ग्रामीण स्वशासन तथा शहरी स्वशासन

ग्रामीण स्वशासन तथा शहरी स्वशासन

स्थानीय स्वशासन का अर्थ है – स्थानीय लोगों द्वारा निर्वाचित निकायों द्वारा स्थानीय मामलों का प्रबंधन।

★ हरियाणा प्रदेश में त्रिस्तरीय स्वशासन व्यवस्था लागू है।

★ पंचायती राज व्यवस्था के तीन स्तर –

  1. ग्राम पंचायत – प्रथम/निम्न स्तर (ग्राम स्तर पर)
  2. पंचायत समिति – दूसरा/मध्य स्तर (ब्लॉक/खंड स्तर पर)
  3. जिला परिषद – तीसरा/उच्च स्तर (जिला स्तर पर)

★ हरियाणा में सर्वप्रथम त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था 22 अप्रैल 1994 को 73वें संविधान संशोधन के तहत लागू हुआ।

★ उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल तथा प्रधानमंत्री श्री पी.वी. नरसिम्हा राव थे।

★ 73वें संविधान संशोधन के तहत संविधान में 11वीं अनुसूची जोड़ी गई।

★ 73वें संविधान संशोधन के तहत पंचायतों को प्रथम बार संवैधानिक दर्जा दिया गया।

★ हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत प्रदेश में पहला चुनाव दिसंबर 1994 में हुआ था।

★ उस समय हरियाणा में कुल पंचायतें 5958, पंचायत समिति 110 तथा जिला परिषदों की संख्या 16 थी।

★ पंचायती राज राज्य सूची का विषय है, जिसके अधीन 29 विषय आते हैं।

नोट :

विशेष हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 में संशोधन के अनुसार पंचायत सदस्य एवं सरपंचों के लिए आवश्यक है कि उनके पास आधारभूत शैक्षणिक योग्यता हो, घर पर कार्यात्मक शौचालय हो व ग्रामीण घरेलू बिजली कनेक्शनों के अपने बकाया देय राशि का भुगतान कर दिया हो।

★ प्रदेश में अब तक 6 बार त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव करवाए गए हैं – 1994–95, 2000–2001, 2005, 2009, 2014–2015, 2022।

★ हरियाणा में जब भी पंचायती राज संस्थाओं के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होता है, तो जनप्रतिनिधियों को 7 दिन के अंदर इस्तीफा देना होता है।

★ हरियाणा पंचायती राज अधिनियम में 5 भाग, 22 अध्याय व 280 धाराएं हैं।

★ ग्राम पंचायत का मुखिया सरपंच होता है, जो वयस्क मतदाताओं द्वारा निर्वाचित की प्रत्यक्ष विधि द्वारा चुना जाता है।

★ ग्राम पंचायत प्रणाली में सरपंच का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है।

★ हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 19 में सरपंच की शक्ति, कार्य और कर्तव्यों का वर्णन किया गया है।

★ ग्राम पंचायत में न्यूनतम 6 पंच तथा अधिकतम 20 पंच हो सकते हैं।

★ हरियाणा में वर्ष में दो बार ग्राम सभा की बैठक बुलाना अनिवार्य है।

★ ग्राम सभा की बैठक बुलाने के लिए ग्राम सचिव उत्तरदायी है।

★ ग्राम सचिव ग्राम पंचायत का गैर-निर्वाचित प्रतिनिधि है।

★ किसी गाँव का प्रत्येक पुरुष व स्त्री जो राज्य विधानसभा के मतदाता के रूप में शामिल है, उस ग्राम की ग्राम सभा का सदस्य होता है।

★ राज्य में पंचायती राज व्यवस्था के कुशल प्रशासन हेतु शीर्ष संस्था है –

विकास एवं पंचायत निदेशालय

★ विकास एवं पंचायत निदेशालय का मुखिया – संयुक्त सचिव

★ नौकरशाही का प्रमुख – सचिव

पंजाब ग्राम पंचायत एक्ट – 1952

हरियाणा गठन के बाद तथा हरियाणा ग्राम पंचायत अधिनियम 1994 लागू होने से पहले हरियाणा में पंचायती राज व्यवस्था पंजाब ग्राम पंचायत एक्ट 1952 और पंजाब पंचायत समिति एक्ट 1961 पर आधारित थी।

