हरियाणा की नदियाँ
प्राचीनकाल से नदियों और मनुष्यों का गहरा सम्बन्ध रहा है। नदियाँ द्वारा केवल फसल ही नहीं उगाई जाती, बल्कि वे सभ्यता को भी जन्म देती हैं। साथ ही, उसका पालन-पोषण भी करती हैं। हरियाणा भी नदियों के प्रभाव से अछूता नहीं रहा है। नदियाँ और अन्य जलस्रोतों के बहाव के फलस्वरूप हरियाणा द्वारा भू-भाग और अनाज का भण्डार कहलाता था। वर्तमान में हरियाणा यमुना-घग्घर-सतलुज के विशाल मैदान का भाग है, लेकिन प्रदेश का अधिकांश भाग गंगा नदी तंत्र एवं सिन्धु नदी तंत्र के मध्य जल विभाजक (Water Divide) के रूप में स्थित है, जिसके फलस्वरूप हरियाणा में कोई बड़ी अथवा महत्वपूर्ण नदी प्रवाहित नहीं होती है।
नोट- हरियाणा का अम्बाला जिला गंगा नदी तंत्र तथा सिंधु नदी तंत्र के जल विभाजन पर स्थित है।
हरियाणा की नदियों का सर्वप्रथम उल्लेख महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित वामन पुराण में मिलता है। वामन पुराण के अनुसार हरियाणा में प्राचीनकाल में बहने वाली 9 नदियों का वर्णन मिलता है – सरस्वती, दृशद्वती, आपगा (आपाया), मृद्वती, वैतरणी, कौशिकी, असुरुति, हिरण्यवती और मधुश्रवा। हालांकि, कुछ नदियाँ राज्य की सीमाओं के समीपवर्ती क्षेत्रों में प्रवाहित होती हैं, साथ ही अन्य कुछ छोटी नदियाँ हरियाणा के दक्षिणी भाग में प्रवाहित होती हैं, साथ ही अन्य कुछ छोटी नदियाँ हरियाणा के दक्षिणी भाग में प्रवाहित होती हैं। यमुना, घग्घर, मारकण्डा, सरस्वती, राक्षी, साहिबी आदि राज्य की प्रमुख नदियाँ हैं।
हरियाणा का अपवाह तंत्र की आकृति वृक्षाकार है।
हरियाणा की नदियों को दो भागों में बाँटा जा सकता है-
- उत्तरी हरियाणा की नदियाँ
- दक्षिणी हरियाणा की नदियाँ
उत्तरी हरियाणा की नदियाँ
1. यमुना नदी
यमुना नदी हरियाणा की एकमात्र बारहमासी या सदानीरा नदी है। यमुना एक ऋग्वैदिक कालीन नदी है। ऋग्वेद में यमुना का 3 बार वर्णन हुआ है। यमुना नदी हरियाणा की सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी तथा गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
यह उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र (मध्य हिमालय) में स्थित बंदरपूँछ पहाड़ियों के पश्चिमी ढाल में स्थित यमुनोत्री ग्लेशियर (चंपासर ग्लेशियर) से निकलती है।
यमुना नदी हरियाणा में ताजेवाला के उत्तर में कलेसर के समीप हरियाणा के यमुनानगर जिले में प्रवेश करती है। राज्य की सीमा में प्रवेश करती है और हरियाणा के यमुनानगर जिले से उत्तर दिशा की ओर मुड़कर उत्तर प्रदेश के शामली जिले की सीमा में प्रवेश करती है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार यमुना नदी का उद्गम कालिन्द नामक पर्वत से होता है। इसी कारण यमुना को कालिन्दी कहा जाता है।
अन्य नाम- कृष्णा, कालिन्दी, यमा (यम की बहन), अर्कजा (सूर्य की पुत्री), रवि सुता, रवि तनया, तरणी, तनुजा, नित्यवाहिनी, चिरस्थायी।
हरियाणा व राजस्थान के बीच मानसून के समय भूमिगत पाइप लाइन से यमुना नदी का पानी उपलब्ध करवाने हेतु समझौता हुआ।
