हरियाणा राज्य की खेलकूद गतिविधियाँ
विभाग – खेल एवं युवा मामले विभाग
मुख्यालय – सेक्टर 3, पंचकुला
हरियाणा खेल विभाग का मुख्य दृष्टिकोण – खेल सबके लिए
राजकीय खेल – कुश्ती
खेल से संबंधित हरियाणा के उपनाम
- खेल फैक्ट्री
- खेल हब
- खेलों का कैप्टन
- स्पोर्ट्स हब
- खेलों की नर्सरी
- खेलों का पावर हाउस
हरियाणा के ग्रामीण खेल
चुवल, झिरना झंकी, तिल-तिल गोपिया, मोरा कुदना, खुड़िया, आँख मिचौनी, गिल्ली-डंडा, पिट्ठू, गुद्दा चौंगी, नुनिया घाटी, सुलिया-डण्डा, कोकली।
राज्य खेल नीति, 2009
राज्य में खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा नई खेल नीति 21 अगस्त, 2009 लागू की गई है।
हरियाणा खेल व शारीरिक उपयुक्तता नीति
12 जनवरी 2015 को हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने नई खेल नीति लागू की जिसके तहत –
- ऐसा माहौल विकसित करना जहाँ फिटनेस व खेलते को अपने अधिकार के रूप में समझें।
- हरियाणा वासियों को शारीरिक क्रियाओं और खेलों के अभ्यास के फायदों के बारे में जागरूकता पैदा करना।
- स्पोर्ट्स की गुणवत्ता को बढ़ावा और पोषण करना तथा हरियाणा में खेलों की क्षमता को बढ़ाना।
हरियाणा खेल संघ या एसोसिएशन
हरियाणा ओलंपिक संघ
- स्थापना – 1 नवम्बर 1966
- मुख्यालय – पंचकुला
- प्रथम अध्यक्ष – B.S. रोशा (1966–69)
- वर्तमान अध्यक्ष – जसबीर सिंह नैय्योल (मीनू नैय्योल)
हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के तौर पर सर्वाधिक बार व सबसे लंबा कार्यकाल – अभय सिंह चौटाला।
हरियाणा जूडो संघ
- स्थापना – वर्ष 1983 (पंजीकरण सोसाइटी एक्ट 1860 के तहत)
- मुख्यालय – भिवानी
- वर्तमान अध्यक्ष – ............
- सरदार प्रकाश सिंह मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता 2007 का आयोजन – मुख्यालय (सोनीपत)
- पुरस्कार राशि – 5 लाख रुपये।
- इस प्रतियोगिता में हरियाणा से पहले और भारत के 47वें ग्रैंड मास्टर बने – हिमांशु शर्मा (रोहतक)।
- हरियाणा का विश्वनाथन आनंद – हिमांशु शर्मा।
हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन
- पहली बार गठन – वर्ष 2005 में
- पुनर्गठन – वर्ष 2015 में
- मुख्यालय – अंबाला कैंट
- वर्तमान अध्यक्ष – सरदारपाल एम.
- मिनी ब्राजील – अलखपुरा गाँव (भिवानी)
- लड़कियों के फुटबॉल खेलने के कारण अलखपुरा गाँव का यह नाम पड़ा।
हरियाणा हॉकी एसोसिएशन
- गठन – 24 जून 2009
- अध्यक्ष – जयदीप सिंह
- उपाध्यक्ष – सुनील मलिक
हरियाणा साहसिक खेल अकादमी
- अधिसूचना – 4 जनवरी 2016
- मुख्यालय – मोरनी, पंचकुला
हरियाणा राज्य बॉक्सिंग संघ
- स्थापना – 2018, बाघोड़ा गाँव (गुरुग्राम)
हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन
हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन की संख्या – 2
- नेशनल कबड्डी स्टेट एसोसिएशन
- सर्कल कबड्डी स्टेट एसोसिएशन
हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन
- गठन – वर्ष 2006
- मुख्यालय (पहले) – भिवानी
- वर्तमान मुख्यालय – दिल्ली
हरियाणा कॉर्फ बॉल एसोसिएशन
- मुख्यालय – रोहतक
- अध्यक्ष – देवेंद्र चतुर्भुज अग्रि
हरियाणा वालीबॉल एसोसिएशन
- मुख्यालय – रोहतक
प्रदेश के विभिन्न जिलों में उपलब्ध स्टेडियम / खेल परिसर
अंबाला :
- वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम, अंबाला कैंट
- खुखरी गोल्फ क्लब (1891), अंबाला कैंट
फरीदाबाद :
- नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम (मयूर स्टेडियम)
- राज्य खेल परिसर, फरीदाबाद
- अरावली गोल्फ क्लब, फरीदाबाद
रोहतक :
- छोटूराम स्टेडियम, रोहतक
- राजीव गांधी राज्य खेल परिसर, रोहतक
- चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम, लाहली
- महाराजा अग्रसेन स्टेडियम
भिवानी :
- भीम स्टेडियम, भिवानी
- चौ. देवीलाल खेल परिसर, भिवानी
हिसार :
- महावीर स्टेडियम, हिसार
- हरियाणा कृषि विवि खेल परिसर, हिसार
नोट: मूल चित्र में हरियाणा जूडो संघ के वर्तमान अध्यक्ष का नाम रिक्त है। ग्रामीण खेलों के कुछ नाम तथा कॉर्फ बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष का नाम चित्र के अनुसार ही लिपिबद्ध किए गए हैं; अस्पष्ट शब्दों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में उपलब्ध स्टेडियम / खेल परिसर
गुरुग्राम :
- नेहरू / गुरुद्रोणाचार्य स्टेडियम, गुरुग्राम।
- ताऊ देवीलाल स्टेडियम, गुरुग्राम।
कुरुक्षेत्र :
- द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र।
- चौ. छोटूराम स्टेडियम, कुरुक्षेत्र।
- खेल परिसर, कुरुक्षेत्र वि.वि., कुरुक्षेत्र।
झज्जर :
- जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर।
- सहवाग क्रिकेट अकादमी परिसर, छुड़ानी।
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, लोहट।
जींद :
- अर्जुन स्टेडियम, जींद।
- एकलव्य स्टेडियम, जींद (2017)।
पंचकुला :
- ताऊ देवीलाल बहुउद्देशीय खेल परिसर, पंचकुला।
फतेहाबाद :
- भोडिया खेड़ा स्टेडियम, फतेहाबाद।
करनाल :
- कर्ण स्टेडियम, करनाल।
नारनौल :
- नेताजी सुभाषचन्द्र स्टेडियम, नारनौल।
यमुनानगर :
- तेजली खेल परिसर, यमुनानगर।
- BILT फुटबॉल स्टेडियम, यमुनानगर।
सिरसा :
- शहीद भगत सिंह खेल परिसर, सिरसा।
रेवाड़ी :
- राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी।
पानीपत :
- शिवाजी स्टेडियम, पानीपत।
पलवल :
- नेताजी सुभाष स्टेडियम, पलवल।
प्रमुख स्टेडियम एवं खेल परिसर
झज्जर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
झज्जर के लोहट गाँव में हरियाणा का दूसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। यह राज्य का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा।
- क्षमता – 11 क्रिकेट पिच, 50 हजार दर्शक।
- इसमें रात में क्रिकेट मैच के समय फ्लड लाइट की सुविधा होगी।
शाह सतनाम सिंह क्रिकेट स्टेडियम, सिरसा
- उद्घाटन – 29 अगस्त 2004 (संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी महाराज द्वारा)।
- क्षमता – 30,000–35,000 दर्शक।
- यह वर्तमान में हरियाणा का सबसे बड़ा आउटडोर स्टेडियम है।
महावीर स्टेडियम, हिसार
- निर्माण – वर्ष 1972।
- पुराना नाम – जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम।
- वर्तमान नाम – महावीर स्टेडियम (1987 से)।
- क्षमता – 25,000 दर्शक।
- यह प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है।
चौ. बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम, लाहलीगांव (रोहतक)
- निर्माण – वर्ष 2006।
- क्षमता – 8000 दर्शक।
- इस स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी मैचों का आयोजन होता है।
- प्रथम रणजी ट्रॉफी मैच – नवम्बर 2006 (हरियाणा व आंध्र प्रदेश के बीच)।
- क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने वर्ष 2013 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए अपना अंतिम रणजी मैच इसी मैदान पर खेला था। इस मैच में हरियाणा के कप्तान, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा थे।
वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम, अंबाला कैंट
- यह फुटबॉल स्टेडियम (22 एकड़ ग्राउंड) फीफा द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप तैयार किया गया है।
- इस स्टेडियम में इंटरनेशनल मैचों के अनुरूप ऑल वेदर स्विमिंग पूल भी तैयार किया गया है।
राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम, फरीदाबाद
- स्थापना – वर्ष 1981।
- क्षमता – 25000 दर्शक।
- पूर्व में नाम – मयूर स्टेडियम।
- इस स्टेडियम में पहला रणजी मैच हरियाणा व सर्विसेज के बीच 22 नवम्बर 1982 को खेला गया।
- पहला वन-डे क्रिकेट मैच 19 जनवरी 1988 को भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच खेला गया।
- अंतिम वन-डे क्रिकेट मैच 31 मार्च 2006 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया।
नोट – वर्तमान में राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।
भिवानी बॉक्सिंग क्लब (BBC), भिवानी
- स्थापना – वर्ष 2003।
- संस्थापक – बॉक्सर जगदीश सिंह (द्रोणाचार्य अवार्डी, SAI के कोच)।
- सहसंस्थापक – हवा सिंह।
- जगदीश सिंह द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित – वर्ष 2007 में।
हरियाणा के प्रमुख खेल परिसर एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- राजीव गांधी के नाम से प्रदेश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स – रोहतक, 2012 में।
- वर्तमान में हरियाणा सरकार ने इसका नाम बदलकर भगत सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कर दिया।
- जहांआरा बाग खेल स्टेडियम झज्जर का नाम बदलकर महर्षि दयानंद सरस्वती खेल स्टेडियम झज्जर कर दिया गया है।
- प्रदेश का सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम राई (सोनीपत) में मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल परिसर में है।
- प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम हिसार में है।
CCS HAU स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हिसार
- भारत में जूडो कोचिंग का सबसे बड़ा केंद्र।
- निर्माण – 1975, निर्माण पूरा – 1978।
साई स्पोर्ट्स सेंटर, हिसार (2001)
साई में स्थित साक्षी मलिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रेसलिंग का नाम साक्षी मलिक के नाम पर रखा गया।
गोल्फ ड्राइविंग रेंज (Golf Driving Range)
गुरुग्राम में डी.एल.एफ. गोल्फ कोर्स निर्मित है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा गुरुग्राम में सेक्टर 15 में NH-8 पर 2 करोड़ की लागत से 9 होल गोल्फ ड्राइविंग रेंज विकसित किया जा रहा है।
18-Hole गोल्फ कोर्स का नवीनीकरण
- हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकुला में स्थित 18-hole गोल्फ कोर्स का नवीनीकरण करेगा।
