हरियाणा के प्रमुख मेले व उत्सव

अंबाला के मेले व उत्सव

  1. तीज का मेला – यह मेला अंबाला जिले के पंजोखड़ा नामक स्थान पर श्रावण (सावन) में शुक्ल पक्ष तृतीया को आयोजित किया जाता है।
  2. वामन द्वादशी का मेला – यह मेला अंबाला जिले में भादों माह में द्वादशी के दिन लगता है।
  3. दुर्गाष्टमी उत्सव – यह उत्सव अंबाला जिले में नरेला नामक स्थान पर चैत्र माह में मनाया जाता है।
  4. शारदा देवी का मेला – इस मेले का आयोजन अंबाला जिले के त्रिलोकपुर में किया जाता है। यह मेला चैत्र माह में मनाया जाता है।
  5. शिव चौदस उत्सव – यह उत्सव अंबाला के दुर्गा नामक स्थान पर मनाया जाता है। फाल्गुन माह में यह उत्सव शिवरात्रि के अवसर पर मनाया जाता है।

भिवानी के मेले एवं उत्सव

  1. पूर्णमासी का मेला – यह मेला तोशाम नामक स्थान पर लगता है।
  2. बाबा बेड़वाला का मेला – यह मेला भिवानी के नौरंगाबाद में रक्षाबंधन के दिन लगता है। इसमें बाबा बेड़वाला की पूजा की जाती है।
  3. मुंगीपा का मेला – यह मेला भिवानी जिले के सिरसा में कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को मनाया जाता है। इसी दिन बाबा मुंगीपा की पूजा होती है।
  4. सती का मेला – भिवानी के खरक कलां में भादों शुक्ल पक्ष पंचमी को दादी जजदे सती की स्मृति में इस मेले का आयोजन होता है।
  5. बाबा मुक्तिनाथ का मेला – मिताथल।
  6. श्री हनुमान मेला – झुमलोटी (चरखी दादरी)। यह फाल्गुन मास में लगता है।
  7. परमहंस मेला – तिगड़ाना।

फरीदाबाद के मेले एवं उत्सव

  1. बलदेव छठ का मेला – यह मेला फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में भादों शुक्ल पक्ष नवमी व दशमी को लगता है। यह मेला बल्लभगढ़ में बलदेव की जन्मतिथि के रूप में मनाया जाता है।
  2. जन्माष्टमी का मेला – यह मेला छठी नारायण नामक स्थान पर भादों में कृष्ण पक्ष अष्टमी को लगता है। इसमें पहलवानों के एक विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है।
  3. कालका का मेला – फरीदाबाद जिले में मोहना में चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी को माता कालका की पूजा होती है और इसी के उपलक्ष्य में यहाँ कालका के नाम से एक मेला का आयोजन किया जाता है।
  4. सूरजकुंड का मेला – ऐतिहासिक सूरजकुंड पर्यटक स्थल पर प्रतिवर्ष फरवरी महीने में मेले का आयोजन किया जाता है, इसमें भारत के शिल्पकार और कलाकार इसमें भाग लेते हैं। इसमें पूरे 10वीं–11वीं सदी में अनंगपाल के बेटे सूरजपाल ने सूरजकुंड का निर्माण करवाया था। यह मेला अब व्यापारिक कार्यों के लिए भी महत्वपूर्ण हो रहा है। पर्यटन और कला की दृष्टि से यह मेला देश-विदेश में ख्याति प्राप्त कर चुका है। इसमें शिल्पकारों को कई प्रकार के शिल्पकारों के कार्य एवं शिल्पकारी का आकर्षण स्थल कहा जाता है।

