हरियाणा की विधानसभा
विधानसभा भवन
- हरियाणा सरकार का मुख्य कार्यकारी कार्यालय – मुख्यसचिव कार्यालय।
- हरियाणा विधानसभा एक-सदनीय है अर्थात हरियाणा विधानसभा में एक सदन होता है – विधानसभा। विधान परिषद अस्तित्व में नहीं है।
- हरियाणा विधानसभा भवन को असगर हाउस कहा जाता है।
- हरियाणा विधानसभा भवन चंडीगढ़ स्थित कैपिटल भवन है, जो हरियाणा व पंजाब दोनों राज्यों के लिए एक है।
- गठन से पहले इस भवन का यह भाग पंजाब विधान परिषद द्वारा प्रयोग किया जाता था।
- हरियाणा विधानसभा भवन का वास्तुकार मास्टर ली कार्बूजियर (फ्रांस) था। इस भवन का निर्माण कार्य पूरा फ्रांस सरकार द्वारा उपहार में दिया गया था।
- इस भवन का दक्षिण-पूर्वी हिस्सा, जो पिरामिड के आकार का बना हुआ है, हरियाणा विधानसभा द्वारा प्रयोग किया जाता है।
- वर्तमान में हरियाणा सरकार (संसद की नई संसद भवन) विधानसभा के लिए नया भवन बना रही है। क्योंकि इस समय में सिर्फ 90 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है जबकि परिसीमन 2026 के अनुसार हरियाणा में विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 126 हो जाएगी।
नोट – परिसीमन आयोग 2026 के अनुसार हरियाणा में
- अनुमानित विधानसभा सीटें – 122 से 126
- आरक्षित विधानसभा सीटें – 25
- अनुमानित लोकसभा सीटें – 14
- आरक्षित लोकसभा सीटें – 3
नोट – हरियाणा विधानसभा के पास उन कानूनों को पारित करने की शक्ति है जो संविधान की सातवीं अनुसूची में हैं।
हरियाणा विधानसभा
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 170 के तहत राज्य में एक विधानसभा होगी जो राज्य का निम्न सदन या अस्थायी सदन या प्रथम सदन और जनता का विधि सदन कहलाता है।
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 170 के तहत राज्यों में विधानसभा के सदस्यों की संख्या न्यूनतम 60 तथा अधिकतम 500 होती है। अपवादस्वरूप चार राज्यों – सिक्किम (32), पुडुचेरी (30), मिजोरम (40) व गोवा (40) में विधानसभा सदस्यों की संख्या 60 से कम है।
- 1 नवंबर, 1966 को जब हरियाणा विधानसभा का गठन हुआ तब पहली बार परिसीमन आयोग ने हरियाणा में विधानसभा सदस्य संख्या 54 निर्धारित की थी। जिनमें से 10 सदस्य संख्या आरक्षित थी।
- 1967 में दूसरे परिसीमन आयोग ने हरियाणा विधानसभा सदस्य संख्या को बढ़ाकर 81 कर दिया। जिनमें से 66 सामान्य तथा 15 आरक्षित सदस्य थे।
- 1977 में तीसरे परिसीमन आयोग ने हरियाणा विधानसभा सदस्य संख्या बढ़ाकर 90 निर्धारित कर दी।
- वर्तमान में हरियाणा विधानसभा में 90 सदस्य निर्वाचित होते हैं।
- राज्य के सोनीपत व फरीदाबाद जिले में सर्वाधिक (6) निर्वाचित क्षेत्र हैं तथा पंचकुला, हांसी और चरखी दादरी जिले में सबसे कम (2) निर्वाचित क्षेत्र हैं।
विशेष
हांसी जिला बनने से पहले सर्वाधिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों वाला जिला हिसार था, जिसमें 7 विधानसभा क्षेत्र थे – हिसार, आदमपुर, नलवा, उकलाना, बरवाला, हांसी व नारनौंद। हांसी जिला बनने के बाद हांसी व नारनौंद विधानसभा क्षेत्र हांसी जिले के अंतर्गत हैं, जिससे वर्तमान में हिसार जिले में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 5 रह गई है।
- इन 90 निर्वाचित क्षेत्रों में से 17 निर्वाचित क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