- हुडा (HUDA) ने एक ‘स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ पंचकुला में निर्मित किया है। एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गुरुग्राम में भी निर्मित किया जा रहा है।
- एक अंतरराष्ट्रीय कॉम्प्लेक्स फरीदाबाद में केंद्र सरकार की सहायता से निर्मित किया गया है।
- हरियाणा सरकार ने रोहतक में एक 'Modern Sports Complex' बनाने की स्वीकृति भी दी है।
- भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI-Sports Authority Of India) साई ने 'एच.ए.यू. यूनिवर्सिटी' हिसार में एक 'Special Sports Training Centre' स्थापित किया है।
प्रदेश के तरणताल (स्विमिंग पूल)
- वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम, अंबाला छावनी। (हरियाणा का पहला ओलंपिक स्विमिंग पूल, दूसरा ओलंपिक स्विमिंग पूल करनाल में बनेगा।)
- भीम स्टेडियम, भिवानी।
- रेड स्क्वायर कॉम्प्लेक्स, फरीदाबाद।
- नाहर सिंह स्टेडियम, फरीदाबाद।
- ताऊ देवीलाल खेल परिसर, गुरुग्राम।
- कर्ण स्टेडियम, करनाल।
- द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र।
- मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल, राई (सोनीपत)।
नोट – इनके अलावा रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में भी एक भव्य तरणताल है।
इंडोर खेलों के लिए बहुउद्देशीय हॉल
- वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम, अंबाला छावनी।
- भीम स्टेडियम, भिवानी।
- महावीर स्टेडियम, हिसार।
- अर्जुन स्टेडियम, जींद।
- राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी।
- मोतीलाल नेहरू खेल विद्यालय, राई (सोनीपत)।
- चौ. दलवीर सिंह बहुउद्देशीय हॉल, सिरसा।
- डबवाली स्टेडियम, डबवाली (सिरसा)।
हॉकी एस्ट्रो-टर्फ
- नेहरू स्टेडियम, गुरुग्राम।
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)।
- राजीव गांधी राज्य खेल परिसर, रोहतक।
- शहीद भगत सिंह खेल परिसर, सिरसा।
- मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल, राई (सोनीपत)।
सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक
- हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार (खेल विभाग द्वारा निर्मित)।
- ताऊ देवीलाल खेल परिसर, पंचकुला।
- राजीव गांधी खेल परिसर, रोहतक (प्रशिक्षण हेतु)।
- राजीव गांधी खेल परिसर, रोहतक (प्रतियोगिताओं हेतु)।
इनके अलावा रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में भी सिंथेटिक ट्रैक बिछाया गया है।
राज्य स्तरीय खेल परिसर
प्रदेश में दो राज्य स्तरीय खेल परिसर बनाए गए हैं।
राजीव गांधी खेल परिसर, रोहतक –
हरियाणा की 'शैक्षणिक नगरी' रोहतक में 90.6 एकड़ क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रु. की लागत से यह राज्यस्तरीय खेल परिसर बनाया गया है। इस खेल परिसर में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की प्रशंसनीय खेल सुविधाएं जुटाई गई हैं। इस खेल परिसर में 30,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। यह खेल परिसर विभिन्न प्रकार की राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए एक उत्तम स्थान है।
नोट- भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में देश का प्रथम राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी स्थापित की है।
हरियाणा राज्य स्तरीय खेल परिसर, फरीदाबाद
प्रदेश का दूसरा राज्यस्तरीय खेल परिसर फरीदाबाद में है।
इस खेल परिसर में मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, हॉकी, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक्स, तैराकी आदि खेलों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
जिला स्तरीय खेल परिसर
प्रदेश के 21 जिलों के जिला मुख्यालय पर (दादरी के अलावा) जिला स्तरीय खेल परिसर बनाए गए हैं।
खेल नर्सरियां –
प्रदेश में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए विभिन्न खेलों की 1500 नर्सरियां बनाई गई हैं। इन खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों के लिए किट, खुराक, नि:शुल्क हॉस्टल तथा प्रशिक्षण की यथोचित व्यवस्था है।
मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल, राई (सोनीपत)
सोनीपत जिले के राई नामक कस्बे में NH-1 पर स्थित मोतीलाल नेहरू खेल विद्यालय हरियाणा का एकमात्र खेल विद्यालय (स्पोर्ट्स स्कूल) है। भारत का यह दूसरा खेल विश्वविद्यालय है। इस विद्यालय की स्थापना हरियाणा सरकार द्वारा 1 जुलाई 1973 में शिक्षा के साथ-साथ खेलों के विशेष प्रशिक्षण के उद्देश्य से की गई थी। इस स्कूल को स्थानीय लोग 'बैंसवां मील' भी कहते हैं क्योंकि यहां पर शेरशाह सूरी के शासनकाल में 20वीं कोस मीनार होती थी। यह पूर्णतया आवासीय विद्यालय 300 एकड़ क्षेत्र में विस्तृत है।
मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल में एथलेटिक्स, तैराकी, जिम्नास्टिक, टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट तथा स्वदेश आदि खेलों के प्रशिक्षण की विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। हरियाणा सरकार वर्ष 2022 में इस स्पोर्ट्स स्कूल को राज्य की प्रथम स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के रूप में प्रोन्नत कर दिया है।
नोट –
- स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रथम कुलपति – एस.एस. देशवाल।
- वर्तमान कुलपति – अशोक कुमार।
श्री एस.के. मिश्रा (IAS), पूर्व सदस्य, संघ लोक सेवा आयोग, स्पोर्ट्स स्कूल राई के संस्थापकों में से एक और इंडियन ट्रस्ट फॉर रूरल हेरिटेज एंड डेवलपमेंट के संस्थापक अध्यक्ष हैं।
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा हरियाणा में स्थापित प्रशिक्षण तथा उत्कृष्टता केंद्र
हरियाणा के युवाओं की प्रतिभा को देखते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा इस प्रदेश में कई प्रशिक्षण केंद्र, उत्कृष्टता केंद्र तथा अकादमी स्थापित की गई हैं। इनमें से कुछ प्रशिक्षण केंद्र यहाँ सूचीबद्ध किए गए हैं।
साई ट्रेनिंग सेंटर एवं उत्कृष्टता केंद्र, सोनीपत (साई हाई परफॉर्मेंस सेंटर)
यह खेल प्रशिक्षण केंद्र सोनीपत जिले के बहालगढ़ के चौहान जोशी में बनाया गया है। यह प्रशिक्षण केंद्र भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का उत्तर क्षेत्रीय केंद्र भी है। इस क्षेत्रीय केंद्र को 'चौ. देवीलाल उत्तर क्षेत्रीय केंद्र' के नाम से जाना जाता है। साई ट्रेनिंग सेंटर सोनीपत में...
हॉकी, जूडो, कबड्डी, फुटबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, कुश्ती, तैराकी तथा एथलेटिक्स के लिए सभी आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं।
भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण एवं उत्कृष्टता केंद्र, हिसार
साई ट्रेनिंग सेंटर हिसार, चौ. देवीलाल उत्तर क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ (सोनीपत) से संबंधित है। इस ट्रेनिंग सेंटर में एथलेटिक्स, हैंडबॉल, हॉकी, कुश्ती तथा मुक्केबाजी के प्रशिक्षण की सुविधा है।
इस प्रशिक्षण केंद्र में मुक्केबाजी के प्रशिक्षण की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस प्रशिक्षण केंद्र के विकास में जिंदल औद्योगिक समूह का बहुत बड़ा योगदान है।
साई ट्रेनिंग सेंटर, कुरुक्षेत्र
यह ट्रेनिंग सेंटर भी चौ. देवीलाल उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय, बहालगढ़ के अधीन है। इस प्रशिक्षण केंद्र में जूडो, साइक्लिंग, भारोत्तोलन, हॉकी तथा एथलेटिक्स की प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं।
साई ट्रेनिंग सेंटर, भिवानी
खेलों के क्षेत्र में भिवानी को 'हरियाणा का क्यूबा' भी कहा जाता है। भिवानी जिले ने देश को कई विश्वस्तरीय मुक्केबाज दिए हैं।
खेलों के क्षेत्र में भिवानी जिले के महत्व को स्वीकार करते हुए यहाँ पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। यह प्रशिक्षण केंद्र भी उत्तर क्षेत्रीय केंद्र, सोनीपत से अधीन है। इस प्रशिक्षण केंद्र में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती तथा मुक्केबाजी के प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं।
साई नेशनल बॉक्सिंग अकादमी, रोहतक
रोहतक के राजीव गांधी राजकीय खेल परिसर में जनवरी, 2017 में भारतीय खेल प्राधिकरण की राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी का उद्घाटन किया। यह अकादमी 2020, 2024 तथा 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए विश्वस्तरीय मुक्केबाज तैयार करने में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी।
इस अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों का पूरा ब्यौरा तैयार करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा गुरु गोविंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली के साथ एक समझौता किया गया है। इस अकादमी में कुल 60 पुरुष तथा 60 महिलाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था है।
रोहतक स्थित यह मुक्केबाजी अकादमी देश की प्रथम राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी (National Boxing Academy) है।
यह महत्वपूर्ण है कि इस अकादमी का निर्माण कार्य मार्च, 2015 में ही पूरा हो चुका था। इस अकादमी के प्रथम मुख्य ऑपरेशन्स ऑफिसर सतीश कुमार सरहदी हैं।
प्रमुख खेल अकादमियाँ
| प्रमुख खेल अकादमियाँ | स्थान |
|---|---|
| लॉन टेनिस अकादमी | पंचकुला |
| बैडमिंटन अकादमी | पंचकुला |
| एथलेटिक्स अकादमी | रोहतक |
| राष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी | रोहतक (2017) |
| बास्केटबॉल अकादमी | रोहतक |
| निशानेबाजी अकादमी | फरीदाबाद |
| शतरंज अकादमी | भिवानी |
| फुटबॉल अकादमी | गुरुग्राम |
