हरियाणा में संसद का प्रतिनिधित्व
(लोकसभा एवं राज्यसभा)
हरियाणा का संसद में प्रतिनिधित्व (लोकसभा व राज्यसभा)
- वर्तमान में हरियाणा में कुल 15 संसदीय सीटें हैं – 10 लोकसभा व 5 राज्यसभा।
- हरियाणा के लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 10 सदस्य चुने जाते हैं। इनमें से दो क्षेत्र अम्बाला और सिरसा अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं।
- संसद के उच्च सदन (द्वितीय सदन) अर्थात् राज्यसभा के लिए हरियाणा से पाँच सदस्य चुने जाते हैं।
- नोट – हरियाणा गठन के समय राज्यसभा सीटों की संख्या – 4
- लोकसभा क्षेत्रों का परिसीमन वर्ष 1971 की जनगणना के आधार पर किया गया है।
- भारत सरकार की नई जनगणना नीति, 2000 के अनुसार लोकसभा क्षेत्रों का पुनः परिसीमन वर्ष 2021 की जनगणना के आधार पर वर्ष 2026 में किया जाएगा।
- 2026 में हरियाणा लोकसभा सीटों की संख्या 14 हो जाएगी, जिनमें से 3 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी।
18वीं लोकसभा में हरियाणा
| सांसद | लोकसभा क्षेत्र | संबंधित पार्टी |
|---|---|---|
| वरुण चौधरी | अम्बाला | कांग्रेस |
| राव इंद्रजीत सिंह | गुरुग्राम | बीजेपी |
| कृष्णपाल गुर्जर | फरीदाबाद | बीजेपी |
| जयप्रकाश | हिसार | कांग्रेस |
| मनोहर लाल | करनाल | बीजेपी |
| नवीन जिंदल | कुरुक्षेत्र | बीजेपी |
| धर्मबीर सिंह | भिवानी/महेंद्रगढ़ | बीजेपी |
| दीपेन्द्र हुड्डा | रोहतक | कांग्रेस |
| कुमारी शैलजा | सिरसा | कांग्रेस |
| सतपाल ब्रह्मचारी | सोनीपत | कांग्रेस |
- नोट – हरियाणा के सबसे युवा (सबसे कम उम्र) सांसद श्री दुष्यंत चौटाला (इनेलो) हैं। दुष्यंत चौटाला हिसार लोकसभा क्षेत्र से (16वीं लोकसभा में) सांसद थे।
- 18वीं लोकसभा में हरियाणा की 10 सीटों में से बीजेपी व कांग्रेस ने 5-5 सीटों पर जीत दर्ज की है।
- 17वीं लोकसभा में भाजपा ने पहली बार हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की।
- 17वीं लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन पर नजर रखने के लिए हरियाणा निर्वाचन आयोग ने सी विजिल ऐप लॉन्च किया था।
- हरियाणा में सर्वाधिक (6) बार लोकसभा सांसद बनने वाली महिला कुमारी शैलजा हैं।
(लोकसभा एवं राज्यसभा)
हरियाणा गठन के समय लोकसभा सीटें
हरियाणा के गठन के समय हरियाणा में 9 लोकसभा सीटें थीं जिनमें से 2 लोकसभा सीटें आरक्षित थीं – अम्बाला तथा सिरसा।
| लोकसभा सीट | निर्वाचित सदस्य (सांसद) |
|---|---|
| अम्बाला | सूरजभान |
| सिरसा | दलवीर सिंह |
| हिसार | रामकिशन गुप्ता |
| करनाल | माधोराम शर्मा |
| कैथल | गुलजारी लाल नंदा |
| रोहतक | रणधीर सिंह |
| झज्जर | प्रोफेसर शेर सिंह |
| गुरुग्राम | तेजपाल हुड्डा |
| महेंद्रगढ़ | राव राजा |
- हरियाणा के गठन के समय तथा चौथी लोकसभा के दौरान भी हरियाणा में 9 लोकसभा सीटें थीं, जो 1976 में बढ़ाकर 10 कर दी गईं।
- 10वीं लोकसभा सीट बनी – फरीदाबाद (1975 में)।
- 1976 में गुलजारी लाल नंदा के प्रयासों से कैथल लोकसभा सीट का नाम बदलकर कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट किया गया।
प्रथम लोकसभा में हरियाणा क्षेत्र
प्रथम लोकसभा (1952–57) में हरियाणवी क्षेत्र से 8 लोकसभा सांसद चुने गए थे। ये 8 लोकसभा सांसद 7 लोकसभा सीटों से निर्वाचित हुए थे, क्योंकि एक लोकसभा सीट करनाल से 2 लोकसभा सांसद चुने गए थे – बीरेंद्र सिंह तथा सुभद्रा जोशी।
