय – 18
  • गीता में कुल श्लोक – 700
  • गीता में किस अंक का महत्व – 18
  • गीता का सबसे छोटा अध्याय – 12वाँ व 15वाँ
  • गीता का सबसे बड़ा अध्याय – 18वाँ
  • गीता में दुर्योधन किसे कहा गया – मोह को
  • गीता का दर्शन/आधार क्या – कर्म
  • भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है – कर्म कर, फल की चिंता न कर
  • गीता महोत्सव का आयोजन कितने दिनों तक किया जाता है – 18 दिनों तक (मार्गशीर्ष मास में, ज्योतिसर सरोवर, कुरुक्षेत्र में)
  • राज्य में गीता मनीषी तथा महामंडलेश्वर की संज्ञा दी गई है –

भगवद्गीता एवं महाभारत से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

  • स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को ‘गीता महोत्सव’ आयोजन समिति का अध्यक्ष है – स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज।
  • गीता जयंती का आयोजन मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है, जिसे मोक्षदा एकादशी भी कहते हैं।
  • गीता भवन संस्थान स्थित है – कुरुक्षेत्र।
  • गीता महाभारत के किस पर्व में है – भीष्म पर्व।
  • भगवान कृष्ण ने अर्जुन को ‘गीता’ कितने समय में सुनाई थी – 45 मिनट में।
  • गीता में भारत किसे कहा गया है – अर्जुन को।
  • गीता के किस अध्याय में संसार को वृक्ष के रूप में दिखाया गया है – पुरुषोत्तम योग (15वें अध्याय में)।
  • गीता का आरंभ किसके श्लोक से होता है – धृतराष्ट्र।

इसी श्लोक के कुरुक्षेत्र को धर्मक्षेत्र कहा गया है।

धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः।
मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जयः।।

यह गीता का पहला श्लोक है जो धृतराष्ट्र ने संजय से कहा था। संजय धृतराष्ट्र के सारथी थे, जिन्हें दिव्य दृष्टि का वरदान महर्षि वेदव्यास से मिला था।

महाभारत से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

  • कुरुक्षेत्र का शाब्दिक अर्थ क्या है – राजा कुरु की भूमि।
  • गीता में धृतराष्ट्र ने कितनी बार संजय को कहा है – केवल 1 बार।
  • महाभारत में कृष्ण के रथ को कितने घोड़े खींचते थे – 4।
  • अर्जुन ने अर्जुन का उपदेश किसने श्रवण किया – संजय, हनुमान और बर्बरीक (घटोत्कच का पुत्र)।
  • श्री कृष्ण का विराट स्वरूप किसने देखा – संजय व अर्जुन ने।
  • गीता के किस अध्याय में कहा गया है कि आत्मा अजर-अमर है – अध्याय 2।
  • कौरव सेना का शुरुआती सेनापति कौन था – द्रोणाचार्य।
  • महाभारत के युद्ध के दौरान कौरव सेना के प्रधान सेनापति – भीष्म पितामह।
  • पांडवों की सेना का पहला सेनापति कौन था – भीम।
  • महाभारत युद्ध के दौरान पांडव सेना के प्रधान सेनापति – दृष्टद्युम्न (धृष्टद्युम्न)।
  • महाभारत के संजय ने गीता उपदेश के दौरान श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप को किस तरह से समझाया – 1000 सूर्यों का एक साथ उदय होना।
  • गीता में श्रीकृष्ण के रथ में मचे घोड़ों का रंग कैसा था – सफेद।
  • गीता में यदा, यदा हि धर्मस्य ...... श्लोक किस अध्याय में सुनाया गया – अध्याय 4।
  • महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन के रथ पर लगे झंडे पर कौन सवार था – हनुमान।
  • अर्जुन के मुख्य अस्त्र का नाम क्या था – गांडीव (अर्जुन का धनुष)।
  • अर्जुन को गांडीव धनुष किससे प्राप्त हुआ था – वरुणदेव।
  • गीता के प्रथम अध्याय का नाम क्या है – विषाद योग।
  • गीता में 18 अंक का क्या महत्व है – गीता में 18 अध्याय हैं, महाभारत का युद्ध 18 दिन चला, महाभारत युद्ध में 18 अक्षौहिणी सेना (11 कौरव व 7 पांडव) ने हिस्सा लिया।
  • गीता के किस अध्याय में भगवान श्री कृष्ण का दिव्य रूप देखने को मिलता है – अध्याय 11।
  • गीता का सबसे बड़ा अध्याय कौन सा है – अध्याय 18।
  • गीता में समापन श्लोक कौन कहता है – संजय।
  • गीता उपदेश के दौरान अर्जुन ने श्रीकृष्ण को कितनी बार सम्बोधित किया – 85।
  • महाभारत युद्ध का आगाज किसने शंख बजाकर सबसे पहले किया था – श्रीकृष्ण।

