हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय

हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय

हरियाणा में भी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से छोटे-बड़े अनेक संग्रहालयों की स्थापना की गई है। ऐतिहासिक दृष्टिकोण से हरियाणा देश का एक प्रमुख राज्य है। यहाँ के संग्रहालयों में ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासतों को सुरक्षित रखा गया है। हरियाणा राज्य के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा संरक्षित पाँच प्रमुख संग्रहालय—

  1. दीनबंधु सर छोटूराम स्मारक संग्रहालय, गढ़ी सांपला (रोहतक)
  2. गुरु गोबिंद सिंह मार्शल आर्ट, कपालमोचन (यमुनानगर)
  3. गुजरी महल, बड़खालसा (सोनीपत)
  4. जयंती पुरातत्व संग्रहालय, जींद
  5. पानीपत संग्रहालय, बिंझौल, पानीपत

हरियाणा के विभिन्न संग्रहालयों का विवरण निम्नलिखित है—

ज्योतिसर अनुभव केंद्र, कुरुक्षेत्र

यह 17 एकड़ में 240 करोड़ रुपये से बना पहला आधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित संग्रहालय है। इसका उद्घाटन 16 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। यह विश्व के सबसे शून्य उत्सर्जन संग्रहालयों में से एक है।

संविधान संग्रहालय, सोनीपत

यह भारत का पहला संविधान संग्रहालय है जो सोनीपत की ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में स्थापित किया गया है। संविधान के 75वें वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में इसका उद्घाटन 23 नवम्बर 2024 को तत्कालीन लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला द्वारा किया गया। संग्रहालय में आधिकारिक रूप से ‘संवाद’ नामक रोबोटिक गाइड मौजूद है।

यह आई.आई.टी. मद्रास के सहयोग से विकसित किया गया है। इस संग्रहालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की एक प्रतिमा लगाई गई है जो स्वयं बोलकर संविधान की विशेषता बताएगी।

स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय, सोनीपत

इसका निर्माण वर्ष 1914 में कोर्ट भवन में किया गया। यहाँ 200 साल पुरानी भाषा में चलने वाला रोटेल और 1000 वर्ष पुरानी संस्कृति है। इसमें हजारों वर्ष पुराने मिट्टी के बर्तन व महाभारत गैलरी के दृश्य हैं।

स्व. ओमप्रकाश चौटाला संग्रहालय, सिरसा

स्व. ओमप्रकाश चौटाला के नाम से जे.सी.डी. विद्यापीठ में बने म्यूजियम का उद्घाटन 5 मार्च 2025 को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था।

डॉ. मंगलसेन कृषि विज्ञान संग्रहालय, हिसार

यह कृषि, किसान व गाँव के लिए प्रसिद्ध संग्रहालय है, जिसमें प्राचीन हरियाणा की झलक दिखाई गई है। यहाँ हजारों पुराने रंग-बिरंगे तितलियों की झलक है। इसका आरंभिक निर्माण वर्ष 1915 में व पहली स्थापना वर्ष 1918 में, पुनर्निर्माण अवधि वर्ष 2018–2021 में व पुनः उद्घाटन श्री मनोहर लाल खट्टर ने मार्च 2022 में किया।

मेजर नितिन बाली शहीद संग्रहालय, कुरुक्षेत्र

यह देश का पहला इंडोर शहीद संग्रहालय है।

पुरातत्व संग्रहालय (गुरुकुल झज्जर संग्रहालय)

इसकी स्थापना वर्ष 1959 में स्वामी ओमानन्द सरस्वती (आचार्य भगवान देव) द्वारा गुरुकुल झज्जर में की गई थी। यह पुरातात्विक संग्रहालय प्रदेश का सबसे प्राचीन एवं बड़ा संग्रहालय है। यहाँ चौधरीयों के सिक्के भी रखे गए हैं। इस संग्रहालय में सिक्के, मुद्राएँ, शिलालेख, ताम्रपत्र, अस्त्र-शस्त्र, टेराकोटा, मृतभाण्ड, पत्थर की मूर्तियाँ, लचीला पत्थर, आभूषण, हस्तलेख, पाण्डुलिपियाँ एवं बीड़ संजोकर रखे गए हैं।