यमुना नदी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मध्य 320 कि.मी. लम्बी सीमा-रेखा बनाती है। यह हरियाणा की सबसे लम्बी नदी है। यमुना नदी यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जिलों के पूर्वी किनारों से बहती हुई दक्षिण-पूर्व की ओर मुड़ जाती है। यह नदी राज्य की पूर्वी सीमा के सहारे हरियाणा के कई जिलों में बहती है तथा सिंचाई सात जिलों में करती है।
यमुना नदी हरियाणा की अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा है। बजट 2025-26 के अनुसार यमुना की हरियाणा में लम्बाई 313 कि.मी. है। हरियाणा में यमुनानगर जिले से यमुना नदी पर ताजेवाला में एक हरियाणा में यमुनानगर जिले से यमुना नदी पर ताजेवाला में एक हथिनीकुंड बैराज बनाया गया है। यहाँ से दो मुख्य नहरें- पश्चिमी यमुना नहर व पूर्वी यमुना नहर निकाली गई हैं। जिनमें से पश्चिमी यमुना नहर से हरियाणा (यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, जींद एवं रोहतक) व पूर्वी यमुना नहर से उत्तर प्रदेश में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हुई है।
नोट- यमुना नदी की कुल लम्बाई 1376 किलोमीटर है। जो गंगा की सबसे लम्बी सहायक नदी है।
वर्ष 2028 तक हरियाणा सरकार ने यमुना को प्रदूषण रहित बनाने का लक्ष्य रखा है। यमुना नदी में बहने वाले प्रदूषित पानी को साफ करने के समाधान के लिए अपशिष्ट प्रबंधन समिति का गठन किया गया है।
यमुना नदी की सहायक नदियाँ-
- सोमेश, पथराला, थापना (थापानी), बूढ़ी यमुना, हनुमान गंगा तथा साहिबी नदी।
- जल सहिष्णु नदी में जल अधिक होता है, विशेषकर वर्षा ऋतु में तो यह अपना पानी यमुना नदी में गिराती है।
- हरियाणा के हनुमान चट्टी में हनुमान गंगा का मिलन यमुना नदी से होता है।
सोमेश नदी – सोमेश नदी यमुना नदी की मुख्य सहायक नदी है। सोमेश नदी का प्राचीन नाम सिनिवाली नदी है। सोमेश नदी का उद्गम आदिबद्री (यमुनानगर) के निकट हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित शिवालिक पहाड़ियों से होता है। सोमेश नदी कपालमोचन के समीप कालावाली गाँव में यमुना नदी में मिल जाती है। यमुनानगर व अंबाला जिले में सोमेश नदी के पाट में सोने के कण मिलते हैं।
सोमेश नदी की प्रमुख सहायक नदी – पथराला।
पथराला नदी को बालू नदी के नाम से भी जाना जाता है।
थापना नदी – थापना नदी, सोमेश नदी की सहायक नदी है। थापना नदी का उद्गम नारायणपुर जिले के मजाडवाला गाँव से होता है। थापना नदी हरियाणा की सबसे छोटी नदी है। थापना नदी की कुल लम्बाई 30 कि.मी. है। थापना नदी के पहले नाले की लम्बाई 15 कि.मी. है, जो कन्यावाला नामक स्थान से निकलता है। दूसरे नाले की लम्बाई 12 कि.मी. है, जो जादवां नामक स्थान से निकलता है। तीसरे नाले की लम्बाई 3 कि.मी. है, जो लकड़बड़ से निकलता है और चौथे नाले की लम्बाई 5 कि.मी. है, जो रामपुर खादर के जंगल से निकलता है।
थापना नदी राज्य की सबसे स्वच्छ और एकमात्र नीली नदी है।
थापना नदी को राज्य की एकमात्र स्व-प्रवाही नदी भी कहा जाता है।
थापना नदी को लोक संरक्षित नदी भी कहा जाता है।
यमुना नदी पर हरियाणा में बने पुल/फ्लाईओवर