इस मेले में कलाकारों को तीन प्रकार के अवॉर्ड दिए जाते हैं –

  • हरियाणा कला प्रवीण – 40 वर्ष तक आयु के कलाकारों के लिए।
  • हरियाणा कलाश्री – 40 से 55 वर्ष तक आयु के कलाकारों के लिए।
  • हरियाणा कलानिधि – 55 वर्ष से अधिक आयु के कलाकारों के लिए।
  • पहली बार जिला स्तर पर – 1987
  • पहली बार राज्य स्तर पर – 1988
  • पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर – 1989 (पहली थीम स्टेट राजस्थान)
  • पहली बार बाहरी देशों में आयोजन – 2009 (पहला फोकस देश मिस्र, पहला पार्टनर देश थाईलैंड)
  • पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर – 2013
  • पहली बार क्राफ्ट्स आयोजन – 2017
  • कोरोना के कारण आयोजन नहीं हुआ – 2021
  • एक बार में पहली बार 2 बार लगा – 2025
  1. कार्तिक सांस्कृतिक उत्सव – सूरजकुंड मेले की तरह ही, बल्लभगढ़ में इस मेले को हरियाणा के पर्यटन विभाग ने विकसित किया है। इस आयोजन में भी शिल्प और कला को प्रोत्साहित करके पर्यटकों को आकर्षित किया जाता है। यह उत्सव हर साल नवंबर महीने (विक्रम संवत के अनुसार कार्तिक मास) में मनाया जाता है।

नोट – कार्तिक सांस्कृतिक उत्सव फरीदाबाद (बल्लभगढ़) में राजा नाहर सिंह के महल में मनाया जाता है। यह उत्सव मार्शल आर्ट, शिल्प व लोककला के प्रचार-प्रसार से संबंधित है।

पलवल के मेले एवं उत्सव

  1. रक्षाबंधन का उत्सव – यह उत्सव पंचवटी (पलवल), औरंगाबाद, पलवल और खांबी में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यहाँ देवताओं की झाँकियाँ भी निकाली जाती हैं।
  2. सती सरमणी का मेला – यह मेला सती सरमणी की याद में पलवल जिले के होडल क्षेत्र में सती के स्थान पर लगता है। यहाँ पर स्त्रियाँ इस दिन सती की पूजा करती हैं।
  3. गोगा पीर का मेला – यह मेला बहबलपुर में भादों शुक्ल पक्ष नवमी को गोगा पीर की याद में मनाया जाता है।
  4. फूलडोर का मेला – यह मेला अतरचट्टा में चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितीया को मनाया जाता है। यह बाबा बक्शीनाथ की याद में आयोजित किया जाता है।
  5. बाबा उदासनाथ का मेला – यह मेला पलवल जिले के अलावलपुर गाँव में लगता है। इसे बनी वाला मंदिर भी कहते हैं।
  6. राम नवमी का उत्सव – फरीदाबाद में भैंसौली में श्री राम जी के जन्म का उत्सव भव्यता के साथ भादों की नवमी को मनाया जाता है।

गुरुग्राम के मेले एवं उत्सव

  1. कनुवा का मेला – यह मेला गागौता में भादों कृष्ण पक्ष एकादशी के दिन मनाया जाता है।
  2. काहना गौशाला का मेला – यह मेला बहिन नामक स्थान पर फाल्गुन पंचमी को दादा रावत की याद में लगता है। दादा काहना रावत पाल के सरदार थे। औरंगजेब ने जबरदस्ती उन्हें मुसलमान बनाना चाहा और उन्हें जिंदा गड़ा दिया। उसी स्थान पर बनी गौशाला में इस मेले का आयोजन होता है।
  3. शिव चौदस का मेला – यह मेला मैटौली नामक स्थान पर शिवरात्रि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

मेवात के मेले एवं उत्सव

  1. शिवाजी का मेला – मेवात के पुन्हाना में फरवरी माह में यह मेला आयोजित किया जाता है।