★ पंजाब ग्राम पंचायत एक्ट-1952 के अनुसार ग्राम पंचायत का कार्यकाल 3 वर्ष होता था।

★ सरपंचों का चुनाव पंचों द्वारा होता था।

★ वार्ड कोई प्रावधान नहीं था।

★ महिलाओं का कोई प्रावधान नहीं था।

★ ग्राम पंचायत में SC/ST के लिए एक सीट अनिवार्य थी।

पंजाब ग्राम पंचायत एक्ट में किए गए संशोधन

★ पहला संशोधन – 1963

इस संशोधन के तहत ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिया जाता है।

★ सरपंचों का चुनाव प्रत्यक्ष चुनाव मतदाताओं द्वारा कर दिया गया।

★ दूसरा संशोधन – 1971 (चौ. बंसीलाल के समय में)

इस संशोधन के तहत सरपंचों का चुनाव दोबारा अप्रत्यक्ष विधि से अर्थात पंचों द्वारा कर दिया गया।

★ हरियाणा सरकार ने पंचायती राज में सुधार के लिए मांडू सिंह मलिक की अध्यक्षता में वर्ष 1972 में एक समिति का गठन किया गया था।

★ मांडू सिंह मलिक समिति की सिफारिश पर हरियाणा सरकार ने वर्ष 1973 में जिला परिषद को हटा दिया गया था।

★ तीसरा संशोधन – 1978 (चौ. देवीलाल के समय)

इस संशोधन के तहत सरपंचों को चुनाव का अधिकार फिर से मतदाताओं को दे दिया गया।

★ चौथा संशोधन – 1991 (चौ. भजनलाल के समय)

इस संशोधन के तहत पंचायतों का कार्यकाल 5 वर्ष से घटाकर 3 वर्ष कर दिया गया।

★ इसके तहत संचार टावर की ऊँचाई भूस्तर से 30 मीटर होगी।

नोट – पंजाब पंचायत समिति अधिनियम 1952 को निरस्त करके पंचायती राज अधिनियम 1994 बनाने के लिए निरस्त किया गया।

हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994

★ प्रावधान –

(i) ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 5 वर्ष होगा।

(ii) सरपंचों का चुनाव मतदाताओं द्वारा प्रत्यक्ष तौर पर किया जाएगा।

(iii) प्रत्येक ग्राम पंचायत में अनुसूचित जातियों के लिए स्थान आरक्षित होंगे।

(iv) कम से कम एक तिहाई (33%) स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। जिसमें अनुसूचित जाति की महिलाएं भी शामिल होंगी।

(v) इस अधिनियम के तहत आरक्षित स्थान चक्रानुक्रम तथा लॉटरी के माध्यम से आवंटित किए जा सकते हैं।

★ हरियाणा पंचायती राज चुनाव नियम अधिसूचित किए गए – 24 अगस्त 1994

★ हरियाणा पंचायती राज अधिनियम अधिसूचित किए गए – 16 फरवरी 1995

★ हरियाणा पंचायती राज वित्त, बजट, लेखे, लेखा परीक्षा, कराधान और कार्य नियम 1996 अधिसूचित किए गए – 14 अगस्त 1996

हरियाणा पंचायती राज 1994 में संशोधन – 2015

★ इस संशोधन के तहत 7 सितंबर 2015 को हरियाणा में पंचायती राज व्यवस्था में निम्न अकादमिक शैक्षणिक योग्यता लागू की गई –

  • सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता – 10वीं पास
  • आरक्षित (SC) वर्ग एवं सामान्य महिला के लिए – 8वीं पास
  • आरक्षित (SC) वर्ग महिला के लिए – 5वीं पास

★ ऐसा करने वाला हरियाणा, राजस्थान के बाद भारत का दूसरा राज्य बना।

★ प्रदेश में ग्राम पंचायतों की कुल संख्या – 6225

★ सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतों वाला जिला – यमुनानगर

★ सबसे कम ग्राम पंचायतों वाला जिला – हांसी (110)

★ दूसरा सबसे कम ग्राम पंचायतों वाला जिला – फरीदाबाद

★ 2011 की जनगणना के आधार पर कुल गाँवों की संख्या – 6841

★ आबाद गाँवों की संख्या – 6754

★ वर्तमान में गाँवों की संख्या – 7356

★ सबसे ज्यादा आबाद गाँव वाला जिला – फतेहाबाद

★ सबसे ज्यादा गैर-आबाद गाँव वाला जिला – नूंह (मेवात)

