सिंधु घाटी सभ्यता
2500 ई.पू. – 1500 ई.पू.
सिंधु घाटी सभ्यता
अन्य नाम – हड़प्पा सभ्यता, कांस्य सभ्यता, शहरी (नागरीय) सभ्यता, सिंधु-सरस्वती सभ्यता।
- इस सभ्यता के लोग सर्वप्रथम सिंधु नदी के किनारे बसे थे।
- सर्वप्रथम खोजा गया नगर – हड़प्पा (पाकिस्तान)।
- इसलिए यह हड़प्पा सभ्यता कहलायी।
- हड़प्पा की खोज – दयाराम साहनी द्वारा।
- कांस्य मिश्रधातु से परिचित होने के कारण कांस्य सभ्यता कहलायी।
- सिंधु सभ्यता के लोग द्रविड़ व भूमध्यसागरीय थे।
- सैन्धव लोग हरियाणा में 3 चरणों में आकर बसे थे।
- प्रथम चरण में आए सैन्धव लोगों के प्रमाण सरस्वती व दृशद्वती नदी घाटी क्षेत्र से मिले हैं।
- दूसरे चरण में आए सैन्धव लोगों के प्रमाण यमुना व साहिबी नदी घाटी क्षेत्रों से मिले हैं।
- तीसरे चरण में आए सैन्धव लोगों के प्रमाण बोलतपुर गांव (कुरुक्षेत्र) से मिले हैं।
हरियाणा के प्रमुख हड़प्पा स्थल
बनावली (फतेहाबाद)
- सिंधु घाटी सभ्यता के इस राज्य में पाए जाने वाले क्षेत्रों में बनावली महत्वपूर्ण है। यह क्षेत्र राज्य के फतेहाबाद जिले में प्राचीन सरस्वती नदी की घाटी में रंगोई नदी/नाला के किनारे स्थित है।
- वर्तमान में बनावली घग्घर नदी के किनारे स्थित है।
- यहाँ पर प्राक्-सैंधव तथा सैंधव सभ्यता के प्रमाण मिले हैं।
- 1973-74 में इसकी खोज आर.एस. बिष्ट (रविंद्र सिंह बिष्ट) ने की थी।
प्राप्त अवशेष
- यहाँ से मिट्टी का हल के आकार का खिलौना (मॉडल), जुता हुआ खेत मिलता है।
- यहाँ सड़कों पर बैलगाड़ी के पहियों के निशान मिले हैं।
- यहाँ से कांस्य के जोड़े और सर्प के सिर मिले हैं।
- यह एकमात्र स्थल है, जहाँ से मातृदेवी की दो मूर्तियाँ मिली हैं।
- यहाँ से अग्निवेदियों (हवनकुंड) के प्रमाण भी मिले हैं।
- 5 हजार वर्ष पुराना कुआँ, लघु नारी मूर्तियाँ।
- जोहरी के घर के प्रमाण, जोहरी के घर से धान्य पात्र (वॉश बेसिन) के प्रमाण मिले हैं।
- बनावली से एक बड़े मकान से सोने, कौड़ियों के मनके और लाजवर्द मणि और खंजर के प्रमाण मिले हैं, जो किसी जोहरी के घर होने का प्रमाण देते हैं।
नोट – बनावली से जलनिकासी प्रणाली का अभाव मिला है जो कि सिंधु घाटी सभ्यता की विशेषता है।
- सैन्धवस्थल बनावली (फतेहाबाद) से एक मुद्रा प्राप्त हुई है जिस पर विचित्र पशु अंकित है, जिसका धड़ सिंह की तरह तथा सींग बैल की तरह है।
- बनावली से संबंधित तीसरी सहस्राब्दी ई.पू. के पूर्व हड़प्पाई विभिन्न प्रकार के सजावटी आकृतियाँ और हस्तकलाओं के साथ मृद्भाण्ड बनाने में कुशल थे। बनावली नगर राजवंश के केन्द्र के रूप में आधार पर सुनियोजित रूप से बसा था। बनावली की सड़कें तांत्रिक थी।
राखीगढ़ी (नारनौंद, हांसी)
- हरियाणा में खोजा गया सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित स्थल – राखीगढ़ी (तहसील नारनौंद, जिला हांसी)।
