हरियाणा राज्य की वन सम्पदा
वन विभाग (Forest Department)
वन विभाग हरियाणा ने हरियाणा वन विकास निगम की स्थापना की। (HFDC – Haryana Forest Development Cooperation)
- स्थापना – 7 दिसंबर 1989
- मुख्यालय – सेक्टर-6, पंचकूला (हरियाणा)
- आदर्श वाक्य – वृक्ष की रक्षा अपनी रक्षा
★ अमरिंदर कौर भारत की प्रथम महिला जिसे किसी राज्य के वन विभाग के शीर्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
★ अमरिंदर कौर को 30 अक्टूबर, 2015 को हरियाणा वन विभाग का प्रधान मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया था।
हरियाणा वन विभाग द्वारा 0.75% भाग पर 2 राष्ट्रीय उद्यान, 8 वन्य जीव अभयारण्य, 2 संरक्षित क्षेत्र, 5 पशु एवं पक्षी प्रजनन केंद्र, 1 हिरण पार्क, 3 चिड़ियाघर, 2 सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र तथा 59 बर्ड पार्कों का संचालन किया जाता है।
वन विभाग का विजन
- पारिस्थितिकी तंत्र को पुनः बहाल करना।
- जैव विविधता को बढ़ाना।
- जंगलों में जल संसाधन को बढ़ाना।
- हरियाणा गठन के समय प्रदेश में वनों का विस्तार – 3.9 प्रतिशत
हरियाणा में सर्वाधिक वन क्षेत्र
| जिला | वन क्षेत्र |
|---|---|
| प्रथम जिला – पंचकूला | 392.10 वर्ग कि.मी. |
| दूसरा जिला – यमुनानगर | 192.99 वर्ग कि.मी. |
| तीसरा जिला – गुरुग्राम | 113.71 वर्ग कि.मी. |
हरियाणा में सबसे कम वन क्षेत्र
| जिला | वन क्षेत्र |
|---|---|
| प्रथम जिला – पलवल | 13.56 वर्ग कि.मी. |
| दूसरा जिला – पानीपत | 16.45 वर्ग कि.मी. |
| तीसरा जिला – फतेहाबाद | 18.49 वर्ग कि.मी. |
हरियाणा में सर्वाधिक वन प्रतिशत
| जिला | वन प्रतिशत |
|---|---|
| प्रथम जिला – पंचकूला | 43.66% |
| दूसरा जिला – यमुनानगर | 10.93% |
| तीसरा जिला – फरीदाबाद | 10.69% |
हरियाणा में सबसे कम वन प्रतिशत
| जिला | वन प्रतिशत |
|---|---|
| प्रथम जिला – फतेहाबाद | 0.73% |
| दूसरा जिला – जींद | 0.83% |
| तीसरा जिला – पलवल | 1.00% |
राज्य में अभिलिखित वन-क्षेत्र
- कुल अभिलिखित वन-क्षेत्र – 1614.26 वर्ग कि.मी.
- अभिलिखित वन-क्षेत्र (%) – 3.65% (कुल भौगोलिक क्षेत्र का)
- भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 38 व पंजाब वन अधिनियम के तहत हरियाणा में पाए जाने वाले वन 3 भागों में बंटे हुए हैं –
- आरक्षित वन-क्षेत्र – 15.97% (कुल अभिलिखित वन-क्षेत्र का)
- संरक्षित वन-क्षेत्र – 74.28% (कुल अभिलिखित वन-क्षेत्र का)
- अवर्गीकृत वन-क्षेत्र – 9.75% (कुल अभिलिखित वन-क्षेत्र का)
- क्षेत्रफल के आधार पर सर्वाधिक वन क्षेत्र – पंचकूला (390.12 वर्ग कि.मी.)
- प्रतिशत के आधार पर सर्वाधिक वन क्षेत्र – पंचकूला (43.44%)
- क्षेत्रफल के आधार पर न्यूनतम वन क्षेत्र – पलवल (13.82 वर्ग कि.मी.)
- प्रतिशत के आधार पर न्यूनतम वन क्षेत्र – फतेहाबाद (0.84%) (21.31 वर्ग कि.मी.)
वन रिपोर्ट–2023
- हरियाणा में वन आच्छादित क्षेत्र (Forest Cover) है – 1614.26 वर्ग कि.मी.
- हरियाणा में वन क्षेत्र कुल भौगोलिक क्षेत्र का कितना प्रतिशत है – 3.65%
- वर्ष 2019 की तुलना में हरियाणा के कुल वन क्षेत्र में कितनी वृद्धि दर्ज की गई है – 1.04 वर्ग कि.मी.
- 2023 की वन रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में सघन वन (Very Dense Forest) क्षेत्र कितने क्षेत्र पर पाया जाता है – 27.17 वर्ग कि.मी. (0.06% भाग पर)
- वन रिपोर्ट 2023 के अनुसार हरियाणा के कुल कितने वर्ग कि.मी. क्षेत्र पर घने वन (Moderately Dense Forest) पाए जाते हैं?
उत्तर – 445.38 वर्ग कि.मी. (1.01% भाग पर)
- हरियाणा के कुल कितने जिलों में सघन वन (Very Dense Forest) पाए जाते हैं – दो (पंचकूला व यमुनानगर)
- वन रिपोर्ट 2023 के अनुसार राज्य के किस जिले में सर्वाधिक घने वन (MDF) पाए जाते हैं?
उत्तर – पंचकूला (147.59 वर्ग कि.मी.)
- दूसरा जिला – यमुनानगर (86.16 वर्ग कि.मी.)
- राज्य के किस जिले में सघन वन क्षेत्र (Very Dense Forest) सर्वाधिक पाए जाते हैं – यमुनानगर
- पंचकूला में कितने भू-भाग पर सघन वन पाए जाते हैं – 5.70 वर्ग कि.मी.
- यमुनानगर जिले में कितने भू-भाग पर सघन वन क्षेत्र पाया जाता है – 21.47 वर्ग कि.मी.
- वन रिपोर्ट 2023 के अनुसार राज्य के घने वन क्षेत्रफल में 2019 के मुकाबले कितने प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है – 6%
- वन रिपोर्ट 2021 के अनुसार राज्य के किस जिले में घने वन (Moderately Dense Forest) नहीं पाए जाते हैं – झज्जर
स्रोत: KC Publication | हरियाणा राज्य की वन सम्पदा | पृष्ठ 254
नोट: मूल पुस्तक के आंकड़े और तथ्य यथावत रखे गए हैं। कोई अतिरिक्त तथ्य नहीं जोड़ा गया है।
वन रिपोर्ट–2023
- वन रिपोर्ट 2023 के अनुसार हरियाणा के कुल कितने क्षेत्र पर खुले वन (Open Forest) पाए जाते हैं – 1145.91 वर्ग कि.मी. (2.59%)
- वन रिपोर्ट 2023 के अनुसार किस जिले में खुला वन क्षेत्रफल सर्वाधिक पाया जाता है – पंचकूला व मेवात
- राज्य में झाड़ियों (Scrub) का कुल क्षेत्रफल – 158.93 वर्ग कि.मी.
- राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर झाड़ियां हैं – 0.39%
- राज्य के किस जिले में सर्वाधिक झाड़ियां पाई जाती हैं – महेंद्रगढ़ (40.09 वर्ग कि.मी.)
- सर्वाधिक झाड़ियों वाला राज्य का दूसरा जिला है – मेवात (27.15%)
- राज्य के किस जिले में झाड़ियां नहीं पाई जाती हैं – पलवल
- सबसे कम झाड़ियों वाला राज्य का दूसरा जिला – जींद (0.08%)
- हरियाणा में सबसे अधिक पाई जाने वाली घास वाला क्षेत्र – अडसा
- टेढ़े वाले वृक्षों की सबसे अधिक संख्या – रेवाड़ी
प्राकृतिक वनस्पति
चैम्पियन एवं सेठ के वर्गीकरण के अनुसार राज्य में पाँच प्रकार के वन पाए जाते हैं –
- शुष्क पतझड़ वन
- नमी वाले वन
- ढाक वन
- उष्ण कटिबंधीय शुष्क वन
- शुष्क मरुस्थलीय वन
उपरोक्त पाँच प्रकार के वनों को दो समूहों में बाँटा गया है –
- उष्ण कटिबंधीय शुष्क पर्णपाती (पतझड़) वन।
- उपोष्ण कटिबंधीय पाइन वन।
उष्ण कटिबंधीय शुष्क पतझड़ वन
- ये वन महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, भिवानी, चरखी दादरी, यमुनानगर, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, रोहतक और सोनीपत के मैदानी भागों में पाए जाते हैं।
- ये वन 20–40 से.मी. वर्षा के क्षेत्रों में मिलते हैं।
- इनमें शीशम, नीम, सफेदा, इजरायली बबूल, सिरस, पीपल, बड़, इमली, लसूड़ा, आम, जामुन, डहली, शहतूत, सेमल आदि के वृक्षों की बहुतायत रहती है।
- शुष्क भागों में फिरास, कीकर, फूल, झारबेरी, पीलू, नीम आदि के वृक्ष भी अधिक पाए जाते हैं। इनके अतिरिक्त यहाँ बेर, खैर, आक, चावर पाटा, धूर, बबूल, संजिया, रस्कपण आदि भी उगते हैं।
उपोष्ण कटिबंधीय पाइन वन
- ये वन हरियाणा के उत्तर-पूर्वी भाग (शिवालिक क्षेत्र) – अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में मिलते हैं।
- ये वन पहाड़ी क्षेत्रों में जहाँ वर्षा 100 से.मी. के आसपास होती है, उगते हैं। इनमें चीड़ और पाइन के वृक्षों की प्रधानता होती है।
- इसके अतिरिक्त इन वनों में सिरस, कनवार, खैर, बियूल, जिंगन, अमलतास आदि वृक्ष प्रमुख हैं।
- कालका और मोरनी में जामुन, महुआ, बहेड़ा, तुन आदि के वृक्ष भी उगते हैं।
नोट: देवदार तथा चीड़ (पाइन) के वृक्षों के लिए मोरनी क्षेत्र प्रसिद्ध है जबकि साल, खैर, सिंदूर, नमक, के पेड़ों के लिए कलेसर वन प्रसिद्ध है।
हरियाणा वन विभाग की वेबसाइट के अनुसार राज्य में पाए जाने वाले वनों को निम्न 3 वन समूहों में बाँटा जा सकता है –
(i) उष्ण कटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन
(ii) उष्ण कटिबंधीय कांटेदार वन
(iii) उपोष्ण कटिबंधीय देवदार वन
नोट: उष्ण कटिबंधीय कांटेदार वनों में घास व झाड़ियाँ पाई जाती हैं।
प्रमुख योजनाएँ
हरियाणा सामाजिक वानिकी योजना
- शुरुआत – 1970
- वन नगर – मुरथल
- संरक्षित वन – 33000 हेक्टेयर
ग्रीनिंग ऑफ हरियाणा कार्यक्रम
- शुरुआत – 1989–90
- संबंध – वनीकरण/वनरोपण
अरावली पर्वत श्रृंखला पुनर्वास योजना
- शुरुआत – 1990–91
- फंड – 1200 लाख रुपये
- सहयोग – यूरोपीय आर्थिक विकास द्वारा
- पुराना नाम – अरावली पहाड़ियों में संस्थाओं का पुनरुद्धार।
- इसके अंतर्गत हरियाणा के दक्षिणी भागों में वृक्षारोपण किया गया है। इसका निर्धारण पूरी तरह से राज्य सरकार का है।
- इसमें 293 गांवों में पौधारोपण करने का लक्ष्य था।
- इस योजना के अंतर्गत वर्ष 1991 से 2000 के बीच यूरोपीय संघ द्वारा परियोजना लागू की गई।
कंडी विकास परियोजना
- शुरुआत – 2003
- सहयोग – विश्व बैंक
- शिवालिक क्षेत्र में वृक्षारोपण हेतु।
- मिट्टी के कटाव की जांच के लिए।
- यह योजना विश्व बैंक के सहयोग से संचालित की गई।
हरियाली परियोजना
- हरियाली परियोजना की शुरुआत – 2003 (केंद्र सरकार द्वारा)
- वाटरशेड विकास परियोजना का उद्देश्य कृषि के लिए जल उपलब्ध करवाना, पीने के पानी का संरक्षण करना व मत्स्य पालन के लिए जल उपलब्ध करवाना इत्यादि।
हरियाणा सामुदायिक वानिकी परियोजना
- प्रदेश में 'हरियाणा सामुदायिक' नाम की एक परियोजना यूरोपीय संघ की मदद से 1998–99 ई. में राज्य में प्रारम्भ की गई।
- यह परियोजना नौ वर्ष अर्थात् 2006–07 तक चली, जिसमें कुल 126 करोड़ रु. खर्च किए गए और 27,380 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया गया।
- यह परियोजना 11 जिलों के 338 गांवों में संचालित की गई। जिसमें समाज के लोगों विशेषकर महिलाओं का सक्रिय योगदान प्राप्त किया गया।
- उद्देश्य – वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता, ग्रामीण रोजगार का सृजन करना व कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना।
हरियाणा वन विकास निगम
हरियाणा वन विकास निगम की स्थापना 7 दिसंबर, 1989 को हुई थी। इसका कार्यालय पंचकूला में है।
- वन वनस्पति योजना की शुरुआत – 1 नवंबर 2003
- औषधीय वनस्पति को बढ़ावा देने हेतु औषधि से संबंधित पेड़-पौधे प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण क्लबों की शुरुआत – 2005–06
- वनस्पति वन योजना – 1 जनवरी 2003
- नेशनल ग्रीन कोर योजना – 2000–2002
इस योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा सभी जिलों में पर्यावरण क्लब की स्थापना की गई थी।
