हरियाणा के प्रमुख मंदिर
नसासा देवी का मंदिर (भानाभीरा के निकट) – यह मंदिर चंडीगढ़ से लगभग 9 किमी. दूर मनसा देवी (पंचकूला) के निकट मनसा देवी का ऐतिहासिक मंदिर है। माता मनसादेवी के चैत्र और आश्विन नवरात्रों में मेला लगता है। यह मंदिर हरियाणा की समकालीन कला भित्ति चित्र का उदाहरण है।
हरियाणा सरकार ने मनसादेवी मंदिर परिसर का अधिग्रहण कर लिया है। इसके प्रबंध के लिए ट्रस्ट है। इस मंदिर के श्राइन बोर्ड का गठन सन् 1951 में किया गया। श्राइन बोर्ड का अध्यक्ष मुख्यमंत्री होता है।
पंचमुखी हनुमान मंदिर – जगाधरी से लगभग 23 किमी. दूर तथा छछरौली से मात्र 5 किमी. दूर छछरौली-बिलासपुर सड़क पर ढाका का पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित है। मंदिर में स्थापित पंचमुखी मूर्ति के बारे में लोगों का विश्वास है कि यह 350 वर्ष पुरानी है तथा किसी समय खेत में प्रकट होने वाली ऐसी केवल तीन मूर्तियाँ हैं, जिसमें से एक ढाका में, दूसरी सूरत में तथा तीसरी दक्षिण भारत में स्थित है। प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। इसे गोगामेड़ु मजार की तपस्थली कहा जाता है।
भगवान परशुराम सर्वधर्म मंदिर – जगाधरी में मध्यकालीन शैली पर आधारित भगवान परशुराम सर्वधर्म मंदिर स्थित है। इस मंदिर में सभी धर्मों के अवतारों और देवताओं की मूर्तियाँ स्थापित की गई हैं। यह मंदिर 42 फुट गहरा तथा 42 फुट मंजिला है। इसकी ऊँचाई 55 फुट 3 इंच है।
पुराना शिव-पार्वती मंदिर – हरियाणा के पंचकूला (कैथल) नामक कस्बे में सदियों पुराना शिव-पार्वती मंदिर है। महाशिवरात्रि के जागरण पर पंडित व श्रद्धालु पूजा-अर्चना से पूर्व सर्वप्रथम मिट्टी से स्नान, फिर कपड़े बदलकर, फिर दही से स्नान और पुष्पांजलि आदि के अंदर शुद्ध स्नान करके यज्ञोपवीत धारण करते हैं।
आदि बद्रीनारायण मंदिर – जगाधरी से 35 किलोमीटर दूर बिलासपुर रजनीतपुर मार्ग पर काठगढ़ गाँव के समीप प्राचीन काल से शिवालिक की पहाड़ियों में आदि बद्रीनारायण का प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर स्थित है। यह स्थान हिमालय के चार धाम के रूप में वर्णित है। इसी स्थान से सरस्वती का उद्गम हुआ था।
पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारत काल में सबसे पहले भगवान बद्रीनारायण आदि बद्री के मंदिर में आए थे। इसके बाद भगवान बद्रीनाथ गए थे। ऋषि वेदव्यास जी ने भी इसी स्थान पर सरस्वती नदी के पश्चिम किनारे पर वेदों का उपदेश महाभारत महापुराण की रचना की थी।
आदिशंकराचार्य ने सम्वत् 1200 वर्ष पूर्व इस स्थान की खोज की थी व उस समय इस स्थान पर भगवान बद्री नारायण जी का यह मंदिर बनवाया था। फिर इसके बाद सम्वत् 1823 में पुरुषोत्तम आश्रम द्वारा इसका जीर्णोद्धार करवाया गया। पूर्व दिशा में भगवान केदारनाथ का मंदिर है। उत्तर में मेवातिया विद्यमान हैं। पश्चिम में आदि बद्रीनारायण मंदिर है तथा दक्षिण में सरस्वती नदी स्थित है। वैशाख की सातवीं तीज को प्रत्येक वर्ष यहाँ विशाल मेला लगता है।
पंचम कालीन जैन मंदिर – यमुनानगर जिले के बुढ़िया नामक कस्बे में लगभग पाँच सौ वर्ष पुराना पंचकुल जैन दिगम्बर जैन मंदिर है। कहते हैं कि यहाँ पर बहुत वर्ष पहले खुदाई हुई थी जिसमें एक मूर्ति निकली थी जो श्री पार्श्वनाथ की मूर्ति थी और इसी मूर्ति की स्थापना इस मंदिर में की गई थी। श्री दिगम्बर जैन मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में पाषाण के प्रतिरूप महावीर स्वामी, विमलनाथ, देवी पद्मावती की मूर्तियाँ भी स्थापित हैं। जैन धर्म से संबंधित प्रमुख तीर्थों में से यह मंदिर भी एक है।