- हरियाणा में यमुना नदी पर 900 मीटर सबसे लम्बा पुल पानीपत में समालखा में प्रस्तावित है।
- 110 करोड़ की लागत से लसनपुर, पलवल में पुल बनाया जाएगा।
★ मांझेवाली पुल – ग्रेटर नोएडा-फरीदाबाद को जोड़ता है।
★ Eastern Peripheral Way पुल – फरीदाबाद, सोनीपत।
★ चैनाशा पुल – फरीदाबाद।
★ मोहन पुल, पलवल पुल, बडौली पुल – करनाल।
★ सनौली पुल – पानीपत।
★ लाल बहादुर शास्त्री पुल – पानीपत-कैराना को जोड़ता है।
★ शाहमल तोमर पुल (भालगढ़ पुल) – सोनीपत को बागपत से जोड़ता है।
★ गंगोली पुल – करनाल-सहारनपुर को जोड़ता है। (निर्माणाधीन)
★ हथनीकुंड पुल, कलानौर पुल, संभालवा पुल – यमुनानगर।
2. घग्घर नदी
घग्घर हरियाणा की एक महत्वपूर्ण मौसमी नदी है, जो हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शिवालिक पहाड़ियों में स्थित डगशाई (1,927 मी.) नामक गाँव से निकलती है तथा कालका (पंचकुला) के निकट हरियाणा राज्य में प्रवेश करती है।
यह पंचकुला, पंजाब, अंबाला, पटियाला (पंजाब), कैथल, पंजाब, फतेहाबाद और सिरसा में बहती हुई राजस्थान के हनुमानगढ़ के निकट मरुस्थलीय क्षेत्र में लुप्त हो जाती है। मार्ग में पंजाब के पटियाला जिले में घग्घर नदी में बाईं ओर से सरस्वती नदी के द्वारा टांगरी और मारकण्डा नदियों का जल भी प्राप्त हो जाता है।
सिरसा के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में मसीता गाँव में घग्घर नदी कई धाराओं में विभाजित होकर बारह के मरुस्थलीय क्षेत्र में विलीन हो जाती है।
नोट – पौराणिक कथाओं के अनुसार प्राचीन काल में घग्घर नदी एक बारहमासी नदी होती थी जो हरियाणा में बहने के बाद राजस्थान से होती हुई आगे पाकिस्तान में प्रवेश करके आगे बहती हुई अरब सागर में मिलती थी।
★ पाकिस्तान में घग्घर नदी को हाकरा नदी कहा जाता है।
★ सिरसा जिले के ओटू नामक स्थान पर घग्घर पर वायरिंग बांध या ओटू बांध बनाया गया है।
★ इस बांध को घग्घर झील के नाम से भी जाना जाता है।
★ घग्घर नदी के अन्य नाम – हाकरा नदी, मृत नदी, हरियाणा का शोक।
★ घग्घर नदी हरियाणा के 5 जिलों से होकर गुजरती है – पंचकुला, अंबाला, कैथल, फतेहाबाद तथा सिरसा।
★ घग्घर नदी हरियाणा की उत्तर-पश्चिमी सीमा पर बहती है तथा पंजाब तथा हरियाणा के बीच सीमा बनाती है।
★ घग्घर नदी प्रदेश की एक महत्वपूर्ण व सबसे लम्बी मौसमी नदी है।
★ हरियाणा में घग्घर नदी की लम्बाई 241 किलोमीटर है। यह राज्य की सबसे बड़ी मौसमी नदी है।
★ घग्घर नदी, हाकरा नदी, सिंधु नदी तंत्र व गंगा नदी तंत्र के मध्य में बहती है।
★ अंबाला शहर, घग्घर नदी के पूर्व में स्थित है।
★ हरियाणा में इसे घग्घर नदी के नाम से जाना जाता है तथा ओटू बांध (सिरसा) से आगे इसे हाकरा नदी कहा जाता है।
★ हाकड़ा संस्कृति घग्घर नदी के किनारे ही फली-फूली है।
★ घग्घर नदी राजस्थान में तलवाड़ झील का भी निर्माण करती है।
★ घग्घर हरियाणा की सबसे प्रदूषित व आन्तरिकीय नदी है।
★ घग्घर नदी टांगरी तथा मोरनी श्रेणियों के बीच से होकर बहती है।
★ घग्घर के बाढ़ के मैदान नेली (नाली) कहलाते हैं।