★ सबसे ज्यादा गाँवों वाला जिला – यमुनानगर

★ सबसे कम गाँवों वाला जिला – हांसी (97)

★ दूसरा सबसे कम गाँवों वाला जिला – रोहतक

★ प्रदेश में कुल पंचायत समिति – 143

★ सबसे ज्यादा पंचायत समिति वाला जिला – सोनीपत (8)

★ सबसे कम पंचायत समिति वाला जिला – फरीदाबाद (2)

★ प्रदेश में जिला परिषदों की संख्या – 22

★ प्रथम त्रिस्तरीय चुनाव (1994–95) में जिला परिषदों की संख्या – 16

11वीं अनुसूची में वर्णित 29 विषय

  1. कृषि।
  2. भूमि सुधार व मृदा संरक्षण।
  3. लघु सिंचाई, जल प्रबंधन व जलग्रहण विकास।
  4. पशु पालन, मुर्गीपालन व डेयरी पालन का विकास।
  5. मत्स्य पालन।
  6. लघु वन उपजें।
  7. लघु उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग।
  8. पुस्तकालय।
  9. प्राथमिक व माध्यमिक स्कूली शिक्षा।
  10. प्रौढ़ शिक्षा।
  11. तकनीकी प्रशिक्षण व व्यावसायिक शिक्षा।
  12. मेले।
  13. सांस्कृतिक गतिविधियाँ।
  14. स्वास्थ्य साफ-सफाई, अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था।
  15. सामुदायिक सम्पदा का संरक्षण।
  16. सार्वजनिक वितरण प्रणाली।
  17. कमजोर वर्गों का कार्य।
  18. समाज कल्याण विकलांगों व निराश्रितों का कल्याण।
  19. महिला व बाल विकास के कार्य।
  20. परिवार कल्याण।
  21. गरीबी उन्मूलन।
  22. गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों का विकास।
  23. ग्रामीण विद्युतीकरण।
  24. चारा व ईंधन की व्यवस्था।
  25. पेयजल।
  26. ग्रामीण आवास।
  27. खादी ग्रामोद्योग।
  28. सड़कें, नालियाँ, पुल आदि का निर्माण व रखरखाव।
  29. सामाजिक वानिकी व कृषि वानिकी।

हरियाणा स्मार्ट ग्राम डेवलपमेंट अथॉरिटी (HSGDA)

स्थापना – 12 जुलाई 2017

मुख्यालय – हरियाणा ग्रामीण विकास निदेशालय, चंडीगढ़

अध्यक्ष – मुख्यमंत्री

उपाध्यक्ष – विकास एवं पंचायत मंत्री

मुख्य उद्देश्य – हरियाणा में स्मार्ट गाँव विकसित करना अर्थात गाँवों में शहरों की तरह सुविधाएँ उपलब्ध करवाना।

राजीव गांधी राज्य पंचायती राज और सामुदायिक विकास संस्थान

(राजीव गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पंचायती राज एंड कम्युनिटी डेवलपमेंट)

मुख्यालय – नीलोखेड़ी (करनाल)

क्षेत्रीय कार्यालय – भिवानी

कार्य – पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करना।

हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान

हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान – नीलोखेड़ी (करनाल)

(Haryana Institute of Rural Development)

स्थापना – वर्ष 1990

कार्य – गाँवों को आदर्श गाँव घोषित करना।

ग्राम विकास समितियों का गठन

★ ग्राम विकास समितियों के गठन का निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों के विकास प्रक्रिया को तेज करने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता लाने और उसमें अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु लिया गया है।

★ ग्रामीण विकास के जो काम विभिन्न एजेंसियों से करवाए जाते थे, उसे अब विकास समितियों के माध्यम से करवाया जा रहा है।

★ सरकार द्वारा पैसा सीधे पंचायतों को भेजा जाता है, जो 'ग्राम विकास निधि' नामक खाते में जमा होता है तथा उसका उपयोग सरपंच तथा दो अन्य सदस्यों द्वारा किया जाता है।

पंचायती राज संस्थाओं को नए अधिकार

★ वर्ष 1999 के बाद पंचायती राज संस्थाओं को अधिक प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार प्रदान किए गए हैं।