- पंचकुला, चरखी दादरी, फरीदाबाद, नूंह, हांसी व महेंद्रगढ़ में कोई आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र नहीं है।
- कुरुक्षेत्र राज्य का एकमात्र ऐसा जिला है जिसके नाम से कोई भी विधानसभा सीट नहीं है। कुरुक्षेत्र की विधानसभा सीट थानेसर है।
- गुरुग्राम एकमात्र ऐसा जिला मुख्यालय है, जिसके नाम से आरक्षित विधानसभा सीट है।
विधानसभा सदस्य
- विधानसभा के सदस्यों का निर्वाचन जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से वयस्क मताधिकार के आधार पर गुप्त मतदान विधि से किया जाता है।
- विधानसभा का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है मगर विधानसभा को समय से पहले भी भंग किया जा सकता है।
- विधानसभा के सदस्यों की योग्यता लोकसभा के सदस्यों के समान होती है।
- विधानसभा सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
- विधानसभा के सदस्यों को विधायक (MLA) कहा जाता है।
- विधानसभा के सदस्यों को शपथ राज्यपाल दिलवाता है।
- विधानसभा के सदस्य अपना त्यागपत्र राज्यपाल को देते हैं।
- विधानसभा का अधिवेशन 1 वर्ष में अधिकतम तीन बार हो सकता है –
- बजट सत्र (फरवरी से मई) – सबसे लंबा सत्र।
- मानसून सत्र (जुलाई से सितंबर)।
- शीत सत्र (नवंबर से दिसंबर) – सबसे छोटा सत्र।
प्रोटेम स्पीकर
यह विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष होता है, जिसकी नियुक्ति राज्यपाल विधानसभा के वरिष्ठ व्यक्ति को करता है, जिसका प्रमुख कार्य नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों को शपथ दिलाना होता है एवं शपथ दिलाने के बाद यह पद स्वतः समाप्त हो जाता है।
नोट – 15वीं विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर – रणबीर कादियान (80 वर्ष), बेरो विधानसभा क्षेत्र से। ये लगातार 3 बार प्रोटेम स्पीकर रहे हैं।
पदाधिकारी
- पदाधिकारी – विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष इसके मुख्य पदाधिकारी होते हैं। इनका निर्वाचन अनुच्छेद 178 के तहत विधानसभा के सदस्य अपने में से बहुमत के आधार पर करते हैं।
- विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपथ नहीं दिलाई जाती। ये अपना त्यागपत्र एक-दूसरे को आपस में सौंपते हैं।
पदाधिकारियों का कार्यकाल
- पदाधिकारियों का कार्यकाल – विधानसभा अध्यक्ष का कार्यकाल सामान्यतः 5 वर्ष अथवा पद ग्रहण तिथि से आगामी विधानसभा की पहली बैठक के शुरू समय तक रहता है।
- अधिवेशन – विधानसभा के कम से कम 1 वर्ष में 2 बार अधिवेशन होना अनिवार्य है लेकिन उसमें 6 माह से अधिक अंतर नहीं होना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष के समान कार्य करता है।
विशेष
कोई विधायक दल का विधायक है या नहीं इस बात को प्रमाणित विधानसभा अध्यक्ष करता है तो सदन में बराबर मत आने पर निर्णायक मत भी विधानसभा अध्यक्ष देता है।
वर्ष 2021 में हरियाणा विधानसभा का शपथ राज्यपाल ने जिसमें 1169 विधायकों के हस्ताक्षर थे, 53 वर्षों बाद बदला गया।
हरियाणा विधानसभा सूची
हरियाणा में एक सदनीय विधानमंडल (विधानसभा) पाया जाता है। राज्य में प्रथम विधानसभा का गठन 1 नवंबर, 1966 को हुआ था।
प्रथम विधानसभा
- कार्यकाल – 1 नवंबर, 1966 से 28 फरवरी, 1967
- अध्यक्ष – श्रीमती शन्नो देवी
- मुख्यमंत्री – पं. भगवत दयाल शर्मा
- सदस्य संख्या – 54
- पहली बैठक – दिसंबर 1966
- प्रथम विधानसभा हरियाणा की सबसे छोटी विधानसभा तथा एकमात्र गैर निर्वाचित विधानसभा भी थी।