सर्वेश्वर महादेव मंदिर – कुरुक्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में से यह मंदिर भी एक है, जो सन् 1911 में बना था। इस मंदिर का दूसरा नाम ब्रह्म सरोवर मंदिर है। सर्वेश्वर महादेव का मंदिर ब्रह्म सरोवर (कुरुक्षेत्र क्षेत्र) के बीच में स्थित है। इस मंदिर के चारों ओर जल भरा रहता है तथा यहाँ पहुँचने का साधन एक छोटा सा पुल है। बाबा श्रवणनाथ द्वारा बनवाया गया यह मंदिर निर्माण अखाड़ा के प्रबंध क्षेत्र के अधीन है। यहाँ पर भगवान गणेश, नारायण, शिवलिंग, शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण तथा नृसिंह की मूर्तियाँ भी हैं। इसके अतिरिक्त हनुमान जी, भगवान श्रीकृष्ण तथा बलराम की मूर्तियाँ भी यहाँ स्थापित हैं। यह वही स्थान है जहाँ पर महाभारत काल में कुन्ती ने भगवान शंकर की आराधना की थी।
देवीकूप (भद्रकाली मंदिर) – यह मंदिर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के निकट सैरसा रोड पर स्थित है। यह मंदिर भद्रकाली या सती को समर्पित है और यह भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक है। इसी प्रकार के शक्तिपीठ सारे भारत में पाए जाते हैं जहाँ सती के शरीर के अंग गिरे थे। यहाँ पर स्थित भद्रकाली में सती का दायाँ टखना गिर गया था।
पौराणिक संदर्भों के अनुसार यहाँ लोग सती के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने और पूजा करने के लिए थानेसर की यात्रा करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण व बलराम का मुंडन यहीं हुआ था। इस मंदिर में घोड़े चढ़ाए जाते हैं।
स्थाणेश्वर महादेव मंदिर – थानेसर नगर के उत्तर में कुछ फलांग की दूरी पर सरस्वती हद्वाहिनी के पूर्वतट पर राजा पुष्यभूति द्वारा छठी सदी में निर्मित स्थाणेश्वर महादेव के समर्पित एक शिवालय मंदिर है। यही वह स्थान है, जहाँ पांडवों ने भगवान शिव की प्रार्थना की थी और उनसे महाभारत के युद्ध में विजय का आशीर्वाद प्राप्त किया था। पौराणिक संदर्भों के अनुसार मंदिर के साथ लगते सरोवरों का जल अति पावन है और कुरुक्षेत्र की किसी भी यात्रा को पूर्णरूप से सफल तब तक नहीं माना जाता जब तक कि इस पावन मंदिर का दर्शन न कर लिया जाए। थानेसर का मंदिर भगवान शिव का निवास स्थल है। कभी यह पुष्यभूति द्वारा स्थापित साम्राज्य के राजा हर्षवर्धन के राज्य का एक महत्वपूर्ण भाग हुआ करता था।
नागेश्वर मंदिर – मंदिर की वास्तुकला की शैली औदीच्य है। इसका प्रवेश द्वार भव्यता से और इस गुंबद का बाहरी भाग आँवले की आकृति का है। इसकी अटारी लंबी है। इसमें स्थापित लिंग की बड़े धार्मिक रीति-रिवाज और श्रद्धा से पूजा की जाती है। महमूद गजनवी के भारत आक्रमण के दौरान यह मंदिर भी उसके क्रोध का भाजन बना और यहाँ स्थापित मूर्ति को वह अपने साथ गजनी ले गया और उसके टुकड़े कर चौखट पर रखा दिया ताकि आने-जाने वाला उसे अपमानित करे। प्रमुख मराठा सदाशिव राव द्वारा इस मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया गया।
लक्ष्मी नारायण मंदिर – कुरुक्षेत्र में सन्निहित सरोवर के निकट ही भगवान लक्ष्मी नारायण का ऊँचा मंदिर स्थित है। दक्षिण भारत के कला का वैभव इस मंदिर में देखने को मिलता है। इसका निर्माण वाले शैली के...