★ पंचायत समितियाँ रु० 3 लाख तथा जिला परिषदें रु० 5 लाख तक के कार्यों को करवा सकती हैं।

★ ग्राम पंचायतें अब रु० 1 लाख 25 हजार तक के विकास कार्य कर सकती हैं, जो पहले केवल रु० 25 हजार था।

★ राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस का 3% ग्राम पंचायतों एवं संस्थाओं को दिया जाएगा।

★ पशु मेले से होने वाली आय का 20% राशि राज्य सरकार अपने पास रखती थी, अब वह जिला परिषदों को आवंटित की जाएगी।

★ ग्राम पंचायतों को उनके क्षेत्रों में स्वच्छता एवं पर्यावरण सुधार के लिए कम से कम रु० 2,400 और अधिकतम रु० 8,400 की राशि का अनुदान उनकी जनसंख्या के आधार पर दिया जाएगा।

★ पंचायत समिति व जिला परिषद के भवनों की देख-रेख के लिए रु० 25 लाख की राशि का प्रावधान किया गया है।

हरियाणा में पंचायती राज से सम्बन्धित नए सुधार

★ हरियाणा पंचायती राज अधिनियम में नए सुधार के अनुसार राज्य में वर्ष में दो बार 13 अप्रैल और 2 अक्टूबर को ग्राम सभा की बैठक बुलाना अनिवार्य किया गया है।

★ सरपंचों को निर्धारित सीमा से अधिक नकद राशि रखने पर, ऐसी राशि पर 21% की दर से दण्डात्मक ब्याज लेने का प्रावधान किया गया है।

★ राज्य में उप-सरपंच का पद समाप्त कर दिया गया है तथा सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के प्रावधान को समाप्त करने की व्यवस्था की गई है, जिससे उसकी कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाया जा सके।

★ सरपंचों और पंचों में अदालती मामलों के प्रति टालमटोल की प्रवृत्ति को रोकने के लिए उन्हें 6 वर्ष की अवधि के लिए निलंबित करने की व्यवस्था की गई है।

★ हरियाणा में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के 7 दिन के अंदर उसे अपना पद छोड़ना होगा।

ग्राम पंचायत के राजस्व (आय) का स्रोत

चूल्हा टैक्स, पशु व वाहनों पर लगाया जाने वाला कर, मकान भूमि पर लगाया जाने वाला कर, पशुओं की रजिस्ट्रेशन फीस, दूध उत्पादन पर लगाया जाने वाला कर, गाँव के मेलों व बाजारों पर लगाया जाने वाला कर, राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान आदि।

प्रोत्साहन व पुरस्कार

बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार – यह उन महिला पंचायत नेताओं को 28 मार्च को दिया जाता है जिन्होंने स्वास्थ्य पोषण, महिला, साक्षरता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के सार्वभौमीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।

  • शुरुआत – 2010
  • राशि – 1 लाख रुपये

★ हरियाणा पंचायत संशोधन अधिनियम 2020 के तहत पंचायती चुनावों में महिला आरक्षण को 50% कर दिया गया है।

★ बेहतर कार्य करने वाली पंचायती राज संस्थाओं को राज्य सरकार ने पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।

★ जिला परिषदों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार क्रमशः रु० 8 लाख, रु० 5 लाख व रु० 3 लाख दिए जाएंगे।

★ जिस ग्राम में खुले में मल त्याग नहीं होगा, उस ग्राम को रु० 5 लाख पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।

★ प्रत्येक जिले के श्रेष्ठ गाँव को रु० 5 लाख तथा राज्य के श्रेष्ठ गाँव को रु० 10 लाख का चौधरी देवीलाल पुरस्कार दिया जाएगा।

7 स्टार ग्राम पंचायत इंद्रधनुष योजना

शुरुआत – 26 जनवरी 2018

★ 7 स्टार ग्राम पंचायत इंद्रधनुष योजना लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है।

स्टार उपलब्धि
गोल्ड स्टारसुशासन के लिए
सिल्वर स्टारगाँव के विकास में भागीदारी
केसर स्टारअपराध मुक्त गाँव
व्हाइट स्टारवंशवाद
पिंक स्टारलिंगानुपात
ग्रीन स्टारपर्यावरण संरक्षण
स्काई/ब्लू स्टारशिक्षा व ड्रॉपआउट नहीं

महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य

★ प्रदेश का सबसे बड़ा गाँव – सिसाय (हिसार)