इसके अतिरिक्त इस संग्रहालय में रामायण कथा से सम्बन्धित पंचवटी हिरण की प्राचीन मूर्ति, ऊँट की खाल से निर्मित नीलगिरी के ढोल, बिना जोड़ वाली जंजीर तथा हल संजोकर रखे गए हैं। यहाँ रोहतक व अग्रोहा से प्राप्त सिक्के भी रखे गए हैं।

होम ऑफ फोक आर्ट्स संग्रहालय, गुरुग्राम

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में वास्तुशिल्प पर आधारित होम ऑफ फोक आर्ट्स नामक कलात्मक संग्रहालय की स्थापना वर्ष 1984 में की गई थी। इस संग्रहालय की स्थापना का श्रेय के.सी. आर्यन को दिया जाता है। इस संग्रहालय में प्राचीन भारतीय मूर्तियाँ, विभिन्न प्रकार के बर्तन, धातु एवं शीशे से निर्मित वस्तुओं को संग्रहित किया गया है। इसके अतिरिक्त इस संग्रहालय में मिट्टी के कला, जनजातीय तथा प्रचलन से बाहर हो चुकी वस्तुओं को संग्रहित करके रखा गया है।

थानेसर संग्रहालय, थानेसर (कुरुक्षेत्र)

भारतीय पुरातत्व संरक्षण, चंडीगढ़ मंडल, चंडीगढ़ द्वारा स्थापित एवं संचालित पुरातत्व संग्रहालय, थानेसर संग्रहालय शेख चिल्ली के मकबरे में निर्मित है।

श्रीकृष्ण संग्रहालय, कुरुक्षेत्र

श्रीकृष्ण संग्रहालय की स्थापना 13 अप्रैल 1987 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में की गई थी। इसका उद्घाटन गुजरात के लाल नंदा द्वारा किया गया। श्री कृष्ण संग्रहालय कुरुक्षेत्र पवित्रा मार्ग पर ब्रह्म सरोवर व सन्निहित सरोवर के मध्य काली कमली वाले मैदान में स्थित है।

इस संग्रहालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन एवं आदर्शों से लोगों को जोड़ना तथा लोगों को नैतिक एवं सांस्कृतिक रूप से जागरूक करना था।

28 जुलाई 1991 को इसे वर्तमान भवन में स्थानांतरित किया गया। इसका उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति श्री आर. वेंकटरमण द्वारा किया गया था। वर्ष 1995 में संग्रहालय के नए परिसर का निर्माण हुआ था। यह संग्रहालय तीन मंजिला है, जबकि 8,885 वर्ग मीटर में विस्तृत है।

वर्ष 2022 में मरती मट्टी महाभारत एवं गीता गैलरी का निर्माण किया जिसमें महाभारत को वैज्ञानिक दृष्टि से समझाया गया है।

श्रीकृष्ण संग्रहालय में उत्खनन से प्राप्त अवशेषों के अतिरिक्त पीतल, काँसे तथा काष्ठ से निर्मित मूर्तियाँ, चमड़े से निर्मित कठपुतलियाँ, मधुबनी चित्रकला के नमूने, प्राचीन सिक्के एवं भागवत पुराण की 18वीं सदी की प्राचीन पाण्डुलिपियाँ भी संजोकर रखी हुई हैं। यह श्रीकृष्ण के नाम पर भारत का अपनी तरह का सबसे बड़ा संग्रहालय है।

इसके अतिरिक्त ओडिशा एवं तमिलनाडु के कलाकारों द्वारा निर्मित हाथी दाँत की विविध मूर्तियाँ भी इस संग्रहालय में रखी गई हैं।

इस संग्रहालय में सदाचार स्थल पर स्थापित संग्रहालय गुलजारी लाल नंदा को समर्पित है।

नोट – इस हाउस में 2 अन्य घर भी हैं, जिन्हें महाभारत, महाभारत और गीता गैलरी के नाम से जाना जाता है। इनकी स्थापना वर्ष 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल द्वारा की गई थी।

पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र, कुरुक्षेत्र

पैनोरमा ऐसा केंद्र है, जहाँ दर्शकों को विज्ञान, संस्कृति, धर्म, मानव सभ्यता तथा इतिहास के विषय में जानकारी उपलब्ध करवाने हेतु आधुनिक उपकरणों का सहारा लिया जाता है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण संग्रहालय के प्रांगण में ही वर्ष 2001 में एक पैनोरमा स्थापित किया गया है। कुरुक्षेत्र पैनोरमा में महाभारत युद्ध से सम्बन्धी वैज्ञानिक व्याख्या प्रदर्शित करने की पूरी व्यवस्था विद्यमान है।

इस विज्ञान केंद्र में एक प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसकी थीम है- ‘इंडिया : ए हेरिटेज इन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड कल्चर’।

इस प्रदर्शनी में ज्यामिति, अंकगणित, आयुर्विज्ञान, शल्य चिकित्सा तथा खगोल विज्ञान से सम्बन्धित भारतीय ज्ञान को प्रदर्शित किया जाता है।

पानीपत संग्रहालय, बिंझौल (पानीपत)

इस आधिकारिक संग्रहालय की स्थापना वर्ष 2000 में पानीपत युद्ध स्मारक समिति द्वारा की गई थी। पानीपत संग्रहालय की स्थापना का उद्देश्य पानीपत की तीन लड़ाइयों के परिणामस्वरूप उत्पन्न कला, इतिहास, शिल्प एवं पुरातत्व की व्यापक जानकारी प्रदान करना है।

इस संग्रहालय में मिट्टी के बर्तन, गहने, महत्वपूर्ण दस्तावेज, हथियार, नक्शे, पाण्डुलिपियाँ, हस्तशिल्प, मूर्तियाँ तथा कला एवं शिल्प की वस्तुएँ संग्रहीत हैं। इस संग्रहालय में फोटो एवं स्लाइड के माध्यम से ऐतिहासिक पहलुओं को भी समझाने की कोशिश की गई है।

लालबहादुर शास्त्री स्मारक संग्रहालय, सिरसा

इसकी स्थापना वर्ष 2001 में बाल भवन, सिरसा द्वारा सिरसा में की गई थी। इस संग्रहालय को 26 अप्रैल, 2001 को हिसार के तत्कालीन मण्डलायुक्त श्रीमती ओमेश नन्दा द्वारा सर्वसाधारण को समर्पित किया गया था।

धरोहर संग्रहालय, कुरुक्षेत्र

इस संग्रहालय की स्थापना वर्ष 2006 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रांगण में धरोहर नाम से व दूसरे भाग की वर्ष 2013 में की गई थी। इसमें हरियाणवी संस्कृति से सम्बन्धित विविध कलाकृतियों के अलावा 1857 ई. के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणावासियों के योगदान को दर्शाया गया है।

जयंती पुरातत्व संग्रहालय, जींद

इस संग्रहालय में प्राचीन अवशेषों का संग्रहण है। इस संग्रहालय का उद्घाटन 28 जुलाई, 2007 को हरियाणा के तत्कालीन गवर्नर डॉ. ए.आर. किदवई द्वारा किया गया था। यह संग्रहालय हरियाणा के जींद जिले में जयंती तीर्थ एवं जयंती देवी मंदिर परिसर में वहाँ के स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थापित किया गया है। इस संग्रहालय में रानी तालाब मंदिर पाण्डवों व जींद की पृष्ठभूमि बताई गई है।

सर छोटूराम स्मारक संग्रहालय, गढ़ी सांपला (रोहतक)

हरियाणा के रोहतक जिले के गढ़ी सांपला (वर्तमान में छोटूराम नगर) में वर्ष 2013 में सर छोटूराम स्मारक संग्रहालय की स्थापना की गई। इस संग्रहालय में चौधरी छोटूराम से सम्बन्धित ऐतिहासिक वस्तुओं को संगृहीत करके रखा गया है। इस संग्रहालय का मुख्य आकर्षण – चौ. छोटूराम का हुक्का जो लाहौर से लाया गया।