राज्य वन नीति – 2006
वन सम्पदा के सतत विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा वन नीति, 2006 बनाई गई जिसका उद्देश्य वर्ष 2010 तक राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र के 10% भाग में तथा अन्ततः 20% भाग में वनाच्छादन एवं वृक्षाच्छादन के लक्ष्य को प्राप्त करना था।
- लक्ष्य – वनों का विस्तार 6.65% से बढ़ाकर 20% करना।
- राष्ट्रीय वन नीति 1988 के अनुसार प्रदेश में पारिस्थितिक तंत्र हेतु वनों का विस्तार होना चाहिए – 20 प्रतिशत।
- भारत में वनों का विस्तार होना चाहिए – 33 प्रतिशत।
- भारत में वर्तमान विस्तार – 21 प्रतिशत।
- घर-घर हरियाली योजना शुरुआत – 2015।
- इसके अंतर्गत 3 करोड़ पौधे लगाए गए।
पौधागिरी अभियान (तरु वन दिवस)
- हरियाणा में तरु वन दिवस की घोषणा – वर्ष 2004।
- 'तरु दिवस' पहली बार मनाया गया – 15 जुलाई 2015।
- शुरुआत – 15 जुलाई 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा, गुरुग्राम से।
- इसमें छठी से 12वीं तक के 22 लाख स्कूली बच्चों को शामिल किया गया है।
- इसके तहत स्कूली बच्चे पौधा लगाए व 3 वर्षों तक देखभाल करें।
- देखभाल के लिए 300 रुपये (100 रुपये प्रति वर्ष) प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
आंवला वन योजना
- शुरुआत – 5 जून 2021 को करनाल से, श्री मनोहर लाल द्वारा।
- पंचकूला के ऑक्सी वन का नाम सूर सम्राट पं. जसराज के नाम पर रखने की घोषणा की गई।
ड्रोन द्वारा बीज बॉलकास्ट पौधारोपण
ड्रोन द्वारा बीज डालकर पौधा रोपण की शुरुआत तत्कालीन वन मंत्री श्री कंवर पाल गुर्जर द्वारा यमुनानगर जिले के साढौरा के टिब्बी गांव से की गई।
प्राण वायु देवता पेंशन योजना
- शुरुआत – 5 जून, 2021
- उद्देश्य – 75 वर्ष से ऊपर के वृक्षों के रख-रखाव के लिए 2750 रुपये वार्षिक सम्मान राशि।
- इसे वृद्धावस्था सम्मान पेंशन की तर्ज पर बढ़ाया जाएगा।
- अब तक 3819 पेड़ों को इस योजना का लाभ मिल चुका है तथा 1541 नए पेड़ चिन्हित किए गए हैं।
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
- स्थापना – 1974
- मुख्यालय – पंचकूला
- हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रदूषण नियंत्रण दिवस 21 दिसंबर को मनाया जाता है।
- जल प्रदूषण अधिनियम – 1974
- वायु प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम – 1981
- पर्यावरण शोध अधिनियम – 1986
- ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम – 2003
हरियाणा नॉन-बायोडिग्रेडेबल गार्बेज कंट्रोल एक्ट – 1998
- हरियाणा पर्यावरण संरक्षण एवं शोध समिति – चरखी दादरी।
- स्थापना – 7 जून 2006।
- प्रोजेक्ट एवर केयर की शुरुआत – गुरुग्राम से।
- हरियाणा वन्य जीव अधिनियम – 1972।
- इसमें 1991 में संशोधन के बाद शिकार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा था।
- हरियाणा पर्यावरण प्रबंधन संस्थान – 22 जनवरी 2002।
पर्यावरण न्यायालय
पर्यावरण संबंधी मुद्दों को निपटाने के लिए हरियाणा राज्य में फरवरी 1997 में फरीदाबाद व हिसार जिलों में दो विशेष पर्यावरण न्यायालयों की स्थापना की गई थी।
अप्रैल 2025 में हिसार पर्यावरण न्यायालय को कुरुक्षेत्र स्थानांतरित कर दिया।
वर्तमान में पर्यावरण न्यायालय – फरीदाबाद व कुरुक्षेत्र जिलों में हैं।
पर्यावरण संबंधी केसों का निपटारा हेतु एक स्पेशल कोर्ट करनाल (1998) में स्थापित की गई।
- प्रदेश में पर्यावरण प्रशिक्षण केंद्र – 2 (सोहना तथा पिंजौर)।
- पर्यावरण प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र – मानेसर (गुरुग्राम)।
- वन्यजीवों के अस्थानिक संरक्षण हेतु गिद्ध संरक्षण केंद्र पिंजौर के निकट रेड जंगल फाउल प्रजनन केंद्र की स्थापना की गई है। यह राज्य के शिवालिक क्षेत्र में पाया जाता है।
- लुप्तप्राय गिद्धों के संरक्षण हेतु पिंजौर में ही गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र की स्थापना की गई है। यह एशिया का प्रथम गिद्ध संरक्षण केंद्र है।
राष्ट्रीय उद्यान (नेशनल पार्क)
हरियाणा में 2 संरक्षित राष्ट्रीय उद्यान हैं –
- सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, गुरुग्राम
- कलेसर राष्ट्रीय उद्यान, यमुनानगर
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (गुरुग्राम)
- 5 जुलाई 1991 को इसे उद्यान के रूप में स्थापित किया गया। पहले यह पक्षी विहार होता था जिसकी स्थापना पंजाब संरक्षण अधिनियम के तहत पक्षी अभयारण्य के रूप में 2 अप्रैल 1971 में महान पक्षी वैज्ञानिक डॉ. सलीम अली (बर्डमैन ऑफ इंडिया) के प्रयासों से हुई।
- इसकी खोज का श्रेय इंग्लैंड के पक्षी विज्ञानी तथा दिल्ली बर्ड वाचर्स सोसाइटी के सचिव, पीटर जैक्सन (1970 में) व पीटर स्कॉट को जाता है।
- सन् 1971 में चार गांव चंदू, सादराना, सैय्यदपुर तथा सुल्तानपुर (फर्रुखनगर तहसील, गुरुग्राम) की भूमि को अधिग्रहण करके तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री बंसीलाल द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को भेजा गया था।