| क्रिकेट अकादमी | झज्जर |
| कबड्डी अकादमी | जींद |
प्रमुख खेल अकादमियाँ एवं उनके स्थान
- महिला हॉकी अकादमी – शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)
- पुरुष हॉकी अकादमी – सोनीपत
- दीनबंधु छोटूराम रेसलिंग अकादमी – खरखौदा (सोनीपत)
- रोमांचक खेल अकादमी (एडवेंचर एकेडमी) – मोरनी (पंचकुला)
- इंटरनेशनल कुश्ती अकादमी – हिसार
- द ग्रेट खली रेसलिंग अकादमी – करनाल
- कुश्ती के लिए उच्च प्रदर्शन केंद्र सोनीपत में बनेगा और बॉक्सिंग के लिए पानीपत में बनेगा।
राजीव गांधी खेल रत्न (मेजर ध्यानचन्द सम्मान) पाने वाले हरियाणा के खिलाड़ी
| क्र.सं. | खिलाड़ी का नाम | संबंधित खेल |
|---|---|---|
| 1. | कर्णम मल्लेश्वरी | भारोत्तोलन (1995–96) |
| 2. | बिजेंद्र सिंह | मुक्केबाजी (2007–08) |
| 3. | सुशील कुमार | कुश्ती (2007–08) |
| 4. | साइना नेहवाल | बैडमिंटन (2009–10) |
| 5. | गगन नारंग | निशानेबाजी (2011–12) |
| 6. | योगेश्वर दत्त | कुश्ती (2011–12) |
| 7. | सरदार सिंह | हॉकी (2016–17) |
| 8. | रानी रामपाल | हॉकी (2019–20) |
| 9. | विनेश फोगाट | कुश्ती (2019–20) |
| 10. | नीरज चोपड़ा | भाला फेंक (2020–21) |
| 11. | मनीष नरवाल | शूटिंग (2020–21) |
| 12. | रवि कुमार दहिया | कुश्ती (2020–21) |
| 13. | सुमित अंतिल | भाला फेंक (2020–21) |
| 14. | मनु भाकर | निशानेबाजी (2024–25) |
हरियाणा राज्य शासन खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शनों के आधार पर 10,000 रुपये से लेकर 6 करोड़ रुपये तक पुरस्कार राशि प्रदान करता है। हरियाणा राज्य सरकार खिलाड़ियों को खेल स्कॉलरशिप भी प्रदान करती है।
नेशनल साई ट्रेनिंग सेंटर अखाड़े
- लाला ध्यानचंद मॉडर्न रेसलिंग सेंटर, छारा (झज्जर)।
- चौ. भरत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स स्कूल, निडानी (जींद)।
- कै. रामकरण व्यायामशाला, रोहतक।
- शहीद भगत सिंह अखाड़ा, मिर्चपुर (हिसार)।
राज्य के खेल पुरस्कार
भीम पुरस्कार :
हरियाणा के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल पुरस्कार भीम पुरस्कार है।
भीम पुरस्कार 2001 से राज्य स्तर पर शुरू किए गए। इस पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपये नकद, प्रशस्ति प्रमाण-पत्र, रॉल ऑफ ऑनर आदि प्रदान किए जाते हैं। इस पुरस्कार को राज्यपाल के हाथों प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के विजेता खिलाड़ी को आजीवन हरियाणा राज्य परिवहन की बसों से नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती है।
यह पुरस्कार चार श्रेणियों में प्रतिवर्ष कुल 11 खिलाड़ियों को दिया जाता है।
| श्रेणी | खिलाड़ियों की संख्या |
|---|---|
| व्यक्तिगत स्पर्धाएँ | 05 |
| टीम स्पर्धा | 03 |
| पैरालंपिक खिलाड़ी | 02 |
| मानसिक रूप से बाधित खिलाड़ी | 01 |
| कुल | 11 |
- इसे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार के समकक्ष माना गया है।
- भीम पुरस्कार प्रदेश के किसी भी खिलाड़ी को उसके जीवन में एक बार पुरस्कार वर्ष से पूर्व के चार वर्षों की उपलब्धियों के आधार पर दिया जाता है।
- प्रथम बार निम्न 5 खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार दिया गया –
- गीता जुरेली
- कपिल देव
- राजेंद्र मोर
- हवा सिंह
- बहादुर सिंह चौहान
- भीम पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी – गीता जुरेली (गुरुग्राम), खेल – एथलेटिक्स (दौड़)।
नोट- वर्तमान में हरियाणा सरकार द्वारा भीम पुरस्कार विजेता खिलाड़ी को प्रतिमास 5000 रु. पेंशन दी जाती है।
2. एकलव्य पुरस्कार
खेल नीति, 2015 में घोषित 'एकलव्य अवार्ड' वरिष्ठ खिलाड़ियों को मिलने वाले भीम पुरस्कार की तर्ज पर हरियाणा के कनिष्ठ (जूनियर) खिलाड़ियों के लिए 'एकलव्य पुरस्कार' आरंभ किया गया है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष कुल 5 कनिष्ठ खिलाड़ियों को दिया जाएगा।
| श्रेणी | पुरस्कारों की संख्या |
|---|---|
| व्यक्तिगत स्पर्धाएँ | 03 पुरस्कार |
| टीम आधारित स्पर्धाएँ | 02 पुरस्कार |
| कुल | 05 पुरस्कार |
यह पुरस्कार हरियाणा के जूनियर खिलाड़ियों को जीवन में केवल एक बार पुरस्कार वर्ष से पूर्व के दो वर्षों की उपलब्धियों के आधार पर दिया जाता है। एकलव्य पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार के रूप में एक लाख रु. की नकद राशि, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, ब्लेजर तथा टाई दिए जाते हैं।
3. महाराणा प्रताप अवार्ड
जौवनभर खेलों में योगदान देने के लिए पुरुष खिलाड़ियों को महाराणा प्रताप अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष दिया जाएगा, जिसमें दो लाख रुपये, स्मृति चिन्ह, स्क्रॉल, ब्लेजर और टाई और स्कार्फ होगा।
4. रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड
जीवनभर खेलों में योगदान के लिए महिला खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष दिया जाएगा, जिसमें दो लाख रुपये, स्मृति चिन्ह, स्क्रॉल, ब्लेजर और टाई और स्कार्फ होगा।
5. विक्रमादित्य अवार्ड
रेफरी, एम्पायर व जज को विक्रमादित्य अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष दिया जाएगा, जिसमें दो लाख रुपये, स्मृति चिन्ह, स्क्रॉल, ब्लेजर और टाई और स्कार्फ होगा।
6. विशिष्ट अवार्ड
कोच को वार्षिक अवार्ड विशिष्ट अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष दिया जाएगा, जिसमें दो लाख रुपये, स्मृति चिन्ह, स्क्रॉल, ब्लेजर और टाई और स्कार्फ होगा।
7. सर्वोच्च संस्था अवार्ड
खेलों में योगदान देने वाले श्रेष्ठ संस्थान को दिया जाता है। इसके तहत 5 लाख रुपये की राशि दी जाती है।
8. पीटीआई, डीपीआई और अध्यापक को अवार्ड
शारीरिक शिक्षा अध्यापक पीटीआई और डीपीआई को अवार्ड दिया जाएगा, जिसमें एक लाख रुपये, स्मृति चिन्ह, स्क्रॉल, ब्लेजर और टाई और स्कार्फ होगा। यह अवार्ड तथा कृष्णानन्द के नाम पर दिया जाता है।
राज्य सरकार द्वारा पदक विजेताओं को दी जाने वाली राशि
1. ओलंपिक खेलों में
| पदक | पहले की राशि | वर्तमान राशि |
|---|---|---|
| स्वर्ण पदक | 5 करोड़ | 6 करोड़ |
| रजत पदक | 3 करोड़ | 4 करोड़ |
| कांस्य पदक | 2 करोड़ | 2.5 करोड़ |
| चौथा स्थान | — | 25 लाख |
| प्रतिभागी खिलाड़ी | — | 15 लाख |
2. एशियाई खेलों में
| पदक | पहले की राशि | वर्तमान राशि |
|---|---|---|
| स्वर्ण पदक | 2 करोड़ | 3 करोड़ |
| रजत पदक | 1 करोड़ | 1.5 करोड़ |
| कांस्य पदक | 50 लाख | 75 लाख |
| प्रतिभागी खिलाड़ी | — | 7.5 लाख |
3. राष्ट्रमंडल खेलों में
| पदक | पहले की राशि | वर्तमान राशि |
|---|---|---|
| स्वर्ण पदक | 1 करोड़ | 1.5 करोड़ |
| रजत पदक | 50 लाख | 75 लाख |
| कांस्य पदक | 25 लाख | 50 लाख |
| प्रतिभागी खिलाड़ी | — | 7.5 लाख |
4. राष्ट्रीय खेलों में
| पदक | पहले की राशि | वर्तमान राशि |
|---|---|---|
| स्वर्ण पदक | 3 लाख | 5 लाख |
| रजत पदक | 2 लाख | 3 लाख |
| कांस्य पदक | 1 लाख | 2 लाख |
5. राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में
| पदक | पहले की राशि | वर्तमान राशि |
|---|---|---|
| स्वर्ण पदक | 2 लाख | 3 लाख |
| रजत पदक | 1 लाख | 2 लाख |
| कांस्य पदक | 50 हजार | 1 लाख |
6. राष्ट्रीय स्तर के केसरी दंगलों में
| पदक / स्थान | पहले की राशि | वर्तमान राशि |
|---|---|---|
| प्रथम स्थान | 31 हजार | 51 हजार |
| द्वितीय स्थान | 21 हजार | 31 हजार |
| तृतीय स्थान | 11 हजार | 21 हजार |
हरियाणा के प्रसिद्ध खिलाड़ी
नीरज चोपड़ा
- जन्म: 24 दिसम्बर, 1997
- स्थान: गांव खंडरा (पानीपत)
- संबंधित खेल: जैवलिन थ्रो
- उपनाम: A Man with Golden Arm, Golden Boy
- उच्चतम रिकॉर्ड: 90.23 मीटर (दोहा डायमंड लीग, 16 मई 2025)
उपलब्धियाँ –
- वर्ष 2016 – पोलैंड वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप – स्वर्ण
- वर्ष 2016 – साउथ एशियन गेम्स गुवाहाटी – स्वर्ण
- वर्ष 2017 – एशियन चैंपियनशिप भुवनेश्वर – स्वर्ण
- वर्ष 2018 – कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया – स्वर्ण
- वर्ष 2018 – एशियन गेम्स जकार्ता – स्वर्ण
- वर्ष 2021 – टोक्यो ओलंपिक (87.58 मीटर) – स्वर्ण
- वर्ष 2021 – राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
- वर्ष 2022 – पद्मश्री
- वर्ष 2024 – पेरिस ओलंपिक (89.45 मीटर) – सिल्वर
- वर्ष 2025 – ऑस्ट्रेलिया गोल्डन स्पाइक (85.29 मीटर) – गोल्ड
- वर्ष 2025 – पेरिस डायमंड लीग (88.16 मीटर) – गोल्ड
- 7 अगस्त 2021 को ओलंपिक में मेडल जीतने पर भाला फेंक दिवस मनाया जाता है।
- नीरज चोपड़ा ट्रैक एंड फील्ड में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम एशियाई खिलाड़ी हैं। इन्होंने अपना स्वर्ण पदक स्वर्गीय मिल्खा सिंह को समर्पित किया।
- भारत ने 13 साल बाद ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले वर्ष 2008 में बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने भी स्वर्ण पदक जीता था।
- नीरज चोपड़ा लगातार दो ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
- टोक्यो ओलंपिक 2021 – गोल्ड
- पेरिस ओलंपिक 2024 – सिल्वर
- नीरज चोपड़ा दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सुशील कुमार (रेसलिंग), पी.वी. सिंधु (बैडमिंटन) और मनु भाकर (शूटिंग) भी दो-दो ओलंपिक मेडल जीत चुके हैं।
- बेंगलुरु के कांतिरवा स्टेडियम में नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 भाला फेंक प्रतियोगिता 5 जुलाई 2025 से आयोजित होगी।
- विश्व एथलेटिक्स विरासत संग्रहालय ने नीरज को पेरिस ओलंपिक 2024 की स्वर्ण स्पाइक भेंट की है।
- अमेरिका न्यूज लंदन ने नीरज चोपड़ा को प्लेयर ऑफ द ईयर 2024 चुना है।
- USA नेटवर्क प्लेयर 2024 का खिताब दिया। इनके नाम से महाराष्ट्र स्टेडियम बनाया जाएगा।