★ घग्घर नदी टांगरी श्रेणियों की दक्षिणी सीमा तथा मोरनी श्रेणियों की उत्तरी सीमा निर्धारित करती है।
नोट- कुछ विद्वान वर्तमान घग्घर नदी को ही ऋग्वेदकालीन सरस्वती नदी का स्वरूप मानते हैं।
घग्घर नदी में प्रदूषण निर्वहन के प्रमुख स्रोत सुखना नाला (परमान), पिंजौर, काला की छोटी नदी व ढेर बस्सी का औद्योगिक प्रवाह हैं जबकि भूजल का आर्सेनिक प्रदूषण, प्रदूषण नियंत्रण का प्रमुख स्रोत है।
सरस्वती नदी के किनारे बैठकर ही महर्षि वेदव्यास ने श्रीगणेश से महाभारत की रचना करवाई थी। सरस्वती के कोलाहल से परेशान होकर महर्षि वेदव्यास ने इसे लुप्त होने का श्राप दिया था।
घग्घर की सहायक नदियाँ – मारकण्डा, टांगरी, सरस्वती, चेतांग, झाझरा (पंचकुला), कौशल्या व सरस्वती (सिरसा)।
कौशल्या नदी – कौशल्या नदी का उद्गम पंचकुला (हरियाणा) तथा हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित शिवालिक पहाड़ियों से होता है। कौशल्या नदी हरियाणा में 20 किलोमीटर तक बहने के बाद पंचकुला के पिंजौर नामक स्थान पर घग्घर नदी में मिल जाती है।
सिरसा नदी – घग्घर की सहायक नदी है जो पंचकुला में बहती है। यह राज्य की एकमात्र नदी है जो विपरीत दिशा अर्थात् दक्षिण से उत्तर-पूर्व की ओर बहती है। इसका प्राचीन नाम सरस्वती नदी था।
3. सरस्वती नदी
सरस्वती नदी ऋग्वैदिक काल (10 बार वर्णन) की सबसे महत्वपूर्ण व सबसे पवित्र नदी है। पुराणों के आधार पर सरस्वती नदी का उद्गम हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से होता है। वर्तमान में यह बहुत छोटी बरसाती नदी रह गई है।
उपनाम – नदीतमा, नदीवरा, उदकवती, अनन्तवती।
भौगोलिकविज्ञान के अनुसार सरस्वती नदी का उद्गम उत्तराखंड के पश्चिमी गढ़वाल क्षेत्र के हर-की-दून ग्लेशियर से होता है। हरियाणा में सरस्वती नदी आदिबद्री (यमुनानगर) से प्रवेश करती है तथा पेहवा (कुरुक्षेत्र) से हरियाणा से निकलकर पंजाब में प्रवेश करती है।
इस नदी में भैणी के निकट अन्य छोटी नदी छूटांग नदी मिलती है। यह यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों से प्रवाहित होने के बाद पंजाब के संगरूर जिले में शतराणा नामक स्थान पर घग्घर नदी में मिल जाती है। पेहवा के निकट अरुणाय गाँव की सैनी झील से यह नदी अपनी सहायक नदियों टांगरी और मारकण्डा के जल को उठाकर पंजाब के शतराणा के पास घग्घर नदी में छोड़ देती है।
नोट- प्राचीन काल में सरस्वती नदी सप्तसिंधु प्रदेश का भाग होती थी। सरस्वती नदी को महाभारत काल में प्लक्षवती कहा जाता था।
★ वैदिक सभ्यता सरस्वती नदी के किनारे फली-फूली है।
★ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सरस्वती को अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया है।
★ सरस्वती महोत्सव की शुरुआत आदिबद्री (यमुनानगर) से व समापन पेहवा (कुरुक्षेत्र) में होता है।
हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड (HSHDB)
- गठन – 12 अक्टूबर 2015
- मुख्यालय – पंचकुला
- अध्यक्ष – मुख्यमंत्री
- उपाध्यक्ष – धूमन सिंह किरमिच
हरियाणा की नदियाँ (जारी)
सरस्वती शोध संस्थान
- गठन – वर्ष 1999