- ऋग्वैदिक कालीन दृशद्वती नदी के बायें तट पर (इतिहासकार जॉन मैकइंटॉश के अनुसार)।
- वर्तमान में यह स्थान घग्घर-हाकरा (चौतांग) नदी के किनारे स्थित है।
- मोहनजोदड़ो के बाद हड़प्पा सभ्यता का दूसरा सबसे बड़ा स्थल।
- भारत में खोजा गया सबसे बड़ा सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता स्थल।
- सर्वप्रथम खोज – पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रो. डॉ. सूरजभान द्वारा 1963 में।
- सर्वप्रथम खुदाई – 1997-2000 (डॉ. अमरेंद्र दत्त के नेतृत्व में)।
- दूसरे चरण में खुदाई वर्ष 2012 में प्रो. वसंत शिंदे (दक्कन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर) के नेतृत्व में हुई।
- तीसरे चरण में खुदाई वर्ष 2022 में डॉ. अमरेंद्र दत्त के नेतृत्व में हुई।
- डॉ. एम. फड़के ने राखीगढ़ी को पूर्वी हड़प्पा की राजधानी कहा है। यहाँ से प्रारंभिक हड़प्पा व परिपक्व हड़प्पा के प्रमाण उपलब्ध हुए हैं।
नोट – यूरोप की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी द्वारा भी इस पर शोध कार्य शुरू किया गया है।
प्राप्त अवशेष
- नव पाषाण युगीन कृषक बस्ती के प्रमाण मिले हैं।
- बड़ी संख्या में मृद्भाण्ड (मिट्टी के बर्तन)।
- 56 कंकाल (एक प्रेमी जोड़े का 5000 वर्ष पुराना कंकाल, एक बच्चे का कंकाल)।
- एक कब्रगाह जहाँ से 56 कंकाल प्राप्त हुए हैं, जिनमें एक बच्चे का कंकाल तथा एक प्रेमी जोड़े (नर-मादा) का कंकाल है।
- नर-मादा का कंकाल साथ मिलने के कारण सती प्रथा का प्रमाण।
- सीसवाल सभ्यता का प्रमुख केन्द्र है।
- नमस्कार मुद्रा में रेत योगी की मूर्ति।
- 5000 वर्ष पुराने सोने के आभूषणों की फैक्ट्री।
- वर्ष 2012 में राखीगढ़ी स्थल को विश्व के उन 10 स्थानों में रखा गया, जो "खतरे में एशिया के विरासत स्थल" में से एक हैं।
- राखीगढ़ी हड़प्पा स्थल वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल है।
- राखीगढ़ी में एक राज्य स्तरीय पुरातत्व संग्रहालय बनाया जा रहा है।
राखीगढ़ी में प्राचीनतम सभ्यता के साक्ष्य
- पुणे के डेक्कन कॉलेज के प्रो. वसंत शिंदे के द्वारा शोध में पाया गया कि हरियाणा के हांसी जिले के राखीगढ़ी गाँव में विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता के साक्ष्य हैं।
- हरियाणा सरकार ने राखीगढ़ी को सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा शहर होने का दावा 26 मार्च, 2014 को किया था।
- उल्लेखनीय है कि यह सभ्यता ईसा पूर्व 7500 वर्ष पुरानी है। अब तक हुई शोध के आधार पर राखीगढ़ी की बसावट का कुल क्षेत्र 7 किमी² में विस्तृत होने की संभावना है।
- राखीगढ़ी का विकास सरस्वती नदी की सहायक नदी दृशद्वती नदी के किनारे हुआ था।
- नदी के किनारे बसे राखीगढ़ी सभ्यता की निरंतर खुदाई में मिले सामान और कंकाल आदि के अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सभ्यता हड़प्पा काल से भी प्राचीन रही है।