- वर्ष 2018 में ESPN इंडिया मल्टी स्पोर्ट अवार्ड से सम्मानित।
- पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट का नाम बदलकर सूबेदार नीरज चोपड़ा स्टेडियम किया गया है।
नीरज चोपड़ा – ब्रांड एम्बेसडर
- बायजूस एजुकेशन
- स्टेज ऐप
- नाइके
- गुड डॉट कंपनी
- एमस्टेड एसी कंपनी
- कोच – उवे होन (जर्मनी)
- भारतीय फिनटेक कंपनी (RED)
- भारत पेट्रोलियम
- Tata AIG बीमा कंपनी
- गेटरायड एनर्जी ड्रिंक
- मसल्स ब्लेज
- एवरेडी सेल कंपनी
- स्विट्जरलैंड पर्यटन के टूरिस्ट ब्रांड एम्बेसडर
मनु भाकर (शूटिंग गर्ल)
- जन्म: 18 फरवरी 2002
- स्थान: गांव गोरिया (झज्जर)
- खेल: शूटिंग
उपलब्धियाँ:
- BBC इंडियन स्पोर्ट्स वुमन 2024 का खिताब जीता।
- पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल।
- पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में ब्रॉन्ज मेडल।
- 2025 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (25 लाख) से सम्मानित।
- नोट – मनु भाकर किसी भी एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
- वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 में 25 मीटर एयर पिस्टल टीम में गोल्ड मेडल।
- वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 में 25 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में सिल्वर मेडल।
- एशियन गेम्स 2022 में 25 मीटर एयर पिस्टल टीम में गोल्ड मेडल।
- एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2019 में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल।
- एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2019 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में गोल्ड मेडल।
- पेरिस ओलंपिक 2024 में समापन समारोह की ध्वजवाहक मनु भाकर व पी.आर. श्रीजेश (हॉकी) हैं।
ब्रांड एम्बेसडर
- डाबर खजूर प्राश
- शिपिंग मिनिस्ट्री
- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय की ब्रांड एम्बेसडर।
नोट – हाल ही में हरियाणा में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एम्बेसडर मनु भाकर को बनाया गया है।
विनेश फोगाट
- जन्म: 25 अगस्त 1994
- स्थान: बलाली गांव (चरखी दादरी)
- खेल: कुश्ती
उपलब्धियाँ:
- 15वीं विधानसभा में जुलाना सीट से विधायक।
- ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली विनेश फोगाट पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 कि.ग्रा. भारवर्ग में फाइनल में पहुंची, परन्तु फाइनल में 100 ग्राम ओवरवेट हो जाने के कारण डिसक्वालिफाई हो गई। हरियाणा सरकार द्वारा इसके लिए रजत पदक विजेता को दी जाने वाली राशि के समान 4 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं।
- 2018 में एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में 3 गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय पहलवान बनीं।
- वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर विनेश टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं।
- वर्ष 2016 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- भारतीय रेलवे के साथ कार्यरत युवा एथलीट विनेश 2019 में प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय बनीं।
- 2020 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित हुईं।
अंतिम पंघाल
- जन्म: 31 अगस्त 2004
- स्थान: गांव भगाना (हिसार)
- संबंधित खेल: कुश्ती (53 कि.ग्रा. भार वर्ग)
उपलब्धियाँ:
- अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 – गोल्ड मेडल
- अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 – गोल्ड मेडल
- सीनियर एशियन चैंपियनशिप 2023 – सिल्वर मेडल
- एशियन गेम्स 2023 – ब्रॉन्ज मेडल
- यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू. रैंकिंग सीरीज 2024 – सिल्वर मेडल
- पेरिस ओलंपिक 2024 क्वालीफाई
- वर्ष 2023 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
- वर्ष 2023 में वर्ष की उभरती महिला सितारा सम्मान।
नोट – अंतिम पंघाल अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनीं। उसने अगले वर्ष भी यह चैंपियनशिप बरकरार रखी।
अमन सहरावत
- जन्म: 16 जुलाई 2003
- स्थान: गांव बिरोहड़ (झज्जर)
- संबंधित खेल: कुश्ती (फ्री स्टाइल)
उपलब्धियाँ:
- पेरिस ओलंपिक 2024 में 57 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक।
- सबसे कम उम्र में ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारतीय बने।
- वर्ष 2024 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हुए।
- अमन सहरावत ने जागरेब ओपन रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।
विशेष – पेरिस ओलंपिक 2024 की हॉकी टीम में हरियाणा के तीन खिलाड़ी शामिल हैं – सुमित, संजय और अभिषेक। हॉकी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक प्राप्त किया है।
सुमित वाल्मीकि
- जन्म: 20 दिसंबर 1996
- स्थान: गांव कुराड़ (सोनीपत)
- संबंधित खेल: हॉकी
अभिषेक नैन
- जन्म: 15 अगस्त 1999
- स्थान: सोनीपत
- संबंधित खेल: हॉकी
- 2024 में अर्जुन अवार्ड सम्मानित।
संजय बल्हारा
- जन्म: 5 मई 2001
- स्थान: डाबड़ा (हिसार)
- संबंधित खेल: हॉकी
- 2024 में अर्जुन अवार्ड सम्मानित।
- 2025 में यूरोप दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बने।
- अक्टूबर, 2025 में चाइना में हुए मैचों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान बने।
हरविंद्र सिंह
- जन्म: 25 फरवरी 1991
- स्थान: अजीत नगर, कैथल
- खेल: तीरंदाजी
उपलब्धियाँ –
- 2020 टोक्यो पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।
- 2024 पेरिस पैरा ओलंपिक में गोल्ड पदक जीता।
- 2025 में पद्मश्री से सम्मानित।
- पैरा ओलंपिक में तीरंदाजी में गोल्ड जीतने वाले पहले तीरंदाज बने।
- 2021 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हुए।
रवि दहिया
- जन्म स्थान: नाहरी गांव (सोनीपत)
- खेल: कुश्ती
- पदक: रजत पदक (57 किग्रा. भारवर्ग), टोक्यो ओलंपिक 2020।
पुरस्कार / सम्मान –
- वर्ष 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार।
- सुशील कुमार के बाद ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले दूसरे पहलवान।
बजरंग पूनिया
- जन्म: 26 फरवरी, 1994 में खुड्डन गांव में।
- स्थान: गांव खुड्डन (झज्जर)
- खेल: कुश्ती
उपलब्धियाँ –
- विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय।
- 65 किग्रा. में कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेको को 8-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।
- ओलंपिक में पदक जीतने वाले सातवें पहलवान हैं।
- 2019 में पद्मश्री से सम्मानित।
योगेश्वर दत्त
- जन्म स्थान: गांव भैंसवाल कलां (सोनीपत)
- खेल: कुश्ती (फ्री स्टाइल)
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- 2010, दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक।
- 2011-12 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित।
- 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक।
- ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल, 2014 में स्वर्ण पदक।
- इंचियोन एशिया खेल, 2014 में स्वर्ण पदक।
पुरस्कार / सम्मान –
- वर्ष 2012 में राजीव गांधी रत्न पुरस्कार।
- 2013 में पद्म श्री सम्मान।
गीतिका जाखड़
- जन्म: 18 अगस्त 1985
- जन्म स्थान: अग्रोहा (हिसार)
- संबंधित खेल: कुश्ती (फ्री स्टाइल)
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- 2013 में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई चैंपियन में कांस्य पदक।
- 2014 में ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक।
- इंचियोन एशिया खेल, 2014 में कांस्य पदक।
पुरस्कार/सम्मान –
- हरियाणा सरकार द्वारा भीम पुरस्कार से सम्मानित।
- 2005 में राष्ट्रमंडल खेलों में सर्वश्रेष्ठ पहलवान की उपाधि।
- 2006 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने वाली प्रथम महिला पहलवान।
- कल्पना चावला एक्सीलेंस अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग वूमेन, 2009।
गीता फोगाट
- जन्म: 1988
- जन्म स्थान: गांव बलाली (चरखी-दादरी)
- संबंधित खेल: कुश्ती (फ्री स्टाइल)
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला पहलवान बनीं।
- 2012 में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
- 2013 कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक।
पुरस्कार/सम्मान –
- ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली प्रथम महिला।
- राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला पहलवान।
- आमिर खान अभिनीत हिंदी फिल्म दंगल गीता फोगाट के जीवन पर आधारित फिल्म है।
बबीता फोगाट
- जन्म: 1989
- जन्म स्थान: गांव बलाली (चरखी-दादरी)
- संबंधित खेल: कुश्ती
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक।
- 2012 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
- 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक।
पुरस्कार/सम्मान –
- 2015 में कुश्ती के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार।
साक्षी मलिक
- जन्म: 3 सितम्बर, 1992
- जन्म स्थान: गांव मोखरा (रोहतक)
- संबंधित खेल: कुश्ती (58 कि.ग्रा. फ्री स्टाइल)
- अन्तरराष्ट्रीय ख्याति: विशेष
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- टाइम्स मैगजीन ने 2024 में विश्व के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया।
- 2016 ब्राजील के रियो ओलंपिक में कांस्य पदक (58 किग्रा) जीतने वाली पहली महिला पहलवान।
- 2014 के ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक।