- वर्ष 1972 में सुल्तानपुर को जलीय पक्षी हेतु आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया। इस राष्ट्रीय उद्यान को प्रवासी पक्षियों के लिए जानते हैं। शीत ऋतु में यहाँ प्रतिवर्ष सैकड़ों पक्षी प्रवास करते हैं। जिनमें साइबेरियन सारस प्रमुख है।
- सुल्तानपुर आदर्श भूमि रामसर साइट में शामिल – अगस्त 2021
- इस उद्यान को पक्षियों का स्वर्ग कहकर सम्बोधित किया जाता है।
- पहले इसे लेक बर्ड सेंचुरी के नाम से पुकारते थे। मगर वर्तमान में सलीम अली पक्षी विहार के नाम से पुकारते हैं।
- सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल – 142.52 हेक्टेयर (353 एकड़) है।
- सबसे ज्यादा पर्यटक यहाँ पर आते हैं।
- सुल्तानपुर शहर को हर्षदेव सिंह चौहान के पड़पोते सुल्तान सिंह ने बसाया था।
विशेष तथ्य
- सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान हरियाणा का पहला, सबसे पुराना तथा सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है।
- सुल्तानपुर पक्षी विहार हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ इको पार्क है।
- यह साइबेरियन सारस के प्रवास के लिए प्रसिद्ध है।
- पक्षियों की खूबसूरती को निहारने के लिए यहाँ चार वाचिंग टावर स्थापित किए गए हैं।
कलेसर राष्ट्रीय उद्यान (यमुनानगर)
- 8 दिसंबर 2003 में इसे नेशनल पार्क घोषित किया गया, जिसका क्षेत्रफल 11570 एकड़ है।
- इसकी सीमा तीन राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से लगती है।
- इसमें साल, खैर, सरस, सिंदूर तथा नमक के पेड़ काफी मात्रा में मिलते हैं।
- इस उद्यान को राज्य में लाल जंगली मुर्गों के लिए जाना जाता है।
- कलेसर अभयारण्य के अंदर सुप्रीम कोर्ट ने चार बांधों के निर्माण पर रोक लगा दी है।
विशेष तथ्य
- कलेसर को हम साल वृक्षों के लिए भी जानते हैं।
- यह राजा जी नेशनल पार्क से आने वाले टाइगर और हाथी जैसे जानवरों के लिए दूसरा घर साबित हो सकता है।
- इसका नाम उद्यान के भीतर स्थित एक शिव मंदिर के नाम पर रखा गया है, जो प्राचीन कालेश्वर (भगवान शिव) को समर्पित है।
- वन अनुसंधान देहरादून द्वारा कलेसर नेशनल पार्क में 30 सितंबर 2021 को पहला मशरूम सर्वेक्षण किया गया।
वन्य जीव अभयारण्य
हरियाणा में 8 वन्य जीव अभयारण्य हैं –
वर्तमान में हरियाणा में 7 वन्य जीव अभयारण्य हैं। अबूबशहर वन्य जीव अभयारण्य को इस श्रेणी से हटाकर इसे सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र में शामिल किया गया है।
अबूबशहर वन्यजीव अभयारण्य
- यह अभयारण्य सिरसा में स्थित है। इसका क्षेत्रफल 11530.56 हेक्टेयर (28492 एकड़) है।
- यह काला हिरण व मोर के लिए प्रसिद्ध है।
- यहां काला तीतर पर्यटन स्थल है।
- अबूबशहर राज्य में सबसे बड़ा वन्य जीव अभयारण्य है।
- यह अभयारण्य हरियाणा, पंजाब व राजस्थान की सीमा पर स्थित है।
विशेष तथ्य
अबूबशहर को वन्य जीव अभयारण्य का दर्जा 27 नवंबर 1987 में दिया गया तथा वर्ष 2018 में समाप्त किया गया। वर्तमान में अबूबशहर वन्य जीव अभयारण्य न होकर एक सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र है।
कलेसर वन्यजीव अभयारण्य
- इसकी स्थापना 13 दिसंबर 1996 को यमुनानगर में हुई।
- इसका क्षेत्रफल – 13209 एकड़ है।
- यह अभयारण्य भौंकने वाला हिरण, लाल जंगली मुर्गी, तेंदुआ, भालू, सांभर, जंगली सूअर, गोरल, कक्कड़, भूरा तीतर के लिए प्रसिद्ध है।
विशेष तथ्य
- कलेसर वन्य जीव अभयारण्य हरियाणा का एकमात्र ऐसा अभयारण्य है जिसे राष्ट्रीय पार्क का दर्जा मिला हुआ है।
- यह हरियाणा का दूसरा सबसे बड़ा वन्य जीव अभयारण्य है।
- लेकिन वर्तमान में अबूबशहर का दर्जा समाप्त होने के बाद यह हरियाणा का पहला सबसे बड़ा वन्य जीव अभयारण्य बन गया है।
बीड़ शिकरगाह वन्यजीव अभयारण्य
- इसकी स्थापना 29 मई 1987 में पंचकूला में हुई।
- इसका क्षेत्रफल – 767.30 हेक्टेयर है।
- यह अभयारण्य वनस्पतियों और जंतुओं की विविधता के लिए प्रसिद्ध है। इसमें मुख्यतः चीतल, एशियाई हाथी, जंगली सूअर, जंगली मुर्गी पाए जाते हैं।
- 2009 में इसे भारत सरकार ने इसे पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया, जिसके तहत इसके पाँच किलोमीटर (3.1 मील) के दायरे में विकास की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- इस अभयारण्य के अंदर वर्ष 2001 में गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र की स्थापना की गई है।
नोट: यह अभयारण्य वनस्पतियों और जंतुओं की विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
वन्य जीव अभयारण्य (जारी)
खोल ही रेतान वन्यजीव अभयारण्य
- इसकी स्थापना 10 दिसंबर, 2004 को पंचकूला में हुई।
- इसका क्षेत्रफल – 4883 हेक्टेयर (2226.58 तथा 2656.38 हेक्टेयर) है।
- इसके अलावा अभयारण्य के चारों ओर 1320 हेक्टेयर इको संवेदनशील जोन है।
- इसमें मुख्यतः तेंदुआ, भालू, सांभर, गोरल, कक्कड़, जंगली सूअर, भूरा तीतर, भारतीय ग्रे नेवला, भारतीय लोमड़ी, भारतीय गीदड़ पाए जाते हैं।
नाहर (नाहड़) वन्यजीव अभयारण्य
- नाहर वन्यजीव अभयारण्य रेवाड़ी जिले में स्थित है।
- इसका क्षेत्रफल – 211.35 हेक्टेयर है।
- यह अभयारण्य नाहर (नाहड़) गांव के अंतर्गत आता है।
- हरियाणा सरकार तथा हरियाणा वन विभाग ने आधिकारिक तौर पर 30 जनवरी, 1987 को इसे वन्यजीव अभयारण्य का दर्जा दिया।
