हरियाणा के किले एवं दुर्ग

हरियाणा के पुरातात्विक स्थल एवं संग्रहालय

पुरातात्विक किलों एवं संग्रहालयों का ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान होता है। किला मात्र ईंट-पत्थरों से निर्मित ढाँचा ही नहीं होता, बल्कि यह किसी शासक के शौर्य तथा शक्ति को भी प्रदर्शित करता है। इसी प्रकार, संग्रहालय हमारी विरासतों को सुरक्षित रखने के साथ ही हमारी धरोहर भी होते हैं।

हरियाणा के पुरातात्विक किले व दुर्ग

प्राचीनकाल में राजाओं के द्वारा निर्मित किले उनके सर्वशक्तिमान होने के प्रतीक माने जाते थे। ऋग्वेद काल में हरियाणा में दस दुर्गों का वर्णन मिलता है, ये दस दुर्ग हैं – रोहतक, महम, हांसी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, धरतरत, जींद, फर्रुखनगर व थानेसर। इन किलों का ऐतिहासिक महत्व आज भी विद्यमान है। इसलिए प्राचीनकाल में हरियाणा दशार्ण कहलाता था।

ऋषि शुक्राचार्य के प्रमुख ग्रंथ शुक्र नीति में राज्य के सात प्रमुख अंगों की चर्चा की गई है। जिसमें दुर्ग या किले को भी विशेष अंगों की श्रेणी में शामिल किया गया है। यद्यपि हरियाणा के किले व दुर्ग राजस्थान, महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश के दुर्गों की भाँति विशाल नहीं हैं तथापि ये किले आज भी प्रदेश के इतिहास के साक्षी हैं। हरियाणा में मध्यकाल के दुर्ग पहाड़ियों पर अवस्थित होते थे व तुर्की अफगान शैली में बने होते थे।

हरियाणा में निर्मित पुरातात्विक किलों का विवरण निम्नलिखित है –

हांसी का दुर्ग

उपनाम – असीगढ़ का किला, हिन्दुस्तान की दहलीज

हांसी के दुर्ग का निर्माण आठवीं सदी में तोमर शासक अनंगपाल प्रथम द्वारा अपने गुरु हंसकर के नाम पर करवाया गया था। इसकी आकृति चन्द्राकार है तथा इसमें घुड़साल, पानी के टैंक एवं मस्जिदें बनी हुई हैं।

इस किले को तलवारों का किला या असीगढ़ का किला भी कहते हैं। क्योंकि बाद में यहाँ पर राजा दुपद ने तलवारों की फैक्ट्री लगाई थी। तलवार को संस्कृत में असि कहा जाता है। इस दुर्ग को पृथ्वीराज चौहान का किला भी कहा जाता है। क्योंकि पृथ्वीराज चौहान ने 12वीं सदी में इस किले का पुनर्निर्माण करवाया था।

वर्ष 1797 में जॉर्ज थॉमस ने हांसी को अपने साम्राज्य की राजधानी एवं दुर्गों के प्रशासन का मुख्यालय बनाया था। जॉर्ज थॉमस के शासनकाल में यहाँ एक टकसाल भी स्थापित की गई थी। यह पूर्व मध्यकाल का सर्वश्रेष्ठ दुर्ग है।

नोट – हांसी के दुर्ग के बड़ीसी दरवाजे का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी द्वारा करवाया गया था। 1915 में काजी शरीफ हुसैन द्वारा रचित तालीफ-ए-तजकारा के अनुसार पूरे क्षेत्र में हांसी के लगभग 80 किलों का इस केन्द्र असीगढ़ से नियंत्रित किया गया था।

हिसार का किला

इसका निर्माण फिरोजशाह तुगलक द्वारा 1354 ई. में करवाया गया था। इसकी आकृति अर्द्ध-चन्द्राकार के समान है। इस दुर्ग के चारों ओर पानी की गहरी खाइयाँ थीं, परन्तु वर्तमान समय में ये विलुप्त हो चुकी हैं। इस किले के चार द्वार हैं – देहली गेट, नागौरी गेट, तलाकी गेट तथा मोरी गेट। इसके अतिरिक्त जामा मस्जिद, लाट की मस्जिद, दीवान-ए-आम, लाल-मीनार, फिरोजशाह पैलेस तथा गुजरी महल इस किले के प्रमुख आकर्षण केन्द्र थे।