गुरुग्राम के मेले एवं उत्सव

  1. शीतला माता का मेला – यह मेला गुरुग्राम में चैत्र व आषाढ़ मास में हर सोमवार को आयोजित किया जाता है। यहाँ शीतला देवी की पूजा-अर्चना होती है।
  2. बुढ़ीमाता का मेला – यह मेला गुरुग्राम के मुबारिकपुर नामक स्थान पर मार्च के महीने में प्रत्येक सप्ताह में लगता है।
  3. गोगानवमी का मेला – गुरुग्राम के इस्लामपुर में भादों महीने की नवमी को यह मेला लगता है। इसमें गोगा पीर की पूजा होती है।
  4. महादेव की महिमा – गुरुग्राम के इच्छापुरी में यह मेला लगता है। यह मेला फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी व पूर्णिमा और श्रावण शुक्ल पक्ष चतुर्दशी व पूर्णिमा को लगता है।
  5. बूढ़ी तीज का मेला – गुरुग्राम के आलदुर्की नामक स्थान पर भादों शुक्ल पक्ष तीज पर यह मेला लगता है। यह मुस्लिम समुदाय द्वारा आयोजित किया जाता है।
  6. शाह चौखा खोरी का मेला – यह मेला खोरी नामक स्थल पर अप्रैल-मई माह में लगता है। यह शाह चौखा के सम्मान में मुस्लिम समुदाय द्वारा आयोजित किया जाता है। अकबर ने यहाँ ठहरकर अपने पुत्र के लिए आशीर्वाद लिया था।

नोट – वर्तमान में खोरी गाँव नूंह जिले में आता है।

  1. कासन भगत पूर्णमल का मेला – गुरुग्राम। मानसरोवर में भीष्म के आश्रम में मेले का आयोजन किया जाता है।

हिसार के मेले एवं उत्सव

  1. नवरात्रि का मेला – नवरात्रि (नवरात्र) मेला हिसार जिले के बास एवं बनभौरी में चैत्र तथा आश्विन मास में आयोजित किया जाता है और लोग देवी की पूजा-अर्चना करते हैं।
  2. जन्माष्टमी का मेला – यह मेला हिसार जिले के अधिकांश गाँवों में लगता है। श्रीकृष्ण जी के जन्म दिन और गुरु जम्भेश्वर जी के जन्म के उपलक्ष्य में इस मेले का आयोजन किया जाता है।
  3. गोगा नवमी का मेला – भादों शुक्ल पक्ष नवमी को गोगा पीर की स्मृति में हिसार जिले के बड़सी, डाया, गेहली आदि गाँवों में यह मेला लगता है। इस दिन यहाँ विशेष रूप से ददरेड़ियों की पूजा की जाती है।
  4. शिवाजी का मेला – यह मेला हिसार के सीसवाल एवं किरमारा में फाल्गुन माह में लगता है।
  5. काली देवी का मेला – हिसार के हांसी कस्बे में मई माह में काली देवी की पूजा का उत्सव होता है और काली के मंदिर में एक मेले का आयोजन किया जाता है।
  6. अग्रसेन जयंती मेला – यह मेला हिसार के अग्रोहा नामक स्थान पर मार्च-अप्रैल के महीने में महाराजा अग्रसेन की स्मृति में लगता है। यह मेला तीन दिनों तक चलता है। अग्रोहा को अग्रवंशीय वैश्यों का मूल स्थान माना जाता है।
  7. महाशिवरात्रि का मेला – सिसवाल।