- 2015 में दोहा एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
- 2017 में नई दिल्ली एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक।
- महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय ने इन्हें स्पोर्ट्स विभाग का निदेशक नियुक्त किया।
- इनके नाम पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रेसलिंग, हिसार में स्थापित है।
पुरस्कार/सम्मान –
- वर्ष 2016 में भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान 'राजीव गांधी खेल रत्न' (मेजर ध्यानचंद सम्मान) पुरस्कार दिया गया।
- 2017 में पद्मश्री सम्मान।
- कुश्ती में ओलंपिक पदक जीतने वाली प्रथम महिला पहलवान।
विजेन्द्र सिंह
- जन्म: 29 अक्टूबर, 1985
- जन्म स्थान: गांव कालुवास (भिवानी)
- संबंधित खेल: मुक्केबाजी (सुपर मिडिलवेट)
- कोच: जगदीश सिंह
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- 2008 में चीन के बीजिंग शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक (75 किग्रा.)।
- 2009 की विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
- 2006 तथा 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक।
- 2015 में फ्रैंक वॉरेन की क्वींसबेरी प्रमोशन्स के साथ प्रोफेशनल बॉक्सिंग के लिए समझौता किया।
- फुगली फिल्म में अभिनय किया था।
पुरस्कार/सम्मान –
- ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी में पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय मुक्केबाज।
- 2009 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (मेजर ध्यानचंद सम्मान)। इस पुरस्कार से सम्मानित प्रथम हरियाणवी खिलाड़ी।
- 2010 में पद्म श्री पुरस्कार।
- 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक।
- 2010 के ग्वांगझू एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक।
नोट – विजेन्द्र सिंह देश के प्रथम प्रोफेशनल बॉक्सर बने।
विकास कृष्ण यादव
- जन्म: 1992
- जन्म स्थान: गांव सिंघवा राघव (हिसार)
- संबंधित खेल: मुक्केबाजी (भिवानी से खेलते हैं)
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- 2010 ग्वांगझू एशिया खेलों में स्वर्ण पदक।
- 2011 में विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
- 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य पदक।
पुरस्कार/सम्मान –
- वर्ष 2012 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
सुमन बाला
- जन्म: 5 दिसम्बर 1981
- जन्म स्थान: शाहबाद मारकंडा (कुरुक्षेत्र)
- संबंधित खेल: हॉकी
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- 1998 के क्वालालंपुर राष्ट्रमंडल खेलों से भारतीय महिला हॉकी टीम में प्रवेश किया।
- 2002 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य रही।
रजनी सोम्पाल (हॉकी की कप्तानी)
- जन्म: 4 दिसंबर, 1994
- जन्म स्थान: शाहबाद मारकंडा (कुरुक्षेत्र)
- संबंधित खेल: हॉकी
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- इनके नाम पर उत्तर प्रदेश में स्टेडियम बनेगा।
- सबसे कम उम्र (14 वर्ष) में नेशनल टीम में डेब्यू किया।
- 2010 के हॉकी विश्व कप में 15 वर्ष की उम्र में भाग लिया और विश्वकप खेलने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बनीं।
- 2013 में जूनियर विश्वकप में कांस्य पदक जीतने वाली टीम की सदस्य रहीं।
- 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता हॉकी टीम की कप्तान बनीं।
पुरस्कार / सम्मान –
- 2010 के हॉकी विश्व कप में 'बेस्ट यंग प्लेयर' का पुरस्कार।
- 2016 में भारत सरकार द्वारा 'अर्जुन अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
- 2020 में मेजर ध्यानचंद अवार्ड से पद्मश्री से सम्मानित किया।
सविता पुनिया (द वॉल ऑफ हॉकी)
- जन्म: 11 जून, 1990
- जन्म स्थान: गांव जोधकां (सिरसा)
- संबंधित खेल: हॉकी
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- 2007 में केवल 17 वर्ष की आयु में भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन हुआ।
- 2013 में महिला हॉकी एशिया कप में कांस्य पदक जीतने वाली टीम की गोलकीपर।
- रियो ओलंपिक खेलों (2016) में भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर।
- 2017 में एशिया कप जीतने वाली महिला हॉकी टीम की गोलकीपर।
रितु रानी
- जन्म: 29 दिसंबर, 1991
- जन्म स्थान: शाहबाद मारकंडा (कुरुक्षेत्र)
- संबंधित खेल: हॉकी
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- 2011 में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनीं।
- 2014 के एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रहीं।
- 2017 में खेले गए हॉकी एशिया कप में स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य रहीं।
पुरस्कार / सम्मान –
- इनके नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1980 के बाद पहली बार 2016 के रियो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया।
- 2016 में भारत सरकार द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
प्रतीक रावल
- जन्म स्थान: गांव खेड़कीपुर (पानीपत)
- संबंधित खेल: क्रिकेट
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम में 22 दिसंबर 2024 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ डेब्यू किया।
- वर्ल्ड कप में 27वें स्थान पर पहुंची।
- शैफाली वर्मा के बाद वर्ल्ड कप खेलने वाली दूसरी हरियाणवी महिला क्रिकेटर हैं।
- न्यूजीलैंड के खिलाफ 122 रन बनाकर वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाली प्रदेश की पहली महिला क्रिकेटर बनीं।
रमेश कुमार
- जन्म स्थान: किरसमारा (हिसार)
- संबंधित खेल: कबड्डी
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- वर्ष 2004–2006 तक भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान रहे।
- 2002 तथा 2006 के एशियाई खेलों में ही स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे।
- 2004 में कबड्डी विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे।
पुरस्कार / सम्मान –
- 2005 में भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
अनुप कुमार (बोनस का बादशाह)
- जन्म: 1983
- जन्म स्थान: पालड़ा (गुरुग्राम)
- संबंधित खेल: कबड्डी
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- 2016 कबड्डी विश्वकप विजेता टीम के कप्तान रहे।
- वर्ष 2010 तथा 2014 में हुए एशियाई खेलों में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे।
पुरस्कार / सम्मान –
- 'बोनस का बादशाह' के नाम से प्रसिद्ध।
- 2012 में कबड्डी में योगदान के लिए 'अर्जुन अवार्ड' से सम्मानित।
संतोष यादव
- जन्म: 1972
- जन्म स्थान: जोनियावास, रेवाड़ी
- संबंधित खेल: पर्वतारोहण
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- 1992 में पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की।
- 1993 में दूसरी बार पुनः एवरेस्ट फतह की।
- ITBP (Indian Tibbat Border Police) में कार्यरत।
पुरस्कार / सम्मान –
- 1992 में सबसे कम आयु में एवरेस्ट फतह करने का कीर्तिमान बनाया।
- 12 महीने के अंतराल में दूसरी बार एवरेस्ट फतह करने वाली विश्व की एकमात्र महिला।
- वर्ष 2000 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित।
ममता खरब (गोल्डन गर्ल)
- जन्म: 26 जनवरी, 1982
- जन्म स्थान: रोहतक
- पैतृक गांव: गांव बिवाणा (सोनीपत)
- संबंधित खेल: हॉकी
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- 32 साल बाद, 2002 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम की कप्तान। इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विजयी गोल ममता खरब द्वारा किया गया।
- 2006 के दोहा एशियाई खेलों में कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य रहीं।
- 2004 के हॉकी एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला हॉकी टीम की सदस्य रहीं।
- चक दे इंडिया में कोमल चौटाला की भूमिका निभाई थी।
पीतमरानी सिवाच
- जन्म: 2 अक्टूबर, 1974
- जन्म स्थान: झाड़सा (गुरुग्राम)
- संबंधित खेल: हॉकी
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- 2002 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली हॉकी टीम की सदस्य रहीं।
- 2002 में चैंपियंस चैलेंज ट्रॉफी में कांस्य पदक जीतने वाली टीम की सदस्य रहीं।
- वर्तमान में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए हॉकी अकादमी चलाती हैं।
पुरस्कार / सम्मान –
- भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान।
- 1998 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित।
शेफाली वर्मा
- जन्म: 28 जनवरी, 2004
- जन्म स्थान: रोहतक
- उपनाम: लेडी सहवाग, रॉक स्टार
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर।
- 15 वर्ष की आयु में पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने वाली सबसे युवा क्रिकेटर।
- शेफाली वर्मा की कप्तानी में भारत ने 2023 में अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीता।
- 2025 में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह वर्ल्ड कप भारत ने जीता था।
जोगिंदर शर्मा
- जन्म: 23 अक्टूबर, 1983
- जन्म स्थान: रोहतक
- संबंधित खेल: क्रिकेट
- 2007 में टी-20 विश्वकप में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
अजय रात्रा
- जन्म: 13 दिसंबर, 1981
- जन्म स्थान: फरीदाबाद
- संबंधित खेल: क्रिकेट कीपर
- अजय रात्रा को BCCI ने टीम सिलेक्टर टीम में शामिल किया है।
- वर्ष 2002 में वेस्टइंडीज के 1 खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में विदेशी धरती पर किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा बनाया गया पहला शतक था।
कैप्टन हवा सिंह सहरावत