श्रीकृष्ण के शंख का नाम – पांचजन्य

  • भीष्म पितामह के शंख का नाम – शंखनाद
  • अर्जुन के शंख का नाम – देवदत्त
  • युधिष्ठिर के शंख का नाम – अनंतविजय
  • भीम के शंख का नाम – पौण्ड्रिक
  • नकुल के शंख का नाम – सुघोष
  • सहदेव के शंख का नाम – मणिपुष्पक
  • दो राजाओं ने महाभारत के किसी भी पक्ष में हिस्सा नहीं लिया, एक थे – श्री कृष्ण के भाई बलराम। ऐसे दूसरे राजा कौन थे – कृष्ण की पत्नी रुक्मिणी का भाई रुक्मी।
  • किस महा भारतीय नेता ने गीता को आध्यात्मिक शब्दकोश बताया है – महात्मा गांधी।
  • भगवान द्वारा अर्जुन को महाभारत युद्ध के पहले दिन दिए गए दिव्य ज्ञान श्रीमद्भगवद्गीता को किस महर्षि का दर्जा प्राप्त है – उपनिषद।
  • महाभारत महाकाव्य का दूसरा नाम क्या है – जयसंहिता।
  • 18 दिन तक चलने वाला महाभारत युद्ध हिंदू महीने के किस दिन शुरू हुआ था – मार्गशीर्ष की शुक्ल एकादशी को।
  • महाभारत में भाग लेने वाले उस महारथी का नाम बताइए जिसकी गिनती भारत के 7 चिरंजीवियों में होती है। इनका स्थान 48 कोस कुरुक्षेत्र में कहाँ गाँव (जींद) में स्थित है – अश्वत्थामा।
  • महाभारत युद्ध में कौरवों और पांडवों की कुल 18 अक्षौहिणी सेना में से एक अक्षौहिणी सेना वर्तमान कुरुक्षेत्र जिले के किस राजा की थी – भूरिश्रवा (भास्रद)।
  • महाभारत युद्ध के 14वें दिन भूरिश्रवा कौरवों की ओर से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। इन्हीं के नाम पर कुरुक्षेत्र के भौरसंदा गाँव का नाम पड़ा।
  • 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि में किस स्थान पर कपिल मुनि ने सांख्य सूत्र की रचना की थी। ब्रह्मक्षेत्र पर भी सांख्य सूत्र का प्रभाव देखा जा सकता है – कलायत।
  • महाभारत युद्ध से पहले वनवास के समय पांडव आठ वर्ष से भी ज्यादा समय एक वन में रहे थे। उस तीर्थ का नाम है – काम्यक वन।
  • शास्त्रों के अनुसार 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि में कहाँ भीष्म मिलता है – जल, थल, बाण।
  • सरस्वती सात रूपों क्रमशः: सुभगा, कंचनवती, विशाल, मानसहदा, सुवेणु, विमलोदका, सरस्वती नाम से 48 कोस कुरुक्षेत्र के किस तीर्थ में एकत्रित होती हैं। इसी तीर्थ पर कुरुक्षेत्र भूमि के 5 कूप में से एक गंगा कूप के नाम से उपस्थित है – सप्तसरस्वत तीर्थ।
  • विष्णुसहस्त्र नाम का मंत्र महाभारत युद्ध के पश्चात कुरुक्षेत्र भूमि पर किसने युधिष्ठिर को दिया था – भीष्म पितामह।
  • महाभारत में पांडव सेना में किन पिता-पुत्र की गिनती महारथियों में होती थी – अर्जुन, अभिमन्यु।

महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य

  • प्रो. राम चौधरी के अनुसार महाभारत का युद्ध 900 ई. पू. लड़ा गया था।
  • अर्जुन को कपिध्वज तथा भीम को वृकोदर नाम से भी जाना जाता था।
  • वैदिक काल के अनुसार हरियाणा पौराणिक भरत वंश की जन्मभूमि का इतिहास है।
  • ई.पू. हरियाणा में पुरु वंश, कुरु वंश तथा भरत वंश के पराक्रमी राजा हुए हैं।
  • महाभारत काल (उत्तर वैदिक काल) में शताब्दियों पूर्व आर्यवंशी कुरुओं ने हरियाणा प्रदेश में कृषि युग का प्रारंभ किया था। कुरुओं द्वारा उपजाई गई भूमि आदिकुरुक्षेत्र कहलाती।
  • सरस्वती नदी की घाटी में महाभारत युद्ध से पहले 10 राजाओं के बीच महायुद्ध लड़ा गया था। जिसे दशराज्ञ युद्ध कहा जाता है।
  • एक दंतकथा के अनुसार ब्रह्मसरोवर का उल्लेख महाभारत में दुर्योधन द्वारा युद्ध के अंतिम दिन स्वयं को पानी के भीतर छिपाने के लिए किया गया है।
  • करनाल के पास बहलोलपुर नामक स्थान पर स्थित पराशर ताल में दुर्योधन ने स्वयं को तब तक छिपाकर रखा था जब तक कि श्रीकृष्ण के उपहास ने उसे लड़ाई के लिए बाहर निकाला।
  • कालिदास के अभिज्ञान शाकुंतलम में दृष्टि तीर्थ (जींद) की महिमा का बयान किया गया है। कहा जाता है कि महाभारत युद्ध में भीम ने दुर्योधन को इसी स्थान से ढूँढ़कर मारा था। इसलिए यह युद्ध तीर्थ कहलाता है।
  • कहा जाता है कि जींद के पांडु-पिंडारा में पांडवों ने अपने पूर्वजों व सगे संबंधियों का पिंडदान किया था। पांडु-पिंडारा को लघुहरिद्वार कहा जाता है।
  • महाभारत काल में असंध राजा जरासंध की राजधानी होती थी। कहा जाता है कि अर्जुन के पौत्र व पांडवों के उत्तराधिकारी राजा परीक्षित ने भी असंध को अपनी दूसरी राजधानी बनाया था। कुरु वंश की प्रथम राजधानी हस्तिनापुर होती थी।
  • राजा परीक्षित की साँप के काटने से मृत्यु हो गई। जिसका बदला लेने के लिए उसके पुत्र जनमेजय ने साँपों का दमन करने के लिए सर्पदमन नामक यज्ञ किया। यही सर्पदमन क्षेत्र वर्तमान में सफीदों कहलाता है।
  • राजा परीक्षित के शासनकाल से ही कलयुग का आरंभ माना जाता है।
  • ऋग्वेद के अनुसार आर्यों का सबसे शक्तिशाली राजा दिवोदास था। दिवोदास के पुत्र सुदास ने ही दस राजाओं के युद्ध में विजय प्राप्त की थी। यह दशराज्ञ युद्ध पुरुष्णी (रावी) नदी के तट पर लड़ा गया था।
  • राजा सुदास के राजपुरोहित विश्वामित्र होते थे। किसी कारणवश विश्वामित्र सुदास से नाराज होकर चले गए थे। जिसके बाद राजा सुदास ने महर्षि वशिष्ठ को अपना पुरोहित नियुक्त किया था।
  • ऋग्वेद के सातवें मंडल में दशराज्ञ युद्ध का वर्णन मिलता है।
  • आर्यों का अनार्यों से प्रथम संघर्ष पणिप्रस्थ/प्रणप्रस्थ (वर्तमान पानीपत) में पणि नामक जाति से हुआ था।
  • कुरुक्षेत्र में महाभारत स्थलों के पुरातात्विक साक्ष्यों पर प्रकाश डालने वाले प्रथम पुरातत्वविद् बी. बी. लाल हैं।
  • पुरातत्वविद् बी. बी. लाल ने ही आर्य सभ्यता को चित्रित धूसर मृदभांड संस्कृति से जोड़ा है।
  • खो-खो व कबड्डी खेल की उत्पत्ति चक्रव्यूह से मानी जाती है।

हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)

हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।

हरियाणा राज्य के उपनाम हरियाणा सामान्य परिचय, जनसंख्या राजकीय प्रतीक, प्राचीन नाम उपनाम, व्यक्तित्व, नगरों के संस्थापक जिला-नामकरण और NCR संबंधी भारत के संदर्भ में हरियाणा का स्थान हरियाणा : जनगणना एवं नगरीकरण (2011) हरियाणा का नामकरण प्राचीन इतिहास के स्रोत पुरातात्विक सामग्री (अभिलेख, सिक्के, मुद्राएँ, मूर्तियाँ) पाषाणकाल व सीमान्तकालीन संस्कृति सिंधु घाटी सभ्यता वैदिक सभ्यता हरियाणा में बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म गणराज्यों का उदय (यौधेय, कुणिंद, अग्र, अर्जुनायन) पुष्यभूति (वर्धन) वंश गुर्जर प्रतिहार व तोमर वंश मध्यकालीन हरियाणा हरियाणा में सल्तनत काल मुगलों के अधीन हरियाणा सूफी मत व भक्ति आंदोलन हरियाणा में उत्तर मुगल काल जॉर्ज थॉमस का हरियाणा शासन (1797 से 1802) हरियाणा में आर्य समाज हरियाणा में ईस्ट इंडिया कम्पनी 1857 की क्रांति कांग्रेस व राष्ट्रीय आंदोलन हरियाणा का राजनीतिक परिचय संविधान सभा में हरियाणा का योगदान हरियाणा के राज्यपाल हरियाणा की विधानसभा हरियाणा में संसद का प्रतिनिधित्व (लोकसभा एवं राज्यसभा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का गठन हरियाणा के उच्च न्यायालय प्रशासनिक संरचना ग्रामीण स्वशासन तथा शहरी स्वशासन हरियाणा पुलिस हरियाणा राज्य की भौगोलिक संरचना हरियाणा की जलवायु हरियाणा की नदियाँ हरियाणा की झीलें हरियाणा के बाँध सिंचाई एवं विभिन्न परियोजनाएँ हरियाणा के मृदा संसाधन हरियाणा राज्य की कृषि व्यवस्था हरियाणा राज्य में पशुपालन व्यवस्था हरियाणा राज्य की वन सम्पदा हरियाणा के उद्योग-धंधे हरियाणा के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन हरियाणा में परिवहन एवं संचार व्यवस्था हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था हरियाणा की अर्थ व्यवस्था हरियाणा की वास्तुकला मूर्तिकला और चित्रकला हरियाणा में शिल्प एवं कला हरियाणा के पुरातत्व स्थल हरियाणा के किले एवं दुर्ग हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय हरियाणा के प्रमुख पर्व एवं त्योहार लोकगीत, लोकनृत्य व वाद्ययंत्र हरियाणा के प्रमुख मेले व उत्सव हरियाणा के प्रमुख मंदिर हरियाणा के गुरुद्वारे महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक (मस्जिद, दरगाह, मजार, मकबरे, चर्च, हवेली व कोठियाँ) हरियाणा के पर्यटन स्थल हरियाणा के प्रमुख धार्मिक स्थल लोक विश्वास लोक नाट्य–सांग (स्वांग) हरियाणवी सिनेमा वेशभूषा एवं रीति-रिवाज मुहावरे व लोकोक्तियाँ हरियाणा में जातिगत व्यवस्था हरियाणा की भाषा और साहित्य अकादमियाँ तथा पुरस्कार एवं सम्मान ऐतिहासिक व्यक्तित्व हरियाणा राज्य की खेलकूद गतिविधियाँ राज्य की कल्याणकारी योजनाएँ हरियाणा से सम्बन्धित विविध विषय
Join WhatsApp Join Telegram