जींद के मेले एवं उत्सव

  1. हटकेश्वर का मेला – जींद के हाटकेश्वर में श्रावण (सावन) शुक्ल पक्ष के अंतिम रविवार को इस मेले का आयोजन होता है। हर गाँव 68 तीर्थों का संगम माना जाता है। कहते हैं कि इसी स्थान पर ऋषि दधीचि ने अपनी हड्डियाँ दान करने से पहले 68 तीर्थों की धारा मंगाकर स्नान किया था।
  2. शिवजी के मंदिर का उत्सव – जींद जिले के भूरायण नामक स्थान पर सावन व फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष में इस उत्सव का आयोजन किया जाता है।
  3. बाबा भालूनाथ का मेला – यह मेला होली के दिन खरक रामजी नामक स्थान पर लगता है।
  4. बिलसर का मेला – यह मेला जिले के हंसहेर नामक स्थान पर सोमवती अमावस्या को आयोजित होता है।
  5. सच्चा-सौदा मेला – इसे मेले का आयोजन जींद जिले में सिंधार क्षेत्र में गुरु तेगबहादुर की याद में गुरु पर्व की पूर्णमासी को होता है।
  6. धमतान साहिब मेला – यह मेला धमतान नामक स्थान पर स्थित गुरुद्वारे में प्रत्येक महीने की अमावस्या को लगता है। यह मेला हिंदू-सिख एकता का प्रतीक है।
  7. रामरायहद का मेला – जींद जिले में बैसाख व कार्तिक की पूर्णमासी को रामरायहद नामक स्थान पर इस मेले का आयोजन होता है। इसमें महर्षि परशुराम के मंदिर में पूजा की जाती है।

करनाल के मेले एवं उत्सव

  1. बाबा सिमरनदास का मेला – जिले के इन्द्री कस्बे में अक्टूबर माह में बाबा सिमरनदास की समाधि पर इस मेले का आयोजन होता है।
  2. देवी का मेला – यह मेला करनाल में पटेहड़ा नामक स्थान पर मार्च या अप्रैल के महीने में लगता है।
  3. गोगा पीर का मेला – करनाल जिले के खेड़ा नामक स्थान पर भादों की नवमी को यह मेला लगता है।
  4. परासर का मेला – करनाल के ऐतिहासिक तरावड़ी नामक स्थान पर फाल्गुन माह में परासर का मेला लगता है, जिसमें भगवान शिव की पूजा होती है।
  5. पांडव का मेला – इस मेले का पहराना नामक स्थान पर प्रत्येक महीने आयोजन किया जाता है।
  6. छड़ियों का मेला – करनाल के अमुपुर नामक स्थान पर सितंबर माह में इस मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें धार्मिक छड़ी की पूजा होती है।
  7. किसान मेला – यह सितंबर महीने में लगता है। इसका उद्देश्य किसानों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करना है।

कुरुक्षेत्र के मेले एवं उत्सव

  1. सूर्य ग्रहण स्नान – कुरुक्षेत्र जिले में सूर्यग्रहण के दिन श्रद्धालु एकत्रित होते हैं और स्नान का आयोजन करते हैं। यह मेला पूरे भारत में प्रसिद्ध है और अनेक राज्यों के लोग यहाँ आते हैं।
  2. पेहवा का मेला – यह मेला पेहवा नामक स्थान पर मार्च के महीने में आयोजित होता है। कुरुक्षेत्र में पेहवा नामक स्थान पर सोमवती अमावस्या का उत्सव आयोजित होता है।
  3. देवी का मेला – यह कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद नामक स्थान पर अप्रैल माह में मनाया जाता है। इसमें देवी की पूजा की जाती है।
  4. मारकण्डा का मेला – कुरुक्षेत्र के शाहबाद नामक स्थान पर यह मेला लगता है। इस स्थान को मारकण्डेय ऋषि का प्राचीन आश्रम माना जाता है।
  5. चैत्र चौदस का मेला – पेहवा।
  6. महावीर जयंती उत्सव – यह मेला लाडवा नामक स्थान पर मार्च में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है।
  7. बैसाखी का मेला – यह मेला प्रतिवर्ष 13 अप्रैल को बड़े उत्साह व श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाता है।
  8. अनवरत गीता महोत्सव – इसकी शुरुआत आदिबद्री से व समापन पेहवा में होता है।

पंचकूला के मेले एवं उत्सव

  1. काली माई का मेला – पंचकूला के कालका नामक स्थान पर काली देवी के मंदिर पर इस मेले का आयोजन प्रतिवर्ष होता है। चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी को आयोजित इस मेले में लाखों लोगों की भीड़ जुटती है। वैसे चैत्र और आश्विन दोनों नवरात्रों में यहाँ मेले जैसा ही उत्सव रहता है।
  2. सतवा तीज का मेला – पंचकूला के ऐतिहासिक कस्बे पिंजौर में सतवा तीज के अवसर पर पर्व मेले का आयोजन किया जाता है।