- सुभद्रा जोशी का जन्म सियालकोट (पाकिस्तान) में हुआ था तथा बीरेंद्र सिंह उत्तराखंड से संबंध रखते हैं।
- नोट – सुभद्रा जोशी हरियाणवी क्षेत्र से चुनी जाने वाली पहली महिला लोकसभा सांसद थीं।
- आठ लोकसभा सांसदों में से हरियाणा में केवल दो का जन्म हुआ था – रणबीर सिंह हुड्डा (रोहतक), ठाकुर दास भार्गव (रेवाड़ी)।
विशेष
पहले 2 आम चुनावों में कुछ संसदीय क्षेत्र ऐसे थे जहाँ से 2 सांसद चुने गए थे। एक सामान्य वर्ग से तथा दूसरा एस.सी./एस.टी. वर्ग से।
- 1951–52 में 86 और 1957 में 92 संसदीय क्षेत्र 2 सांसदों वाले थे।
- 1962 में यह व्यवस्था खत्म हुई।
- नोट – 1951–52 के पहले आम चुनाव में एक संसदीय क्षेत्र ऐसा भी था, जहाँ से 3 सांसद चुने गए। यह संसदीय क्षेत्र था – नॉर्थ बंगाल।
- पहली लोकसभा के दौरान रोहतक लोकसभा सीट से सांसद थे – चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा (पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता), सांघी (रोहतक)।
(लोकसभा एवं राज्यसभा)
लोकसभा से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- चौ. रणबीर सिंह हुड्डा संविधान निर्माण सभा के सदस्य थे।
- चौ. रणबीर सिंह हुड्डा भारतीय लोकतंत्र के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें 7 अलग-अलग सदनों का सदस्य होने का गौरव प्राप्त है। जिसके लिए इनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
- अंबाला-शिमला लोकसभा सीट से सांसद थे – लाला टेकचंद (जालंधर, पंजाब)।
- नोट – लाला टेकचंद प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी लाला दुनीचंद (अंबाला) के पुत्र हैं।
- महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से सांसद – हीरा सिंह चिनारिया।
- नोट – लोकसभा में बोलते समय हीरा सिंह चिनारिया का निधन हो गया था।
- पंजाबी भाषी क्षेत्र सिरसा-फाजिल्का लोकसभा सीट से सांसद थे – आत्मा राम।
- हिन्दी भाषी क्षेत्र हिसार-लोकसभा सीट से सांसद थे – लाला अंचित राम (अमृतसर)।
- नोट – लाला अंचित राम के पुत्र कृष्णकांत भारत के उपराष्ट्रपति भी बने थे।
- गुर्जर (रेवाड़ी) लोकसभा सीट से सांसद – लाला धर्मीलाल (रानीखेत, उत्तराखंड)।
- गुरुग्राम लोकसभा सीट से सांसद – ठाकुर दास भार्गव (रेवाड़ी)।
- नोट – ठाकुर दास भार्गव की कर्मभूमि हिसार रही है। ये पंजाब के पहले मुख्यमंत्री डॉ. गोपीचंद भार्गव के भाई थे। डॉ. गोपीचंद भार्गव का जन्म सिरसा में हुआ तथा इनकी कर्मभूमि लाहौर रही है।
(लोकसभा एवं राज्यसभा)
लोकसभा में हरियाणवी महिलाएं
- हरियाणा की पहली महिला सांसद – चंद्रावती।
- अब तक हरियाणा से 6 महिला सांसद चुनी गई हैं –
- चंद्रावती
- कैलाशो सैनी
- श्रुति चौधरी
- कुमारी शैलजा
- डॉ. सुधा यादव
- सुनीता दुग्गल
- हरियाणा से सर्वाधिक बार सांसद चुनी जाने वाली महिला – कुमारी शैलजा (छह बार)।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा की सबसे बड़ी लोकसभा सीट – भिवानी-महेंद्रगढ़।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा की सबसे छोटी लोकसभा सीट – फरीदाबाद।
- मतदाताओं की संख्या के अनुसार हरियाणा की सबसे बड़ी लोकसभा सीट – गुरुग्राम।
- मतदाताओं की संख्या के अनुसार हरियाणा की सबसे छोटी लोकसभा सीट – सोनीपत।
(लोकसभा एवं राज्यसभा)
हरियाणा में राज्यसभा
- वर्तमान में हरियाणा में राज्यसभा सीटें – 5।