- जन्म: 16 दिसंबर, 1937
- जन्म स्थान: उमरवास (चरखी-दादरी)
- संबंधित खेल: बॉक्सिंग
- मृत्यु: 14 अगस्त, 2000
उपलब्धियाँ –
- 1966 व 1970 में एशियाई खेलों में 2 स्वर्ण पदक जीते।
- 11 बार बॉक्सिंग में राष्ट्रीय चैंपियन रहे।
- वर्ष 2000 में द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किए गए।
हरियाणा के खिलाड़ियों की स्वर्णिम उपलब्धियाँ
कपिल देव
- इनका नाम कपिल देव रामलाल निखंज है। इनका जन्म वर्ष 1959 में चंडीगढ़ में हुआ, परन्तु ये खेलते हरियाणा की तरफ से थे।
- इनका उपनाम हरियाणा का हरिकेन, तूफान व हरफनमौला खिलाड़ी है।
- विश्व के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने टेस्ट क्रिकेट में 5000 से अधिक रन व 400 से अधिक विकेट लिए। ये देश के पहले विश्वविजेता तेज गेंदबाज थे।
- इनकी कप्तानी में भारत ने वर्ष 1983 में पहला क्रिकेट विश्वकप जीता था। इन्हें 20वीं सदी का सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर घोषित किया गया।
- 8 फरवरी 1994 को इन्होंने रिचर्ड हैडली (न्यूजीलैंड) का सर्वाधिक विकेटों (431) का रिकॉर्ड तोड़ा। इन्होंने अपना 432वां विकेट हसन तिलकरत्न (श्रीलंका) का लिया।
- इनके जीवन पर बनी फिल्म का नाम '83' है, जिसमें इनकी भूमिका रणवीर सिंह ने निभाई थी।
- इनकी आत्मकथा 'विकेट्स माई स्टाइल' है।
- इनकी अन्य पुस्तकें बाय गॉड्स माई रूल, स्ट्रेट फ्रॉम द हार्ट हैं।
सविता उर्फ (19 अप्रैल 1955 – 22 जनवरी 2023)
- खेल: ट्रैक एंड फील्ड एथलीट
- पुरस्कार: अर्जुन पुरस्कार (1981), भीम पुरस्कार।
खुशीराम (हमारी गांव, झज्जर)
- उपनाम: एशिया का माइकल जॉर्डन, स्कोरिंग मशीन ऑफ एशिया, मैजिकियन ऑफ बास्केट बॉल।
- यह बास्केट बॉल के पहले अर्जुन अवार्डी थे।
उदयचंद
- अर्जुन अवार्ड की शुरुआत 1961 में की गई। 1961 में ही अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाले पहले हरियाणावासी उदयचंद थे।
- ये जांडली कलां (फतेहाबाद) से संबंध रखते हैं। इन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भी पहला स्थान प्राप्त किया।
अजमेर सिंह (रक्खनपुर, करनाल)
वर्ष 1989 में ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के कारण एशिया का 100 नंबर का खिलाड़ी घोषित किया गया था। ये भी अर्जुन अवार्डी हैं।
शीबा मेमन (बास्केटबॉल की रानी) – करनाल
साधना नेहवाल – हिसार
संबंधित खेल: बैडमिंटन
प्रमुख उपलब्धियाँ –
- प्रथम ओलंपियन बैडमिंटन महिला खिलाड़ी।
- 2009 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2009 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2010 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक विजेता।
- 2015 में बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नोट – राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार) से सम्मानित प्रथम हरियाणवी महिला साधना नेहवाल हैं।
दीपा मलिक (गोला फेंक)
- 30 सितंबर 1970 को सोनीपत जिले के भैंसवाल गाँव में जन्मी दीपा मलिक ने ब्राजील के रियो पैरा ओलंपिक में शॉटपुट इवेंट में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
- ये हरियाणा की पहली खिलाड़ी व भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने पैरा ओलंपिक में पदक हासिल किया है।
- दीपा मलिक को 2008 में हरियाणा का कर्मभूमि अवार्ड तथा 2012 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
दीपक लाठर
जींद के दीपक लाठर राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पदक जीतने वाले सबसे युवा वेटलिफ्टर (भारतोलीक) बन गए हैं।
अनीश भानवाला
- अनीश राष्ट्रमंडल गेम्स में मेडल जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
- इन्हें राष्ट्रपति द्वारा वाइल्डर अवार्ड भी प्राप्त हुआ है।
- सोनीपत जिले के कांसंडी गाँव के अनीश भानवाला ने मात्र 15 वर्ष की आयु में कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में शूटिंग (25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल) में स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
एकता भ्याणा
- दोनों पैर खोने के बाद भी हरियाणा सिविल सर्विसेज में कार्यरत, भ्याणा एकता (हिसार) ने अक्टूबर 2018 में आयोजित पैरा एशिया में व्हीलचेयर रेस में स्वर्ण पदक जीता।
- जुलाई 2018 में पैरा चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीतकर देश को सम्मानित किया।
सुरेन्द्र पाल्ड
कुरुक्षेत्र के गाँव बराना खालसा के रहने वाले सुरेन्द्र पाल्ड ने हॉकी के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। ये भारतीय हॉकी ओलंपिक टीम के सदस्य भी रहे हैं।
शिवांगी पाठक (द एवरेस्ट ऑफ माउंटेन)
हिसार जिले की शिवांगी पाठक वर्ष 2018 में सबसे छोटी उम्र (16 साल 11 महीना) में माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली भारतीय महिला बन गई हैं। शिवांगी ने यह कारनामा सेवन समिट ट्रेक में हिस्सा लेने के दौरान किया।
माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली हरियाणा राज्य के पर्वतारोही
अनीता कुंडू
- हिसार के फरीदपुर गाँव की बेटी अनीता कुंडू ने 7 ऊँची चोटियों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य तय किया था। 2008 में हरियाणा पुलिस में शामिल हुई।
- 2011 में नेपाल-बांग्लादेश की 22000 फीट ऊँची चोटी और
- 2011 में उत्तराखंड की शतपंथ 23000 फीट ऊँची चोटी फतेह की।
- 2013 में नेपाल की तरफ से माउंट एवरेस्ट,
- 2017 में चीन की तरफ से 29029 फीट ऊँचाई तथा
- 2019 में नेपाल की तरफ से माउंट एवरेस्ट को फतेह किया।
- 2018 में दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो (5790 मीटर) को फतेह किया।
- राष्ट्रपति द्वारा तेनजिंग नोर्गे पुरस्कार से सम्मानित।
- एशिया के माउंट एवरेस्ट तथा दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी (7000 मीटर) कोकागुआ को फतेह किया।
ममता सौंदा
कैथल निवासी ममता सौंदा ने 2010 में माउंट एवरेस्ट तथा 2012 में माउंट एल्ब्रस फतेह की। 2014 में पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित की गईं।
दिव्या बजाज व अजीत बजाज
गुरुग्राम निवासी पद्मश्री अवार्ड प्राप्त अजीत बजाज तथा उनकी पुत्री दिव्या बजाज (पहले प्रयास में) ने एक साथ माउंट एवरेस्ट 2018 में फतेह किया।
विकास राणा
जींद जिले के सुदकन खुर्द गाँव निवासी महिला पर्वतारोही विकास राणा ने 2019 में माउंट एल्ब्रस को फतेह किया।
शोभा बनवाला
कैथल जिले के कराड़ा गाँव निवासी शोभा बनवाला ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी फतेह की।
पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान (PYKKA)
- राज्य में ग्रामीण युवाओं को पंचायतों, खण्ड और जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रारंभ की गई योजना।
- इससे उभरती प्रतिभाओं का पता लगाने एवं उन्हें सही तरीके से तराशने में सहायता मिलेगी।
डिसेबिलिम्पिक्स (Deaflympics)
- 4 मई, 2015 को हरियाणा सरकार ने अपनी खेल नीति में डिसेबिलिम्पिक्स (बधिरों के लिए ओलंपिक) को शामिल करने की घोषणा की।
- इन खेलों का आयोजन प्रत्येक 4 वर्ष में एक बार किया जाता है। इनका पहला बार आयोजन 1924 में किया गया था।
फेयरप्ले स्कॉलरशिप योजना
योजना 2 सितंबर, 2011 में हरियाणा के अनुसूचित जाति (एस.सी.) के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई।
राज्य के प्रमुख खिलाड़ी
क्रिकेट – कपिल देव, अजय जडेजा, नवाब पटौदी, राजेन्द्र गोयल (जींद, रणजी), विजेन्द्र यादव, योगेन्द्र शर्मा (रोहतक, पहले टी-20 वर्ल्ड कप विजेता, इंडियन टीम का हिस्सा), अजय रात्रा, चेतन शर्मा, मोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी (राजस्थान एक्सप्रेस), वीरेंद्र सहवाग, दीपक हुड्डा (रोहतक), सरकार तलवार।
मुक्केबाजी – विजेन्द्र सिंह, मनोज कुमार कालूवासिया, सुनील कुमार, विकास कृष्ण यादव, दिनेश कुमार, अखिल कुमार, जगदीश सिंह, जितेन्द्र कुमार, जय भगवान, सुदीप गोयल, गिरवर सिंह, अजयमेर सिंह।
वॉलीबॉल – बलवंत सिंह सामगवाल 'बल्ली' (कौल, कैथल), दलवीर सिंह, बलकार चौहान (अमीन, कुरुक्षेत्र), ईश्वर सिंह, प्रवीण एंटन, मेहर सिंह।
जिम्नास्टिक – राजू सतलानी सिंह, निर्मल गिलवाल, संजय, सुनीता शर्मा।
कबड्डी – राम मेहर, शेरसिंह शेर, ब्रह्मप्रकाश बेनीवाल, रामसिंह धांधक, रमेश कुमार, अनुप कुमार।
धावक – चाँद राम, सुरेश यादव, गीता जुरेली, श्रीचंद, नीलम जे सिंह, सीमा भाट।
कुश्ती – गीतिका जाखड़, योगेश्वर दत्त, चन्द्रगीराम, कृष्ण ढेहरा, ओमप्रकाश नरवाल, अशोक कुमार सांगवान, रोहताश सिंह दरिया, तेजबीर सिंह, कविता दलाल, अमन सहरावत, अमित पंघाल, फोगाट बहनें।
हॉकी – ममता खरब, प्रीतम उकरान, सुमन बाला, भूपिंदर कौर, सुरेन्द्र कौर, कुलदीप सिवाच, सीता गोसाई, जयजगत कौर खण्डा, अनिल धनखड़, पीतम रानी सिवाच, सुदीप सिंह, सरदार सिंह।
गोल्फ – अभिनव लोहान
बेसबॉल – सुमित खरगोर
बैडमिंटन – साइना नेहवाल
कराटे – दिनेश कुमार कादियान
गोल्फांक – बहादुर सिंह, ओमप्रकाश करहाना (लाडुवास, गुरुग्राम)
भारोत्तोलन – कर्णम मल्लेश्वरी
निशानेबाजी – गगन नारंग, मनु भाकर, सरबजोत सिंह
हैंडबॉल – संदीप कोटिया
जूडो – सतीश कुमार, नरेंद्र
पर्वतारोहण – संतोष यादव, अनीता कुंडू, शिवांगी पाठक
ओलंपिक – नीरज चोपड़ा, नवदीप सैनी
कुछ अन्य खिलाड़ी
| खिलाड़ी | खेल | स्थान |
|---|---|---|
| निर्मल तंवर | वॉलीबॉल | आसन (पानीपत) |
| कविता चहल (पहली महिला अर्जुन अवार्ड बॉक्सर) | बॉक्सिंग | निमड़ी (दादरी) |
| राममेहर सिंह | कबड्डी | गंगोली (पानीपत) |
| गरिमा चौधरी | जूडो | गुरुग्राम |
| सरकार तलवार | क्रिकेट | आगरा |
| राजेन्द्र नरवाना | क्रिकेट | जींद |
| विकास यादव | बॉक्सिंग | भिवानी |
| अखिल कुमार | बॉक्सिंग | रोहतक |
