हरियाणवी सिनेमा

हरियाणवी सिनेमा

हरियाणा में एकमात्र दूरदर्शन केन्द्र का उद्घाटन 1 नवम्बर 2002 को हिसार में डॉ. सुषमा स्वराज द्वारा किया गया था। 15 जनवरी 2023 को इसे चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया है। हरियाणा लोक संपर्क व सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा पहली हरियाणवी सांस्कृतिक मंडली का गठन वर्ष 1967 में किया गया था। हरियाणवी सिनेमा का प्रथम प्रेरक निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल को माना जाता है।

हरियाणवी सिनेमा को टॉलीवुड या हरिवुड के नाम से जाना जाता है। 1968 में प्रथम हरियाणवी फिल्म 'धरती' प्रदर्शित हुई। 7 मई 1973 को बीरा शेरा फिल्म प्रदर्शित हुई। यह पहली हरियाणवी श्याम-श्वेत (Black & White) फिल्म थी। यह पहली हरियाणवी फिल्म है जिसे हरियाणवी सिनेमा की शुरुआत मानी जाती है। इससे पहले 1968 में जो धरती फिल्म का जिक्र आता है। वास्तव में उसके बारे में कोई प्रामाणिक जानकारी नहीं है। कहा जाता है कि यह एक पंजाबी फिल्म थी जिसमें कुछ संवाद हरियाणवी के थे। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार धरती एक तेलुगू फिल्म थी।

5 फरवरी 1974 को आई हरफूल सिंह जाट जुलाणी आला। यह हरियाणवी सिनेमा की पहली रंगीन (Coloured) फिल्म थी।

विशेष – HSSC में आए विभिन्न प्रश्नों के अनुसार हरियाणा की प्रथम हरियाणवी फिल्म हरफूल सिंह जाट जुलाणी आला थी। परंतु दो बार पूछे गए प्रश्नों में हरियाणवी प्रथम फिल्म धरती है। इन फिल्मों का वास्तविक क्रम था – धरती (1968), बीरा-शेरा (1973), हरफूल सिंह जाट जुलाणी आला (1974)। अतः परीक्षार्थी परीक्षा में जवाब देते समय विकल्पों को ध्यान में रखें तथा अपने विवेक से उत्तर दें।

  • प्रथम सफल हरियाणवी फिल्म प्रदर्शित 'बहुरानी' थी। इसमें अभिनय राकेश बेदी और सुमित्रा हुड्डा ने किया था।
  • सर्वाधिक सफल हरियाणवी फिल्म चंद्रावल है, जो कि 1984 में प्रदर्शित हुई थी।
  • सर्वाधिक हरियाणवी फिल्म बनाने वाले निर्देशक जयन्त प्रभाकर हैं।
  • सर्वाधिक हरियाणवी फिल्मों के निर्माता देवीशंकर प्रभाकर हैं।
  • हरियाणवी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता जगत जाखड़ हैं।
  • हरियाणवी फिल्मों की सुपरहिट अभिनेत्री उषा शर्मा हैं।
  • प्रभाकर फिल्म बैनर ने चंद्रावल के बाद 'लाडो बसंती', 'फूल बदन' आदि फिल्मों का निर्माण किया।
  • 2025 तक इन हरियाणवी फिल्मों ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता – लाडो, सतलज, पगड़ी : द ऑनर, हरि छोरियां छोरों से कम नहीं, दादा लख्मी (68वें, 2022), फौजा (70वें, 2024), (63वें, 2019)।

कुछ प्रमुख हरियाणवी फिल्में व उनकी विशेषताएँ

प्रमुख हरियाणवी फिल्में –

सपने का जिक्र, छोरा हरियाणा का, भैंवर चमेली, छोरी सपेलो की, पनघट, चन्द्रकांता, इनकार करेगा, पिंगला भरतरी, धन पराया, नौटंकी, छैल-छबीली, जाट, झुंडे की पटकार, ज्वर, जोर और जमीन, खानदानी सरपंच, चाँद चकोरी, लाडो, पिया, गुलाबो इत्यादि।

चंद्रावल

14 मार्च 1984 को 'चंद्रावल' प्रदर्शित हुई। इस फिल्म ने हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के गाँवों में शोले और बॉबी जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म की पूरी लागत गगन सिनेमा, फरीदाबाद से ही वसूल हो गई, जहाँ इस फिल्म की रजत जयंती मनाई गई थी। फिल्म में अभिनय जगत जाखड़ और उषा देवी शंकर प्रभाकर ने किया।

यह फिल्म 'प्रभाकर फिल्मकार' के बैनर तले बनी है। इसके निर्माता देवी शंकर प्रभाकर, निर्देशक अरविंद प्रभाकर व संगीत निर्देशक के.पी. कौशिक रहे हैं। इसमें राजू मान ने प्रमुख खलनायक मनफूल सिंह दांगी ने जोधा सरदार का किरदार निभाया था। चंद्रावल फिल्म के गीत सर्वाधिक प्रचलित हुए हैं। चंद्रावल फिल्म 6 महीने तक चली थी।

चंद्रावल फिल्म के प्रमुख गीत –

  1. मैं सूरज तू चंद्रावल ........,
  2. जीजा तू काला मैं गोरी घणी ........,
  3. गाड़ी आवे जामनगर रोडी ........,
  4. मेरा चूंदड़ मंगादे हो नन्दी के बीरा ........,
  5. उज्जड़ खेड़े मुड़ बसेंगे ........,
  6. ओ परदेशी लौट रे ........।

हरियाणवी सिनेमा से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

  • पहली हरियाणवी फिल्म धरती (1968) में रिलीज हुई थी।
  • बीरा-शेरा (7 मई, 1973) – वैसे हरियाणा में हरियाणवी फिल्मों की शुरुआत बीरा शेरा से मानी जाती है और ये पहली हरियाणवी श्याम-श्वेत (Black & White) फिल्म थी। इसके निर्देशक प्रदीप-पी-नयर व निर्माता के.के. कुंद्रा रहे हैं।
  • पहली हरियाणवी रंगीन फिल्म – हरफूल सिंह जाट जुलाणी आला, जो 5 फरवरी 1974 को कोहिनूर फिल्म्स, मुंबई से रिलीज हुई थी।
  • पहली हरियाणवी सफल फिल्म – बहुरानी (15 अप्रैल 1983) और इसे पहली विशुद्ध हरियाणवी (प्योर हरियाणवी) फिल्म भी कहा जाता है। वर्ष 1982 में गंगा राम शुरू हुई थी। इसका निर्देशन सुमित्रा हुड्डा ने किया। इसके प्रमुख कलाकार हैं। फिल्म का मुहूर्त शॉट चौ. भजनलाल ने हरियाणा भवन दिल्ली में दिया था।
  • सर्वाधिक सफल हरियाणवी फिल्म – चंद्रावल (1984 में)।
  • सांझी (15 सितंबर 1984) – यह पहली हरियाणवी फिल्म थी जो महिला फिल्मकार के निर्देशन के लिए बनाई गई थी।