लक्ष्मी नारायण मंदिर (जारी) – आधार पर आकर्षक, सुंदर एवं कलात्मक दृष्टि से हुआ है। गिरि सम्प्रदाय के सिद्ध फकीर बाबा शिव गिरि राज ने इसे देखा जा सकता है। इसकी कलाओं में विशेष आकर्षक इस बात का है कि इसकी ऊपरी मंजिल का शिखर बहुत पतला है। यह शिखर उस समय की कला का एक अनुपम नमूना है।
नारायण मंदिर – यह मंदिर भी कुरुक्षेत्र में सन्निहित तीर्थ के तट पर स्थित है। यहाँ पर चतुर्भुज नारायण एवं ध्रुव भक्त की प्रतिमाएँ हैं। भगवान हनुमान और दुर्गा देवी की प्रतिमाएँ भी इस मंदिर में हैं।
वर्ष 1983 में सूर्य नारायण मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया था।
भीमा देवी मंदिर – यह मंदिर अंबाला से 11वीं सदी के बीच गुजर प्रतिहारों ने पिंजौर, पंचकूला में बनवाया था। यह खजुराहो शैली में बना है जिसे उत्तर भारत का खजुराहो भी कहा जाता है। इस मंदिर पर नसीरुद्दीन ने 1254 ई. में आक्रमण किया था।
बाल्मीकि मंदिर – यह मंदिर कुरुक्षेत्र में है। ऐसा माना जाता है कि यहाँ महाराजा लक्ष्मण गिरि ने जीवंत समाधि ली थी।
दुःखभंजनेश्वर मंदिर – यह मंदिर कुरुक्षेत्र में सन्निहित सरोवर के समीप स्थित है और लोग यहाँ अपने दुःख और कष्ट निवारण हेतु दुःखभंजनेश्वर महादेव जी की पूजा करते आते हैं।
लक्ष्मी नारायण मंदिर – यह मंदिर यमुनानगर में स्थित है। यह मंदिर उड़ीसा के कोणार्क मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है।
बिरला मंदिर – कुरुक्षेत्र-पेहोवा सड़क पर स्थित यह मंदिर थानेसर रेलवे स्टेशन तथा ब्रह्म सरोवर के समीप है। इस मंदिर का निर्माण श्री जुगलकिशोर बिरला ने वर्ष 1952 में करवाया था और इसका नाम श्री जुगलकिशोर बिरला रखा। बिरला मंदिर श्रीमद्भगवद्गीता के नाम से प्रसिद्ध है, कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तीर्थ तट के निकट स्थित है।
यहाँ पर श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद से संबंधित दृश्य को संगमरमर से बने हुए भगवान श्रीकृष्ण के रथ द्वारा इस रूप से प्रस्तुत किया गया है कि मानो भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता रूपी अमृतपान करवा रहे हैं। इस मंदिर में महाभारतों की अमर वाणियाँ भी संगमरमर के पत्थरों पर अंकित की हुई हैं। दीवारों पर गीता के अठारह अध्यायों के श्लोक मानव जाति को उनके मार्गदर्शन के लिए जीवन्तता हेतु अंकित हैं।
मंदिर के अंदर भगवान श्रीकृष्ण व अर्जुन की आकर्षक प्रतिमाएँ स्थापित स्थापित हैं। इसके अतिरिक्त हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के दर्शन भी किए जा सकते हैं।
भू-देवी वेंकटेश्वर देवी महालक्ष्मी मंदिर – यह मंदिर कुरुक्षेत्र में स्थित है। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है।
गीता मंदिर (आईस्कॉन मंदिर) – यह मंदिर कुरुक्षेत्र में स्थित है। इसे इस्कॉन ऑफ कुरुक्षेत्र के नाम से जाना जाता है।
अदिति का मंदिर – कुरुक्षेत्र जिले के अमीन नामक गाँव में अदिति का खगोलीय व ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर स्थित है, ऐसा कहा जाता है कि इसी स्थान पर अदिति ने सूर्य को जन्म देने से पूर्व तपस्या की थी। आज भी पुत्र की कामना करने वाली स्त्रियाँ रविवार को इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने आती हैं।
अग्रोहा मंदिर – यह मंदिर 1976 से 1984 के बीच अग्रोहा (हिसार) में बना था। यह महालक्ष्मी को समर्पित मंदिर है। इसमें भारत की सबसे ऊँची महालक्ष्मी की मूर्ति (सवा 8 फुट) लगी है। यह राजस्थानी वास्तुकला का उदाहरण है।