महेंद्रगढ़ के मेले एवं उत्सव

  1. ढोसी का मेला – नारनौल के निकट ढोसी पहाड़ी पर स्थित तीर्थ स्थल पर एक विशाल मेले का आयोजन प्रतिवर्ष पौष महीने में किया जाता है। यह स्थल महर्षि च्यवन की तपोभूमि माना जाता है। यह मेला सोमवती अमावस्या को लगता है।
  2. बाबा भिलाई नाथ का मेला – महेंद्रगढ़ के ग्राम नारनौलगढ़ में फाल्गुन शुक्ल पक्ष को यह मेला लगता है।
  3. गुग्गा नवमी का उत्सव – महेंद्रगढ़ के ग्राम कनीना, दुहाना, नारनौल नगर में भादों कृष्ण पक्ष नवमी को यह उत्सव मनाया जाता है।
  4. बाबा केशरिया की स्मृति में मेला – यह मेला ग्राम मंडोला में भादों कृष्ण पक्ष को आयोजित होता है। यहाँ पर साँप काटे हुए का निःशुल्क इलाज होता है।
  5. तीज का मेला – यह मेला नारनौल में श्रावण शुक्ल तृतीय को मनाया जाता है।
  6. जयराम दास का मेला – यह माघ मास (जनवरी/फरवरी) में खोंगापी देवता की स्मृति में सेलोगाम में लगता है।
  7. शिवजी का मेला – महेंद्रगढ़ के ग्राम बाघोत में श्रावण कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को शिव मंदिर में यह मेला लगता है।
  8. भूरा भवानी मेला – यह मेला बैसाख बड़ी नवमी को लगता है।
  9. दुर्गामाता मेला – यह मेला ग्राम सासर, नारनौल के आसपास में चैत्र शुक्ल पक्ष (पूर्णमासी) को आयोजित किया जाता है।
  10. ज्वाला देवी का मेला – यह महेंद्रगढ़ जिले के गाँव क्योराट में नवरात्रों में लगता है।

कैथल के मेले एवं उत्सव

  1. फूल्लू का मेला – कैथल के ग्राम फरल में आसोज माह में सोमवती अमावस्या को इस मेले का आयोजन होता है। इस बार 15वां मेला 25 सितंबर 2018 को लगा था। 16वां मेला 18 अक्टूबर 2028 को लगेगा।
  2. पुष्कर का मेला – कैथल जिले के पुंडरी नामक कस्बे में अप्रैल के महीने में इस मेले का आयोजन किया जाता है।
  3. वामन द्वादशी का मेला – कैथल में भादों शुक्ल पक्ष की द्वादशी को श्री भगवान वामन अवतार को समर्पित इस मेले का आयोजन होता है।
  4. देहना मेला – यह मेला कैथल जिले के देहना नामक गाँव में लगता है। यह मेला आश्विन माह में लगता है जो 7 दिन तक चलता है।

पानीपत के मेले एवं उत्सव

  1. माता का मेला – पानीपत जिले के तिवाड़ा आदमपुर एवं बहोली नामक स्थान पर यह मेला लगता है। इसमें क्षेत्र के लोग माँ माताजी की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे छोटे बच्चों को खसरा, चेचक जैसी बीमारियाँ नहीं होती हैं।
  2. कलंदर की मजार का मेला – यह मेला रमजान के महीने के बाद चाँद के दिन कलंदर की मजार पर लगता है। इस मेले में सामूहिक नमाज भी अदा की जाती है।
  3. शिवरात्रि का मेला – यह मेला भादड़ नामक स्थान पर फाल्गुन कृष्ण पक्ष तीज व श्रावण कृष्ण पक्ष के दिन लगता है। इस मंदिर पर लोग दूध और जल चढ़ाते हैं।
  4. पाथरी माता का मेला