★ प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा गाँव – डाबल (झज्जर)

★ प्रदेश का पहला लाडली गाँव – सिसाय (करनाल)

★ प्रदेश का प्रथम कैशलेस गाँव – नीलांवाली (सिरसा)

★ सेल्फी विद डॉटर मुहिम की शुरुआत – बीबीपुर (जींद) (9 जून 2015 को पूर्व सरपंच सुनील जागलान द्वारा)

★ प्रदेश व देश का पहला डिजिटल पंचायत – बीबीपुर (जींद)

★ बेटी के जन्म पर कन्या पूजन अभियान – बीबीपुर (जींद)

★ पहली महिला खाप पंचायत – बीबीपुर (जींद)

महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य

★ महिला के नाम पर दी जाने वाली गाली बंद अभियान – बीबीपुर

★ पहला आदर्श गाँव – बालसमंद (हिसार)

★ पहला स्वैच्छिक आदर्श गाँव – सुंड (भिवानी)

★ पहला सी.एम.एल. गाँव – बिनौला (गुरुग्राम)

★ हरियाणा की पहली महिला चौपाल – उडाना (करनाल)

★ पहला लाल डोरा मुक्त गाँव – सिरसी (करनाल)

★ पहली बाल विवाह मुक्त पंचायत – गाँधी नगर (हिसार)

★ देश का पहला वाई-फाई युक्त गाँव – धनौरा (हिसार)

★ राज्य का पहला फ्री वाई-फाई युक्त गाँव – बुनियाना (झज्जर)

★ राज्य का पहला व देश का 5वाँ डिजिटल गाँव – गुरावड़ा (रेवाड़ी)

★ प्रथम स्वच्छ ग्राम पंचायत – सुल्तानपुरिया (सिरसा)

★ कैबिनेट की तर्ज पर काम करने वाली पहली पंचायत – तलवाड़ा (फतेहाबाद)

★ प्रदेश का प्रथम ई-ग्राम सभा – खुदबन (यमुनानगर)

★ प्रथम अत्याधुनिक ग्राम सचिवालय – हैबतपुर (जींद)

★ प्रथम हॉट-स्पॉट गाँव – मुगथला गुड़ (कुरुक्षेत्र)

★ प्रथम आधुनिक ई-लाइब्रेरी – काहनवा (करनाल)

★ प्रथम डिजिटल व प्लास्टिक मुक्त गाँव – अरजहेड़ी (करनाल)

★ प्रथम अत्याधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र (नंदघर) – हसनपुर (सोनीपत)

★ प्रतिदिन सुबह राष्ट्रगान बजाने वाला प्रथम गाँव – भानकपुर (फरीदाबाद)

★ प्रथम बायोगैस आधारित पावर प्लांट – मोरखी (जींद)

★ राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रथम गाँव – दुर्जनपुर (करनाल)

★ अपने घरों के बाहर लड़कों के नाम की नेम प्लेट लगाने वाला प्रथम गाँव – किकराली (नूंह)

★ बेटियों के विवाह के लिए घर में शौचालय होने की अनिवार्य शर्त 'शौचालय नहीं, दुल्हन नहीं' लागू करने वाली प्रथम पंचायत – गोडिका (सिरसा) (सरपंच श्री धर्मपाल)

★ फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' से प्रेरित – फ्रांस देश के एक टीवी चैनल द्वारा किस गाँव पर बनी डॉक्यूमेंट्री को विश्व के लगभग 160 देशों में प्रकाशित किया गया – गोडिका (सिरसा)

★ नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार 2021 से सम्मानित ग्राम पंचायत – बधाना (जींद)

- पुरस्कार राशि – 10 लाख रुपये

★ ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार-2020 से सम्मानित ग्राम पंचायत – मिर्जापुर (गुरुग्राम)

★ बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार – काहनौर (रोहतक)

★ चौपालों का गाँव – रूडकी (रोहतक)

★ घूंघट के खिलाफ अभियान की शुरुआत – चौशाला, कैथल (मामचोर के नेतृत्व में)

★ प्रदेश का पहला गाँव जहाँ पूरी तरह घूंघट को खत्म कर दिया गया – 2010, गाँव ढाणी मिर्चा (फतेहाबाद)

- सरपंच – सुभाष भादू

★ प्रदेश के किस गाँव के इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया – रोहतात (भिवानी)