सूर्य ग्रहण मंदिर – यह यमुनानगर में स्थित है जहाँ किसी भी प्राणी पर सूर्य ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
यमुनानगर का चिट्टा मंदिर – यह मंदिर यमुनानगर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। इस चिट्टे हनुमान मंदिर का इतिहास उतना ही पुराना है जितना कि अन्य सिद्ध शक्तिपीठों का।
इस चिट्टे हनुमान मंदिर के बारे में संत का कहना है कि इसमें स्थित श्वेत हनुमान की मूर्ति की स्थापना व निर्माण 60 वर्ष पूर्व हुआ है। वर्तमान संत मत के अनुसार इस स्थान को महंत श्री गंगानाथ गिरि जी की तपोस्थली होने का गौरव प्राप्त है। संत मत के अनुसार इस पवित्र भूमि का इतिहास का संबंध इस युग से ही जब कुरुक्षेत्र में कौरवों व पांडवों के बीच युद्ध हुआ। युद्ध के समय अर्जुन के ध्वज पर हनुमान जी वास कर रहे थे।
कुरुक्षेत्र जाते हुए पांडवों की सेना ने इस स्थल पर विश्राम किया था। उसी समय के इस स्थान पर हनुमान जी को श्वेत रूप में दर्शन हुए। उसी समय के इस स्थान पर हनुमान जी की प्रतिमा श्वेत रूप में स्थापित की गई और यह मंदिर चिट्टा मंदिर के नाम से जाना जाने लगा। इस चिट्टा मंदिर में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को भव्य मेला लगता है। लोगों की यह मान्यता है कि यहाँ पर सबकी मनोकामना पूरी होती है।
हनुमान मंदिर – कैथल नगर के मध्य में स्थित हनुमान मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर लगभग एक मंजिल की ऊँचाई पर स्थित है। प्रारम्भ में इसके चारों ओर प्रकोष्ठ थे। कहते हैं कि इस मंदिर के पिछवाड़े में जो मस्जिद बनी हुई है, उसका निर्माण भी काफी समय बाद हुआ। इससे स्पष्ट है कि यह मंदिर मुगलकाल से भी पहले का है।
स्थाणेश्वर शिव मंदिर – थानेसर स्थित शिव मंदिर कैथल में स्थित शिव मंदिरों में सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में महाभारतकाल में अर्जुन ने शिव को प्रसन्न कर उनसे पाशुपत अस्त्र प्राप्त किया था। इस मंदिर का निर्माण महाराज युधिष्ठिर ने करवाया था व इसके वर्तमान भवन का निर्माण लगभग ढाई सौ वर्ष पहले तत्कालीन शासक उदय सिंह चौधरी ने करवाया था।
अम्बकेश्वर महादेव मंदिर – कैथल में स्थित अम्बकेश्वर महादेव मंदिर वैसे तो महाभारतकाल से भी पहले का मंदिर है। यहाँ स्थित शिवलिंग को पातालेश्वर व स्वयंभूलिंग भी कहा जाता है।
ऐतिहासिक उल्लेख के अनुसार इस स्थान पर महमूद गौरी से युद्ध के समय पृथ्वीराज चौहान की सेना ने पड़ाव डाला था और शीलाखेड़ा के राजा ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था। एक जनश्रुति के अनुसार मुसलमानों ने अम्बकेश्वर मंदिर में शिवलिंग को तोड़ने का प्रयास भी किया था, लेकिन कहते हैं कि जब उन्होंने इस पर प्रहार किया तो शिवलिंग से खून निकल आया जिससे देखकर मुसलमान भयभीत हो गए। आज भी प्रहार चिन्ह इस शिवलिंग पर देखे जा सकते हैं। अम्बकेश्वर मंदिर में ही अम्बिका अर्थात् काली देवी की भी आकर्षक प्रतिमा है।
शिव मंदिर बाघोत – महेंद्रगढ़ से लगभग 40 कि.मी. दूर कनीना-दादरी मार्ग पर स्थित ग्राम बाघोत का प्राचीन शिव मंदिर चिरकाल से उत्तरी भारत में लाखों नर-नारियों की श्रद्धा का केन्द्र बना हुआ है। इस प्रसिद्ध शिव मंदिर का नाम इक्ष्वाकु वंश के चक्रवर्ती राजा दिलीप से जुड़ा हुआ है, जिससे इसकी प्राचीनता का बोध होता है।