| श्वेता हुड्डा | घुड़सवारी | रोहतक |
| मनप्रीत कौर | शॉट पुट | अंबाला |
| पलक गुलिया | शूटिंग | झज्जर |
| परमजीत सामोता | बॉक्सिंग | दिनोद (भिवानी) |
| ओम प्रकाश करहाना | शॉटपुट | लाडुवास (गुरुग्राम) |
| मनीष | शूटिंग | सोनीपत |
| कोमल गुर्जर | कुश्ती | पानीपत |
| रमेश कुमार गुलिया | कुश्ती | सोनीपत |
हरियाणा द्वारा क्रिकेट में जीती गई ट्रॉफियाँ
| ट्रॉफी | सीजन | कप्तान |
|---|---|---|
| रणजी | 1990–91 | कपिल देव |
| ईरानी | 1991–92 | कपिल देव |
| विजय हजारे | 2023–24 | अशोक मनारिया |
नोट – वर्ष 1985–86 में रणजी ट्रॉफी में हरियाणा उपविजेता रहा।
पेरिस ओलंपिक
- एथलीट विकास राणा ने जर्मनी में क्रॉस कंट्री स्कीइंग चैंपियनशिप में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
- पेरिस ओलंपिक में भारतीय एथलीट ने 6 पदक (1 रजत व 5 कांस्य) जीते, जिनमें से हरियाणा के 4 पदक रहे।
| खिलाड़ी | खेल | पदक |
|---|---|---|
| मनु भाकर | निशानेबाजी | 2 कांस्य पदक |
| सरबजोत सिंह | निशानेबाजी | कांस्य पदक |
| अमन सहरावत | कुश्ती | कांस्य |
| नीरज चोपड़ा | भाला फेंक | रजत |
- भारत पदक तालिका में 71वें स्थान पर रहा।
- पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक अंकिता श्रेयस कमल और पी.वी. सिंधु थे। यह पहली बार था जब ओलंपिक में दो ध्वजवाहक थे।
- पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन समारोह के ध्वजवाहक मनु भाकर व पी.आर. श्रीजेश (हॉकी) हैं।
पैरा एशियन गेम्स–2022
पैरा एशियन गेम्स–2022 में हरियाणा के कुल 84 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा 6 स्वर्ण, 9 रजत व 18 कांस्य पदक प्राप्त किए।
| खिलाड़ी का नाम | इवेंट | पदक |
|---|---|---|
| 1. प्रणव सूरमा | क्लब थ्रो | स्वर्ण |
| 2. रमन शर्मा | 1500 मी. दौड़ | स्वर्ण |
| 3. सुमित | जैवलिन थ्रो | स्वर्ण |
| 4. हनी | जैवलिन थ्रो | स्वर्ण |
| 5. तरुण ढिल्लों | बैडमिंटन | स्वर्ण |
| 6. नितेश कुमार | बैडमिंटन–सिंगल | स्वर्ण |
| बैडमिंटन–डबल | रजत | |
| 7. सरिता अदाना | तीरंदाजी | रजत |
| 8. पूजा | डिस्कस थ्रो | रजत |
| 9. धर्मवीर | क्लब थ्रो | रजत |
| 10. रिंकू | जैवलिन थ्रो | रजत |
| 11. प्रमोद | 1500 मीटर दौड़ | रजत |
| 12. योगेश कथुनिया | डिस्कस थ्रो | रजत |
| 13. रामपाल | ऊँची कूद | रजत |
| 14. मोनू घयास | डिस्कस थ्रो | रजत |
पेरिस पैरालंपिक
- पेरिस पैरालंपिक में ओपनिंग सेरेमनी में हरियाणा के सुमित अंतिल ध्वजवाहक बने और क्लोजिंग सेरेमनी में हरियाणा के हरविंदर सिंह ध्वजवाहक बने।
- हरियाणा के खिलाड़ी – 23
- भारत द्वारा जीते गए कुल पदक – 29 (7 स्वर्ण)
- हरियाणा का योगदान – 8 पदक
| खिलाड़ी | जन्मस्थान | खेल | पदक |
|---|---|---|---|
| मनीष नरवाल | फरीदाबाद | शूटिंग | रजत |
| योगेश कथुनिया | बहादुरगढ़, झज्जर | चक्का फेंक | रजत |
| नितेश कुमार | चरखी दादरी | बैडमिंटन | स्वर्ण |
| सुमित अंतिल | सोनीपत | भाला फेंक | स्वर्ण |
| हरविंदर सिंह | कैथल | तीरंदाजी | स्वर्ण |
| धर्मवीर सिंह | सोनीपत | क्लब थ्रो | स्वर्ण |
| प्रणव सूरमा | फरीदाबाद | क्लब थ्रो | रजत |
| नवदीप श्योराण | बुढ़ाना लाखू, पानीपत | भाला फेंक | स्वर्ण |
- हरविंदर सिंह व योगेश कथुनिया को वर्ष 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- सुमित अंतिल को वर्ष 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार तथा वर्ष 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में गोल्ड मेडल जीतने वाले हरियाणवी खिलाड़ी
- राष्ट्रमंडल खेल–2022 का आयोजन बर्मिंघम (इंग्लैंड) में हुआ।
- इसमें भारत ने कुल 61 पदक जीते जिनमें हरियाणा का योगदान 20 पदक का रहा जिसमें से 9 गोल्ड मेडल रहे।
- बजरंग पुनिया (खुड्डन, झज्जर) – कुश्ती
- विनेश फोगाट (बलाली, चरखी दादरी) – कुश्ती
- साक्षी मलिक (मोखरा, रोहतक) – कुश्ती। इनके नाम से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रेसलिंग, हिसार में स्थापित है।
- रवि दहिया (नाहरी, सोनीपत) – कुश्ती
- दीपक पुनिया (छारा, झज्जर) – कुश्ती
- नवीन मलिक (पुगथला, सोनीपत) – कुश्ती
- अमन पंघाल (मायना, रोहतक) – बॉक्सिंग
पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार
वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान लगभग 142 खिलाड़ियों तथा राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ताओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उनकी उपलब्धियों के आधार पर अब तक 88.64 करोड़ रुपये नगद पुरस्कार के रूप में वितरित किए जा चुके हैं। नकद इनाम का विवरण इस प्रकार है–
| प्रतियोगिता का नाम | खिलाड़ियों की संख्या | इनाम राशि (लाख रु.) |
|---|---|---|
| पैरालंपिक गेम्स 2024 (पेरिस) | 23 | 4425.00 |
| पैरा एशियन गेम्स–2022 हांगझोऊ, चीन | 17 | 3172.00 |
| एशियन गेम्स–2022 हांगझोऊ, चीन | 10 | 210.00 |
| ओलंपिक–2024 | 385.00 | |
| श्रीमती विनेश फोगाट (कुश्ती) (15 लाख रुपये प्रतिभागिता के आधार पर गत वर्ष प्रदान किए गए) | 1 | |
| कुमार श्रीशोफली वर्मा (क्रिकेट) (महिला क्रिकेट विश्वकप विजेता) | 1 | 150.00 |
| नकद पुरस्कार (राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय) 2021–22 व अन्य प्रोत्साहन अवार्ड | 59 | 165.65 |
| अन्य प्रोत्साहन अवार्ड | 31 | 356.00 |
| कुल | 142 | 8864.15 |
2025 के अर्जुन अवार्ड खिलाड़ी
| खिलाड़ी | खेल | स्थान |
|---|---|---|
| नीतू घणघस | बॉक्सिंग | धनाना, भिवानी |
| स्वीटी बूरा | बॉक्सिंग | घिराय, हिसार |
| सरबजोत सिंह | शूटिंग | थीन, अंबाला |
| अभिषेक जैन | हॉकी | सोनीपत |
| संजय कुमारलाल | हॉकी | डाबड़ा (हिसार) |
| अमन सहरावत | कुश्ती | बिरोहड़ (झज्जर) |
| धर्मवीर नैन | पैरा एथलीट (क्लब थ्रो) | भदाना, सोनीपत |
| नवदीप सिंह | पैरा एथलीट (भाला फेंक) | पानीपत |
| प्रणव सूरमा | पैरा एथलीट (क्लब थ्रो) | फरीदाबाद |
| नितेश कुमार | पैरा एथलीट (बैडमिंटन) | दादरी |
| मीना अग्रवाल | पैरा एथलीट (शूटिंग) | कालबा, दादरी |
- 2024 में मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- 2024 में संदीप सांगवान (सोनीपत) को द्रोणाचार्य अवार्ड (हॉकी कोच) से सम्मानित किया गया।
महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य
- पहलवान सुशील कुमार भी मूलतः दिल्ली से हैं लेकिन वह खेलों में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। वह महाबली सतपाल के शिष्य हैं। महाबली सतपाल उनके ससुर भी हैं।
- ओलंपिक में दो बार मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी – ‘वर्ष 2008 में कांस्य पदक’ और ‘वर्ष 2012 में रजत पदक’ सुशील कुमार हैं। पहलवानी में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान हैं।
- ओलंपिक इतिहास के 34 वर्षों में भारत ने कुल 41 पदक जीते हैं। इन 41 पदकों में 31.71 फीसदी यानी तकरीबन एक तिहाई 13 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।
- वर्ष 2025 में खो-खो के पहले वर्ल्ड कप का आयोजन दिल्ली में किया गया। जिसमें हरियाणा की बिमला (हिसार) की एकमात्र खिलाड़ी मीनू बत्रावल भारतीय टीम का हिस्सा रही।
- वर्तमान (अप्रैल 2025 तक) में हरियाणा में 3 राज्य स्टेडियम, 21 जिला स्तरीय, 25 उपमंडलीय स्तरीय, 163 राजीव गांधी खेल परिसर व 245 मिनी ग्रामीण स्टेडियम हैं।
- हरियाणा सरकार ने 250 इंडोर जिम तैयार किए हैं व वर्ष 2025–26 में खेल नर्सरियों की संख्या 1500 से बढ़ाकर 2000 करने का लक्ष्य है व बजट की राशि बढ़ाकर 500 करोड़ रु. कर दी।
- कबड्डी व खो-खो की उत्पत्ति चकवृद्ध से मानी गई है।
- हरियाणवी पैरालंपिक भवन फरीदाबाद में है।
- बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्शल आर्ट्स स्कूल यमुनानगर में बनेगा।
- ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली महिला हरियाणवी गीता फोगाट व ओलंपिक में फाइनल तक पहुँचने वाली प्रथम महिला विनेश फोगाट हैं।
- राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित अनीश भानवाला कांसंडी (सोनीपत) से संबंध रखते हैं, जो राष्ट्रमंडल खेलों में 15 वर्ष की उम्र में गोल्ड जीतकर सबसे युवा गोल्ड मेडलिस्ट बने।
- शिवानी कटारिया (गुरुग्राम) की स्टाइल तैराक हैं, 2016 में समर ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली छोटी व पहली महिला तैराक हैं।
- सुनील डबास (बेरी, झज्जर) – भारत की पहली महिला कबड्डी कोच हैं। इन्हें 2012 में द्रोणाचार्य अवार्ड व 2014 में पद्मश्री से वर्ष 2018 में फर्स्ट लेडी अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं जिनका नाम वर्ष 2018 में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया।
- प्रो कबड्डी (सीजन 11) हरियाणा स्टीलर्स ने गोल्ड जीता।
- जूनियर विंबलडन टेनिस का खिताब झज्जर के सुमित नागल के पास है।
- रेवाड़ी के गुर्जर माजरी गाँव की पर्वतारोही सुनीता सिंह ने दुनिया की सबसे ऊँची चोटी सेझुंडा फहराकर भ्रूण हत्या व बाल विवाह का संदेश दिया।
- 21 से 24 अप्रैल 2025 तक आयोजित सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी हरियाणा ने की।
- हरियाणा सरकार ने विश्व युवा महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण व कांस्य पदक को देसी गाय के रूप में एक असाधारण उपहार देने का फैसला लिया है।
- हरियाणा सरकार द्वारा श्रेष्ठ अखाड़ों को राज्य स्तर पर 50 लाख, 30 लाख व 20 लाख के पुरस्कार दिए जाएंगे व जिला स्तर पर 15 लाख, 10 लाख व 5 लाख के पुरस्कार दिए जाएंगे।
- हरियाणा के प्रथम पुरुष पर्वतारोही रामलाल (फतेहाबाद) थे।
- कर्णम मल्लेश्वरी मूलतः आंध्र प्रदेश से संबंधित हैं। लेकिन उनकी शादी हरियाणा में हुई है। वह खेल में भी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करती हैं। कर्णम मल्लेश्वरी यमुनानगर से संबंधित हैं।