- इसमें मुख्यतः काला हिरण, नील गाय, बारहसिंगा, लोमड़ी, सियार, काला तथा भूरा तीतर पाए जाते हैं।
नोट- पर्यावरण की दृष्टि से इस अभयारण्य को जून 2009 में संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया। पूर्व में यह दुजाना के नवाब मुहम्मद इक्कदार खाँ का चारागाह होता था।
6. भिण्डावास वन्यजीव अभयारण्य
भिण्डावास वन्यजीव अभयारण्य झज्जर में स्थित है। इसे 5 जुलाई 1986 को वन्य जीव अभयारण्य का दर्जा दिया गया। 3 जून, 2009 को इसे भारत सरकार द्वारा पक्षी अभयारण्य का दर्जा दिया गया। यहाँ पर 4.1 वर्ग कि.मी. में पक्षी विहार है। इसका क्षेत्रफल 411.55 हेक्टेयर (1016 एकड़) है। इसमें मुख्यतः बतखें, बगुले, स्टार्क्स, भूरे हंस, लाल बुलबुल, किंगफिशर तथा पानी के अन्य पक्षी पाए जाते हैं। यहाँ पक्षियों की लगभग 250 प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
यह हरियाणा का पहला तथा विश्व का दूसरा पक्षी विहार है।
नोट – भिण्डावास हरियाणा की सबसे बड़ी आर्द्रभूमि है।
यह अभयारण्य अपनी सुंदर झील के लिए प्रसिद्ध है।
भिण्डावास आदर्श भूमि को 5 मई 2021 रामसर साइट में शामिल किया गया।
इको सेंसिटिव जोन – 2011
7. खापड़वास (खपरवास) वन्यजीव अभयारण्य
इसकी स्थापना 30 जनवरी 1987 को झज्जर में हुई। इसका क्षेत्रफल 82.70 हेक्टेयर (204 एकड़) है। इसमें भी मुख्यतः बतखें, बगुले, स्टार्क्स तथा पानी के अन्य पक्षी पाए जाते हैं।
नोट- यह भिण्डावास वन्यजीव अभयारण्य से मात्र 1.5 कि.मी. दूर है। पर्यावरण एवं प्रदूषण के दृष्टिकोण से यह संवेदनशील क्षेत्र के तहत आता है।
8. छिलछिला वन्यजीव अभयारण्य
इसकी स्थापना 28 नवम्बर 1986 को कुरुक्षेत्र के स्योंठी कलां गांव में हुई। इसका क्षेत्रफल 28.92 हेक्टेयर (71.45 एकड़) है। इसमें मुख्यतः बतखें, बगुले, स्टार्क्स तथा पानी के अन्य पक्षी पाए जाते हैं।
छिलछिला वन्यजीव अभयारण्य राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा वन्यजीव अभयारण्य है। पर्यावरण की दृष्टि से इसे संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है। स्योंठी कलां गांव (कुरुक्षेत्र) में कर्नल सफेदा संवर्धन केंद्र की स्थापना की गई है। वर्ष 2009 में इसे वन्य जीव अभयारण्य का दर्जा दिया गया।
9. असोला-भाटी वन्यजीव अभयारण्य
यह 2782 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विस्तृत है। यह राजस्थान के अलवर में सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान से शुरू होता है तथा हरियाणा के मेवात, फरीदाबाद एवं गुरुग्राम जिलों में फैला हुआ है। यह दिल्ली पर्वतीय क्षेत्र के अवशेष के बीच स्थित है। यह बड़खल व सूरजकुंड झील के पास स्थित है।
पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य के आस-पास के 1 किमी क्षेत्र को पर्यावरण संवेदि क्षेत्र (Eco Sensitive Zone) घोषित किया है। इस अभयारण्य में स्थानीय व प्रवासी पक्षियों की लगभग 200 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इसके निकट बड़खल झील व मयूर झील स्थित है।
संरक्षण रिजर्व
1. सरस्वती वन्य जीव अभयारण्य
यह अभयारण्य कैथल एवं कुरुक्षेत्र जिले में स्थित है जो 4452.85 हेक्टेयर पर फैला है। जुलाई 1988 में इसे एक वन्य जीव अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया था।
वर्ष 2007 में इसे संरक्षण रिजर्व क्षेत्र घोषित किया गया। यहाँ हिरण पाए जाते हैं। इसे सोनसर (स्योंसर) जंगल के नाम से भी जाना जाता है। इसमें हरियाणा की पहली विशेष नक्षत्र वाटिका स्थापित की गई है। इस क्षेत्र में कुषाण और गुप्त काल के पुरातात्विक अवशेष और चार सदी पुराना एक मुगल कुआँ स्थित है।
2. बीरबारा संरक्षित वन्य जीव क्षेत्र
यह अभयारण्य जींद में स्थित है जो 419.26 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इसे 2007 में मान्यता प्रदान की गई।
राज्य में 4872.11 हेक्टेयर में संरक्षण रिजर्व का विस्तार है।
चिड़ियाघर
1. लघु चिड़ियाघर (भिवानी)
- स्थापना – 1982-83 में
- क्षेत्रफल – 10 एकड़ (4 हेक्टेयर)
- यह प्रदेश का सबसे पुराना, प्रथम तथा सबसे छोटा चिड़ियाघर है। वर्तमान में इसका नाम चौ. सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल पार्क है।
- इस चिड़ियाघर में 3 अक्टूबर, 1982 को हिरण पार्क तथा 6 सितम्बर, 1983 को भालू पार्क की स्थापना की गई थी।
- इस चिड़ियाघर में मगरमच्छ, काले भालू, लोमड़ी, चित्तीदार हिरण, सांभर, दरियाई घोड़ा, लाल जंगली मुर्गी, तेंदुआ, बाघ आदि पशु रहते हैं।
- वर्ष 1987 से इस चिड़ियाघर में घोड़ा व मगरमच्छ को भी रखा जा रहा है। इस चिड़ियाघर को देखने के लिए पहली बार ई-टिकटिंग की व्यवस्था की गई है।
2. रोहतक चिड़ियाघर (रोहतक)
- स्थापना – 1982-83
- क्षेत्रफल – 41 एकड़ (लगभग 16 हेक्टेयर)
- यह प्रदेश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। यह चिड़ियाघर NH-9 (पुराना नाम NH-10) पर तिलियार झील के निकट स्थित है।
- इस चिड़ियाघर को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने 28 मार्च, 2005 को अपनी स्वीकृति प्रदान की।