- शन्नो देवी किसी भी राज्य की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष थीं।
द्वितीय विधानसभा
- कार्यकाल – 10 मार्च, 1967 से 21 नवंबर, 1967
- अध्यक्ष – राव बीरेंद्र सिंह, श्री चंद्रभानु गुप्त सिंह
- मुख्यमंत्री – पं. भगवत दयाल शर्मा तथा श्री राव बीरेंद्र सिंह
- सदस्य संख्या – 81
- इसकी पहली बैठक 17 मार्च, 1967 को हुई।
- द्वितीय विधानसभा हरियाणा की पहली गैर कांग्रेसी विधानसभा थी। यह प्रदेश की प्रथम निर्वाचित विधानसभा थी।
- द्वितीय विधानसभा के दौरान ही राज्य में पहली बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था (21 नवंबर, 1967)।
- हरियाणा विधानसभा के मार्च, 1967 के चुनाव में कुल विधायक – 81
- विधानसभा का प्रथम नेता प्रतिपक्ष – प्रताप सिंह दौलतपुर
- विधानसभा में प्रथम संसदीय कार्य मंत्री – चौधरी देवी लाल
तृतीय विधानसभा
- कार्यकाल – 15 जुलाई, 1968 से 21 जनवरी, 1972
- अध्यक्ष – ब्रिगेडियर रणसिंह
- मुख्यमंत्री – चौधरी बंसीलाल
- सदस्य संख्या – 81
- इसकी प्रथम बैठक 15 जुलाई, 1968 को हुई।
- तृतीय विधानसभा के दौरान ही हरियाणा देश का पहला राज्य बनाया गया जिसके हर गाँव तक बिजली पहुँचाई गई थी। (29 नवंबर, 1970)
- इस विधानसभा के दौरान तमिल को वर्ष 1969-70 में हरियाणा की द्वितीय भाषा का दर्जा दिया गया।
- सभी गाँवों को मौसमी सड़कों से जोड़ा गया।
नोट – इसी विधानसभा में राज्य में पहली बार जनगणना (1971 में) हुई।
चौथी विधानसभा
- कार्यकाल – 3 अप्रैल, 1972 से 30 अप्रैल, 1977
- अध्यक्ष – बनारसी दास गुप्ता व स्वरूप सिंह
- मुख्यमंत्री – चौ. बंसीलाल तथा बनारसी दास गुप्ता
- सदस्य संख्या – 81
- इसकी प्रथम बैठक 3 अप्रैल, 1972 को हुई।
- इसी विधानसभा के दौरान हरियाणा को पहला खड़गड़ मुख्यमंत्री (बनारसी दास गुप्ता) मिला था।
- चौथी विधानसभा राज्य की सबसे लंबी विधानसभा रही है।
- इसी विधानसभा के दौरान राज्य में दूसरी बार राष्ट्रपति शासन लगा (30 अप्रैल, 1977 से 20 जून, 1977)।
पाँचवीं विधानसभा
- कार्यकाल – 4 जुलाई, 1977 से 19 अप्रैल, 1982
- अध्यक्ष – ब्रिगेडियर रणसिंह व कर्नल राम सिंह
- मुख्यमंत्री – चौ. देवी लाल व चौ. भजनलाल
- सदस्य संख्या – 90
नोट – पाँचवीं विधानसभा के दौरान ही श्रीमती सुषमा स्वराज ने राज्य की सबसे युवा (25 वर्ष की उम्र में) कैबिनेट मंत्री (जनता दल की चौधरी देवी लाल सरकार में) के रूप में शपथ ग्रहण की।
छठी विधानसभा
- कार्यकाल – 24 जून, 1982 से 23 जून, 1987
- अध्यक्ष – सरदार तारा सिंह
- मुख्यमंत्री – चौधरी भजनलाल व चौधरी बंसीलाल
- सदस्य संख्या – 90
- इसकी प्रथम बैठक 24 जून, 1982 में हुई।
सातवीं विधानसभा
- कार्यकाल – 9 जुलाई, 1987 से 5 अप्रैल, 1991
- अध्यक्ष – हरमेन्द्र सिंह चूड़ावाला
- मुख्यमंत्री – चौधरी देवी लाल, बनारसी दास गुप्ता, हुकम सिंह, ओमप्रकाश चौटाला
- सदस्य संख्या – 90
- इसकी प्रथम बैठक 9 जुलाई, 1987 को हुई।
नोट –
- इस विधानसभा में सबसे अधिक चार व्यक्तियों ने 6 बार मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की थी। जिसमें से चौ. ओमप्रकाश चौटाला 3 बार शपथ ली।
- तीसरा राष्ट्रपति शासन 5 अप्रैल, 1991 से 22 जून, 1991 तक।
आठवीं विधानसभा
- कार्यकाल – 9 जुलाई, 1991 से 10 मई, 1996
- अध्यक्ष – ईश्वर सिंह
- मुख्यमंत्री – चौ. भजनलाल
- सदस्य संख्या – 90
- इसकी प्रथम बैठक 9 जुलाई, 1991 को हुई।