उपनाम – धरनी माता या भोली माता।

यह मेला पाथरी नामक स्थान पर चैत्र व आषाढ़ के माह में हर बुधवार को लगता है। हजारों लोग यहाँ मुर्दे मांगने व गजोडा उतारने के लिए आते हैं। यह मेला 30 दिन तक लगता है।

फतेहाबाद के मेले एवं उत्सव

  1. गुरु गोरखनाथ का मेला – गोरखपुर।
  2. शिवरात्रि का मेला – भादड़ गाँव।
  3. बाबा राधीपा का मेला – भूना।

रेवाड़ी के मेले एवं उत्सव

  1. बाबा सूरज गिरि का पौराणिक मेला – यह मेला रेवाड़ी के खोरी नामक स्थान पर चैत्र कृष्ण पक्ष प्रथम को आयोजित होता है।
  2. बाबा पीर का मेला – यह मेला रेवाड़ी के धारूहेड़ा नामक स्थान पर चैत्र कृष्ण पक्ष द्वादशी को आयोजित होता है।

रेवाड़ी के मेले एवं उत्सव

  • गोगा नवमी का मेला – यह मेला रेवाड़ी के बीकानेर में भादों कृष्ण पक्ष नवमी को लगाया जाता है।
  • बसंत पंचमी का मेला – यह मेला रेवाड़ी के काठुवास में माघ शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है।
  • शिवरात्रि का मेला – यह मेला रेवाड़ी के खंडावास, चीमनावास तथा कहनौरी में फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है।

रोहतक के मेले एवं उत्सव

  • बाबा मस्तनाथ का मेला – यह मेला रोहतक जिले के अस्थल बोहर में फरवरी-मार्च में लगाया जाता है। इस प्रसिद्ध मेले में भारी भीड़ आती है।
  • बाबा जमनादास का मेला – भल्लोट नामक स्थल पर चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी को इस मेले का आयोजन किया जाता है।
  • शिवरात्रि का मेला – यह मेला किलोई नामक स्थान पर फरवरी-मार्च (फाल्गुन) व जुलाई-अगस्त (श्रावण) में लगता है। इसमें शिवजी की पूजा की जाती है।
  • तीज का मेला – रोहतक में श्रावण शुक्ल पक्ष (जुलाई-अगस्त) में तीज का मेला लगता है। इस मेले में स्त्री, पुरुष व बच्चे नए कपड़े पहनते हैं और झूला झूलते हैं।
  • दशहरा उत्सव – मेहताब में दशहरा बड़ी खुशी से मनाया जाता है। यहाँ पर यह उत्सव आश्विन (आसोज) शुक्ल दशमी को मनाते हैं। यहाँ पर लोग मल्हार, लोकगीत, लोकनृत्य करते हैं।
  • जन्माष्टमी का मेला – भादों कृष्ण पक्ष अष्टमी के अवसर पर (अगस्त-सितम्बर) श्रीकृष्ण के जन्म को धूमधाम से मनाया जाता है।
  • होला महल्ला उत्सव – यह उत्सव लखन माजरा में फाल्गुन पूर्णिमा को गुरु तेगबहादुर की याद में मनाया जाता है।

झज्जर के मेले एवं उत्सव

  • भीमेश्वरी देवी का मेला
  • बाबा गरीबदास (1717–1778) का मेला – यह मेला छुड़ानी नामक स्थान पर फरवरी-मार्च में आयोजित किया जाता है।
  • श्यामजी का मेला – यह मेला दुल्हेड़ा नामक स्थान में फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी (फरवरी-मार्च) में लगाया जाता है। यहाँ छोटे बच्चों के मुंडन कराए जाते हैं और नव-वधुओं को आशीर्वाद दिया जाता है। नवरात्रि के दिनों में मार्च-अप्रैल तथा सितम्बर-अक्टूबर में लगता है।
  • गोगानवमी का मेला – यह मेला झज्जर जिले के बादली नामक स्थान पर भादों कृष्ण पक्ष नवमी (अगस्त-सितम्बर) को लगाया जाता है।
  • बाबा बूढ़ा का मेला – झज्जर जिले में आसौदा नामक स्थान पर सितम्बर-अक्टूबर माह में इस मेले का आयोजन किया जाता है।