नोट – सांझी मूलतः हिंदी फिल्म थी। जिसमें सुमित्रा हुड्डा के अलावा बॉलीवुड के नामी कलाकारों – ओमपुरी, सदाशिव अमरापुरकर (काला नाग), गोवर्धन कपूर आदि ने अभिनय किया था। परंतु हरियाणा के सिनेमाघरों में इसे हरियाणवी फिल्म के नाम से प्रदर्शित किया गया था। इसके डायलॉग हिंदी के साथ-साथ आंशिक हरियाणवी थे।

  • लाडो बसंती (1985) – यह फिल्म हरियाणवी फिल्म थी जो 35 एम.एम. कैमरे पर शूट की गई।
  • गुलाबो (1986) – पहली हरियाणवी फिल्म जो दूरदर्शन पर प्रदर्शित की गई थी।
  • लख्मीचंद (21 जुलाई 1988) – हरियाणवी फिल्म जो हरियाणा में प्रदर्शित होने से पहले दिल्ली में प्रदर्शित की गई थी।

हरियाणवी सिनेमा की प्रमुख फिल्में एवं विशेषताएँ

  • जाटनी (1991) – हरियाणवी फिल्म जिसमें गोल्डन फॉरेस्ट कंपनी का पैसा लगा था।
  • लाडो (5 मई 2000) – पहली हरियाणवी फिल्म जिसे नेशनल अवार्ड मिला था। इसके निर्देशक अश्विनी चौधरी व अभिनेता आशुतोष राणा थे। किसी भी निर्देशक की पहली फिल्मों में बेस्ट फिल्म के तहत इंदिरा गांधी नेशनल अवार्ड से सम्मानित यह पहली हरियाणवी सिनेमास्कोप फिल्म है।

इस फिल्म में दयाचंद मायना की रागनी 'पानी आली पानी प्यादे' सरस्वती पूरण सिंह खरबला पर फिल्माई गई थी।

  • चंद्रावल-2 (2012) – ये पहली हरियाणवी सीक्वल फिल्म थी।
  • लंदन की छोरी (2014) – पहली हरियाणवी फिल्म जिसकी शूटिंग हरियाणा से बाहर लंदन और पाकिस्तान में हुई थी।
  • पगड़ी द ऑनर (2015) – इसे सरकार ने वित्तीय सहायता दी थी। यशपाल शर्मा अभिनीत फिल्म पगड़ी-द-ऑनर हरियाणा में टैक्स फ्री थी। इससे पहले चंद्रावल भी हरियाणा में 6 महीने के लिए टैक्स फ्री थी। हरियाणा सरकार ने पगड़ी-द-ऑनर को दस लाख रुपये की घोषणा की थी। पगड़ी-द-ऑनर पहली हरियाणवी फिल्म थी जिसने 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दो नेशनल अवार्ड मिले – बेस्ट फिल्म (हरियाणवी) व बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (Female) – बलजिंदर कौर (हिसार)।
  • फिल्म दि बैटल ऑफ ... (2015) – यह उपन्यास पर आधारित पहली हरियाणवी फिल्म थी। उपन्यास का नाम था – रांदड़, जो बी.एम. बेचैन द्वारा लिखा गया था।
  • सतरंगी (2016) – यशपाल शर्मा अभिनीत हरियाणवी फिल्म सतरंगी (2016) को 63वें राष्ट्रीय अवार्ड में बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला है। यह भी हरियाणा में टैक्स फ्री थी। इसकी भी सरकार ने वित्तीय सहायता प्रदान की थी।

बॉलीवुड में हरियाणा

क्र.सं.नामक्षेत्रजन्मस्थान
1.मनोज कुमार (भारत कुमार)अभिनय, निर्देशन, निर्माणरोहतक/झज्जर
2.सुनील दत्तअभिनयमुंबई
3.सुभाष घईनिर्माण, निर्देशनरोहतक
4.अशोक ...निर्माता, निर्देशकरोहतक
5.ओमपुरीअभिनय, निर्देशनअंबाला
6.सतीश कौशिकअभिनय, निर्देशन, लेखकमहेंद्रगढ़
7.सुनील निगमगायन, अभिनयफरीदाबाद
8.जूही चावलाअभिनयअंबाला
9.पूजा भट्टअभिनयरोहतक
10.मल्लिका शेरावतअभिनयहिसार
11.रूपिंदर हुड्डाअभिनयरोहतक
12.वेद गांधीनिर्मातायमुनानगर
13.जे.पी. कौशिकसंगीतकाररोहतक
14.हिमांशु मलिकअभिनयसोनीपत
15.जसविंदर नरूलागायनरोहतक
16.अश्विनी चौधरीनिर्माता, निर्देशकरोहतक
17.राज तिलकअभिनययमुनानगर
18.टी.पी. अग्रवालनिर्माता, निर्देशकसोनीपत
19.अरविंद स्वामीनिर्देशनरोहतक
20.मोहित अहलावतअभिनयपानीपत
21.सल्येन कक्कड़अभिनयपानीपत
22.शशि रंजनअभिनय, निर्देशन, निर्माणभिवानी
23.ऋचा शर्मागायनफतेहाबाद
24.यशपाल शर्माअभिनय, निर्देशनहिसार
25.टी.पी. अग्रवालनिर्माता, निर्देशकसोनीपत
26.प्रीति सिंहलेखककुरुक्षेत्र
27.शेखर गुरेरासंपादकीय कार्टूनिस्टगुरुग्राम
28.जयदीप अहलावतअभिनेताखरखड़ा (रोहतक)

हरियाणवी पृष्ठभूमि पर बनी हिंदी फिल्में

तन्नू वेड्स मनु रिटर्न्स (कंगना रनौत ने अभिनय किया), खाप (ओमपुरी ने अभिनय किया), गुड्डू रंगीला, मेरे डैड की मारुति (रघुवीर मलिक व दरियाव सिंह मलिक (खुंडा), अनुष्का शर्मा ने अभिनय किया), मटरू की बिजली का मंडोला, NH-10, सुल्तान, दंगल (जसवीर राठी ने अभिनय किया), ये लाल रंग, (रघुवीर हुड्डा ने अभिनय किया), साइन ऑफ आंख, सूरमा (दिलजीत दोसांझ ने अभिनय किया), 83 (रणवीर सिंह ने अभिनय किया)।

हरियाणवी पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म दंगल में अभिनेता आमिर खान ने द्रोणाचार्य अवार्डी कोच महावीर फोगाट का रोल किया है। दंगल फिल्म दादरी जिले की महिला कुश्ती खिलाड़ियों गीता फोगाट व बबीता फोगाट (बलाली गाँव) के जीवन पर बनी है।

नोट – वर्तमान में हरियाणवी पृष्ठभूमि पर एक और हिंदी फिल्म बन रही है। महिला बॉक्सिंग क्लब के सह-संस्थापक कैप्टन ह्वांसिक के बायोपिक बनाई जा रही है। इस फिल्म में बॉक्सर कैप्टन ह्वांसिक का रोल बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली करेंगे।

कुछ प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार

आनंद – ये गाँव पाडला (कुरुक्षेत्र) से संबंधित हैं। इनका वास्तविक नाम जैलदार सिंह है। इन्होंने 'हरफूल सिंह जाट जुलाणी' हरियाणवी फिल्म में नायक की भूमिका निभाई।