नोट – आठवीं विधानसभा के दौरान 1 जनवरी, 1992 को पानीपत का पुनर्गठन किया गया।
हरियाणा की विधानसभा
नौवीं विधानसभा
- कार्यकाल – 22 मई, 1996 से 14 दिसंबर, 1999
- अध्यक्ष – छतर सिंह चौहान
- मुख्यमंत्री – चौधरी बंसीलाल (हरियाणा विकास पार्टी)
- सदस्य संख्या – 90
- इसकी प्रथम बैठक 22 मई, 1996 को हुई।
नोट – इस विधानसभा में शराबबंदी (1 जुलाई, 1996 से 1 अप्रैल, 1998) हुई।
दसवीं विधानसभा
- कार्यकाल – 9 मार्च, 2000 से 8 मार्च, 2005
- अध्यक्ष – सतबीर सिंह कादियान
- मुख्यमंत्री – श्री ओमप्रकाश चौटाला
- सदस्य संख्या – 90
- इसकी प्रथम बैठक 9 मार्च, 2000 को हुई। इस विधानसभा के दौरान तमिल का दूसरी भाषा का दर्जा समाप्त (2004) हुआ था।
ग्यारहवीं विधानसभा
- कार्यकाल – 21 मार्च, 2005 से 21 अगस्त, 2009
- अध्यक्ष – हरमेन्द्र सिंह चूड़ाव व डॉ. रघुवीर कादियान
- मुख्यमंत्री – श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा
- सदस्य संख्या – 90
बारहवीं विधानसभा
- कार्यकाल – 28 अक्टूबर, 2009 से 20 अक्टूबर, 2014
- अध्यक्ष – हरमेन्द्र सिंह चूड़ाव व कुलदीप शर्मा
- मुख्यमंत्री – श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा
- सदस्य संख्या – 90
- इसकी प्रथम बैठक 28 अक्टूबर, 2009 को हुई।
- इस विधानसभा के दौरान 29 जनवरी, 2010 को पंजाबी को दूसरी भाषा का दर्जा दिया गया था।
तेरहवीं विधानसभा
- कार्यकाल – 20 अक्टूबर, 2014 से 28 अक्टूबर, 2019
- अध्यक्ष – श्री कंवरपाल गुर्जर
- मुख्यमंत्री – श्री मनोहर लाल
- सदस्य संख्या – 90
- तेरहवीं विधानसभा के दौरान सबसे अधिक महिला विधायक (13) निर्वाचित हुईं।
- हरियाणा में 1967 में हुए पहले आम चुनाव में 4 महिला विधायक चुनी गई थीं।
- हरियाणा में पहली बार भाजपा सरकार सत्ता में आई।
- ग्रुप C व D की नौकरियों में से इंटरव्यू समाप्त किया गया।
चौदहवीं विधानसभा
- कार्यकाल – 28 अक्टूबर, 2019 से 12 सितंबर, 2024
- अध्यक्ष – श्री ज्ञानचंद गुप्ता (पंचकुला)
- उपाध्यक्ष – रणबीर गंगवा (नलवा)
- मुख्यमंत्री – श्री मनोहर लाल, श्री नायब सिंह सैनी
- उप-मुख्यमंत्री – श्री दुष्यंत चौटाला
- सदस्य संख्या – 90
- 14वीं विधानसभा में 9 महिला विधायक चुनी गई हैं। इनमें से कांग्रेस की 5, बीजेपी की 3 तथा जजपा की 1 महिला विधायक चुनी गई हैं।
- 14वीं विधानसभा में पहली बार हरियाणा में किसी मुख्यमंत्री (मनोहर लाल) ने वित्त मंत्री का पद संभाला।
- 14वीं विधानसभा में मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के लिए हाईड्रोलिक मेज बनाई गई।
पंद्रहवीं विधानसभा
- कार्यकाल – 17 अक्टूबर, 2024 से वर्तमान तक
- अध्यक्ष – श्री हरविन्द्र सिंह कल्याण (घरौंडा)
- उपाध्यक्ष – श्री कृष्ण लाल मिड्ढा (जींद)
- मुख्यमंत्री – श्री नायब सिंह सैनी
- सदस्य संख्या – 90
- पहली बैठक – 25 अक्टूबर, 2025
- 15वीं विधानसभा में 13वीं विधानसभा की तरह सर्वाधिक (13) महिला विधायक चुनकर आई थीं।
- इनमें से 9 महिला विधायक 14वीं विधानसभा में भी थीं, जबकि 4 महिला विधायक पहली बार चुनकर आई हैं।
- 15वीं विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री का पद अपने पास रखा है।
15वीं एवं 14वीं विधानसभा की तुलना
| 15वीं विधानसभा | सदस्य संख्या | 14वीं विधानसभा | सदस्य संख्या |
|---|---|---|---|
| भाजपा | 48 | भाजपा | 40 |
| इनेलो | 02 | कांग्रेस | 31 |
| कांग्रेस | 37 | जजपा | 10 |