- पुरातत्व विशेषज्ञों के अनुसार सरस्वती नदी के प्रभाव के कारण ही हिसार जिले में 3 स्थानों पर सभ्यताओं का पता चला है।
नोट – भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में राखीगढ़ी को एक अत्याधुनिक आर्कियोलॉजिकल साइट बनाया गया है। इसे एक इंटरप्रिटेशन के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है।
फरमाणा (दक्षिण खेड़ा)
(रोहतक जिले की महम तहसील का एक गाँव)
सर्वप्रथम खुदाई – एम.डी.यू. के प्रोफेसर डॉ. विवेक दांगी व डेक्कन पुणे यूनिवर्सिटी के प्रो. वसंत शिंदे द्वारा 2007–2009 के बीच।
प्राप्त अवशेष :
- हरियाणा में राखीगढ़ी के बाद दूसरा बड़ा हड़प्पा स्थल।
- 4000 से 5000 वर्ष पुरानी सभ्यता के प्रमाण।
- कई महिलाओं के कंकाल, जिन्होंने शैल निर्मित चूड़ियाँ पहनी हुई हैं।
- 27 कमरों की नींव वाला मकान।
- मिट्टी के बर्तनों के साथ कंकाल (मिट्टी के बर्तनों के साथ लोगों को दफनाने के प्रमाण)।
- पाँच पकड़े में फैला हड़प्पा कालीन कब्रिस्तान।
- सेलखड़ी से बनी चार हड़प्पा कालीन मोहरें।
मिताथल (भिवानी)
- वर्ष 1991 में फासिल ने हड़प्पा का पूर्वी डोमेन कहा है।
- सर्वप्रथम खोज एवं खुदाई – डॉ. सूरजभान द्वारा 1967–68 में।
प्राप्त अवशेष :
- प्रारंभिक हड़प्पा सभ्यता, हड़प्पा सभ्यता तथा उत्तर हड़प्पा सभ्यता के अवशेष मिले हैं।
- उत्तर पाषाण कालीन खेती के प्रमाण मिले हैं।
- तांबे के 13 छल्ले (चूड़ियाँ) तथा तांबे के 2 भाले/हारपून (1965 में)।
- सिलबट्टा तथा हाथी का दांत (गजदंत) की पिन।
- चौपड़ की बिसात के नमूने की सड़कें।
- चांदी की चूड़ियाँ।
- मिट्टी से बना बड़ा हारा व चूल्हा।
- 5500 वर्ष पुराना सार्वजनिक अग्निकुंड।
- कुंड के पास एक पशु (भेड़) के पैर की हड्डी।
- टेराकोटा केक के अवशेष।
कुणाल (फतेहाबाद)
- ऋग्वैदिक सरस्वती नदी (अब घग्घर नदी) के दाएँ तट पर फतेहाबाद की रतिया तहसील के कुणाल गाँव में यह पूर्व हड़प्पा स्थल स्थित है।
- खोज व खुदाई – जे.एस. खत्री तथा एम.एस. आचार्य द्वारा (1986 में)।
- कुणाल से सर्वप्रथम हड़प्पा संस्कृति के प्रमाण मिले हैं।
प्राप्त अवशेष :
- हाकड़ा संस्कृति, प्रारंभिक हड़प्पा संस्कृति और हड़प्पा सभ्यताओं के प्रमाण।
- हरियाणा में सबसे पुरानी बस्ती होने या लोगों के बसने का प्रमाण।
- दो राजसी मुकुट (रॉयल क्राउन)।
- 6000 वर्ष पुराने मनके।
- उल्टे V आकार के बाणाग्र।
- सोने तथा चांदी के आभूषण।
भिरड़ाना (भिरसाना), फतेहाबाद
- भिरड़ाना गाँव फतेहाबाद जिले में उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित है।
- भिरड़ाना ऋग्वेदकालीन नदी सरस्वती के दाएँ तट पर स्थित था। इसकी खुदाई 2003–04 में एल. एस. राव के नेतृत्व में की गई।
- यहाँ से सीसवाल संस्कृति के चित्रित मृद्भाण्ड मिले हैं।