डेविड रॉस ने गुजरी महल को दिल्ली सल्तनत का ताज कहा जाता है। गुजरी महल का निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने अपनी प्रेमिका व पत्नी गुजरी के लिए करवाया था। यह महल अष्टभुजाकार आकृति में निर्मित है। यहाँ पर 8 अभिलेख हैं जो 8 दिशाओं से आने वाले 8 भागवतों की जानकारी देते हैं।

माधोगढ़ का किला

इसका निर्माण 18वीं शताब्दी के प्रारम्भ में माधोगढ़ (महेंद्रगढ़) के समीप अरावली की पहाड़ियों के मध्य नवाब माधोसिंह ने करवाया था। इस किले की मुख्य विशेषता यह है कि यह पहाड़ी की चोटी पर स्थित दुर्गम किला है तथा यहाँ तक पहुँचने के लिए पहाड़ियों को काटकर सीढ़ियों का निर्माण किया गया है। यह राजपूत शैली में बना है। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से यह एक महत्वपूर्ण किला है। 1753 ई. में इस दुर्ग पर मराठा शासकों का अधिकार हो गया था।

जींद का किला

इस किले का निर्माण 1775 ई. में जींद के तत्कालीन राजा गजपत सिंह द्वारा करवाया गया। 1844 ई. में इस किले पर जींद रियासत के नरेश स्वरूप सिंह की सबसे छोटी रानी जींद कौर का अधिकार हो गया। इस किले में महाराजा रणजीत सिंह एवं महाराजा खड़ग सिंह की समाधियाँ हैं। वर्तमान में यह किला ध्वस्त हो चुका है।

नोट – करनाल के किले का निर्माण भी राजा गजपत सिंह ने करवाया था। करनाल का किला मोहम्मद खान (काबुल) का निवास स्थान था।

राजा नाहर सिंह का किला (बलरामगढ़, फरीदाबाद)

उपनाम – दिल्ली का लौह द्वार

राजा नाहर सिंह के किले का निर्माण कार्य बलरामगढ़ रियासत के राजा बलराम सिंह (बल्लू) ने शुरू करवाया था। बलराम सिंह 1739 ई. में बलरामगढ़ की रियासत के राजा बने थे। बलराम सिंह के बाद बलरामगढ़ रियासत के सभी शासकों ने इस किले के निर्माण में अपना योगदान दिया।

1850 ई. में राजा नाहर सिंह बलरामगढ़ रियासत का राजा बनने के पश्चात उसने इस किले के निर्माण को पूर्ण करवाया, इसलिए इसे राजा नाहर सिंह का किला कहा जाता है। इस किले की संरचना भरतपुर के किले से मिलती है।

1857 ई. की क्रांति के पश्चात इस किले पर अंग्रेजों का अधिकार स्थापित हो गया। हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग ने वर्ष 2003 में इसे हेरिटेज होटल का दर्जा प्रदान किया। वर्तमान समय में इसे नाहर सिंह पैलेस के नाम से जाना जाता है। हरियाणा सरकार ने इसके जीर्णोद्धार का काम जाने विशेषज्ञों फ्रांसिस वक्जियागों और अमरनाथ को सौंपा। महल के अंदर दरबार-ए-आम (सार्वजनिक दर्शकों का हॉल) बना हुआ है।

नोट – वर्ष 1996 से इस किले में प्रतिवर्ष कार्तिक मास (अक्टूबर–नवम्बर) में कार्तिक महोत्सव आयोजित किया जाता है जो पर्यटन विभाग हरियाणा द्वारा संचालित है। यह महोत्सव लोक कला एवं मार्शल आर्ट से संबंधित है।

फर्रुखनगर का किला

यह किला फर्रुखनगर (गुरुग्राम) में स्थित है। इसका निर्माण 1732 ई. में फर्रुखनगर रियासत के प्रथम नवाब दलपत खाँ (फौजदार खाँ) ने करवाया था। फौजदार खाँ मुगल सम्राट मोहम्मद शाह रंगीला का फौजदार था। इस किले के 5 दरवाजे हैं। फौजदार खाँ ने फर्रुखनगर में एक जामा मस्जिद का निर्माण भी करवाया था। 1857 ई. के विद्रोह के ...