| निर्दलीय | 03 | निर्दलीय | 07 |
| हल्कां | 00 | इनेलो | 01 |
| बसपा | 00 | हलोपा | 01 |
| शिरोमणि अकाली | 00 | शिरोमणि अकाली दल | 00 |
हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष
| क्र. | नाम | कार्यकाल |
|---|---|---|
| 1 | शन्नो देवी (किसी भी प्रांत की प्रथम महिला) | 6.12.1966 से 17.3.1967 |
| 2 | राव बीरेंद्र सिंह | 17.03.1967 से 23.3.1967 |
| 3 | श्री चन्द | 30.03.1967 से 19.7.1967 |
| 4 | मनफूल सिंह | 20.07.1967 से 21.11.1967 |
| 5 | ब्रिगेडियर रणसिंह | 15.07.1968 से 03.04.1972 |
| 6 | बनारसी दास गुप्ता | 03.04.1972 से 15.11.1973 |
| 7 | स्वरूप सिंह | 16.11.1973 से 04.04.1977 |
| 8 | रण सिंह | 4.07.1977 से 08.05.1978 |
| 9 | कर्नल राम सिंह | 9.05.1978 से 24.06.1982 |
| 10 | सरदार तारा सिंह | 24.06.1982 से 09.07.1987 |
| 11 | हरमेन्द्र सिंह चूड़ाव | 9.07.1987 से 09.07.1991 |
| 12 | ईश्वर सिंह | 9.07.1991 से 22.05.1996 |
| 13 | छतर सिंह चौहान | 22.05.1996 से 27.07.1999 |
| 14 | अशोक कुमार अरोड़ा | 28.07.1999 से 01.03.2000 |
| 15 | सतबीर सिंह कादियान | 9.03.2000 से 20.03.2005 |
| 16 | हरमेन्द्र सिंह चूड़ाव | 21.03.2005 से 12.01.2006 |
| 17 | डॉ. रघुवीर सिंह कादियान | 13.01.2006 से 27.10.2009 |
| 18 | हरमेन्द्र सिंह चूड़ाव | 28.10.2009 से 28.01.2011 |
हरियाणा विधानसभा
हरियाणा विधानसभा अध्यक्षों की सूची (आगे)
| क्र. | नाम | कार्यकाल |
|---|---|---|
| 19 | कुलदीप शर्मा | 04.03.2011 से 20.10.2014 |
| 20 | श्री कंवरपाल गुर्जर | 02.11.2014 से 04.11.2019 |
| 21 | श्री ज्ञानचंद गुप्ता | 04.11.2019 से 25.10.2024 |
| 22 | श्री हरविन्द्र सिंह कल्याण | 25.10.2024 से वर्तमान तक |
- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष जिनकी पद पर रहते हुए मृत्यु हुई – श्रीचंद।
- 19 जुलाई 1967 को विधानसभा अध्यक्ष चौधरी श्रीचंद के निधन के कारण विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनफूल सिंह ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 180(1) के तहत 20 जुलाई 1967 से 21 नवंबर 1967 तक अध्यक्ष के कर्तव्यों का पालन किया।
- 27 जुलाई 1999 को श्री छतर सिंह चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष पद से त्यागपत्र के कारण उपाध्यक्ष श्री फकीर चंद ने संविधान के अनुच्छेद 180(1) के तहत 27 जुलाई 1999 से 2 जनवरी 2000 तक कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कर्तव्यों का पालन किया, जिसके बाद श्री अशोक कुमार अरोड़ा को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
- 28 जनवरी 2011 को श्री हरमोहेन्द्र सिंह चूड़ाव के विधानसभा अध्यक्ष पद से त्यागपत्र के कारण उपाध्यक्ष श्री अकरम खान ने संविधान के अनुच्छेद 180(1) के तहत 28 जनवरी 2011 से 4 मार्च 2001 तक कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कर्तव्यों का पालन किया जिसके बाद श्री कुलदीप शर्मा विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुने गए।
हरियाणा विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित तथ्य
- क्षेत्रफल में सबसे बड़ी विधानसभा – लोहारू (भिवानी)।
- क्षेत्रफल में सबसे छोटी विधानसभा – बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)।
- शहरी मतदाताओं के आधार पर सबसे बड़ी विधानसभा क्षेत्र – फरीदाबाद।