इस संग्रहालय में 9 अक्टूबर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौधरी छोटूराम जी की 64 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया। इस संग्रहालय को सितम्बर, 2013 में पुरातत्व विभाग को सौंप दिया गया।

हस्तलिखित संग्रहालय, कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के प्रांगण में हस्तलेख संग्रहालय की स्थापना की गई है। इस संग्रहालय की स्थापना में पण्डित स्थानुदत्त शर्मा का सबसे अधिक योगदान रहा है।

इस संग्रहालय में नाथ संप्रदाय के शरदा लिपि के पाँच प्राचीन हस्तलेखों का संग्रहण है, जिसे धरोहर के समान माना जाता है।

राज्य स्तरीय पुरातत्व संग्रहालय, राखीगढ़ी (हिसार)

यह संग्रहालय प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल हिसार जिले के राखीगढ़ी (नारनौंद) नामक स्थान पर 5 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। यह संग्रहालय सिंधु घाटी सभ्यता की कलाकृतियों को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्व संग्रहालय, पंचकूला

यह पुरातत्व संग्रहालय अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्व संग्रहालय है। इसका निर्माण पंचकूला में 30 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।

गुलजारीलाल नंदा संग्रहालय, कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा ‘श्रीकृष्ण संग्रहालय’ के तत्वावधान में सदाचार स्थल पर स्थापित ‘भारत रत्न श्री गुलजारीलाल नंदा संग्रहालय’ हरियाणा का पहला व्यक्तिगत संग्रहालय है, जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा को समर्पित है।

पं. लख्मीचंद संग्रहालय, जाटी कला (सोनीपत)

यह संग्रहालय सोनीपत जिले के जाटी कलां गाँव में प्रस्तावित है। जाटी कलां सूर्य कवि पं. लख्मीचंद का पैतृक गाँव है। इस संग्रहालय में पं. लख्मीचंद से सम्बन्धित वस्तुएँ एवं स्मृतियाँ विकसित की जाएँगी।

चौधरी देवीलाल संग्रहालय, सिरसा

चौधरी देवीलाल संग्रहालय सिरसा जिले में जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ में स्थापित किया गया है। इस संग्रहालय में चौधरी देवीलाल से जुड़ी हुई वस्तुएँ जैसे- उनका हुक्का, चश्मा, उनके वस्त्र आदि रखे गए हैं।

कला संग्रहालय (आर्ट म्यूजियम), रोहतक

लोककला को संरक्षित करने के उद्देश्य से दादा लख्मीचंद यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट (पी.एल.सी. सुपवा), रोहतक के संस्थान में आर्ट संरचनाओं आदि को यहाँ प्रदर्शित किया जाएगा। अनदेखी की शिकार हरियाणवी विरासत को नई दिशा देने का कार्य यह आर्ट म्यूजियम करेगा।

उरुस्वती संग्रहालय, गुरुग्राम

गुरुग्राम में स्थित वर्ष 2000 में स्थापित लोकगीतों का उरुस्वती संग्रहालय गुड़गाँव के खेतों के बीच में स्थित है। इस संग्रहालय ने व्यापक रूप से सात उत्तरी और मध्य राज्यों, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार को कवर किया है। यह लोक साहित्य, लोक वार्ता, लोक रंगमंच, लोक कला, लोक नृत्य व लोक-मन्त्र को समर्पित संग्रहालय है।

इस संग्रहालय की गैलरी में स्थायी प्रदर्शन लोककथाओं को कथा के रूप में प्रस्तुत करती है। संग्रहालय की दीवारों पर कई वॉल हैंगिंग, पेंटिंग, डियोराम, हस्तशिल्प, मूर्तियाँ और मिट्टी के बर्तन हैं। इस संग्रहालय में जाने पर, दीवार पर बहादुर शाह जफर की पत्नी की एक पेंटिंग देखी जा सकती है, जो सुंदर फूलकारी दुपट्टों के बीच प्रदर्शित है।