- रोहतक चिड़ियाघर में मगरमच्छ, घड़ियाल, दरियाई घोड़ा, बाघ, लकड़बग्घा, भेड़िया, सियार, उदबिलाव, काला हिरण, सांभर, लंगूर, पूँछ वाला बन्दर आदि पशु मिलते हैं।
3. लघु चिड़ियाघर (पिपली, कुरुक्षेत्र)
- स्थापना – 1985-86
- क्षेत्रफल – 27 एकड़ (लगभग 11 हेक्टेयर)
- यह लघु चिड़ियाघर NH-44 (पुराना नाम NH-1) पर स्थित है।
नोट – पिपली (कुरुक्षेत्र) में काला तीतर प्रजनन केंद्र है।
हिरण उद्यान
- हिरण उद्यान – हिसार (ब्लैक बक)
- महम हिरण उद्यान – रोहतक
वन विभाग के अनुसार हरियाणा में हिरण पार्क की संख्या 1 ही है – हिसार हिरण पार्क।
हिसार में हिरण उद्यान (डियर पार्क) की स्थापना 1970-71 में की गई। यह कुल 48 एकड़ में फैला हुआ है। बजट 2025-26 के अनुसार वन विभाग की 100 एकड़ भूमि में लगभग 50 करोड़ की लागत से मोरनी (पंचकूला) में डियर पार्क बनाया जाएगा।
प्रजनन केंद्र
हरियाणा का वन विभाग राज्य में निम्नलिखित 5 पशु एवं पक्षी प्रजनन केंद्र चलाता है –
- मोरप्रजनन केंद्र, भौर सैंदा (कुरुक्षेत्र)
स्थापना – 1981-82
- चिंकारा प्रजनन केंद्र, कैरू (भिवानी)
स्थापना – 1985
- तीतर (पेंटेड) प्रजनन केंद्र, मोरनी, पिंजौर (पंचकूला)
स्थापना – 1992-93
- गिद्ध/जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र, जोधपुर गांव, पिंजौर (पंचकूला)
स्थापना – 2001
- मोर एवं चिंकारा प्रजनन केंद्र, झालुबा (रेवाड़ी)
स्थापना – 2011
नोट- HSSC में पूछे गए प्रश्न के अनुसार हरियाणा में पशु एवं पक्षी प्रजनन केंद्रों की संख्या 4 है, जबकि वन विभाग की वेबसाइट के अनुसार हरियाणा वन विभाग पाँच पशु एवं पक्षी प्रजनन केंद्र चलाता है।
गिद्ध/जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र
यहाँ विश्व के सर्वाधिक गिद्ध पाए जाते हैं। इस केंद्र की स्थापना यू.के. के 'रॉयल सोसायटी ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ बर्ड्स', (RSPB) एवं 'जूलॉजिकल सोसायटी ऑफ लंदन' (ZSL) तथा 'बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी' (BNHS) की सहायता से 2001 में बीड़ शिकरगाह में की गई है। यह तीन प्रजातियों के गिद्धों – सफेद पीठ वाले (व्हाइट बैक्ड), लंबी चोंच वाले (लॉन्ग बिल्ड) और पतली चोंच वाले (स्लेंडर बिल्ड) को विलुप्त होने से बचाने के लिए एक सहयोगात्मक पहल है।
हरियाणा और पूरे भारत में गिद्धों की जनसंख्या में गिरावट एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दा है, जिसका मुख्य कारण पशु चिकित्सा में डिक्लोफेनाक का उपयोग है।
राज्य में निम्न प्रजनन केंद्रों का वर्णन भी मिलता है –
- रेड जंगल फाउल प्रजनन केंद्र – इसकी स्थापना पिंजौर (पंचकूला) में हुई है।
- काला तीतर व काला हिरण प्रजनन केंद्र – इसकी स्थापना पिपली (कुरुक्षेत्र) में 1985-86 में हुई।
- चिड़िया प्रजनन केंद्र – मोरनी (पंचकूला) तथा बरवाला (पंचकूला) में स्थापित किए गए हैं।
- केंद्रीय अश्व प्रजनन केंद्र – इसकी स्थापना हिसार में 1986 में हुई।
- केंद्रीय भैंस प्रजनन केंद्र – इसकी स्थापना हिसार में 1985 में हुई।
- केंद्रीय भेड़ प्रजनन केंद्र – इसकी स्थापना हिसार में हुई।
- शूकर (सूअर) प्रजनन केंद्र – इसकी स्थापना हिसार में हुई।
- राज्य का एकमात्र ऊँट प्रजनन केंद्र – सिरसा में है।
- हाथी पुनर्वास एवं अनुसंधान केंद्र – इसकी स्थापना बनसंतौर (यमुनानगर) में की गई।
अन्य प्रमुख प्रजनन केंद्र एवं संबंधित तथ्य
- सारस प्रजनन केंद्र – कुरुक्षेत्र
- गोरैया प्रजनन व संरक्षण केंद्र – पिंजौर (पंचकूला)
- टाइगर पार्क (प्रस्तावित) – कलेसर वन
- तेंदुआ प्रजनन केंद्र – मोरनी (पंचकूला)
- हॉग डियर प्रजनन केंद्र – पलवल
- काला हिरण प्रजनन केंद्र – पिपली (कुरुक्षेत्र)
- पशु-पक्षी गोद लेने की योजना की शुरुआत कैप्टन अजय यादव ने ब्लैक बक (पिपली चिड़ियाघर से) को 22500 रुपये में गोद लेकर की। यह योजना 7 जनवरी 2011 को शुरू हुई।
- सफारी पार्क – अरावली क्षेत्र (10000 एकड़ में)
- हरियाणा का पहला तितली संरक्षण पार्क – पिपली (कुरुक्षेत्र)
- हरियाणा का दूसरा तथा उत्तर भारत का सबसे बड़ा तितली संरक्षण पार्क – गुरुग्राम
- पहला मशरूम सर्वेक्षण – कलेसर राष्ट्रीय उद्यान, यमुनानगर
- तोता अभयारण्य – चंडीगढ़
- सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र – 2
- डॉ. मंगलसेन कृषि विज्ञान केंद्र – हिसार
- हरियाणा का पहला तितली संरक्षण – खोल (रेवाड़ी)
यहाँ पर दर्शकों द्वारा तितलियों सहित विभिन्न तितलियाँ पाई जाती हैं।
फरीदाबाद में गोल्फ कोर्स के पास बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी व हरियाणा पर्यटन विभाग के सहयोग से आधा एकड़ में तितली पार्क बनाया जाएगा।
हरियाणा में हर्बल पार्क (औषधीय पार्क)
हरियाणा प्रदेश में हर्बल पार्क की संख्या – 59
राज्य में सर्वाधिक हर्बल पार्क रेवाड़ी (15) तथा महेंद्रगढ़ (11) हैं।
चौधरी देवीलाल हर्बल पार्क (चुहड़पुर, यमुनानगर)
- यह हरियाणा का सबसे पुराना व प्रथम हर्बल पार्क है।
- अन्य नाम – नक्षत्र वाटिका
- स्थापना – 6 नवम्बर 2001
- क्षेत्रफल – 184 एकड़
- स्थान – चुहड़पुर (यमुनानगर)
- वर्ष 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने रेखा का पौधा लगाया।