- शहरी मतदाताओं के आधार पर सबसे छोटी विधानसभा क्षेत्र – पंचकूला।
- ग्रामीण मतदाताओं के आधार पर सबसे बड़ी विधानसभा क्षेत्र – बादशाहपुर (गुरुग्राम)।
- ग्रामीण मतदाताओं के आधार पर सबसे छोटी विधानसभा क्षेत्र – नारनौल (महेंद्रगढ़)।
- सबसे बड़ा आरक्षित विधानसभा क्षेत्र – रतिया (फतेहाबाद)।
- सबसे छोटा आरक्षित विधानसभा क्षेत्र – खरखौदा (सोनीपत)।
विधानसभा अध्यक्षों से संबंधित तथ्य
- हरियाणा विधानसभा की पहली अध्यक्ष श्रीमती शन्नो देवी सहगल थीं, जो देश की किसी भी प्रांत की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष (6 दिसंबर 1966 से 17 मार्च 1967 तक) भी थीं। इससे पहले ये संयुक्त पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर (19 मार्च 1962 से 31 अक्टूबर 1966) भी रह चुकी हैं।
- श्रीमती शन्नो देवी जगाधरी विधानसभा सीट से निर्वाचित हुई थीं। श्रीमती शन्नो देवी 2 बार संयुक्त पंजाब में तथा 1 बार हरियाणा में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुईं।
नोट – 1 नवंबर 1966 को हरियाणा के गठन के समय शन्नो देवी को हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर बनाया गया था। इस प्रकार शन्नो देवी प्रदेश की पहली डिप्टी स्पीकर थीं।
डिप्टी स्पीकर के तौर पर इन्होंने 1 नवंबर 1966 से 5 दिसंबर 1966 तक काम किया। फिर लगभग 1 महीने के बाद 5 दिसंबर 1966 को हरियाणा विधानसभा का स्पीकर नियुक्त किया गया।
- वर्ष 2010 में कांग्रेस सरकार ने बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार शुरू किया। यह पुरस्कार महिला साक्षरता, स्वास्थ्य और पोषण व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दिया जाता है।
- विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल सरदार तारा सिंह (24 जून 1982 से 9 जुलाई 1987) का है।
- विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सबसे कम कार्यकाल राव बीरेंद्र सिंह (17 सितंबर 1967 से 23 मार्च 1967) का है।
- विधानसभा में सर्वाधिक (3) बार अध्यक्षता – हरमोहेन्द्र सिंह चूड़ाव।
- कितने विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री भी बने – 2।
- राव बीरेंद्र सिंह
- बनारसी दास गुप्ता
विधानसभा में हरियाणवी महिलाएँ
- हरियाणा विधानसभा की प्रथम डिप्टी स्पीकर – शन्नो देवी (1 नवंबर 1960 से 5 दिसंबर 1966)।
- अब तक हरियाणा विधानसभा में केवल 3 महिलाओं ने डिप्टी स्पीकर के तौर पर काम किया है – शन्नो देवी (जगाधरी), लेखवती जैन (नारनौल व अंबाला), संतोष यादव (रेवाड़ी)।
- सर्वाधिक बार (2 बार) डिप्टी स्पीकर रहने वाली महिला – लेखवती जैन (अंबाला)।
नोट – श्रीमती लेखवती जैन भारत की प्रथम महिला थीं, जो विधान परिषद के लिए निर्वाचित हुई थीं। वे 1933 में पंजाब विधान परिषद की सदस्य चुनी गई थीं।
- प्रदेश की पहली महिला विधायक (MLA) बनीं – चंद्रावती। चंद्रावती 1955 में पेप्सू के महेंद्रगढ़ जिले के बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र से पेप्सू विधानसभा के लिए विधायक चुनी गई थीं।
- संयुक्त पंजाब विधानसभा के लिए चुनी गई हरियाणा क्षेत्र की पहली महिला विधायक – नेहलता (1957) हिसार।
- प्रथम आम चुनाव (1967) में महिला विधायकों की संख्या – 4।
- प्रसन्नी देवी (इन्द्री)
- ओमप्रभा जैन (कैथल)
- लेखवती जैन (नारनौल)
- शन्नो देवी (जगाधरी)