नोट – भिरड़ाना को हरियाणा में सबसे पुरानी बस्ती के प्रमाण मिलने वाली जगह माना जाता था। परन्तु वर्तमान में हरियाणा में सबसे पुरानी बस्ती (मानव के रहने का सबसे प्राचीन प्रमाण) कुणाल (फतेहाबाद) से मिला है।
यहाँ यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि अभी हाल ही में हुई परीक्षाओं में भी HSSC ने भिरड़ाना को ही उत्तर माना है। अतः भविष्य में परीक्षार्थी इस प्रश्न का जवाब अपने विवेक से दें।
बालू गाँव (कैथल)
- बालू गाँव जिला कैथल में कैथल नगर से 20 किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा में स्थित है। यह स्थान सरस्वती नदी के किनारे स्थित है।
- इस स्थल की खोज सन् 1977 में डॉ. सूरजभान तथा डॉ. जिम जे. शेफर (अमेरिका) ने की थी।
- इस पुरास्थल पर उत्खनन कार्य डॉ. उदयवीर सिंह तथा डॉ. सूरजभान ने सन् 1979 में आरंभ किया था, जो लगभग 15 सत्रों तक चला।
- यहाँ से प्रारंभिक हड़प्पा संस्कृति, हड़प्पा सभ्यता और उत्तर हड़प्पा संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए थे।
नोट – बालू (कैथल) से लाल व स्लेटी रंग के बर्तन, कुछ पौधों के नमूने तथा लहसुन के प्रमाण मिले हैं।
- बालू (कैथल) से पाए गए लहसुन की कली के अवशेष दक्षिण व दक्षिण-पूर्व एशिया में लहसुन की कली का प्राचीनतम प्रमाण है, जो परिपक्व हड़प्पा काल का था।
तिगड़ाना (भिवानी)
- हड़प्पा काल में हरिबंगा नामक औद्योगिक क्षेत्र।
- सिंधु घाटी सभ्यता के समय के नौ घर मिलने के कारण चर्चा में है।
प्राप्त अवशेष –
- हड़प्पा कालीन औद्योगिक इकाई।
- फियांस की 3000 से अधिक चूड़ियाँ।
- फियांस बनाने वाली भट्टी के प्रमाण।
- 400 से अधिक हरे रंग के मनके।
कर्णकोट का टीला – बुढ़ान, भट्टू (फतेहाबाद)
प्राप्त अवशेष –
- कुषाण काल व गुप्तकाल की 3000 साल पुरानी वस्तुएँ।
- काले रंग की मूर्ति।
- तीन हजार वर्ष पुरानी दीवार।
- आटा चक्की, दो चक्र व मुहरें।
- चांदी के सिक्के, पिघला हुआ लोहा।
- तलवार के कुण्डे व मंदिर के प्रमाण।
- 5000 वर्ष पुराना 2 किलो वजन धातु का मुद्रा जैसा प्रतीक।
- 11वीं सदी की भगवान विष्णु की मूर्ति व अष्टधातु से बनी गणेश की मूर्ति मिली है।
गिरावड़ (रोहतक)
- यह गाँव जिला रोहतक की महम तहसील व खण्ड में राजमार्ग संख्या 9 पर बसे मदिना गाँव से उत्तर दिशा में करीब 2.5 किलोमीटर दूर स्थित है।
- इस स्थान की खोज सन् 2006 में महर्षि विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग के शोधार्थी विवेक दांगी ने की थी।
- सन् 2007 में डॉ. वसंत शिंदे (डेक्कन कॉलेज, पुणे), प्रोफेसर मनमोहन कुमार (इतिहास विभाग, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक) और प्रोफेसर तोशिकी ओसाडा (क्योटो, जापान) के संयुक्त नेतृत्व में इसका उत्खनन हुआ था।
- यहाँ 5 × 5 × 5 मीटर की कुल 41 खाइयाँ खोदी गईं। उत्खनन में केवल हड़प्पा संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए।