कानौड़ (महेंद्रगढ़) का किला

इस किले का निर्माण 1755 ई. में मराठा सरदार तात्या टोपे ने करवाया था। 1860 ई. में यह क्षेत्र पटियाला रियासत का हिस्सा बन गया। इसके पश्चात पटियाला रियासत के महाराज नरेन्द्र सिंह ने कानौड़ के किले का नाम बदलकर अपने पुत्र महेन्द्र के नाम पर महेन्द्रगढ़ रख दिया। कालान्तर में यह शहर महेन्द्रगढ़ के नाम से चर्चित हो गया। कानौड़ के किले की सुरक्षा पंक्ति को देखकर हडसन ने इसे भारत का सर्वश्रेष्ठ दुर्ग कहा था।

वर्ष 2025 में इसे राज्य संरक्षित स्थल घोषित किया गया है।

पलवल का दुर्ग

इसे मछरिया किला भी कहा जाता है। इसका निर्माण शेरशाह सूरी के समय में हुआ था। इस दुर्ग के निकट एक सरोवर का भी निर्माण किया गया है। पुरातात्विक उत्खनन से यह ज्ञात होता है कि दुर्ग के निचले भाग में एक भव्य महल था। वर्तमान समय में पलवल का दुर्ग खण्डहर हो चुका है।

रामगढ़ का किला

रामगढ़ (पंचकूला) किले का निर्माण चंदेल वंश के राजपूत शासकों ने करवाया था। यह किला 350 वर्ष पुराना है। इस किले के कुछ भाग पर आज भी चंदेल राजवंशीय परिवार का अधिकार है तथा शेष भाग पर हरियाणा पर्यटन विभाग का अधिकार है।

हरियाणा पर्यटन विभाग ने यहाँ एक हेरिटेज होटल बना रखा है। रामगढ़ किले का मुख्य द्वार की ऊँचाई 37 फीट है, जो एक रिकॉर्ड भी है। यह लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

टोहमाना का दुर्ग

इस दुर्ग का निर्माण दिल्ली के तोमर वंश के शासक अनंगपाल तोमर ने टोहमाना (फतेहाबाद) में करवाया था। इस दुर्ग की आकृति अर्द्ध-चन्द्राकार है। इस दुर्ग की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें पानी की एक बावड़ी व 5 लाख सीढ़ियाँ हैं। इस किले पर विदेशियों ने 38 बार आक्रमण किए थे।

सम्राट अनंगपाल ने अपनी वंश परम्परा को मान्यता के अनुसार इस स्थान का नाम तराइन रखा था, परन्तु कालान्तर में इसका नाम टोहमाना हो गया। दिल्ली सल्तनत के सुल्तान बलबन ने इस दुर्ग का जीर्णोद्धार किया था। 1398 ई. में तैमूर लंग ने इस दुर्ग को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। वर्तमान में यह खण्डहर हो गया है।

तावड़ू का किला

यह किला करनाल जिले के तरावड़ी (तराई/तरारी) नामक स्थान पर स्थित है। इस किले को पृथ्वीराज चौहान द्वारा 12वीं सदी में बनवाया गया था। यह किला आज भी विद्यमान है।

तरावड़ी में औरंगजेब ने चारदीवारी के अंदर एक तालाब और मस्जिद का भी निर्माण करवाया था, जो आज भी पर्यटन का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है। तरावड़ी (तराई) ऐतिहासिक शहर है, जो तराइन के युद्धों (1191 तथा 1192 ई.) के लिए प्रसिद्ध है।