ऐसा माना जाता है कि राजा दिलीप ने ही इस शिव मंदिर का निर्माण करवाया था और इसे 'बाघेश्वर' का नाम दिया। कालांतर में बाघेश्वर से यह बाघोत अथवा भागोत हो गया। इस विषय में एक दन्तकथा यह भी है कि चिरकाल से यह शिव मंदिर भागवत कथा का प्रमुख केन्द्र रहा है जिस कारण इस स्थान का नाम बाघोत पड़ा है।
यहाँ वर्ष में दो बार श्रावण की शिवरात्रि तथा फाल्गुन की महाशिवरात्रि के मेले लगते हैं।
- लक्कड़हारा मंदिर (लक्ष्मी नारायण मंदिर नहीं)
- ग्यारह रुद्री शिव मंदिर (स्थाणेश्वर शिव मंदिर नहीं)
- मनसा देवी का मंदिर (पिछले पृष्ठ पर)
- भू-देवी वेंकटेश्वर देवी महालक्ष्मी मंदिर
- यमुनानगर का चिट्टा मंदिर
भगवान शिव मंदिर (माधोवाल मंदिर) – ऐतिहासिक नगर नारनौल का भगवान शिव का यह मंदिर बस अड्डे के समीप नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर स्थित है। रक्षाबंधन के अवसर पर यहाँ एक बड़ा मेला लगता है।
एटलस मंदिर – यह सोनीपत में स्थित है। यह मंदिर भगवान राम को समर्पित है।
चामुण्डा देवी का मंदिर – प्राचीन नगर नारनौल के मध्य भाग में माँ चामुण्डा देवी का मंदिर स्थित है। यह मंदिर बहुत प्राचीन है, किंवदन्ती है कि बारहवीं शताब्दी के अंत में इस नगर की पहाड़ी पर बने किले को मारवाड़ के एक प्रभावशाली जमींदार नूनकरण ने अपने अधिकार में ले लिया था। वह देवी का अनन्य भक्त था।
विश्वास किया जाता है कि माँ-चामुण्डा देवी की असीम अनुकम्पा से राजा नूनकरण की रानी ने दो पुत्रों को जन्म दिया तथा कृतज्ञतावश राजा ने देवी के मंदिर का निर्माण व जीर्णोद्धार करवाया। मंदिर के साथ वह पहाड़ी टूटी-फूटी अवस्था में आज भी विद्यमान है। चौरासी स्तम्भों वाले इस प्राचीन मंदिर के अब कुछ स्तम्भ ही बाहर दिखाई पड़ते हैं।
इन स्तम्भों पर अशोक युग के चिन्ह सदियाँ बीतने पर आज भी स्पष्ट दिखाई देते हैं, जिससे इस मंदिर की प्राचीनता सिद्ध होती है। मंदिर के पश्चिमी भाग में बनी पाँच छतरियाँ जो वास्तुकला की अनूठी कला से परिपूर्ण हैं और जिनके नीचे सुरंगों और तहखानों का जाल बिछा हुआ है, जो सुरक्षित नहीं हैं।
भूतेश्वर मंदिर (रानी तालाब मंदिर) – यह मंदिर सफीदों गेट के पास जींद में स्थित है। यह मंदिर अमृतसर के गोल्डन टेम्पल की तर्ज पर बनाया गया है। यह मंदिर रघुबीर सिंह (जिंदिया राजा) ने बनवाया था। इसका पुराना नाम श्री हरि कैलाश मंदिर है। यहाँ पर वर्ष 1970 की फिल्म पवित्र पापी में किशोर कुमार का गाना 'तेरी दुनिया से होकर मजबूर चला' व 'अल्हा रे' की शूटिंग हुई थी। इसे जींद का साइन बोर्ड भी कहा जाता है।
कुतानी का ठाकुरद्वारा मंदिर – झज्जर से 23 किमी. दूर पूर्व दिशा में बसे हुए गाँव कुतानी में सन् 1901 में ठाकुर शालूसिंह के भाई शौजीसिंह ने ठाकुरजी का 50 फुट ऊँचा शानदार मंदिर बनवाया था। इसमें श्रीकृष्ण व राधा की अष्टधातु की मूर्तियाँ प्रतिष्ठित कराई गईं। इनके लिए 50 तोले के स्वर्णाभूषण बनवाए गए। मंदिर के गर्भगृह और मंडप को श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों वाले भित्तिचित्रों से रुचिपूर्वक संवारा गया था।
डीघल गाँव का शिवालय – झज्जर जिले में स्थित ऐतिहासिक गाँव डीघल में यह प्राचीन शिवालय स्थित है। इस मंदिर का निर्माण कार्य साहूकार लाला धनीराम ने शुरू करवाया था। एक ऊँची चौकी पर नगरशैली में बने इस शिवालय को बनाने के लिए ब्रह्मभाग, विष्णुभाग और सबसे ऊपर शिवभाग की कल्पना की गई।
शिवालय के गर्भगृह की दीवारों और गजतालु के अलावा मंडप को रामायण, महाभारत और पुराणों में वर्णित प्रसंगों पर आधारित विषय वाले भित्ति चित्रों से अलंकृत किया गया है। इनके रंग अभी तक चमकीले हैं।