- हरियाणा गठन के समय राज्यसभा सीटें – 4।
- हरियाणा में सबसे अधिक बार चुने गए राज्यसभा सांसद – सुल्तान सिंह व चौ. बीरेंद्र सिंह।
- सुल्तान सिंह व चौ. बीरेंद्र सिंह तीन-तीन बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।
- नोट – सुल्तान सिंह 16 वर्ष तक राज्यसभा सांसद रहे हैं।
हरियाणा प्रदेश के वे व्यक्ति जो प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तथा जो राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं –
- पं. भगवत दयाल शर्मा
- चौ. बंसीलाल
- चौ. भजनलाल
- बनारसी दास गुप्ता
- चौ. देवीलाल
- चौ. ओमप्रकाश चौटाला
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति कृष्णकांत हरियाणा से दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।
वर्तमान राज्यसभा सांसद
- संजय भाटिया – 2026–2032 (भाजपा)
- कार्तिकेय शर्मा – 2022–2028
- सुभाष बराला – 2024–2030 (निर्दलीय)
- कर्मवीर बौद्ध – 2026–2032
- रेखा शर्मा – 2024–2030 (भाजपा)
भारत सरकार में हरियाणा से केंद्रीय मंत्री
1. राव इंद्रजीत (राज्य मंत्री) गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र
- मंत्रालय – सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय।
- राव इंद्रजीत सिंह, केंद्र सरकार में राज्य रक्षा मंत्री रहे। राष्ट्रीय स्तर पर 3 वर्ष तक शूटिंग चैंपियन रहे।
- वर्ष 1990–2003 तक भारतीय निशानेबाजी टीम के सदस्य रहे व राष्ट्रीय स्तर निशानेबाजी में कांस्य पदक जीता व SAF (साउथ एशियन फेडरेशन) में 3 गोल्ड जीते।
2. कृष्णपाल गुर्जर (राज्यमंत्री) फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र
- मंत्रालय – सहकारिता मंत्रालय।
3. भूपेंद्र यादव (गुरुग्राम के जमालपुर गांव से सम्बन्ध)
- मंत्रालय – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय।
- नोट – वर्तमान में राजस्थान से ये राज्यसभा सांसद हैं और केंद्र में कैबिनेट मंत्री हैं।
4. श्री मनोहर लाल (करनाल)
- मंत्रालय – आवास व शहरी मामले तथा विद्युत मंत्रालय।
भारत सरकार में हरियाणा से केंद्रीय मंत्री
5. प्रो. शेर सिंह (बेरी, झज्जर)
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले पहले हरियाणवी।
- प्रो. शेरसिंह, इंदिरा गांधी सरकार में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री रहे हैं।
- हरियाणा के 4 पूर्व मुख्यमंत्री जो केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल रहे –
- राव बीरेंद्र सिंह
- चौ. बंसीलाल
- चौ. भजनलाल
- चौ. देवीलाल
संयुक्त पंजाब में हरियाणा क्षेत्र से बनने वाले पहले उपमुख्यमंत्री।
6. राव बीरेंद्र सिंह
वर्ष 1980 में इंदिरा गांधी सरकार में कृषि, सिंचाई, ग्रामीण तथा खाद्य व आपूर्ति मंत्री रहे।
7. चौ. बंसीलाल
इंदिरा गांधी सरकार में रक्षा मंत्री (1975–77) व राजीव गांधी सरकार में रेल मंत्री (1984–86) रहे।
भारत सरकार में हरियाणा से केंद्रीय मंत्री
8. चौ. भजनलाल
राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री (1986) तथा कृषि मंत्री (1988) रहे।
9. चौ. देवीलाल
- 19 अक्टूबर 1989 से 21 जून 1991 तक दो बार भारत के उपप्रधानमंत्री रहे।
- चौ. देवीलाल देश के छठे उपप्रधानमंत्री बने थे।
हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)
हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।