निजामपुर का किला

यह किला नारनौल से करीब 10 किमी दूर निजामपुर गाँव में स्थित है। इस किले का निर्माण मुगल के जागीरदार निजाम अली ने करवाया था। इस किले की दीवारें पत्थर की हैं, जो 3 फीट चौड़ी और करीब 20 फीट ऊँची हैं। इस किले का प्रवेश द्वार 42 फीट चौड़ा था। इस किले के प्रवेश द्वार के दरवाजों पर नुकीली सलाखें लगाई गई थीं। इस किले में कुओं, भण्डारगृह एवं घुड़साल आदि सभी की व्यवस्था विद्यमान थी। वर्तमान समय में यह किला खण्डहर हो चुका है।

फतेहाबाद का किला

इसे शेखशाह का किला भी कहा जाता है। इस किले का निर्माण 14वीं सदी में फिरोजशाह तुगलक ने अपने पुत्र फतेह खाँ के नाम पर करवाया था। इसी किले के प्रांगण में फिरोजशाह तुगलक के आध्यात्मिक गुरु मीरशाह पीर की कब्र भी स्थित है।

मुगल बादशाह हुमायूँ द्वारा यहाँ नमाज अदा किए जाने के कारण इसे हुमायूँ की मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। इस किले में 1868 ई. में शेख हुसैन नवाजार द्वारा एक मस्जिद का निर्माण करवाया गया था।

इस किले में 15–16 फीट ऊँचाई पर प्रवेश द्वार भी बना हुआ है, जिस पर संगमरमर की पाँच इंच मोटी पत्थर की पट्टी लगी हुई है। इस स्तम्भ को फिरोजी लाट के नाम से जाना जाता है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इस स्तम्भ का सम्बन्ध मौर्य सम्राट अशोक से है।

लोहारू का किला

यह किला लोहारू (भिवानी) में स्थित है। इस दुर्ग का निर्माण 1570 ई. में अर्जुन सिंह द्वारा करवाया गया था। अर्जुन सिंह लोहारू के संस्थापक राव नरहर दास के वंशज थे।

वर्ष 1805 से 1947 तक लोहारू रियासत पर मुस्लिम शासकों का आधिपत्य था। उस समय यह किला मुस्लिम शासकों के अधिकार में आ गया था। इस किले का मुख्य विशेषता इसमें स्थित दीवान-ए-खास एवं शीशमहल था। गोपाल सिंह की चबूतरा तथा कुँवरी की छतरी इस दुर्ग में विद्यमान प्रमुख स्मारक हैं। इस किले को पुरातत्व व संग्रहालय विभाग के अधीन रखकर इसे पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा।

नोट – लोहारू दुर्ग में जयपुर रियासत के कलाकारों ने कई चित्रकारी की हुई है।

तावड़ू का किला

यह किला हरियाणा के तावड़ू नामक स्थान पर स्थित है। यही किला कालान्तर में राजा नाहर सिंह का किला कहलाया। इस किले के चारों ओर ऊँची-ऊँची दीवारें बनी हुई हैं। तावड़ू की पश्चिम दिशा में अनेक गुम्बद बने हुए हैं, जिन्हें सम्भवतः मुगलकालीन शासकों ने बनवाया था। वर्तमान समय में तावड़ू के किले को पुलिस थाना बना दिया गया है। यह विभिन्न कक्षों व उपकक्षों से युक्त किला है, जो तावड़ू के इतिहास की जानकारी देता है।

महम का किला

महम का किला हरियाणा के रोहतक जिले के महम में स्थित है। इस किले को महम की खान भी कहा जाता है।

इसका निर्माण 1656 ई. में शाहजहाँ के शासनकाल में सुद्दो कलाल ने करवाया था। यह किला कंकर (बजरी), रेत एवं पत्थर से बना...

इस किले में एक बावड़ी है, जिसे जानी चोर की बावड़ी या स्वर्ण का झरना भी कहा जाता है। इसमें एक अभिलेख प्राप्त हुआ है।

बहादुरगढ़ का किला

इस किले का निर्माण बहादुर खान ने करवाया था। 1793 में बहादुर खान एवं मराठा शक्तियों के बीच युद्ध हुआ, जिसमें बहादुर खान की सेना को पराजित होना पड़ा। इस प्रकार बहादुरगढ़ किले पर मराठों (सिंधिया) का अधिकार हो गया।