सिरसा के मेले एवं उत्सव

  • गणगौर का मेला – यह मेला चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया से पंचमी तक लगता है। इसमें आकर्षक गणगौरों की स्थापना करके उनकी पूजा की जाती है।
  • डेरा सच्चा सौदा – यह मेला हर महीने के आखिरी रविवार को कबीर शाह मस्ताना की याद में लगता है।
  • तीजों का मेला – इस मेले को सिरसा में श्रावण शुक्ल पक्ष तीज पर मनाते हैं।
  • बैसाखी मेला – चोरमार गाँव में यह मेला 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह को समर्पित है।
  • बाबा सरसाईं नाथ का मेला – सिरसा में चैत्र शुक्ल पक्ष एकम पर लगता है।
  • बाबा भुमणशाह का मेला – मंगाला, मौजदीन, मलले वाला, गोदड़वाली नामक ग्रामों में संक्रांति के अवसर पर लगता है।
  • रामदेवजी का मेला – यह मेला सिरसा के गिरधोनी व कागदाना नामक स्थानों पर भाद्र शुक्ल दशमी को लगता है।
  • राधा स्वामी का मेला – सिकंदरपुर में मार्च तथा सितम्बर माह में लगता है।
  • नव संवत्सर का मेला – यह मेला सिरसा जिले के सरसाई नाथ नामक मंदिर में लगता है।

सोनीपत के मेले एवं उत्सव

  • डेरा मनन बालनाथ का मेला – यह मेला सोनीपत जिले की खरखौदा तहसील में फाल्गुन शुक्ल पक्ष नवमी को लगता है। यहाँ बाबा बालकनाथ की पूजा होती है।
  • सत्कुंभा का मेला – यह मेला सोनीपत जिले के मचाना कोच व खेड़ी गुजरान ग्राम में लगता है। यह मेला श्रावण मास के अंतिम रविवार को लगता है।
  • नवरात्रि देवी का मेला – यह मेला रभड़ा के गोहाना क्षेत्र में चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी (मार्च-अप्रैल) तथा आश्विन शुक्ल पक्ष (सितम्बर-अक्टूबर) में नवरात्रि के पर्व पर लगता है।
  • बाबा रामसुखदास का मेला – खरखौदा तहसील में फाल्गुन की पूर्णमासी को लगता है। बाबा रामसुखदास समुदाय के संत थे। वे लोगों का इलाज जड़ी-बूटियों से करते थे। उनकी मृत्यु के बाद हिंदू और मुसलमान भक्तों ने उनकी कब्र बनवाई। उनकी याद में इस मेले का आयोजन किया जाता है।
  • रक्षाबंधन का मेला – यह मेला सोनीपत में श्रावण की पूर्णमासी पर लगता है। इसमें निशानेबाजी, नाच-गाना, कुश्तियां आदि पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाता है।
  • बाबा जिंदा दास का मेला – मोई गाँव।

यमुनानगर के मेले एवं उत्सव

  • कपाल/गोपाल-मोचन मेला – जिले की जगाधरी तहसील में बिलासपुर के निकट इस मेले का आयोजन कार्तिक माह में होता है। गोपाल-मोचन कुंड पर होने वाले इस मेले में भारी भीड़ जुटती है। ऐसी मान्यता है कि यहाँ स्नान करने से पाप के कारण शरीर में व्याप्त कष्ट दूर हो जाते हैं।