- मुख्यालय – कुरुक्षेत्र
- प्रथम अध्यक्ष – श्री दर्शनलाल जैन
- उपनाम – सरस्वती का भागीरथ
- संबंध – जगाधरी (यमुनानगर)
दर्शन लाल जैन (1927–2021)
★ सरस्वती नदी के पुनरुद्धार का श्रेय श्री दर्शनलाल जैन को जाता है।
★ इनके प्रयासों से वर्ष 1999 में सरस्वती शोध संस्थान का गठन हुआ। इसका मुख्यालय कुरुक्षेत्र में स्थित है, श्री दर्शनलाल जैन जिसके प्रथम अध्यक्ष थे।
★ वर्ष 2019 में इन्हें सामाजिक कार्यों के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
★ पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इन्हें राज्यपाल बनाना चाहा लेकिन इन्होंने मना कर दिया। इनके नाम पर हरियाणा सरकार पर्यावरण संरक्षण तथा संवर्धन के लिए दर्शन लाल जैन राज्य पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार देती है, जिसके तहत 2 पुरस्कार दिए जाते हैं। प्रथम पुरस्कार की नगद राशि 3 लाख रुपये व द्वितीय स्थान के पुरस्कार की जिनकी समान राशि 1–1 लाख रुपये है।
शुरू – 5 जून 2022
★ सरस्वती नदी की सबसे प्रथम खुदाई मुगलावली (यमुनानगर) में ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से की गई।
★ सरस्वती नदी की खुदाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा वालिया कमेटी बनाई गई, जिसके अध्यक्ष बेंगलुरु यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के.सी. वालिया बनाए गए।
★ सरस्वती नदी पुनरुद्धार योजना का शुभारंभ 21 अप्रैल 2015 को तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष श्री कंवरपाल गुर्जर ने रोलाहेड़ी (यमुनानगर) से की।
★ यमुनानगर के मुस्तफाबाद गाँव का नाम सरस्वती नगर किया गया है।
★ पेहोवा व सिरसा को सरस्वती नगर के उपनाम से जाना जाता है।
4. मारकण्डा नदी
इस नदी का प्राचीन नाम अरुणा नदी था। मारकण्डा नदी की हरियाणा में लंबाई 90 किलोमीटर है। यह एक बरसाती नदी है। इस नदी का उद्गम हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन नामक स्थान पर स्थित निचली शिवालिक की पहाड़ियों की धरतीधर श्रेणियों में स्थित कटासन देवी के मंदिर के निकट से होता है।
मारकण्डा नदी हरियाणा में अंबाला जिले में अंबाला कैंट के समीप स्थित कलाल नामक गाँव से प्रवेश करती है। मारकण्डा नदी हरियाणा में अंबाला के पश्चिम से प्रवेश करती है। कई छोटी धाराओं व पहाड़ी नालों से मिलने के बाद यह नदी इस राज्य के अंबाला, कुरुक्षेत्र जिलों से प्रवाहित होती हुई पेहोवा के नजदीक अरुणाय नामक गाँव में सैनी झील में गिरती है जहाँ यह सरस्वती नदी में मिल जाती है। भारी बाढ़ व अत्यधिक निक्षेपण के कारण यह अपने जैसी अन्य छोटी नदियों से भिन्न है।
मानसून के दौरान मारकण्डा नदी अंबाला व कुरुक्षेत्र जिलों में व्यापक बाढ़ लाती है। मारकण्डा नदी के बाढ़ के मैदान बेट कहलाते हैं।
मारकण्डा की सहायक नदियाँ – रण, बेगना, नकटी तथा टांगरी।
विशेष – मारकण्डा नदी के तट पर मारकण्डेय नामक ऋषि तप किया करते थे। कहा जाता है कि ऋषि मारकण्डेय के नाम पर ही इस नदी का नाम मारकण्डा पड़ा।
5. टांगरी (टांगरी) नदी