1803 ई. में मराठा अंग्रेजों के हाथों पराजित हो गए तथा मराठों को सुरजी अंजन गाँव की संधि स्वीकार करनी पड़ी। इस संधि के अनुसार मराठों को बहादुरगढ़ का किला सहित सभी विजित क्षेत्रों को अंग्रेजों को सौंपना पड़ा। बहादुरगढ़ के किले को हरियाणा का सिंहद्वार या गेटवे ऑफ हरियाणा के नाम से भी जाना जाता है।

जॉर्जगढ़ (जहाजगढ़) का किला

यह किला हरियाणा के झज्जर जिले के जॉर्जगढ़ (जहाजगढ़) नामक स्थान पर स्थित है। इसका निर्माण आयरलैंड के निवासी जॉर्ज थॉमसन ने करवाया था।

यह किला वर्तमान समय में खण्डहर के रूप में विद्यमान है, जो औपनिवेशिक काल की याद दिलाता है। हिसार में जॉर्ज कोठी (जहाज कोठी) का निर्माण वर्ष 1796 में करवाया गया।

सोहना का किला

यह किला गुरुग्राम जिले के सोहना में स्थित है। सोहना नगर 18वीं शताब्दी में राजा सोहन सिंह बड़गुर्जर बनाया था। भारतपुर के राजा जवाहर सिंह के समय यहाँ एक किले का निर्माण करवाया गया था। वर्तमान समय में यह किला पूरी तरह से खण्डहर हो गया है।

इस किले की संरचना भरतपुर किले से मिलती-जुलती है। इस किले की मुख्य विशेषता यह है कि इसके चारों कोनों पर बुर्ज बने हुए हैं, जिस पर तोपें लगाई गई थीं। इस किले में दो मुख्य द्वार हैं – अजीत सिंह द्वार और बल्लू सिंह द्वार। इस किले में इमरजेंसी के दौरान मीराजी देसाई व देवालाल को नजरबंद किया गया था।

वर्ष 2025 में इसे राज्य संरक्षित स्थल घोषित किया गया है।

कुंजपुरा का किला

इस किले का निर्माण नवजात खाँ द्वारा 1729 में हरियाणा के करनाल जिले में कुंजपुरा नामक स्थान पर छोटी-छोटी ईंटों से किया गया है।

24 जुलाई 1961 से यहाँ एक सैनिक स्कूल संचालित किया जा रहा है।

कलसिया रियासत का किला

कलसिया रियासत का किला – कलसिया रियासत का किला छछरौली (यमुनानगर) में स्थित है। कलसिया रियासत की स्थापना राजा गुरबख्श सिंह संधू ने 1760 में की थी। इस किले के अंदर एक महल बना हुआ है, जिसे रानी की खिड़की के नाम से जाना जाता है।

बाला का किला

यह किला मेवात क्षेत्र में अलवर के उत्तर-पश्चिम में स्थित अरावली पर्वत श्रृंखला पर स्थित है। इस किले का निर्माण हसन खान द्वारा करवाया गया था। इस किले की बुलंदी (ऊँचाई) लगभग 1000 फीट है। इस किले की लम्बाई 3 मील तथा चौड़ाई 1 मील है। इस किले में 15 बड़ी और 52 छोटी बुर्जियाँ हैं। इस किले पर लगभग 3500 कंगूरें हैं। यह किला बाला किला के नाम से प्रसिद्ध है।

गोपालगिरी काहुनी

गोपालगिरी का दुर्ग बलबन द्वारा 13वीं शताब्दी में गुरुग्राम में बनवाया गया था। यह मध्यकाल का सबसे प्राचीन दुर्ग था।

बयाना का किला

गोहर – गोहर का दुर्ग गोहरपुर किले का निर्माण पृथ्वीराज चौहान द्वारा अपने सेनापति दरिया सिंह के नाम पर 12वीं सदी में बनवाया गया था। 1192 में मोहम्मद गौरी ने इसे पूरी तरह नष्ट कर दिया था।

जहाजगढ़ का किला, बीड़

इस किले का निर्माण वर्ष 1858 में राजा स्वरूप सिंह द्वारा किया गया। यह किला जींद-रोहतक राजमार्ग (NH-352) पर स्थित है।