दाऊजी का मंदिर – फरीदाबाद से 55 किमी. दूर जीटी रोड पर पलवल जिले में स्थित बंचारी गाँव में दाऊजी का मंदिर है। यह श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम की याद में बना प्राचीन मंदिर है।
यहाँ से ब्रज क्षेत्र आरम्भ होता है। ब्रज परिक्रमा के चार द्वारों पर चार दाऊजी के मंदिर हैं, जिनमें से तीन उत्तर प्रदेश में हैं और एक बंचारी में है। कहते हैं बलराम कृषि कार्य देखते थे। बंचारी यानी बनवाचारी उनकी कार्यस्थली थी।
पंचवटी मंदिर – पलवल में स्थित पंचवटी मंदिर पांडवों के समय का माना जाता है। अज्ञातवास के समय पांडवों ने इस स्थान पर विश्राम किया था। उनकी याद में इस मंदिर का निर्माण किया गया।
घंटेश्वर मंदिर – घंटेश्वर मंदिर रेवाड़ी का एक प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में सनातन धर्म के सभी देवी-देवताओं की मूर्तियाँ स्थापित हैं। भारी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में पूजा करने आते हैं।
हनुमान मंदिर – रेवाड़ी के प्रसिद्ध मंदिरों में हनुमान जी का मंदिर भी एक है। यह मंदिर यहाँ के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक बड़ा तालाब पर स्थित है। यहाँ प्रत्येक मंगलवार को मेला लगता है।
शिव मंदिर किलोई – रोहतक जिले के किलोई गाँव के बाहर स्थित लगभग 300 वर्ष पुराना शिव मंदिर आम मंदिरों से भिन्न है। इसमें लगा शिवलिंग साधारण शिवलिंगों से अलग है। इसी शिवलिंग में शिव की मूर्ति बनी हुई है, जो बहुत कम पाई जाती है।
रोहतक और आस-पास के नगरों के नव-विवाहित दम्पति अपने गठजोड़ के साथ यहाँ आते हैं और अपने लिए मन्नत मांगते हैं। वर्ष में दो बार फरवरी तथा अगस्त में इस स्थान पर भारी मेले लगते हैं।
शिव मंदिर करनाल – यह मंदिर करनाल नगर के चौड़ा बाजार में स्थित है। शिवरात्रि वाले दिन इस शिव मंदिर में विशाल मेला लगता है।
देवी तालाब का शिव मंदिर – पानीपत में स्थित यह भगवान शिव का मंदिर, मराठा सरदार मंगल रघुनाथ द्वारा पानीपत की तीसरी लड़ाई के उपरान्त बनवाया गया था। इसके बाद वह स्वयं भी पानीपत में बस गए थे।
माता शीतला देवी का मंदिर – यह प्रसिद्ध मंदिर गुरुग्राम में स्थित है। कहा जाता है कि महाभारत काल में यहाँ आचार्य द्रोणाचार्य कौरवों और पांडवों को धनुष विद्या का प्रशिक्षण देते थे। कहते हैं कि जब गुरु द्रोण युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए, तो उनकी पत्नी कृपी अपने पति के साथ सती होने के लिए तैयार हुई। कृपी कृपाचार्य की बहन थी। जब कृपी ने सोलह श्रृंगार कर सती होने की प्रथा निभाने के लिए अपने पति की चिता पर बैठना चाहा तो लोगों ने उसे सती होने से रोका। लेकिन माता कृपी सती होने का निश्चय करके अपने पति की चिता पर बैठ गई। उन्होंने लोगों को आशीर्वाद दिया कि मेरे इस सती स्थल पर जो भी अपनी मनोकामना लेकर पहुँचेगा, उसकी मनोकामना पूर्ण होगी।
सन् 1650 में भरतपुर के राजा जवाहर सिंह ने गुरुग्राम में जहाँ माता कृपी सती हुई थी, मंदिर बनवाया और सवा किलो सोने की माता कृपी की मूर्ति बनवाकर वहाँ स्थापित की। इस मंदिर में आज भी भारत के कोने-कोने से लाखों की संख्या में भक्त स्त्री-पुरुष अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए आते हैं। चैत्र मास के नवरात्रों, वैशाख और आषाढ़ के सम्पूर्ण मास तथा आश्विन के नवरात्रों में मेला लगता है, जिसमें कम से कम 50 लाख यात्री दर्शनार्थ आते हैं। यह मंदिर 50 गज के क्षेत्र में बना हुआ है। यह मुगल वास्तुकला का उदाहरण है।