- राज्य सरकार ने 'खेलो इंडिया' की तर्ज पर 'खेलो हरियाणा' करवाने का निर्णय लिया है।
- भारत के प्रथम प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह (भिवानी) हैं।
- भीम पुरस्कार 2001 में आरंभ किए गए थे।
- साक्षी मलिक पहली महिला कुश्ती खिलाड़ी हैं जो ओलंपिक में पदक (कांस्य पदक) जीतकर लाई हैं।
- अनीता कुंडू (हिसार) की पहली पर्वतारोही हैं जिन्होंने माउंट एवरेस्ट को दोनों तरफ से (नेपाल व चीन) फतेह किया है।
- कृष्णा पूनिया मूलतः हरियाणा से संबंधित हैं। वह हिसार जिले के अग्रोहा की बेटी हैं। इनकी शादी राजस्थान के राजगढ़ तहसील के गाँव गागड़वास के विजेन्द्र पूनिया से हुई है। विजेन्द्र पेशे से कोच हैं। वह खेल में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करती हैं।
- भारतीय क्रिकेट के धुरंधर बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग भी मूलतः हरियाणा से हैं। इनका जन्म झज्जर जिले के छुडानी गाँव में हुआ। वीरेंद्र सहवाग खेल में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- झज्जर जिले में इन्होंने सहवाग इंटरनेशनल स्कूल एवं एकेडमी के नाम से स्पोर्ट्स एकेडमी बनाई है।
- नरेंद्र यादव (नेहरूगढ़, रेवाड़ी) माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करके सबसे युवा पर्वतारोही बने।
- हरियाणा का प्रथम भीम अवार्ड गीता जुरेली (एथलीट) को दिया गया था। गीता जुरेली गुरुग्राम से संबंध रखती हैं।
- हरियाणा की कुश्ती की पहली महिला भीम अवार्डी सुनीता शर्मा हैं।
- देश की पहली महिला अर्जुन अवार्डी हरियाणा की गीतिका जाखड़ (कुश्ती) हैं।
- भारत की पहली कुश्ती कोच उषा शर्मा सिहाग (हिसार) हैं।
- महिला कुश्ती 1997 में शुरू हुई।
- भारत की पहली महिला पहलवान भारत केसरी सोनिका कालीरमण हैं। ये सैनिक भारत केसरी पहलवान मास्टर चंदगीराम (सिसाय, हांसी) की बेटी हैं।
- मास्टर चंदगीराम ने दो फिल्मों वीर घटोत्कच तथा दार्जन 303 में अभिनय किया।
- मास्टर चंदगीराम के पुत्र जगदीश भी भारत केसरी रह चुके हैं।
- एशिया गेम्स में भी मास्टर चंदगीराम गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं।
- संतोष यादव माउंट एवरेस्ट को 2 बार फतेह करने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं।
- एकलव्य पुरस्कार का गठन, भीम पुरस्कार की पद्धति (तर्ज) पर हुआ है।
- साक्षी मलिक को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का कुश्ती निदेशक घोषित किया गया है।
- अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गीता फोगाट को हरियाणा सरकार ने डी.एस.पी. नियुक्त किया है।
- प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जन्म हिसार (हरियाणा) में हुआ था।
- चरखी दादरी जिले के बलाली गाँव से संबंध रखने वाले कुश्ती कोच महावीर सिंह फोगाट को भारत सरकार ने वर्ष 2016 में द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया। महावीर सिंह फोगाट, फोगाट बहनों के पिता व कोच हैं।
- सरदार प्रकाश सिंह मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन मुरथल (सोनीपत) में हुआ।
- मई 2017 में विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट को चीन की तरफ से फतेह करने वाली पहली भारतीय महिला अनीता कुंडू (हिसार) हैं।
- माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली जुड़वां बहनें तानशी व नुंगशी मलिक हैं।
- हरियाणा के पहलवान अमित को 2016 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया है।
- हरियाणा का सबसे कम आयु का एवरेस्ट आरोही नरेंद्र यादव है।
- हरियाणा का कैथल जिले के बंदराणा गाँव के रामसिंह पौदा 1980 से सर्कल कबड्डी के कोच हैं।
- विख्यात बास्केटबॉल खिलाड़ी शोभा मेमन का जन्म हरियाणा के करनाल जिले में हुआ।
- हरियाणा के अर्जुन अवार्ड विजेता बास्केटबॉल खिलाड़ी अजमेर सिंह को विश्व का 10वाँ बेस्ट पिवोट प्लेयर घोषित किया गया।
- प्रीतम रानी ठक्कर (गाँव झड़सा, गुरुग्राम) का संबंध हॉकी खेल से है।
- हरियाणा के आशीष जाखड़ का संबंध हैमर थ्रो से है।
- हरियाणा राज्य का पहला स्टेट ग्रांड मास्टर हिमांशु शर्मा को चुना गया है।
- निर्मल गुलिया तथा संध्या दोनों जिम्नास्ट हरियाणा से संबंधित हैं।
- खिलाड़ी रोहित यादव भाला (जैवलिन फेंक) से संबंधित हैं।
- भारतीय टीम के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज नवदीप सिंह राज्य के किस स्थान का है – तरावड़ी (करनाल)।
- नवदीप सिंह को तरावड़ी एक्सप्रेस के उपनाम से भी जाना जाता है। ये भारत के 229वें एक दिवसीय खिलाड़ी बने हैं।
- राष्ट्रमंडल व एशियाई दोनों खेलों में स्वर्ण पदक विजेता महिला रेसलर – विनेश फोगाट।
- हरियाणा का वह खिलाड़ी जो डबल ट्रैप निशानेबाजी प्रतियोगिता में दुनिया का प्रथम खिलाड़ी – अंकुर मित्तल (सोनीपत)।
- एक घंटे में 780 बार सूर्य नमस्कार – सत्यदेव, बेलराव (भिवानी)।
- किस हरियाणवी ने 36 घंटे 21 मिनट तक लगातार 20 हजार सूर्य नमस्कार करके गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया – सत्यदेव, हिसार।
- पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली प्रथम हरियाणवी महिला – हीना कल्याण (यमुनानगर)।
- पैरा ओलंपिक खेलों में प्रथम रजत पदक (सिल्वर मेडल) विजेता – दीपा मलिक (शॉटपुट)
- देश के प्रथम पैरा ओलंपिक भवन की स्थापना – फरीदाबाद
- जर्मन फुटबॉल क्लब में खेलने वाला हरियाणा व भारत का एकमात्र फुटबॉलर – पुष्कर लांबा (हिसार)
- नेशनल क्रिकेट विश्व कप में कप्तानी करने वाला – दीपक मलिक
- राज्य के किस गाँव का है – भैंसवाल (सोनीपत)
- गौरी शरण व विश्वजीत स्पोर्ट्स – निशानेबाजी, गागड़वास (भिवानी)
- पैदल चाल का राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी – संदीप (नारनौल)
- राज्य के किस कोच को द्रोणाचार्य अवार्ड 2019 दिया गया है – रामबीर सिंह खोखर (कबड्डी)
- प्रसिद्ध तीरंदाज शिवानी कटारिया – गुरुग्राम
- राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीतने वाला हरियाणा का प्रथम पुरुष खिलाड़ी – विजेंद्र सिंह (2009)
- राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी – साक्षी मलिक (2016)
- पद्म श्री अवार्ड जीतने वाली प्रथम हरियाणवी महिला – साक्षी मलिक
- दूसरी – रानी रामपाल (2020)
नोट – रानी रामपाल (हॉकी) को पद्म श्री अवार्ड 2020 तथा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है।
- 'द वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड 2019' दिया गया है – रानी रामपाल
- हरियाणा शतरंज एसोसिएशन का गठन – 1983 (भिवानी)
- शतरंज की राष्ट्रीय चैंपियनशिप खिलाड़ी अनुराधा बेनीवाल राज्य में कहाँ की हैं – महमा (रोहतक)
- अर्जुन पुरस्कार जीतने वाला हरियाणा का प्रथम बास्केटबॉल खिलाड़ी – रविंद्र
- हरियाणा के पहलवान वीरेंद्र सिंह को पद्मश्री अवार्ड मिला।
- भीम पुरस्कार हरियाणा के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा दिया जाता है।
- सन 1958 में कराची में हुए राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के पहलवान लीलाराम (मंगोला, दादरी) ने स्वर्ण पदक जीता था, उन्हें प्रथम भारतीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त हुआ।
- उदयचंद ने विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- सज्जन सिंह को रुस्तम-ए-हिंद की उपाधि मिली।
- शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) में एस्ट्रो-टर्फ का निर्माण किया जा रहा है।
- हुड्डा द्वारा पंचकूला में खेल परिसर (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) का निर्माण किया गया।
- मास्टर चंदगीराम ने दो बार 'भारत केसरी' व 'हिंद केसरी' का पुरस्कार प्राप्त किया। इनके नाम से उत्तर प्रदेश में खेल स्टेडियम बनेगा।
- अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित विजेता भीम सिंह (धनाना, भिवानी) ने राष्ट्रीय ऊँची कूद में राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था। ये हरियाणा के पहले ओलंपियन खिलाड़ी रहे हैं।
- वर्ष 1968 में भीम सिंह ने ही एशियाई खेलों (बैंकॉक) में एशियाई रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
- हरियाणा के सिरसा व सोनीपत में चार स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर बनेंगे।
- वीरेंद्र सहवाग ने शैफाली वर्मा को रॉकस्टार ऑफ हरियाणा के नाम से नवाजा है।
- अंशुल कंबोज (करनाल) ने 23 जुलाई 2025 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 318वें खिलाड़ी रहे।
- अंशुल कंबोज नवंबर 2024 में रणजी ट्रॉफी में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इन्होंने यह कारनामा हरियाणा की ओर से खेलते हुए केरल के खिलाफ किया।
- राव इंद्रजीत सिंह (लोकसभा सांसद गुरुग्राम, केंद्रीय राज्य मंत्री) ने SAF (South Asian Federation) खेलों में 3 स्वर्ण पदक प्राप्त किए व राष्ट्रीय स्तर पर 3 वर्ष तक स्टेट चैंपियन रहे।
- वर्ष 1990 से 2003 तक भारतीय निशानेबाजी टीम के सदस्य रहे। इनकी पुत्री आरती सिंह राव एक अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश शूटर हैं।
- आरती राव ने वर्ष 2005 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता।
- आरती सिंह राव, मनरेश सिंह का 14 बार राष्ट्रीय चैंपियन रहने का रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी हैं।
- आरती सिंह राव हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की प्रेसिडेंट (अध्यक्ष) भी रह चुकी हैं।
- वर्तमान में आरती राव हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हैं।
हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)
हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।