लोहागढ़ / मुगलसराय किला, यमुनानगर

निर्माण – वर्ष 1620 में, तत्कालीन खंगार जागीरदार द्वारा शुरू किया गया (गुरु गोविन्द सिंह के निर्देशन में) तथा वर्ष 1710 में बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा पूरा करवाया गया।

लोहागढ़ के किले को सिखों की प्रथम राजधानी होने का गौरव प्राप्त है, जिसे बाबा बंदा सिंह बहादुर ने राजधानी बनाया था।

भाई उदय सिंह का किला

यह किला कैथल में स्थित है।

ऐसा माना जाता है कि अकबर ने अपनी सेना के लिए इस किले का निर्माण करवाया था। बाद में इसका पुनर्निर्माण भाई उदय सिंह द्वारा करवाया गया। इस किले के 8 बुर्ज हैं और चारों ओर तालाब हैं।

राजा सारस का किला, सिरसा

निर्माण – राजा सारस द्वारा।

रामपुर का किला

रामपुर रानी (पंचकूला)

निर्माण – चौहान शासकों द्वारा।

रामपुरा का किला/मिट्टी का किला

रामपुर (रेवाड़ी)

निर्माण – वर्ष 1801 में, राव तेज सिंह द्वारा।

गोलकलबंद व गुड़गाँव का किला

गोलकलबंद (रेवाड़ी)

निर्माण – राजा राजबल्लभ द्वारा।

इस्लामपुर का किला

इस्लामपुर, नारनौल (महेंद्रगढ़)।

हर्ष/कर्ण का किला

थानेसर।

रानियां का दुर्ग

रानियां (सिरसा)।

ईसरी का किला

नूंह (मेवात)।

अनोली का किला

कैथल।

बादशाहपुर का किला

बादशाहपुर (गुरुग्राम)।

सिरमौर का किला

नारायणगढ़ (अम्बाला)।

साठौरा का किला

साठौरा (यमुनानगर)।

बावला का किला

बावला (रेवाड़ी)।

घासेड़ा का किला

घासेड़ा ग्राम (नूंह)।

हरियाणा के अन्य पुरातात्विक स्थल

चनेटी गाँव का स्तूप

हरियाणा के यमुनानगर जिले की जगाधरी तहसील के चनेटी गाँव में एक स्तूप का निर्माण किया गया है। चीनी यात्री ह्वेनसांग के अनुसार, यह अशोक के स्तूप का अवशेष है। यह स्तूप लगभग 100 मी. की परिधि में फैला हुआ है। इस स्तूप में पीतली एवं पक्की ईंटों का उपयोग किया गया है। गोलाकार रूप में इस स्तूप का आधार अधिक चौड़ा एवं शीर्ष भाग अधिक संकरा है।

चोर गुम्बद

चोर गुम्बद को नारनौल का साइन बोर्ड कहा जाता है। इसे भूत-भुलैया के नाम से भी जाना जाता है। यह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल नामक स्थान पर स्थित है। इस ऐतिहासिक गुम्बद का निर्माण फिरोजशाह तुगलक (1351–88) के समय अफगान सरदार जमाल खान ने अपनी समाधि के रूप में करवाया था। यह गुम्बद देखने में दो मंजिल के समान प्रतीत होता है, लेकिन गुम्बद का ऊपरी हिस्सा केवल बरामदा मात्र है। बरामदे में बांस द्वार है, जो गुम्बद की भव्यता को दर्शाती है।

लुदेसर गाँव का शहीद स्मारक

हरियाणा के सिरसा जिले के लुदेसर गाँव में शहीदी स्मारक का निर्माण किया गया है। यह स्मारक देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों की अमर-गाथा को प्रस्तुत करता है। वर्तमान समय में हरियाणा सरकार इस स्मारक की देख-रेख करती है।

जल महल

जल महल के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में स्थित है। जल महल का निर्माण 1591 ई. में नारनौल के तत्कालीन जागीरदार शाह कुली खान ने करवाया था। यह एक भव्य एवं आकर्षक महल है।

