मुहावरे व लोकोक्तियाँ

मुहावरे

मुहावराअर्थ
अंगाई करनातृप्त होने के कारण अभिमान करना।
अकल के पाछले लटमूर्खतापूर्ण व्यवहार करना।
ले के पड़नामूल पुस्तक में अर्थ स्पष्ट नहीं दिया गया है।
आळ करनादंगा या शरारत करना।
आदमी बननासभ्य बनना।
आधा होणादुबला हो जाना।
आँखें नीची होणालज्जित होना।
अंधेरे मुँहप्रातः काल।
अकड़ जाणाजिद्द पर अड़े रहना।
इमली के पात्यां पै डंड करणासमृद्धि की कल्पना करके ही मगन रहना।
काँगली पकड़कर पोहंचा पकड़णाथोड़ा-थोड़ा लेकर पूरा हथियाने की कोशिश करना।
उन्नीस बीस का फर्क होणामामूली अंतर होना।
उल्लू का पट्ठा होणामूर्ख होना।
एक हांडी में दो पेट करणापक्षपातपूर्ण व्यवहार करना।
कुल्हड़ (कुल्हड़ी) हैंकिसी बात को गुप्त रखने की असफल कोशिश करना।
गुड़ फोड़णाइज्जत खराब करना।
ऐसी-तैसी करणासबके एक समान व्यवहार करना।
एक लाठी से हाँकणासबसे एक समान व्यवहार करना।
एक की दस सुणाणाकड़ा उत्तर देना।
कोळे लाड्डी धरणालड़ाई के लिए तैयार रहना।
मुहावराअर्थ
कोळी भरनागले लगाना।
खुरी खोदणा/करणाबल प्रदर्शन करना।
गंगाजल ठाणाकसम खाना।
गुरघंटाल होणाचालबाज।
गंगा नहा लेणाकिसी महत्वपूर्ण काम से मुक्ति मिलना।
गोड़ड़े पाणी पड़णासुस्त होना/निराश होना।
गोड़ड़े टूटणानिराश होना।
घर का खोद्या पाणी पीणापूर्णतया आत्मनिर्भर होना।
चिलम भरणाखुशामद करना।
चीं बोलणातोबा करना।
चुरने लड़णाउत्तेजित होना।
छेंटा हुआ होणाचालाक/बदमाश होना।
चुन्नी (ओढ़नी) बदलणासखी बनाना।
जड़ पाड़णासमूल नाश करना।
टांग तले के लिकलड़णाअधीनता/पराजय स्वीकार करना।
टांग अड़ाणाबाधा डालना।
ठाडा छिकणातृप्त हो जाना।
ठाँसे देणा/अंगूठा दिखाणाचिढ़ाना।
ठोड्डी पकड़णामिन्नतें करना।
ततेया लड़णाक्रोध आना।
तिकड़म भिड़ाणायुक्ति निकालना।
थूक के चाटणाकही हुई बात से मुकर जाना।
थोकली चढ़ाणागरीबी में दिन काटना।
दा मारणाअनपेक्षित लाभ उठाना।
धिकताणा करणाजबरदस्ती करना।
नेम देणाकसम खाना।
पगड़ी उतारणाबेइज्जती करना।
पल्ले गाँठ मारणाकसम खाना।
बाराबाट होणानष्ट होना।
पूँछ पाड़णाहानि पहुँचाना।
मुहावराअर्थ
पाजामे से बाहर होणाबहुत गुस्से में होना।
भांजी मारणानिंदा करना/किसी काम में रुकावट डालना।
मरोड़ होणाघमंड होना।
मरोड़ काढणाघमंड चूर-चूर करना।
इथाई (हताई) करणागपशप के लिए इकट्ठा होना।
लौटे नूण (नमक) गोंडणाकसम खाना।
गाँठ राखणीमन में ठान रखना।
चिड़ी फंसाणीअपने स्वार्थ के लिए किसी को चिकनी-चुपड़ी बातों से वश में करना।
जीवती मारखी गिरणीजानबूझकर अनुचित कार्य करना।
झाड़ू फेरणाबिल्कुल नष्ट कर देना।
तेल काढणापरेशान करना।
दाई तें पेट छिपाणाजानकार से कोई बात गुप्त नहीं रखी जा सकती है।
दालगलाणीकार्य सिद्धि के लिए किसी युक्ति का काम आना।
लंका जीतणीबड़ी विजय करना।