- एकमात्र महिला जिसने हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (विपक्ष नेता) की भूमिका निभाई – चंद्रावती (1982 में)।
- राज्य की प्रथम सांसद (एम.पी.) महिला – चंद्रावती, डलावास (बाढड़ा), दादरी। (1977 में भिवानी सीट से एम.पी. बनीं।)
- तेरहवीं व पंद्रहवीं विधानसभा में सर्वाधिक महिलाओं ने विजय प्राप्त की थी जिनकी संख्या 13 थी।
- हरियाणा में अब तक चार निर्दलीय महिला विधायक चुनी गई हैं:
- शारदा देवी – 1982 – बल्लभगढ़
- मेदकी – 1987 – झज्जर
- शकुंतला भगवाड़िया – 2005 – बावल
- सावित्री जिंदल – 2024 – हिसार
- हरियाणा में सर्वाधिक बार विधायक (6 बार) बनने वाली महिला प्रसन्नी देवी (हिसार) हैं। (1962 संयुक्त पंजाब में, इसके बाद 1967, 68, 72, 82 तथा 2005 में हरियाणा में)।
- हरियाणा की सबसे कम आयु की कैबिनेट मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज हुईं।
- श्रीमती सुषमा स्वराज एकमात्र हरियाणवी महिला जो विधानसभा के लिए निर्दलीय चुनी गईं। सुषमा देवी वर्ष 1957 में संयुक्त पंजाब में रेवाड़ी विधानसभा सीट से चुनी गईं।
हरियाणा की महिला नेताओं से संबंधित तथ्य
- श्रीमती ओमप्रभा जैन (कैथल) हरियाणा की पहली महिला वित्त मंत्री थीं, जिन्होंने 1967 में हरियाणा का बजट पेश किया।
- श्रीमती सुषमा देवी राव तुलाराम की पोती व पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह की बहन हैं।
- श्रीमती सुषमा देवी को बाई जी के उपनाम से जाना जाता है।
हरियाणा निर्वाचन आयोग
- हरियाणा निर्वाचन आयोग का गठन – 18 नवंबर 1993
- अनुच्छेद – 243 ZA
- उद्देश्य – पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के सभी चुनावों के संचालन के लिए अधीक्षण दिशा और नियंत्रण की जिम्मेदारी।
- हरियाणा में प्रथम आम चुनाव 17 फरवरी 1967 को हुए।
- हरियाणा में प्रथम आम चुनाव 81 विधानसभा सीटों के लिए हुए जिसमें से 15 विधानसभा क्षेत्र आरक्षित थे।
- जब हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री निर्वाचित हुए, उस समय भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे – एम.पी. सेन वर्मा।
- हरियाणा में प्रथम मध्यावधि चुनाव 12 व 14 मई 1968 को हुए।
हरियाणा में उपचुनाव
- हरियाणा गठन के बाद अब तक हरियाणा में कुल 38 उपचुनाव हुए हैं जिनमें से 21 उपचुनावों में सत्ता पक्ष विजयी रहा तथा शेष 17 उपचुनावों में विपक्ष ने बाजी मारी है।
- हरियाणा में प्रथम उपचुनाव बहादुरगढ़ विधानसभा सीट पर हुआ।
- बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से विधायक श्री बहादुर सिंह लाल (कांग्रेस) द्वारा इस्तीफा देने से यह सीट खाली हो गई थी जिसके चलते इस सीट पर विधानसभा का हरियाणा का पहला उपचुनाव (1969) हुआ।
- पहले उपचुनाव में हरिहरी लाल ने बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की।
- 38वाँ उपचुनाव करनाल उपचुनाव था, जिसमें भाजपा के नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के तरलोचन सिंह को हराकर जीत दर्ज की।
- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा लोकसभा चुनाव लड़ने के कारण करनाल विधानसभा सीट खाली हो गई थी।
- 37वाँ उपचुनाव आदमपुर विधानसभा का था। इस उपचुनाव में भाजपा के भव्य बिश्नोई ने जीत दर्ज की।
- 36वाँ उपचुनाव ऐलनाबाद उपचुनाव था।
- इस उपचुनाव में इनेलो के अभय चौटाला विजयी रहे।
- ऐलनाबाद विधानसभा सीट से विधायक और अभय सिंह चौटाला थे।