★ एशिया का सबसे बड़ा जलघर (वाटर वर्क्स) – बावोड़ा (भिवानी)

★ प्रथम सक्षम ब्लॉक – सांपला (रोहतक)

★ सभी ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन करने वाला प्रथम ब्लॉक – रानियां (सिरसा)

★ हर-घर फाइबर योजना की शुरुआत – अलेवा ब्लॉक (जींद)

★ दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित जिला – अंबाला

★ पंचायत जमीन पर बाग योजना शुरू करने वाला पहला जिला – यमुनानगर

★ राज्य का पहला वाई-फाई युक्त जिला – फरीदाबाद

★ रोबोट से सीवरेज साफ करवाने वाला प्रथम जिला – गुरुग्राम

★ खंड स्तर पर ग्राम न्यायालय शुरू करने वाला प्रथम जिला – सिरसा (रानियां ब्लॉक)

★ 'हमारा गाँव – जगमग गाँव' योजना की शुरुआत – दयालपुर गाँव (कुरुक्षेत्र) (1 जुलाई 2015)

★ 'महाग्राम सीवरेज योजना' की शुरुआत – सताई गाँव (फरीदाबाद)

★ राज्य के स्मार्ट गाँवों व शहरों को बसाने में मदद करने वाला देश – कनाडा

नगर निकाय

हरियाणा में 74वें संविधान संशोधन द्वारा नगरों में स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था की गई है। संविधान के भाग – 9A के अनुच्छेद 243P से 243ZG तक का संबंध शहरी निकाय से है। छोटे नगरों में नगरपालिका तथा बड़े नगरों में नगर निगम हैं।

नगरों के अनेक वार्डों में बाँटकर नगरीय स्थानीय निकायों का गठन होता है। इनके अध्यक्ष को 'महापौर' या 'मेयर' कहा जाता है। नगर निकायों को भी पंचायतों की तरह वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार प्राप्त हैं। चुनाव और आरक्षण की व्यवस्था भी पंचायतों के समान है।

राज्य चुनाव आयोग चुनाव से संबंधित तथा राज्य वित्त आयोग वित्तीय सुधारों से संबंधित निकाय हैं। वर्ष 1973 के अधिनियम खण्ड-2 'अ' के अनुसार राज्य में शहरी स्थानीय निकायों को तीन भागों में बाँटा गया है।

प्रत्येक नगरपालिका को प्रादेशिक क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जिसे वार्ड कहते हैं।

नोट – नगर स्वशासन के सदस्यों को पार्षद कहकर संबोधित किया जाता है। नगर निगम प्रणाली मेयर परिषद प्रणाली का अनुसरण करती है।

शहरी स्वशासन – त्रिस्तरीय प्रणाली

नगरपालिका (87) – छोटे शहरों में

जनसंख्या – 20,000 से 50,000 तक

नगर परिषद (23) – मध्यम शहरों में

जनसंख्या – 50,000 से 3,00,000 तक

नगर निगम (11) – बड़े शहरों में

जनसंख्या – 3 लाख से अधिक

नगर समितियाँ – 53

★ हरियाणा नगरपालिका अधिनियम पारित – 1973

★ हरियाणा नगर निगम अधिनियम पारित – 1994

★ हरियाणा नगरपालिका संशोधन विधेयक, 2016 पारित – 31-3-2016

★ वर्तमान में हरियाणा में 11 नगर निगम (फरीदाबाद, गुरुग्राम, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, हिसार, पानीपत, करनाल, सोनीपत, मानेसर) हैं।

मई 1994 में हरियाणा विधानसभा में विधेयक पारित कर फरीदाबाद में नगर निगम की व्यवस्था की तथा फरीदाबाद को नगर निगम का दर्जा दिया गया। वर्ष 2008 में गुरुग्राम को दूसरा नगर निगम बनाया गया।

नगर निगम से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

18 मार्च 2010 को हरियाणा के 7 बड़े नगरों – हिसार, रोहतक, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत तथा करनाल को नगर निगम का दर्जा दिया गया। स्थानीय निकाय विभाग की एक अधिसूचना द्वारा।

★ प्रथम नगर निगम – फरीदाबाद (1994)

★ द्वितीय नगर निगम – गुरुग्राम (2008)

★ 10वां नगर निगम – सोनीपत (1 जून, 2015 से)