हरियाणा के पहले संगीतकार – जे.पी. कौशिक (जयपाल कौशिक)। जे.पी. कौशिक पहरावर, रोहतक से संबंध रखते हैं। बतौर संगीतकार इनकी पहली हिंदी फिल्म शहर और सपना (1963) थी। 'शहर और सपना' ने न केवल सर्वश्रेष्ठ फिल्म बल्कि सर्वश्रेष्ठ संगीत का भी अवार्ड जीता। बतौर संगीतकार इनकी पहली हरियाणवी फिल्म बहुरानी थी।

अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी का संगीत भी जे.पी. कौशिक ने ही दिया था। सर्वाधिक हरियाणवी फिल्मों का संगीत जे.पी. कौशिक ने ही दिया है। सन 2010 में इन्हें दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवार्ड 'मुंबई' से नवाजा गया।

हरियाणा के पहले गायक व नायक – भाल सिंह बल्हारा। भाल सिंह बल्हारा सोनीपत के किलोहड़ गाँव से संबंध रखते हैं। भाल सिंह हरियाणा के रफी कहलाते हैं। भाल सिंह ने पार्श्व गायक के रूप में सर्वाधिक हरियाणवी गीत गाए हैं।

भाल सिंह ने अपने करियर की शुरुआत (गायक व नायक) के रूप में फिल्म बहुरानी से किया। फिल्म बहुरानी में इन्होंने इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी। भाल सिंह बल्हारा ने मुख्य अभिनेता के रूप में पर्दापण फिल्म छैल गोर्या जांगी (1985) से किया।

हरियाणवी फिल्मों की प्रमुख अभिनेत्री एवं कलाकार

हरियाणा फिल्मों की पहली हरियाणवी अभिनेत्री – सुमित्रा हुड्डा

(रोहतक)। सुमित्रा हुड्डा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बहुरानी से की। हरियाणा की पहली पैराट्रूपर (छतरी सैनिक) भी यही थीं। आकाशवाणी रोहतक की पहली उद्घोषिका भी यही थीं। हिंदी फिल्मों की पहली हरियाणवी निर्मात्री (सांझी फिल्म, 1985) भी सुमित्रा हुड्डा थीं।

हरियाणा की पहली सुपरहिट अभिनेत्री – उषा शर्मा

उषा शर्मा गुरुग्राम से संबंध रखती हैं। चंद्रावल फिल्म की नायिका व निर्मात्री। हरियाणवी फिल्मों की सर्वाधिक सुपरहिट नायिका।

हरियाणवी फिल्मों की पहली हरियाणवी निर्मात्री (चंद्रावल फिल्म, 1984) भी यह रहीं। पाँचवीं कक्षा में इन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के सामने नृत्य प्रस्तुत किया। प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना। कथक की शिक्षा प्रसिद्ध कथक नृतक बिरजू महाराज व कुंदनलाल से ली। वर्ष 1967 में हरियाणा सांस्कृतिक समूह की सदस्य के रूप में पहली नृत्यांगना रहीं।

1969 में मिस ताल कटोरा चुनी गई। 1973 में देवशंकर प्रभाकर से शादी की। 1974 में रामलीला में सीता की भूमिका निभाई। हरियाणवी राज्य चलचित्र विकास सहकारी समिति (1979) की चेयरपर्सन (अध्यक्ष) भी रहीं। जब हरियाणा कला परिषद बनी तो उषा शर्मा 2004 से 2014 तक हरियाणा कलापरिषद की अध्यक्ष भी रहीं।

मुख्य फिल्में – चंद्रावल, लाडो बसंती, फूल बदन, जाटणी, पीहर की चूंदड़ी। इन फिल्मों में नायिका (पीहर की चूंदड़ी में चरित्र अभिनय); के साथ-साथ निर्मात्री भी रहीं। चंद्रावल-2 का भी निर्माण किया।

टेलीफिल्में – तृष्णा, घेरांडा, गाँव का सपना का भी निर्माण किया।

हरियाणा का पहला सुपरहिट अभिनेता – जगत सिंह जाखड़

सुपरहिट हरियाणवी फिल्म चंद्रावल के मुख्य नायक। हरियाणवी फिल्मों के सर्वाधिक सफल नायक व सुपरहिट अभिनेता। हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (एच.ए.यू.) हिसार से VS किया। फिल्मी करियर की शुरुआत बहुरानी फिल्म से की। जगत सिंह जाखड़ झज्जर के सुंदरेटी गाँव से संबंध रखते हैं।

मुख्य फिल्में – चंद्रावल, चंद्रो, चंद्र किरण, मुकलावा, अनपढ़ जाट (अप्रदर्शित), सपने (टी.वी. नाटक)।

टेलीफिल्में – अंत, गेदला।

दिलराज कौर

दिलराज कौर हरियाणा की लता कहलाती हैं। सर्वाधिक हरियाणवी फिल्मों के गीत (पार्श्व गायिका के रूप में) दिलराज कौर ने गाए हैं। अब तक जितनी भी हरियाणवी फिल्में बनी हैं, उनमें से लगभग आधी हरियाणवी फिल्मों में दिलराज कौर ने अपनी आवाज दी है।

जयंत प्रभाकर

हरियाणवी फिल्मों के सुपरस्टार निर्देशक। रोहतक के मायना गाँव से संबंधित हैं। प्रसिद्ध हरियाणवी साहित्यकार व संस्कृतिकर देवी शंकर प्रभाकर तथा कृष्णा देवी के पुत्र थे। सर्वाधिक हरियाणवी फिल्मों के निर्देशक। चंद्रावल के निर्देशक भी जयंत प्रभाकर थे।

फिल्में – चंद्रावल, लाडो बसंती, गुलाबो, छोटी साली, जर, जोरू और जमीन, चाँद चकोरी।

अरविंद स्वामी

जयंत प्रभाकर के बाद दूसरे सर्वाधिक हरियाणवी फिल्मों के निर्देशक। रोहतक से संबंधित (मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ से संबंधित)।

छैल गल्लां जांगी से निर्देशक के रूप में डेब्यू किया। इसी फिल्म से स्टार पार्श्व गायक भाल सिंह ने मुख्य अभिनेता और शिखा पंडित ने मुख्य अभिनेत्री के रूप में पदार्पण किया था।

फिल्में – छैल गल्लां जांगी, म्हारी धरती म्हारी माँ, छैल गाबरू, बैरी, छोरा जाट का।

सतीश कौशिक

सतीश कौशिक हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता निर्देशक-थियेटर व्यक्तित्व (पर्सनैलिटी) हैं। इनका जन्म 13 अप्रैल, 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के धनौदा गाँव में हुआ था। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में शेखर कपूर की फिल्म मासूम (1983) से की थी। इस फिल्म में इन्होंने नायक के रूप में भी कार्य किया था।

एक निर्देशक के रूप में इनकी पहली फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा (1993) थी। स्क्रीन राइटिंग की फिल्म हम आपके दिल में रहते हैं, थी। इन्होंने वर्ष 1978 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। ये हंगामा एवं ढोल जैसी फिल्मों के निर्माता हैं।