यह नदी मोरनी हिल्स, कालका (पंचकुला) से निकलती है तथा दक्षिण दिशा में अंबाला में मुलाना के निकट गाँव छज्जू माजरा तक बहती है। यह नदी मुलाना के पास मारकण्डा नदी में मिल जाती है। हरियाणा में टांगरी नदी की लंबाई 70 किलोमीटर है। टांगरी नदी की एक धारा घग्घर नदी में भी मिलती है।
नोट- टांगरी (टांगरी) नदी का उद्गम हरियाणा में ही होता है। (HSSC PYQ) वास्तव में टांगरी नदी का उद्गम हरियाणा के बॉर्डर पर स्थित हिमाचल प्रदेश के गाँव से होता है।
टांगरी (टांगरी) की सहायक नदियाँ
★ बलियाली नदी – बलियाली नदी मोरनी की पहाड़ियों से निकलती है तथा मुलाना के समीप टांगरी में मिल जाती है।
★ आमरी नदी (शहजादपुर वाली नदी) – आमरी नदी का उद्गम यमुनानगर में रादौर नामक स्थान से होता है।
★ आमरी नदी सोहना क्षेत्र में छज्जू माजरा नामक स्थान के निकट टांगरी में अपना पानी गिराती है।
★ ओमला नदी – ओमला नदी, आमरी नदी की सहायक नदी है।
6. चैतांग नदी
यह नदी शिवालिक की पहाड़ियों से निकलती है तथा सरस्वती नदी के समानांतर बहती है। प्राचीनकाल में यह घग्घर नदी की सहायक नदी हुआ करती थी। पहले इस नदी की लंबाई 416 किमी. थी और यह यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार तथा सिरसा जिलों से बहती हुई राजस्थान राज्य में भटनेर नामक स्थान के पास घग्घर नदी में मिलती थी। वर्तमान में चैतांग नदी एक खंड बरसाती नदी है, जो मात्र 9 किलोमीटर बहती है। वर्तमान में इस नदी के पाठ को पाट में एक बरसाती नाले का निर्माण किया गया है।
नोट- कुछ विद्वानों के अनुसार चैतांग नदी ही ऋग्वेद कालीन दृशद्वती नदी है।
7. राक्षी (राखी/राखसी) नदी
यह एक बरसाती नदी है जोकि यमुनानगर जिले के बिलासपुर के पास शाहपुर नामक गाँव के मैदानी क्षेत्र से निकलती है। यह नदी दक्षिण-पश्चिम दिशा में बहती हुई लाडवा (कुरुक्षेत्र) नामक स्थान पर चैतांग नदी से मिलती है।
नोट- अगस्त 2022 में 25 वर्षों बाद राखी नदी का सरकार द्वारा कायाकल्प किया गया। जिससे यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल जिलों के 50 गाँवों के 32 किलोमीटर लंबे हिस्से के लोगों को लाभ मिलेगा।
उत्तर हरियाणा की अन्य नदियाँ – छिटांग (अपया), बूढ़ीब (बिलासपुर), कौशिकी (हिरण्यवती) एवं अम्बुमती (अस्सुमती) आदि।
दक्षिणी हरियाणा की नदियाँ
1. साहिबी नदी
साहिबी नदी दक्षिण हरियाणा की प्रमुख नदी है। हरियाणा में इसकी लंबाई 120 किलोमीटर है। साहिबी नदी का उद्गम राजस्थान के सीकर जिले में अरावली पहाड़ियों में स्थित जीतगढ़ व मनोहरपुर के पास बरड़ोई पहाड़ियों (मेवात पहाड़ियाँ) में स्थित धारा जो का मंदिर के पास से होता है। यह नदी कोट कासिम (अलवर) के निकट रेवाड़ी जिले के झाबुआ गाँव से हरियाणा में प्रवेश करती है।
जाखल (रेवाड़ी) से हरियाणा में प्रवेश करती है। हरियाणा में यह रेवाड़ी, गुरुग्राम तथा झज्जर जिलों में बहती है।
साहिबी नदी में राजस्थान के जयपुर जिले में बाईं ओर से सोता नदी मिलती है। कोट-कासिम (राजस्थान) के निकट बकनिया नाला तथा नूंह (हरियाणा) से निकलने वाला इंदौरी नाला भी बाईं ओर से इसमें मिलता है। साहिबी का सबसे प्रमुख भाग शाहजहाँपुर (रेवाड़ी) के निकट तीत्तरपुर मसानी ग्राम से थोड़ा दूर आगे तक है।