- उत्खनन के दौरान यहाँ से 13 गर्त निवास प्राप्त हुए।
- यहाँ मृद्भाण्ड पकाने के लिए दो भट्टियाँ भी प्राप्त हुईं।
नोट – हरियाणा में सबसे बड़ी संख्या में मानव कंकाल गिरावड़ से प्राप्त हुए हैं। यहाँ से मिले लहसुन दक्षिण एशिया व दक्षिण-पूर्वी एशिया में सबसे पुराने प्रमाणों में से एक हैं।
भगवानपुरा
- भगवानपुरा ऋग्वेदकालीन सरस्वती नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। इस स्थान की खुदाई 1975–77 के बीच प्रो. जी. पी. जोशी द्वारा करवाई गई।
- भगवानपुरा गाँव जिला कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नजदीक स्थित है।
- उत्खनन में यहाँ से उत्तर हड़प्पा संस्कृति तथा चित्रित धूसर (पेंटेड ग्रे वेयर) संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए थे।
दौलतपुर – दौलतपुर (कुरुक्षेत्र)
- दौलतपुर कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर में सरस्वती नदी के किनारे स्थित है।
- हरियाणा में तीसरे चरण में आए सैन्धव लोगों का प्रमाण दौलतपुर से ही मिला है।
- यहाँ से बड़ी संख्या में चूड़ियाँ, खिलौने, मिट्टी के बर्तन व मिट्टी की मुहरें प्राप्त हुई हैं।
- दौलतपुर की शतरंज बिसात पर बसा हुआ शहर है।
- यहाँ से प्राप्त अवशेषों का संबंध अनन्त काल से था।
नोट – इतिहासकारों के अनुसार दौलतपुर गाँव शतरंज की बिसात के नमूने पर बसा हुआ था।
लोहरी राघो –
लोहरी राघो हांसी जिले में स्थित है। घग्घर नदी के किनारे लोहरी राघो नामक हड़प्पा स्थल की पहचान सर्वप्रथम 1980 में हुई। यहाँ से बड़ी संख्या में मिट्टी के बर्तन, मनकों (मोतियों) के टुकड़े प्राप्त हुए हैं।
नोट – लोहरी राघो हड़प्पास्थल अपने आस-पास के क्षेत्र से ऊँचाई में 4.5 मीटर ऊँचा है।
मिर्जापुर
मिर्जापुर कुरुक्षेत्र जिले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निकट एक गाँव है। इस गाँव का संबंध सिंधु घाटी सभ्यता से है।
मदीना
- यह गाँव जिला रोहतक के महम खण्ड में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 10 पर रोहतक नगर से लगभग 18 किलोमीटर दूर पश्चिमी दिशा में स्थित है।
- इसका उत्खनन सन् 2007–08 में डॉ. मनमोहन के नेतृत्व में किया गया।
- उत्खनन के दौरान भगवानपुरा की तरह उत्तर-हड़प्पा संस्कृति तथा चित्रित धूसर मृद्भाण्ड संस्कृति के लोगों के साथ-साथ रहने के प्रमाण मिले हैं।
जोगन खेड़ा, कुरुक्षेत्र
- स्थिति – प्राचीन सरस्वती नदी के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित।
- खुदाई – माधव आचार्य, श्री आर.एस. दहिया तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा के पूर्व निदेशक श्री डी.एस. मलिक के नेतृत्व में।
प्राप्त अवशेष –
- दो सांस्कृतिक क्रमों के प्रमाण – पहली (1500–1000 ई.पू.) तथा दूसरी (1000–808 ई.पू.)।
- तांबे की वस्तुएँ (स्लैग)।
- तांबा गलाने की भट्टी के अवशेष।