लोकोक्तियाँ

लोकोक्तिअर्थ
लुगाई के पेट में ताबर खड़ा जाय, पर बात कोनी खटावेस्त्रियाँ किसी बात को छिपा नहीं सकती।
गाँ की भैंस तले, भैंस की गाँ तलेकठिन परिस्थितियों में भी जीवन-यापन करना।
सापूरसा का जीवणां थोड़ा ही भलाअच्छे (भले) लोगों का जीवन थोड़ा ही अच्छा होता है।
गाडड़ की तावल म्हैं बेर कोन्या पक्कैहर काम निर्धारित समय पर ही पूरा होता है।
आँडू चाल्या हाड़, न ताबखड़ी न बाटमूर्ख का काम अव्यवस्थित होता है।
नाचण लागे तो घूंघट कैसाजब कोई काम करना ही है तो बुराई पर विचार कैसा।
जिसकी बनरी वही नचावेजिसका काम है वही उसे ठीक से कर सकता है।

मुहावरे

मुहावराअर्थ
इब तक बेटा बाप कै ही हैअभी कुछ नहीं बिगड़ा है।
चलती का नाम गाड़ीजब तक आदमी के हाथ-पाँव चलते रहते हैं तब तक काम होते रहते हैं।
गाम बस्या नहीं मंगते पहल्यूं फिर्योकाम पूरा होने से पहले ही लाभ उठाने वालों का आ जाना।
अकल बिना ऊँट उमाणा फिरैमूर्ख बुद्धि का अभाव होने के कारण साधनों का प्रयोग नहीं कर पाते।
अंडा सीखावे बच्चे को चाँचीछोटे द्वारा बड़े को उपदेश देना।
ढांढा मारण, खेत सुकावण न तू क्या चाली आधे सावणआधा सावन बीत जाने पर मनोरम हवा का चलना पशुओं और कृषि के लिए हानिप्रद होता है।
छाज तै बोलै बी, झालणी बी कै बोलै जिसमें बहत्तर छेद थोड़ी तो आण बिंकैदोषी व्यक्ति को दूसरों के दोष गिनना शोभा नहीं देता।
जाट गंडा (गन्ना) नादै, भेली दे देगुणी की उपयुक्त जगह पर ही कीमत होती है।
घर की मुर्गी दाल बराबरअधिक परिचय से सम्मान कम/घरेलू साधनों का मूल्यहीन होना।
जिसका खावै टीकड़ा, उसका गावै गीतड़ाएहसानों के प्रति समर्पित होना।
घर में नहीं दाने बुढ़िया चली भुनाणेझूठा दिखावा करना।
झोट्यां की लड़ाई में, झुण्डां (बोड़्यां) का खो, घोड़ा घास तैं चारी करेगा तो खावेगा कैबलवानों के झगड़े में कमजोर को हानि होती है।
टांग तले के आली बैठी नाण, काटड़ मुंडैमजदूरी लेने में कैसा शर्माना।
चोरी का माल मोरी मेंबुरी कमाई बुरे कार्यों में नष्ट होती है।
मुहावराअर्थ
तावला सो बावलाउतावला व्यक्ति विवेक शून्य हो जाता है।
जहाँ मुर्गी नहीं बोलता वहाँ सवेरा नहीं होता क्याकिसी के बिना कोई काम नहीं रुकता।
दाणा न घास, घोड़े तेरी अदासलेना न देना, मुफ्त में काम लेने के इरादे।
नया नौ दिन पुराणा सौ दिनअनुभव सर्वोपरि है।
गाँधे चराए खेत पुन (पुण्य) न पापगुणहीन व्यक्ति का साथ देने से कोई फायदा नहीं होता।
ढाई हाथ की काकड़ड़ी नौ हाथ का बीजबच्चा शरारत में माँ-बाप से भी बढ़ गया।
ढाई चावल न्यारे रांधणा (पकाणा)सबसे अलग होकर कोई काम करना।
दूध की रखवाली बिल्लीबेईमान व्यक्ति को विश्वसनीय कार्य सौंपना।
घर तो बलैगा (जलैगा) पर मुसक्या के आंख हो ज्यांगीअपना तो नुकसान होगा ही परंतु विरोधी को पता चल जाएगा।
काठ की हांडी आग परथोड़ा नुकसान उठाकर धोखेबाज को पहचानना।
कुत्ते की जात पहचाणी गईधोखेबाज को पहचानना।
ऊँटां नै के होवै सुहाळियाँ तैबहुत थोड़ा/अपर्याप्त।