नोट- धारूहेड़ा (रेवाड़ी) के पास मसानी गाँव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस नदी पर मसानी बैराज नामक बाँध बनाया गया है।
साहिबी नदी कटकरी गाँव में कई धाराओं में विभाजित हो जाती है तथा सांघी गाँव (झज्जर) के निकट दोबारा एक हो जाती है।
भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अनुसार, मसानी के बाद यह नदी मरुस्थलीय क्षेत्र में विलीन हो जाती है। कुछ विद्वानों का मत है कि यह नदी दिल्ली के उत्तरी भाग में पहुँचकर नजफगढ़ झील में फैल जाती है। नजफगढ़ नाले के द्वारा साहिबी अन्ततः यमुना नदी में जा मिलती है। साहिबी नदी को साबी/सीबी नदी भी कहा जाता है। कहा जाता है कि प्राचीन समय में साहिबी नदी की सहायक नदियों की संख्या सौ से अधिक थी, जिसके कारण यह साबी कहलायी। इसे रेवाड़ी-कटकरी नाला भी कहा जाता है।
★ रेवाड़ी तथा गुरुग्राम में साहिबी नदी के नाला (ड्रेन) नंबर – 8।
★ साहिबी नदी की सबसे महत्वपूर्ण सहायक नदी – इंदौरी।
★ साहिबी नदी वैदिक काल में जगुद्रि कहलाती थी।
नोट- कुछ विद्वानों के अनुसार साहिबी नदी ही ऋग्वेदकालीन दृशद्वती नदी है। जबकि कुछ विद्वान टांगरी नदी को ऋग्वेदकालीन दृशद्वती नदी मानते हैं। ये दोनों प्रश्न HSSC की परीक्षा में पूछे गए हैं।
कर्नल एम.एल. भार्गव के अनुसार साहिबी नदी प्राचीन काल में रसा नदी के नाम से जानी जाती थी। यह अरावली की बकराली पहाड़ियों से निकलकर पूर्वी सागर में गिरती थी।
साहिबी नदी की सहायक नदियाँ –
इंदौरी, दोहन, कृष्णावती, सोता, बकनिया नाला।
2. इंदौरी नदी
इस नदी का उद्गम नूंह (सत्यमेवपुरम) जिले के नूंह कस्बे के निकट मेवात पहाड़ियों से होता है। यह प्राचीन इंदौरी किले के निकट से उद्गम के कारण इसे इंदौरी नदी कहा जाता है। यह दोहरी नदी दो शाखाओं में बंट जाती है। एक शाखा रेवाड़ी जिले की सीमा पर राजस्थान के कोट कासिम नाम स्थान पर साहिबी नदी से मिलती है तथा दूसरी शाखा कुछ अन्य बरसाती नालों का पानी लेने के बाद पटौदी के निकट साहिबी नदी में मिल जाती है।
नोट- इंदौरी नदी का प्राचीन नाम अम्बुस्मती नदी है।
3. कृष्णावती/कसावती/कसौटी नदी
कृष्णावती नदी का उद्गम – जयपुर पहाड़ियों/नीम का थाना क्षेत्र से निकलकर महेंद्रगढ़ जिले में विलुप्त हो जाती है। यह जयपुर से निकलकर हरियाणा के दक्षिण भाग में प्रवेश करके कोट कासिम, नारनौल, कोसली, झज्जर, सुरेटी, छुछकवास आदि क्षेत्रों को सिंचित करती है तथा अंत में बहरोड़ नाले में समाहित हो जाती है।
4. दोहन नदी
दोहन नदी जयपुर (अरावली) की पहाड़ियों में स्थित नीम का थाना क्षेत्र (सीकर) के समीप मंडोली गाँव से निकलती है। यह नदी राजस्थान में 29 किलोमीटर बहकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में आकर विलुप्त हो जाती है। अत्यधिक वर्षा होने एवं इसमें बाढ़ आने की स्थिति में यह बिलासपुर के पास साहिबी नदी में मिल जाती है।
नोट- हरियाणा में 50 किलोमीटर बहने वाली नदी – दोहन।