★ 11वां नगर निगम – मानेसर (23 दिसंबर, 2020)

★ प्रथम सबसे बड़ा तथा सबसे पुराना नगर निगम – फरीदाबाद

★ दूसरा बड़ा नगर निगम – गुरुग्राम

★ सबसे छोटा नगर निगम – पंचकूला

★ गुरुग्राम हरियाणा का एकमात्र जिला है जिसमें 2 नगर निगम हैं – गुरुग्राम व मानेसर

★ 1 नवम्बर 2025 को बरवाला को नगर परिषद का दर्जा दिया गया।

★ 12 अगस्त 2025 को समालखा को नगर परिषद का दर्जा दिया गया।

महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य

★ चंडीगढ़ के सेक्टर-28 में ₹5 करोड़ की लागत से हरियाणा पंचायत भवन मुख्यालय का निर्माण कराया गया है।

★ हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के अनुसार सामाजिक न्याय समिति, सामान्य समिति व वित्त लेखा परीक्षा (ऑडिट) एवं योजना समितियां, पंचायत समिति द्वारा नियुक्त की जाती हैं।

★ ग्राम पंचायतों के चुनाव राज्य चुनाव आयोग द्वारा कराए जाते हैं।

★ पंचायत शब्द का अर्थ पांच की सभा होता है, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा चुना जाता है।

★ भारतीय संविधान की 11वीं अनुसूची में पंचायती राज से संबंधित 29 विषय दिए गए हैं।

★ भारतीय संविधान की 12वीं अनुसूची में नगरपालिकाओं से संबंधित 18 विषय दिए गए हैं।

★ संविधान के अनुच्छेद-40 के अंतर्गत राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्राम पंचायतों की स्थापना करें।

★ हाल ही में हरियाणा सरकार ने HPGCL के माध्यम से ग्राम पंचायत की जमीन पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की है।

★ हरियाणा के 2015 के पंचायती चुनावों में पहली बार EVM का उपयोग किया गया।

★ वर्तमान में सबसे अधिक ग्राम पंचायतें यमुनानगर जिले में तथा सबसे कम ग्राम पंचायतें फरीदाबाद जिले में हैं।

★ ग्राम पंचायत का मुखिया सरपंच कहलाता है।

★ पंचायत समिति (ब्लॉक स्तर) का मुखिया प्रधान (चेयरमैन) कहलाता है।

★ जिला परिषद का मुखिया सभापति (चेयरमैन) कहलाता है।

★ नगरपालिका का प्रमुख चेयरमैन कहलाता है।

★ नगर निगम का प्रमुख मेयर या महापौर कहलाता है।

★ पंचायत का चुनाव गुप्त मतदान के द्वारा किया जाता है।

★ हरियाणा की सबसे कम उम्र की सरपंच रेखा रानी हैं। रेखा रानी फतेहाबाद जिले के छबला मोरी गाँव की सरपंच हैं। रेखा रानी महज 21 वर्ष की उम्र में सरपंच बनी हैं।

★ अगर हरियाणा में एक पंचायत भंग हो जाती है तो 6 महीने के भीतर चुनाव होने चाहिए।

पंचायती राज से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

★ राजीव गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पंचायती राज एंड कम्युनिटी डेवलपमेंट (राजीव गांधी राज्य पंचायती राज और सामुदायिक विकास संस्थान) हरियाणा के करनाल जिले में स्थित है, जो पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने वाला संस्थान है।

★ ई-पंचायत की शुरुआत – 26 अप्रैल 2015 (रोहतक से)

★ पंचायत चुनाव में भाग लेने की उम्र – 21 वर्ष

★ हरियाणा में सांसद आदर्श गाँव योजना की शुरुआत 11 अक्टूबर 2014 को की गई थी, जबकि 16 नवम्बर 2015 को हरियाणा राज्य ने इस योजना का औपचारिक रूप दिया व पोर्टल लॉन्च किया।

★ हरियाणा सरकार के नए नियमानुसार ग्राम पंचायत की किसी भी बैठक में प्रस्ताव पास करने के लिए 40% सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।

★ पंचायत समिति के सदस्यों की संख्या पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 58 के अंतर्गत निर्धारित की गई है।

★ BDPO (Block Development and Panchayat Officer) खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी का चयन पंचायत के ब्लॉक स्तर के लिए किया जाता है।