हरियाणा सरकार ने इस मंदिर को अधिग्रहण कर लिया है। यहाँ मार्च व अक्टूबर मास में लगने वाले मेले में बहुत चहल-पहल होती है। दुकानों में प्रसाद, चूड़ी व नारियल आदि से सजी होती हैं। भक्तजन गुरुग्राम गाँव की शीतला माता का मेला सम्पूर्ण भारत का एक प्रसिद्ध मेला है।
पहले श्राइन बोर्ड का गठन सन् 1991 में किया गया।
बेरी का ब्रह्ममल मंदिर – बेरी झज्जर जिले का एक प्राचीन कस्बा है। यहाँ पर अनेक प्राचीन मंदिर हैं। इनमें से लाल रूड़मल मंदिर बहुत महत्वपूर्ण है।
शिवालय
इस मंदिर में स्थित 105 वर्ष पुराना शिवालय बड़ा आकर्षक व कला का अनूठा उदाहरण है। इस शिवालय की ऊँचाई 116 फुट है। आसपास के इलाकों में यह शिवालय सबसे ऊँचा व भव्य है। इस मंदिर पर नीचे से ऊपर तक चारों ओर 24 अवतारों के चित्र बनाए गए हैं। शिवालय के ऊपर के भाग पर बनाए गए चारों ओर चार लंबी की मूर्तियाँ देखने पर लगता है जैसे समूचे के समूचे बन्दर शिवालय की चोटी पर जाकर बैठ गए हों।
शिवालय के निर्माण में पाँच वर्ष लगे थे। इसका निर्माण 1892 में हुआ था। मंदिर का निर्माण लाला रघुमल जी, सूरजभान व गिरधारीलाल तीन भाइयों ने मिलकर करवाया था।
शिवालय का जीर्णोद्धार पहली बार सन् 1953 में करवाया गया। दूसरी बार सन् 1990 में शुरू हुआ जो दो वर्ष में पूरा हुआ। इसी मंदिर में शिवालय के साथ में एक हनुमान मंदिर व दुर्गा मंदिर तथा राधा-कृष्ण मंदिर भी है। राधा-कृष्ण श्री नन्द नन्दन बहादुर के नाम से प्रसिद्ध हैं।
गीता मंदिर – हरियाणा के पुंडरीक तीर्थ पर जाते समय प्राचीन घाट के साथ विशाल चबूतरे हैं और यहाँ पर यह विशाल गीता मंदिर है। मंदिर की दीवारों पर गीता, रामायण तथा अनेक ग्रंथों से लिए गए अनेक श्लोक अंकित हैं। यहाँ पर भगवती देवी और गौरी शंकर जी की मूर्ति है। मंदिर के साथ एक विशाल वट वृक्ष है। कहते हैं कि यहाँ बहुत प्राचीन काल से कल्पवृक्ष है।
राधे श्याम मंदिर – हरियाणा के पुंडरीक (कैथल) कस्बे में एक मंदिर स्थित है। पुंडरीक दरवाजे से पचास गज की दूरी पर पुंडरीक तीर्थ पर बने इस मंदिर में राधा और कृष्ण की विशाल मूर्तियाँ हैं। यहाँ पर दो छोटे मंदिर एक हनुमान जी का और दूसरा गौरी शंकर जी का है। यहाँ पर बाबा लालदास जी की समाधि है। जन्माष्टमी आदि पर यहाँ एक मेला लगता है।
जैन मंदिर – अम्बाला में अनूठा गोलाकार जैन मंदिर जैन, मुनि विजय इन्द्रदिन सूर्यवंश की स्मृति में बनाया जा रहा है।
मंदिर की विशेषताएँ
- संगमरमर से निर्मित, लोहे का इस्तेमाल नहीं किया गया।
- टेराकोटा की जगह प्राचीन भारतीय निर्माण शैली डाट का इस्तेमाल किया गया है।
- 36 गुणबद्ध हैं जो जैन आचार्य के 36 गुणों के बारे में बताते हैं।
नोट- इस मंदिर का निर्माण मुनि सुशील के शिष्य रत्नाकर स्वामी ने वर्ष 2011 में शुरू करवाया था।
- इसका निर्माण करने के लिए संगमरमर मकराना से मंगवाया जा रहा है। 2.5 एकड़ के परिसर में 500 वर्ग गज में इस गोलाकार मंदिर का निर्माण चल रहा है।
- मंदिर के बाहर महापट्टिका देवी की 36 इंच की पंचधातु मूर्ति भी बनाई जाएगी। पूरे उत्तर भारत का अपनी शिल्प शैली का अनूठा मंदिर होगा।
- यह विश्व का पहला ऐसा मंदिर बन रहा है जिसमें 84 गच्छों के शासन प्रभावक आचार्य भगवंतों की 108 भगवान प्रतिमाएँ लगाई जाएँगी।
शिव मंदिर – हरियाणा के कैथल जिले के पुंडरीक तीर्थ में स्थित यह एक प्राचीन शिव मंदिर है। लगभग 15.20 ई. में इस स्थान पर बाबा खंडपुरी का मठ बना हुआ था। वह निरन्तर भजन-कीर्तन व पूजा में रहते थे। उस समय इस क्षेत्र में मुसलमानों का अधिकार था।