गोपाल-मोचन कुंड के निकट ही एक अन्य कुंड भी है, जिसे ऋण-मोचन कुंड कहा जाता है। यहाँ पर गुरु गोविंद सिंह की स्मृति में स्थापित भव्य गुरुद्वारा कपाल-मोचन भी है।

हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)

हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।

हरियाणा राज्य के उपनाम हरियाणा सामान्य परिचय, जनसंख्या राजकीय प्रतीक, प्राचीन नाम उपनाम, व्यक्तित्व, नगरों के संस्थापक जिला-नामकरण और NCR संबंधी भारत के संदर्भ में हरियाणा का स्थान हरियाणा : जनगणना एवं नगरीकरण (2011) हरियाणा का नामकरण प्राचीन इतिहास के स्रोत पुरातात्विक सामग्री (अभिलेख, सिक्के, मुद्राएँ, मूर्तियाँ) पाषाणकाल व सीमान्तकालीन संस्कृति सिंधु घाटी सभ्यता वैदिक सभ्यता हरियाणा में बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म गणराज्यों का उदय (यौधेय, कुणिंद, अग्र, अर्जुनायन) पुष्यभूति (वर्धन) वंश गुर्जर प्रतिहार व तोमर वंश मध्यकालीन हरियाणा हरियाणा में सल्तनत काल मुगलों के अधीन हरियाणा सूफी मत व भक्ति आंदोलन हरियाणा में उत्तर मुगल काल जॉर्ज थॉमस का हरियाणा शासन (1797 से 1802) हरियाणा में आर्य समाज हरियाणा में ईस्ट इंडिया कम्पनी 1857 की क्रांति कांग्रेस व राष्ट्रीय आंदोलन हरियाणा का राजनीतिक परिचय संविधान सभा में हरियाणा का योगदान हरियाणा के राज्यपाल हरियाणा की विधानसभा हरियाणा में संसद का प्रतिनिधित्व (लोकसभा एवं राज्यसभा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का गठन हरियाणा के उच्च न्यायालय प्रशासनिक संरचना ग्रामीण स्वशासन तथा शहरी स्वशासन हरियाणा पुलिस हरियाणा राज्य की भौगोलिक संरचना हरियाणा की जलवायु हरियाणा की नदियाँ हरियाणा की झीलें हरियाणा के बाँध सिंचाई एवं विभिन्न परियोजनाएँ हरियाणा के मृदा संसाधन हरियाणा राज्य की कृषि व्यवस्था हरियाणा राज्य में पशुपालन व्यवस्था हरियाणा राज्य की वन सम्पदा हरियाणा के उद्योग-धंधे हरियाणा के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन हरियाणा में परिवहन एवं संचार व्यवस्था हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था हरियाणा की अर्थ व्यवस्था हरियाणा की वास्तुकला मूर्तिकला और चित्रकला हरियाणा में शिल्प एवं कला हरियाणा के पुरातत्व स्थल हरियाणा के किले एवं दुर्ग हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय हरियाणा के प्रमुख पर्व एवं त्योहार लोकगीत, लोकनृत्य व वाद्ययंत्र हरियाणा के प्रमुख मेले व उत्सव हरियाणा के प्रमुख मंदिर हरियाणा के गुरुद्वारे महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक (मस्जिद, दरगाह, मजार, मकबरे, चर्च, हवेली व कोठियाँ) हरियाणा के पर्यटन स्थल हरियाणा के प्रमुख धार्मिक स्थल लोक विश्वास लोक नाट्य–सांग (स्वांग) हरियाणवी सिनेमा वेशभूषा एवं रीति-रिवाज मुहावरे व लोकोक्तियाँ हरियाणा में जातिगत व्यवस्था हरियाणा की भाषा और साहित्य अकादमियाँ तथा पुरस्कार एवं सम्मान ऐतिहासिक व्यक्तित्व हरियाणा राज्य की खेलकूद गतिविधियाँ राज्य की कल्याणकारी योजनाएँ हरियाणा से सम्बन्धित विविध विषय
Join WhatsApp Join Telegram