यह महल एक विशाल सरोवर (खान सरोवर) के मध्य स्थित है। मुख्य भवन के अंदर तक जाने के लिए एक मेहराबदार पुल निर्मित किया गया है। जल महल के मध्य एक विशाल दरबार बना हुआ है। महल की ऊपर की मंजिल पर जाने के लिए उत्तर एवं दक्षिण दिशा में सीढ़ियाँ बनी हुई हैं।

तोशाम की बारादरी

हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम में स्थित इस बारादरी को पृथ्वीराज की कचहरी भी कहा जाता है। इस बारादरी में एक भी चौखट का निर्माण नहीं किया गया है। इसमें 12 द्वार हैं, जिनका निर्माण इस प्रकार किया गया है कि केंद्रीय कक्ष में बैठा हुआ व्यक्ति चारों ओर आसानी से अवलोकन कर सकता है।

राय मुकुंददास का छत्ता

राय मुकुंददास का छत्ता महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में स्थित है। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहाँ के शासनकाल में नारनौल के दीवान राय मुकुंददास ने करवाया था। यह मुगलकालीन सबसे बड़ी इमारत है।

ऐसा माना जाता है कि यह स्मारक एक सुरंग मार्ग द्वारा दिल्ली, जयपुर, महेंद्रगढ़ तथा दौसा से जुड़ा है। मुगल शासक अकबर के शासनकाल में इनके विशेष सेनापति बीरबल अक्सर यहाँ भ्रमण करने आते थे, इसलिए इसे बीरबल का छत्ता भी कहा जाने लगा।

नोट – राय मुकुंददास का छत्ता निर्माण में बीरबल का कोई योगदान नहीं है।

बीरबल का रंगमहल (बुढ़िया का रंगमहल)

यमुनानगर जिले के बुढ़िया नामक कस्बे के निकट स्थित है। बीरबल ने अपने निवास स्थल के रूप में, नगर से दूर बने जंगल में रंगमहल का निर्माण करवाया था।

सलारजंग गेट

सलारजंग गेट के नाम से प्रसिद्ध यह गेट हरियाणा के पानीपत जिले में स्थित है। यह गेट प्राचीन वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना प्रस्तुत करता है। इसका निर्माण ब्रिटिश काल में हुआ था।

यह गेट (द्वार) नवाब सलारजंग के नाम से जाना जाता है। यह त्रिपोलिया दरवाजा पूर्व समय में पानीपत का द्वार था। सलारजंग गेट को बाब-ए-फैजगाह बख्शों का द्वार भी कहा जाता है।

किशोरी महल एवं बाराखम्बा छतरी

हरियाणा के होडल (पलवल) में निर्मित इस महल एवं छतरी का निर्माण 1754 से 1764 ई. के मध्य जाट राजा सूरजमल ने अपनी धर्मपत्नी किशोरी के नाम पर करवाया था। यह हरियाणा का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्मारक है। इसमें शाही महल, रानी सती का तालाब, कचहरी एवं बाराखम्बा छतरी अधिक प्रासंगिक हैं।

नाहन कोठी, रैली गाँव (पंचकूला)

निर्माण – 19वीं शताब्दी में, सिरमौर के शासक राजा फतेहसिंह के पुत्र सुजान सिंह व वीर सिंह ने।

वास्तुकला – ब्रिटिश वास्तुकला।

मोरनी तथा हरियाणा के अन्य निकटवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों सहित यह क्षेत्र तब सिरमौर स्टेट के अधिकार में था। इस राज्य की राजधानी नाहन (हिमाचल प्रदेश) थी, इसलिए इस इमारत को नाहन कोठी नाम दिया गया।

वर्तमान में यह हरियाणा सरकार के संरक्षण में है।

त्रिपोलिया गेट

इसका निर्माण अकबर काल में नारनौल के नवाब कुली खान ने सन 1589 में करवाया। इन्होंने आराम-ए-कौसर बनवाया, जिसका मुख्य द्वार त्रिपोलिया गेट है।