पुराणों के अनुसार दोहन नदी का उद्गम भृगु ऋषि की पत्नी पोलोमा (च्यवन ऋषि की माँ) के नेत्रों से होता है।
महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य
★ किस विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में हजारों वर्ष पुरानी पौराणिक नदी सरस्वती को शामिल किया गया है – कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय।
★ हरियाणा राज्य की सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी यमुना है। यमुना नदी हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के मध्य 320 कि.मी. सीमा का निर्माण करती है।
★ घग्घर नदी शिवालिक की पहाड़ियों से निकलने वाली हरियाणा की सबसे बड़ी नदी है।
★ टांगरी एवं मारकण्डा सरस्वती नदी की दो प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।
★ हाकरा नदी जो कि वर्तमान में एक शुष्क नदी है, घग्घर नदी की ही प्राचीनतम विस्तार है।
★ राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली दो प्रमुख नदियाँ हैं – साहिबी एवं इंदौरी।
★ साहिबी नदी का उद्गम स्थल जयपुर के उत्तर से लगभग 113 कि.मी. दूर सीकर जिले में स्थित मनोहरपुर एवं जीतगढ़ के निकट मेवात पहाड़ियाँ (अरावली पहाड़ियाँ) हैं।
★ HSSC में आए हुए प्रश्न के अनुसार साहिबी नदी का उद्गम राजस्थान के सीकर जिले से होता है।
★ इंदौरी नदी का उद्गम इंदौरी किले के निकट मेवात पहाड़ियों से होता है।
★ पारंपरिक अर्थों में यमुना को सहायक नदी तथा यम की बहन कहा जाता है।
★ सप्त सिंधु की सात नदियाँ – सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, व्यास, सतलुज तथा सरस्वती हैं।
★ राक्षी नदी एक बरसाती नदी है जो यमुनानगर जिले के बिलासपुर के पास शाहपुर नामक गाँव के मैदानी क्षेत्र से निकलती है। यह दक्षिण-पश्चिम दिशा में प्रवाहित होती है।
★ चैतांग नदी शिवालिक की पहाड़ियों से निकलकर सरस्वती नदी के समानांतर बहती है।
★ वैदिक काल में सरस्वती, दृशद्वती व आपगा महत्वपूर्ण नदियाँ थीं।
★ साहिबी नदी का जल उत्तर प्रदेश जिले के लिए एक प्रमुख बरदान के रूप में रहा है, क्योंकि यह जल क्षेत्र के खारे भूमिगत जल को स्वच्छ एवं मीठे जल में बदलता रहा है।
★ बेघड़ नदी हिमालय से निकलती है।
★ सरस्वती नदी की सबसे बड़ी विशेषता इसका क्रमशः लुप्त तथा प्रकट होना है।
★ ऐतिहासिक काल में हरियाणा सरस्वती नदी के तट पर स्थित था।
★ HSSC में आए हुए प्रश्न के अनुसार साहिबी नदी वैदिक काल में दृशद्वती कहलाती थी।
★ HSSC में पूछे गए एक अन्य प्रश्न के अनुसार चैतांग नदी ऋग्वेदकालीन दृशद्वती कहलाती थी।
★ यमुना नदी की कौन-सी सहायक नदी नजफगढ़ झील (दिल्ली) को पानी उपलब्ध कराती है – साहिबी नदी।
★ मारकण्डा व टांगरी नदी के जल निक्षेपण से सोना प्राप्त किया जाता है।
★ शिवालिक क्षेत्र से निकलने वाली नदियों का कुछ जल निम्न गिरिपदीय मैदानों में भूमिगत होता है।
★ पंचकुला जिला किसी भी बारहमासी नदी से रहित है।
हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)
हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।