नोट – वर्ष 2010 में जोगनखेड़ा साइट सतलुज-यमुना लिंक नहर (SYL) के बांध के पानी से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
बादली (झज्जर)
खुदाई – वर्ष 2008–09 में।
प्राप्त अवशेष –
- प्रारंभिक हड़प्पा व परिपक्व हड़प्पा संस्कृतियों के प्रमाण।
- बस्ती में ईंट की चिनाई।
अग्रोहा (हिसार)
खुदाई – एच.एल. श्रीवास्तव ने वर्ष 1938–39 में।
प्राप्त अवशेष –
- 51 तांबे के सिक्के।
- संगीन के 7 रंग वाली टेराकोटा (ईंट)।
- गुप्तकालीन सूर्य की मूर्ति।
- वर्तमान में भारतीय पुरातत्व विभाग अग्रोहा की खुदाई करेगा।
किशनलाल (जींद)
- स्थिति – चौटांग नदी के जलग्रहण क्षेत्र में स्थित।
- खुदाई – वर्ष 2010–11 में प्रो. वसंत शिंदे और पी.वी.एस. सेंगर द्वारा।
प्राप्त अवशेष –
- तीन अवधियाँ – स्वर्णिम हड़प्पा, चित्रित धूसर मृद्भाण्ड और कुषाणकाल के सांस्कृतिक अनुक्रम के प्रमाण।
- भट्टों और भट्टियों के साथ मिट्टी की संरचना।
- रेडवेयर, टेराकोटा, फियांस चूड़ियाँ।
नोट – इस साइट पर खुदाई का मुख्य उद्देश्य यह सत्यापित करना था कि स्वर्णिम हड़प्पा के लोग तेरहवीं ई.पू. तक कैसे अस्तित्व में रहे। कुषाणों के कब्जे के प्रमाण ग्रामीणों द्वारा हटा दिए गए हैं।
थेह पोलर, कैथल
सर्वप्रथम खुदाई – 1934–35 में, एच.एल. श्रीवास्तव द्वारा।
प्राप्त अवशेष –
- कुषाण शासक वासुदेव व यौधेयों के सिक्के।
- ऋग्वेदकालीन सरस्वती के किनारे बसा शहर, जो महाभारत युद्ध के दौरान नष्ट हो गया था।
- पोलर रामायण कालीन गाँव है, जो रावण के दादा ऋषि पुलस्त्य की तपोभूमि है। स्थानीय लोगों का मानना है कि गाँव का नाम पुलस्त्य के नाम पर पुलस्तन पड़ा, जिससे बिगड़कर पोलड़ हो गया।
महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य
- भारत में सबसे बड़ा हड़प्पा (सिंधु) स्थल – राखीगढ़ी (हांसी)।
- हरियाणा में दूसरा सबसे बड़ा हड़प्पा स्थल – दक्ष खेड़ा (रोहतक)।
- हड़प्पा की पूर्ववर्ती राजधानी – राखीगढ़ी (हांसी)।
- राज्य स्तरीय पुरातात्विक संग्रहालय – राखीगढ़ी (हांसी)।
- अंतरराष्ट्रीय पुरातात्विक संग्रहालय – पंचकूला।
- हड़प्पा का पूर्वी डोमेन – मिताथल (भिवानी)।
- फरल गाँव (कैथल) से कुषाणकालीन कूब वाले बैल की प्रतिमा मिली है।
- चरखी दादरी जिले के कारी धारणी गाँव में कुआँ की खुदाई के दौरान लोहे व पत्थर की प्राचीन वस्तुएँ मिली हैं।
- इन वस्तुओं में लोहे की कुल्हाड़ी के अलावा नुकीले औजार, दीपक, लोहे का त्रिशूल, लोहे के रिंग, पत्थर के गोलाकार, आयताकार व वर्गाकार टुकड़े आदि मिले हैं।
- बनावली (फतेहाबाद) की पुरानी सभ्यता स्थलों का निरीक्षण NASA व ISRO मिलकर करेंगे।
- पूर्वी हड़प्पा कालीन साक्ष्य नारनौल से भी प्राप्त हुए हैं।
हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)
हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।