इस रंगमहल का निर्माण शाहजहाँ के शासन काल में करवाया गया था। इसे बनाने में लाखौरी ईंटों और चूने का प्रयोग किया गया है। इसमें कहीं भी लकड़ी का प्रयोग नहीं हुआ है। यह रंगमहल पूरी तरह खंडहर है और महल के बगीचे में एक कुआँ भी है, जो अब निशानी मात्र है। मुगलकाल में यहाँ एक संस्कृत विद्यालय भी था। माना जाता है कि बादशाह अकबर के सहयोगियों में से एक बीरबल का जन्म बुढ़िया में हुआ था।

हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)

हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।

हरियाणा राज्य के उपनाम हरियाणा सामान्य परिचय, जनसंख्या राजकीय प्रतीक, प्राचीन नाम उपनाम, व्यक्तित्व, नगरों के संस्थापक जिला-नामकरण और NCR संबंधी भारत के संदर्भ में हरियाणा का स्थान हरियाणा : जनगणना एवं नगरीकरण (2011) हरियाणा का नामकरण प्राचीन इतिहास के स्रोत पुरातात्विक सामग्री (अभिलेख, सिक्के, मुद्राएँ, मूर्तियाँ) पाषाणकाल व सीमान्तकालीन संस्कृति सिंधु घाटी सभ्यता वैदिक सभ्यता हरियाणा में बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म गणराज्यों का उदय (यौधेय, कुणिंद, अग्र, अर्जुनायन) पुष्यभूति (वर्धन) वंश गुर्जर प्रतिहार व तोमर वंश मध्यकालीन हरियाणा हरियाणा में सल्तनत काल मुगलों के अधीन हरियाणा सूफी मत व भक्ति आंदोलन हरियाणा में उत्तर मुगल काल जॉर्ज थॉमस का हरियाणा शासन (1797 से 1802) हरियाणा में आर्य समाज हरियाणा में ईस्ट इंडिया कम्पनी 1857 की क्रांति कांग्रेस व राष्ट्रीय आंदोलन हरियाणा का राजनीतिक परिचय संविधान सभा में हरियाणा का योगदान हरियाणा के राज्यपाल हरियाणा की विधानसभा हरियाणा में संसद का प्रतिनिधित्व (लोकसभा एवं राज्यसभा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का गठन हरियाणा के उच्च न्यायालय प्रशासनिक संरचना ग्रामीण स्वशासन तथा शहरी स्वशासन हरियाणा पुलिस हरियाणा राज्य की भौगोलिक संरचना हरियाणा की जलवायु हरियाणा की नदियाँ हरियाणा की झीलें हरियाणा के बाँध सिंचाई एवं विभिन्न परियोजनाएँ हरियाणा के मृदा संसाधन हरियाणा राज्य की कृषि व्यवस्था हरियाणा राज्य में पशुपालन व्यवस्था हरियाणा राज्य की वन सम्पदा हरियाणा के उद्योग-धंधे हरियाणा के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन हरियाणा में परिवहन एवं संचार व्यवस्था हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था हरियाणा की अर्थ व्यवस्था हरियाणा की वास्तुकला मूर्तिकला और चित्रकला हरियाणा में शिल्प एवं कला हरियाणा के पुरातत्व स्थल हरियाणा के किले एवं दुर्ग हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय हरियाणा के प्रमुख पर्व एवं त्योहार लोकगीत, लोकनृत्य व वाद्ययंत्र हरियाणा के प्रमुख मेले व उत्सव हरियाणा के प्रमुख मंदिर हरियाणा के गुरुद्वारे महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक (मस्जिद, दरगाह, मजार, मकबरे, चर्च, हवेली व कोठियाँ) हरियाणा के पर्यटन स्थल हरियाणा के प्रमुख धार्मिक स्थल लोक विश्वास लोक नाट्य–सांग (स्वांग) हरियाणवी सिनेमा वेशभूषा एवं रीति-रिवाज मुहावरे व लोकोक्तियाँ हरियाणा में जातिगत व्यवस्था हरियाणा की भाषा और साहित्य अकादमियाँ तथा पुरस्कार एवं सम्मान ऐतिहासिक व्यक्तित्व हरियाणा राज्य की खेलकूद गतिविधियाँ राज्य की कल्याणकारी योजनाएँ हरियाणा से सम्बन्धित विविध विषय
Join WhatsApp Join Telegram