सतीश कौशिक को हिंदी फिल्म मि. इंडिया के रोल कैलेंडर, दीवाना मस्ताना के पप्पू पेजर तथा ब्रिटिश फिल्म ब्रिकलेन (2007) में चानू अहमद के रोल के लिए याद किया जाता है। सतीश कौशिक को दो बार फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड मिल चुका है – 1990 में राम लखन तथा 1997 में साजन चले ससुराल के लिए। इनकी फिल्म 'म्हारी छोरी, छोरों से कम नहीं' हरियाणा में टैक्स फ्री रही। निर्माता के रूप में पहली फिल्म 'मिस्टर इंडिया' (1987) है। इनकी मृत्यु 9 मार्च 2023 को हुई।

नोट – हरियाणा फिल्म सेल का नाम बदलकर हरियाणा फिल्म प्रोत्साहन बोर्ड किया गया व स्थापना 3 जनवरी 2020 को की गई। इसके प्रथम अध्यक्ष श्री सतीश कौशिक व वर्तमान अध्यक्ष मीता वशिष्ठ (पानीपत) 12 सितंबर 2023 से हैं।

शशि रंजन

भिवानी में प्रसिद्ध साहित्यकार (स्व.) राजेंद्र प्रदीप के घर 31 अक्टूबर, 1955 को जन्मे शशि रंजन ने बतौर अभिनेता हरियाणवी फिल्म 'बहुरानी' से करियर शुरू किया। इसके बाद फूल बदन, भंवर चमेली और बैरी में भी नायक बने। 'शॉटगन शो', 'मेकिंग ऑफ लिजेंड' और 'विदआउट मेकअप विद महेश भट्ट' आदि टीवी शो का निर्माण कर टीवी जगत में नाम कमाया।

शशि रंजन ने टीवी जगत की प्रतिभाओं को पुरस्कृत करने के उद्देश्य से 2001 में 'द इंडियन टेलीविजन एकेडमी (आइटा)' अवॉर्ड भी शुरू किया। निर्देशक शशि रंजन ने जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन और महिमा चौधरी अभिनीत फिल्म 'दोबारा' बनाई है।

हरियाणवी सिनेमा के प्रमुख कलाकार एवं निर्माता-निर्देशक

यह फिल्म 2004 में प्रदर्शित की गई थी। इन्होंने हिंदी फिल्म 'वेडिंग पुलाव' (2015) का भी निर्माण किया है। वेडिंग पुलाव फिल्म से इनकी बेटी अनुष्का रंजन ने बतौर अभिनेत्री डेब्यू किया है।

रामफल चहल

आकाशवाणी के रोहतक केंद्र पर प्रसारित कार्यक्रमों में 'किशन भाई' के नाम से चर्चित रहे रामफल चहल का जन्म निमड़ी (जिला दादरी) में 16 फरवरी, 1956 को हुआ। रोहतक आकाशवाणी केंद्र पर नौकरी के दौरान इन्हें हरियाणवी फीचर फिल्म 'छैल गल्लां जांगी' को पटकथा की हरियाणवी में अनुवाद करने का मौका मिला। इस फिल्म में रामफल ने अभिनय भी किया। इसके बाद इन्होंने फिल्म 'पनघट' और 'खानदानी सरपंच' में बतौर नायक अपनी अभिनय प्रतिभा का खूब प्रदर्शन किया।

रामफल चहल करीब 30 वर्षों से आकाशवाणी पर कार्यक्रमों का प्रसारण करते रहे हैं। ये रोहतक आकाशवाणी केंद्र में अधीक्षक के पद पर आसीन रहे हैं। रामफल चहल लेखक भी हैं। रामफल चहल का प्रसिद्ध नाटक सासरा ससुर है।

रेखा वर्मा

मूल रूप से सोनीपत की रहने वाली रेखा का जन्म 2 सितंबर, 1966 को अंबाला में हुआ। 'चंद्रावल' में रेखा ने भले ही चरित्र अभिनय किया, किंतु उनके अंदर छिपी प्रतिभा ने 1984 में बनी 'के सपनों का जिक्र' में इन्हें हीरोइन के रूप में प्रस्तुत किया।

निर्देशक जयंत प्रभाकर ने रेखा को 'गुलाबो' तथा 'छोटी साली' में हीरोइन लेकर उनकी प्रतिभा को निखारने का मौका दिया। निर्देशक जयंत प्रभाकर की ही अगली फिल्म 'जर, जोरू और जमीन' (1989) में रेखा ने चरित्र अभिनय भी किया।

दरियाव सिंह मलिक

दरियाव सिंह मलिक ने चंद्रावल फिल्म की हास्य कलाकार जोड़ी 'खुंडा खुंडा' में 'खुंडा' के पात्र को जीवंत कर डाला। 11 जुलाई, 1938 को जिला पानीपत के गाँव असंधखेड़ी में जन्मे दरियाव 1960 से 1995 तक लोक संपर्क विभाग में नौकरी की तथा आकाशवाणी पर अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया।

इनका उपनाम चुटकला सम्राट है।

'चंद्रावल' के बाद इन्होंने 'के सपने का जिक्र', 'लाडो बसंती', 'फूल बदन', बैरी, जर-जोरू और जमीन, छोरी सपेले की तथा चाँद चकोरी आदि फिल्मों में हास्य अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। यश चौपड़ा कैंप की 2013 में आई हिंदी फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' में इन्होंने बड़े साहब का हरियाणवी अवतार निभाया।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी दरियाव सिंह मलिक ने 15 वर्षों तक आकाशवाणी के दिल्ली केंद्र तथा 10 वर्षों तक रोहतक केंद्र पर रागिनी गायक के रूप में सिक्का जमाया है। 1995 में 'खुंडा' सम्राट क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। मालूम हो कि भैंस से मारपीट के कारण प्रदेश में इन्हें 'चुटकला सम्राट' के नाम से माना जाता है। 21 अप्रैल 2022 को इनका निधन हो गया।

नसीब सिंह खुराना

नसीब सिंह खुराना ने फिल्मी सितारे सिंह खुराना का जन्म 2 मई, 1961 को जिला रोहतक के गाँव टिकली में हुआ। अगस्त 2022 में इनका निधन हो गया। लोक संपर्क विभाग में नौकरी के दौरान इन्हें फिल्म 'चंद्रावल' में अभिनय का मौका मिला और ये एकाएक स्टार कॉमेडियन बन गए। फिल्म चंद्रावल में इन्होंने जो किरदार निभाया। इन्होंने कई हरियाणवी फिल्मों में अपने अभिनय के जोहर दिखाए।

लाडो बसंती में 'अठन्नी' का, गुलाबो में 'काले का', जर-जोरू और जमीन में 'महबूब का' तथा 'जाटणी' में 'धम्मू पटवारी' का किरदार बखूबी निभाया। फिल्म 'फूल बदन' में 'डालो' का रोल करने के अलावा इन्होंने दिलराज कौर के साथ 'देगाना' 'छोरी जीवन से जलेबी भरी रस की' गाया।

अरविंद स्वामी

जयंत प्रभाकर के बाद दूसरे सर्वाधिक हरियाणवी फिल्मों के निर्देशक। रोहतक से संबंधित (मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ से संबंधित)।

छैल गल्लां जांगी

इस फिल्म में निर्देशक के रूप में डेब्यू किया। इसी फिल्म से स्टार पार्श्व गायक भाल सिंह ने मुख्य अभिनेता और शिखा पंडित ने मुख्य अभिनेत्री के रूप में पदार्पण किया था।