कहा जाता है कि एक दिन शाम को बाबा जी पूजा करते हुए शंख ध्वनि कर रहे थे तो सामने स्थित पंचपीरों ने शंखध्वनि पर ऐतराज किया। बाबा ने इस बात को सामान्य ढंग से लेते हुए उन्हें बताया बेटा, कोई बात नहीं, शंख तो यूँ ही बजते रहते हैं। यह तो ऊपर वाले का खेल है। इस पर नाराज नहीं होना चाहिए।
बाबा ने उस समय तो उन्हें शांत कर दिया। परन्तु दूसरे दिन शंख ध्वनि सुनकर मुसलमान इतने कुपित हुए कि उन्होंने बाबा को एक कमरे में बंद कर दिया। रात को करिश्मा यह हुआ कि जिस स्थान पर बाबा को बंद किया गया था उस स्थान पर रात भर शंख ध्वनि होती रही। लोगों ने जो घर से बाहर निकलने की कोशिश की उसे चिमटों की मार सहनी पड़ती। बाबा की इस चमत्कारी शक्ति को देखकर दूसरे दिन सभी ने बाबा से क्षमायाचना की। उन्हें बाबा की कुटिया के साथ एक मंदिर बनवाना पड़ा। आज इस शिव मंदिर की बड़ी ख्याति है। देह त्यागने के बाद इसी जगह बाबा की समाधि बना दी गई जो आज भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।
दुर्गा मंदिर – यह मंदिर रोहतक में स्थित है। इसका उद्घाटन लाल बहादुर शास्त्री ने पानीपत में किया था।
श्री पृथ्वेश्वर महादेव मंदिर – आदिकाल में नगर सभ्यता के उद्भव से पूर्व, भगवान शिव के निराकार स्वरूप 'लिंग' स्थापना की परंपरा रही है। इसी प्रकार पुंडरीक (पेहोवा) नगर की स्थापना से पूर्व महाभारत ने श्री पृथ्वेश्वर महादेव के रूप में यहाँ भगवान शिव की स्थापना की थी।
इस मंदिर को बड़े शिवालय के रूप में भी जाना जाता है। इस मंदिर में अष्टकोणीय शिवलिंग स्थापित है। शिवलिंग के चारों ओर शिव, कुबेर, नंदी की मूर्तियाँ भी स्थापित हैं। नादिरशाह द्वारा इस पवित्र मंदिर को खंडित किए जाने के उपरांत मराठा सरदार सदाशिव राव द्वारा इस भव्य मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया।
पशुपतिनाथ महादेव मंदिर – पेहोवा के पशुपतिनाथ महादेव मंदिर की महिमा नेपाल के पशुपतिनाथ धाम के समान है। इतिहासकार कनिंघम ने यहाँ पर महाराजा भोज के शासन काल के सोलह खंभों के एक शिवालय का उल्लेख किया है। इस तीर्थ में कुछ अन्य धार्मिक मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, बाबा काली कमली वाले का धाम भी बने हुए हैं।
शिवलिंग गुमथला गढ़ – मजार का पूजा स्थल, गुमथला गढ़-पेहोवा उपमण्डल के गाँव गुमथला गढ़ का प्राचीन नाम 'गजस्थल' (गाँव का स्थान) था। यहाँ पर 'गद्दा' नामक एक मुस्लिम का परिवार भी रहता था। यहाँ पर हिन्दू-मुस्लिम दंगों में गढ़ की मृत्यु के उपरांत उस स्थान पर मुसलमानों ने मजार बनवाई तथा हिन्दुओं ने शिवालय। इस स्थान को हिन्दू तथा मुस्लिम दोनों पूजते हैं।
कुछ अन्य मंदिर
- देवी अंबा मंदिर – अम्बाला
- हर कैलाश मंदिर – जींद
- चंडी मंदिर – पंचकूला (भारतीय थल सेना की पश्चिमी कमांड का मुख्यालय)
- एकलव्य को समर्पित एकमात्र मंदिर – खांडसा (गुड़गांव)
- कार्तिकेय मंदिर – कुरुक्षेत्र (नारी प्रवेश निषेध)
- सेठ तुलाराम हृदय मंदिर – भिवानी
- कमलनाथ मंदिर – कुरुक्षेत्र
- मारकण्डेश्वर मंदिर – कुरुक्षेत्र (भगवान शिव को समर्पित)
- पटियाला मंदिर – पंचकूला
- शीला माता मंदिर – अग्रोहा
- वृद्ध केदारेश्वर मंदिर – कैथल
- पाथरी माता मंदिर – पाथरी गाँव, पानीपत
हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)
हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।