★ दीनबंधु हरियाणा ग्राम उदय योजना वर्ष 2017-18 में उन गाँवों के लिए शुरू की गई जिनकी आबादी 3 हजार से 10 हजार तक है।

★ संचार टावर नियम, हरियाणा पंचायती राज नियम हरियाणा सरकार द्वारा जुलाई 2012 में प्रकाशित किया गया।

★ हरियाणा राज्य कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी ट्रस्ट (HSCSRT) की स्थापना 31 मार्च 2021 को की गई।

★ पंचायत शब्द का सामान्य अर्थ – पांच की सभा, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा चुना जाता है।

हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)

हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।

हरियाणा राज्य के उपनाम हरियाणा सामान्य परिचय, जनसंख्या राजकीय प्रतीक, प्राचीन नाम उपनाम, व्यक्तित्व, नगरों के संस्थापक जिला-नामकरण और NCR संबंधी भारत के संदर्भ में हरियाणा का स्थान हरियाणा : जनगणना एवं नगरीकरण (2011) हरियाणा का नामकरण प्राचीन इतिहास के स्रोत पुरातात्विक सामग्री (अभिलेख, सिक्के, मुद्राएँ, मूर्तियाँ) पाषाणकाल व सीमान्तकालीन संस्कृति सिंधु घाटी सभ्यता वैदिक सभ्यता हरियाणा में बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म गणराज्यों का उदय (यौधेय, कुणिंद, अग्र, अर्जुनायन) पुष्यभूति (वर्धन) वंश गुर्जर प्रतिहार व तोमर वंश मध्यकालीन हरियाणा हरियाणा में सल्तनत काल मुगलों के अधीन हरियाणा सूफी मत व भक्ति आंदोलन हरियाणा में उत्तर मुगल काल जॉर्ज थॉमस का हरियाणा शासन (1797 से 1802) हरियाणा में आर्य समाज हरियाणा में ईस्ट इंडिया कम्पनी 1857 की क्रांति कांग्रेस व राष्ट्रीय आंदोलन हरियाणा का राजनीतिक परिचय संविधान सभा में हरियाणा का योगदान हरियाणा के राज्यपाल हरियाणा की विधानसभा हरियाणा में संसद का प्रतिनिधित्व (लोकसभा एवं राज्यसभा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का गठन हरियाणा के उच्च न्यायालय प्रशासनिक संरचना ग्रामीण स्वशासन तथा शहरी स्वशासन हरियाणा पुलिस हरियाणा राज्य की भौगोलिक संरचना हरियाणा की जलवायु हरियाणा की नदियाँ हरियाणा की झीलें हरियाणा के बाँध सिंचाई एवं विभिन्न परियोजनाएँ हरियाणा के मृदा संसाधन हरियाणा राज्य की कृषि व्यवस्था हरियाणा राज्य में पशुपालन व्यवस्था हरियाणा राज्य की वन सम्पदा हरियाणा के उद्योग-धंधे हरियाणा के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन हरियाणा में परिवहन एवं संचार व्यवस्था हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था हरियाणा की अर्थ व्यवस्था हरियाणा की वास्तुकला मूर्तिकला और चित्रकला हरियाणा में शिल्प एवं कला हरियाणा के पुरातत्व स्थल हरियाणा के किले एवं दुर्ग हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय हरियाणा के प्रमुख पर्व एवं त्योहार लोकगीत, लोकनृत्य व वाद्ययंत्र हरियाणा के प्रमुख मेले व उत्सव हरियाणा के प्रमुख मंदिर हरियाणा के गुरुद्वारे महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक (मस्जिद, दरगाह, मजार, मकबरे, चर्च, हवेली व कोठियाँ) हरियाणा के पर्यटन स्थल हरियाणा के प्रमुख धार्मिक स्थल लोक विश्वास लोक नाट्य–सांग (स्वांग) हरियाणवी सिनेमा वेशभूषा एवं रीति-रिवाज मुहावरे व लोकोक्तियाँ हरियाणा में जातिगत व्यवस्था हरियाणा की भाषा और साहित्य अकादमियाँ तथा पुरस्कार एवं सम्मान ऐतिहासिक व्यक्तित्व हरियाणा राज्य की खेलकूद गतिविधियाँ राज्य की कल्याणकारी योजनाएँ हरियाणा से सम्बन्धित विविध विषय
Join WhatsApp Join Telegram