राज्य औषधीय पादप (मेडिसिनल प्लांट) बोर्ड
- स्थापना – 13 अगस्त 2002
- मुख्यालय – पंचकूला
- सहयोग – आयुष विभाग
- उद्देश्य – औषधीय पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देना।
हरियाणा जैव विविधता बोर्ड
- स्थापना – वर्ष 2004
- जैव विविधता अधिनियम 2002 के तहत
- मुख्यालय – पंचकूला
- हरियाणा में जैव विविधता वाले हॉट स्पॉट हैं – अरावली क्षेत्र व शिवालिक क्षेत्र।
- हरियाणा में पक्षी प्रजातियों की समृद्ध जैव विविधता है।
- भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाने वाली 1250 पक्षी प्रजातियों में से लगभग 600 प्रजातियाँ हरियाणा में पाई जाती हैं।
जैव विविधता पार्क – गुरुग्राम (अरावली क्षेत्र)
बल्ब हर्बल फॉरेस्ट
पंचकूला जिले में मोरनी की पहाड़ियों में 53 हजार एकड़ में एक अत्याधुनिक औषधीय उद्यान (मेडिसन पार्क/विश्व औषधीय वन) बनाया जा रहा है। यह पार्क राज्य सरकार पतंजलि योगपीठ (बाबा रामदेव) के सहयोग से बना रही है।
यह दुनिया का सबसे बड़ा व देश का प्रथम हर्बल फॉरेस्ट होगा।
राज्य के प्रमुख हर्बल पार्क व अन्य पार्क
अम्बाला जिला के प्रमुख हर्बल पार्क –
- हार्ड पार्क
- शंकर हर्बल पार्क
- सुभाष चन्द्र पार्क
- महावीर पार्क
- ककड़बोड़ पार्क
- ड्राइंग पार्क
- कैक्टस गार्डन पार्क
- इन्द्रिय गांधी पार्क
यमुनानगर जिला के प्रमुख हर्बल पार्क –
- सिटी सेंट्रल पार्क
- रुद्राक्ष वाटिका
- देवीलाल हर्बल पार्क
- आदिवृत्ति पार्क
पंचकूला जिला के प्रमुख हर्बल पार्क –
- पिंजौर हर्बल पार्क
- कपूर वाटिका
- टिक्करताल हर्बल पार्क
- ककरेला उद्यान
- थापली हर्बल पार्क (मोरनी)
फरीदाबाद जिला के प्रमुख हर्बल पार्क –
- कुण्डा पार्क
- फाउटेन पार्क
- नरही पार्क
- रतनजोत वाटिका
रेवाड़ी जिला के प्रमुख हर्बल पार्क –
- शहीद भगत सिंह पार्क
- रामगढ़ पार्क
- भूगोल वाटिका
- राजीव गांधी पार्क
- इन्दिरा गांधी पार्क
- महात्मा गांधी पार्क
- जवाहरलाल नेहरू पार्क
- बल्लभ भाई पटेल पार्क
- कर्णवास वाटिका
- मस्तानी पार्क
- खुशीलाल वाटिका
- अश्वगंधा वाटिका
गुरुग्राम जिला के प्रमुख हर्बल पार्क –
- लेजर वैली
- अरावली
- सॉफ्टवेयर पार्क
- वाटर पार्क
- नॉविकेत पार्क
- आंवला वाटिका
हिसार जिला के प्रमुख हर्बल पार्क –
- जिंदल पार्क
- टाउन पार्क
- मिर्जासेन हर्बल पार्क (खांडा खेड़ी)
- शतावर वाटिका
- नक्षत्र वाटिका
- लोहरी राघो हर्बल पार्क (लोहरी राघो)
भिवानी जिला के प्रमुख हर्बल पार्क –
- बंसीलाल पार्क
- सुरेन्द्र पार्क
महेंद्रगढ़ जिला के प्रमुख हर्बल पार्क –
- कादपुर हर्बल पार्क
- मुगल वाटिका
- च्यवन ऋषि हर्बल वाटिका, महेंद्रगढ़
झज्जर जिला के प्रमुख हर्बल पार्क –
- भिण्डावास हर्बल पार्क
- प्रजापति वाटिका
अन्य महत्वपूर्ण हर्बल पार्क –
- अर्जुन वाटिका, कुरुक्षेत्र
- जामुन वाटिका, सीवन (कैथल)
- अशोक वाटिका, घरौंडा (करनाल)
- इंद्री हर्बल पार्क, करनाल
- नीम वाटिका, रोहतक
- चन्दन वाटिका, जींद
- मुलैठी वाटिका, गिल्लाखेड़ा (फतेहाबाद)
नोट :- मुलैठी वाटिका को चौ. सुरेन्द्र सिंह हर्बल पार्क भी कहते हैं।
सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र
1. गोरड़न जंगली सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र
- स्थापना – जुलाई 2017
- स्थान – ब्रह्म सरोवर (थाना गांव) कुरुक्षेत्र
- सॉफ्ट शैल कछुए के लिए आरक्षित।
नोट- यह हरियाणा का पहला सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र है जो कुरुक्षेत्र जिले के पेहोवा के थाना गांव में 100 एकड़ में फैले पुराने तालाब, जिसे पुराणों के अनुसार वास्तविक ब्रह्मसरोवर माना जाता है, में स्थापित किया गया है।
2. अबुबशहर सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र
- स्थापना – वर्ष 2018
- स्थान – अबुबशहर (सिरसा)
शहीद अमृता देवी स्मृति सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र – घग्गर (फतेहाबाद)
(काला हिरण के संरक्षण के लिए)
गुरु जम्भेश्वर सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र – गांव ढाणी माजरा (फतेहाबाद)
(मोर, काला तीतर व अन्य पक्षी वर्ग की प्रजातियों के संरक्षण के लिए)
गुरु गोरखनाथ सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र – गांव काजल हेड़ी (फतेहाबाद)
(दुर्लभ प्रजाति के कछुओं इंडियन सॉफ्टशेल टर्टल्स के संरक्षण के लिए)
इन तीनों को मान्यता वर्ष 2019 में मिली थी।
महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य
- हरियाणा में प्रतिवर्ष 21 मार्च को विश्व वन दिवस मनाया जाता है।
- सुल्तानपुर पक्षी विहार की स्थापना 1971 में की गई। इस पक्षी विहार की स्थापना महान पक्षी वैज्ञानिक डॉ. सलीम अली के प्रयासों से हुई। अतः इसे सलीम अली पक्षी विहार भी कहा जाता है।
हरियाणा में वन एवं वन्यजीव से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- सुल्तानपुर पक्षी विहार की खोज इंग्लैंड के पीटर जैक्सन व पीटर स्कॉट ने की थी।
- वर्ष 1972 में सुल्तानपुर को जलीय पक्षियों हेतु आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया।
- सुल्तानपुर पक्षी विहार हरियाणा का सर्वप्रमुख ईको पार्क है।