लोकोक्तियाँ

लोकोक्तिअर्थ
सेयां राखड़ी कुण घालेपरिश्रम करने पर ही सब कुछ मिलता है।
माया अंट की, विद्या कंठ कीपैसा जो पास हो वही काम आता है, विद्या जो विद्यार्थी को कंठस्थ हो, वही मौके पर काम देती है।
उल्टा पाणी, पहाड़ चढ़ेअनहोनी होना।
आपणी माँ नै डाकण या आपणी दही नै खाटी कोण बतावैअपनी वस्तु हर किसी को अच्छी लगती है।
नाइयां की बारात में सब ठाकुरअज्ञानियों के बीच सब स्वयं को महान समझते हैं। या सभी खाने वाले ही, काम करने वाला कोई नहीं।
सौ सुनार की एक लुहार कीसैकड़ों छोटे उपायों से एक बड़ा उपाय अच्छा।
नेकड़ी नौ कोस, बड़ी सौ कोसअच्छाई की अपेक्षा बुराई जल्दी फैलती है।
आपणा भरया तै जगत का भरयास्वार्थी व्यक्ति दूसरों की परवाह नहीं करता है।
कुतिया चोरटी मिल गईअपनों द्वारा ही धोखा देना।
पहरा किसका देयबुढ़ापे में अनावश्यक श्रृंगार शोभा नहीं देता।
लोकोक्तिअर्थ
बूढ़ी घोड़ी लाल लगामबुढ़ापे में अनावश्यक श्रृंगार शोभा नहीं देता।
आदमी जाणिए बसे, सोचा जाणिए कसैव्यवहार से ही व्यक्ति का पता चलता है।
आपणा मारै छां में गैरैसबको अपनों के प्रति आत्मिक लगाव होता है।
तीज त्यौहारां बावड़ी, ले डूबी गणगौरश्रावणी तीज से त्योहारों का शुभारम्भ होता है तथा गणगौर पर्व के साथ ही त्योहार समाप्त हो जाते हैं।
आपै मेरे बिना स्वर्ग किसनै देख्यादूसरों के भरोसे सफलता नहीं मिलती है।
कहै तै कुम्हार गधे पै नहीं चढ़ताजिद्दी व्यक्ति किसी की उचित सलाह भी नहीं मानता।
अगम बुद्धि बाणिया, पछम बुद्धि जाटबनिया (व्यापारी) अग्रिम बुद्धि वाला (दूरदर्शी) होता है, जाट को समय बीतने के बाद बुद्धि आती है।
तुर्क बुद्धि तुरकड़ा, बामण समझाट पाट।।मुसलमान तुरंत बुद्धि का प्रयोग कर लेता है और ब्राह्मण बुद्धि के नाम पर साफचट (बिल्कुल साफ) होता है।
गुड़ खावै गुड़ियाणी/गुलगुले की आण (परहेज) करैकिसी व्यक्ति या वस्तु को त्याज्य मानना और उसी प्रकार के गुण-दोष वाली वस्तु या व्यक्ति को अपनाना।
आंधा आगे रोवै, आपणा दीदा खोवैअयोग्य व्यक्ति से सहयोग की आशा रखने पर अपना नुकसान करना।
कमजोर की लुगाई, सबकी भौजाईकमजोर (निर्बल) की पत्नी को सभी भाभी कहते हैं।

मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ

प्रथम भाग

लोकोक्तिअर्थ
जितनी नाचकूद, उर्सी ए बार फेरमेहनत के अनुसार फल मिलता है।
खड्या दरावां खेत में, खावै ना खावण देकंजूस व्यक्ति संपत्ति का उपभोग न तो स्वयं करता है, न दूसरे को करने देता है।
कांख में छोरा, गांव में ढिंढोरापास रखी वस्तु को कहीं अन्यत्र खोजना।
मुस्से न पाणी हल्दी की गांठ, पंसारी ए बन बैठाछोटी-सी उपलब्धि पर घमण्ड करना।
आम, नींबू, बानिया, कठ भीच्या जाणगियोआम, नींबू और बानिया ये तीनों भींचने (दबाने) पर रस देते हैं।
लोकोक्तिअर्थ
लंका में सब बावन गज के, गई आबल पाछे कोनी आवैनीच परिवार में सब समान होते हैं। एक बार गई प्रतिष्ठा पुनः प्राप्त नहीं होती है।
आपणा होवका, आपणी मरौड़ खेती धणिया सेतीसम्पन्नता के चलते स्वाभिमान होना। खेती मालिक की निगरानी से ही फलदायिनी होती है।
काणी के ब्याह में सौ-सौ जोखमअभागे व्यक्ति के काम में सैकड़ों अड़चनें आती हैं।
अकल सरारां ऊपजे, दिवानी आवै न सीख। बिन मांगे मोती मिले, मांगी मिले न भीख।।भाग्यशाली होना/बिना मांगे बहुत कुछ मिलना, और मांगने पर भीख नहीं मिलना।
जितणी करें तांगा तुलसी, उतणा ए खाज्यां दोरा सुरसीमनुष्य जितनी कंजूसी करता है, अनपेक्षित खर्च से उतनी ही हानि हो जाती है।
ठोकर खावां ही ठोकर बणैमनुष्य ठोकर खाकर होशियार बनता है।
दूसरे की थाली म्हं घी घणा लागैव्यक्ति को दूसरे की स्थिति अधिक सुखदायी लगती है।
ओसर चूक्या नै मोसर नहीं मिलेगया हुआ अवसर दुबारा हाथ नहीं आता।
नानी खसम करै, दयौता डुण्ड भरेपूर्वजों की गलती की सजा उसकी संतान को भी भुगतानी पड़ती है।
इन तिलां म्हं तेल कोनीबात में दम न होना।
डाकण (डायन) भी एक घर बख्श देती हैअन्यायी भी पड़ोसी से मिलजुलकर रहता है।
दौलत चलती फिरती छांव हैदौलत अस्थिर होती है।
ऊंट पै चढ़या नै कुत्ता खाजै (काटै)भाग्य का खोटापन हर वक्त सताता है।
खाली गुणाण (खार) तै फरड़े (सूखी ज्वार/बाजरा आदि) आच्छेबिल्कुल न मिलने से कुछ मिल जाना ही बढ़िया अर्थात भागते चोर की लंगोटी सही।
आधी छोड़ पूरी न ध्यावै, आधी मिले न पूरी पावैस्वयं की थोड़ी वस्तु को छोड़ अधिक चाहने की लालसा होने पर थोड़ी वस्तु भी नहीं मिलती है।
दूसरे की थाली में घणा ही घी दीखै (पराई थाली में घी घणा दीखै)दूसरे की थाली में अधिक दिखाई देता है। अर्थात दूसरे व्यक्ति का काम अधिक लाभप्रद दिखाई देना।
आंख्यां दिखती माखी को निगड़ी नांदेखी आँखों मक्खी नहीं निगली जाती, प्रत्यक्ष ज्ञात होने पर गलती सहन न होना।

द्वितीय भाग

लोकोक्तिअर्थ
धान पराया का पर पेट तो आपणा ए सैअनाज पराया है लेकिन पेट तो अपना ही है।
पैल्या पेट पूजा पाछै काम दूजापहले पेट-भराई की व्यवस्था, फिर अन्य काम।
पाइया की हांडी में सेर कद खटावै?नगण्य व्यक्ति के पास थोड़ी संपत्ति आने पर इतराने लगता है।
बंधी भारी लाख की खुली बिखर ज्यायसभी बंध कर रहें तभी कीमत है, अलग-अलग होने पर तिनके से बिखर जाते हैं।
बाड़ खेत नै खावैरक्षक ही भक्षक बन जाय।
लोकोक्तिअर्थ
दाई तै पेट थोड़ा ए छुनावै सैदाई से पेट छुपा हुआ नहीं रहता। अर्थात जानकारी व्यक्ति से संबंधित बात नहीं छुपाई जा सकती।
दीवे तले अंधेरा।दीपक तले अंधेरा।
लागड़ की लात सैपणी पड़ैदूध देने वाली गाय की लात सहनी पड़ती है। अर्थात जिस व्यक्ति से फायदा हो रहा हो उसके नखरे भी सहन करने पड़ते हैं।
दूधो नहावो पूतो फलोदूधों नहाओ, पूतो फलो। हर प्रकार की समृद्धि मिले।
आंधा की माखी राम उड़ावैनिर्बल का परमात्मा सहायक है।
अंटी में आणाकिसी के फन्दे या जाल में फंसना।
आंख/आंखिया फाटणीआश्चर्यचकित होना।
आंख/आंखिया तरसणीदेखने के लिए आतुर होना।
आंख का काजलबहुत प्यारा।
कद बाबो आवै अर कद ताड़ी बाजैकब काम का मुहूर्त निकले और कब काम होवे।
कालिया कन्नै गोरिया बैठै, रंग नै तौ लखण जरूर लेवैबुरी संगत से भला आदमी भी बुरा हो जाता है।
गुड़ दियां मरै तौ जहर क्यूं देणाआसानी से काम निकलता हो तो सख्ती नहीं करनी चाहिए।
दूबला नै दो असाढ़आपत्ति पर आपत्ति आना।
नकटा बूचा सबतै ऊंचाप्रभावशाली खोटे व्यक्ति का भी सम्मान होता है।
पाणी पीकै जात पूछणीस्वार्थ सिद्धि के बाद औचित्य पर ध्यान देना।
पीळा चावल देणा (मेलणा)किसी शुभ अवसर पर सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण देना।
बल्द मार खेती करना1. ऐसा कार्य करने की कोशिश करना जिसमें लाभ के बजाय हानि हो। 2. सामर्थ्य के बाहर कार्य करना।
मरया सांप गळ मेंकिसी बात को व्यर्थ में पकड़े रहना।
घाल्या किराणास्वार्थ के लिए तुच्छ व्यक्ति को भी सिर पर चढ़ाना।
बख्त (समय) पड़ै गधै नै भी बाप कहणा पड़ैस्वार्थ के लिए तुच्छ व्यक्ति को भी सिर पर चढ़ाना पड़ता है।
आंट में लोट्टड़ सैवश में आए व्यक्ति से मनचाहा काम करवाया जा सकता है।

हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)

हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।

हरियाणा राज्य के उपनाम हरियाणा सामान्य परिचय, जनसंख्या राजकीय प्रतीक, प्राचीन नाम उपनाम, व्यक्तित्व, नगरों के संस्थापक जिला-नामकरण और NCR संबंधी भारत के संदर्भ में हरियाणा का स्थान हरियाणा : जनगणना एवं नगरीकरण (2011) हरियाणा का नामकरण प्राचीन इतिहास के स्रोत पुरातात्विक सामग्री (अभिलेख, सिक्के, मुद्राएँ, मूर्तियाँ) पाषाणकाल व सीमान्तकालीन संस्कृति सिंधु घाटी सभ्यता वैदिक सभ्यता हरियाणा में बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म गणराज्यों का उदय (यौधेय, कुणिंद, अग्र, अर्जुनायन) पुष्यभूति (वर्धन) वंश गुर्जर प्रतिहार व तोमर वंश मध्यकालीन हरियाणा हरियाणा में सल्तनत काल मुगलों के अधीन हरियाणा सूफी मत व भक्ति आंदोलन हरियाणा में उत्तर मुगल काल जॉर्ज थॉमस का हरियाणा शासन (1797 से 1802) हरियाणा में आर्य समाज हरियाणा में ईस्ट इंडिया कम्पनी 1857 की क्रांति कांग्रेस व राष्ट्रीय आंदोलन हरियाणा का राजनीतिक परिचय संविधान सभा में हरियाणा का योगदान हरियाणा के राज्यपाल हरियाणा की विधानसभा हरियाणा में संसद का प्रतिनिधित्व (लोकसभा एवं राज्यसभा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का गठन हरियाणा के उच्च न्यायालय प्रशासनिक संरचना ग्रामीण स्वशासन तथा शहरी स्वशासन हरियाणा पुलिस हरियाणा राज्य की भौगोलिक संरचना हरियाणा की जलवायु हरियाणा की नदियाँ हरियाणा की झीलें हरियाणा के बाँध सिंचाई एवं विभिन्न परियोजनाएँ हरियाणा के मृदा संसाधन हरियाणा राज्य की कृषि व्यवस्था हरियाणा राज्य में पशुपालन व्यवस्था हरियाणा राज्य की वन सम्पदा हरियाणा के उद्योग-धंधे हरियाणा के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन हरियाणा में परिवहन एवं संचार व्यवस्था हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था हरियाणा की अर्थ व्यवस्था हरियाणा की वास्तुकला मूर्तिकला और चित्रकला हरियाणा में शिल्प एवं कला हरियाणा के पुरातत्व स्थल हरियाणा के किले एवं दुर्ग हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय हरियाणा के प्रमुख पर्व एवं त्योहार लोकगीत, लोकनृत्य व वाद्ययंत्र हरियाणा के प्रमुख मेले व उत्सव हरियाणा के प्रमुख मंदिर हरियाणा के गुरुद्वारे महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक (मस्जिद, दरगाह, मजार, मकबरे, चर्च, हवेली व कोठियाँ) हरियाणा के पर्यटन स्थल हरियाणा के प्रमुख धार्मिक स्थल लोक विश्वास लोक नाट्य–सांग (स्वांग) हरियाणवी सिनेमा वेशभूषा एवं रीति-रिवाज मुहावरे व लोकोक्तियाँ हरियाणा में जातिगत व्यवस्था हरियाणा की भाषा और साहित्य अकादमियाँ तथा पुरस्कार एवं सम्मान ऐतिहासिक व्यक्तित्व हरियाणा राज्य की खेलकूद गतिविधियाँ राज्य की कल्याणकारी योजनाएँ हरियाणा से सम्बन्धित विविध विषय
Join WhatsApp Join Telegram