फिल्में – छैल गल्लां जांगी, म्हारी धरती म्हारी माँ, छैल गाबरू, बैरी, छोरा जाट का।

सतीश कौशिक

सतीश कौशिक हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक-थिएटर व्यक्तित्व (पर्सनैलिटी) हैं। इनका जन्म 13 अप्रैल, 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के धनौदा गाँव में हुआ था। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में शेखर कपूर की फिल्म मासूम (1983) से की थी। इस फिल्म में इन्होंने नायक के रूप में भी कार्य किया था।

एक निर्देशक के रूप में इनकी पहली फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' (1993) थी। स्क्रीन राइटिंग की फिल्म हम आपके दिल में रहते हैं, थी। इन्होंने वर्ष 1978 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। ये हंगामा एवं ढोल जैसी फिल्मों के निर्माता हैं।

सतीश कौशिक को हिंदी फिल्म मि. इंडिया के रोल कैलेंडर, दीवाना मस्ताना के पप्पू पेजर तथा ब्रिटिश फिल्म ब्रिकलेन (2007) में चानू अहमद के रोल के लिए याद किया जाता है। सतीश कौशिक को दो बार फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड मिल चुके हैं – 1990 में राम लखन तथा 1997 में साजन चले ससुराल के लिए। इनकी फिल्म 'म्हारी छोरी, छोरों से कम नहीं' हरियाणा में टैक्स फ्री रही। निर्माता के रूप में पहली फिल्म 'मिस्टर इंडिया' (1987) है। इनकी मृत्यु 9 मार्च 2023 को हुई।

नोट – हरियाणा फिल्म सेल का नाम बदलकर हरियाणा फिल्म प्रोत्साहन बोर्ड किया गया व स्थापना 3 जनवरी 2020 को की गई। इसके प्रथम अध्यक्ष श्री सतीश कौशिक व वर्तमान अध्यक्ष मीता वशिष्ठ (पानीपत) 12 सितंबर 2023 से हैं।

शशि रंजन

भिवानी में प्रसिद्ध साहित्यकार (स्व.) राजेंद्र प्रदीप के घर 31 अक्टूबर, 1955 को जन्मे शशि रंजन ने बतौर अभिनेता हरियाणवी फिल्म 'बहुरानी' से करियर शुरू किया। इसके बाद फूल बदन, भंवर चमेली और बैरी में भी नायक बने। 'शॉटगन शो', 'मेकिंग ऑफ लिजेंड' और 'विदआउट मेकअप विद महेश भट्ट' आदि टीवी शो का निर्माण कर टीवी जगत में नाम कमाया।

शशि रंजन ने टीवी जगत की प्रतिभाओं को पुरस्कृत करने के उद्देश्य से 2001 में 'द इंडियन टेलीविजन एकेडमी (आइटा)' अवॉर्ड भी शुरू किया। निर्देशक शशि रंजन ने जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन और महिमा चौधरी अभिनीत फिल्म 'दोबारा' बनाई है।

देवींशंकर प्रभाकर

सर्वाधिक हरियाणवी फिल्मों के निर्माता, हरियाणवी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर देविशंकर प्रभाकर का जन्म जिला रोहतक के गाँव मायना में 1 मई, 1929 को हुआ। प्रभाकर ने दो हरियाणवी नाटक 'किसान का बेटा' और 'बैरों की बेटी' की रचना की। इन्होंने 37 पुस्तकें लिखीं। सर्वाधिक हरियाणवी फिल्मों के निर्माता देवी शंकर प्रभाकर हैं। लोक साहित्य एवं संस्कृति के लिए दिए जाने वाला पुरस्कार पं. लख्मीचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन्होंने 1973 में प्रख्यात कथक नृत्यांगना उषा शर्मा से विवाह रचाया। उल्लेखनीय है कि यह देविशंकर प्रभाकर की दूसरी शादी थी।

हरियाणवी फिल्मों के प्रारंभिक दौर में बनी 'बहुरानी' की पटकथा को स्वयं प्रभाकर ने ही लिखा था। इसी से प्रभावित होकर इन्होंने प्रभाकर फिल्म्स के बैनर तले 'चंद्रावल' का निर्माण किया जो अब तक एक मात्र सुपरहिट हरियाणवी फीचर फिल्म रही है। इसके बाद इन्होंने 'लाडो बसंती', 'फूल बदन' और 'जाटणी' का भी निर्माण किया। हरियाणवी फिल्मों में लिखे गए इनके गीतों ने खासी लोकप्रियता हासिल की।

लोक संपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने पर देविशंकर प्रभाकर ने दूरदर्शन के लिए भी आधा दर्जन टेलीफिल्मों का निर्माण किया। हरियाणवी संस्कृति के उत्थान में निरंतर प्रयासरत रहे देवी शंकर प्रभाकर 11 अक्टूबर, 2005 को पंचतत्व में विलीन हो गए।

साहित्य के लिए सिद्धार्थ शास्त्री की उपाधि दी गई। इन्होंने ही विशाल हरियाणा पार्टी का प्रारूप तैयार किया था।

मीनाक्षी पांचाल

प्रदेश की एकमात्र महिला पार्श्व गायिका मीनाक्षी पांचाल का जन्म 27 दिसंबर, 1988 को सोनीपत के गाँव बिठल पिनानी में हुआ। मीनाक्षी ने सीडी नाटकों में गायन से अपना व्यावसायिक सफर शुरू किया। प्रदेश में प्रख्यात कलाकार रहे नरेंद्र बल्हारा (रोहतक) के साथ शिष्य संबंध। नरसी भगत, गंगा आली भात आदि अनेक सीडी नाटकों को मीनाक्षी ने अपनी आवाज दी।

कर्मवीर फौजी के साथ इनका गाया 'पतला दुपट्टा तेरा मुँह दिखे' समेत अनेक गीत काफी लोकप्रिय हुए हैं। 2006 से 2008 तक का समय इनके गायन करियर में स्वर्णिमकाल रहा है।

मीनाक्षी पांचाल ने 2014 में प्रदर्शित हरियाणवी फीचर फिल्म 'माटी करे पुकार' में पार्श्व गायन किया। इसके बाद फिल्म 'फाइटर-ए प्लांड एनकाउंटर' में भी इन्होंने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा।

मुकेश कुमार मलिक

हरियाणवी संस्कृति के अनूठे नायक के रूप में इंडिया ढूंढने इन्हें देश भर के बीस लोगों में शामिल किया जो अपनी लोक संस्कृति के प्रति गंभीरता एवं समर्पण भाव से कार्यरत हैं। लाडो बसंती में वह मुख्य नायक के रूप में नजर आए। चंद्रावल में इन्होंने 'बंदरिया का रोल' निभाया। बंदरिया का एक हरियाणवी गाँव में आज भी लोगों के बीच यादगार है।

1999 में सतीश कौशिक के साथ मिलकर सांगों की यूनिवर्सिटी के युवा महोत्सव में सबसे पहले इन्होंने परिचय करवाया।

सविता सैनी

सविता सैनी हरियाणवी फिल्मों की एक प्रसिद्ध गायिका हैं। दिलराज कौर के बाद गायिका के रूप में सर्वाधिक हरियाणवी फिल्मों में (लगभग 19) इन्होंने अपनी आवाज दी है। इन्होंने हरियाणवी फिल्मों में गायिका के रूप में फिल्म 'छैल गल्लां जांगी' से डेब्यू किया।