- सरस्वती वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 1988 में अधिसूचित किया गया।
- सरस्वती वन्यजीव अभयारण्य (कैथल) को सोमनसर (स्यांसार) जंगल के नाम से भी जाना जाता है।
- वन्य जीवन अधिनियम में वर्ष 1991 में किए गए संशोधन के पश्चात शिकार पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है।
- देश का पहला हाथी पुनर्स्थापन एवं अनुसंधान केंद्र यमुनानगर के बनसंतोर जंगल में स्थापित किया गया है।
- वन्य जीवों को संरक्षण प्रदान करने के लिए वर्ष 1972 में हरियाणा में वन्य जीवन अधिनियम लागू किया गया।
- गिद्ध संरक्षण एवं पुनर्वास केंद्र पिंजौर में है। यह अपनी तरह का एशिया का पहला गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र है। यह केंद्र अगस्त 2001 में शुरू किया गया था।
- मोर तथा चिकित्सा संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र बारूवास आरक्षित वन रेवाड़ी में स्थापित किया गया है।
- ताजेवाला (यमुनानगर) तथा बरवाला (पंचकूला) में विशेष चेक पोस्टें स्थापित की गई हैं, ताकि शिकारियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
- मगरमच्छ प्रजनन केंद्र भोर सैदा कुरुक्षेत्र में है।
- हरियाणा में पहली ग्रीन रोड कैपिटलिक हरियाणवी के अंतर्गत PWD विभाग द्वारा लोकराम गांव (गुरुग्राम) में बनाई गई है।
- यह ग्रीन रोड तीन अन्य शहरों (करनाल, हांसी, पटौदी) में भी बनाई जाएगी।
- हरियाणा राज्य पर्यावरण प्रबंधन सोसायटी की स्थापना 22 जनवरी 2002 को गई।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का सबसे छोटा वन्यजीव अभयारण्य छिलछिला वन्यजीव अभयारण्य (28.92 हेक्टेयर) है।
- झज्जर का भिंडावास झील का पक्षी विहार का पहला नंबर का तथा विश्व का दूसरे नंबर का पक्षी विहार है।
- हरियाणा की सबसे बड़ी आर्द्र भूमि भिंडावास झील है।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य सिरसा का अबुबशहर वन्यजीव अभयारण्य (11530 हेक्टेयर) है।
- वर्तमान में इसका दर्जा समाप्त होने पर कलेसर वन्य जीव अभयारण्य प्रदेश का सबसे बड़ा वन्य जीव अभयारण्य हो गया है।
- राज्य वन प्रतिवेदन 2013 के अनुसार हरियाणा में 1586 वर्ग कि.मी. क्षेत्र में वनों का विस्तार है।
- हरियाणा नॉन बायो डिग्रेडेबल गार्बेज कंट्रोल एक्ट 1998 से लागू किया गया था।
- राज्य सरकार ने राष्ट्रीय हरित कोर योजना के तहत पारिस्थितिकी क्लब की स्थापना की है।
- ख्याली कलां (कुरुक्षेत्र) में करनाल सफेदा संवर्धन केंद्र की स्थापना की गई है।
- फतेहाबाद स्थित चौधरी सुरेन्द्र सिंह मारक हर्बल पार्क (मुलैठी पार्क) को बंद कर दिया गया है।
- हरियाणा वन विभाग द्वारा प्रदेश में मुगल के संरक्षण तथा विकास और आंवला के उत्पादन के लिए दो बड़ी परियोजनाएं चलाई गई हैं।
- हरियाणा वन विभाग द्वारा प्रत्येक जिले में हर्बल पार्क तथा हर्बल ज्ञान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
- हिसार तथा अग्रोहा में अक्षय वाटिका स्थापित की गई है।
- प्रदेश में 2005–06 में काकड़ वाटिका (पंचकूला) तथा हड़ूड वाटिका (अम्बाला) स्थापित की गई हैं।
- सराय ख्वाजा फरीदाबाद को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने डीड फॉरेस्ट घोषित किया है।
- ट्री मैन ऑफ हरियाणा – देवेन्द्र सूरा (सोनीपत)।
- प्लांटर मैन ऑफ हरियाणा – डॉ. रामजी लाल (डबवाली, सिरसा)।
- वाटर मैन ऑफ हरियाणा – सांसद धर्मबीर सिंह (भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से सांसद)।
- श्री धर्मवीर सिंह को वाटर मैन ऑफ हरियाणा की संज्ञा पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने दी थी।
- हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैव-चिकित्सा अपशिष्ट, खतरनाक कचरा ठोस अपशिष्ट और प्लास्टिक के उपयोग के कारण होने वाले प्रदूषण से संबंधित कानून को लागू करता है।
- राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (NEERI) ने पूर्ण पालन के बहुसतरीय पिंजरे की सुविधा व्यवस्था को समाप्त करने के लिए हरियाणा में चरणबद्ध तरीके से पिंजरा मुक्त मकान का प्रस्ताव है।
- राज्य वन्य जीव बोर्ड की मंजूरी के बाद राष्ट्रीय उद्यान वन्य जीव अभयारण्य या संवेदनशील रोग के किसी भी क्षेत्र में इमारतों का निर्माण किया जा सकता है।
- हरियाणा का राज्य पर्यावरण संरक्षण परिषद एक सलाहकार समिति के रूप में कार्य करती है।
- हरियाणा में अत्यधिक प्रदूषित बड़े और मध्यम औद्योगिक इकाइयों के लिए पर्यावरण दृष्टि से कार्यस्थल की उपयुक्तता के लिए मंजूरी देने वाला सक्षम राजकीय प्राधिकरण पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग है।
- हरियाणा में संचालित ग्रीन (भू-क्षरण) कम करने के लिए ग्रास बैरियर्स (घास के अवरोध) बायो रेमेडियल (जैव उपचारात्मक) किए गए हैं।
- खेजड़ी वृक्ष फरीदाबाद में सर्वत्र उगता है। दूसरे उपयोगों के अलावा इस वृक्ष की छाल/डाली सदियों में पशुओं के चारे में काम आती है।
- हरियाणा का पहला वन्य जीव निगरानी और अनुसंधान केंद्र शोध (फरीदाबाद) में स्थापित किया जाएगा।
हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)
हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।