पहली जंग-ए-आजादी-1857 संग्रहालय, कुरुक्षेत्र

निर्माण – 2008 से 2018

मुख्य आकर्षण – नसीरपुर की लड़ाई, मेवाती संग्राम, नारनौल का संग्राम।

गुरु गोबिंद सिंह मार्शल आर्ट संग्रहालय, कपालमोचन

इसको शस्त्र (हरियार) संग्रहालय भी कहा जाता है। यह संग्रहालय हरियाणा के यमुनानगर जिले के कपालमोचन नामक स्थान पर 15 अगस्त 2000 को स्थापित किया गया था। सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी वर्ष 1584 में तथा दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह वर्ष 1686 में यहाँ आकर रुके थे। अतः यह दो सिख गुरुओं के आने का गौरवपूर्ण स्थल है। भंगानी की लड़ाई के बाद गुरु गोबिंद सिंह ने कपालमोचन में स्थित सरोवर में अपने शस्त्र धोए थे।

गुरु तेगबहादुर स्मारक संग्रहालय, बढ़खालसा (सोनीपत)

यह हरियाणा के सोनीपत जिले के बढ़खालसा नामक स्थान पर स्थित है। इसकी स्थापना 22 दिसम्बर 2001 को चौ. ओम प्रकाश चौटाला द्वारा की गई थी। यह संग्रहालय सिखों के 9वें गुरु तेगबहादुर को समर्पित है। यह सिखों का प्रमुख ऐतिहासिक स्थल भी है। वर्तमान में यह पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है।

क्षेत्रीय संग्रहालय जहाज कोठी, हिसार

यह हरियाणा के हिसार जिले में स्थित है।

जहाज कोठी का निर्माण 1796 ई. में आयरलैंड निवासी जॉर्ज थॉमस ने अपने निवास स्थान के तौर पर करवाया था। जॉर्ज की मृत्यु के बाद इसमें कुछ समय तक जैस स्किनर भी रहा था। यह ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है। अतः इस ऐतिहासिक स्मारक को क्षेत्रीय पुरातात्विक संग्रहालय बना दिया गया है।

आर्यभट्ट क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र एवं संग्रहालय, अम्बाला

आर्यभट्ट क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र एवं संग्रहालय अम्बाला में पाँच एकड़ भूमि पर 36 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। यह उत्तर भारत का सबसे बेहतरीन साइंस सेंटर होगा जोकि तीन मंजिला होगा। इस केंद्र में विद्यार्थियों को लाइव वेदर के अलावा अंतरिक्ष विज्ञान, गणित एवं अन्य अनेक विषयों की रोचक जानकारियाँ मिल सकेंगी।

अन्य संग्रहालय

  • कैमरा म्यूजियम, चक्करपुर, गुरुग्राम
  • शिवदर्शन आध्यात्मिक संग्रहालय, कुरुक्षेत्र
  • रेजांगला युद्ध स्मारक संग्रहालय, रेवाड़ी
  • राव तुलाराम संग्रहालय, रामपुरा (रेवाड़ी)
  • फ्रोजन टीयर शहीद स्मारक संग्रहालय, अम्बाला
  • पहला सिख संग्रहालय, कुरुक्षेत्र
  • वॉर हीरोज मेमोरियल संग्रहालय (1857 क्रांति), अम्बाला
  • महाभारत थीम संग्रहालय, कुरुक्षेत्र (निर्माणाधीन)
  • पुरातत्व संग्रहालय, थानेसर (शेख चिल्ली के मकबरे में)
  • हरियाणा एंटीक संग्रहालय, गांधी धाम, एच.ए.यू., हिसार
  • कृषि संग्रहालय, एच.ए.यू., हिसार
  • शहीद मेजर नितिन बाली संग्रहालय, कुरुक्षेत्र
  • अंतर्राष्ट्रीय डॉल म्यूजियम, चंडीगढ़
  • कल्पना चावला तारामंडल, कुरुक्षेत्र (जुलाई 2007 में)
  • रेलवे स्टीम लोकोमोटिव म्यूजियम, रेवाड़ी (1893)

महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य

  • कुरुक्षेत्र को संग्रहालयों का शहर कहा जाता है।
  • हरियाणा का पहला व्यक्तिगत संग्रहालय गुलजारी लाल नंदा संग्रहालय, कुरुक्षेत्र है।
  • हरियाणा का पहला सबसे बड़ा संग्रहालय पुरातत्व संग्रहालय (गुरुकुल झज्जर संग्रहालय) है।
  • गुरुग्राम जिले में स्थित उरुस्वती संग्रहालय लोकनृत्य को समर्पित संग्रहालय है।
  • सिखों से संबंधित पहला संग्रहालय वर्ष 2019 में कुरुक्षेत्र में खुला था।

हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)

हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।

हरियाणा राज्य के उपनाम हरियाणा सामान्य परिचय, जनसंख्या राजकीय प्रतीक, प्राचीन नाम उपनाम, व्यक्तित्व, नगरों के संस्थापक जिला-नामकरण और NCR संबंधी भारत के संदर्भ में हरियाणा का स्थान हरियाणा : जनगणना एवं नगरीकरण (2011) हरियाणा का नामकरण प्राचीन इतिहास के स्रोत पुरातात्विक सामग्री (अभिलेख, सिक्के, मुद्राएँ, मूर्तियाँ) पाषाणकाल व सीमान्तकालीन संस्कृति सिंधु घाटी सभ्यता वैदिक सभ्यता हरियाणा में बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म गणराज्यों का उदय (यौधेय, कुणिंद, अग्र, अर्जुनायन) पुष्यभूति (वर्धन) वंश गुर्जर प्रतिहार व तोमर वंश मध्यकालीन हरियाणा हरियाणा में सल्तनत काल मुगलों के अधीन हरियाणा सूफी मत व भक्ति आंदोलन हरियाणा में उत्तर मुगल काल जॉर्ज थॉमस का हरियाणा शासन (1797 से 1802) हरियाणा में आर्य समाज हरियाणा में ईस्ट इंडिया कम्पनी 1857 की क्रांति कांग्रेस व राष्ट्रीय आंदोलन हरियाणा का राजनीतिक परिचय संविधान सभा में हरियाणा का योगदान हरियाणा के राज्यपाल हरियाणा की विधानसभा हरियाणा में संसद का प्रतिनिधित्व (लोकसभा एवं राज्यसभा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का गठन हरियाणा के उच्च न्यायालय प्रशासनिक संरचना ग्रामीण स्वशासन तथा शहरी स्वशासन हरियाणा पुलिस हरियाणा राज्य की भौगोलिक संरचना हरियाणा की जलवायु हरियाणा की नदियाँ हरियाणा की झीलें हरियाणा के बाँध सिंचाई एवं विभिन्न परियोजनाएँ हरियाणा के मृदा संसाधन हरियाणा राज्य की कृषि व्यवस्था हरियाणा राज्य में पशुपालन व्यवस्था हरियाणा राज्य की वन सम्पदा हरियाणा के उद्योग-धंधे हरियाणा के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन हरियाणा में परिवहन एवं संचार व्यवस्था हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था हरियाणा की अर्थ व्यवस्था हरियाणा की वास्तुकला मूर्तिकला और चित्रकला हरियाणा में शिल्प एवं कला हरियाणा के पुरातत्व स्थल हरियाणा के किले एवं दुर्ग हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय हरियाणा के प्रमुख पर्व एवं त्योहार लोकगीत, लोकनृत्य व वाद्ययंत्र हरियाणा के प्रमुख मेले व उत्सव हरियाणा के प्रमुख मंदिर हरियाणा के गुरुद्वारे महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक (मस्जिद, दरगाह, मजार, मकबरे, चर्च, हवेली व कोठियाँ) हरियाणा के पर्यटन स्थल हरियाणा के प्रमुख धार्मिक स्थल लोक विश्वास लोक नाट्य–सांग (स्वांग) हरियाणवी सिनेमा वेशभूषा एवं रीति-रिवाज मुहावरे व लोकोक्तियाँ हरियाणा में जातिगत व्यवस्था हरियाणा की भाषा और साहित्य अकादमियाँ तथा पुरस्कार एवं सम्मान ऐतिहासिक व्यक्तित्व हरियाणा राज्य की खेलकूद गतिविधियाँ राज्य की कल्याणकारी योजनाएँ हरियाणा से सम्बन्धित विविध विषय
Join WhatsApp Join Telegram