- श्री अभय सिंह चौटाला ने किसान आंदोलन के समर्थन में इस्तीफा देने से यह सीट खाली हो गई थी।
- बड़ौदा उपचुनाव (35वाँ) में कांग्रेस के इंदुराज नरवाल उर्फ बलजीत दहिया ने प्रसिद्ध कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त (भाजपा) को हराया था।
- 34वाँ उपचुनाव जींद उपचुनाव (13वीं विधानसभा) था। जिसमें बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा विजयी रहे।
- जींद विधानसभा सीट से इनेलो के हरीचंद मिड्ढा (कृष्ण चंद मिड्ढा के पिता) विधायक थे। उनके निधन से यह सीट खाली हो गई थी।
- वर्ष 2019 में जींद उपचुनाव (34वाँ) पहला ऐसा चुनाव था जिसमें वीवीपैट (VVPAT) का प्रयोग किया गया था।
- हरियाणा में उपचुनाव जीतने वाले प्रथम मुख्यमंत्री – चौ. देवीलाल (महम विधानसभा क्षेत्र)।
- अब तक हरियाणा के कितने मुख्यमंत्रियों ने उपचुनाव जीते – 6।
(चौ. देवीलाल, चौ. बंसीलाल, ओमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौ. भजनलाल, श्री नायब सिंह सैनी)
- वोटर पार्क (गुरुग्राम) – मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने, चुनावी प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करने व चुनावी इतिहास की जानकारी देने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा गुरुग्राम में वोटर पार्क की स्थापना की गई है।
- चुनाव आयोग, विधानसभा चुनाव की घोषणा भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 और 172 (1) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1952 की धारा 15 के तहत करता है।
हरियाणा की प्रमुख राजनीतिक पार्टियाँ
विशाल हरियाणा पार्टी :
- स्थापना – वर्ष 1967
- संस्थापक – राव बीरेंद्र सिंह
- कांग्रेस विलय – 23.9.1978
- चुनाव चिह्न – उगता सूरज
हरियाणा विकास पार्टी :
- स्थापना – वर्ष 1991
- संस्थापक – चौ. बंसीलाल
- कांग्रेस में विलय – 14.10.2004
- चुनाव चिह्न – लड़का-लड़की
इंडियन नेशनल लोकदल :
- स्थापना – वर्ष 1996
- संस्थापक – चौधरी देवीलाल
- अध्यक्ष – ओ.पी. चौटाला
- चुनाव चिह्न – चश्मा
हरियाणा प्रगतिशील पार्टी :
- स्थापना – 3 दिसंबर 2003
- संस्थापक – करण सिंह दलाल (पलवल)
- कांग्रेस में विलय – वर्ष 2004
हरियाणा जनहित कांग्रेस :
- स्थापना – 2 दिसंबर 2007
- संस्थापक – भजनलाल
- कांग्रेस में विलय – वर्ष 2016
हरियाणा लोकहित पार्टी :
- स्थापना – वर्ष 2014
- संस्थापक – गोपाल कांडा
- चुनाव चिह्न – पतंग
हरियाणा जनचेतना पार्टी :
- स्थापना – वर्ष 2014
- संस्थापक – विनोद शर्मा
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी :
- स्थापना – वर्ष 2018
- संस्थापक – राजकुमार सैनी
जननायक जनता पार्टी :
- स्थापना – 9 दिसंबर, 2018
- संस्थापक – दुष्यंत चौटाला
- चुनाव चिह्न – चाबी
हरियाणा जनसेवक पार्टी :
- स्थापना – सितंबर 2023
- संस्थापक – बलराज कुंडू
- चुनाव चिह्न – ............
विशेष
- हरियाणा की पहली क्षेत्रीय पार्टी जिसका गठन हरियाणा के गठन के 6 महीने के अंदर ही हो गया था – विशाल हरियाणा पार्टी।
- 1952 में हुए पहले आम चुनाव में हरियाणा क्षेत्र से चौ. देवीलाल सहित कुल 38 विधायक चुने गए थे।
- 1966 में हरियाणा गठन के समय संयुक्त पंजाब विधानसभा में हरियाणा क्षेत्र से 54 विधायक थे।
हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)
हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।