सुरेंद्र मलिक

सुरेंद्र मलिक का जन्म खगरखेड़ा गाँव में हुआ। इनका पैतृक गाँव रोहतक (सोनीपत) है।

हरियाणवी सिनेमा के प्रमुख कलाकार

हरविंदर मलिक

इनका संबंध सोनीपत से है। हरविंदर मलिक ने हरियाणवी फिल्म बहुरानी में चलनायक का रोल किया था। फिल्म में तेजा का एक डायलॉग 'जिब तेजा म्है तेजी आवे, उसे कोई रोक नहीं सकता' काफी मशहूर हुआ था। हरियाणवी लोकगीतों का पहला हरियाणवी पॉप एल्बम मिस्टिक के निर्माण का श्रेय भी हरविंदर मलिक को ही जाता है। 14 जनवरी 2013 को इन्होंने हरियाणवी चैनल एच-वन तहलका हरियाणा की शुरुआत की।

मनोज कुमार (भारत कुमार)

इनका जन्म 24 जुलाई 1937 को रोहतक में हुआ। इनका संबंध इंद्री (करनाल) से भी रहा है। इन्हें 1968 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1992 में इन्हें पद्म श्री सम्मान भी दिया गया। 2015-16 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनकी अधिकांश फिल्में देशभक्ति से प्रेरित हैं। इनकी फिल्म ... का गीत 'मेरे देश की धरती ... आज भी काफी लोकप्रिय है।

मास्टर चंद्रभान

ये गाँव सिरसा से संबंधित हैं। ये विश्व प्रसिद्ध पहलवान रहे। इन्होंने वीर घटोत्कच (1974) फिल्म में नायक की भूमिका अदा की। इसके अलावा इन्होंने दर्जन 303 फिल्मों में काम किया है। ये भारत केसरी व हिंद केसरी भी रहे हैं। इनकी पुस्तक का नाम भारतीय कुश्ती के दांवपेच हैं।

रश्मिल चौधरी

करनाल के रहने वाले पेशे से एडवोकेट रश्मिल चौधरी टी.वी. को दुनिया के नए सितारों से। एक साधारण प्रतियोगी के रूप में 'डांस दीवाने', 'दिल्ली बॉस-2' का हिस्सा बनने वाले रश्मिल ने टी.वी. शो के फाइनलिस्ट का सफर तय किया।

रीतू जागलान

जींद जिले के गाँव बीबीपुर की रीतू जागलान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित प्राप्त हैं। हाल ही में इन्होंने जापान अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में रीतू पर भी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई जिसमें उनके द्वारा 'कन्या भ्रूण हत्या' रोकने के लिए किए गए संघर्ष को दिखाया गया।

गरिमा शर्मा

हिसार निवासी नेपाल अवार्ड विनर एक्ट्रेस बॉलीवुड कोरियाई शर्मा की बेटी गरिमा शर्मा ने अजय देवगन द्वारा निर्मित फिल्म 'रुद्रम' फिल्म में बॉलीवुड में एंट्री ले ली है। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया। गरिमा के पिता (बृजेश शर्मा) भी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

सलमान अली

मेवात क्षेत्र के पुन्हाना गाँव के रहने वाले सलमान अली ने सोनी टी.वी. के 'इंडियन आइडल-10' का खिताब जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। सलमान ने हाल ही में 'मई धागा' फिल्म में 'सब बढ़िया है' गाना भी गाया है।

सपना चौधरी

सपना चौधरी हरियाणा की प्रसिद्ध स्टेज डांसर व गायिका हैं। सपना चौधरी 'बिग बॉस-11' की प्रतिभागी रहीं। ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत करके रागिनियों पर नृत्य करके मशहूर हुईं। सपना ने बॉलीवुड में 'जर्नी ऑफ भांग ओवर', 'वीरे दी वेडिंग', 'नानू की जानू' फिल्मों में आइटम नंबर किया।

मानुषी छिल्लर

इनका जन्म 1997 में रोहतक में हुआ व इनका पैतृक गाँव बामडोली (झज्जर) है। इन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए प्रोजेक्ट शक्ति की शुरुआत की। ये कुचिपुड़ी नृत्यांगना हैं। इन्होंने पृथ्वी राज चौहान फिल्म में संयोजिता का किरदार निभाया है। वर्ष 2017 में मानुषी छिल्लर भारत की छठी मिस वर्ल्ड चुनी गईं। यह अभिनेत्री फेमिना हरियाणा, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, क्लास फैंसी, एडिडास की ब्रांड एंबेसडर रही हैं।

सोनू निगम

इनका संबंध फरीदाबाद से है। सोनू निगम गायक हैं। वर्ष 2003 में फिल्म 'कल हो ना हो' के टाइटल सॉन्ग के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड व सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक सम्मान से सम्मानित किया गया। वर्ष 2017 में हरियाणा गौरव सम्मान दिया गया।

नोट – हरियाणा गौरव सम्मान कार्यक्रम 22 से 24 जनवरी 2020 को फरीदाबाद के गोल्फ कोर्स रिसॉर्ट में आयोजित किया गया।

अन्य कलाकार

नामक्षेत्र
बरखा बिष्ट सेनगुप्ताहिसार
सुनील ग्रोवरडबवाली
मेघना मलिकसोनीपत
गगन चौधरीअंबाला
परिणीता चौधरीअंबाला
अभिमन्यु चौधरीअंबाला
रूपाली लांबारोहतक
ईशा खन्नाहिसार
गीता बहेरागुरुग्राम
सृष्टि राणा (कुरुक्षेत्र)फरीदाबाद
प्रदीप सिंहदादरी
चाहत नेहराअंबाला
संजीव कपूरअंबाला
महताब विक्कीकरनाल
रोहित सरदानाकुरुक्षेत्र
मनकीरत औलखबलबीरपुर (फतेहाबाद)
कुलवीर दिंदनाजींद
सुरेंद्र शर्मामहेंद्रगढ़
मीमांसा मलिकसोनीपत
रिम्मी सहलअंबाला
आशुतोष राणाअंबाला
जयदीप अहलावतरोहतक
सुरेंद्र नरवलारोहतक
नीरज जांगड़ागुरुग्राम
निकुंज मलिकगुरुग्राम
ख्वाजा अहमद अब्बासपानीपत
राजेंद्र पालपानीपत
मनीष बधवाअंबाला
विश्वास चौहानचरखी दादरी
विक्रमजीत विक्कीकरनाल
वेद गोयलयमुनानगर
राजेश देवप्रकाशपटौदी (गुरुग्राम)

हरियाणा में अब तक टैक्स फ्री रही फिल्में

फिल्म का नामवर्ष
चंद्रावल1984
पगड़ी : द ऑनर2014
दादा लख्मी2022
तानाजी – द अनसंग वॉरियर2022
द केरला स्टोरी2023
द साबरमती रिपोर्ट2024

महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य

  • हरियाणा में नई फिल्म नीति की घोषणा वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने की। नई फिल्म नीति की शुरुआत 17 अक्टूबर 2018 को गुरुग्राम से हुई थी।
  • वर्ष 1979 में हरियाणा राज्य फिल्म चयन समिति का गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता उषा शर्मा व उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह मलिक व सचिव अरविंद स्वामी थे। यह भाषा एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया था।
  • हरियाणा फिल्म सेंसर की स्थापना वर्ष 1980 में की गई थी।
  • हरियाणा नई फिल्म सिटी पिंजौर (पंचकुला) में यू.पी. की तर्ज पर तैयार की जाएगी। वर्तमान में फिल्म सिटी रोहतक है।
  • पहला हरियाणा फिल्म उत्सव (1986–87) – हिसार।
  • हरियाणा स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन की स्थापना वर्ष 2011 में रोहतक में हुई।
  • वर्ष 2010 में जनता के लिए किंगडम ऑफ ड्रीम्स की स्थापना जनता के लिए गुरुग्राम में की गई। यह देश का पहला लाइव थिएटर व आकाश गंग स्थल है।
  • भारतीय मॉडल और फिल्म अभिनेत्री सारा गुरपाल का जन्म फतेहाबाद जिले में हुआ। सारा गुरपाल मॉडलिंग तथा एक्टिंग दोनों व्यवसायों से जुड़ी हैं।

हरियाणवी सिनेमा से संबंधित अन्य प्रमुख कलाकार

अन्य कलाकारों की सूची

नामक्षेत्र
बरखा बिष्ट सेनगुप्तहिसार
सुनील ग्रोवरडबवाली
मेघना मलिकसोनीपत
गन्नौर चौपड़ाअंबाला
परिणीता चौपड़ाअंबाला
अभिमन्यु चौधरीअंबाला
पारुल गुलाटीरोहतक
ईशा खन्नाहिसार
गीता बहेरागुरुग्राम
सृष्टि राणा (ब्यूटी क्वीन)फरीदाबाद
परविंदर सिंहदादरी
चाहत नेहराअंबाला
संजीव कपूरअंबाला
महताब विक्कीकरनाल
रोहित सरदानाकुरुक्षेत्र
मनकीरत औलखबहबलपुर (फतेहाबाद)
कुलवीर दिंदनाजींद
सुरेंद्र शर्मामहेंद्रगढ़
मीमांसा मलिकसोनीपत
रिम्मी चहलअंबाला
आशुतोष राणाअंबाला
जयदीप अहलावतरोहतक
जसविंदर नरूलारोहतक
नीरज अल्वागुरुग्राम
निकुंज मलिकगुरुग्राम
ख्वाजा अहमद अब्बासपानीपत
राजेंद्र गुप्तापानीपत
मनीष बधवाअंबाला
विश्वास चौहानचरखी दादरी
विक्रमजीत विक्कीकरनाल
वेद गांधीयमुनानगर
राजेश वेदप्रकाशपटौदी (गुरुग्राम)

हरियाणा में अब तक टैक्स फ्री रही फिल्में

फिल्मवर्ष
चंद्रावल1984
पगड़ी : द ऑनर2014
दादा लख्मी2022
तानाजी – द अनसंग वॉरियर2022
द केरला स्टोरी2023
द साबरमती रिपोर्ट2024

महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य

  • हरियाणा में नई फिल्म नीति की घोषणा वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने की। नई फिल्म नीति की शुरुआत 17 अक्टूबर 2018 को गुरुग्राम से हुई थी।
  • वर्ष 1979 में हरियाणा राज्य फिल्म चलचित्र चयन समिति का गठन किया गया। इसकी अध्यक्ष उषा शर्मा व उपाध्यक्ष एवं सचिव अरविंद स्वामी थे। यह भाषा एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया था।
  • हरियाणा फिल्म सेंसर की स्थापना वर्ष 1980 में की गई थी।
  • हरियाणा नई फिल्म सिटी पिंजौर (पंचकूला) में तैयार की जाएगी। वर्तमान में फिल्म सिटी रोहतक है।
  • पहला हरियाणा फिल्म उत्सव (1986–87) – हिसार।
  • हरियाणा स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन की स्थापना वर्ष 2011 में रोहतक में हुई।
  • वर्ष 2010 में जनता के लिए किंगडम ऑफ ड्रीम्स की स्थापना गुरुग्राम में की गई। यह देश का पहला लाइव थिएटर व आकाश गंग स्थल है।
  • भारतीय मॉडल और फिल्म अभिनेत्री सारा गुरपाल का जन्म फतेहाबाद जिले में हुआ। सारा गुरपाल मॉडलिंग तथा एक्टिंग दोनों व्यवसायों से जुड़ी हैं।

पिछले पृष्ठ के लिए आवश्यक पाठ-सुधार:

  • हरविंदर मलिक ने फिल्म 'बहुरानी' में खलनायक तेजा की भूमिका निभाई थी।
  • मास्टर चंद्रगीराम का संबंध गाँव सिरसाय (हांसी) से है। इन्होंने 'वीर घटोत्कच' (1974) फिल्म में नायक की भूमिका निभाई थी।
  • रोहतक के कलाकार का नाम रोमिल चौधरी है, न कि रश्मिल चौधरी।

हरियाणवी सिनेमा के प्रमुख कलाकार एवं महत्वपूर्ण तथ्य

  • हरियाणा (जींद) के भारतीय फिल्म कलाकार सीताराम पंवार बॉलीवुड फिल्म (1936–2017) जॉली एल.एल.बी. में अंतिम बार दिखाई दिए थे। बॉलीवुड नवीन कन्नड़ फिल्म की कुछ फिल्मों में भी काम किया। इनकी मृत्यु कैंसर के कारण हुई।
  • तुलिका गांगुली – लेखिका, व्यक्तित्व तथा लेखक सिंगर का जन्म फरीदाबाद जिले में हुआ था।
  • तुलिका गांगुली पार्श्व गायिका तथा रियलिटी शो (इंडियन आइडल) दोनों व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं।
  • हरियाणवी (हिंदी) की अभिनेत्री लाजवंती ने बॉलीवुड की बी.आर. फिल्मी, आशिकी, घायल बसंत अंगने जैसी फिल्मों में काम किया है।
  • हिसार के यशपाल शर्मा हिंदी सिनेमा को गंगाजल, सिंह इज किंग, रम जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।
  • पंडित लक्ष्मीचंद की जीवनी पर आधारित हरियाणवी फिल्म का निर्माण यशपाल शर्मा द्वारा किया जा रहा है।
  • सीताराम पंवार (नरवाना, जींद) को फिल्म बैंडिट क्वीन, पीपली लाइव व पान सिंह तोमर में काम किया है।
  • यश टोंक (सोनीपत) और मनीष जोशी बिस्मिल एक प्रसिद्ध कठपुतलीकार, रंगमंच कलाकार तथा जादूगर हैं।
  • प्रसिद्ध भारतीय कलाकार राजकुमार राव का जन्म हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में हुआ था।
  • सुपरिचित व्यक्तित्व, सतीश कौशिक जो भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और कलाकार हैं, का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुआ था।
  • फरीदाबाद (हरियाणा) की हिमानी कपूर प्रसिद्ध सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामा पा चैलेंज 2005 में दूसरे स्थान पर रही।
  • राजेंद्र वर्मा का जन्म स्थान सिरसा (हरियाणा) में है। ये एक Play Back Singer हैं, उनका संघर्ष vocals व बिहार से है। 2018 में उनका गीत 'Tera Ghata' काफी प्रसिद्ध रहा है।
  • मेघना मलिक का जन्म सोनीपत हरियाणा में हुआ। इनका संबंध अभिनय से है। इन्होंने 'तारे जमीन पर' फिल्म में स्पेशल अध्यापक के रूप में काम किया है।

अन्य हरियाणवी कलाकार एवं संबंधित तथ्य

  • रीचा शर्मा का जन्म फरीदाबाद में श्रीमती मनोरमा देवी और पंडित दयाशंकर उपाध्याय के घर हुआ। बॉलीवुड में इनका प्रवेश 1966 में सावन कुमार की फिल्म 'सलमा पे दिल आ गया' से हुआ। 'कांटे' (आनंद राज आनंद) में इनका गीत 'माही वे...' अत्यधिक लोकप्रिय हुआ। माही वे (कांटे) गीत पर बॉलीवुड मूवी ने इन्हें श्रेष्ठ गायिका वर्ष (2003) का पुरस्कार दिया। रीचा शर्मा ने रियलिटी शो जीता तथा बॉलीवुड मूवी में बतौर अतिथि गायक प्रस्तुति की। वर्ष 2006 में बॉलीवुड का सबसे लंबा विदाई गीत गाया था।
  • कुणाल कुमार का जन्म 1978 में फरीदाबाद हरियाणा में हुआ था। इन्होंने 2002 में साथिया फिल्म से अपना करियर शुरू किया। उनकी पहली गुरु का नाम गुरुदत्त जी थी।
  • रविंदर हांडा भारतीय सिंगर हैं। जिनका जन्म हरियाणा के सिरसा जिले में हुआ। इन्होंने तीन एल्बम जारी किये हैं – (1) मात्र हानियां (2) गुलाब रतिया (2012) व (वर्ष 2010 में इन्होंने आवाज पंजाब दी सीजन-1 का खिताब जीता।
  • जसवंत सिंह तोहाना ने हरियाणा रंगमंच में योगदान किया है।
  • टॉलीवुड का अभिनेता व धाकड़ छोरे के उपनाम से उत्तर कुमार को जाना जाता है। इन्होंने हिंदू विश्वास अभियान में अभिनय किया है।
  • मोनिका सोनी को रेवाड़ी की 'लता' के रूप में जाना जाता है।
  • राज किशन भगवानपुरिया 'हरियाणा का रफी' कहलाते हैं।
  • पंडित लक्ष्मी चंद को 63वें अखिल भारतीय सम्मान मिले।
  • हरियाणा की एकमात्र फिल्म जिसे वर्ष 2021 में प्रसार फिल्म फेस्टिवल में ऑनलाइन दिखाया गया।
  • मनमुक्त सिंह दांगी के अनुसार ऐसा माना जाता है कि 1964 में झाड़ू फिरकी उपन्यास पर भी एक हरियाणवी फिल्म बनी थी।
  • अभिनेत्री करीना कपूर हरियाणवी क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली की पुत्रवधू हैं।
  • हिंदी सिनेमा जगत के संजय दत्त (यमुनानगर) नशा मुक्ति के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं।
  • बजट 2025–26 के अनुसार स्टेट फेस्टिवल ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स रोहतक के सहयोग से प्रतिवर्ष हरियाणा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)

हरियाणा के सामान्य परिचय, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करें।

हरियाणा राज्य के उपनाम हरियाणा सामान्य परिचय, जनसंख्या राजकीय प्रतीक, प्राचीन नाम उपनाम, व्यक्तित्व, नगरों के संस्थापक जिला-नामकरण और NCR संबंधी भारत के संदर्भ में हरियाणा का स्थान हरियाणा : जनगणना एवं नगरीकरण (2011) हरियाणा का नामकरण प्राचीन इतिहास के स्रोत पुरातात्विक सामग्री (अभिलेख, सिक्के, मुद्राएँ, मूर्तियाँ) पाषाणकाल व सीमान्तकालीन संस्कृति सिंधु घाटी सभ्यता वैदिक सभ्यता हरियाणा में बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म गणराज्यों का उदय (यौधेय, कुणिंद, अग्र, अर्जुनायन) पुष्यभूति (वर्धन) वंश गुर्जर प्रतिहार व तोमर वंश मध्यकालीन हरियाणा हरियाणा में सल्तनत काल मुगलों के अधीन हरियाणा सूफी मत व भक्ति आंदोलन हरियाणा में उत्तर मुगल काल जॉर्ज थॉमस का हरियाणा शासन (1797 से 1802) हरियाणा में आर्य समाज हरियाणा में ईस्ट इंडिया कम्पनी 1857 की क्रांति कांग्रेस व राष्ट्रीय आंदोलन हरियाणा का राजनीतिक परिचय संविधान सभा में हरियाणा का योगदान हरियाणा के राज्यपाल हरियाणा की विधानसभा हरियाणा में संसद का प्रतिनिधित्व (लोकसभा एवं राज्यसभा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का गठन हरियाणा के उच्च न्यायालय प्रशासनिक संरचना ग्रामीण स्वशासन तथा शहरी स्वशासन हरियाणा पुलिस हरियाणा राज्य की भौगोलिक संरचना हरियाणा की जलवायु हरियाणा की नदियाँ हरियाणा की झीलें हरियाणा के बाँध सिंचाई एवं विभिन्न परियोजनाएँ हरियाणा के मृदा संसाधन हरियाणा राज्य की कृषि व्यवस्था हरियाणा राज्य में पशुपालन व्यवस्था हरियाणा राज्य की वन सम्पदा हरियाणा के उद्योग-धंधे हरियाणा के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन हरियाणा में परिवहन एवं संचार व्यवस्था हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था हरियाणा की अर्थ व्यवस्था हरियाणा की वास्तुकला मूर्तिकला और चित्रकला हरियाणा में शिल्प एवं कला हरियाणा के पुरातत्व स्थल हरियाणा के किले एवं दुर्ग हरियाणा के प्रमुख संग्रहालय हरियाणा के प्रमुख पर्व एवं त्योहार लोकगीत, लोकनृत्य व वाद्ययंत्र हरियाणा के प्रमुख मेले व उत्सव हरियाणा के प्रमुख मंदिर हरियाणा के गुरुद्वारे महत्वपूर्ण प्राचीन स्मारक (मस्जिद, दरगाह, मजार, मकबरे, चर्च, हवेली व कोठियाँ) हरियाणा के पर्यटन स्थल हरियाणा के प्रमुख धार्मिक स्थल लोक विश्वास लोक नाट्य–सांग (स्वांग) हरियाणवी सिनेमा वेशभूषा एवं रीति-रिवाज मुहावरे व लोकोक्तियाँ हरियाणा में जातिगत व्यवस्था हरियाणा की भाषा और साहित्य अकादमियाँ तथा पुरस्कार एवं सम्मान ऐतिहासिक व्यक्तित्व हरियाणा राज्य की खेलकूद गतिविधियाँ राज्य की कल्याणकारी योजनाएँ हरियाणा से सम्बन्धित विविध विषय
Join WhatsApp Join Telegram